Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

  सभी नवीन शासकीय भवनों को गोबर पेंट से किया जाएगा रंग-रोगन
  

    मोहला / शौर्यपथ / कलेक्टर एस जयवर्धन ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को बढ़ाकर स्थानीय लोगों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। जिससे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा सरखेड़ा में गोबर पेंट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने गोबर पेंट की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देते हुए उत्पादन बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके क्रय-विक्रय के लिए पंजी संधारित करने कहा। उन्होंने सभी नवीन शासकीय भवनों को गोबर पेन्ट से रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। इसके लिए संबंधित विभागों को मांग पत्र भी भेजने कहा।
    उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को विशेष प्राथमिकता देते हुए कार्य में तेजी लाना है। उन्होंने सभी गौठनों में गोबर खरीदी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिले के गौठानों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठान के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है। जिसके लिए सभी गौठानों में एक्टीविटी शुरू करने के निर्देश दिए। जिन गौठानों में एक्टीविटी शुरू हो गए वहां स्थानीय लोगों को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गौमूत्र से निर्मित जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र की मात्रा को बढ़ाने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर ने नये शिक्षा सत्र के लिए पाठ्य पुस्तक निगम से मिलने वाली किताबों के वितरण की समीक्षा की। उन्होंने इसके लिए पहले से ही शिक्षा विभाग को पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिले में संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। बारिश से पहले जिले के सभी वर्षामापी यंत्रों को अपडेट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित योगी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

-  मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- बारिश के पहले वृक्षारोपण के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाये जाएंगे पशु मित्र
- कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

     मोहला / शौर्यपथ /  कलेक्टर  एस जयवर्धन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण और प्लेसमेंट में सहायता प्रदान किया जाना है। इसके लिए संबंधित विभागों को प्रशिक्षण आयोजित कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्लेसमेंट आयोजित कर रोजागर उपलब्ध करा सके। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक पशु मित्र बनाने के निर्देश पशुधन विकास विभाग के अधिकारी को दिए। जिससे पशुपालकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने, नस्ल सुधार सहित पशुओं की बीमारियों का सही समय में चिकित्सा उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि पीपीईएस में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डाटा प्रविष्टि शत-प्रतिशत एवं त्रुटि रहित करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही पेयजल, फर्नीचर, विद्युत, शौचालय सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कलेक्टर्स कान्फ्रेंस की तैयारी के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं तथा नवीन योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सार्वजनिक जगह एवं शासकीय कार्यालयों के आसपास छायादार वृक्ष लगाया जाना है। इसके लिए उद्यानिकी एवं वन विभाग को बारिश से पहले सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषणबाड़ी एवं छात्रावासों में लक्ष्य के आधार पर उद्यानिकी विभाग को वृक्षारोपण कराने के लिए कहा। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारित कर पंजीकृत हितग्राहियों के लिए पौधो की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। खरीफ सीजन को देखते हुए सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

-आधार अपडेशन/आयुष्मान कार्ड वार्ड 47 से लेकर वार्ड 50 तक शिविर कल:
-अब तक 15 हज़ार लोगों ने शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया:

      दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम द्वारा लगातार वार्डो में तिथिवार दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर अंतिम 30 मई 23 तक आयोजित होगा।आज दिनाँक 25 से 26 मई दिन बुधवार को दो दिवसीय आधार कार्ड/आयुष्मान कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन वार्ड 47 एवं 48 शासकीय प्राथमिक शाला नई पुलिस लाइन रायपुर नाका में और वार्ड 49 एवं 50 जोन कार्यालय बोरसी में किया जाएगा।यदि आप ने अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो अपना आधार कार्ड जल्द ही अपडेट करा लें।10 वर्ष पूर्व जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया है। उन्हें आधार अपडेशन करवाना अनिवार्य है। ताकि उन्हें इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो एवं दिक्कतों का सामना न करना पड़े।आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है। जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आधार अपडेशन जरूरी है। अब तक  शहर के वार्डो में तिथिवार शिविरों में 15 हज़ार लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया है।बता दे कि अपडेट आधार कार्ड से ही आयुष्मान कार्ड जारी होंगे, जिससे बीपीएल कार्डधारी 5 लाख रुपए तक का इलाज निर्धारित अस्पतालों में करवा सकेंगे और एपीएल के लिए यह सुविधा 50 हजार रुपए तक उपलब्ध होगा।

  भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज आवास आबंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। 187 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आज आवास आवंटित किया गया। आवास मिलने पर महापौर नीरज पाल ने हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 11:00 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में मौजूद हो गए थे। भिलाई निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। जिन्होंने अंशदान की राशि जमा की थी उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर मकान मोर चिन्हारी के 10 हितग्राहियों को तथा मोर मकान मोर आस के तहत 177 हितग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत सूर्या विहार के पीछे तथा माइल स्टोन के पास एवं मोर मकान मोर आस के तहत सूर्या विहार के पीछे खमरिया, ऐनार स्टेट, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे खमरिया, ग्रीन वैली खमरिया, सूर्या विहार खमरिया, सूर्या विहार के पीछे खमरिया, आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, अविनाश मेट्रोपोलिस में आवास आवंटित किया गया है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे इसी तारतम्य में आवास आबंटन शीघ्रता से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी मनोज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतल में आवास पाने के लिए दिव्यांग आवेदक एवं वरिष्ठजन को स्वयं का ही दिव्यांग प्रमाण पत्र या वरिष्ठ नागरिक होने का प्रमाण पत्र लॉटरी में शामिल होने के लिए देना होगा। उन्होंने आगे बताया कि 31 मई तक आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है, जिन्होंने अब तक अपने दस्तावेज की पूर्ण जानकारी नहीं दी है वह अपने दस्तावेज को पूर्ण कर ले ताकि आवास आबंटन की प्रक्रिया में शामिल हो सके। आवास आबंटन के दौरान आज प्रमुख रूप से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा, आवास योजना के प्रभारी विद्याधर देवांगन आदि मौजूद रहे।

जीरम की सच्चाई सामने लाने एनआईए जीरम की फाइल एसआईटी को सौंपे


    रायपुर / शौर्यपथ / जीरम शहादत की 10 वीं वर्षगांठ के समय भाजपा नेताओं द्वारा की गयी बयानबाजी बेहद ही स्तरहीन और आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने जीरम मामले में बयानबाजी कर भाजपा बेशर्म चरित्र को प्रदर्शित किया है। झीरम घाटी हमला एक ऐसा हत्या कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में डॉ. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी। इस क्रूर हत्याकांड के लिये भाजपा और उसकी राज्य सरकार जिम्मेदार है। इस मामले में खुलासे के लिये जरूरी है कि रमन सिंह सहित तत्कालीन गृह मंत्री, तत्कालीन जिम्मेदार पुलिस के अधिकारियों का नार्को टेस्ट कराया जाये।
  प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा जीरम की जांच नहीं होने देना चाहती है। जीरम न्यायिक आयोग की जांच पर रोक का पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक स्टे लेकर आये थे है। भाजपा डरती है जीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। रमन सिंह से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में आज तक नहीं हुआ। एक साथ विपक्ष के 31 नेताओं की हत्या हो गयी और तत्कालीन सरकार सच सामने आने देने से रोकने में पूरी ताकत लगा रखी थी। भाजपा के बड़े नेता जीरम की जांच को रोकने लगातार कोशिशें कर रहे उसमें साफ हो रहा जीरम के पीछे तत्कालीन भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा से जवाब मांगा-
 भाजपा बतायें कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को घोर नक्सल इलाकों से क्यों हटा दिया गया था? यात्रा की सुरक्षा हटाने के आदेश किस अधिकारी ने दिया था? यात्रा की सुरक्षा हटाने के लिये किस नेता ने अधिकारी से कहा था?
 जीरम शहीदों के पीड़ित परिवार उस समय सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे विधानसभा में घोषणा के बाद भी रमन सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा क्यों नहीं किया था?
 जीरम के पीड़ित परिवारों को तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह मिलने के लिये क्यों रोक दिया गया था?
 रमन सरकार के समय न्यायिक जांच के लिये गठित न्यायिक आयोग के जांच के बिन्दु में राजनैतिक षड़यंत्र को क्यों नहीं जोड़ा गया था?
 एनआईए ने जीरम की जांच को बंद कर दिसंबर 2018 के पहले ही क्लोजर रिपोर्ट लगा दिया था जैसे ही कांग्रेस की सरकार जीरम की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया, आनन-फानन में एनआईए ने जांच क्यों शुरू कर दिया? एनआईए जीरम की फाइल एसआईटी को क्यों नहीं दे रही है?
 कांग्रेस की सरकार ने जब जीरम न्यायिक आयोग का कार्यकाल बढ़ाया तो तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक हाई कोर्ट से स्टे क्यों लेकर आये थे? धरमलाल कौशिक क्यों जीरम की जांच रोकना चाहते है?
 एनआईए ने नक्सलवादी नेता गणपति और रमन्ना से पूछताछ क्यों नहीं किया?
 एनआईए ने रमन सिंह, तत्कालीन गृह मंत्री से पूछताछ क्यों नहीं किया?

