
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होने पर जहां पूरा देश उत्सव मनाया। वहीं शहर के मोतीपुर में भी दीपावली मनाई गई। युवाओं ने घर-घर एवं मंदिरों में भगवा झंडे लगाए। वार्डवासियों ने भी अपने घरों में दीप जलाए, घरों के आंगन में रंगोलियां बनाई, फटाखे फोड़े, दीपदान कर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की।
गोबर से निर्मित पानी में तैरने वाले दीपक से किया गया दीपदान-
इस उत्सव की घड़ी में मां पंचगव्य अुनसंधान केन्द्र ग्राम लिटिया द्वारा उपलब्ध गोबर से निर्मित पानी में तैरने वाले दीपक से वार्डवासियों ने मोतीपुर के तालाब में दीपदान भी किया। संस्था के प्रभारी आर्य प्रमोद कश्यप ने बताया कि गोबर का दीया प्रकृति के अनुकूल रहता है एवं जल को स्वच्छ बनाता है। साथ ही यह जल को प्रदूषित होने से बचाता है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में वायरल रिसर्च एवं डायग्नोस्टिक लेब्रोटरी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बॉयोसेफ्टी लेवल -2 रूम, टेम्प्लेट एण्ड एडिशन रूम, मास्टर मिक्स एण्ड पीसीआर रिएजेंट प्रिप्रेशन रूम, पीसीआर रूम, पोस्ट पीसीआर रूम, कोल्ड रूम, रिकार्ड रूम, स्टॉफ रूम एवं स्टरलाईजेशन रूम तथा लॉबी का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि इस लैब के बन जाने से अब कोविड-19 के परीक्षण के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट में गति आएगी। उन्होंने डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने से लैब टेक्नीशियन एवं अन्य स्टॉफ के प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. गहिने ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए इस लैब में एक वैज्ञानिक, एक माईक्रो बॉयोलॉजिस्ट, 6 लैब टेक्नीशियन रहेंगे। उन्होंने कहा कि लेब्रोटरी में शुरूआत में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए प्रतिदिन 250 से 300 सेम्पल का परीक्षण किया जाएगा एवं आने वाले समय में इसकी क्षमता प्रतिदिन 1000 से 1200 तक बढ़ाई जाएगी।
इस अवसर पर अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रदीप बेक उपस्थित थे। शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री के माईक्रो बॉयोलॉजी विभाग के अंतर्गत कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट करने के लिए वायरल रिसर्च एवं डायग्नोस्टिक लेब्रोटरी का निर्माण किया गया है। इस लैब के नोडल ऑफिसर डॉ. विजय अंबादे एवं लेब्रोटरी इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ पिंपलकर है। लेब्रोटरी में सेम्पल प्राप्त करने वाली टीम सेम्पल लेगी और बीएसएल-2 रूम में सेम्पल का सत्यापन वेरिफिकेशन टीम के द्वारा किया जाएगा। उसके बाद सेम्पल एनालिसिस एवं आरएनए एक्सट्रेक्शन टीम आरएनए का एक्सटे्रक्शन का कार्य करेगी। निकाले हुए निष्कर्षित आरएनए का मास्टर मिक्स के साथ मिक्सिंग किया जाएगा एवं अंतिम चरण में आरटीपीसीआर मशीन के माध्यम से विश्लेषण टीम उसका परीक्षण करेगी और अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राजनांदगांव पुलिस महकमे के एक प्रधान आरक्षक की वैश्विक महामारी कोरोना के चलते उपचार के दौरान रायपुर में मौत हो गई। राजनांदगांव पुलिस विभाग के किसी सिपाही की मौत का यह पहला मामला है। पिछले कुछ दिनों से पैरामिलिट्री फोर्स आईटीबीपी और पुलिस जवानों के कोरोना से संक्रमित होने के मामले बढ़े हैं।
बताया गया है कि पेट्रोलिंग दस्ते के हेड-कांस्टेबल पूरन जगनीत की तबियत खराब होने से परिजनों ने रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल किया था। स्वास्थ्य जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि वह कुछ और रोगों से ग्रस्त थे। माना जा रहा है कि दीगर बीमारियों की वजह से वह कोरोना का मार सह नहीं पाए और उनकी मृत्यु हो गई।
