
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के विपक्ष के फैसले पर परोक्ष रूप से निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे. यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं समेत सैंकड़ों लोगों ने उनका अभिनंदन किया.
हाल ही में सिडनी में अपने सामुदायिक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए, जिसमें 20,000 से अधिक लोगों की भीड़ उन्हें सुनने के लिए उमड़ी, पीएम मोदी ने कहा कि न केवल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, एंथनी अल्बनीस, दर्शकों में शामिल थे, बल्कि देश के पूर्व पीएम और पूरा विपक्ष अपने देश के लिए एक साथ था. पीएम मोदी ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री भी उस समारोह में मौजूद थे. वहां विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसद थे. उन सभी ने सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया."कोरोना महामारी के चरम पर विदेशों को कोविड वैक्सीन निर्यात करने के लिए केंद्र पर सवाल उठाने के लिए भी पीएम मोदी ने विपक्ष की खिंचाई की. पीएम मोदी ने कहा, "संकट के समय, उन्होंने पूछा कि मोदी दुनिया को टीका क्यों दे रहे हैं? याद रखें, यह बुद्ध की भूमि है, यह गांधी की भूमि है! हम अपने दुश्मनों की भी परवाह करते हैं, हम करुणा से प्रेरित लोग हैं!"
नई दिल्ली:दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से एलएनजेपी (LNJP) शिफ्ट किया गया है. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है. सत्येंद्र जैन चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे. इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी. बीते एक हफ़्ते में दूसरी बार है जब सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है. उस तानाशाह की एक ही सोच है - सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ “मैं” में ही जीता है. वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है. भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे. ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें."इससे पहले 22 मई को भी सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लाया गया था. बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन का वजन करीब 35 किलो कम हुआ है. तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने कुछ समय पहले यह शिकायत की थी वह उदास और अकेला महसूस कर रहे हैं. इसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि वह मनोवैज्ञानिक की मदद लेगा और अगर जरूरी पड़ी तो आम आदमी पार्टी के नेता को आवश्यक इलाज मुहैया कराया जाएगा.
जेल प्रशासन ने कहा था कि जैन ने जेल क्लीनिक के अंदर एक मनोवैज्ञानिक से परामर्श किया, जिसने उन्हें लोगों के आसपास रहने और सामाजिक रूप से लोगों से बातचीत करने का सुझाव दिया.तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अगर कोई बंदी अवसाद से परेशान है तो उस पर उचित ध्यान दिया जाना चाहिए. ऐसे में अगर जैन अवसाद से जूझ रहे हैं, तो हम उनकी मौजूदा मानसिक स्थिति को समझने और उसका विश्लेषण करने के लिए किसी अन्य मनोवैज्ञानिक की मदद लेंगे और अगर वह अवसाद से पीड़ित पाए जाते हैं, तो हम नियमानुसार आवश्यक इलाज की व्यवस्था करेंगे."
नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड में पहली वंदे भारत ट्रेन का शुभारम्भ किया . देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई. 28 मई 2023 से ये ट्रेन नियमित रूप से चलेगी. दिल्ली से देहरादून का सफर इसमें 4 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा. यह उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है. इस ट्रेन के चलने से देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रैवल टाइम और कम हो जाएगा. यह ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे चलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी. वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा, "उत्तराखंड के सभी लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई. दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली यह ट्रेन, देश की राजधानी को देवभूमि से और तेज गति से जोड़ेगी. वंदे भारत से दिल्ली-देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय भी काफी कम हो जाएगा. अभी मैं कुछ देर पहले ही तीन देशों की यात्रा करके लौटा हूं. आज पूरा विश्व भारत को बहुत उम्मीदों से देख रहा है. हम भारत के लोगों ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है."पीएम मोदी ने कहा, "विश्व के लोग भारत को समझने के लिए, देखने के लिए भारत आना चाहते हैं. ऐसे में उत्तराखंड जैसे इतने सुंदर राज्यों के लिए यह बहुत बेहतरीन अवसर है. इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में ये ‘वंदे भारत ट्रेन' भी उत्तराखंड की मदद करने वाली है. उत्तराखंड देवभूमि है, मुझे याद है...जब मैं बाबा केदारनाथ का दर्शन करने गया था तो दर्शन के बाद अनायास ही मेरे मुख से कुछ पंक्तियां निकली थीं. ये पंक्तियां थीं- ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा...उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए, विकास को आगे बढ़ा रहा है...वो बहुत सराहनीय है."
