Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष संजय सोनवानी । मुंगेली शौर्यपथ// राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 रॉयल्स इलेवन क्रिकेट क्लब फरहदा द्वारा आयोजित जिसके उदधाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजय सोनवानी (जनपद सदस्य पदमपुर एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली) जी ने रिबन काट कर शुभारंभ किया इस अवसर पर श्रीमती उषा भरत सोनवानी (सरपंच), श्री दिलीप साहू (उपसरपंच), अजय बंजारे (पांच), श्री राजेश साहू, श्री नानक कश्यप, श्री दयाराम साहू, डॉ. फागू सोनवानी, श्री सुरेंद्र सिंह मरकाम (पोस्ट मास्टर फरहदा), श्री मालिक राम साहू, एवं रॉयल्स इलेवन क्रिकेट क्लब फरहदा के अनिल कुमार साहू ( अध्यक्ष ),डॉ. जलेश्वर साहू ( उपाध्यक्ष), श्री शत्रुहन साहू (सचिव), श्री रितेश साहू (सहसचिव), श्री शानू द्विवेदी ( कोषाध्यक्ष), श्री गगन कुमार साहू ( उपकोषाध्यक्ष) एवं समस्त खिलाड़ी गण उपस्थित रहे ।

दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई निगम में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में वैसे तो दिग्गज नेताओ की फौज मैदान में है किन्तु ऐसे दो दिग्गज मैदान में उतरे है…

मुंगेली शौर्यपथ// राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिये छत्तीसगढ़ के सरकार ने दिये निदैश आज दिनाँक 01/12/2021 दिन बुधवार को ग्राम पंचायत फरहदा के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री संजय सोनवानी जी किसानों का धान तौल कर धान खरीदी प्रारंभ किया । किसानो से अपील करते हुये काहा की किसान अपने धान खरीदी केन्द्र जाकर टोकन लेकर धान बेचे और बरदाना की राशी 25 रूपये किसानों को सरकार ने दिये । निदैश दिये है यह सभी जानकारी आसपास से किसानों को दिये उपाध्यक्ष ने दिये जानकारी । श्री अनिल कुमार साहू ( पूर्व सरपंच ), श्री भरत सोनवानी (सरपंच), श्री दिलीप साहू (उपसरपंच), श्री राजेश साहू, श्री नानक कश्यप, श्री अजय बंजारे, श्री शत्रुहान साहू, श्री नरेंद्र साहू, अशोक सोनवानी, धरमलाल पोर्ते, ( कृषि विस्तार अधिकारी) एवं किसान जन उपस्थित रहे ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने भी दी थी पीएम मोदी को सलाह नई दिल्ली / एजेंसी / कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खौफ का असर दिखने लगा है. ओमिक्रॉन…

रायपुर/ शौर्यपथ /

     छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की महिला सांसद फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा सहित अन्य सभी राज्यसभा सांसदों का शीत कालीन सत्र से निलंबन बिना शर्त वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सांसदों के निलंबन समाप्ति के लिये माफी मांगने की शर्त अलोकतांत्रिक है। सांसद किस बात की माफी मांगें? लोकतंत्र के मंदिर में जनता के हित में आवाज उठाना कोई गुनाह नहीं है। माफी मांगने की शर्त पर सांसदों का निलंबन वापस लेने संबंधी बात लोकतंत्र की आवाज को दबाना है कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी। लोकतंत्र का गला घोंटने, जनता की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी।
   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आसंदी से उम्मीद की जाती है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विपक्ष को संरक्षण दे लेकिन राज्यसभा में जो हुआ, उसने जाहिर कर दिया कि सरकार के दबाव में विपक्ष को आवाज़ उठाने से रोका जा रहा है। लोकतंत्र की मूल  भावना को खूंटी पर टांगकर सरकार के इशारे पर  कंग्रेस सहित विपक्ष के सांसदों का निलंबन किया गया है और अब सरकार के अहंकार की तुष्टि के लिए हमारे सांसदों से माफी मांगने कहा जा रहा है। मोदी सरकार यह जान ले कि  उसका अहंकार उसे ही ले डूबेगा।
   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी सांसदों को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि उनमें छत्तीसगढ़ की मातृ शक्ति के प्रति जरा भी सम्मान है, छत्तीसगढिय़ा होने का स्वाभिमान है और थोड़ी सी भी गैरत बाकी रह गई है तो छत्तीसगढ़ की दो बेटियों के साथ राज्यसभा में हुए अन्याय का प्रतिकार करने की हिम्मत दिखाएं औऱ मोदी सरकार के एजेंट जैसी भूमिका प्रदर्शित करने वाली व्यवस्था का विरोध करते हुए फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा के निलंबन की बिना शर्त वापसी की मांग का समर्थन करें। अन्यथा  छत्तीसगढ़ महतारी की संतानें उन्हें सबक सिखाने तैयार हैं।