इस संबंध में एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि हेड-कांस्टेबल दूसरी बीमारियों से ग्रसित होने के साथ-साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिससे उसकी मृत्यु हुई है। बताया जा रहा है कि 1992 में पुलिस महकमे में बतौर आरक्षक भर्ती हुए मृतक पूरन जगनीत राजनांदगांव से सटे जंगलपुर के रहने वाले हैं। 50 वर्षीय हेड-कांस्टेबल के कोरोना से हुई मौत से महकमे में खलबली मच गई है, उनका 22 जुलाई से अस्वस्थ होने पर उपचार चल रहा था। बीते 29 जुलाई को परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर में भर्ती कराया था।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगांव विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाई है।
विधायक कार्यालय से अमरनाथ साहू के अनुसार कोलिहापुरी छीपा में सीसी रोड 2.60, सीसी रोड टाटेकसा 2.60 लाख रुपए, सीसी रोड उचित मूल्य की दुकान से प्राथमिक शाला भवन तक पेंड्री 2.60 लाख रुपए, सीसी रोड नारायण सिन्हा घर से पैठू तालाब तक खुज्जी 2.60 लाख रुपए, सिंचाई हेतु 2 नग सामुदायिक नलकूप स्थापना बडगांव चारभाठा 3.41 लाख रुपए, नाली निर्माण झिंझारी 1.14 लाख रुपए, शासकीय हाईस्कूलों में खेल सामग्री कबड्डी मेट 9 लाख रुपए, मंच निर्माण वार्ड नं 17 निषाद पारा खुज्जी 1 लाख रुपए, उद्यान निर्माण पुराना पुलिस थाना डोंगरगांव 7.40 लाख रुपए, शमशान शेड आलीवारा 5 लाख, मनरेगा अंतर्गत नया तालाब गहरीकरण टाटेकसा, शमशान घाट के साथ उद्यान निर्माण टप्पा, ओडारबांध, बम्हनीभाठा, आसरा, कोपेडीह, राजीव मिशन तालाब बुद्धुभरदा, मुक्तिधाम निर्माण परना, आरबीरा, पारागांव कला, मेड़ बांधान, भूमि सुधार हेतु अंडी की प्राक्कलन अनुसार स्वीकृति दी गई है।
नगर के पुराना थाना के पास अब बाल उद्यान के रूप में विकसित करने हेतु विधायक निधि से 7.40 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिसका भूमिपूजन स्वयं विधायक दलेश्वर साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा निषाद, उपाध्यक्ष ललित लोढा व पार्षदों की उपस्थिति में की। विधायक दलेश्वर साहू ने इस उद्यान के निर्माण पर और भी राशि की आवश्यकता पड़े पर दिए जाने का आश्वासन दिया।
० शिशु को शुरूआती 6 महीने माँ का दूध पर्याप्त, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण अच्छा रहता है
० जागरूकता के लिये प्रकाशित यह पोस्टर घर-घर जाकर शिशुवती माताओं को वितरित किया जायेगा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान सप्ताह पोस्टर का विमोचन किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह अपील की है कि शिशु को शुरूआती 6 महीने सिर्फ माँ का दूध पर्याप्त है। जिससे उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उनका स्वास्थ्य एवं पोषण अच्छा रहता है। उन्होंने शिशुवती माताओं से आग्रह किया है कि अपने शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिये उनको स्तनपान अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि इसे सघन अभियान के रूप में चलायें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश एवं महिला बाल विकास की टीम उपस्थित थी। जागरूकता के लिये प्रकाशित यह पोस्टर घर-घर जाकर शिशुवती माताओं को वितरित किया जायेगा।
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर ग्राम पंचायत खुज्जी के आंगनबाड़ी क्षेत्र राजीव नगर में पर्यवेक्षक सेक्टर डोंगरगांव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संयुक्त गृहभेंट किया गया। जिसमें 5 माह के बालक ओजल की माता श्रीमती अंजनी देवांगन एवं पिता तिलेश्वर देवांगन से भेंट करके स्तनपान संबंधित टेकअवे एवं वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से परामर्श दिया गया। परामर्श के दौरान ओजल के दादा-दादी भी उपस्थित थे। शिशु को 6 माह तक केवल स्तनपान कराने बताया गया एवं छह माह पूर्ण होने पर स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की शुरूआत कैसे की जाए उसकी जानकारी भी दी गई। हितग्राही के घर रेडी टू ईट के पैकेट का निरीक्षण किया गया जो