पीएम मोदी ने कहा, "विश्व के लोग भारत को समझने के लिए, देखने के लिए भारत आना चाहते हैं. ऐसे में उत्तराखंड जैसे इतने सुंदर राज्यों के लिए यह बहुत बेहतरीन अवसर है. इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में ये ‘वंदे भारत ट्रेन' भी उत्तराखंड की मदद करने वाली है. उत्तराखंड देवभूमि है, मुझे याद है...जब मैं बाबा केदारनाथ का दर्शन करने गया था तो दर्शन के बाद अनायास ही मेरे मुख से कुछ पंक्तियां निकली थीं. ये पंक्तियां थीं- ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा...उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए, विकास को आगे बढ़ा रहा है...वो बहुत सराहनीय है."
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी. हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करना होगा.
देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन के सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे. इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं. अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी. यह उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ, राज्य की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा के एक नए युग की शुरुआत करेगी. इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निर्माण स्वदेश में किया गया है और यह ‘कवच' तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है.
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी का टॉर्चर झेल रहे उत्तर भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगले पांच दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट है. देश के कई दूसरे हिस्सों में भी बारिश के बाद पारा गिरा है. मौसम विभाग ने कहा है कि देश में लू का प्रकोप ख़त्म हो गया है और अब तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर आंधी और बारिश के आसार हैं.
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आज बारिश और आंधी चलने की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दोपहर या शाम के समय अधिकतर स्थानों पर आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना है.
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, "मध्य दिल्ली के अधिकतर स्थानों, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं( 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने के साथ ही बिजली कड़कने की संभावना है." आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत रहा. अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश:
गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 3 घंटे तक चली छापेमारी में 99 लोगों को पकड़ा है. स्पा की आड़ में व्यापक स्तर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस को इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी, जिसके बाद बुधवार को छापेमारी की गई. इस दौरान बड़ी तादाद में युवक और युवतियों को पकड़ा गया, जिन्हें थाने तक ले जाने के लिए पुलिस को कमिश्नरेट से बस बुलानी पड़ी. छापेमारी में 60 युवती और 39 युवकों को हिरासत में लिया गया. स्पा से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है.
पुलिस को पैसिफिक मॉल में 8 स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की सूचना मिली थी. पकड़े गए 99 लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया. ये सभी गाजियाबाद, नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर के शहरों के रहने वाले हैं. ग्राहक यहां स्पा कराने आते थे और उन्हें इसका ऑफर दिया जाता था. सूचना ये भी है कि 60 लड़कियों में कुछ से जबरदस्ती ये काम करवा जा रहा था. पुलिस पूछताछ में जुटी है कि आखिर यह धंधा कब से चल रहा था और इसका मास्टरमाइंड कौन है. क्या यहां अश्लील वीडियो तो नहीं बनाए जा रहे थे. अब पुलिस हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही स्पा सेंटरों की जांच का अभियान चलाया जाएगा.
नई दिल्ली / दिल्ली के सीरियल किलर और रेपिस्ट रविन्द्र कुमार के खिलाफ रोहिणी कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने इस मामले में दोषी रविन्द्र कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपी रविंद्र को 6 मई को रोहिणी कोर्ट ने दोषी करार दिया था. रविंद्र पर आरोप है कि साल 2008 से लेकर 2015 तक उसने 30 बच्चों के साथ घिनौना वारदात को अंजाम दिया और फिर उनकी हत्या कर दी. उसी में से एक मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई है.दरअसल दिल्ली के बेगमपुर इलाके की जैन कॉलोनी से 14 जुलाई 2015 को छह साल की एक बच्ची अगवा हो गई थी. चार दिन बाद पुलिस को इलाके की एक खाली इमारत से बच्ची का शव मिला. बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई थी. पुलिस ने जब मौका-ए-वारदात की जांच की तो पता चला कि वहां एक ड्राइविंग लाइसेंस और कुछ दूसरे दस्तावेज हैं. ड्राइविंग लाइसेंस सनी के नाम था, पुलिस ने जब सनी की तलाश शुरू की तो पता चला वो एक अस्पताल में भर्ती है.
