
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
धमतरी / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात के दौरान धमतरी विधान सभा पहुंचे और क्षेत्र की जनता के साथ उनके अनुभवों को साझा किया तथा सरकार की योजनाओं और मिल रहे लाभ के विषय में जानकारी ली . सूबे के मुखिया को अपने बीच पा कर शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में आम जनता ने बेबाक अपनी राय रखी .
भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से संवरी आर्थिक स्थिति
अर्जुन, ग्राम खिरकीटोला में रहते हैं। अर्जुन ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से 7 हज़ार रुपये मिला है। गोधन न्याय योजना का भी लाभ मिल रहा है, अब तक 12 हज़ार रुपए का गोबर भी बेचा हूँ। अर्जुन ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
भूमिहीन कृषि मजदूर अर्जुन
स्व-सहायता समूह में 10 सदस्य , सभी कर रहे हैं वर्मी खाद तैयार , दुगनी हुई आय
भटगांव की टेरिना साहू ने बताया कि उनके स्व-सहायता समूह में 10 सदस्य हैं, सभी वर्मी खाद तैयार कर रहे हैं। अब तक हमें 6 लाख रुपए की आय हुई है। जैविक दवाई तैयार कर 56 हज़ार रुपए और मुर्गी पालन से 75 हज़ार रुपए की आय हुई है।
टेरिना ने बताया कि समूह की सभी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई हैं। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से गौठान में बाउंड्री बनाने और बकरी पालन के लिए बकरी प्रदान करने की मांग की।
टेरिना साहू - भटगांव
नियमित मिल रहा है राशन, बस गांव में पानी की समस्या है...
भटगाव की चमेली साहू ने बताया कि राशन कार्ड तो बना है और नियमित राशन मिल रहा है बस गांव में पानी की समस्या है। गंगरेल से पानी मिल जाता तो बहुत सुविधा होती। मुख्यमंत्री ने पीएचई के अधिकारियों से इस बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि 228 करोड़ रुपए की जल आपूर्ति योजना प्रस्तावित है। ग्रामीणों को शीघ्र ही लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिये।
चमेली साहू - भटगाव
गोधन न्याय योजना : डेढ़ लाख रुपए की गोबर बिक्री की -भटगाँव निवासी डोरेलाल
भटगाँव निवासी डोरेलाल ने बताया कि मैंने डेढ़ लाख रुपए की गोबर बिक्री की है। बर्दी से लेकर गली तक गोबर इक्कठा करके बेचता हूँ। इसकी कमाई से बैट्री वाली स्कूटी लिया हूं। MA किया हूँ, ITI किया है पर नौकरी नहीं मिली।भटगाँव निवासी डोरेलाल
सप्ताह में 2 दिन मोबाइल मेडिकल यूनिट घर के पास आती है ...
मुख्यमंत्री से बात करते हुए नीलकंठ ध्रुव ने बताया कि सप्ताह में 2 दिन बुधवार और रविवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट घर के पास आती है, विशेषज्ञ डॉक्टर जांच कर दवाई देते हैं। अच्छा इलाज मिल रहा है।
५ हज़ार रुपए का कर्ज माफ़ हुआ...
बेलतरा के निवासी श्यामसुन्दर सिन्हा ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि उनका ५५ हज़ार रुपए का कर्ज माफ़ हुआ। कृषि योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन का शुभारंभ
धमतरी / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत की। इससे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यरत लोगों को एवं गढ़कलेवा में आने वाले लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वे यहां अध्धयन भी कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस माह की 5 तारीख को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान रीपा को वाई-फाई सुविधा से लैस करने की घोषणा की थी। आज यहां वाई-फाई सुविधा के शुभारंभ से रीपा इस सुविधा से लैस जिले का पहला रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बन गया है।
इस अवसर पर विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के चेयरमैन श्री रामगोपाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना बंजारे मौजूद थे।
धमतरी / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल के प्रदेश यापी दौरे में आज धमतरी जिले में क्षेत्र की जनता ने सीएम बघेल का आत्मीय स्वागत किया . सीएम बघेल का स्वागत करते हुए पारंपरिक भावनाओं के तहत उन्हें बांस की टोपी और सुपा की माला पहनाई गयी साथ ही काष्ठ की बनी मनमोहक भगवान् बोलेनाथ की प्रतिमा भेंट की गयी .
