Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रायपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गतिमान रखने के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों में लिए गए नये फैसलों ने रियल एस्टेट कारोबार को नया बूम दिया है। राज्य में गरीब और मध्यम वर्गों को अपना आशियाना बनाने में काफी सहुलियत मिली है, वहीं राज्य शासन द्वारा रियल एस्टेट बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कई नये प्रावधान किए गए हैं। ऑनलाईन पंजीयन सुविधा, निर्धारित समय अवधि में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी जा रही है। 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर राज्य सरकार ने 5 डिसमिल तक के छोटे भू-खण्डों की खरीद-बिक्री पर लगी रोक को हटाया। सम्पत्तियों की गाईड-लाईन दरों में 30 प्रतिशत की कमी की गई। भूमि नामांतरण और डायवर्सन की प्रक्रिया को पूर्व की अपेक्षा अब ज्यादा आसान किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने महिलाओं को पंजीयन शुल्क में एक प्रतिशत की छूट प्रदान की है। दस्तावेजों के पंजीयन के लिए सिंगल विन्डों प्रणाली से अनुमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया आसान बनाई बना दी गयी है। छत्तीसगढ़ सरकार के फैसलों से राज्य में अब आम आदमी और कमजोर तबके लोग भी छोटे और मध्यम भू-खण्डों की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं। 

राज्य के पंजीयन कार्यालयों में आधुनिकीकरण और नई सुविधाएं जुटाई गई है। इन कार्यालयों में ऑनलाईन पंजीयन ई-स्टाम्पिंग की सुविधा दी गई है। इसी प्रकार जमीनों और मकानों का पंजीयन तेजी से कराने के लिए सॉफ्टवेयर में संशोधन किया है। पंजीयन शुल्क भुगतान के लिए ऑनलाइन भुगतान सुविधा सहित स्वाइप मशीन अधिकांश पंजीयन कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई है। राजस्व न्यायालयों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। न्यायालयों में ऑनलाईन प्रकरणों का पंजीयन के साथ ही जमीन और भवन संबंधी दस्तावेजों का डिजिटलाईजेशन किया जा रहा है। पंजीयन विभाग में एक जनवरी 2019 से अब तक करीब दो लाख 75 हजार से ज्यादा छोटे भू-खंडों के क्रय विक्रय के दस्तावेजों का पंजीयन किया गया है। वर्ष 2020-21 में 1589.42 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अक्टूबर माह तक 902.79 करोड़ रूपए से ज्यादा का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। 

राज्य शासन द्वारा जनहित में निर्णय लिया जाकर, दस्तावेजों के बाजार मूल्य निर्धारण करने वाले गाईडलाईन की दरों में 25 जुलाई 2019 से 30 प्रतिशत की कमी को वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के लिए भी यथावत रखा गया है। संपत्ति के बाजार मूल्य में कमी के साथ ही संपत्ति के खरीदी बिक्री में राहत प्राप्त होने से मध्यमवर्ग के लिए भूमि-मकान खरीदना आसान हुआ है। इसी प्रकार 75 लाख कीमत तक के मकान-भवन के विक्रय संबंधी विलेखों पर अगस्त, 2019 से पंजीयन शुल्क की दर में 2 प्रतिशत की रियायत को वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के लिए बढ़ाया गया है। 

कोविड-19 से संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए पंजीयन हेतु ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट बुकिंग को अनिवार्य किया गया है। अपॉइंटमेंट प्राप्त पक्षकार निर्धारित समय में ही पंजीयन कार्य हेतु उपस्थित होते हैं। इस व्यवस्था के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान भी पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई है। दस्तावेज पंजीयन के साथ ही साथ दस्तावेज नकल एवं खोज हेतु भी अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रारंभ की गई है। पक्षकार द्वारा पंजीयन फीस का भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है।


नई दिल्ली/शौर्यपथ/ 

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने UPA (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) को लेकर एक बयान दिया था. जिसमें कहा था कि कोई UPA नहीं है. ममता बनर्जी की ओर से UPA पर दिए गए इस बयान पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा है कि कांग्रेस बिना यूपीए का कोई मतलब नहीं है. कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस बिना यूपीए मतलब ऐसा शरीर जिसमें आत्मा ही नहीं है. विपक्षी की एकता दिखाने का समय आ गया है. अपने इस ट्वीट के जरिए कपिल सिब्बल ने ममता बनर्जी को UPA में कांग्रेस की क्या अहमियत है ये बताने की कोशिश की है.