रिसाली / शौर्यपथ / आम जनमानस में ये खबर चल रही थी कि मंत्री के परिवार के ही लोगो को महापौर बनाया जाएगा मगर इस चर्चा पर लगाम लगातेहुये कांग्रेस…

दुर्ग-जामुल / शौर्यपथ /

    जिले के चार नगरीय निकायो में हो रहे चुनाव में जामुल नगर पालिका में जीतने योग्य प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस व भाजपा के नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में प्रत्याशियों की नब्ज टटोल रहे हैं।   इसी कड़ी में जामुल नगर पालिका के चुनाव प्रभारी के रूप में पहुंचे लाभचंद बाफना, सुरेंद्र पाटनी और नीलू शर्मा ने जामुल के 20 वार्डों के 70 आवेदनकर्ताओं से सीधे तौर पर रूबरू हुए। इस संबंध में तीनों नेताओं ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार जामुल में भाजपा का अध्यक्ष होगा। भाजपा के जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जीत के लिए पर्याप्त आधार है ।
  पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि हम सब यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के 3 वर्ष की नाकामी व पिछले 15 वर्ष में डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के दम पर लड़ रहे हैं जनता ने अपना मूल्यांकन शुरू कर दिया है। उन्होंने डॉ रमन सिंह के कार्यों को भी करीब से देखा है रमन सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्य के बाद इस राज्य सरकार में एक भी नया काम और विकास कार्य नहीं दिख रहा है। संगठन जीतने योग्य प्रत्याशियों को ही टिकट देगा। वहीं सुरेन्द्र पाटनी ने कहा कि संगठन ने आंतरिक सर्वे भी पूर्व में कराया है जिसमें हर वार्ड से तीन से चार दावेदारों के नाम सामने आए हैं क्योंकि हम अभी भी विपक्ष में है फिर भी पूरे दमखम के साथ हम चुनाव लड़ रहे हैं पिछले कार्यकाल में भाजपा के 11 प्रत्याशी जीते थे।
    वार्डों में बेहतर पकड़ रखने वाले वह जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। बड़े नेताओं का भी पूरा सहयोग व आशीर्वाद रहेगा राज्य सरकार ने जो अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए वह पूरी तरह से फेल है मूलभूत सुविधाएं जनता को नहीं मिल पा रही है । सरकार इतना डर गई है चुनाव भी अप्रत्यक्ष प्रणाली से करा रही है । जामुल में सभी पार्षद जीते सभी नेता उन्हें जिताने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष पद का चयन पार्षद दल आरक्षण के आधार पर तय करेगा।
   तत्कालीन अध्यक्ष रेख राम बंछोर अच्छे प्रत्याशी व भाजपा के नेता है पूर्व में पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं एक बार उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा लेकिन कभी समीकरण जीत और हार के बन जाते हैं । इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं।
   वहीं निलु शर्मा ने कहा कि इस बार का पालिका चुनाव पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस की नाकामी के खिलाफ हम लड़ रहे हैं शहरी मतदाता सब देख रहा है और भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल को भी देखा समझा है। हम जनता से वोट की अपील करेंगे कि वे भाजपा के प्रत्याशी को अपना वोट दें भाजपा के केडर बेस पार्टी है। प्रत्याशियों का चयन मैं पूरी सावधानी बरती जा रही है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को भी जनता के बीच ले जाकर वोट की मांग हम करेंगे।

पेंच के कारण चार वार्डोँ के उम्मीदवारों की नही हुई है घोषणा, इन वार्डोँ के लिए चल रहा है मंथन
आधे से अधिक सरोज पाण्डेय के समर्थकों को मिला टिकिट

 रिसाली निगम / शौर्यपथ /

    एक ओर जहां कांग्रेस ने कल जामुल नगर पालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी की वही बुधवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी नें नगर पालिक निगम रिसाली के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें आधे से अधिक राज्य सभा सांसद सरेाज पाण्डेय के समर्थकों को टिकिट दिया गया है। भाजपा ने आज कुल 36 वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा की है लेकिन पेंच के कारण 4 वार्ड क्रमांक 12, वार्ड 22 एवं 23 और वार्ड 27 के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा रोक कर रखे हुए है।
     जिले के जामुल, भिलाई, चरोदा के साथ ही रिसाली के बचे 4 वार्डोँ के प्रत्याशियों पर मंथन चल रहा है। सूची के अनुसार रिसली निगम के लिए पहली बार हो रहे चुनाव को देखते हुए कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