धमतरी / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत धमतरी विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम भटगांव और सोरम के सरहद पर स्थित चन्द्र मौली माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कदम का पौधा लगाया।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सिहावा की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री रामगोपाल वर्मा, जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
धमतरी / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी विधानसभा के ग्राम भटगांव पहुंचे और उन्होंने कुल 137 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख 22 हजार रूपए के 126 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण किया जिसमें 6.37 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जिला अस्पताल में स्टाफ क्वार्टर, गोपालपुरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र और आयुष पॉली क्लीनिक सह जिला आयुर्वेद कार्यालय निर्माण शामिल हैं। इसी प्रकार 1.46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोकुलपुर, जिला निःशक्तजन पुनर्वास केन्द्र भवन, तृतीय लिंग समुदाय हेतु सामुदायिक सह-प्रशिक्षण केन्द्र भवन और गढ़कलेवा के शेड निर्माण कार्य एवं बाह्य भित्ति चित्र का लोकार्पण। मुख्यमंत्री इसके साथ 94.30 लाख रूपए की लागत से निर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन धमतरी और 40 लाख रूपए की लागत के जनपद पंचायत धमतरी के 9 विभिन्न कार्यों, 4.79 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के तहत गागरा, शंकरदाह, बिरेतरा, कुर्रा, खपरी, अछोटा, परसुली, दोनर, बंजारी में पाईपलाइन विस्तार कार्य का लोकर्पण किये।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिन नए स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किये। इन कार्याें में मुख्य रूप से 57.93 करोड़ रूपए की लागत से दोनर और सोरिद में 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र और अर्जुनी में अति उच्चदाब के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र, 35.74 करोड़ रूपए की लागत से भंवरमरा, देमार, खम्हरिया, डाही से डांडेसरा और मड़वापथरा से बरपानी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण, 11.52 करोड़ रूपए की लागत से बीसीएस कॉलेज, नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष, शासकीय नवीन महाविद्यालय कण्डेल का भवन, नगरपालिक निगम धमतरी द्वारा 16 करोड़ 61 लाख 09 हजार रूपए की लागत से ब्राम्हणपारा, सुभाषनगर, सरदार वल्लभभाई पटेल और महिमासागर वार्ड स्थित तालाबों का सौंदर्यीकरण, डाक बंगला वार्ड, हटकेशर और बठेना वार्ड में मुक्तिधाम निर्माण, विकास कार्य और रामबाग चौक, विंध्यवासिनी मंदिर, पोस्ट आफिस वार्ड और गोकुलपुर वार्ड में फुटपाथ निर्माण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीटी रोड सह क्रैश बेरियर निर्माण, निगम क्षेत्र में आधुनिक शौचालय निर्माण, गोबर से पेंट निर्माण इकाई की स्थापना, विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरा स्थापना धमतरी शहर के 19 स्थानों में आरसीसी नाली निर्माण, महिमासागर वार्ड में वेस्ट निपटाने के लिए वर्किंग शेड एवं मशीन स्थापना कार्य, धमतरी शहर के 26 स्थानों में सी.सी.रोड निर्माण, महिमा सागर, रिसाईपारा वार्ड में पाथवे निर्माण, औद्योगिक और रामसागरपारा वार्ड में बाउंड्रीवॉल निर्माण, बनियापारा, सुभाषनगर, नयापारा, सदर उत्तर वार्ड में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, रिसाइपारा और नयापारा में रंगमंच-चबूतरा निर्माण, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में शेड निर्माण, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण तथा विभिन्न स्थानों में एलईडी स्ट्रीट लाईट एवं हाई मास्ट लाईट स्थापना सहित विभिन्न कार्य का भूमिपूजन किया।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के सामुदायिक नेताओं से यहां मुलाकात की और इस दौरान उनकी गुजरात यात्रा के अनुभवों और अरुणाचल तथा गुजरात के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद थे.
