
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनंदगांव / शौर्यपथ /
खैरागढ़ उपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार की तैयारियों को लेकर गुरुवार को खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ शहर व ग्रामीण में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में बैठक आहूत हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री भावना बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, राजनांदगांव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू, राजनांदगांव, गंडई एवं छुईखदान महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता, मंडल की अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
इस दौरान बैठक में महिला मोर्चा ने चुनाव प्रचार की तैयारियों व आगे की रुपरेखा तय करते हुए भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और पूर्व की भाजपा सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा ने खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ शहर व खैरागढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक व सभा कर जनसंपर्क किया और वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के साथ है। वर्तमान की कांग्रेस सरकार की कुनीति, कुशासन व कुप्रबंधन से जनता त्रस्त है और भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता ने कमर कस ली है। हम सभी महिला मोर्चा की बहनों को प्रत्येक बूथ में जाकर जनता को सजग व जागरूक करने की जरुरत है
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि पार्टी और संगठन ने महिला मोर्चा को जो जिम्मेदारी दी है उसे हमें पूरी ईमानदारी के साथ निभाना है। खैरागढ़ उपचुनाव में हमें प्रत्येक बूथ में जाकर जनता से निरंतर संपर्क करते हुए भाजपा की विकास नीति और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश के विकास के लिए किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य करना है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश बदहाल हो गया है। प्रदेश में अपराधिक घटनाएँ बढ़ गई हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है, कुप्रशासन एवं कुप्रबंधन के कारण किसान आत्महत्या कर रहें हैं और युवा बेरोजगार घूम रहें हैं। सत्ता में आने से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े-बड़े वादे किये थे परन्तु अभी तक वे वादे केवल कागजी दावों पर हैं जमीनी हकीकत में दिखाई नहीं दे रहें हैं। राज्य सरकार की इसी वादाखिलाफी से जनता में रोष साफ़ दिखाई दे रहा है और अपने इस रोष का जवाब जनता खैरागढ़ में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाकर देने को तैयार है।
राजनंदगांव / शौर्यपथ /
खैरागढ़ उपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार की तैयारियों को लेकर गुरुवार को खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ शहर व ग्रामीण में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में बैठक आहूत हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री भावना बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, राजनांदगांव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू, राजनांदगांव, गंडई एवं छुईखदान महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता, मंडल की अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
इस दौरान बैठक में महिला मोर्चा ने चुनाव प्रचार की तैयारियों व आगे की रुपरेखा तय करते हुए भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और पूर्व की भाजपा सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा ने खैरागढ़, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ शहर व खैरागढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक व सभा कर जनसंपर्क किया और वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के साथ है। वर्तमान की कांग्रेस सरकार की कुनीति, कुशासन व कुप्रबंधन से जनता त्रस्त है और भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता ने कमर कस ली है। हम सभी महिला मोर्चा की बहनों को प्रत्येक बूथ में जाकर जनता को सजग व जागरूक करने की जरुरत है
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि पार्टी और संगठन ने महिला मोर्चा को जो जिम्मेदारी दी है उसे हमें पूरी ईमानदारी के साथ निभाना है। खैरागढ़ उपचुनाव में हमें प्रत्येक बूथ में जाकर जनता से निरंतर संपर्क करते हुए भाजपा की विकास नीति और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश के विकास के लिए किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य करना है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश बदहाल हो गया है। प्रदेश में अपराधिक घटनाएँ बढ़ गई हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है, कुप्रशासन एवं कुप्रबंधन के कारण किसान आत्महत्या कर रहें हैं और युवा बेरोजगार घूम रहें हैं। सत्ता में आने से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े-बड़े वादे किये थे परन्तु अभी तक वे वादे केवल कागजी दावों पर हैं जमीनी हकीकत में दिखाई नहीं दे रहें हैं। राज्य सरकार की इसी वादाखिलाफी से जनता में रोष साफ़ दिखाई दे रहा है और अपने इस रोष का जवाब जनता खैरागढ़ में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाकर देने को तैयार है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा भक्त माता कर्मा की जिला स्तरीय जयंती समारोह 28 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। डोंगरगाव विधायक व पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, पूर्व विधायक भोलाराम साहू व खेदूराम साहू विशेष अतिथी होंगे।
