
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 मई को धमतरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे धमतरी जिले के ग्राम भोयना पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम अछोटा पहुंचकर वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित कार्याें का निरीक्षण करेंगे। श्री बघेल यहां महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर उनके काम की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम भोयना से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम भटगांव पहुंचेंगे और वहां चंद्रमौली माता मंदिर में दर्शन करने के बाद विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात में आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी लेंगे।
श्री बघेल भटगांव से कार द्वारा 2.45 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम सोरम पहुंचेंगे और वहां से अपरान्ह 3.20 बजे कार द्वारा ग्राम भटगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भटगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.30 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम मुजगहन आएंगे और वहां से कार द्वारा लोहरसी सर्किट हाउस पहुंचकर अपरान्ह 3.50 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे लोहरसी सर्किट हाउस से मुजगहन आएंगे और वहां से 4.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज 120 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे ने आमजनों से उनकी मांगों व समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिए आश्वस्त किया। जनदर्शन में ग्राम ढबहा के कुंती यादव ने सामाजिक पेंशन योजना का लाभ दिलाने, निश्चल सिंह ने अपनी भूमि का सीमाकंन कराने, ग्राम भैंसामुड़ा के ग्रामवासियों ने ग्राम के प्राथमिक स्कूल भवन की मरम्मत कराने, ग्राम रामाकापा के ग्रामवासियों ने ग्राम में नया ट्रांसफार्मर लगाने, ग्राम पौनी के भारत रत्न मंडेला ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन की मरम्मत कराने, ग्राम सोढ़ार के ग्रामवासियों ने ग्राम के मुख्य मार्ग में नाली निर्माण कराने, ग्राम अमलीडीह के तुलसीराम डहरिया ने व्हीलचेयर प्रदान करने, ग्राम बुंदेली की सुंदरी ने जमीन का फौती उठाने व खसरा नामांतरण कराने, ग्राम डोंगरी के ग्रामवासियों ने ग्राम में सीसीरोड निर्माण कराने तथा ग्राम में नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, ग्राम कोदवाबानी के किरण जायसवाल ने ग्राम में कोटवार नियुक्त कराने, ग्राम कोदवाबानी के राकेश जायसवाल ने बंटवारा कराने, ग्राम चलान के रामकिशोर यादव ने केसीसी से लोन दिलाने, ग्राम जरहागांव के जितेन्द्र साहू ने आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम चंदली के चिंताराम राजपूत ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम खुड़िया के अनुराग ने ग्राम में परिवहन सुविधा केन्द्र खोलने, ग्राम जुनवानी के प्रीतम बंजारे ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और ग्राम तेलीखाम्ही के रामरतन ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी आने पत्र सौंपे। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे की पहल पर दुर्ग जिले के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ एवं बेमौसम बारिश से हुए फसल क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा तत्काल देने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के अवर सचिव अमित कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ के कृषि संचालन को निर्देशित किया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि मार्च माह में रबी फसल बेमौसम बारिश के चलते खराब हो गई थी,लेकिन विभाग द्वारा आज तक फसल क्षति का मूल्यांकन तक नही किया गया।बारिश से बर्बाद फसलों का सरकार ने सर्वे कराए जाने का निर्देश दिया था,लेकिन विभागीय अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है,प्राकृतिक आपदा की सूरत में धारा 6-4 के अंतर्गत भी मुआवजा राशि प्रदान की जाती है।लेकिन अभी तक कृषि ब्लॉक अधिकारियों ने सर्वे कर नुकसान का डाटा विभाग को नही भेजा है ऊपर से कृषि विभाग,राजस्व विभाग ने दुर्ग जिले में सर्वे करके बीमा कंपनी को किसानों के नुकसान की जानकारी भी नही भेजी है,विभाग के अधिकारी फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के बजाए प्रभावित किसानों को बीमा कंपनी से मुआवजा राशि लेने के लिए आवेदन करवाने पर जोर देकर गुमराह कर रहे हैं।