
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर / शौर्यपथ /
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निगम तुहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ के जरिए शिविर का आयोजन आज वार्ड 30 प्रगति नगर में किया गया। प्रगति नगर वार्ड का महापौर नीरज पाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर में आवेदन लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को भी महापौर ने गंभीरता से सुना। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदनों का परीक्षण करते हुए निराकरण किया जाए। त्वरित समाधान योग्य आवेदन पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। प्रगति नगर वार्ड निरीक्षण के दौरान महापौर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान, हमर क्लिनिक, स्कूल परिसर एवं स्कूल भवन का भी जायजा लिया। शिविर में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री मितान योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शहरी आजीविका मिशन के तहत व्यक्तिगत लोन एवं अन्य योजना, नए नल कनेक्शन, गुमास्ता लाइसेंस एवं अनुज्ञप्ति लाइसेंस, भवन, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान का नियमितीकरण, स्ट्रीट लाइट संधारण, संपत्तिकर, भू भाटक, जलकर, यूजर चार्ज वसूली काउंटर, पाइपलाइन, बोर, पंप, हैंड पंप संधारण, वार्ड स्तर पर नाली रोड टूट-फूट संधारण, सफाई कार्य तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। प्रगति नगर वार्ड निरीक्षण में आज प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, एमआईसी मेंबर मन्नान गफ्फार खान, स्थानीय पार्षद सत्यादेवी जयसवाल, पूर्व पार्षद जी राजू, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता अमित एक्का एवं शंकर सुमन मरकाम आदि मौजूद रहे।
19 मई को निगम तुहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ का आयोजन होगा वार्ड क्रमांक 38 सोनिया गांधी नगर में 19 मई को निगम तुहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ का आयोजन वार्ड क्रमांक 38 सोनिया गांधी नगर, समुदायिक भवन में होगा।
रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में अब नल खुलने के समय सुबह 7 से 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश के बाद पाॅवर कट का निर्णय लिया गया। यह व्यवस्था गुरूवार से लागू होगा।
जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में प्रत्येक घरों में पानी पहुंचाने पावर कट का निर्णय लिया गया है। आमतौर पर लोग पानी लेने टुल्लू पंप का उपयोग कर रहे है। यही वजह है कि मेन पाइप लाइन में प्रेसर कम हो जाता है, और अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता। श्री गुप्ता ने बताया कि टुल्लू पंप नहीं चलने से पानी हर घर पहुंचेगा। पाॅवर कट करने नगर पालिक निगम रिसाली ने छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखा था। इस पत्र के आधार रिसाली निगम क्षेत्र में पाॅवर कट करने सुबह 7 से 8 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
फाईन के बाद भी सबक नहीं
जलकार्य विभाग के प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा ने बताया कि गर्मी के शुरूआती दौर में टुल्लू पंप जब्त कर अर्थदण्ड वसूल किया जा रहा था। जुर्माना जमा करने के बाद भी नागरिक टुल्लू पंप चलाना बंद नहीं कर रहे थे। वर्तमान में भीषण गर्मी में पेयजल संकट को दूर करने पाॅवर कट के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।
जहां नल नहीं वहां टैंकर से
निगम क्षेत्र के कई वार्ड के घरों तक नल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। गर्मी मंे ग्राउंड वाटर लेवल नीचे चले जाने से पेयजल संकट गहरा गया है। इसे दूर करने निगम फिक्स प्वाइंट तय कर टैंकर से पेयजल उपलब्ध करा रहा है।
बेमेतरा / शौर्यपथ / भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश 30 मई से 30 जून तक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में महा-जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रम करेगी। इसी महा-जनसंपर्क अभियान को लेकर दुर्ग लोकसभा सह प्रभारी की जिम्मेदारी नवागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता व अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे को दी गयी है।
नियुक्ति पर दयावंत बांधे ने कहा कि दायित्व दिए जाने पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पांडेय, सम्भाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि 30 मई को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 09 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा महा जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस महा-जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु प्रदेश की योजना बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में हुई।