दरअसल कल ममता बनर्जी ने मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने मजबूत विपक्ष बनने पर चर्चा की थी. वहीं इस मुलाकात के बाद जब ममता बनर्जी से सवाल करते हुए पूछा गया कि क्या वो चाहती हैं कि शरद पवार को UPA का अध्यक्ष बनाया जाए? इस सवाल के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा था कि क्या यूपीए? अब कोई यूपीए नहीं है? यूपीए क्या है? हम एक मजबूत विकल्प चाहते हैं. अपने इस बयान के जरिए ममता ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था.

गौरतलब है कि एक समय में तृणमूल कांग्रेस कभी UPA का हिस्सा हुआ करती थी. लेकिन अब ममता ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बना ली है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी ममता ने कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं किया था. कांग्रेस ने वाम दलों के साथ मिलकर तृणमूल और बीजेपी के खिलाफ ये चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में ममता की पार्टी को जीत मिली थी.

 

 

 

The Railway Men: द रेलवे मैन में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे.

नई दिल्ली/शौर्यपथ/

यशराज फिल्म्स भारत के तेज़ी से बढ़ते डिजिटल कंटेंट क्षेत्र में अपना पहला कदम रख रहा है. वाईआरएफ के स्ट्रीमिंग कंटेंट प्रोडक्शन बिजनेस का नाम वाईआरएफ एंटरटेनमेंट होगा और यह अपने पहले साल में पांच विशाल प्रोजेक्ट्स को तैयार करने के साथ अपनी शुरुआत करेगा. इस बैनर की ओर से पेश किया जाने वाला पहला बड़ा प्रॉजेक्ट है द रेलवे मैन (The Railway Men). दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदा, 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों को दी जाने वाली एक श्रद्धांजलि है जो कि भोपाल स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे के कर्मचारी हैं. वाईआरएफ ने उसी दिन भोपाल के उन वीरों को सलामी देने के लिए इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिन्होंने 37 साल पहले इस शहर पर मुसीबत के आने पर हजारों लोगों की जान बचाई थी. द रेलवे मैन का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जो वाईआरएफ के साथ काम करते आ रहे हैं और जिनका मार्गदर्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं.

द रेलवे मैन में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान जैसे शानदार कलाकार नजर आयेंगे. यह शो इन चार कलाकार पर आधारित होगा. द रेलवे मेन की शूटिंग कल 1 दिसंबर से शुरू की गई. बता दें कि 2 दिसंबर, 1984 की आधी रात के बाद, अमेरिकन यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन की एक कीटनाशक फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हो गया. ऐसा बताया गया है कि उस रात पांच लाख से अधिक लोग जहर का शिकार बने थे और आधिकारिक मृत्यु का आंकड़ा 5,000 से ऊपर पहुंच गया था. बचे हुए हज़ारों लोगों ने कहा है कि वे, उनके बच्चे और पोते-पोतियां इस रिसाव के कारण कैंसर, अंधेपन, सांस, रोग प्रतिकारक शक्ति और तंत्रिका प्रणाली से जुडी समस्याओं जैसी पुरानी बीमारियों से जूझ रहे हैं. 'द रेलवे मैन' 2 दिसंबर, 2022 को स्ट्रीम करेगी.

 

 

नई दिल्ली/शौर्यपथ/ अभिनय के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खास चर्चाओं में रहने वाले एक्टर, जो अपने अंदाज के जरिए से फैंस का दिल…

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ के बेटे आजाद के जन्मदिन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आजाद 10 साल के हो गए हैं.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ के बेटे आजाद के जन्मदिन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आजाद 10 साल के हो गए हैं. इस मौके पर आमिर खान और किरण राव एक साथ नजर आए. वीडियो में आजाद केक काटते नजर आ रहे हैं, और मम्मी-पापा उनके पास बैठे हैं. यही नहीं, फोटो में आमिर खान को अपने बड़े बेटे जुनैद खान के साथ बैठे हुए भी देखा जा सकता है. आमिर खान और किरण राव के इस वीडियो पर फैन्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं.

बता दें कि इस साल जुलाई में आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की जानकारी दी थी. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आमिर खान ने कहा, 'आप लोगों ने हमारे तलाक की घोषणा सुनी होगी. आप लोगों को दुख भी हुआ होगा. अच्छा नहीं लगा होगा. शॉक लगा होगा. बस हम इतना कहना चाहते हैं कि हम दोनों बहुत खुश हैं और एक ही परिवार हैं. हमारे रिश्ते में बदलाव आया है लेकिन हमलोग एक ही साथ हैं. इसलिए आप लोगो ज्यादा मत सोचिएगा. पानी फाउंडेशन हमारे लिए आजाद की तरह है, जो हमारा बेटा आजाद है ठीक उसी तरह है. हमारे लिए दुआ कीजिए कि हम लोग खुश रहें.'

