
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, कुशल राजनीतिज्ञ और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित कर नमन किया । इस अवसर पर विधायक केशव चन्द्रा भी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री बघेल ने भारत निर्माण में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया है । उन्होंने कहा कि बाबा साहब का देश के लिए किया गया अतुलनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा ।
रायपुर /शौर्यपथ /
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत 7 दिसम्बर को सरगुजा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भगत सवेरे 11 बजे अम्बिकापुर स्थित निवास स्थान बौरीपारा से राजीव भवन घड़ी चौक में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि वितरित करेंगे। मंत्री भगत इसके बाद अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम कुम्हरता जाऐंगे और वहां स्कूल परिसर में आयोजित फुटबॉल मैच के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मंत्री भगत इसके बाद स्थानीय लोगों के यहां अलग-अलग वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रात्रि 10.30 बजे ट्रेन से रायपुर लौटेंगे।
शौर्यपथ// जिला मुंगेली कबड्डी संघ व जिला मुंगेली पुलिस के द्वारा ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था यह आयोजन ब्लॉक मुंगेली के खेड़ा पंचायत में रखा गया था जिसमें जिला खेल मुंगेली फेडरेशन के द्वारा ग्राम पंचायत जरहागांव में ब्लॉक स्तरीय ट्रायल मैच का आयोजन रखा गया तथा अच्छे ऑल राउंडर खिलाड़ियों का चयन कर 8 टीम बनाया गया जिसमे ऑनरो द्वारा टीम को खरीदा गया था जिसके तहत यह तीन दिवसीय लीग मैच खेला गया अंतिम दिवस के दिन में सोनवानी फाइटर व शक्ति माई मुंगेली के बीच फाइनल का मुकाबला हुआ बहुत ही रोमांच भरा मैच दर्शक बंधुओं को देखने को मिला और अंततः कांटे की टक्कर के साथ सोनवानी फाईटर ने यह तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता को अपने कब्जे में ले लिया और तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता की विजय का कप सोनवानी फाईटर की झोली में आया सोनवानी फाईटर के ऑनर डॉ संजय सोनवानी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने अपने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और इस जीत का श्रेय अपने उन सभी खिलाड़ियों को तथा सोनवानी फाइटर के मैनेजमेंट को दिया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि खेल किसी भी प्रकार का हो अनिश्चितताओं का खेल है हार जीत लगा रहता है लेकिन हमारे ग्रामीण अंचल के खेल को निखारने के लिए हमारी युवाओं के द्वारा पुलिस विभाग के साथियों के द्वारा जिला खेल संघ मुंगेली के पदाधिकारियों के द्वारा ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण की प्रतिभा को निखारने का यह प्रयास किया गया है निश्चित रूप से ऐसा ही प्रयास निरंतर चलता रहे तो नेशनल स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी में हमारे जिला मुंगेली के खिलाड़ियों को भी खेलने का अवसर मिलेगा साथ ही साथ हमारे जिले का भी गौरव बढ़ेगा तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन समिति व इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए हुए सभी प्रतिभागीयो सभी टीम के ऑनरो को आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपील सोनवानी फाईटर केऑनर डॉ संजय सोनवानी ने किया
कवर्धा /शौर्यपथ/
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा अवैध तरीके से संचालित कृषि केंद्रों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग के डिप्टी डारेक्टर एमडी डड़सेना के मार्गदर्शन पर बोड़ला विकासखंड के बैजलपुर में बिना लाइसेंस के संचालित भूमि कृषि केंद्र को जांच कर सील किया गया। वही बैजलपुर में ही महामाया कृषि केंद्र से रिकार्ड न मिलने के कारण जब्ती की कार्रवाई की गई। इस प्रकार जिले में लगातार कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस के संचालित दवाई दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में अवैध रूप से संचालित 12 कृषि केन्द्रों पर कार्रवाई की गई है। रबी फसल के सीजन में 2 कृषि केन्द्रों के उपरी कार्रवाई की गई।
99.67 लाख लोगों ने लगवाए दोनों टीके, 1.79 करोड़ नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका
रायपुर. / शौर्यपथ /
कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की आधी आबादी को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 99 लाख 67 हजार 184 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वहीं एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 288 लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। राज्य की 91 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लग चुका है। प्रदेश के एक करोड़ 96 लाख 51 हजार नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया जाना है। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक (4 दिसम्बर तक) दो करोड़ 78 लाख 97 हजार 472 टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है।
गौठानों में संचालित सभी कार्य और पैरादान संग्रहण की समीक्षा के लिए कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में
धमतरी / शौर्यपथ /
गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में सुव्यवस्थित गोबर खरीदी, वर्मी विक्रय की स्थिति, गौठानों के लिए तैयार कार्ययाजना अनुसार आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन की स्थिति सहित पैरादान संग्रहण की समीक्षा के लिए छः से 10 दिसम्बर तक जनपद पंचायतां में बैठक आहूत की गई है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संबंधित विकासखण्ड के गौठान क्लस्टर नोडल अधिकारी, गौठान नोडल अधिकारी, कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी और मैदानी अमला उपस्थित रहेगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका महोबिया से मिली जानकारी के मुताबिक छः दिसम्बर को सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत सभाकक्ष धमतरी में बैठक रखी गई है। इसी तरह आठ दिसम्बर को सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत कुरूद और दोपहर तीन बजे से जनपद पंचायत मगरलोड तथा 10 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत सभाकक्ष नगरी में बैठक आयोजित की गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने भारत निर्माण में अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि बाबा साहब ने संविधान के रूप में भारत को एक मजबूत नींव दी, जिस पर आज विविधताओं से भरा देश एकजुट होकर निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
बघेल ने कहा है कि अनेक भाषाओं के जानकार डॉ. अम्बेडकर ने कई देशों के संविधान के अध्ययन के बाद भारत को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, जो कठोर होने के साथ ही लचीला भी है। भारतीय संविधान की विशेषता ही है कि संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत अपनी विशेष पहचान बना सका है। बघेल ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाबा साहब का देश के लिए किया गया अतुलनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ (Tania Shroff) की स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
अहान शेट्टी ) अपनी डेब्यू फिल्म 'तड़प' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है. अहान शेट्टी की इस फिल्म की बुधवार को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ भी पहुंचीं. तान्या काफी खूबसूरत हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ फैशन मॉडल और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं. साथ ही उनका फैन बेस भी काफी मजबूत हैं.
अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ को देख फैन्स ये जानने को इच्छुक हैं कि आखिर तान्या करती क्या हैं और दोनों कब से रिलेशनशिप में हैं. बता दें कि तान्या श्रॉफ ने साल 2015 में मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा था. उन्होंने अब तक कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है. तान्या के पिता जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट जयदेव श्रॉफ हैं.
बताया जाता है कि अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ एक दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं. तान्या अब लंदन में रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग की बात करें तो एक लाख 87 हजार से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. अहान और तान्या की रोमांटिक तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं.
कलेक्टर की अध्यक्षता में राईस मिलर्स के साथ बैठक सम्पन्न
कोरिया /शौर्यपथ/
कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में धान खरीदी एवं उठाव की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, खाद्य अधिकारी, विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, सहायक पंजीयक, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी, को ऑपरेटिव निरीक्षक और राइस मिलर शामिल रहे। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में 41 उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से धान खरीदी की जानी है। 8 नए उपार्जन केन्द्र इस खरीफ वर्ष से शुरू हो रहे है। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के अंतर्गत अब तक जिले में 30 हजार क्विंटल तक धान खरीदा गया है। उन्होनें सभी राईस मिलर को डी0ओ कटवाकर उपार्जन केन्द्रो से धान उठाव शुरू करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी तरह की समस्या किसानों नही होनी चाहिए। उन्होनें उप संचालक कृषि एवं सहायक पंजीयक सहकारिता को समितियों और उपार्जन केन्द्रो की सतत् मानिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि अवैध धान परिवहन और भण्डारण को रोकने सभी विभाग अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें। जिससे कारगर कार्यवाही की जा सके। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी सचेत और सर्तक रहें जिससे धान खरीदी बेहतर और सुनियोजित ढंग से सम्पन्न हो। उन्होनें कहा कि धान खरीदी में बारदाना की समस्या नही आनी चाहिए। इसके अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करें।
कलेक्टर धावड़े ने लघु एवं सीमांत किसानों का धान खरीदने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि खरीफ धान फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में डिजिटल मोड किया जायेगा और किसानों द्वारा लाए बारदाने की राशि भी भुगतान 25 रूपए प्रति बारदाने की दर से किया जायेगा ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
