Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35514)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग / शौर्यपथ / पिछले कुछ दिनों से परदेश के गृह मंत्री के पांच पांच पेट्रोल पम्प होने की बात एक स्थानीय समाचार पत्र द्वारा लिखा जा रहा था और…
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग निगम चुनाव में संस्कारों का दम भरने वाली भाजपा में पिछले कुछ दिनों से कुछ भी सही नहीं चल रहा . वर्तमान में दुर्ग जिले…
जिले के चारो निकाय में नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 263 लोगों ने लिया नाम वापसभिलाई में एक भाजपा प्रत्याशी सहित 119, चरोदा में 23, रिसाली में 45, जामुल…

उत्तर बस्तर कांकेर  / शौर्यपथ / नगर पंचायत नरहरपुर के सभी 15 वार्डों एवं नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक-9 में पार्षद पद के चुनाव के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया।
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक-9 में पार्षद पद के लिए 03 अभ्यर्थी चुनाव मैदान हैं। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा
   भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कान्तीबाई बक्शी (मरकाम) के लिए चुनाव चिन्ह कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी शांति ठाकुर के लिए चुनाव चिन्ह हाथ और निर्दलीय प्रत्याशी चित्ररेखा मरकाम के लिए उगता सूरज चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
   नगर पंचायत नरहरपुर में 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया गया है। वार्ड क्रमांक-01 से भजनाहालारी से इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के प्रत्याशी नरसो कल्लो को हाथ तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्णिमा नेताम को कमल का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-02 पंडित दीनदयाल वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भागवत शोरी को कमल, इंडियन नेशनल कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जगदीश धु्रव को हाथ तथा गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी योगेश्वरी ठाकुर को दो तलवार एक ढाल का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-03 शहीद वीर नारायणसिंह वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी मुकेश कुमार मंडावी को कमल, इंडियन नेशनल कॉंग्रेस पार्टी के अभ्यर्थी श्री शिवचरण मंडावी को हाथ और निर्दलीय प्रत्याशी भगवानीराम मंडावी को पतंग का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-04 इमलीपारा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी कुंती नेताम को कमल एवं इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के अभ्यर्थी तुलेश्वरी कोड़ोपी को हाथ का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
   इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-05 भगतसिंह वार्ड से इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के अभ्यर्थी गीता बेसरा को हाथ और भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी राजेश नाग को कमल का चुनाव चिन्ह आबंटित की गई है। वार्ड क्रमांक-06 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड से इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के अभ्यर्थी बिन्देश्वरी स्वर्ण को हाथ तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रंगीता उइके को कमल और गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी सुलोचना नेताम को दो तलवार एक ढाल का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-07 लोकमान्य तिलक वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी अनिता यादव को हाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रूखमणी सिन्हा को कमल तथा निर्दलीय प्रत्याशी कविता साहू को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
   इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-08 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होमेश्वर लाल सिन्हा को कमल एवं इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी विरेन्द्र जैन को हाथ का प्रतीक चिन्ह आबंटित की गई है। वार्ड क्रमांक-09 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश कुमार पटेल को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण साहू को कमल, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी रोशनलाल ध्रुव को दो तलवार एक ढाल और निर्दलीय प्रत्याशी घनाराम साहू को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-10 पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी बाबूलाल साहू को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश संचेती को कमल और निर्दलीय प्रत्याशी मंगलाराम ठाकुर को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-11 डॉ. आंबेडकर वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी गोदावरी विश्वकर्मा को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वैजन्ती साहू को कमल और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रिका ठाकुर को दो तलवार एक ढाल तथा निर्दलीय प्रत्याशी कांति साहू को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
    वार्ड क्रमांक-12 मंडीपारा वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी डीकेश कुमार मरकाम को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्याम सुन्दर तारम को कमल तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुंती कुंजाम को दो पत्तियां एवं निर्दलीय प्रत्याशी पुरषोतम ध्रुव को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-13 शहीद गैंदसिंह वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रिका भागवत नेताम को कमल, इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी सुशीला ध्रुव को हाथ और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी दीपिका मरकाम को दो तलवार एक ढाल का चुनाव चिन्ह आबंटित की गई है। वार्ड क्रमांक-14 अटल बिहारी वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी ज्ञानचंद संचेती को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास कुमार जैन को कमल और गांडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी गधेश्वर सिन्हा को दो तलवार एक ढाल का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।
   इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-15 इन्दरू केंवट वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आसकरण ध्रुव को कमल और इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी प्यारी सलाम को हाथ का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।

