Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

ब्रह्म मिश्रा ने 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में ललित का किरदार निभाया था. अब उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. नई दिल्ली/शौर्यपथ/ 'मिर्जापुर' वेब…

बेंगलुरु/शौर्यपथ/

कर्नाटक के बेंगलुरु में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट Omicron से संक्रमित दो केस पाए गए हैं. लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल साउथ अफ्रीका (South Africa) का एक नागरिक जो भारत आकर दुबई लौट गया, वो भी Omicron से संक्रमित था. जब वो दुबई लौट गया, उसके बाद जीनोम सीक्वेसिंग (Genome Sequencing) की रिपोर्ट आई. माना जा रहा है कि ये भारत में Omicron का पहला केस था.

द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, Omicron से संक्रमित साउथ अफ्रीका के नागरिक की उम्र 66 साल है. वो एक फार्मास्युटिकल कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव है. Omicron संक्रमित 27 नवंबर को भारत के बेंगलुरु से वापस दुबई चला गया. ये शख्स 20 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भारत आया था. जब वो बेंगलुरु पहुंचा था तब जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

 

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दक्षिण अफ्रीका में फैलने के बाद सतर्कता बरतते हुए भारत ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को हाल ही सख्त ​बताया है. इसके चलते अब तक विदेश यात्रा से लौटे कुल 12 लोग कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं.

नई दिल्ली/शौर्यपथ/

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दक्षिण अफ्रीका में फैलने के बाद सतर्कता बरतते हुए भारत ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को हाल ही सख्त ​बताया है. इसके चलते अब तक विदेश यात्रा से लौटे कुल 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आज चार नए मामले सामने आए हें, जबकि कल तक यह संख्या 8 थी. आज मिले चार नए मरीजों में से दो की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि बाकी दो में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, जिनका टेस्ट कराया जा रहा है. सभी चार मरीजों के सैम्पल आज जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे. इसके अलावा पिछले 8 सैंपल पहले ही जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जा चुके हैं.

आज एडमिट कराए गए मरीजों में से दो यूके से, एक फ्रांस से और एक नीदरलैंड से आया है. इससे पहले LNJP अस्पताल में कल तक जिन आठ लोगों को भर्ती कराया गया था, उनमें से 4 RT-PCR टेस्ट में संक्रमित पाए गए थे, जबकि 4 लोगों में लक्षण थे.

गौरतलब है कि जब से भारत ने नई ट्रैवल एडवाइजरी लागू की है, तब से ही देशभर में हवाई अड्डों पर "जोखिम भरे" देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच की जा रही है. केवल उन्हीं यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव है. वहीं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उन्हें आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है.

 

 

 

 

रायगढ़ /शौर्यपथ/

कलेक्टर  भीम सिंह ने छ.ग.शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मानस मंडली प्रतियोगिता हेतु सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग रायगढ़  अविनाश श्रीवास तथा युवा और लोक कला महोत्सव हेतु सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण रायगढ़  संजय पॉल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

 

जगदलपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान मद से 02 हितग्राहियों को उपचार हेतु 02 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी है।
विकासखंड दरभा निवासी ग्राम छिंदवाडा के  बलमती कश्यप को पति के उपचार हेतु एवं विकासखंड बास्तानार निवासी ग्राम बागमुंडी पनेड़ा के कु. सुकाय कवासी को उपचार हेतु एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई।

 

सुव्यवस्थित धान खरीदी पर जताया संतोष
चटौद धान खरीदी केंद्र में आज कटा 22 टोकन
दो दिनों में 34 किसानों से 808 क्विंटल धान खरीदी हुई

धमतरी /शौर्यपथ/

अपर मुख्य सचिव  रेणु पिल्लई ने आज चटौद स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंच चालू खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य में की जा रही धान खरीदी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित तरीके से सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी हो, यह सुनिश्चित करने कहा है। चटौद धान खरीदी केंद्र में केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस साल पंजीकृत 606 किसानों से 21000 किं्वटल धान खरीदी का अनुमान है। सहकारी समिति दरबा के अंतर्गत आने वाले इस केंद्र में चटौद, कोड़ापार और ग्राम भरदा के किसान धान बेचने आते हैं। बताया गया कि पिछले दो दिनों में 34 किसानों से 808 क्विंटल धान खरीदी कर ली गई है। आज 22 किसानों से धान खरीदी के लिए टोकन कटा है, इनसे 559 किवटल धान खरीदा जाएगा। 

अपर मुख्य सचिव ने खरीदी केंद्र में आर्द्रता मापी यंत्र, कांटा-बांट, पंजियों का निरीक्षण किया और चेक लिस्ट के आधार पर जरूरी व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। यहां 11 चबूतरे, पर्याप्त मात्रा में बारदाने, दो तौलाई मशीन, स्टैकिंग के लिए भूसा बोरी, जारी टोकन की सूची, धान का समर्थन मूल्य, टोल फ्री नंबर दर्शाते फ्लेक्स इत्यादि व्यवस्थित तरीके से चस्पा पाए गए। इस पर  पिल्लई ने संतोष जताया और इसी तरह आगे भी धान खरीदी करने कहा। मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत  प्रियंका महोबिया सहित खाद, सहकारिता इत्यादि के अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