डबल लेयर पॉलिथीन पैकिंग पाया गया। हितग्राही ने बताया कि वे रेडी टू ईट का उपयोग रोटी एवं चीला बनाकर करते हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगांव क्षेत्र के कुमर्दा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना कांग्रेस के एक नेता और गांव के पटेल को महंगा पड़ गया। छेडख़ानी के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बताया गया है कि कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री लालचंद साहू और ग्राम प्रमुख किशन साहू पर कुमर्दा गांव की एक विवाहिता ने दोनों के खिलाफ अश्लील हरकत करते छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पीड़िता द्वारा सक्षम न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पखवाड़ेभर पूर्व हुए इस मामले को राजनीतिक दबाव के चलते दबाने की भी कोशिश हुई, लेकिन महिला के अड़े रहने से आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री लालचंद साहू व ग्राम प्रमुख किशन साहू पर पीड़िता द्वारा बलातपूर्वक घर में घुसकर अनैतिक संबंध बनाने की मांग तथा उसकी मर्यादा भंग करने व नहीं मानने पर पीड़िता को डराने धमकाने का आरोप लगाया था। इस संदर्भ में थाना डोंगरगांव में उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध पीड़िता के द्वारा घटना दिवस 11 जुलाई की रात्रि 11 बजे डोंगरगांव थाना पहुंचकर अपनी आप बीती पुलिस को बताया गया थाए लेकिन कार्रवाई के नाम पर उसे बैरंग लौटा दिया गया। कोई कार्रवाई होता नहीं देख पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इसके बाद 3 दिनों पूर्व इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पूर्व विधायक प्रतिनिधि लालचंद साहू तथा ग्राम प्रमुख किशन साहू के विरूद्ध गत दिनों आईपीसी की धारा 509, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में दर्ज प्रकरण में आईपीसी की धारा 452, 354 (क) व 506 को संलग्न किया गया है। जिसके आधार पर शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
० 200 रूपये रूपये के रिचार्ज की बात को लेकर हत्या
० एक नाबालिक सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजनांदगांव / शौर्यपथ / थाना डोंगरगांव के ग्राम कोहका नाला पुल के पास हुयी हत्या को सुलझाते हुए डोंगरगांव पुलिस ने एक आरोपी सहित 1 विधि से सपसरत बालक को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी एवलाल मेश्राम पिता स्व. उमेद राम मेश्राम उम्र 53 साल निवासी कोहका थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते गुरूवार को लगभग 15.30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके मझला भाई प्रेमलाल मेश्राम की हत्या कर शव को कोहना नाला पुल के नीचे फंेक दिया है । घटना स्थल पर मृतक का टीवीएस मोटर सायकल पुलिया के रेलिंग में खड़ा है। मोटर सायकल के पास ही उसका चश्मा तथा एक अज्ञात व्यक्ति का चप्पल एवं बीयर बोतल का कॉच का छोटा-छोटा तुकडा पड़ा हुआ है कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमंाक 133/20 धारा 302 भादंवि का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी केपी मरकाम द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामड़े अं. चौकी से दिशा-निर्देशन प्राप्त कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये सायबर टीम तथा थाना डोंगरगांव कि पुलिस टीम रवाना किया गया। घटना स्थल पर मिले साक्ष्य व गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कि संदेही मुकेश वैष्णव तथा विधि से संघसरत बालक को मौके पर देखा गया है। पतासाजी दौरान मौके पर मिला साक्ष्य एवं टॉवर लोकेश से पता चला कि आरोपी मुकेश वैष्णव अपने साथी विधि से संर्घसरत बालक के साथ होकर मृतक प्रेम लाल मेश्राम से वाद-विवाद करते हुए प्रेमलाल मेश्राम की घटना स्थल पर पत्थर से वार कर हत्या कर फरार हो गया है। आरोपी पुलिस से छिपते-छिपाते दिगर राज्य भागने के फिराक में थे, जिन्हें टॉवर लोकेशन व