Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

   मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होने अमृत सरोवर, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित पंचायत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने अमृत सरोवर तहत निर्माणाधीन तालाबों को 31 मई तक शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि संबंधित तकनीकी अधिकारी 26 बिंदुओ के चेकलिस्ट अनुसार सभी अमृत सरोवरों निरीक्षण कर जायजा ले।  
    कलेक्टर ने आगामी मानसून के पूर्व नदी तट एवं सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्य हेतु गड्ढे खुदाई का कार्य और मनरेगा श्रमिकों का आधार बेस्ड भुगतान 15 जून तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने जिले के समस्त ग्रामों के कम से कम 03 कुओं का जल स्तर 08 जून से पूर्व जलदूत एप के माध्यम से एंट्री करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने गोठानो में बकरी, मुर्गी शेड निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अप्रारंभ कार्यों को एक सप्ताह में प्रारंभ करने एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एस राजपूत, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी, कार्यक्रम अधिकारी और  तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

कलेक्टर ने ली आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
29 मई को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेगा शिविर का किया जाएगा आयोजन

मुंगेली / शौर्यपथ /  आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवारों को 05 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड में लापरवाही बरतने वाले 33 सीएससी आॅपरेटर का आईडी निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयुष्मान भारत योजना का बेहतर क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जिले में विगत माह से पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
     बता दें कि आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले 33 सीएससी आॅपरेटर की आईडी निरस्त की गई हैं, जिसमें मुंगेली विकासखण्ड अंतर्गत 11, लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत 14 और पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत 08 आईडी शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि 29 मई को जिले में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेगा शिविर हेतु सभी तैयारी अभी से सुनिश्चित कर लें। शतप्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए। इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में लक्ष्य निर्धारित कर कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल,  समस्त एसडीएम, जनपद सीईआ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ के बारे में बदल दी धारणा
मिंट इंडिया पब्लिक पालिसी समिट में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा, नई दिल्ली में लीला पैलेस में आयोजित हुआ कार्यक्रम