कांग्रेस की मांग
1 एनआईए जीरम मामले की फाइल एसआईटी को सौंपे ताकि एसआईटी इसकी जांच कर सकें।
2 परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा क्यों हटाया इसको जानने के लिये जीरम हमले के समय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एडीजी नक्सल मुकेश गुप्ता तत्कालीन पदस्थ उच्च अधिकारियों का नार्को टेस्ट होना चाहिये।
3 जांच एजेंसी एनआईए रमन सिंह एवं अन्य का नार्को टेस्ट कराये या एनआईए राज्य सरकार द्वारा जीरम की जांच के लिये गठित फाइल वापस करें ताकि एसआईटी नार्को टेस्ट करवा सके।

   दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में  पर्यावरण व उद्यानिकी प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा के अध्यक्षता में विभागीय समिति के सदस्यों के साथ अहम बैठक लेकर आज आगामी 05 जून पर्यावरण दिवस मनाये जाने के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। दुर्ग निगम द्वारा पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद मात्रा में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाये जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने अपनी सहमति दी। चर्चा के दौरान ट्री-गार्ड बनाये जाने के संबंध में विचार कर निर्णय लिया गया।इसके अलावा अन्य प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। शहर में पौधों के संरक्षण के लिए 1000 नग ट्री-गार्ड बनाये जाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही प्रभारी श्रीमती वर्मा ने कहा कि लोक-कला मार्ग में स्थित पौधों के संरक्षण के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था हेतु नल कनेक्शन लगाये जाने के लिए भी स्वीकृति की गई।विभागीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कविता तांडी,निर्मला साहू, प्रेमलता साहू,उषा ठाकुर,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव के अलावा उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,पुषोतम साहू आदि मौजूद रहें।

दुर्ग / शौर्यपथ / विगत कई दिनों से शहर में पानी की गंभीर संकट को लेकर आज भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डो से पहुंची महिलाओ ने  निगम कार्यालय में महापौर कक्ष के सामने जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल को सिधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नाराजगी प्रकट कर चूड़ी भेटकर विरोध दर्ज कराया वही भाजपा पार्षदों ने पानी की समस्या पर मटका फोड़कर विरोध प्रकट करते हुए जिला प्रशासन की ओर से पहुंचे एसडीएम मुकेश रावटे व निगम उपयुक्त मोनेंद्र साहू को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही पानी की किल्लत दूर नही होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी दी ईस दौरान भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा महामंत्री ललित चंद्राकर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भाजपा पार्षद देवनारायण चंद्राकर गायत्री साहू चंद्रशेखर चंद्राकर कांशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे शिवेंद्र परिहार नरेश तेजवानी अजय वैद्य मनीष साहू ओमप्रकाश सेन चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन कविता तांडी पुष्पा गुलाब वर्मा चमेली साहू कुमारी राकेश साहू शशि द्वारिका साहू हेमा जगदीश शर्मा जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन मंत्री अमिता बंजारे प्रचार मंत्री राजा महोबिया युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष नितेश साहू डा.देवनारायण तांडी जितेंद्र राजपूत रजनीश श्रीवास्तव नारायण दत्त तिवारी मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी युवा मोर्चा अध्यक्ष यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
        पानी की किल्लत को लेकर भाजपा पार्षदों ने विगत 5 दिन पहले आंदोलन की चेतावनी  दिया थी किंतु अब तक जल संकट दूर नही होने से आक्रोशित महिलाओ व नागरिकों ने बीजेपी पार्षदों के नेतृत्व में भीषण गर्मी में निगम के खिलाफ के हल्ला बोल दिया इससे पूर्व दोपहर 12बजे से विभिन्न वार्डो से आई महिलाएं हिंदी भवन के सामने लगे पंडाल में जुटने लगी थी जिसमे गया नगर,मठपारा, नया पारा राजीव नगर बघेरा गजानन नगर विजयनगर शक्तिनगर कचहरी वार्ड रायपुर नाका बोरसी वार्ड से महिलाएं भारी संख्या में पहुंची थी जहां जिला भाजपा नेताओं व पार्षदों ने संबोधित कर दुर्ग विधायक अरुण वोरा को पानी की संकट के लिए उनकी भ्रष्ट नीतियों व निकम्मेपन को जिम्मेदार बताते हुए कहा की इंजीनियरों की जानकारी बावजूद शिवनाथ नदी इंटकवेल का मोटर पंप समय पर नहीं बदला जाना व इसके टेंडर प्रक्रिया में लेट लतीफी उनके कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है क्योंकि पानी बिजली आपातकालीन सेवा अंतर्गत आता इसे नियम कानून की लंबी प्रक्रिया में नहीं उलझाया जा सकता लेकिन ऐसा लगता है की 1करोड़ 60लाख की राशि से लगने वाले मोटर पंप खरीदी में स्वयं के आर्थिक सेट नही होने के कारण ही इतना ज्यादा वक्त लग रहा और इतने लम्बे समय तक प्यासे तड़पती रहेगी ।
              हल्ला बोल प्रदर्शन में आसिफ अली सय्यद बंटी चौहान मनमोहन शर्मा मुकेश सोनकर राहुल भट्ट दिलीप साहू यासीन दीवान जयश्री राजपूत तनुजा बघेल अंजू तिवारी सुरुचि उमरे उषा निर्मलकर सुधा सिंगर सरस्वती शर्मा दुर्गा ठाकुर गोधरा निर्मलकर ईश्वर सोनी कुंती साहू मंजूषा तिवारी कविता सोनी गायत्री देवांगन,सीमा सोनी मन्नू साहू हेमिन बाई यादव उत्तम साहू शुभम साहू कुंदन साहू यादव महेंद्र यादव देवेन टंडन अनिकेत यादव अभिषेक टंडन नवीन साहू चंद्रकांत साहू धन्नू साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोगों की जरूरत को ध्यान में रख हम कर रहें क्षेत्र का विकास : ताम्रध्वज साहू

