Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रायपुर /शौर्यपथ/

अपने गरीब किसान पिता को खेत बेचने से रोकने के लिए उनकी मदद के लिए बैलों की जगह खुद हल में जुत जाने वाली दो बेटियों की कहानी प्रकाश में आने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस परिवार के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

कोंडागांव जिले के उमरगांव के निवासी 22 साल की हेमबती और 18 साल की लखमी की कहानी अखबरों में प्रकाशित हुई थी। उनके पिता श्री अमल साय एक गरीब किसान हैं। मां भी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। गरीबी की वजह से अमल साय अपनी बेटियों को पढ़ा नहीं पाए। परिवार के भरण-पोषण के लिए जब खेत बेचने की नौबत आ गई, तब बेटियों ने अपने पिता को रोकते हुए कहा आप हमारी जिंदगी बदलने के लिए खेत बेचना चाहते हैं, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। यही खेत हमारी जिंदगी बदलेंगे। हम आपका साथ देंगी। बेटियों की मदद के बाद किसान अमल साय की खेती संभलने लगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने भी परिवार को संबल दिया। उन्हें उपज की अच्छी कीमत मिलने लगी। अब यह परिवार कम संसाधनों के बावजूद पांच एकड़ में खेती करता है, लेकिन इसके लिए बेटियों को अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ अब भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अखबारों में यह कहानी प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोंडागांव जिला कलेक्टर से परिवार की पूरी जानकारी मंगाई, ताकि उनकी मदद की जा सके। मुख्यमंत्री ने इस परिवार के लिए 04 लाख रुपए की मदद स्वीकृत की है।

रायपुर  /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में

गोधन न्याय योजना

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 2 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। इस राशि में 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 44 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों और महिला समूहों को 48 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। इस योजना के तहत अब तक 111 करोड़ 56 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री  रविंद्र चौबे, राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, विशेष सचिव कृषि और गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी डॉ एस भारती दासन और जनसम्पर्क आयुक्त  दीपांशु काबरा सहित सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई निगम चुनाव का आगाज हो चूका है . 20 दिसंबर को वोटिंग होनी है ऐसे में भाजपा और कांग्रेस से दिग्गजों की फौज पार्षद चुनाव…

मुंगेली शौर्यपथ// रविंद्र भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय मदनपुर में प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग विषयों पर अनेक प्रकार की गतिविधियां कराई जाती है इस शनिवार को सभी बच्चों के बीच में "परीक्षा की तैयारी" के विषय को लेकर के भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया, साथ ही योग का कार्यक्रम किए गए तत्पश्चात हमारे बीच अतिथि के रूप में श्री सीताराम श्रीनेत्र ट्राइबल क्षेत्र प्राचार्य को बुलाकर बच्चों को बच्चों के मार्गदर्शन दिए सभी बच्चे भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें स्थान गुनगुन यादव क्लास आठवी,दूसरा स्थान प्रदीप कुमार क्लास 12 वी, तीसरा स्थान यन्जिता बारमते 8वी, चौथा स्थान प्राची सूर्यवंशी क्लास 3 री इन सभी ने परीक्षा के विषय में बहुत अच्छा से अपना विचार रखें साथ ही स्काउट्स गाइड्स के तृतीय सोपान शिविर प्रशिक्षण प्राप्त करके आये सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किये । तत्पश्चात प्राचार्य मनोहर यादव के द्वारा सभी बच्चों को परीक्षा के विषय में और कई अन्य टिप्स दिए बच्चे आगे बढ़ने के लिएहमारे पास अनेक प्रकार के विकल्प है जिसमें हम अपना भविष्य बना सकते हैं बस हमको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नित्य प्रयास करते रहना चाहिए बिना लक्ष्य के हम किसी भी मंजिल को प्राप्त नहीं कर सकते । इस प्रकार सभी बच्चो व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किये ।

दुर्ग । शौर्यपथ । जैसे जैसे नाम वापसी और बी फार्म वितरण के दिन नजदीक आ रहे वैसे वैसे भिलाई निगम में विरोध के स्वर मुखर होते जा रहे है । चर्चा है कि रिसाली निगम में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के टिकिट वितरण में सांसद सरोज पाण्डेय की पसंद को महत्त्व दिया गया वही भिलाई निगम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पसंद को तवज्जो दी गई । टिकिट वितरण के बाद ऐसे कई भाजपाई है जो वितरण से नाराज है और निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में है । 

ऐसा ही एक वार्ड है जहां से भाजपा के कट्टर समर्थक और भाजपा आई टी सेल में गहराई तक दखलंदाजी करने वाले एवम् प्रेम प्रकाश पाण्डेय के संरक्षा में संचालित श्री राम जन्मोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा की धर्म पत्नी का टिकिट काट कर एक ऐसे उम्मीदवार को टिकिट दिया गया जो ना तो वार्ड की निवासी है और ना ही वर्तमान समय में कुछ सालो से भिलाई में निवास भी नही करती । ऐसी चर्चा है कि भाजपा ने वार्ड 41 41ओधोगिक नगर छावनी दो दावेदार में .