जबकि बीमा दावा के लिए किसानों को 72 घंटे के भीतर आवेदन करना था यह समयावधि कब की पूरी हो गई है,किसानों की जानकारी के आभाव का फायदा उठाने की कोशिश दुर्ग जिले के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कंडिका 14 ख के अनुसार स्थानीय जोखिमों,ओलावृष्टि,जल प्लावन, बादल का फटना,प्राकृतिक आकाशिय बिजली से अधिसूचित फसल में नुकसान होने की स्थिति में भी बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति दिए जाने का प्रावधान है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग। भाजपा महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 21 मई को महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक कराए जाने का निर्णय लिया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने महिला नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाते हुए सत्ता मिलने पर प्रदेश की महिलाओं को शराब पर प्रतिबंध लगाने का वचन दिया था, लेकिन सत्ता हाथ में आने के बाद शराबबंदी की बजाय उसी शराब को अपने भ्रष्टाचार से कमाई का जरिया बना लिया और 2000 करोड़ रुपए का महाघोटाला किया, इसी महाघोटाले की जांच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नजदीकी नेता जेल की हवा खा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार घोटालों की सरकार है। शराबबंदी को लेकर झूठा वादा करके भूपेश बघेल ने प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है महिलाओं के इस अपमान का बदला आने वाले चुनाव में लेने के लिए दुर्ग जिले की की महिला मतदाताओं के बीच भूपेश बघेल की वादाखिलाफी और शराब घोटाले को पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा की है।
जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही है राजनीतिक क्षेत्र में काम करना महिलाओं के लिए कोई कठिन चुनौती नहीं है, किसी भी कार्य को सरलता के साथ संपन्न कराना महिलाओं की विशेषता होती है, महिलाएं बहुमुखी प्रतिभा के धनी होती है, एक ही समय में किचन और घर-परिवार संभालने के साथ उद्योग-व्यापार-व्यवसाय-नौकरी जैसे काम करने में भी सक्षम रहती है।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है, महिलाओं की पहुंच घर के किचन तक होती है। महिला मोर्चा की सक्रियता भाजपा की जीत का आधार बनेगी।
स्वागत भाषण में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने जिला भाजपा संगठन को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जिला महिला मोर्चा की टीम सशक्त है और जल्द ही मंडलों में प्रवास करके वहां भी टीम का गठन करते हुए सक्रियता के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार के महिला विरोधी कार्यो को बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचाया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री गायत्री वर्मा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जयश्री राजपूत ने किया। बैठक में उपस्थित महिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष अहिल्या यादव, रेखा यादव, नीतू श्रीवास्तव, धनेश्वरी वर्मा, बिंदु सिंह भुवाल, श्वेता ताम्रकार ,प्रीति खरे, साधना चौधरी, कीर्ति देवांगन, पूजा चक्रवर्ती, लखेश्वरी वर्मा, श्वेता कनौजिया, झरना वर्मा, पूर्णिमा यादव, यमुना साहू, गायत्री साहू, रेवती सोनकर, चंद्रिका साहू लता ठाकुर विमला कॉमेडी आदि मौजूद थे।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के शिक्षित युवाओं को शासकीय सेवा में अधिक से अधिक रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु बालोद जिले के विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अभी हाल में वृहद पैमाने में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके मद्देनजर जिले के नवयुवकों को रोजगार मुहैया कराने हेतु रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करना आवश्यक है।
श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को जिला स्तर पर भर्ती किए जाने वाले पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया अगले सप्ताह तक अनिवार्य रूप से शुरू करने को कहा है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
