
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि रेवाडीह, मोतीपुर, चिखली जैसे स्थानों में अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसे आगे भी जारी रखें तथा एफआईआर की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय में रहेंगे तथा अवकाश पर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण शिविर लगाकर करें। जनदर्शन के दौरान सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण के प्रकरण नहीं आना चाहिए। समय-सीमा में प्रकरणों का समाधान करें। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से राजीव युवा मितान क्लब के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। यह क्लब युवाओं के गतिविधियों का केन्द्र होगा। जहां खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर चलते रहेंगे। राजीव युवा मितान क्लब के अंतर्गत खाते खोलने एवं इसके लिए आगामी 6 माह की कार्ययोजना बनाएं। जिले में 70 स्टेडियम है जहां राजीव युवा मितान क्लब का कार्यालय खोलना है एवं अधोसंरचना अच्छी होनी चाहिए। वहां खेल सामग्री भी उपलब्ध कराएं। सभी स्टेडियम में रंगरोगन कराएं। गौठान मेला प्रारंभ किया जाना है। सभी जनपद सीईओ इसकी तैयारी शुरू कर दें। उक्त बातें उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कही। उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर सिन्हा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी तहसीलदार को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पटवारियों पर नियंत्रण रखें तथा कार्य नहीं करने पर कार्रवाई करें। अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन जैसे कार्य समय-सीमा में पूर्ण होना चाहिए। इसके लिए शिविर लगाकर निराकरण होना चाहिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति में पारदर्शिता से कार्य को महत्व दें। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी, एडीबी, आरईएस, सेतु सहित सभी निर्माण एजेंसी अपने कार्यों में गति लाए। बारिश नहीं होने के कारण निर्माण कार्यों के लिए यह समय उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर विद्यालयों में शौचालयों की मरम्मत एवं साफ-सुथरा कराने की दिशा में कार्य करें। नदियों के किनारे वृक्षारोपण कराने तथा चारागाह के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिक भूमि में वृक्षारोपण कराने की जरूरत है। सघन सुपोषण अभियान, मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण, नरवा योजना, गोधन न्याय योजना, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के संबंध में जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गौठान मेला के लिए सभी जनपद सीईओ तैयारी रखे। सभी जनपदों में जहां मॉडल गौठान है वहां स्टॉल के साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर एवं राजस्व शिविर भी लगाएं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा कार्य देने की दिशा में कार्य करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह 4 मार्च से 8 अप्रैल तक किया जाना है। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए, आईएफए का सिरप दिया जाना है। इसके साथ ही बच्चों का वजन लिया जाएगा तथा बच्चों की आयु के अनुरूप पोषण आहार की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी एसडीएम एवं विकासखंड अधिकारी वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राजनांदगांव जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। वर्तमान में यहां कोरोना संक्रमण का आंकड़ा ना की स्थिति पर आ गया है जिससे उत्साहित जिला प्रशासन ने भी पूर्व में कोविड-19 के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों को अब समाप्त करने का आदेश जारी किया है। हालांकि इस आदेश में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर यानी मास्क, सेनिटाईजर का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यतः पालन करने पर जोर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा इससे बचाव के लिए जारी प्रयासों के अंतर्गत कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान के काफी प्रभावी परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए जिले में अब तक 23195 लाख लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 12199 लाख लोगों को कोरोना टीके की प्रथम डोज तथा लगभग 10.76 लाख लोगों को द्वितीय डोज और 18,692 लोगों को प्रीकॉशनरी डोज लगाई गई है। जिले के शत-प्रतिशत लोगों को जल्द से जल्द दूसरी डोज का भी टीका लगाकर सुरक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराई जा रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिक सचेत रहने की जरूरत है। साथ ही जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। द्वितीय डोज के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने हेतु शहरी क्षेत्र में भी विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह पूरा कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग और राजस्व विभाग के समन्वय से किया जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया-कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले में लगातार टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है और कोरोना टीके की दोनों डोज के काफी प्रभावी परिणाम भी अब देखने को मिल रहे हैं। जिस तेज गति से दूरगामी परिस्थितियों को देखते हुए टीकाकरण अभियान को लक्ष्य तक पहुंचकर अंजाम दिया गया, वह काफी महत्वपूर्ण है। मरीजों की राहत के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, दवाइयां व एम्बुलेंस सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। गांव तथा शहरों में सर्विलेंस टीम के माध्यम से घर-घर जाकर सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त थाना, चौकी क्षेत्रों में नारकोटिक्स, ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान के तहत् स्कूली बच्चों और ग्रामजनों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों को बारे में बताया जा रहा है कि ड्रग्स की लत न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से अपंग बना देती है, बल्कि उसकी मानसिक क्षमताओं को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। परिवार एवं समाज में नारकोटिक्स, ड्रग्स के बढ़ते प्रभाव के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से नारकोटिक्स, ड्रग्स के फैलते कारोबार व नशा के आदी होने वाले युवकों को रोकने व नशे से मुक्ति दिलाने हेतु जिले में निजात कार्यक्रम अभियान के तहत थाना, चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, बाजार आदि जगहों पर दिवारों में पेटिंग एवं बैनर, पोस्टर चस्पा कर गांजा, ड्रग्स, सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले दुष्परिणामों से जागृत किया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा नशा कारोबार में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी किया जा रहा है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छग लोकसेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 171 पदों के लिए जिलेभर से 6 हजार 535 शिक्षित बेरोजगारों ने पंजीयन कराया था। रविवार को आयोजित परीक्षा के लिए शहर के 16 स्कूल-कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। आज आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में 5 हजार 307 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं एक हजार 228 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी। इधर परीक्षा में दाखिल होने से पूर्व ही परीक्षार्थियों को मास्क व सेनेटाईज कर आईडी के साथ प्रवेश दिया गया। इसके अलावा मोबाइल, कैलकुलेटर पर प्रतिबंध लगाया गया था। आज आयोजित परीक्षा में 171 पदों में उप जिलाधीश, उप पुलिस अधीक्षक ए परियोजना अधिकारी, कर अधिकारी, उप जेलर आदि के पद शामिल हैं।
रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे निर्धारित समय में शुरू हुआ। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के कुल 100 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न पर दो अंक थे। शहर के 16 परीक्षा केंद्रों में शिक्षित बेरोजगार ने परीक्षा के निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर बैठक समेत अन्य व्यवस्था की जांच की। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ भी लगी रही। इधर दोपहर 12 बजे प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने बाद कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे में चमक भी दिखाई दी। वहीं कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी का आलम भी दिखा। शहर के दिग्विजय कॉलेज, कमला कॉलेज, साइंस कॉलेज, स्टेट स्कूल, म्युनिसिपल स्कूल, बल्देवप्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर, एमएलबी स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल, वेसलियन अंग्रेजी माध्यम शाला, जेएलएम गायत्री विद्यापीठ, वाइडनियर स्कूल, गुरूनानक स्कूल, रायल किड्स कान्वेंट, देव आनंद समेत अन्य कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, प्रशिक्षु आईपीएस मयंक सिंह गुर्जर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के समस्त थाना-चौकी में समंस-वारंट अद्यतन व तामिल करने वाले कर्मचारियों एवं कोर्ट मोहर्रिरों की मीटिंग ली गई। जिसमें समंस, वारंट तथा स्थाई वारंट तामिली के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं समंस वारंट की तामिली में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा कर न्यायालयों के नोटिस को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने हेतु स्पष्ट निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। पुराने केस के अदम तामिल वारंटो के संबंध में समस्त कर्मचारियों को तामिली पर फोकस करने की बात कही। अति आवश्यक केस में जारी किए गए समंस, वारंट को समय पर थाना, चौकी पहुंचने एवं उसकी तामिली पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। साथ ही सभी कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