    नई दिल्ली / रायपुर / बीते साढ़े चार सालों में हमने छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी उद्योग नीति बनाई है जिसकी वजह से एनपीए की आशंका ही नहीं है। हमारे यहां सस्ती और पर्याप्त जमीन है। बिजली विपुल मात्रा में उपलब्ध है। सबसे अच्छा आयरन ओर और अन्य संसाधन हमारे यहां हैं। यहां के लोग मेहनतकश और ईमानदार हैं। सड़क नेटवर्क अच्छा है। देश के सभी शहरों से शानदार एयर कनेक्टिविटी है। इस लिहाज से निवेश की सबसे अच्छी संभावनाएं यहां हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में बाहर से निवेश यहां हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात नई दिल्ली के लीला होटल में आयोजित मिंट इंडिया पब्लिक पालिसी समिट में चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान पहले नक्सल हिंसा को लेकर थी। हमने तेज आर्थिक विकास के माध्यम से तथा छत्तीसगढ़ की सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि को सामने लाकर इस पहचान को बदल दिया। हमने नक्सल इलाकों में विकास, विश्वास और सुरक्षा का वातावरण तैयार किया है। सभी वर्गों को बेहतर आय का अवसर प्रदान किया है जिससे छत्तीसगढ़ निवेश के लिए सबसे बेहतर जगहों में से एक बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में छत्तीसगढ़ के किसानों को सबसे ज्यादा कीमत मिल रही है। पिछले साढ़े चार साल से तुलना करें तो दोगुनी धान खरीदी हुई है। मिलेट हम खरीद रहे हैं। पहले लोग गांव से शहर जाते थे अब शहर से गांव आ रहे हैं। अब शहरों की सुविधाएं गांव में मिल रही हैं। बुनियादी सारी सुविधाएं अब गांव में मिल रही है जिससे पलायन रूका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत जंगल है। यहां लघु वनोपज होते हैं। पहले इसकी उचित कीमत नहीं मिलती थी। हमने उचित कीमत दिलाई। सीमार्ट के माध्यम से भी इसके वितरण की व्यवस्था कराई। वैल्यू एडीशन से अच्छा पैसा मिल रहा है। इससे आय में अच्छी वृद्धि हो रही है। इससे पलायन रूका है। टूरिज्म के हिसाब से देखें तो यहां जो नेचर है बेमिसाल है। चाहे बस्तर जाएं या सरगुजा जाएं, इतना खूबसूरत है कि वर्णन मुश्किल है।
  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बढ़िया किया। हाट बाजारों में फोकस किया। वहां निःशुल्क जांच और दवा उपलब्ध कराई। शिक्षा के क्षेत्र में चाहे मेडिकल कालेज खोलने की बात हो अथवा अच्छे स्कूल खोलने की, हमने इसे आरंभ किया।
  विश्वास जीता, विकास किया और सुरक्षा दी, इस तरह बस्तर में किया कार्य- हमने लोगों का विश्वास जीता, विकास किया और सुरक्षा दी। हमने अपने लोगों से निरंतर संवाद किया। इसका बहुत अच्छा असर हुआ। लोहांडीगुडा में टाटा के लिए जमीन अधिग्रहित की गई थी। उस जमीन को हमने लौटाया। आदिवासियों की उपज खरीदी की व्यवस्था की। वनोपजों की खरीदी की उचित व्यवस्था की। कैंपों में गये, जवानों से मिले। इससे आम जनता से सुरक्षा जवानों का भी संवाद बढ़ा। संवाद से बड़ा बदलाव हुआ और इससे आपसी विश्वास बढ़ा जिससे सुरक्षा कायम हुई। अब लोगों के पास ट्रैक्टर है। आर्थिक स्थिति सुधरने से बड़ा बदलाव आया है। बस्तर के नौजवानों को हमने अवसर प्रदान किये। दंतेवाड़ा में डैनेक्स हमने आरंभ किया है जिसके माध्यम से 1500 लड़कियां काम करती हैं। नौजवानों को काम मिलेगा तो वो हथियार क्यों उठाएंगे।
  दर्शकों ने भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से प्रश्न पूछे- एक दर्शक ने मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछा- कका मैं विवेक शुक्ला, चूंकि मैं छत्तीसगढ़ से हूँ इसलिए आपको कका बोल रहा हूँ। छत्तीसगढ़ में आप राम को भांजा कहते हैं राम वन गमन पर्यटन परिपथ बना रहे हैं। ऐसा क्यों। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बारे में जो धारणा बाहर बनी हुई है उसे बदलना था। अपनी सांस्कृतिक पहचान को दुनिया को बताना था। हमने यह तय किया। हमने कौशल्या माता के मंदिर का सौंदर्यीकरण किया, विस्तार किया। हमारे यहां भांजे का पैर छूते हैं क्योंकि भगवान श्रीराम हमारे भांजे हैं। हमारी परंपरा है कि जब मिलते हैं तब राम-राम कहते हैं जब विदा लेते हैं तो राम कहते हैं। श्रीराम ने अपने वनवास का सबसे ज्यादा समय छत्तीसगढ़ में गुजारा। हमने इसलिए राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकसित किया। हम लोग पहले चरण में 9 जगहों पर इसे चिन्हित कर विकास कर रहे हैं। राम हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति में बसे हैं। हमने गायों की सेवा की है। हमने 10 हजार गौठान बनाये हैं और यहां 2 रुपए किलो के हिसाब से गोबर खरीद रहे हैं। जब गोबर खरीदने जाते हैं तो गाय की सेवा भी हो जाती है।
   रविवि जहां उपाधि वितरण समारोह में गया, वहां 74 प्रतिशत लड़कियां थीं-  अंशुमन चौधरी ने पूछा कि महिलाओं के लिए क्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही मैं रविवि में उपाधि वितरण समारोह में गया था। वहां 74 प्रतिशत लड़कियां थी जिन्हें डिग्रियां बांटी गई। हर जगह महिलाएं शिक्षा में अग्रणी हैं। हमारी सरकार ने बंद हुए स्कूलों को पुनः आरंभ किया। नक्सल हिंसा की वजह से जो स्कूल बंद हुए, उन्हें हमने पुनः आरंभ किया। हमने स्वामी आत्मानंद स्कूल आरंभ किये हैं ताकि अंग्रेजी शिक्षा को भी बढ़ावा मिल सके।