     रिसाली / शौर्यपथ / नए रिसाली निगम में हर तरह की सुविधाएं मिले। लोगों को तकलीफ न हो यही हमारी कोशिश है। इसे ध्यान में रख हम योजनाएं बना रहे है और उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे है।
 उक्त बातें दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं प्रदेश के लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कही। उन्होंने बुधवार को रिसाली निगम क्षेत्र के आधा दर्जन वार्ड में कुल 209 लाख का भूमि पूजन व लोकार्पण किया।
गृहमंत्री ने कहा कि रिसाली निगम को अस्तित्व में लाने से लेकर यहा के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहे है। यहां के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से संपर्क कर चर्चा करते रहे है। इसी के परिणाम स्वरूप आज जिन क्षेत्र में रोशनी का अभाव है वहा के लिए विद्युत व्यवस्था और उद्यान निर्माण कार्य का लोकार्पण व भूमिपूजन कर रहे है। इस दौरान महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविंद चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, सोनिया देवांगन, निगम सिंह, ईश्वरी, परमेश्वर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद टीकम साहू, विलास बोरकर, अनिल कुमार, जाहिर अब्बास, रेखा देवी, माया यादव, ममता यादव, शिला नारखेड़े, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, एल्डरमेन संध्या वर्मा, संगिता सिंह, शिशिर साहू, अजीत यादव, संतू दास, मो. निजाम आदि उपस्थित थे।
कार्यो का हुआ भूमिपूजन, लोकार्पण
   वार्ड 3 असलम चेतन दुकान से मोहन पान ठेला तक विद्युतीकरण कार्य 4.20 लाख, वार्ड 5  डीपीएस स्कूल गेट नं. 2 से सेंटथाॅमस तक विद्युतीकरण कार्य 8.50 लाख, वार्ड 8 में दशहरा मैदान के पास मैदान निर्माण कार्य 20 लाख, इस्पात क्लब के सामने गार्डन निर्माण कार्य 20 लाख, पिंटू तारण घर के पास गार्डन निर्माण कार्य 20 लाख, वार्ड 9 मंे छोटा रावण मैदान के चारों ओर विद्युतीकरण कार्य 10.70 लाख, एसएसबी कैम्प के सामने उद्यान निर्माण कार्य 19.98 लाख, ब्लाॅक नं. 243 के सामने उद्यान निर्माण कार्य 20 लाख, वार्ड 10 में लड्डू मैदान के पास विद्युतीकरण कार्य 8.40 लाख, उद्यान का उन्नयन कार्य 17.39 लाख, पुलिस बिड बाक्स के पास उद्यान का उन्नयन कार्य 12.14 लाख, वार्ड 11 में स्वामी आत्मानंद गार्डन परिसर मंे हाईमास्क स्थापना कार्य 4.20 लाख, वार्ड 12 बंगाली दुर्गा मैदान परिसर में हाईमास्क स्थापना कार्य 4.20 लाख, सौंदर्यीकरण 19.94, वार्ड 14 में कल्याणी मंदिर से लंगूर मैदान तक स्ट्रीट लाईट विस्तार कार्य 20 लाख।
भूमिपूजन व लोकार्पण 25 मई
   दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गुरुवार 25 मई को मरोदा चौपाटी व पौनी पसारी का लोकार्पण करेंगे।  इसके बाद शाम अलग अलग वार्ड में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम में लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशेष रूप से उपस्थिति और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की।  मंचासीन अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक दयावंत बांधे, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भिलाई जिला संगठन सह प्रभारी चेमन देशमुख, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, बालमुकुंद देवांगन, कैलाश शर्मा, दयाराम साहू, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक रहे।
    भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, सिद्धांतों और कार्यों से प्रभावित होकर भिलाई के नेता पप्पू चंद्राकर एवं पार्षद मनीष यादव के मार्गदर्शन में 2 दर्जन महिलाओं ने एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के मार्गदर्शन में 15 महिलाओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया, भिलाई जिले से 40 युवकों को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा भाजपा गमछा पहनाकर प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम के दौरान दुर्ग और भिलाई जिले के घर वापसी करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका भव्य रूप से अभिनंदन किया।