इस तरह रविंद्र तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने जब सनी से पूछताछ की तो पता चला कि कंझावला इलाके में कुछ दिन पहले उसके दोस्त रविंद्र ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर सनी की पिटाई कर दी और उसकी मोटरसाइकिल, पर्स और रुपये छीन लिए थे. उसी पर्स में सनी का ड्राइविंग लाइसेंस था, जो रविंद्र जान-बूझकर बेगमपुर में छोड़ गया, जिससे बच्ची की हत्या और रेप का आरोप सनी पर लगे. सनी से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी रविंद्र तक पहुंची.
रविंद्र पेशे से बस कंडक्टर
पेशे से बस कंडक्टर रविंद्र बदांयू और अलीगढ़ में कई वारदात करने के बाद दिल्ली आ गया और फिर उसने दिल्ली-एनसीआर में कई वारदातों को अंजाम दिया. रविंद्र से पुलिस की पूछताछ में जो कुछ सामने आया वो चौंकाने वाला है. अलीगढ़ के रहने वाले रविंद्र ने बताया कि वह 2009 से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है और ये वारदातें दिल्ली के अलावा हरियाणा और यूपी में की गई हैं.पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 15 बच्चों को टारगेट किया और सभी के साथ बलात्कार/कुकर्म किया. इसने 11 बच्चों की हत्या की बात कबूल की है. ये बच्चों को चॉकलेट या पैसे देने के बहाने बुलाता था और फिर उनके साथ 'गलत काम' करता था और उसके बाद उनकी हत्या कर देता था.
नई दिल्ली / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पंजाब के संगरूर जिला कोर्ट के जज रमनदीप कौर ने शिकायतकर्ता हितेश भारद्वाज की शिकायत पर मल्लिकार्जुन खरगे को समन जारी किया है. कोर्ट ने 10 जुलाई 2023 को मल्लिकार्जुन खरगे को खुद अदालत में पेश होने के लिए ऑर्डर जारी किया है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे अगर 10 जुलाई को न्यायालय में हाजिर नहीं होंगे, तो ऑर्डर में लिखा है कि उनकी गैरहाजिरी डालकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुना जाएगा.
100 करोड़ की मानहानि का केस
दरअसल बजरंग दल हिंद के राष्ट्रीय संस्थापक हितेश भारद्वाज की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस किया गया है. उन पर आरोप है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के जारी किए गए मेनिफेस्टो में बजरंग दल की तुलना एंटी नेशनल यानि आतंकवादी संगठनों के साथ की गई है. साथ ही चुनाव जीतने पर बजरंग दल पर बैन लगाने की भी बात की गई है.
बता दे कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि "कांग्रेस पार्टी जाति या धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र हैं और बजरंग दल, पीएफआई या जैसे व्यक्तियों और संगठनों द्वारा इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है." शत्रुता या घृणा को बढ़ावा देने वाले अन्य, चाहे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच हों," कांग्रेस का घोषणापत्र, जिसे 'सर्व जनंगदा शांति थोटा' (सभी समुदायों का शांतिपूर्ण उद्यान) कहा जाता है.