उनकी गुजरात की यात्रा पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी के बारे में माना जाता है कि वह अरुणाचल से थीं. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गुजरात, खासकर केवड़िया और गिफ्ट सिटी की यात्रा के उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि यह पहली बार है जब इन आदिवासी नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ संवाद किया है. उन्होंने इस बैठक को ‘ऐतिहासिक' बताया.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से असम के साथ उनके राज्य से संबंधित सहित कई अन्य लंबित सीमा मुद्दों को हल किया गया है. कई आदिवासी नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए मोदी की प्रशंसा की. आदिवासी नेताओं में से एक चाउ सिहराजा चौटांग ने बैठक को एक यादगार अनुभव बताया, जबकि एक अन्य नेता पी जी तागो ने अरुणाचल की मदद के लिए मोदी की सराहना की.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कश्मीरी अलगाववादी मीरवाइज मौलवी मोहम्मद फारूक की हत्या के 33 साल बाद पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जम्मू और कश्मीर के खुफिया प्रमुख ने कहा कि भागे हुए आतंकवादियों को राज्य खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार किया और केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया है. सीआईडी जम्मू-कश्मीर की विशेष पुलिस महानिदेशक रश्मी रंजन स्वैन ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. आखिरकार दो फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. उन्हें सीबीआई को सौंप दिया गया है.
स्वैन ने उस स्थान का खुलासा नहीं किया जहां से हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी जावेद अहमद भट और जहूर अहमद भट को गिरफ्तार किया. 21 मई 1990 को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने कश्मीर के मीरवाइज फारूक की हत्या कर दी थी. मीरवाइज की हत्या में हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकियों को आरोपी बनाया गया था. इस घटना के बाद कश्मीर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे.
इस घटना के बाद श्रीनगर शहर के हवाल में सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में दर्जनों प्रदर्शनकारी मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे. स्वैन ने कहा कि जब मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही थी, तब दोनों अभियुक्त, जिन्हेंअपराधी घोषित किया गया था, इन सभी वर्षों में गिरफ्तारी से बचते रहे. उन्होंने कहा कि दोनों पाकिस्तान और फिर नेपाल भाग गए थे और कुछ साल पहले कश्मीर लौट आए थे.
उन्होंने कहा कि पांच आरोपियों में से दो की पहले ही मौत हो चुकी है. एक उम्रकैद की सजा काट रहा है और दो अन्य जो फरार थे, उन्हें आखिरकार आज गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियों के साथ "मीरवाइज मामले के सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया गया है.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सीबीआई ने आरोप लगाया कि चरणप्रीत सिंह, जो दिल्ली में है, अंगदियों (हवाला संचालकों) से पैसा इकट्ठा कर रहा था और पार्टी के 2022 गोवा विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान किए गए खर्चों के लिए इसे आगे वितरित कर रहा था.
पिछले हफ्ते सीबीआई ने अरविंद कुमार सिंह नामक एक मीडिया अधिकारी को कथित तौर पर 17 करोड़ रुपये चैरियट मीडिया को स्थानांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसने गोवा चुनाव के दौरान आप के लिए बाहरी विज्ञापन अभियान को संभाला था. चरणप्रीत सिंह ने कथित तौर पर वितरण के लिए 17 करोड़ रुपये की राशि के एक हिस्से को संभालने का काम किया. अधिकारियों ने कहा कि वह हवाला संचालकों से पैसा इकट्ठा करने और इसे अभियान के उद्देश्यों के लिए वितरित करने के लिए अधिकृत कई व्यक्तियों में से एक था.
सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति कुछ डीलरों के लिए उनके पक्ष में रही. डीलरों ने इसके लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी. सत्तारूढ़ आप ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया है.
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऐसा आगे आरोप लगाया गया कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं. यह भी आरोप लगाया गया था कि इन कृत्यों की गिनती पर अवैध लाभ निजी पार्टियों द्वारा उनकी लेखा पुस्तकों में गलत प्रविष्टियां करके संबंधित लोक सेवकों को भेज दिया गया था. ''
रायपुर / शौर्यपथ / सरकार कोई योजना को जमीन पर उतरती है तो पूरी तैयारी से उतरती है किन्तु वाह वाही लुटने और विकास दिखाने के लिए उतारी गयी वन्देभारत ट्रेन छात्तिस्गढ़ह में बंद कर दी गयी . मात्र 6 महीने के सञ्चालन के बाद इस ट्रेन को बंद कर दिया गया है बिलासपुर से नागपुर चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन के शुभारम्भ के समय छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओ ने विकास की बड़ी बड़ी बाते की थी और आम जनता को विकास के नाम पर वन्देभारत ट्रेन दिखाया गया किन्तु सही आंकलन ना कर पाने का खामियाजा आज ऐसे रेल यात्रियों को करना पड़ रहा है जिन्हें वंदेभारत ट्रेन की सुविधा पसंद आई थी . अगर रेल विभाग की माने तो नुकसान के चलते यह ट्रेन बंद करने की बात सामने आ रही है . जबकि इसका किराया और सारे आंकलन के बाद ही रेल विभाग ने यह ट्रेन चलाने का फैसला लिया था और जोर शोर से प्रचार किया गया . केंद्र सरकार की इस योजना में प्रदेश के भाजपाई इतने उत्साहित थे कि इसके शुभारम्भ के समय इसकी सुचना प्रदेश सरकार के मंत्रियो यहाँ तक मुख्यमंत्री तक को नहीं दी किन्तु अब जब यह ट्रेन का परिचालन बंद हो गया तो कही से कोई आवाज़ नहीं आ रही . आज जनता पूछ रही क्या यही विकास दिखाया गया था . सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके बदले तेजस ट्रेन चलाने की बात हो रही है किन्तु इसके भी ट्रेक बदलने और बिलासपुर से सिकंदराबाद तक चलने की खबर आ रही है . कोई बड़ी बात नहीं कि इस बार फिर प्रदेश भाजपा के बड़े बड़े नेता फिर एक बार जोर शोर से तेजस ट्रेन को दिखा कर विकास की बात करेंगे किन्तु आम जनता का सवाल वही का वही कि जब आंकलन सही नहीं किया तो फिर सपना क्यों दिखाया जा रहा है . जिसका जवाब किसी के पास नहीं क्योकि यहाँ जवाब नहीं मिलता सिर्फ मन की बात कही जाती है ...