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा और देश हित में काम करने वाली पार्टी है जिससे  प्रेरित होकर लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है और पूरे प्रदेश में इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनाधार बढ़ता चला जा रहा है।  भूपेश बघेल सरकार ने ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसे ठगा नहीं इसलिए कहा जाता है ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं। आज पार्टी के कार्यकर्ता लगातार अपने परिश्रम से भाजपा के प्रति जनाधार बढ़ा रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग चाहे शासकीय कर्मचारी हो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो, पुलिस के जवान हो या पंचायत सचिव हो सभी ने किसी न किसी रूप से अपनी मांग को लेकर आंदोलन किया है पर अतताई भूपेश बघेल की सरकार चैन की नींद सो रही है। आज हम प्रदेश में आवास योजना, शराब घोटाला, गोठान घोटाला आने वाले समय में कई घोटाले सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद में हुए लोकसभा चुनावों में दुर्ग के कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार को पूरे 9 के 9 विधानसभा क्षेत्र में धूल चटाई है इसीलिए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार मजबूत है। मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि आने वाले चुनाव में अभी से इसी वक्त से कमर कस कर तैयार हो जाएं और 2023 और 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएं।
   सांसद विजय बघेल ने कहा कि लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के समय हुई हार से उबारते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, कृषि मंत्री, सिंचाई मंत्री और वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन जैसे बड़े पद में आसीन लोगों के क्षेत्र में पार्टी को पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से जीत दिलाई। मैं भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाता हूं कि आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में हम इतिहास को दोहराते हुए और बड़ी जीत के साथ सभी विधानसभा की सीटें और लोकसभा की सीट अवश्य जीतेंगे।
   दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रस्ताविक भाषण में कहा कि आगामी दिनों होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हम सभी को और अधिक गंभीरता के साथ जुटना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म मे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए कंटेंट को शेयर अवश्य करें ताकि आप सभी जन जन तक केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार की योजनाओं और उनके कार्यों को पहुंचा सके और प्रदेश की भ्रष्ट और तानाशाह भूपेश बघेल की कारगुजारियों को जनता तक पहुंचा सके। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई बृजेश बिचपुरिया ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

नई दिल्ली। नये संसद भवन  के उद्घाटन को लेकर जहां रोज राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही है वही AIMIM के ओवैसी  ने एक नया बयान दिया ओवैसी का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन ना ही राष्ट्रपति करें और ना ही प्रधानमंत्री नये संसद भवन का उद्घाटन स्पीकर को करना चाहिए.ओवैसी के मुताबिक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कार्यपालिका का हिस्सा हैं, जिस वजह से नए संसद भवन का उद्घाटन स्पीकर को करना चाहिए.  वही ओवैसी ने यह भी कहा है कि 2019 के चुनाव के बाद सर्वदलीय बैठक में मैंने जब नए संसद भवन के प्रस्ताव की बात कही थी तो पीएम मोदी नाराज हुए थे.

  ओवैसी ने नए संसद भवन के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए बताया, ''2019 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस मीटिंग का एजेंडा एक राष्ट्र, एक चुनाव था. तकरीबन सभी पार्टियां इससे सहमत थीं. हालांकि मैंने और सीताराम येचुरी ने इसका विरोध किया था. मैंने नई लोकसभा बनाने का प्रस्ताव दिया था. उस वक्त प्रधानमंत्री बड़े नाराज हुए थे मुझ पर.'' 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)