दायित्व मिलने पर फिरतुराम साहू, नरेन्द्र शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री मधु रॉय, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिकिशन कुर्रे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, सुशील बनर्जी, पन्ना टण्डन, होरिलाल सिन्हा, सुरेश साहू, मिन्टू बिसेन, गुरमुख भार्गव, सुभाष सोनी, दीपक तिवारी, छन्नू गुप्ता, भगत कुम्भकार,दुर्गा सोनी, मीना साहू, बबलू राजपूत, राजेंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा,राजाराम चंद्राकर, रामसागर साहू, गजेन्द्र साहू, सुरेश निषाद, अभिषेक राजपूत, टीकम गोस्वामी, अमिता बघेल, खेमिन बाई, दुर्जन साहु, संजू राजपूत, रोहित साहू, मनीराम साहू, महेश टण्डन, राजकुमार मिश्रा, काल्विन जोशी, तोपसिंह साहू, फुलचंद साहू, सुरेंद्र सिंह, भुनेश्वर वर्मा, ओम राजपूत, नरेश वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, मुरारी साहू, शोभित साहू, वेदराम साहू, रामनाथ साहू, त्रिलोक साहू, मेलाराम यादव, बाबूराम रजक, अश्वनी साहू,कपिल बंजारे, प्रेमु वर्मा, गोलू सिन्हा, मनीष सेन, रम्पल टुटेजा, श्रीकांत ठाकुर, युपेश साहू, तनु दीवान, मुचकुंद राजपूत, बालशंकर वर्मा, सदीप वैष्णव, वीरेन्द्र घृतलहरे, जितेंद्र मात्रे, विजय डहरिया, बबलू बांधे, अर्पित गुप्ता, महेन्द्र जायसवाल, देव मिश्रा, मोनू गोस्वामी,आमिथलेश सोनकर आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत युद्ध स्तर पर सफाई के साथ ही कचरा फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने, डिस्पोजल पानी पाउच विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। इस दिशा में मंगलवार को निगम की निगरानी टीम ने गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सामान रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर की सफाई पर नजर रखने बनाई गई 12 टीमों के अधिकारी-कर्मचारी सुबह छह बजे से शहर के विभिन्ना वार्डों में घूम घूमकर स्वच्छता का निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में निगम स्वस्च्छ्ता टीम ने पोटिया चौक एवं टेम्पो स्टैंड में झिल्ली पन्नी बेचते पाये जाने पर 2600 सौ रुपये का जुर्माना की कार्रवाही की गई।गांधी चौक वार्ड 32 में दुकानदारो द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर 650 रुपये का जुर्माना लिया गया।जिसके अलावा नया बस स्टैंड में दुकानदारो द्वारा झिल्ली पन्नी,पानी पाउच पकड़े जाने पर 550 रुपये जुर्माना की कार्रवाही की गई।डिस्पोजल विक्रय करते मिले तथा दुकानदारों द्वारा गंदगी किए जाने पर 2600 रुपये का जुर्माना लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहरवासियों से कहा है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 लागू है इसे ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन को सहयोग करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत तिथिवार आधार कार्ड/आयुष्मन कार्ड शिविर के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा डोर टू डोर व आधार कार्ड के साथ साथ आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।जिसके तहत आज दिनांक 17 मई को 130 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड व 75 लोगो का आधार कार्ड बनाया गया।तथा अब तक कुल 1325 से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सका है।इसके लिए आधार कार्ड का अपडेशन होना जरूरी है।आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के चलते कई लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हो रहे हैं।इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा 13 मई से आधार कार्ड अपडेशन के लिए 30 मई तक शिविर का आयोजन वार्ड क्षेत्रों में किया जा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि जिनका आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड नही बना हो शिविर में नजदीक वार्डवार तिथि अनुसार शिविर में पहुँचकर जरूर बनवाये।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम क्षेत्र के 60 वार्डो के लिए तिथि वार आधार अपडेशन के लिए शिविर लगाने निर्देश दिया गया है।गौरतलब है कि नगर निगम कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर वार्ड वार आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातर किया जा रहा है, कई हितग्राहियो का आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही है। बता दे कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के क्षेत्र अंतर्गत चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।दिनाँक 18 व 19 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु दिनाँक 18 एव 19 मई दिन गुरुवार व शुक्रवार को दो दिवसीय पटरीपार के तीन स्थानों पर वार्ड 17 व 18 मानस भवन शक्ति नगर, वार्ड 19 एवं 20 आदित्य नगर ज़ोन कार्यलय,वार्ड 21 व 22 शहीद भगत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय तितुरडीह इन वार्ड क्षेत्रों में आधार अपडेशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के लिए शिविर लगाया गया है।