भाजपा ने इन पर जताया विश्वास और दिया टिकिट
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 ताल पुरी से संजय धवस, वार्ड दो रूआबांधा उत्तर से जग्गू यादव, वार्ड 3 रूआबांधा से अंजू यादव, वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व से सीमा यादव, वार्ड 5 से माया यादव, वार्ड 6 से प्रीति चंद्राकर वार्ड 7 से सुरेंद्र कुमार ठाकुर, वार्ड 8 से कालूराम धुर्वे, वार्ड 9 से चंद्र किरण मिश्रा, वार्ड 10 से फुलेश्वरी ठाकुर, वार्ड 11 से उजियार सिंह पवार, वार्ड 13 से रामकृष्ण यादव, वार्ड 14 से रामेश्वरी देशमुख, वार्ड 15 से बालमुकुंद साहू, वार्ड 16 से नरेंद्र गोडसे व वार्ड 17 से गजेंद्र कोठारी को टिकट दिया गया है।
    इसी तरह वार्ड 18 से श्रीमती चंदाबाई शर्मा, वार्ड 19 से संतोष साहू, वार्ड 20 से अनिल राय, वार्ड 21 से ममता सिन्हा, वार्ड 24 से प्रताप सिंह, वार्ड 25 से मनीष यादव, वार्ड 26 से संध्या अचार्य, वार्ड 28 से सोमनाथ पहाड़, वार्ड 29 से भूपेंद्र दास, वार्ड 30 से  ममता, वार्ड 31 से शैलेंद्र साहू, वार्ड 32 से गोकर्ण मांडले, वार्ड 33 से भागवत बुंदेला, वार्ड 34 से लक्ष्मीचंद्र डहरे, वार्ड 35 से खिलेंद्र चंद्राकर, वार्ड 36 से दुर्गेश साहू, वार्ड 37 से हरीश नायक, वार्ड 38 से चंदा बारिक, वार्ड 39 से ओमप्रकाश व वार्ड 40 से ममता मोहनराव को मौका दिया गया है।

कल नामांकन का अंतिम दिन, कांग्रेस ने जामुल और भाजपा ने की रिसाली के ही प्रत्याशियों की घोषणा

जिन्हें टिकिट मिलना है दोनो ही पार्टी के बड़े नेता अपने उन समर्थकों को नामांकन भरने कर दिया है ईशारा
पार्टी प्रत्याशी नहीं बनाने पर निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी में कईं दावेदार
अनेक वार्ड में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बिगाड़ेगी जीत का समीकरण

 दुर्ग / शौर्यपथ /

    प्रदेश सहित जिले के तीनों निकायो के लिए 3 दिसंबर को नामांकन का अंतिम है। समाचार लिखे जाने तक केवल कांग्रेस द्वारा जामुल के प्रत्याशियों की और भाजपा द्वारा रिसाली निगम की  घोषणा की गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियों द्वारा बुधवार को देर रात तक कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी करने की जानकारी मिल रही है। लेकिन सूत्रों की माने तो भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियां बगावत के डर से प्रत्याशियों की सूची जारी करने में विलंब की है। हालांकि यह करीब करीब फायनल हो चुका है कि किस किसको कहां से टिकिट दिया जाना है। इसी आधार पर दोनो पार्टियों के बड़े नेताओं ने अपने अपने उन समर्थकों को पहले से ही नामंाकन भरने का इशारा कर दिया है।
  कुछ प्रत्याशियों की घोषणा दोनो ही पार्टियां बुधवार से लेकर गुरूवार 2 दिसंबर की देर रात और शेष की घोषणा नामंाकन के अंतिम दिन 3 दिसंबर को पहले पहर तक प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
   टिकिट की घोषणा होने के साथ ही  कांग्रेस और भाजपा को अपनों के बगावत की बवंडर का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की स्थिति में कईं दावेदार चुनाव मैदान में निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी पहले से ही करके रखे है। टिकट के लिए अनेक वार्ड में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति से राष्ट्रीय पार्टियों के जीत का समीकरण बिगडऩे की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
     कांग्रेस और भाजपा में भिलाई, रिसाली व भिलाई-चरोदा नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार मंत्रणा जारी है। जिले के जामुल नगर पालिका के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा मंगलवार को कर दिया है। वही बुधवार को देर शाम भाजपा ने रिसाली निगम क्षेत्र के 40 में से 36 वार्ड के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जबकि 4 वार्डोँ में पेंच फंसने के कारण अभी रोक कर रही है। बचे हुए तीनों नगर निगम के लिए आज शाम तक कांग्रेस के साथ ही भाजपा के भी प्रत्याशियों की घोषणा संभावित है। इस दौरान जिस तरह की परिस्थिति नजर आ रही है उसे देखते हुए प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही दोनों राष्ट्रीय पार्टी को टिकट से वंचित अपने दावेदारों के बागी तेवर का सामना करना पड़ेगा।
   नगर निगम भिलाई सहित रिसाली और भिलाई-चरोदा में कुछ ऐसे वार्ड है जहां टिकट के लिए कांग्रेस व भाजपा में घमासान मची हुई है। ऐसे वार्ड में एक को टिकट मिलने से बाकी के दावेदारों में नाराजगी उभरना स्वाभाविक है। संकेत है कि टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस और भाजपा के कईं दावेदार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। यह स्थिति कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए दिक्कत पैदा कर सकती है। इससे जीत का समीकरण बिगडऩे की संभावना से राजनीति के जानकार इंकार नहीं कर पा रहे हैं।
   गौरतलब रहे कि दुर्ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला है। ऐसे में यहां के जिन चार निकाय में चुनाव हो रहे हैं। उनमें कांग्रेस के प्रत्याशी चयन में मुख्यमंत्री के पसंद-नापसंद के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा रिसाली निगम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई-चरोदा नगर निगम में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार और भिलाई नगर निगम में विधायक व पूर्व महापौर देवेन्द्र यादव की सहमति भी अहम मानी जा रही है। इसी तरह भाजपा में सुश्री सरोज पाण्डेय समर्थित संगठन खेमा और सांसद विजय बघेल सहित पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय व विधायक विद्या रतन भसीन की तिकड़ी में अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की चल रही रस्साकशी आगे चलकर बगावत के बवंडर के रूप में सामने आ सकती है।

नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deepender Singh Hooda)ने विरोध-प्रदर्शन (Farmers Protest) के दौरान किसानों की मौत का कोई डेटा नहीं संबंधी बयान के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.  हुड्डा ने सवाल किया कि क्या ये बात सरकार सच्चे और शुद्ध मन से कह रही है? उन्‍होंने कहा, 'अगर सरकार के पास किसान आंदोलन में जान की कुर्बानी देने वाले करीब 700 किसानों का आंकड़ा नहीं है तो मैं सरकार को ये आंकड़ा देने को तैयार हूं. सरकार सभी दिवंगत किसानों को श्रद्धांजलि दे और किसान परिवारों को मुआवजा व नौकरी दे. '

बातचीत में दीपेंद्र ने कहा, 'इससे ज्‍यादा दुर्भाग्‍यपूर्ण कोई जवाब नहीं हो सकता. सरकार चाहे तो मैं खुद यह लिस्‍ट सरकार को दे सकता हूं. यह लिस्‍ट संयुक्‍त किसान मोर्चा ने भी जारी की है. तमाम प्रदेशों में ऐसे लोग हैं जिन्‍होंने इस लिस्‍ट को लेकर लोगों को मदद पहुंचाने का काम किया है.हरियाणा में हुड्डा साहब के नेतृत्‍व में कांग्रेस विधायी दल ने लोगों को सहायता राशि पहुंचाई है. मैं खुद इन लोगों के घर गया हूं. पंजाब सरकार की ओर से भी ऐसी मदद की गई है. सरकार चाहे तो तमाम प्रदेश सरकारों से यह लिस्‍ट ले सकती है. समस्‍या यह है कि सरकार की इनकी मदद करने की नीयत नहीं है. न तो ये स्‍वीकारना चाहते हैं कि इतने लोगों की जान गई और न ही उनको मान्‍यता देना चाहते हैं लेकिन किसानों की कुर्बानी को हम व्‍यर्थ नहीं जाने देंगे.'

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से संसद में कहा गया है कि उसके पास किसान आंदोलनके दौरान मरने वाले किसानों और उनके ख़िलाफ़ दर्ज मामलों की जानकारी नहीं है. ऐसे में किसी को वित्तीय सहायता यानी मुआवजा देने का सवाल ही नहीं उठता है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) में एक सवाल के जवाब में लोकसभा में ये लिखित जवाब दिया.संसद में सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार के पास आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा है और क्या सरकार उनके परिजनों को वित्तीय सहायता देने की सोच रही है? इसके जवाब में कृषि मंत्री का ये जवाब आया है. मंत्री ने ये सदन को ये भी बताया कि केंद्र सरकार ने किसान नेताओं के साथ 11 राउंड की बातचीत की थी लेकिन बात नहीं बनी.

 

 

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)