
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डी.बी.टी. के माध्यम से वर्ष 2022-23 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग इनेबल होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तानांतरित की जाएगी। बिना बैंक खाता आधार सीडिंग के छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो पाना संभव नहीं है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग ने जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. एवं पालीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी और अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जिन्होंने विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन किया है, को सुचित किया है कि वे 24 मई 2023 तक अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रूप से बैंक खाते को आधार से सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग भी इनेबल करायें ताकि छात्रवृत्ति राशि खाते में हस्तानांतरण संबंधी कार्यवाही की जा सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला पंचायत दुर्ग के नव निवार्चित अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा यादव ने आज अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू तथा जितेंद्र कुमार साहू, शमशीर कुरैशी, श्रीमति चंदकला मनहर, श्रीमति माया बेलचंदन, आकाश कुमार कुर्रे, श्रीमति योगिता चंदाकर, हर्षा लोकमणी चंद्राकर, मोनू साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच गण उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किसानों को बिना सूचना दिए व संबंधित क्षेत्र के सक्षम अधिकारियों द्वारा बिना किसी जवाबदेही के जोर जबरदस्ती से गेल इंडिया कंपनी अपने पाइपलाइन बिछाने के काम कर रही है जिसके विरोध में लगातार प्रभावित किसान आंदोलनरत है व किसानों द्वारा कंपनी द्वारा तानाशाही रवैया को देखते हुए किसानों में आक्रोश जारी है । सोमवार
दुर्ग जनदर्शन में राज्य सरकार से माँग किया गया कि गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा मुंबई नागपुर झारसुगड़ा गैस पाइपलाइन परियोजना हेतु दुर्ग जिले के प्रभावित किसानों की भूमि में उपयोग के अधिकार का अर्जन हेतु जारी की गई अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। और कंपनी द्वारा पाईप लाईन बिछाने का काम बंद करें। साथ ही परम श्रद्धेय किसान मसीहा चौ्. महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे के नारे लगे।
वही आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई,जिसमें भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेशाध्यक्ष ढालेश साहू जी, भारतीय किसान यूनियन अहिवारा विधानसभा प्रभारी संनत साहू जी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के कलादास डहरिया जी , छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संदीप पटेल जी, संजय ताम्रकार वरिष्ठ किसान साथी भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के संघर्ष को समर्थन दिया व बैठक को संबोधित किया व हीराराम सिन्हा, बुधेलाल साहू,मनोज वर्मा, रामाधीन साहू, महेश कुमार, प्रभा सिन्हा, अशोक वर्मा, मालिक राम, चुरावन, पेमन सहदेव, महेंद्र कुमार, योगेश्वर देवांगन,आशीष तिवारी, खोरबाहराराम , देवेन्द्र ताम्रकार, सहित नंनकट्ठी,बोड़ेगाव,बागडुमर व अन्य गांवों से सैंकड़ों की संख्या में प्रभावित किसानों सामिल थे।
मोहला / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) आर. एन. वर्मा द्वारा जानकारी दिया गया कि दिनाँक 17/05/2023 नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रगति के संदर्भ में किया गया। इसके पूर्व मोहला मानपुर एवं चौकी के पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संबद्ध में चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान उपस्थित लोगो ने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की बहुत अधिक प्रशंसा किए एवं क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्रशाह मांडवी जी के कार्यों से बहुत प्रसन्नता व्यक्त किए।
जिला मोहला के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू जी सदस्य श्रीमती किरण सिन्हा मोहला के जिला कलेक्टर एस जयवर्धन मोहला के पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कुमार एडीएम श्रीमती प्रेमलता चंदेल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत दुबे, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। नवगठित जिला होने के बावजूद समीक्षा में कार्य संतोषजनक प्रतीत हुआ।
दीवार पर दिखेगी रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला
छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी स्थापित
दुर्ग । शौर्यपथ । सेक्टर 2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का पहला और एकमात्र ऐसा तालाब होगा जहाँ लोग भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी दर्शन कर सकेंगे। रातः में लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिक फाउंटेन लगेगा। जिसका लोग लुफ्त उठा सकेंगे।
इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। उनके पहल से जल्द ही यह सब सम्भव होने वाला है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की महापौर नीरज पाल, लोक कर्मप्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछाेर ने सेक्टर 2 तालाब में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिए और काम की जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए है।