दुर्ग। शौर्यपथ । आयुष मंत्रालय के तात्वाधान में 9 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को होना है। योग के लाभ से लोगों को अवगत कराने व जन जागरूकता हेतु विभिन्न स्तरों पर अनेक गतिविधियों के माध्यम से इस दिवस को मनाया जाना है। त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा व पाटन के सीईओ को पंचायत भवन व कार्यालय परिसर में बैनर का प्रदर्शन करने, योग प्रशिक्षण आयोजित करने, योग विशेषज्ञों द्वारा योग पर व्याख्यान करने, योग के महत्व के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्याशाला आयोजित करने, प्रधानमंत्री के योग संदेश का प्रचार प्रसार करने, योगकिट उपलब्ध कराकर योग सत्र संचालित करने (ग्राम पंचायत की स्वयं की व्यय क्षमता के आधार पर) व योग के अभ्यास व लाभ की जानकारी का प्रचार- प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
दुर्ग। शौर्यपथ । कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने हेतु 31 मई को अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जन सामान्य में धुम्रपान के विरूद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके। तम्बाकू या तम्बाकू युक्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से सभी वर्गों में गंभीर व्याधियां परिलक्षित हो रही है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रवृत्ति के विरूद्ध व्यापक जन चेतना विकसित करने हेतु जन सहयोग से नशापान के दुष्परिणामों का प्रचार करने हेतु 31 मई को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर चर्चा एवं दुष्प्रभावों की जानकारी समुदाय में प्रचारित करना, सोशल मीडिया में नशापान के दुष्प्रभावों का प्रचार, नशामुक्ति हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशामुक्ति साहित्य का वितरण, नशामुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रेरक नाटक, गीत परिचर्चा एवं यथा संभव योगाचार्यों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास का प्रदर्शन तथा इससे होने वाले लाभ पर व्याख्या इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।
दुर्ग। शौर्यपथ। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु लक्ष्मण तिवारी (सहायक कलेक्टर) को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् प्रशासनिक व्यवस्था की बारिकीयों का अध्ययन व प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत होने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ और प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत में 22 मई से 4 जून, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में 5 जून से 11 जून तथा पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय पुलिस अंतर्गत 12 जून से 18 जून तक प्रशिक्षण की तिथि तय की गई है ताकि एडमिस्ट्रेशन, पुलिसिंग व गवर्नेंस से संबंधित हर सेक्टर की जानकारी प्राप्त कर सके।
नई दिल्ली। 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होना है नए संसद भवन का उद्घाटन के पहले ही विवाद शुरू हो गया है। पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नए संसद भवन का उद्घाटन पर भारत के राष्ट्रपति के द्वारा करने की बात कहकर एक राजनीतिक बहस छेड़ दी है. राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटन होने का पक्ष विपक्षी दलों के लोगों द्वारा भी उठाया जा रहा है। वही इसके उद्घाटन की तारीख पर भी विवाद छिड़ा हुआ है। बता दें कि 28 मई को सावरकर जयंती के रूप में भारतीय जनता पार्टी मनाती है। देश के 20 राजनीतिक दलों ने संसद भवन के उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होने पर बायकाट का ऐलान कर दिया है ।
एक तरफ सत्तापक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संसद भवन के उद्घाटन पर जोर दे रही है वही कुछ मीडिया समूह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संसद भवन के उद्घाटन पर तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी दल भारत के प्रथम नागरिक की हैसियत से भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों करवाने की बात कह रही है. जिस पर इन दिनों बाद चरम सीमा पर है और सोशल मीडिया पर वार प्रति वार लगातार जारी है.
इन्हीं वार पलटवार के बीच में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने एक बार फिर राजनीति में धर्म को जोड़कर धर्म का सहारा लेते हुए एक बड़ा बयान दे दिया. संसद भवन के उद्घाटन को राम मंदिर के उद्घाटन से जोड़कर विपक्ष पर निशाना साधते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या राम मंदिर उद्घाटन पर भी विपक्ष इसी तरह विरोध करेगी. अक्सर देखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के कोई ना कोई नेता किसी भी मुद्दे पर धर्म को बीच में लाकर धर्म के सारे राजनीति करने की कोशिश लगातार करते रहते हैं. क्या हर मुद्दे पर धर्म का सहारा लेकर राजनीति करना आज के राजनीतिक परिदृश्य में एक प्रथा सी बन गई है जो आगे निरंतर बढ़ती ही रहेगी. क्या बिना धर्म के सहारे अपनी राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जा सकता. पिछले दिनों भी देखा गया है कि कर्नाटक चुनाव के आखिरी क्षणों पर किस तरह बजरंग दल को बजरंगबली से जोड़कर धर्म का मुद्दा सामने लाया गया यह अलग बात है कि कर्नाटक की जनता ने धर्म की राजनीति को छोड़कर विकास की राजनीति को अपनाया और कर्नाटक में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा. अब एक बार फिर नए संसद भवन के उद्घाटन पर धर्म की राजनीति जुड़ चुकी है असम के मुख्यमंत्री के बयान के द्वारा अब देखना यह है कि उद्घाटन के पहले यह धर्म की राजनीति संसद भवन के उद्घाटन पर कितना असर डालती है और अब कौन-कौन से नेता धर्म की आड़ लेकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करते हैं....