शौर्यपथ मुंगेली // राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन में धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों में किया जा रहा है। जिले में आज शाम 05.30 बजे तक 06 हजार 153 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिला जिले में अब तक 20 हजार 159 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में और वृद्धि होगी।

शौर्यपथ मुंगेली// कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु समर्थन मूल्य पर 01 दिसम्बर से की जा रही धान खरीदी सहित बारदाना , धान का उठाव, अनुबंध आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होने कहा कि जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होने ढेरी लगाकर ही व्यवस्थित रूप से धान खरीदने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु संचालित टीकाकरण अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति अब तक प्रथम डोज का टीका नहीं लगवाया है। उन्हे प्रोत्साहित कर उनका टीकाकरण किया जाएं। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने शासकीय कार्यालयों और स्कूल परिसरो को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने शासकीय कार्यालयो और स्कूल परिसरो में किये गये अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में विगत बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित किये जाने वाले बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिये। अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन के लिए स्कूलो का चयन करने के निर्देश दिये। उन्होने अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शाला समय हेतु निर्धारित समय के अलावा अन्य समय अर्थात् शाम 04 अथवा 05 बजे का समय निर्धारित करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने वर्तमान एवं भूतपूर्व पंचायत पदाधिकारियों से लंबित वसूली के संबंध में जानकारी प्राप्त की और लंबित वसूली के कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में पंजीयन की प्रगति और निरस्त प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होने पंजीयन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने जाति प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, आविवादित, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर आंचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री तीर्थराज अग्रवाल एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोगरें, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

शौर्यपथ मुंगेली// राज्य सरका ने तीसरी लहर को देखते हुये राज्य मे बचे सभी लोगो को टीकाकरण वैक्सीन लगाने का आदेश दिया गया है जिले के सभी लोगो को वैक्सीनलेशन लगाने के लिये लिये कलेक्टर मुंगेली ने आदेश दिया गया की साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग पुरी तरह प्रचार प्रसार कर वैक्सीन लेशन टीकाकरण उनके द्वारा किया जा रहा है साथ ही साथ कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ ही साथ जनप्रतिनिधियो को भी वैक्सीन नेशन जगरूक कर टीकाकरण लगवाने के लिये लोगों को प्रेरित करे । आज दिनांक 6-11-21 मुंगेली तहसीलदार चन्द्र सर ने भी गोल बजार मे जाकर जानकारी ली साथ ही साथ लोगो को भी वैक्सीन लेशन टीकाकरण लगवाने के लिये लोगो को अपील की। उसके बाद लोगो ने बढचढकर आगे आकर महिला एंव पुरुषों, के साथ 18 + के उपर के लोगो ने वैक्सीनलेशन लगवाने के लिये आगे आकर 201 लोगो ने टीकाकरण लगवाया गया ।


रायपुर /शौर्यपथ /

बालिकाओं को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा और विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने की जानकारी भी होनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार बालिकाओं को समय-समय पर आत्मरक्षा और खुद के बचाव के तरीके सिखाने के लिए कार्यक्रम और प्रशिक्षण का आयोजन करती रहती हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया ने भी बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण और जानकारी देनेे के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले में संचालित बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों को आपातकालीन परिस्थितियों में आग लगने पर बचाव के तरीके सिखाने मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल में बालिकाओं को आग लगने पर परिस्थितियों का धैर्यपूर्वक सामना करने और उसके समाधान के बारे में पूरी जानकारी दी गई।

बालिका गृह सुमति सामुदायिक विकास संस्था कोरबा में रहने वाली बालिकाओं ने इस मॉकड्रिल से आग से खुद को और दूसरों को बचाने के तरीके को प्रयोगात्मक प्रदर्शन में शामिल होकर सीखा। इस दौरान अग्निशामक टीम के प्रमुख जिला नगर सेनानी कमांडेंट श्री पी. वी. सिदार ने बालिकाओं को आग लगने के कारण, आग लगने के प्रकार-तरीके, आग बुझाने के लिए उपयोग किए जाने वाले तरीकों और अग्निशमन यंत्रों तथा किए जाने वाली रोकथाम और उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस मॉकड्रिल में बालिकाओं के समक्ष विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन भी किया गया।

अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से कहा कि महाराष्ट्र में अभी तक एक भी व्यक्ति को मुआवजा नहीं दिया गया है. यह हास्यास्पद है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. हम महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर हलफनामे से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. सरकार को तुरंत मुआवजा भुगतान करना शुरू करना चाहिए. राजस्थान सरकार से कहा कि अपनी सरकार को मानवीय बनने के लिए कहो.