विधायक श्री यादव ने तालाब के सौंदर्यीकरण और विभिन्न डेवलपमेंट के काम को जल्द पूरा करने के लोई कहा है। जल्द ही इस तालाब में चल रहे सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही विधायक श्री यादव ने तालाब ने नया म्यूजिकल फाउंटेंन लगाने का निर्देश दिए है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। इस फाउंटेन के लगने के बाद से लोगों को रात मनोरंजन के लिए एक बेहद खूबसूरत और मनमोहक जगह मिलेगी ।
यह होंगे विकास कार्य
सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण करने से लेकर यहां पर बच्चों का खेल मैदान, झूला, लॉन, फूड पार्क बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां सबसे आकर्षण का केंद्र होगा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा होगी। सेक्टर 2 तालाब मे प्रतिमा स्थापित की जाएगी और तालाब के किनारे बने दीवार पर रामगमन पथ का म्यूरल चित्रकला बनाई जाएगी। यह भी आकर्षण का केंद्र बिंदू होगा। म्यूरल चित्रकला से रामभगवान की यात्रा काे प्रदर्शित किया जाएगा।
भक्ति का केंद्र है सेक्टर 2 तालाब
सेक्टर 2 तालाब भक्ति का केंद्र है लोगों की श्रद्धा को देखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस तालाब के सौंदरीकरण उन्नयन कार्य के लिए योजन बनाई है। जिसके तहत जल्द ही कार्य पूर्ण किया जाएगा और स्वरूप देखने को मिलेगा जो बेहद ही आकर्षण का केंद्र होगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़,दुर्ग लोकसभा सह संयोजक दयावंत बांधे प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ को सुनिश्चित किया गया है, जिनकी विशेष उपस्थिति तथा माननीय राजीव अग्रवाल जी जिला प्रभारी के मार्गदर्शन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष * जितेन्द्र वर्मा* की अध्यक्षता में उक्त बैठक आहूत की गई है। आयोजित होने वाले जिला कार्यसमिति बैठक को लेकर आज दुर्ग जिला भाजपा की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई | जिसमें जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे बैठक में दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत निवास करने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी गण जिला पदाधिकारी विधानसभा के प्रभारी मंडल के अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे
आगामी 19 मई को होने वाली दुर्ग जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि विदित है कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर *विशेष जनसंपर्क अभियान* के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला होनी है, इस हेतु दुर्ग जिला भाजपा कार्यसमिति बैठक आयोजन किया गया है आयोजित होने वाली बैठक में दुर्ग जिला संगठन अंतर्गत निवासरत पदाधिकारियों की अपेक्षित श्रेणी निम्नानुसार है :-भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,संसद सदस्य लोकसभा एवं राज्यसभा,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला भाजपा की संपूर्ण कार्यकारिणी,पूर्व विधायक, भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री,विशेष जनसम्पर्क अभियान समिति के मण्डल संयोजक एवं सहसंयोजक गण,समस्त मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री,
समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक,समस्त प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक,समस्त प्रकल्पों के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक,समस्त नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष
पंचायती राज अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य उपरोक्त श्रेणी अनुसार भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग जिला कार्यसमिति बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।
नई दिल्ली. शौर्यपथ. ईडी मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाई. छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि - ED बौखलाया हुआ हैँ इसलिए यह सब कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि - जब आप इस तरह का व्यवहार करते हैं तो एक वास्तविक मामला भी संगधित हो जाता है भय का माहौल ना बनाएं .
बता दें कि राज्य सरकार ने ईडी पर यह आरोप लगाया है कि ed ने मुख्यमंत्री बघेल को भी शराब घोटाले में फ़साने की कोशिश की जा रही है. राज्य सरकार ने आरोप लगाया है कि ED आबकारी विभाग के अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने की धमकी दे रहा है. सरकार के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि वह काम नहीं कर पा रहे हैं. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और प्रवर्तन निदेशालय से कहा कि भय का माहौल ना बनाएं .
नई दिल्ली. शौर्यपथ. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लाडली बहना सम्मेलन के मंच पर एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अबे मध्यप्रदेश में ऐसा कोई भी नहीं होगा जिसके पास अपना घर ना हो जमीन का टुकड़ा ना हो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जमीन का टुकड़ा नहीं है उन्हें सरकार घर बनाने के लिए जमीन का टुकड़ा देगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस ऐलान के बाद ऐसे सभी लोग जिनके पास रहने के लिए घर नहीं और घर बनाने के लिए जमीन का टुकड़ा नहीं उनके लिए यह एक राहत भरी खबर है . चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया यह ऐलान आम जनता को कितना रास आता है और यह चुनावी वर्ष में कब तक जमीनी स्तर पर पहुंचता है इस बात का इंतजार वह सभी करेंगे जी ने इस योजना से लाभ मिलेगा.