भिलाई / शौर्यपथ / प्रदेश में इन दिनों भजपा द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल के अभियान के तहत गौठान का निरिक्षण कर सोशल मिडिया में प्रचारित किया जा रहा है और अव्यवस्थाओ के बारे में बात कही जा रही है . भाजपा के अभियान के बाद अब जिला प्रशासन और सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने भी पलटवार का रुख अख्तियार कर लिया है . एवं जिन गौठानो के बारे में भाजपा पोल खोल रही है उसी गौठान पर निरिक्षण कर वस्तुस्थिति से आम जनता को अवगत कराया जा रहा है .
नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने आज डी मार्ट के समीप एवं कोसनागर गौठान का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में मौजूद सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं उपस्थित अधिकारियों के साथ आजीविका मूलक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। गौठान के देखरेख करने वाले कर्मचारी तथा उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं व अधिकारियों ने महापौर को जानकारी देते हुए बताया कि गौठान में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी उपलब्ध है। पशुओं की देखभाल अच्छे से की जा रही है। पशु चिकित्सालय के चिकित्सक पशुओं का निरंतर परीक्षण और उपचार कर रहे हैं। गौ सेवकों के माध्यम से हरा चारा प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। पशुपालकों से गोबर खरीद कर उच्च गुणवत्ता का वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा है। पशुओं के लिए शेड की व्यवस्था मौजूद है। मवेशियों की उचित देखभाल के लिए गौठान में कर्मचारी उपलब्ध है। महापौर नीरज पाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि गौठान में हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद है इसके बावजूद किसी भी प्रकार का भ्रम न फैलाएं। निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता आर एस राजपूत, उप अभियंता अर्पित बंजारे एवं पुरुषोत्तम सिन्हा आदि मौजूद रहे।
महापौर पाल ने हेल्थ चेकअप कराकर अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / महापौर नीरज पाल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में हेल्थ चेकअप कराकर अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश प्रसारित किया है। मेयर ने स्वास्थ्य शिविर में अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराते रहना चाहिए ताकि बीमारियों का पता पूर्व से चल सके और शीघ्र ही उसका उपचार संभव हो सके। महापौर ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा भिलाई के पूरे शहर में लोगों को मिल रही है। घर के समीप ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो रही है। निशुल्क परीक्षण एवं निशुल्क उपचार जैसी सेवा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ही मिल सकती है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि जहां भी मोबाइल मेडिकल यूनिट का स्वास्थ्य शिविर लगता है वहां अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ जरूर लें।महापौर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया, वहीं उन्होंने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सकों से भी चर्चा की। गौरतलब है कि मोबाइल मेडिकल के स्वास्थ्य शिविर में अब तक 179860 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत इसका बेहतर क्रियान्वयन नगर पालिक निगम भिलाई में किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप श्रमिकों को उनकी ही बस्ती में उनके द्वार के नजदीक सारी चिकित्सकीय सुविधाएं मिल रही है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने वार्डों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लग रहे हैं। मोबाइल मेडिकल युनिट श्रमिक बस्तियों में जाकर अपनी चिकित्सकीय सेवा लगातार दे रही है। इसमें सभी वर्ग व उम्र के लोग अपनी ही बस्ती में अपने घर के समीप लगे कैंप में आकर निःशुल्क जांच कराकर दवाइयां ले रहे हैं। इस योजना का अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। अब तक 2233 कैम्प लगाए गए। जिसमे 177961 मरीजों ने उपचार कराए। 45132 मरीजों ने लैब में टेस्ट करवाए व 160594 मरीजों को दवा का निःशुल्क वितरण किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