1 रूना शर्मा जो कि पूर्व जिला कार्यकारणी सदस्य है औऱ जिनकी एक्टिविटी समाज सेवा कार्यो में देखी जाती रही है , साथ ही रूना शर्मा ध.प. संदीप शर्मा जो कि सोशल प्लेटफॉर्म के एक पहचाना चेहरा है और ये श्री रामजन्मोत्सव समिति के सोशल मीडिया प्रभारी भी है .

2. कैंडिडेट वीणा चन्द्राकर जो कि पूर्व में भी छावनी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है और जमानत जब्त हो चुकी थी. 

वर्तमान वार्ड विभाजन के विभाजन के बाद इनका पैतृक घर वार्ड 40 में है औऱ इन्होंने वार्ड 41 से दावा किया और पार्टी ने इन पर भरोसा जताया है । गौर तलब ये है कि ये पिछले 3 साल से ये छावनी में नही रहती थी .उसके बाद भी पार्टी ने इन पर भरोसा दिखाया. टिकट वितरण के बाद श्रीमती  शर्मा ने वार्ड 41 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना फॉर्म जमा कर दिया है और चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी आरंभ कर दी है। वहीं वार्ड वासियों का भी समर्थन श्रीमती शर्मा को मिल रहा है।

 बता दे  कि भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी पर अपना विश्वास जता कर एक प्रकार से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कौशल यादव की छोली में जीत दे दी हो । वार्ड 41 की बात करे तो यहां पर 4300 के करीब मतदाता है जिसमे उत्तर भारतीय मतदाता बाहुल्य संख्या में लगभग 75% के करीब है वही स्थानीय निवासियों की संख्या लगभग 700 के करीब (20%) है ऐसे में पार्षद चुनाव जहां स्थानीय और जाति तथा क्षेत्र वाद के अनुसार जीत हार का पैमाना तैयार किया जाता है वहा टिकिट का इस तरह से वितरण एक तरह से आत्मघाती हो सकता है । 

 पर कहते है राजनीति में चमत्कार होते रहते है । अब शायद ऐसे ही चमत्कार की उम्मीद भिलाई भाजपा और टिकिट वितरण करने वालो को होगी । लेकिन इन सबमें प्रेम प्रकाश पाण्डेय अपने कट्टर समर्थक को जरूर खो सकते है ।

दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिक निगम में लगातार विवादों में रहने वाले पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता शहर की सफाई व्यवस्था में आलोचनाओं का शिकार होते रहे महापौर…

राज्यपाल ने एसोसिएशन ऑफ मेडिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन
रायपुर /शौर्यपथ/ 

राज्यपाल  अनुसुईया उइके ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में एसोसिएशन ऑफ मेडिकल बायोकेमिस्ट्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बायोकेमेस्ट्री रोगों की पहचान और निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान बायोकेमिस्ट्स एवं एम्स रायपुर की भूमिका की अत्यंत सराहना की। इसका महत्व कोरोना काल में आम जनता को भी समझ में आया। बायोकेमेस्ट्री क्षेत्र में हुए शोधों के जरिए अनेक लाइलाज बीमारियों का उपचार भी संभव हो सका है। अभी कोरोना का नया वेरियंट ओमिक्रॉन की पहचान की गई है। उन्होंने विशेषज्ञों से आग्रह किया कि इसके पहचान और बचाव के उपाय ईजाद करें तथा इस महामारी से देश और प्रदेश को बचाने में मदद करें। इस अवसर पर एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर सहित देश-विदेश से आए प्रतिभागी उपस्थित थे।

राज्यपाल  उइके ने इस सम्मेलन के प्रतिभागियों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि सम्मेलन में आपसी संवाद से बीमारियों के इलाज की नवीनतम तकनीक के बारे में जानकारी मिलेगी और इसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बायोकेमेस्ट्री के विशेषज्ञों को छत्तीसगढ़ की आनुवांशिक बीमारियों के संबंध में भी शोध कर उसके निदान के उपाय ढूंढने चाहिए।