बस्तर में बदलाव पर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार, योजनाओं और विचारों को किया साझा
कहा, छत्तीसगढ़ के नवाचार देश में बन रहे उदाहरण

नई दिल्ली /रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में मिंट पब्लिक पॉलिसी समिट में शामिल हो कर विभिन्न पहलुओं पर अपनी बातें रखीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं, नीतियों के साथ ही अपने दृष्टिकोण और विचारों को साझा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के बाद हमने एक ऐसे छत्तीसगढ़ का निर्माण का वादा किया था, जिसमें हाशिये पर खड़े लोगों के साथ न्याय होगा। श्री राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना की संकल्पना देश के सामने रखी थी। हमने उनकी इस योजना में न्यूनतम आय के साथ-साथ न्यूनतम आवश्यकताओं को भी शामिल कर लिया।
   श्री बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ के नवाचार देश में उदाहरण बने हैं। किसानों को सही कीमत मिल सके इसके लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता की व्यवस्था की है। आज छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी उपज की देश में सबसे ज्यादा कीमत मिल रही है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किसानों से गोबर और गोमूत्र की खरीदी करके उनसे खाद और कीटनाशक बना रहे हैं। गांव-गांव में गौठानों का निर्माण कर उन्हें ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में उन्नत किया जा रहा है। इनमें दाल मिल, तेल मिल, मिनी राइस मिल जैसी छोटी-छोटी प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। गौठानों में ही गोबर से जैविक खाद के निर्माण के साथ-साथ हमने गोबर से बिजली का उत्पादन करने की शुरुआत की है। इसके अलावा गोबर से ही प्राकृतिक पेंट और गुलाल का निर्माण भी हम कर रहे हैं।
श्री बघेल ने कहा हम अपने ग्रामीणों को केवल उपभोक्ता बनाकर नहीं रखना चाहते, बल्कि हम उन्हें उत्पादक भी बना रहे हैं। आज हमारे गांव उत्पादन केंद्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं तो शहरों में उन उत्पादों की बिक्री हो रही है। इसके लिए सी मार्ट की स्थापना की गयी है।
   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर में बदलाव पर बात करते हुए कहा कि हमने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य में विकास, विश्वास और सुरक्षा की रणनीति पर काम किया है। अपनी प्राथमिकताएं तय कर आय, रोजगार और जीवनस्तर को ऊंचा उठाने के लिए नीतियां बनाई। इन नीतियों के आधार पर योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए।
   उन्होंने बताया आज छत्तीसगढ़ में 65 तरह के लघु वनोपजों की खरीदी होती है। लघु वनोपजों के संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। इन लघु वनोपजों का स्थानीय स्तर पर ही वैल्यू एडीशन करके हम आदिवासियों के लिए रोजगार के अवसरों का निर्माण भी कर रहे  हैं।
मिलेट्स के संग्रहण, उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने लिए राज्य में मिलेट मिशन की शुरूआत की। कोदो और कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किया। स्थानीय स्तर पर ही इसकी प्रोसेसिंग करके इसे देश और दुनिया के बाजारों में बेचा जा रहा है। इससे आदिवासी किसानों की आय में इजाफा हुआ है। कांकेर जिले में मिलेट्स प्रोसेसिंग के लिए देश की सबसे बड़ी यूनिट की शुरूआत की है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया सुकमा में महुआ लड्डू तैयार हो रहा है, जिसकी मांग ब्रिटेन तक है। कोंडागांव के तिखुर शेक की मांग दुबई से आ रही है। सुकमा में ईमली कैंडी तैयार हो रही है। नारायणपुर में फूलझाड़ू तैयार करके महानगरों में भेजा जा रहा है। दंतेवाड़ा में डेनेक्स गारमेंट फैक्टरी लग चुकी है। जिस बस्तर को पहले नक्सलवाद के नाम पर जाना जाता था, आज वहां के उत्पाद वहां की पहचान बन रही हैं।
    उन्होंने कहा आज छत्तीसगढ़ में रिवर्स माइग्रेशन हो रहा है। गांवों में सुविधाएं बुनियादी विकसित की गयी है। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, श्री धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आत्मानन्द स्कूल खोले गए हैं।