नई दिल्ली  /शौर्यपथ /

कोरोना से मौतों पर पीड़ित परिवारों को मुआवजा (Covid Deaths Compensation) न देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नाराजगी जताई है. कोर्ट ने महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों को फटकार लगाई है. कोविड से हुई मौत पर 50,000 रुपये का मुआवजा ना देने पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को मानवीय रुख अपनाने को कहा. अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से कहा कि महाराष्ट्र में अभी तक एक भी व्यक्ति को मुआवजा नहीं दिया गया है. यह हास्यास्पद है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. हम महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर हलफनामे से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं.

 कोर्ट ने कहा कि सरकार को तुरंत मुआवजा भुगतान करना शुरू करना चाहिए. राजस्थान सरकार से कहा कि अपनी सरकार को मानवीय बनने के लिए कहो. अदालतों द्वारा काम करने के लिए मजबूर करने के बाद ही राज्य सरकारें जागीं और ऑनलाइन पोर्टल स्थापित किए. SC ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी. जस्टिस एमआर शाह ने कहा कि हम महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ सख्ती करेंगे.

महाराष्ट्र सरकार के वकील सचिन पाटिल ने कहा कि हम जल्द ही अनुपालन पर एक हलफनामा दाखिल करेंगे. जस्टिस एमआर शाह ने कहा कि आप इसे अपनी जेब में रखें और अपने सीएम को दें. महाराष्ट्र में 1 लाख से अधिक मौतें हुईं. लेकिन केवल 37,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं. लेकिन अभी तक एक भी व्यक्ति ने मुआवजा नहीं दिया गया है.

पश्चिम बंगाल में 19,000 से अधिक मौतें, लेकिन केवल 467 आवेदन प्राप्त हुए हैं. अभी तक 110 लोगों ने मुआवजा दिया है. राजस्थान में लगभग 9,000 मौतें, लेकिन अब तक केवल 595 आवेदन प्राप्त हुए. अभी तक किसी को नहीं मुआवजा नहीं दिया गया है. उत्तर प्रदेश में 22,000 मौतें हुई हैं. 16,518 आवेदन प्राप्त हुए और 9,372 को मुआवजा मिला है. अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी.

 

 

 

 

शेफाली जरीवाला ने हाल ही में खुलासा किया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उन्होंने 'कांटा लगा' के सुपरहिट होने के बावजूद ज्यादा काम नहीं किया.


नई दिल्ली  /शौर्यपथ/

 शेफाली जरीवाला ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके एक सॉन्ग ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रियता दिलाई थी. शेफाली जरीवाला का सुपरहिट सॉन्ग 'कांटा लगा' 2002 में रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग के बाद शेफाली जरीवाला इसकी जैसी सफलता नहीं दोहरा सकीं. लेकिन हाल ही में शेफाली जरीवाला ने खुलासा किया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उन्होंने ज्यादा काम नहीं किया. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शेफाली जरीवाला ने बताया है कि इसकी वजह मिरगी के दौरे थे.

शेफाली जरीवाला ने वेबसाइट को बताया है, 'मुझे 15 साल की उम्र से मिरगी के दौरे पड़ने लगे थे. मुझे याद है उस समय मेरे ऊपर अपनी पढ़ाई में अच्छा करने का बहुत ज्यादा प्रेशर था. तनाव और चिंता की वजह से दौरे पड़ सकते हैं. दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. आपको तनाव की वजह से दौरे आ सकते हैं. मुझे क्लासरूम में, बैकस्टेज और कभी कभार सड़क पर भी दौरे पड़ जाते थे.'

शेफाली जरीवाला ने आगे बताया, 'मैंने कांटा लगा किया तो उसके बाद लोगों ने मुझसे पूछा कि मैंने ज्यादा काम क्यों नहीं किया. मैं अब कह सकती हूं कि यह मिरगी के दौरे ही थे, जिनकी वजह से मैं ज्यादा काम नहीं कर सकी. मैं नहीं जानती थी कि मुझे कब अगला दौरा पड़ जाए...ऐसा 15 साल तक चलता रहा. आज मुझे नौ साल हो चुके हैं कि दौरे नहीं पड़े हैं क्योंकि मैं डिप्रेशन, पैनिक अटैक से मजबूत सपोर्ट सिस्टम के जरिये निबट सकती हूं.'

 

 

 

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)