श्री शर्मा ने सभी अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चल रहे भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने आगामी खरीफ सीजन में किसानों को समूचित मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिले में खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी स्थिति में खाद-बीज की उपलब्धता से संबंधित समस्याओं से जुझना न पड़े, इसके लिए समय रहते पुख्ता उपाय सुनिश्चित की जाय। इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक को समितिवार लक्ष्य निर्धारण कर इसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को कहा। इसके साथ ही नियमित रूप से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य की सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से जिले के प्राकृतिक पेंट ईकाईयों से गोबर पेंट के उत्पादन कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्री शर्मा ने किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक तथा उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं सहायक संचालक मछली पालन विभाग को केसीसी के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने महात्मा गंाधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में चल रहे उत्पादन कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में वाई-फाई संचालन हेतु नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने प्रत्येक ग्रामीण औद्योगिक पार्कों का निर्धारित मापदण्डों के आधार पर रैंकिंग भी निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में न्यूनतम 50 लोगों को रोजगार की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने गोठानों में गोबर खरीदी के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी गोठानों में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर में प्राप्त आवेदनों तथा लंबित राजस्व प्रकरणों निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, शाला भवनों के निर्माण एवं मरम्मत आदि कार्यों की समीक्षा की। श्री शर्मा ने 15 जून तक सभी शाला भवनों के मरम्मत कार्य को अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
दुर्ग / शौर्यपथ / राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आज भिलाई निगम के सभी जोन क्षेत्रों में विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को मच्छर उन्मूलन तथा डेंगू नियंत्रण के बारे में बताया गया और लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया गया। कलेक्टर डॉ पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर फाइट द बाइट अभियान के तहत निगम ने भिलाई में मच्छर उन्मूलन के तहत विशेष गतिविधियां अपनाई है जिसके चलते विगत 3 महीने से डेंगू के एक भी केस नहीं मिले हैं न ही डेंगू से कोई भी मृत्यु हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी सीबीएस बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता और मच्छर उन्मूलन गतिविधियों के कारण डेंगू के अलावा मलेरिया और फाइलेरिया के केस भी नहीं आए है। फाइट द बाइट के तहत कॉलोनी को इससे जोड़ते हुए विशेष मुहिम की शुरुआत की गई थी। जिसमें भिलाई के विभिन्न कॉलोनी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। विजेता कॉलोनी को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के रूप में प्रदान भी किया गया है। निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो कि मच्छर उन्मूलन तथा डेंगू नियंत्रण के लिए वर्ष भर कार्य करती है। यह टीम वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के के सिंह के नेतृत्व में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी गतिविधि साल भर से भिलाई निगम क्षेत्र में करते आ रही है। गठित विशेष टीम के द्वारा मार्च माह से लेकर मई माह तक 7260 घरों का सर्वे मच्छर उन्मूलन के तहत किया जा चुका है, 16554 कूलर, टंकी, कंटेनर आदि की जांच की गई है। जन जागरूकता के तहत पॉम्पलेट एवं लोगों को संवाद आदि के माध्यम से मच्छर उन्मूलन मुहिम में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए, जल जमाव वाले पात्रों में पुराना पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, मच्छर के लार्वा के समाप्ति के लिए टेमीफास् का उपयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में अपनी जांच करानी चाहिए। आस पास के क्षेत्रों में सफाई रखना चाहिए और जलभराव नहीं होने देना चाहिए। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए मच्छर उन्मूलन अभियान में अपनी भागीदारी निभाई जा सकती है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णयों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी को समझ ही नहीं आ रहा कि वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाये। उसकी कार्यसमिति की बैठक के निर्णय यह बताने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा छत्तीसगढ़ मतिभ्रम का शिकार हो चुकी है। कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में हर वर्ग के लिये काम किया है। भाजपा के पास कोई विषय ही नहीं बचा है जिसको लेकर वह कांग्रेस सरकार को घेर सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ बचाओ संकल्प पर तंज कसते हुये कहा कि प्रदेश की जनता 2018 में 15 साल की लूटेरी कमीशनखोर भ्रष्ट अराजक आदिवासी, ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग विरोधी रमन सरकार को सत्ता के बेदखल कर छत्तीसगढ़ को बचा लिया। आज छत्तीसगढ़ मजबूत हुआ है। सक्षम बना है। अब जनता भाजपा से देश बचाने 2024 का इंतजार कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2500 रू. प्रति मानक बोरा देती थी वह 4000 रू. प्रति मानक बोरा देने वाली कांग्रेस सरकार पर तेंदूपत्ता के मामले में आरोप लगायेगी तो कौन भरोसा करेगा। भाजपा की केंद्र सरकार ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहकों का बीमा बंद कर दिया तो कांग्रेस सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिये शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता श्रमिक बीमा योजना शुरू किया। रमन राज में तेंदूपत्ता श्रमिकों को चरण पादुका के नाम पर ठगा जाता था, उनके बोनस के पैसे से चरण पादुका, अन्य सामग्री खरीदी कर कमीशनखोरी किया जाता था। गायों के नाम पर गोशालाओं का अनुदान खाने वाले भाजपाई गोठानों का विरोध कर रहे है। भाजपा छत्तीसगढ़ में काल्पनिक और मनगढ़ंत मुद्दों पर राजनीति करना चाहती है जो कभी कामयाब नहीं होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा जब गांवों की ओर जायेगी तब गोठानों और चौपालों पर गांव की जनता भाजपा को आईना दिखायेगी। 15 सालों तक किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य के नाम पर ठगने वालों को जनता जवाब देने के लिये इंतजार कर रही है। गोढ़ी के गोठान में लाव लस्कर के साथ गयी भाजपा को जनता ने वहां से भगा दिया था। भाजपा के चलबो गोठान खोलबे पोल की पोल को जनता ने पहले दिन ही फ्लॉप कर दिया था।
दुर्ग/ शौर्यपथ / शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत युद्ध स्तर पर सफाई के साथ ही कचरा फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने, डिस्पोजल पानी पाउच विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। इस दिशा में मंगलवार को निगम की निगरानी टीम ने गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सामान रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर की सफाई पर नजर रखने बनाई गई 12 टीमों के अधिकारी-कर्मचारी सुबह छह बजे से शहर के विभिन्ना वार्डों में घूम घूमकर स्वच्छता का निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में निगम स्वस्च्छ्ता टीम ने पोटिया चौक एवं टेम्पो स्टैंड में झिल्ली पन्नी बेचते पाये जाने पर 2600 सौ रुपये का जुर्माना की कार्रवाही की गई।गांधी चौक वार्ड 32 में दुकानदारो द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर 650 रुपये का जुर्माना लिया गया।जिसके अलावा नया बस स्टैंड में दुकानदारो द्वारा झिल्ली पन्नी,पानी पाउच पकड़े जाने पर 550 रुपये जुर्माना की कार्रवाही की गई।डिस्पोजल विक्रय करते मिले तथा दुकानदारों द्वारा गंदगी किए जाने पर 2600 रुपये का जुर्माना लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहरवासियों से कहा है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 लागू है इसे ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन को सहयोग करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / सिविक सेंटर में स्थित भिलाई का एकलौता पार्क जो कि बेजान सा हो चुका है, अब महापौर नीरज पाल की पहल से इसका रिनोवेशन का काम होगा। इसके लिए बेहतर प्लान तैयार किया जा रहा है। पार्क के उद्धार के लिए महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर जायजा भी लिया तथा पार्क के पुनर्जीवन के लिए अधिकारियों से चर्चा की। पार्क का रिनोवेशन करने के लिए आर्किटेक्ट इसका प्लान तैयार कर प्रेजेंटेशन भी देंगे सबसे अच्छा प्लान तैयार करने वाले आर्किटेक्ट के प्रयोजन के मुताबिक कार्य किया जाएगा। सिविक सेंटर स्थित पार्क काफी समय से देखरेख आदि के अभाव में वीराना सा हो गया है। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से अब इस पार्क में वापस रौनकता लौट जाएगी। उप अभियंता श्वेता वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्क में वर्तमान प्लान के मुताबिक ओपन थिएटर चालू किया जाएगा इसके साथ ही मिनी ट्रेन भी चलाया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था, पाथवे लैंडस्कैपिंग जैसे विकास के कार्य होंगे। प्लान में म्यूजिकल फाउंटेन आदि को भी शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिविक सेंटर शहर का प्रमुख स्थल है जहां लोगों का जमवाड़ा लगा रहता है। हॉल ही में सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ परिसर का बेहतरीन सौंदर्यीकरण किया गया है, इसके चलते भिलाई वासी इस परिसर में आनंद ले पा रहे हैं। आगे इसी तर्ज पर सिविक सेंटर स्थित पार्क को भी आकर्षक बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक पार्क के निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक अभियंता वसीम खान एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत नवीन पट्टा तैयार किया गया है। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक 10 रुपए प्रति वर्ग फीट की राशि के अनुसार से इसका शुल्क निर्धारित होता है। इस शुल्क को अभी तक कई पट्टा धारी हितग्राहियों ने निगम में जमा नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें पट्टा प्रदान नही किया जा पा रहा है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने तथा जानकारी प्रदाय करने के लिए सभी जोन आयुक्त को पट्टाधारी हितग्राहियों की बैठक लेने के निर्देश दिए थे। ताकि गणना अनुरूप हितग्राही निर्धारित शुल्क जमा कर ले और अपना पट्टा प्राप्त कर मालिकाना हक हासिल कर सके। इसी तारतम्य में आज जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर जोन में जोन आयुक्त येशा लहरे के द्वारा पट्टा हितग्राहियों की बैठक ली गई और पट्टा निर्मित होने के बाद राशि जमा कराने निर्धारित शुल्क के बारे में हितग्राहियों को अवगत कराया गया। बता दे कि वैशाली नगर जोन में शुल्क जमा नहीं करने के कारण 12 हितग्राहियों को पट्टा नही दिया जा सका है। इनमें से एक व्यक्ति ने आज पट्टा की राशि जमा कर दी जिन्हें तुरंत पट्टा प्रदान कर दिया गया, इसी प्रकार से एक आवेदक द्वारा दूसरे दिन राशि जमा करने कहा गया है राशि जमा करने उपरांत इन्हें भी तत्काल पट्टा प्रदान कर दिया जाएगा। पट्टा मिलने के बाद इन्हें अब मालिकाना हक प्राप्त हो चुका है। पट्टा प्रदान करने के दौरान जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया एवं सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी भी मौजूद थे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल/कंपनी में विगत 23 वर्षों से कर्मचारियों के हितों के लिए कार्यरत छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन-01 की प्रांतीय कार्यकारिणी (2023-2026 ) का गठन किया गया, जिसमें श्री सुरेन्द्र शुक्ला (रायपुर)-प्रांतीय अध्यक्ष व श्री आर.सी. चेट्टी (कोरबा पूर्व)-प्रांतीय महासचिव निर्वाचित हुए, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण पदों जैसे प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष (01), प्रांतीय उपाध्यक्ष (07), प्रांतीय सचिव (01), प्रांतीय संगठन सचिव (01), प्रांतीय प्रचार सचिव (02), प्रांतीय मीडिया प्रभारी (01), प्रांतीय कोषाध्यक्ष (01), सचिव महामंत्री कार्यालय (01), जोनल सचिव (07), क्षेत्रीय सचिव (12), क्षेत्रीय संगठन सचिव (07), क्षेत्रीय प्रचार सचिव (07) के साथ 52 कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया। संगठन की मजबूती के लिए इस बार नए युवा वर्ग को महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी गई है जैसे-प्रांतीय संगठन सचिव सरोज राठौर, प्रांतीय सचिव सुरजीत बंजारे, प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास, प्रान्तीय मीडिया प्रभारी सतीश कुमार देवांगन, सचिव महामंत्री कार्यालय बलजीत कंवर, जोनल सचिव घनश्याम साहू, देवी सिंह कश्यप व मनोज वर्मा, क्षेत्रीय सचिव देवनारायण बांधे व रजनीकांत कुर्रे को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के महामंत्री श्री आर सी चेट्टी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पित होकर कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने निर्देश दिया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