जशपुर / जिला प्रशासन द्वारा संचालित संकल्प शिक्षण संस्था, छ.ग. में नीट प्रतियोगिता परीक्षा हेतु, जीव विज्ञान संकाय के शिक्षक की आवश्यकता है। उम्मीदवार वनस्पति…

समूह की महिलाएं योजना से आत्मनिर्भर होकर परिवार का कर रही आर्थिक सहयोग
स्व-सहायता समूह को वर्मी कम्पोस्ट से 2 लाख 24 हजार रुपये की हुई आमदनी

धमतरी / शौर्यपथ / गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त होने की दिशा में अग्रसर है। गोधन न्याय योजना से उन्हें जहां वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में रोजगार मिला है। वहीं गोबर के विक्रय से अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं अब अपने बच्चों की स्कूली पढ़ाई-लिखाई के साथ कई छोटी-मोटी जरूरतों को पूरी कर रही है। समूह की महिलाएं घर के पास रोजगार मिलने से काफी खुश है। सही मायने में कहा जाए तो योजना ने उनके जीवन में खुशियों के रंग भर दिए हैं।
                   जिला मुख्यालय धमतरी से 10 किलो मीटर दूर ग्राम अछोटा में आदर्श गोठान बनाया गया है। जहां महिला स्व-सहायता समूह आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी है। महिलाएं यहां वस्त्र सिलाई यूनिट, हाथकरघा यूनिट,  जैविक खाद, पशुपालन, मछली पालन के अलावा सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही है। यहां गौठान निर्माण से मई 2023 तक कुल 3018 क्विंटल गोबर खरीदी हुई है। जहां प्रगति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा अब तक 860 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन किया गया, जिसमे से 687 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय किया गया। इससे समूह को लगभग 2 लाख 24 हजार रुपये की आमदनी हुई। इसके अलावा आदर्श गोठान अछोटा में प्रगति महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं मुर्गीपालन, केचुआ उत्पादन, सब्जी उत्पादन और मशरूम उत्पादन कर रही हैं। समूह की महिलाएं केचुआ उत्पादन से 5 हजार 1 सौ रुपये, मुर्गी पालन से 10 हजार 500, सब्जी उत्पादन से 2 हजार 5 सौ और मशरूम उत्पादन से 4 हजार 120 रुपये लाभ कमा चुकी है।                                    

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए किया नमन। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, बच्चों के प्यारे चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू देश को प्रगति के पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक रहे हैं। विशाल भारत, समृद्ध भारत, प्रगतिशील भारत, सक्षम भारत की नींव रखी जो 21वीं सदी में विश्व स्तर पर दिखायी दे रहा है। नेहरू जी ने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया था, वह अपनी किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़े रहे, कई बार जेल गए और अनेकों बार स्वाधीनता सेनानियों के कोर्ट में वकालत भी की थी ।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, 15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने तथा भारत-पाकिस्तान त्रासदीपूर्ण बंटवारे के समय उन्होंने देश की बागडोर संभाली और देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने आजादी के बाद देश के विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ की और देश को गुलामी के अंधकार से निकालकर विकास के मार्ग की राह दिखाई, उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धांत दिया।

  नवागढ़। शौर्यपथ / सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ में नवागढ़ ब्लॉक गायत्री परिवार के तत्वाधान में चार दिवसीय आवासीय कन्या कौशल एवं नारी जागरण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 27 से 30 मई तक चलेगा।  ब्लॉक समन्वयक बीके वर्मा ने बताया किबकन्याओं को शारीरिक मानसिक बौद्धिक व आध्यात्मिक रूप से समर्थ बनाने व उन्हें संस्कारवान बनाकर परिवार व समाज के सफल व सुगढ़ संचालन हेतु योग्य बनाने व उन्हें व्यक्तित्ववान बनने की कला में प्रवीण करने के उद्देश्य से नवागढ़ में आवासीय कन्या कौशल शिविर एवं साथ ही नारी जागरण शिविर का सम्मिलित आयोजन किया जा रहा है।
   उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों से निवेदन है कि इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाते हुए अपने संपर्क क्षेत्र से 15 वर्ष से 30 वर्ष तक की कन्याओं को एवं 50 वर्ष तक की गृहिणी बहिनों को अवश्य ही इस शिविर में भागीदारी करवाकर अक्षय पुण्य के भागीदार बने। 