जिले में तीन बाल विवाह होने की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम के द्वारा तत्काल बाल विवाह रोके जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणुु प्रकाश के द्वारा मैदानी अमले को दल के साथ मौके पर त्वरित रवाना किया गया। मौके पर परियोजना अधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी डोंगरगांव वीरेन्द्र सिंह साहू एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी चन्द्रकिशोर लाड़े, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख विनोद जंघेल, सेक्टर पर्यवेक्षक वासड़ी आईसीडीएस मोहला सुरैैया कुरैशी व पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय सरपंच, पटेल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देर रात बाल विवाह रोका गया। बाल विवाह कराने वाले परिवार को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों से अवगत कराते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने यह स्वीकार किया कि बालक-बालिकाओं की उम्र विवाह योग्य होने के उपरांत ही विवाह करेंगे। तीनों बाल विवाह रोकथाम में परियोजना अधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी वीरेन्द्र सिंह साहू डोंगरगांव, सुनील साहू छुरिया एवं योगेश भगत छुरिया का विशेष योगदान रहा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सर्व परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन का सहयोग प्राप्त करते हुए बाल विवाह को रोका जावे तथा अविलम्ब जिला कार्यालय को सूचना दिया जाए, ताकि जिला स्तर से दल को बाल विवाह रोकथाम हेतु अविलम्ब मौके पर भेजा जा सके। बाल विवाह होने की सूचना मोबाईल नम्बर 8319964100, 7987100143 एवं चाईल्ड लाईन के टोल फ्री नम्बर 1098 पर सूचना देकर बाल विवाह रोकथाम में अपनी भागीदार देने हेतु जिले के समस्त निवासियों से अपील की जाती है।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रमुख प्रावधान -
इस अधिनियम के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के लड़कियों तथा 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों का विवाह बाल विवाह माना गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह किया जाना दंडनीय अपराध माना गया है। एक वयस्क पुरूष का विवाह किसी 18 वर्ष से कम उम्र आयु की लड़की के साथ बाल विवाह संपन्न होने पर बाल विवाह करने वाले वयस्क पुरूष तथा बाल विवाह संपन्न कराने वालों को 2 वर्ष का कठोर करावास या 1 लाख का जुर्माना या दोनों सजा से दंडित किया जा सकता है। इस अधिनियम के अंतर्गत अवयस्क बालकों के विवाह को अमान्य करने का भी प्रावधान है।
एसडीएम अरूण वर्मा एवं उनकी टीम ने ग्राम बजरंगपुर नवागांव में अवैध प्लॉट हटाने की कार्रवाई की
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता और नगरीय निकाय की टीम ने ग्राम बजरंगपुर नवागांव के खसरा नंबर 279/19 भूमिस्वामी, उमराव पिता मौजीराम के अवैध प्लॉट हटाने की संयुक्त कार्रवाई की। अवैध प्लॉटिंग हेतु बनाए गए मुरूमयुक्त रोड रास्ता और लगाए गए खूंटा पिलहर को ध्वस्त किया गया। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा अवैध प्लॉटिंग करने वाले व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किया गया है। आने वाले दिनों में नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हल्का पटवारियों से अवैध प्लॉटिंग करने वालों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे ने आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पटपर एवं ग्राम पंचायत अंजोरा स्थित वृन्दावन गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत पटपर स्थित गौठान में स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित मल्टीएक्टिविटी का संचालन न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। नोडल अधिकारी द्वारा लापरवाही को गंभीरता से लिया। वहां उपस्थित एसडीएम गिरीश रामटेके, अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत में कुल 1853 क्विंटल गोबर क्रय किया गया है। जिसके माध्यम से गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है, जिससे समूह अब तक 21 लाख 8463 रूपए का लाभांश प्राप्त हुआ है।