उन्होंने कहा कि बायोकेमेस्ट्री के महत्व का अंदाजा आम जनता को भी हो रहा है। क्योंकि बायोकेमेस्ट्री के क्षेत्र में अनेक वैज्ञानिकों को नोबल पुरस्कार मिला है, जिसमें ऐरीह वार्शल जो बायोकेमेस्ट्री के पायोनीयर माने जाते हैं, प्रमुख हैं। उन्होंने कम्प्यूटर मॉडलिंग के जरिए अनेक शोध किए और उन्हें दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ वर्ष 2013 में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ। बायोकेमेस्ट्री का उपयोग आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में अनेकों लाइलाज बीमारियों के इलाज में कारगर सिद्ध हुआ है। बायोकेमेस्ट्री में शरीर की कोशिकाओं एवं खून और शरीर से निकलने वाले अन्य द्रव्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया जाता है, जिसका उपयोग चिकित्सकों द्वारा बीमारी की पहचान के लिए और इलाज की मानिटरिंग करने के लिए किया जाता है। इस क्षेत्र में नित नये शोध हो रहे हैं और इसका लाभ आम जनता को भी मिल रहा है।

एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर ने राज्यपाल  उइके को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे हमेशा एम्स के चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करती हैं और सकारात्मक कार्यों में मदद करती है। एम्स के बायोकेमेस्ट्री विभाग सहित अन्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कोविड-19 के पहली एवं दूसरी लहर के दौरान समर्पित होकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया। आगे भी कोई महामारी या अन्य कोई समस्या आती है तो उस स्थिति में उसका सामने के लिए एम्स पूरी तरह से तैयार हैं। एम्स 2012 में स्थापना के बाद से उपचार, चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने बायोकैमेस्ट्री के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए आशा प्रकट की कि कांफ्रेंस के माध्यम से चिकित्सकों को नए विषयों को जानने का मौका मिलेगा। डीन प्रो. एस.पी. धनेरिया ने कांफ्रेंस के विषयों को सामयिक बताते हुए इसे चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक बताया।
इससे पूर्व एएमबीआई की सचिव प्रो. जसबिंदर कौर ने एसोसिएशन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्तमान अध्यक्ष प्रो. अंजू जैन ने निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नवजोत कौर को एसोसिएशन का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर राज्यपाल  उइके, प्रो. नागरकर और अन्य अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया। सम्मेलन में प्रो. एली मोहापात्र, डॉ. रचिता नंदा, डॉ. बी. गोविंदराजू, डॉ. जैसी अब्राहम, डॉ. सुपर्वा पटेल, डॉ. सीमा शाह सहित चिकित्सकगण उपस्थित थे। सम्मेलन में देश-विदेश से प्रतिभागी ऑनलाईन माध्यम से भी जुड़े हुए थे।

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों और देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए  बघेल ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद अपने हॉकी के प्रति समर्पण, प्रेम और अनुशासन से भारत में हॉकी की पहचान बन गए हैं।

रायपुर /शौर्यपथ/

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके नई दिल्ली प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता  सोनू सूद ने सौजन्य मुलाकात की I

 

कान्हाभैरा व बेंदरची के किसानों ने कहा- भूपेश बघेल सरकार किसान हितैषी सरकार

कवर्धा /शौर्यपथ/

3 नवम्बर 2021। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक  मोहम्मद अकबर के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने कबीरधाम जिले में 08 नवीन धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने की मंजूरी दी है। इनमें कवर्धा विकासखंड के ग्राम कान्हाभैरा एवं बोड़ला विकासखंड के ग्राम बेंदरची भी शामिल है। इन दोनों ग्रामों के किसानों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के रायपुर स्थित शासकीय निवास पहुंचकर नवीन धान केन्द्र प्रारंभ करने के लिए मंत्री  अकबर का आभार जताया। कान्हाभैरा व बेंदरची के किसानों ने ग्राम में नवीन धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने की मांग कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक  मोहम्मद अकबर से की थी। नवीन धान खरीदी केन्द्र मंजूरी मिलने के बाद किसानों की मांग पूरी हो गई है।  

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए नवीन धान खरीदी केन्द्रों को मिलाकर कबीरधाम जिले में कुल धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 102 हो गई है। जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मंत्री अकबर से मिलने पहुंचे कान्हाभैरा व बेंदरची के किसानों ने बताया कि उनके ग्राम में धान खरीदी केन्द्र की मंजूरी मिलने से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है वे इसका पूरा श्रेय मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर को देते है। केबिनेट मंत्री  अकबर किसानों की बातों को बड़े ही ध्यान से सुनते है, साथ ही कोई समस्या होने पर इसका त्वारित निदान निकालने का प्रयास करते है। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र है इसलिए किसानों की हर समस्या को भलिभाति जानते है।  

राज्य शासन द्वारा नवीन धान खरीदी केन्द्र की मंजूरी दिए जाने के बाद जिला कलेक्टर, कबीरधाम,  रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर नवीन धान खरीदी केन्द्रों के लिए स्थल चयन, कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है। सभी नवीन केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)