   रिसाली / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड बनाने की सुविधा पहले से आसान कर दी है। आम नागरिक अब घर बैठे राशन कार्ड बनवा सकते है। मितान योजना का शुभारंभ होते ही आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देशन में दो हितग्राहियांे का राशन कार्ड तैयार कर उपलब्ध कराया गया।
राशन कार्ड बनाने हितग्राहियों को अब निगम कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पडेंगा। प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को मितान योजना में शामिल कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मितान योजना में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शामिल करने के बाद रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम निवासी आशा कर्मशील का नया एपीएल राशन कार्ड व वार्ड 22 मैत्रीकुंज निवासी बी.पी. पास्कर का बीपीएल राशन कार्ड तैयार कर वितरण किया गया। राशन कार्ड बनाने से पहले रिसाली निगम के मितान ने हितग्राही के निवास स्थल पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज को स्केन कर सत्यापन कर औपचारिकता पुरी की।
कुछ घंटे में जुड़ा नाम
   मितान योजन के तहत वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम निवासी नेहा मौर्य ने टोल फ्री नंबर पर काॅल कर राशन कार्ड में नाम जुड़ाने संपर्क की थी। मितान ने तत्काल घर पहुंच पहले दस्तावेज स्कैन किया। इसके बाद राशन कार्ड में नाम जोड़कर राशन कार्ड हितग्राही को उपलब्ध कराया।

भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सफाई को लेकर आज वार्ड क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान एक होटल व्यवसायी के द्वारा नाली में गंदगी फैलाकर नाली को जाम कर दिया गया था। अपने होटल से निकलने वाले खराब अपशिष्ट को नाली में पूरी तरीके से बहा दिया था। गंदगी और बदबू इतनी थी कि मोहल्ले वासी भी बदबू से परेशान हो गए थे। इसकी शिकायतें भी मिली थी। नाली से गुजरने वाले लोग बदबू से पूरी तरीके से त्रस्त हो गए थे। थोड़ी देर भी वहां पर खड़े रहना मुश्किल हो गया था। जब निगम आयुक्त रोहित व्यास ने वार्ड का दौरा किया तब मोहल्ले वासियों ने भी बदबू लेकर आयुक्त से शिकायत की। इस पर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए और होटल व्यवसायी को गंदगी नहीं फैलाने को लेकर हिदायत भी दी। परदेसी चौक के पास के छोटू होटल व्यवसायी को गंदगी फैलाने को लेकर 50000 रुपए जुर्माना लिया गया। निगम ने नाली की सफाई भी की। इसी प्रकार से वार्ड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान निर्माण एवं विध्वंस के मलबे को बिखेरकर रखने वाले निर्माणकर्ता से 10000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। मलबा को सड़क किनारे रख दिया गया था जिसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी इसकी भी शिकायतें निगम को मिली थी। काफी दिन से यह मलबा यहीं पर पड़ा हुआ था जिसके चलते गंदगी भी फैल रही थी। निगम आयुक्त ने वार्ड क्षेत्रों में नाली सफाई का जायजा लिया तथा सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर घर मालिको ने पुराने सामग्रियों को एक जगह एकत्रित कर दिया गया था, जिसे घर मालिक को बोलकर हटवाया गया। कुछ स्थानों पर सड़क बाधा कर लिया गया था, एक जगह झोपड़ी नुमा तथा दूसरी जगह फल ठेले वाले के द्वारा सड़क पर ही समान बेचा जा रहा था। जिसे व्यवस्थित जगह पर व्यवसाय करने की समझाइश देकर किनारे कराया गया तथा पुराने झोपड़ी नुमा जिसका कोई उपयोग नहीं हैं और सड़क पर ही लगा था को हटाने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आगामी मानसून को देखते हुए नालियों की वृहद सफाई के निर्देश आयुक्त ने मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। गीले कचरे और सूखे कचरे को पृथक-पृथक देने की इस दौरान अपील की गई। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के अनुरूप निगम के द्वारा कार्य किया जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर खासा ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम की अपील है कि सफाई व्यवस्था में सुधार लाने आम नागरिक भी सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त येशा लहरें, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता अमरेश कुमार लोहिया, सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, उप अभियंता रीमा हमने तथा पुरुषोत्तम सिन्हा आदि मौजूद रहे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)