रायपुर / शौर्यपथ / इन दिनों भाजपा द्वारा प्रदेश में पीएससी चयन पर सरकार पर सवालिया निशाँ लगते हुए भजपा द्वारा पक्षपात का आरोप लगाया जा रहा है किन्तु सिर्फ आरोप ना कि कोई तथ्य पेश किया जा रहा है जिसपर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने चयन प्रक्रिया पर भाजपा को प्रदेश का माहौल खराब ना करने की बात कही मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि PSC में राजनेताओं के बच्चे और प्रशासनिक सेवा से आने वाले लोगों के बच्चे चयनित हो रहे हैं तो इस पर भाजपा माहौल क्यों ख़राब कर रही है? क्या ये उन बच्चो का परध है कि वो ऐसे परिवार में जन्म लिए है .यदि भाजपा के पास कोई तथ्य हैं तो प्रस्तुत करें.सिर्फ आरोप लगा कर प्रदेश का माहौल ख़राब ना करे तथ्य प्रस्तुत करेंगे खामिया होगी तो जाँच किया जाएगा . मुख्यमंत्री ने उलटे भाजपा पर ही सवाल दागते हुए कहा कि मैं बहुत से भाजपा नेताओं के बच्चे भी बता सकता हूँ जो कहीं चयनित हुए हैं. लेकिन ऐसा कहकर मैं बच्चों का मन ख़राब नहीं करूँगा.
रायपुर / शौर्यपथ / इन दिनों भाजपा द्वारा प्रदेश में पीएससी चयन पर सरकार पर सवालिया निशाँ लगते हुए भजपा द्वारा पक्षपात का आरोप लगाया जा रहा है किन्तु सिर्फ आरोप ना कि कोई तथ्य पेश किया जा रहा है जिसपर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने चयन प्रक्रिया पर भाजपा को प्रदेश का माहौल खराब ना करने की बात कही मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि PSC में राजनेताओं के बच्चे और प्रशासनिक सेवा से आने वाले लोगों के बच्चे चयनित हो रहे हैं तो इस पर भाजपा माहौल क्यों ख़राब कर रही है? क्या ये उन बच्चो का परध है कि वो ऐसे परिवार में जन्म लिए है .यदि भाजपा के पास कोई तथ्य हैं तो प्रस्तुत करें.सिर्फ आरोप लगा कर प्रदेश का माहौल ख़राब ना करे तथ्य प्रस्तुत करेंगे खामिया होगी तो जाँच किया जाएगा . मुख्यमंत्री ने उलटे भाजपा पर ही सवाल दागते हुए कहा कि मैं बहुत से भाजपा नेताओं के बच्चे भी बता सकता हूँ जो कहीं चयनित हुए हैं. लेकिन ऐसा कहकर मैं बच्चों का मन ख़राब नहीं करूँगा.
धमतरी / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पहली बार 01 से 03 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को पत्र भेजकर उनसे उनके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रामायण प्रदर्शन समूहों की भागीदारी का आग्रह किया है।
- मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी।
- राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा।
- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का होगा आयोजन।
- देश के विभिन्न राज्यों की मानस मंडली और विदेशी दलों द्वारा रामायण पर केंद्रित प्रस्तुति दी जाएगी।
- राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भव्य केलो-आरती का आयोजन भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भटगांव, जिला धमतरी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सभी वर्गों की आय में वृद्धि हो इसलिए सभी वर्गों के लिए हमने योजनाएं बनाई हैं। आप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं इसकी हमें खुशी है, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीज त्योहारों की हमने छुट्टी दी है, खेलकूद को हम बढ़ावा दे रहे हैं, आदिवासियों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देव गुड़ियों का हमने जीर्णोद्धार कराया है।
चंदखुरी में माता कौशल्या का भव्य मंदिर और शिवरीनारायण का भी विकास कर रहे हैं, रायगढ़ में 1,2,3 जून को अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन कराने जा रहे हैं जिसमें देश विदेशों की टीमें आएंगी, गौठान के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