गुप्त सूत्रों से पतासाजी कर आरोपी मुकेश वैष्णव पिता ओमकार वैष्णव उम्र 26 साल निवासी कोहका थाना डोंगरगांव का विधि से संधर्सरत बालक के साथ कुष्ट जिला दुर्ग में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुये बातया की 200 रूपये की रिचार्ज की बात को लेकर तीनों में विवाद हुआ था। वाद-विवाद के दौरान मृतक द्वारा मारपीट करने पर दोनों ने एक राय होकर प्रेमलाल मेश्राम के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दिया तथा शव का पुल के नीचे फंेक दिये तथा वहां से मोटर सायकल से भाग गये थे। आरोपी तथा विधि संघसरत बालक से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा हत्या में प्रयुक्त पत्थर को जप्त किया गया है। आरोपीद्वय को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।
संपूर्ण कार्यवाही के दौरान निरीक्षक केपी मरकाम, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक बसंतराव, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आरक्षक मनीष मानिकपुरी, आरक्षक राकेश धु्रव, थाना से सउनि मेघनाथ सिन्हा, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक मोहन चंदेल, जय सोनवानी, आरक्षक योगेश साहू, आरक्षक राणा प्रसन्ना, आरक्षक जानेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर सतत कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 29 जुलाई 2020 कोआबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा आटरा से भकुर्रा मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल हीरो ॥स्न स्रद्गद्यह्व3 वाहन क्रमांक सीजी 08 एजे 3249 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए कुमरदा थाना डोंगरगांव निवासी लोमेश रावटे एवं सुमित रावटे के पास 75 पाव देशी दारू संत्री नंबर 1 केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 13.5 बल्क लीटर तथा मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
एक अन्य रेड कार्रवाई दौरान हाटबंजारी चौक में वाहन चेकिंग दौरान वाहन मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एके 9577 में 63 पाव देशी मदिरा संत्री नंबर वन महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध मदिरा परिवहन करते हुए जोशी लमती थाना गेंदाटोला निवासी पीताम्बर निषाद को अवैध परिवहन करते हुए छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) 36 एवं 59क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई दौरान आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चिचोला-अंबागढ़ चौकी सीपी सिंह, आबकारी आरक्षक सुरेन्द्र कुमार झारिया, आबकारी आरक्षक अनिल सिन्हा उपस्थित थे।
इसी तरह ग्राम बोदेला में अवैध मदिरा धारण करने पर बोदेला थाना तुमडीबोड निवासी ललित कुमार साहू को 92 पाव देशी दारू संत्री नंबर 1 केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 16.56 बल्क लीटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त राजनांदगांव (ब) निरूपमा लोन्हारे तथा आबकारी आरक्षक लाल सिंह राजपूत व संतोष अहिरवार उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश ने अंबागढ़ चौकी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित टेक होम राशन एवं सूखा राशन के संबंध में निरीक्षण किया और हितग्राहियों से जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित रूप से टेक होम राशन एवं सूखा राशन दिया जा रहा है। उन्होंने सभी सीडीपीओ को जमीनी स्तर पर इसके संबंध में निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश ने तुलसी मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह कोडूटोला सेन्टर, सामग्री मिक्सिंग एवं पैकेजिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है और मास्क का उपयोग कर रही है। उन्होंने सभी को एप्रन एवं ग्लब्स का उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री को और भी सुव्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा सामग्री को भुनने एवं पीसने के नवाचार की सराहना की। सभी रिकार्ड का संधारण भलीभांति होने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला द्वारा विकासखंड अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु 31 जुलाई 2020 तक आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्राम्हणभेड़ी, केसला, करमतरा, आटरा, दाउटोला, आड़ेझर, बिटाल, कोरचाटोला एवं विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत कनेरी, मार्री, सांगली, मुनगाडीह, जोबटोला, बिरझुटोला, मुकादाह, पुत्तरगोंदीकला, देवरसुर, धोबेदण्ड, कुंजामटोला, शेरपार, माडिंगपिडिंग भुर्सा, मण्डावीटोला तथा विकासखंड मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमड़ीकसा, टोहे, गढड़ोमी, बागडोंगरी, भावसा, चवेला, ढोढरी, हलांजुर, परालझरी, उमरपाल, बसेली, कंदाड़ी, घोटिया, नेडग़ांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाईट www.khadya.cg.nic.in तथा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला से प्राप्त की जा सकती है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधि, अधिकारियों एवं चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों से लॉकडाउन के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख उपस्थित थी।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि राजनांदगांव जिले में विशेषत: नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र में प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित किये जा रहे हैं। जिले में अब तक कुल 440 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई है और यह संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने वाले क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाये जाये।
ऐसी अपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव के संपूर्ण क्षेत्र को 23 जुलाई से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के संपूर्ण क्षेत्र को 23 जुलाई 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई 2020 मध्य रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा और इस दौरान दैनिक आवश्यकता वस्तुएं एवं इमेरजेंसी मेडिकल सेवा आरंभ रहेगी। दुकाने प्रात: 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक खुली रहेंगी। आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, स्वतंत्रता दिवस के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी होंगे। मेडिकल कालेज में भी कोरोना की जांच के लिए लैब आरंभ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि लखोली के श्रमिक अब ठीक हो चुके है और सभी व्यापारी उनका सहयोग करें एवं उन्हें कार्य पर रखे। बिना मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों को व्यापारी सामान न दें। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी में 4 फीट तक की मूर्तियां बेचने की अनुमति दी गई है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सामुदायिक संक्रमण के मामलों में स्त्रोत का पता कई बार नहीं पता चल पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक संक्रमण का पैटर्न अलर्ट करने लायक है, इसलिए चेन को तोडऩे के लिए लॉकडाउन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले आने वाले दिनों में बहुत से त्यौहार है। इसके लिए हमें सावधानी रखनी होगी। हमें कोरोना के प्रति सजग होकर अपनी जीवन शैली में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने होंगे। तभी हम इस महामारी की रोकथाम कर सकेंगे। हम सभी को मास्क के साथ जीने की आदत डालनी होगी और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोविड-19 मरीजों के मामले में रायपुर के बाद राजनांदगांव दूसरे स्थान पर है और यहां मरीजों की संख्या बढ़ी है।