बलौदाबाजार / शौर्यपथ / मोतियाबिंद के ऑपरेशन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने प्रदेश स्तर पर अपना स्थान बनाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तर पर समीक्षा के दौरान बलौदाबाजार को इस उपलब्धि के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिले में एक वर्ष में 3500 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लक्ष्य के विरुद्ध 4308 मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए हैं जिस कारण पूरे प्रदेश में बलौदाबाजार-भाटापारा का स्थान तीसरा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि, बलौदा बाजार ने मोतियाबिंद के कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति में तो तीसरा स्थान प्राप्त किया ही है साथ ही साथ जिला अस्पतालों की श्रेणी में भी यह तीसरे स्थान पर रहा। अस्पताल के सिविल सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश कुमार अवस्थी द्वारा एक वर्ष में 1030 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया जिस हेतु उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार सिविल अस्पताल भाटापारा में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुषमा माहेश्वरी द्वारा 520 मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किये गए हैं। सिविल सर्जन और राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ अवस्थी के अनुसार जिला प्रशासन और सीएमएचओ के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि आज जिले को प्राप्त हुई है। सतत रूप से प्रयास करते रहने से जल्द ही हम बलौदा बाजार जिले को मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने की ओर अग्रसर हैं। जिला अस्पताल में फेको पद्धति से मोतियाबिंद का इलाज किया जाता है ,काला मोतिया की जांच हेतु पेरिमेट्री मशीन भी उपलब्ध है। पर्दे की जांच के लिए फंडस कैमरा मशीन भी लगाई गई है जिसका निजी संस्थाओं में 3 से 4 हज़ार खर्च आ जाता है जो कि यहाँ निःशुल्क है। जिले में मोतियाबिंद का इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा एक छोटे से ऑपरेशन से इसका उपचार शीघ्र ही हो जाता है। अस्पताल में मरीज को तीन दिन डॉक्टर की देखरेख में रखते हैं इस बीच दवाइयां एवं भोजन की व्यवस्था भी रहती है यह भी निःशुल्क होता है।
बजट में दोगुनी वृद्धि करते हुए 38 करोड़ रूपए आबंटित
गरीब परिवार की हर बेटी के विवाह पर व्यय की जाएगी 50 हजार रूपए की राशि
विवाह के मौके पर कन्या को मिलेगा 21 हजार रूपए का ड्रॉफ्ट और 15 हजार रूपए का उपहार
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी अब पूरे सम्मान के साथ होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि अब बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। विवाह के अवसर पर प्रत्येक कन्या को 21 हजार रूपए की राशि बैंक खाते या बैंक ड्रॉफ्ट के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा 15 हजार रूपए की राशि के उपहार भी दिए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम छमाही में तीन हजार कन्याओं और वार्षिक आधार पर 07 हजार 500 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया है, इससे कई निर्धन परिवारों का अपनी बेटियों के सम्मानजनक रूप से विवाह का सपना पूरा हो सकेगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रत्येक कन्या को विवाह आयोजन व्यवस्था और परिवहन पर प्रति कन्या 8 हजार रूपए, इसके साथ विवाह के मौके पर वर-वधु के कपड़े, श्रृंगार सामग्री इत्यादि पर 6 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही विवाहित जोड़े को 15 हजार रूपए की उपहार सामग्री भी भेंट की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि में दो बार वृद्धि की है। श्री बघेल ने वर्ष 2019 में योजना के तहत सहायता राशि को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दिया था। अब 2023-24 के बजट में यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। वर्ष 2019 की तुलना में निर्धारित बजट राशि भी दोगुनी करते हुए 38 करोड़ रूपए कर दी गई है।
योजना तहत देय लाभ
योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजनांतर्गत विधवा, अनाथ, निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। विकास खंड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी या एकीकृत बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। योजना के संबंध में अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली सकती है।