मुंगेली / शौर्यपथ / जिले में सभी निर्माणाधीन कार्यों को बरसात से पहले पूरा करें। इसमें लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर राहुल देव आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने स्कूलों के मरम्मत कार्य में गंभीरता नहीं दिखाने पर जिला शिक्षा अधिकारी तथा आरईएस पथरिया के एसडीओ और राशनकार्ड बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जनदर्शन एवं काल सेंटर के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने और जल जीवन मिशन के कार्य में तेजी लाने व समय-सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना आदि के साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 19 मई को होने वाले जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता से चयनित हुए मंडली का जिला स्तर पर आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने गौठानों में गोबर खरीदी व भुगतान, वर्मी कम्पोस्ट खाद की उपलब्धता, वर्मी शेड, मुर्गी शेड, पशुओं के लिए छाया, चारा, पानी के संबंध में जानकारी ली और गौठान में नियमित गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के तीनों विकासखण्डों में शिविर आयोजित कर अब तक बनाए गए आयुष्मान भारत कार्ड की जानकारी ली तथा लक्ष्य अनुरूप आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हाट बाजार क्लिनीक, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा), स्कूली छात्रों के जाति, निवास प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, वन अधिकार पत्रक, खाद-बीज की उपलब्धता व गुणवत्ता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा किसानों को जारी एटीएम कार्ड के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने जिले के जरहागांव और लोरमी विधानसभा के खुड़िया में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल करने के साथ ही प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, श्रीमती प्रिया गोयल, अजीत पुजारी, तीनों अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी में स्थापित महात्मा गाँधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्क में कार्य कर रहे ग्रामीणों से बात कर गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीण औद्योगिक पार्क में तैयार किये जा रहे नॉन युवेन बैग जिसकी उत्पादन क्षमता 120 नग (प्रति मिनट) का अवलोकन किया और हितग्राहियो से तैयार किये जा रहे उत्पादों का लागत, विक्रय एवं मार्केटिंग आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री शर्मा ने मार्केट के आवश्यकतानुसार अधोसंरचना निर्माण में प्रगति लाने और मशीनरी स्थापित करने तय उत्पाद सीमा से अधिक उत्पादन करने, टी.एस.ए. बिजनेस पार्टनर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुण्डरदेही को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत के सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधिगण, उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के भांचा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की जीवनी उनके कार्य पर आधारित अंर्तराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन करवा रही है जिसमे देश विदेश से रामकथा वाचक रामायण मंडली रामलीला मण्डलियों का दल शामिल होने आ रहे है तो भाजपा के पेट मे दर्द क्यो हो रहा है? भाजपा ने अंर्तराष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन का विरोध कर अपने कालनेमि चरित्र को जनता के आगे प्रदर्शित किया है। भाजपा सिर्फ वोट लेने और चंदा लेने के तक ही जय श्री राम का नारा लगाती है कभी रामकाज नहीं करती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी उन्हें किसी ने मना नही किया था की रामायण कथा मत करवाये? राम वन गमन पथ एवं विश्व की एकलौती मंदिर माता कौशल्या की मंदिर को विकसित मत करिये? श्री राम जी के नाम से वोट लेने के बाद भाजपा के नेता सत्ता सुख भोगने में जुट गए कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में रमे रहे है। रमन सरकार के दौरान भाजपा के नेता पंडाल लगाकर दीनदयाल की कथा सुनते थे वह कभी रामायण कथा नहीं सुने। कभी राम वन गमन और माता कौशल्या का मंदिर, रामायण कथा कराने की सुध नहीं ली। आज जब छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा और हमारे पौराणिक महत्व के अनुसार जब अंर्तराष्ट्रीय रामायण पाठ हो रहा हैं तब भाजपा विरोध करके अपने काले कारनामे में पर्दा करना चाहती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आखिर भाजपा को छत्तीसगढ़ की संस्कृति कला परंपरा तीज त्यौहार के आयोजन से आपत्ति क्यों है? भूपेश सरकार जब तीजा पोरा, गोवर्धन पूजा, माटी पूजन, बोरे बासी दिवस, कर्मा जयंती, हरेली महोत्सव, विश्व आदिवासी महोत्सव का आयोजन करती है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी चढ़ते है, भंवरा चलाते हैं, तब भाजपा विरोध करने के लिए सामने आती है। आखिर भाजपा को छत्तीसगढ़ के परंपराओं से इतनी नफरत क्यों है? आज अंर्तराष्ट्रीय रामायण का आयोजन हो रहा है तब भी भाजपा विरोध कर रही है? छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के इस कृत्य को देख रही है कि किस प्रकार से जो भाजपा श्री राम जी के नाम से नारा लगाती है वहीं भाजपा को रामायण कथा आयोजन से आपत्ति है। जनता के बीच में भाजपा का यह चरित्र पर्दाफाश हो गया।