रायपुर /शौर्यपथ/

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीछत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य एक दिसम्बर से शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न जिलों की सहकारी समितियों में बनाये गए खरीदी एवं उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसान अपने स्वयं के बारदाने में सहकारी समिमियों में धान बेच सकते हैं। बारदानें की कीमत किसानों को दी जाएगी। इस खरीफ विपणन वर्ष में छत्तीसगढ़ में करीब 105 लाख मीट्रिक धान की खरीदी का अनुमान है। धान खरीदी पंजीकृत किसानों से की जा रही है। धान का अन्य राज्यों से अवैध परिवहन नहीं हो इसके लिए छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाकर कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके लिए पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम बनाई गई है। खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों में खुशी एवं उत्साह देखा जा रहा है। मेहनत का वाजिब दाम मिलने से किसान खुश हैं। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के पिपरतराई धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए किसान समिति में धान खरीदी के लिए की गयी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पिपरतराई धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसान  रामनाथ साहू ने बताया कि उन्होंने 60 क्विंटल धान के लिए टोकन कटाया है। उनके पास 12 एकड़ कृषि भूमि हैं। उन्होंने कहा कि यहां सारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है। उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई।  प्रदीप कुमार साहू ने 100 क्विंटल धान इस केंद्र में समर्थन मूल्य पर बेचा है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में टोकन व्यवस्था शानदार है। धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। राजीव गांधी किसान योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

  शेष नारायण ने 13 क्विंटल धान के लिए टोकन कटाया है। उन्होंने पुराने बारदाने का मूल्य 18 रूपये से बढ़ाकर 25 रूपये करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। वे कहते है कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है, इससे किसानों को फायदा होगा।  प्रेमलाल साहू ने 52 क्विंटल धान की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वे धान बिक्री की व्यवस्था से बहुत प्रसन्न है। टोकन मिलने के दूसरे ही दिन धान की तौलाई हो रही है। वे कहते है कि किसानों को ऐसी सुविधा मिलने से खेती किसानी करने में उत्साह आता है। पिपरतराई धान केंद्र में 1 हजार 67 पंजीकृत किसान है। यहां पिपरतराई, खरगहनी, कलारतराई, रानी सागर, छेरकाबांधा एवं बांकीघाट गांव के किसान अपना धान बेचने आते है।

 

 

भारत /शौर्यपथ

चक्रवात जवाद रविवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है. इसके फलस्‍वरूप भारी बारिश और 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

चक्रवात जवाद  रविवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है. इसके फलस्‍वरूप भारी बारिश और 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

 विवार दोपहर को ओडिशा में पुरी के तट से टकरा सकता है Cyclone Jawad, 10 बातें
चक्रवात जवाद के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है

 
चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) रविवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है. इसके फलस्‍वरूप भारी बारिश और 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 

मामले से संबंधित 10 बातें

भारत के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार , बंगाल की खाड़ी पर दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को बढ़कर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और यह उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, ' जवाद' पुरी के निकट ओडिशा के तट को रविवार दोपहर को छू सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अफसरों की उच्‍चस्‍तरीय बैठक बुलाकर तैयारियों की समीक्षा की और उन्‍हें निर्देश दिए थे.

इन निर्देशों में जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्र को खाली कराने, आवश्‍यक सेवाओं की बहाली और तबाही की नौबत आने पर तेजी से स्थित सामान्‍य बनाने के लिए तत्‍परता से कार्य करना शामिल है.

सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी मंत्रालय और संबंधित एजेंसियां, स्थिति का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं .

ओडिशा की दक्षिणी तट पर 266 बचाव टीमें तैनात करने की योजना है इसमें एनडीआरएफ, राज्‍य फायर सर्विस और ओडिशा डिजास्‍टर रैपिड एक्‍शन फोर्स (ODRAF) की टीमें शामिल होंगी.

नेशनल डिजास्‍टर रिस्‍पांस फोर्स (NDRF) की 60 से अधिक टीमों की तैनाती की गई है, इसमें से 29 टीमें बोट, पेड़ों को काटने वाले साजोसामान और टेलीकॉम उपकरणों से लैस होंगी जबकि शेष standby के तौर पर रहेंगी.

ऐहतियात के तौर पर ओडिशा ने समूचे तटीय क्षेत्र पर फिशिंग की गति‍विधियों को रोक दिया है.

आंध्र प्रदेश सरकार ने भी हाई अलर्ट जारी करते हुए तीन तटीय जिलों में सरकारी मशीनरी की तैनाती की है.

ओडिशा सरकार ने राज्य के 13 जिलों के जिलाधिकारियों को लोगों को तटीय इलाकों से बाहर निकालने और राहत व बचाव कार्य के लिए तैयार रहने को कहा है.

 

 

 

 इस सर्दी में फिट और गर्म रहने का योग से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है! 5 योगासन के बारे में जानने के लिए…
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी की इस फोटो को शेयर किया है. नई दिल्ली/शौर्यपथ/ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प'…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)