लालबाग, तुलसीपुर, चिखली, नया ढाबा सहित शहर के कई स्थानों से कोविड-19 के मरीज मिल रहे है जो कि चिंताजनक है। अभी तक 440 केस पॉजिटिव रहे है और रिकवरी रेट 83 प्रतिशत है। लेकिन बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं एवं अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा फैलने पर स्थिति बिगड़ सकती है। इसके लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सेम्पल लेने में भी राजनांदगांव प्रदेश में दूसरे स्थान पर है और अब तक 20 हजार सेम्पल लिए जा चुके हैं। यह कार्य निरंतर जारी है।
इस मौके पर चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यदु, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं जनप्रतिनिधि, चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठन उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के खैरागढ़ इलाके में दर्जनों ग्रामीणों से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कोठले समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस पूरे मामले का मास्टर माईंड तरूण साहू समेत तीन फरार हैं। खैरागढ़ के ग्रामीण इलाकों में करीब 10 साल के भीतर चिटफंड कंपनी के जरिए आरोपियों ने बड़ी रकम लोगों से ऐंठ ली है। रकम वापस करने की मियाद पूरी होने से पहले ही कंपनी ने अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया। लाखों रुपए का चपत लगने के बाद लोगों ने पुलिस में मामले की शिकायत की।
मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कोठले और उसके साथी तरूण साहू (अर्जुंदा-बालोद), राजकुमार साहू (खैरागढ़), चम्मनदास साहू (अर्जुन्दा बालोद), सत्यपाल वर्मा (चीचा दुर्ग), रंजीत सोनकर (बालाघाट), राजेन्द्र स्वान्सी (रांची) ने सर्वोदय मल्टीट्रेड लिमिटेड कंपनी के अधीन माईक्रो इन्वेसमेंट का डायरेक्टर बनकर खैरागढ़ क्षेत्र में लोगों से मासिक, छैमासी, सालाना, पांच वर्ष तथा 15 वर्ष के लिए अलग-अलग ब्याज दरों पर रकम जमा कराया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सेवा सुविधा में लगातार वृद्धि की जा रही है। विद्युत विषयक कार्यों के त्वरित निपटारा हेतु प्रदेष में पहली बार अनेक विविध सुविधायें आरंभ की गई है। जिसमें ‘‘मोर बिजली ऐप’’की निःषुल्क सुविधा, चैबीस घण्टे षिकायतों को दर्ज करने केन्द्रीकृत काॅल सेंटर, विद्युत देयकों के सहज भुगतान हेतु आॅन लाईन पेमेंट, एटीपी मषीन, सहित बड़ी संख्या में काॅमन सर्विस सेंटर को जोड़ा गया है।
राजनांदगांव जिले में 1433 काॅमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.) कार्यरत हैं जिनके माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के निम्नदाब विद्युत उपभोक्ता देयकों का भुगतान कर सकते हैं। सार्वजानिक सुविधा केन्द्र के माध्यम से विद्युत देयकों का संग्रहण उपभोक्ताओं सहित कंपनी के लिये भी फायदेमंद है। इसे दृष्टिगत रखते हुये पाॅवर कंपनी के मुख्य अभियंता (राजस्व) श्री मधुकर जामुलकर द्वारा समस्त मैदानी अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर काॅमन सर्विस सेंटर के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया गया है। इन सेंटरों के माध्यम से विद्युत देयकों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को सी.एस.सी. एजेंट द्वारा ‘‘सिस्टम द्वारा बनाई गई रिसिप्ट’’ प्रदान की जाती है। मैनुअल अथवा हाथ से लिखी गई विद्युत देयक भुगतान की रिसिप्ट उपभोक्ताओं को स्वीकार नहीं करने की समझाईष दी गई है। राजनांदगांव जिले में संचालित काॅमन सर्विस सेंटर राजनांदगंाव, खैरागढ़, डोंगरगढ़ एवं डोेंगरगांव संभाग के अन्तर्गत सभी ब्लाक एवं ग्राम पंचायत पर 1610 (व्हीएलई) विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर कार्यरत हैं। इस तरह कबीरधाम जिले में संचालित काॅमन सर्विस सेंटर कवर्धा एवं पंडरिया संभाग के अन्तर्गत सभी ब्लाक एवं ग्राम पंचायत पर 650 (व्हीएलई) विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर कार्यरत हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