इसके पश्चात संभागायुक्त कावरे ने ग्राम पंचायत अंजेारा में 46 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित वृन्दावन गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव लोकेश चन्द्राकर ने अवगत कराया कि यह गौठान प्रदेश के सबसे विशालतम गौठानों में सम्मिलित है। संभागायुक्त कावरे ने गौठान में पुरखा के सुरता के नाम 10 एकड़ क्षेत्रफल में किए गए वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन किया। पपीता, नारियल, केला आदि पौधों की प्रगति देखी गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चंद्राकर ने बताया कि अंजोरा गौठान में कुल 1052.44 क्विंटल गोबर खरीदी की गई है एवं इसके माध्यम से 29 हजार 990 किलोग्राम वर्मी खाद का निर्माण कर महिला समूह को 11 लाख 8460 रूपए का लाभांश प्रदान किया गया है।
गौठान में हो मल्टीएक्टिविटी कार्यों का संचालन-
श्री कावरे ने गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की मल्टीएक्टिविटी कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें सर्वप्रथम अन्नपूर्णा स्वसहायता समूह द्वारा निर्माण किए जा रहे गोपी गुरू चंदन, रोली एवं हवन सामग्री का अवलोकन किया गया एवं समिति के सदस्यों से इसके निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। सदस्यों ने बताया कि इसके माध्यम से 4000 रूपए प्रतिमाह आय हो रही है, संभागायुक्त ने इसे प्रतिमाह कम से कम 6000 रूपए प्रतिव्यक्ति आय किए जाने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए गए। श्री कावरे द्वारा ओम सांई स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे बांस से निर्मित किए विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन किया एवं इसके विक्रय हेतु पर्याप्त प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने कहा।
वर्मी कम्पोस्ट के न्यूनतम विक्रय पर अधिकारियों को जारी किया नोटिस -
जिला राजनांदगांव में समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट खाद में से केवल 34 प्रतिशत खाद के ही विक्रय किए जाने पर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई साथ ही उपसंचालक कृषि राजनांदगांव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव को इस हेतु सार्थक पहल नहीं किए जाने से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
संभागायुक्त ने आज धान खरीदी के अंतिम दिन अंतिम किसान को माला देकर कर सम्मानित किया गया इस दौरान उपस्थित एसडीएम श्री अरूण कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि धान खरीदी केन्द्र अंजोरा में कुल 40922 क्विंटल धान खरीदी की गई है एवं वर्तमान में केन्द्र में उपलब्ध 7617 क्विंटल धान को कैपकवर के माध्यम से ढक कर रखा गया है। संभागायुक्त दुर्ग संभाग द्वारा शेष धान को 15 मार्च तक उठाव किये जाने हेतु योजना तैयार किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री आरके राठौर संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग भी उपस्थित थे।
राजनांदगांव। कैंसर (कर्क) रोग पर नियंत्रण व इससे बचाव हेतु जिले में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मेडिकल कालेज पेंड्री और जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कालेज पेंड्री में मुख कर्क रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क शिविर में मेडिकल कालेज की दंत रोग चिकित्सा विशेषज्ञ डा. प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेडिकल कालेज के साथ ही जिला अस्पताल तथा जिले के सभी हेत्थ एंड वेलनेस सेंटर में भी कैंसर से बचाव हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकाल के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, आवश्यक शारीरिक दूरी तथा सैनेटाइजर के उपयोग जैसे नियमों को प्राथमिकता में रखा गया है। वहीं जन जागरुकता के लिए बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। कैंसर नामक गंभीर बीमारी की रोकथाम तथा इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस की मदद से इस घातक बीमारी से बचाव के लिए लोगों को सावधान करते हुए बीमारी के लक्षण बताकर इलाज का सही मार्ग चुनने पर जोर दिया जाता है। इसी कड़ी में पेंड्री स्थित मेडिकल कालेज में मुख कर्क रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच के करने के साथ ही मेडिकल कालेज की दंत रोग चिकित्सा विशेषज्ञ डा. प्रज्ञा जायसवाल ने मरीजों को बताया, मुंह में सफेद-लाल चकता-घाव होना, किसी जगह त्वचा का कड़ा हो जाना, ऐसे घाव जो माह से अधिक अवधि तक ना भरे, मुंह के श्लेष्मा का पीला पड़ जाना, मसालेदार भोजन का मुँह के अंदर सहन न होना, मुंह खोलने में कठिनाई, जीभ को बाहर निकालने में कठिनाई, आवाज में परिवर्तन, अत्यधिक लार का स्वाव तथा चबाने या निगलने में कठिनाई मुख्य रूप से मुख कैंसर के लक्षण होते हैं। अगर उपरोक्त में से कोई भी संकेत दिखाई दे तो तुरन्त चिकित्सक से संपर्क कराकर परामर्श लेना चाहिए। इस संबंध में राजनांदगांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश चौधरी ने बताया-कैंसर या कर्क रोग को गंभीर रोगों की श्रेणी में गिना जाता है, हालांकि समय पर इलाज कराया जाए तो इस रोग से पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। कैंसर पर नियंत्रण तथा इस रोग से बचाव के लिए विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी जिले में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से लोगों को कैंसर रोग के कारण, लक्षण व बचाव की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न अस्पतालों में प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के साथ ही विशेष जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं। पानी से कुल्ला कर लें और पर्याप्त रोशनी में दर्पण के सामने खड़े हो जाएं। दर्पण में देखें कि मुँह के अंदर कोई असामान्य सफेद या लाल चकत्ता, घाव या कठोर त्वचा, दाने या सूजन तो नहीं है। यदि ऐसा कुछ दिखाई दे तो संदेहास्पद भाग को उंगलियों से छूकर देखना चाहिए। कुछ असामान्य स्थिति देखने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। जिला पंचायत सीईओ चंद्राकर ने सभी एसडीएम से कहा कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। धान खरीदी 7 फरवरी तक बढ़ाई गई है। अंतिम दिन जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। सॉफ्टवेयर बंद होने से पहले से ही व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से कहा कि नरवा फेज 2 के लिए कार्य प्रारंभ कर दें। मॉडल नरवा में बहुत सी गतिविधियों को जोड़ सकते हैं। नरवा में जल स्तर अच्छा होने से भूमि में नमी बनी रहती है। इससे किसानों को खेती में फायदा होगा। साथ ही वृक्षारोपण भी कराएं। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि मुख्यालय में निवास करें। जिले में टीकाकरण की दिशा में अच्छा कार्य किया गया है। सभी हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ चंद्राकर ने दिग्विजय स्टेडियम स्थित कंट्रोल रूम की जानकारी ली। होम आइसोलेशन के मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सघन सुपोषण अभियान मानपुर में सफल रहा है। इस दिशा में ऐसे ही लगातार कार्य करते रहें। पीजीएन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम से खाद गोदाम के लिए स्थान चिन्हांकन के लिए कहा। वनाधिकार पट्टों के वितरण एवं आय मुल्क गतिविधियों पर भी ध्यान दें। जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्राकर ने गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी ली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोरोना सुरक्षा के लिए टीकाकरण का कर लगातार चलता रहेगा। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के कोविड पॉजिटिव होने पर उन्हें तत्काल कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराएं। सैंपलिंग बढ़ाने की जरूरत है। जिन्हें कोरोना के लक्षण हैं, उनका सैम्पल लेना ही है। सभी हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर समय पर बूस्टर डोज लगवायें। 15-18 आयु वर्ग के बच्चों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी एल मार्कण्डेय, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पांडे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं एसडीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव एवं प्रबुद्ध युवा मंच तुलसीपुर शाखा समिति के संयुक्त तत्वाधान में गणतांत्रिक दिवस पर तिरंगा फहराया गया।
समिति ने विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर डॉ. आम्बेडकर चौक, आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाईन, कलेक्ट्रेट परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसके साथ ही गौरव स्थल पर वीर शहीदों को भी पुष्प अर्पित करके अपनी आदरांजलि दी गई। आप सबको ज्ञात है कि इसी दिन भारतीय सविधान को 1950 में लागू कर देश में समता, स्वतंत्रता, बंधुता एवं न्याय के तत्व पर आधारित सबको समानता का अधिकार प्रदान कर लोकशाही को बहाल किया गया।
कार्यक्रम में बौद्ध कल्याण समिति सचिव कांति फुले, कोषाध्यक्ष महेंद्र रामटेके, उपाध्यक्ष दीप रामटेके, बौद्ध कल्याण समिति शाखा तुलसीपुर के अध्यक्ष राहुल खोब्रागढ़े, प्रज्ञा महिला मंडल तुलसीपुर अध्यक्ष पायल मेश्राम, प्रबुद्ध युवा मंच तुलसीपुर के अध्यक्ष मयंक मेश्राम, जसवंता बाई रामटेके, सरिता बाई बोरकर, रचना लौन्हारे, अभिलाषा सोनटेके, पुष्पा उके, रविता लकड़ा, रजनी बागड़े, सुनीता सेंडे, शीतल रामटेके, मंजू रामटेके, गायत्री, उत्तम शेंडे, दिवाकर शेंडे, भजन मेश्राम, श्रेष्ठ मेश्राम, सुशील लकड़ा, विकास बंसोड़, प्रकाश गोंडाने, शशांक भलाधरे, अमन रामटेके, हर्षवर्धन भावे, निखिल फुले समस्त पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / हिन्दू युवा मंच जिला इकाई राजनांदगांव ने स्थानीय स्वामी विवेकानंद चौक पर पूरी शान के साथ तिरँगा लहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया। बतौर मुख्यातिथि पधारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा द्विवेदी (चौबे) ने ध्वजारोहण कर तिरँगे झंडे को सलामी दी।