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' है. 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'द फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है और इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी लीड रोल में हैं.

 

 

अगर आप दिनभर काम करते-करते थकान महसूस करते हैं या पैर के पंजों में दर्द बना रहता है तो हम आपको बता रहे हैं कुछ…

प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों को कल से अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है. इस संबंध में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि सभी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

नई दिल्ली/शौर्यपथ/ 

प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ( Delhi Government) ने स्कूलों को कल से अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है. इस संबंध में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि सभी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले में सुनवाई के दौरान केंद्र और राज्यों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. कोर्ट ने कहा है कि 24 में घंटे में कदम उठाइये वरना कोर्ट आदेश जारी करेगा. आपातकालीन हालात में असाधारण कदम उठाने की जरूरत है. अब इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी. इससे पहले आज CJI एनवी रमना ने दिल्ली में अभी भी कुछ स्कूल के खुले रहने पर खासी नाराजगी जताई.

सीजेआई ने फटकार लगाते हुए दिल्ली सरकार से कहा कि आपने कई दावे किए कि स्कूल बंद कर दिए गए हैं, लेकिन सभी स्कूल बंद नहीं हुए हैं. तीन व चार साल के बच्चे अभी भी स्कूल जा रहे हैं. आपने लॉकडाउन लगाने पर विचार करने की बात कही थी, लेकिन स्कूल खोल दिए, अब माता-पिता घर से काम कर रहे हैं, जबकि बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है. जवाब में दिल्ली सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि स्कूल बंद हैं, हम इस पर जांच करेंगे.

 

 

 

उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

राज्य शासन द्वारा स्कूलों को ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है, जिसके परिपेक्ष्य में कांकेर जिले में भी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय एवं निजी विद्यालयों की कक्षाएं सम्पूर्ण प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्ण उपस्थिति के साथ नियमित रूप से संचालन करने की अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर  चन्दन कुमार द्वारा जिले की प्राकृतिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोविड नियमों का पालन करते हुए ठण्ड के कारण 20 जनवरी 2022 तक जहां विद्यालय दो पाली में संचालित होती है वहॉ सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली प्रातः 08 बजे से 11.45 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से सायं 04 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। शनिवार के दिन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक की कक्षायें दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक संचालित की जावेगी। शनिवार को हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की कक्षायें प्रातः 08 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। 

जहां एक पाली में विद्यालय संचालित की जाती है वहां ठण्ड के मौसम में सोमवार से शुकवार तक प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की शालायें 20 जनवरी 2022 तक सुबह 10.30 से संध्या 04 बजे तक संचालित होंगे। शनिवार के दिन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक की शालायें दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक संचालित की जावेगी एवं हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी कक्षायें प्रातः 08 बजे से 11.30 बजे तक संचालित की जावेगी। उक्त निर्णय शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों से प्राप्त आवेदन के आधार पर विद्यालय संचालित किये जाने के लिए किया गया है। 21 जनवरी 2022 के बाद शासन द्वारा निर्धारित समय अनुसार विद्यालय संचालित किया जावेगा।

जगदलपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान किया जाना था। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर बारदाने की पूर्व निर्धारित दर प्रति नग 18 रुपये को बढ़ाकर अब 25 रुपये कर दिया गया है।

 

 

कोण्डागांव /शौर्यपथ/

कार्यालय प्रवर्तन कक्ष जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार बजाज आलियांज लाईफ इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड एवं बिनाका मॉल जगदलपुर द्वारा असिस्टेंट सेल्स मैनेजर हेतु 10 पद (स्नातक), सेल्स मैनेजर हेतु 10 पद (स्नातक), सीनियर सेल्स मैनेजर हेतु 10 पद (स्नातक), ऐजेंसी सेल्स ऑफिसर हेतु 10 पद (12वीं) एवं इन्शुरेंस कन्सलटेन्ट हेतु 25 पदों (10वीं) पर भर्ती किये जाने हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस हेतु इच्छुक आवेदक 06 दिसम्बर 2021 को प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, दस्तावेजों की एक-एक छायाप्रति, एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित उपस्थित होना होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प से चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र जगदपलुर होगा। कोविड-19 के नियमों का पालन करना तथा मास्क लगाना अनिवार्य होगा, बिना मास्क के प्रवेश वर्जित होगी।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)