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे में विफल और नकारा साबित हुई है। नोटबंदी, जीएसटी मोदी सरकार के वह निर्णय है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार के राज में महंगाई बढ़ गयी। खाद्य तेल, राशन सामग्री, पेट्रोल-डीजल के दाम दुगुने हो गये जनता बेहाल है। कांग्रेस सरकार के अप्रैल 2014 के मुकाबले आज 8 साल बाद डीजल पर एक्साईज ड्यूटी 344 प्रतिशत बढ़ी है, और पेट्रोल पर एक्साईज ड्यूटी 110 प्रतिशत बढी है। घरेलू गैस सिलेंडर जो कांग्रेस सरकार में अप्रैल-मई 2014 में 410 रू. का था, वह आज 1100 रू. को पार कर गया है। साल 2013-14 में कांग्रेस सरकार गैस पर सालाना 46458 करोड़ रू. की सब्सिडी देती थी, ताकि जनता को सस्ती गैस मिले। मोदी सरकार ने इसे पूरी तरह खत्म कर दिया। मोदी जी ने युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन 9सालों में कम से कम 12.5 करोड़ नौकरियां छीन ली। भारत को साल 2028 तक 34.35 करोड़ नए रोजगार सृजन करने होंगे, यानि हर साल 3 से 4 करोड़ नई नौकरियां। मौजूदा गति से भाजपा सरकार को इतनी नौकरियां देने में 1560 साल का समय लगेगा। अकेले नोटबंदी में 50 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरी चली गयी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार 9 साल में बनाई कुछ नहीं बल्कि विरासत में मिली संपत्तियों की कौड़ियों के दाम सेल कर रही है। वर्षो की कड़ी मेहनत से खड़ी की गई भारत की संपत्तियों को ‘‘औने-पौने दामों में बेचना’’ मोदी सरकार का सबसे बड़ा ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ काम है। मोदी सरकार द्वारा भारत की 6 लाख करोड़ की संपत्तियों की सेल चौंकाने वाली है। आज देश की हर संपत्ति सेल पर लगी है-27000 किलोमीटर की हाईवे, 6,000 मेगावॉट का बिजली उत्पादन और 28,000 किलोमीटर की बिजली की लाईनें, 8,000 किलोमीटर की गैस पाईपलाईन, 210 लाख मीट्रिक टन का अनाज भंडार, 2.86 लाख किलोमीटर टेलीकॉम फाईबर और 15,000 टेलीकॉम टॉवर, 25 एयरपोर्ट, 9 पोर्ट, 761 माईनिंग ब्लॉक, 2 नेशनल स्टेडियम, 1.52 लाख करोड़ रू. मूल्य का रेलवे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय, भाजपा ने किसानों के कंधों पर कर्ज को दोगुना कर दिया। 31 मार्च 2014 को हमारे अन्नदाता किसानों के कंधों पर 9.64 लाख करोड़ रू. का कर्ज बढ़कर आज 16.80 करोड़ रू. हो गया है। किसानों की औसत आय 27 रू. प्रतिदिन और प्रत्येक किसान पर औसत कर्ज 74,000 करोड़ रू. है (एनएसओ रिपोर्ट)। सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने बता दिया था कि वह किसान विरोधी है। जून 2014 में आदेश देकर धान और गेहूं का 150 रू. का बोनस बंद करा दिया। किसानों की जमीन हड़पने के लिए एक के बाद एक, तीन अध्यादेश लाए गए। साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दिया और कहा कि लागत के 50 प्रतिशत ऊपर समर्थन मूल्य नहीं दिया जा सकता क्योंकि इससे बाजार भाव खराब हो जाएगा। मोदी सरकार ने किसानों के ऊपर तीन काले कानून थोप दिए थे, जिनके खिलाफ हमारे अन्नदाता किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर 378 दिनों तक आंदोलन करना पड़ा था। किसान आंदोलन में 750 किसानों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, लेकिन भाजपा ने उनकी शहीदी के ऊपर एक आँसू तक न बहाया। इन सबके बावजूद किसान को एमएसपी की गारंटी नहीं दी गई। अन्नदाता को आत्महत्या का अभिशाप। दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा व मोदी सरकार की किसान-खेत मजदूर नीतियों के चलते साल 2014 से 2023 के बीच 78,303 किसान-खेत मजदूर आत्महत्या का फंदा चूमने को मजबूर हो गए थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में विकासखंड स्तर, दूसरे चरण में जिला स्तर और तीसरे चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 27 से 29 तक 2023 को जिला रायपुर में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदाय की जाएगी।
कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारी करने के निर्देश दिए है। जिले में पहले चरण में विकासखंड स्तर पर 18 मई तक प्रतियोगिता की जानी है। दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 मई तक आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता मंडली को चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजन संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
1 से 15 जून तक कर सकते हैं आवेदन
दुर्ग / शौर्यपथ / एकीकृत बाल परियोजना अहिवारा अंर्तगत परिक्षेत्र मुरमुंदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01, नारधा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर 01 से 15 जून 2023 तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उक्त पदपूर्ति हेतु उम्मीदवार को संबंधित ग्राम के स्थानीय निवासी होना, आयु 18 से 44 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता पुराना मेट्रिक (ग्यारहवी) अथवा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
30 मई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, भिलाई 2 में कर सकते हैं आवेदन
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 अंतर्गत नगरीय निकाय भिलाई-चरोदा के वार्ड क्र. 11, आंगनबाड़ी केंद्र-बस स्टैण्ड भिलाई 03, में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर 30 मई 2023 तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 02, में कार्यालयीन समय 10 बजे से 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकत डॉक द्वारा जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी उक्त परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