मुख्यातिथि श्रीमती सुरेशा चौबे ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश का कर्णधार बताया और उनसे ही देश की सुरक्षा और भविष्य होना बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका ने राजनांदगांव जिले में उनकी लंबे समय की पदस्थापना के दौरान अपने दीर्धकालीन अनुभवों को भी युवाओं के साथ साझा किया। इतना ही नही प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और किसी भी प्रकार की महिला हिंसा या उत्पीड़न रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए अभिव्यक्ति एप्लिकेशन को डाउनलोड करने और इसका उपयोग कर महिलाओं को न्याय दिलाने की भी मंच के माध्यम से अपील की है। उन्होंने हिन्दू युवा मंच संगठन की भी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए जिले का सबसे अनुशासित और सक्रिय संगठन बताते हुए इसकी सराहना की और आगे भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहने भी प्रेरित किया।
अवसर पर हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष सुरेश लोहमार, मिथलेश मेश्राम, उपेन्द्र साहू, अभिषेक शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, कमलेश राजू यदु, शैलेश साहू, जीत भट्टाचार्य, ऋषभ वैष्णव, विपिन पाण्डे, तुषार मंडावी, संजय धीवर, विशाल यादव, अवधेश सिंह राजपूत, सुरेश सोनू यदु, रौशन साहू, आकाश मेश्राम, महेन्द्र साहू, राम साहू, राहुल रामटेके, सचिन बर्डे, अंशु यादव, तरुण राज, भूपेन्द्र यादव सहित बड़ी सँख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवँ हिन्दू युवा मंच के सदस्य उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / ग्राम पंचायत दनिया के आश्रित ग्राम चारभाठा के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने बताया कि उनके गाँव के वार्ड नंबर 10 में स्थित शासकीय हैंडपंप पर गांव के राम शरण वर्मा के द्वारा पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया गया है। कब्जा कर उक्त हैंडपंप के शासकीय पाइप सहित सभी सामग्रियों को निकाल कर निजी मोटर पंप लगा लिया गया है, जिसके स्टार्टर को अपने घर के अंदर कमरे के अंदर फिट कर दिया है, जिसको किसी अन्य को छुने तक नहीं देता है। इस संबंध मे वार्ड नंबर 10 के रहने वाले अश्वनी राम का कहना है कि पिछले 15 दिनों से सरकारी हैेंडपंप पर रामशरण ने निजी मोटर पंप लगा लिया है, जिसके चलते पूरे मोहल्ले वाले परेशान हो गये हैं। इस पर शराब के नशे में रामशरण ग्रामीणों को खुले आम धमकाते हुए कहता है कि हैंडपंप को पैसे देकर खरीदा हूँ, किसी दारभडे उप अभियंता का नाम बार-बार लेता है, जब गांव के पंच व ग्रामीणों ने छुईखदान पीएचई कार्यालय में इस संबंध मे शिकायत किये तो संबंधित उप अभियंता ने शिकायत सुनने के बजाए, गांव वालों को चमका कर वापस भेजते हुए कह दिया कि वो रामशरण के निजी भूमि में है, पंप से दुबारा कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। आगे उप अभियंता ने कहा कि पानी के लिए अन्य वार्ड में लगे 2 हैंडपंप से निस्तार करो या फिर तालाब से पानी पियो, लेकिन इस हैंडपंप में राम शरण का अधिकार है, जबकि ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप शासकीय भूमि पर है। उक्त हैंडपंप गांव का सबसे पुराना हैंडपंप है, जिसकी स्थापना आज से लगभग 22-23 साल पहले पीएचई विभाग की तरफ से किया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त हैंडपंप सहित आसपास अन्य गांव के हेंड पंपों के पाइप को हैंडपंप के संबंधित मिस्त्री और क्षेत्र के कुछ दबंग व्यक्तियों के माध्यम से उप अभियंता द्वारा निकलवा कर बेचने का गोरखधंधा पिछले 3-4 सालों से लगातार किया जा रहा है, जिसकी बारीकी से जांच की जायेगी तो एक बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हो जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पाइप को कुछ खरीददारों के घर पर लगे हुए देखा भी जा सकता है।
ग्रामीणों ने पुरे मामले पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि शासकीय हैंडपंप को कथित तौर पर बेचने वाले उप अभियंता पर तत्काल पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराया जाए और शासकीय हैंडपंप से निजी कब्जा हटाया जाए। साथ ही आसपास के सभी गाँव की हैंडपंप में लगे पाइप व अन्य सामग्रियों की ऑडिट कराया जाए, जिससे ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो जाएगी।
वर्सन...
ग्राम चारभाठा के एक शासकीय पीएचई विभाग के हैंडपंप पर निजी मोटर पंप लगा कर कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों को निस्तारी में आ रही दिक्कत और पंप पर कब्जे की जानकारी ैएसडीओ मैडम को दे दी हूँ।
रुखमनि बाई, सरपंच-ग्राम पंचायत दनिया
वर्सन...
ये सही है कि शासकीय हैंडपंप पर रामशरण नामक व्यक्ति ने अपना निजी मोटर पंप डाला है, किंतु हैंडपंप को बेचने के आरोप गलत है। उच्च अधिकारी जब कहेंगे पुनः हैंडपंप को लगा दिया जायेगा, किंतु जब्ती या अन्य किसी प्रकार की कार्यवाही करने का अधिकार पुलिस विभाग को है।
दरभाड़े, उप अभियंता-पीएचई विभाग, छुईखदान।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