जशपुरनगर / शौर्यपथ / शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना जनसामान्य के लिए वरदान साबित हो रही है। विशेष तौर पर ऐसे गरीब असहाय जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं था और निर्धनता के कारण अपना आवास बनाने में असमर्थ थे। हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम का जीवन व्यतीत कर सके। परन्तु आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते सभी का यह सपना साकार नहीं हो पाता। गरीब असहायों के सपने को साकार करने के वास्ते ही शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। अब तक लाखों लोगों को इस योजना का लाभ मिला है।
जशपुर जिले के जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम पंचायत खुटेरा के अमर्सिला तिर्की ने बताया कि उनके पिताजी के नाम से आवास स्वीकृत हुआ और उनकी मृत्यु हो गई उसके पश्चात उनकी उत्तराधिकारी माता के नाम पर राशि ट्रांसफर किया गया पर माता की भी कुछ समय पश्चात मृत्यु हो गई। उसके बाद दानियल तिर्की की बेटी अमर्सिला के नाम पर राशि प्रदाय की गई। उसके बाद इन्होंने मकान बनाना प्रारंभ किया। इनके पति भी मजदूरी करते हैं। अमर्सिला भी पैर से थोड़ा विकलांग है चलने में थोड़ा दिक्कत होती है। गरीबी के कारण इन्होंने अपना स्वयं का मकान नहीं बनवा सके। सदैव यह सपना होता था कि इनका भी एक पक्का मकान हो जिसमें ये अपने परिवार के साथ रह सकें। उससे पहले इन्हें ये सब सिर्फ एक सपना सा लगता था लेकिन अब इनका परिवार एक साथ पक्के मकान में रहता है। बस इन्हें एक कमी है कि इनके मम्मी-पापा इस घर में नहीं रह पाये। समय से पहले देहांत हो गया। घर में तो रह नहीं पाये लेकिन घर को बनते हुए देख पाये। पहले वाले घर में हमारे पानी टपकता था अभी हम सुख शांति से घर में जीवन यापन कर रहे है। पक्के मकान में रहने से सांप बिच्छू का आतंक कम हो गया है। जिसके वजह से खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है।
अमर्सिला ने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया है। आज उनके कारण स्वयं के पक्के मकान में रह रहे है। अब हम अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। सरकार द्वारा चलाई गयी बहुत सारी योजनाओं का लाभ भी आज हम लोगों को मिल रहा है।
अब तक लक्ष्य के आधा से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण
16.72 लाख मानक बोरा के लक्ष्य के विरूद्ध 8.82 लाख मानक बोरा संग्रहित
छत्तीसगढ़ / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में वर्तमान में तेन्दूपत्ता का संग्रहण जोरों पर है। तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के दौरान अब तक 8 लाख 82 हजार 517 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के आधा से अधिक अर्थात् 52.78 प्रतिशत है। इस तरह वनांचल में हरा सोना अर्थात् तेंदूपत्ता ने अपनी चमक बिखेरने लगी है। ज्ञातव्य है कि राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल के आदिवासी-वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य तेजी से जारी है।
प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 49 हजार 179 मानक बोरा तथा सुकमा में 94 हजार 555 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इसी तरह वनमण्डल दंतेवाड़ा में 15 हजार 630 मानक बोरा, जगदलपुर में 19 हजार 446 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 18 हजार 286 मानक बोरा तथा केशकाल में 24 हजार 697 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल नारायणपुर में 17 हजार 917 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 51 हजार 396 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 19 हजार 37 मानक बोरा, तथा कांकेर में 31 हजार 865 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।
इसी तरह वनमण्डल राजनांदगांव में 43 हजार 405 मानक बोरा, खैरागढ़ में 19 हजार 686 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। बालोद में 17 हजार 356 मानक बोरा, कवर्धा में 23 हजार 126 मानक बोरा, वनमण्डल धमतरी में 20 हजार 492 मानक बोरा, गरियाबंद में 76 हजार 618 मानक बोरा, महासमुंद 63 हजार 832 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार 13 हजार 917 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। वनमण्डल बिलासपुर में 15 हजार 60 मानक बोरा, मरवाही 5 हजार 616 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 5 हजार 825 मानक बोरा, रायगढ़ में 42 हजार 670 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 62 हजार 959 मानक बोरा, कोरबा में 34 हजार 976 मानक बोरा तथा कटघोरा में 33 हजार 746 मानक बोरा का संग्रहण हुआ है। इसी तरह वनमण्डल जशपुर में 21 हजार 455 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ 8 हजार 704 मानक बोरा और कोरिया में 2 हजार 899 मानक बोरा, सरगुजा में 11 हजार 256 मानक बोरा, बलरामपुर में 6 हजार 65 मानक बोरा, सूरजपुर में 10 हजार 730 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