जिला साहू संघ के महामंत्री अमरनाथ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय आयोजन मे प्रथम दिवस 27 मार्च को युवा सम्मेलन, रक्तदान शिविर, रोजगार मेला का आयोजन होगा, जिसमें अध्यक्ष छग राज्य तेलघानी विकास बोर्ड व अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, छत्तीसगढ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक हर्ष साहू की बतौर अतिथी सम्मलित होंगे।
कोरोना संक्रमण काल के कारण दो साल के अंतराल में हो रहे इस आयोजन के प्रति समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 28 मार्च को भव्य शोभायात्रा के साथ मां कर्मा की झांकी निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए जिला साहू सदन पंहुचेगी। तत्पश्चात सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
० सेक्टर अधिकारियों को दिया जा रहा लगातार प्रशिक्षण
० मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सामान्य प्रेक्षक शांतनु पी. गोटमारे की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। सामान्य प्रेक्षक शांतनु पी. गोटमारे ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने की दिशा में सभी कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले की सीमा अन्य सीमावर्ती राज्यों मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र से लगी हुई है। ऐसे में वहां से शराब, नगद एवं सामग्री वितरण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतर्क रहते हुए मॉनिटरिंग करने की जरूरत है। इसके लिए चेकपोस्ट में निरंतर निगरानी किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी तरह की आवश्यक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक ऐहतियात रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्था सुनिश्चित करें। रूट चार्ट के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, साथ ही समस्याओं का समाधान भी करें। उन्होंने गर्मी के दिनों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था एवं चिकित्सा संबंधी सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेड न्यूज एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। सभी सेक्टर अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट जमा कर दी है। उन्हें ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी दी गई है और लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। मॉकपोलिंग एवं पीठासीन अधिकारी की डायरी लिखने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गर्मी के दिनों को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल की व्यवस्था की गई है। रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है एवं मतदान दलों के लिए बस की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है और एक छोटा हॉस्पिटल भी बनाया गया है। मतदान दलों को किसी तरह की स्वास्थ्यगत समस्या न हो इसके लिए चिकित्सा संबंधी व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि राजनांदगांव जिले की सीमा मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र से लगी हुई है। बार्डर पर चेकपोस्ट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने जिले के नक्सली क्षेत्रों एवं चुनौतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। निर्वाचन के दौरान संदेहास्पद व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है। इस दौरान चुनौतियों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के मंदिर में राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं वहीं वीआईपी भ्रमण भी होते हैं। उन्होंने बार्डर सीलिंग, शेडो एरिया, नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों में वीआईपी भ्रमण के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्र एवं नक्सल प्रभावित संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उड़नदस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल में तीन पालियों में 9 दल कार्य कर रहे है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिन्हांकित क्षेत्रों में सघन संयुक्त अंतर्राज्यीय अभियान चलाए गए हैं। शराब, नगदी एवं शस्त्रों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। व्यय प्रेक्षक संतोष परागे ने कहा कि उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल द्वारा त्वरित गति से कार्रवाई होना चाहिए। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में सतर्क रहते हुए जिला प्रशासन को अवगत कराएं। किसी भी तरह की संसाधन की आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन को जानकारी दें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 6 हजार 266 तथा महिला मतदाता 1 लाख 5 हजार 250 है। इनमें 80 वर्ष से अधिक 1 हजार 612 तथा नये मतदाता 3 हजार 752 है। दिव्यांग मतदाता 1 हजार 11 तथा 89 सर्विस वोटर शामिल है। खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 मतदान केन्द्र हैं। जिसमें 283 मतदान केन्द्र और 8 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील, 86 राजनैतिक संवेदनशील एवं 5 सहायक मतदान केन्द्र तथा 133 सामान्य मतदान केन्द्र एवं 3 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए 1 मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, 3 वीडिया सर्विलेंस टीम, 1 वीडियो व्यूबिंग टीम, 31 सेक्टर ऑफिसर, 1 निर्वाचन व्यय मॉनिटनिंग टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढई, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव ।आम आदमी पार्टी के जिला विधानसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर आज दिल्ली का सिस्टम बदला है, पंजाब में इंकलाब हुआ है, और छत्तीसगढ़ पर इंकलाब का आगाज हो चुका है, भगत सिंह जी, बाबासाहेब अंबेडकर जी का अब सपना पूरा होगा आज हम सभी संकल्प लेते हैं, नया भारत बनाएंगे भेदभाव खत्म करेंगे सुशासन लाएंगे नफरत मुक्त भारत बनाएंगे हमारे आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी पर विजय यात्रा में लोग निस्वार्थ शामिल हुए एवं प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विजय जुलूस निकाली जा रही है, पंजाब पर 5 दिन में ही बड़े फैसले लिए गए हैं, भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब, शहीद दिवस पर छुट्टी, कर्मचारी पक्के हुए हैं, 5000 रिक्त पद भरे जाएंगे ऐसे ही छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को मिटायेंगे। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के द्वारा युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है, जबकि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारी और बेरोजगारी भत्ता की बात कह कर भूल गया है, आम आदमी पार्टी के द्वारा इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेरेगी और छत्तीसगढ़ के भोले भाले बेरोजगारों और जनता को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई कुशल सिंह राजपूत, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बहन चंद्रमणि वर्मा, चौबे जी, गिल जी एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, भाइयों एवं बहनों द्वारा जिला स्तर पर संगठन को मजबूती मिल रही है।
शौर्यपथ संवाददाता
मृणेन्द्र चौबे
राजनांदगांव / कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा निलाम्बर वर्मा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर लोकेश चंद्राकर के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया तथा का बी फार्म भी जारी हुआ। यशोदा वर्मा की विशाल नामांकन रैली में प्रदेश शासन के कई मंत्री, विधायक, प्राधिकरा के पदाधिकारी, संसदीय सचिव, संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल थे वहीं दूसरी ओर पिछले दो दिनों से चल रही गहमा गहमी के बाद अंत में भाजपा ने कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। जबकि दूसरा नाम विक्रांत सिंह, अंतिम समय तक चर्चा में रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारीतय कांग्रेस कमेटी ने यशोदा वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति हम आभारी है। यशोदा के नाम आते क्षेत्र में खुशी की लहर है। सभी वर्ग समुदाय से आग्रह करेंगे, कांग्रेस की सरकार में हुए कार्यों को लेकर मतदाताओ के पास जायेेंग। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा सरपंच से जिला पंचायत तक का चुनाव लड़ी है। क्षेत्रवासियों से सतत संपर्क में है। ब्लाक कांग्रेस की अध्यक्ष है। अपने समाज के लिए भी कार्य करती है।
इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ लेागों को मिला है। यशोदा वर्मा भारी मतों से जीतेगी।
नामांकन रैली के पूर्व कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने पूरी दमखम व जोशों के साथ प्रदेश सरकार कांग्रेस की भूपेश सरकार के योजनाओं, कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव पूर्व गुजरात मॉडल की चर्चा होती थी।अब छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देशभर में हो रही है।
उन्होंने कहा कि अब भूपेश सरकार प्रदेश के किसानों, गरीब, मजदूरों, जरूरतमंदों के जेब में पैसा डाला है। यह हमारी सौभाग्य की बात है कि सरकार ने जितनी भी योजनाएं किसानों के लिए बनाई है, उसका लाभ छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश मेें 70 सीटे हमारे पास है। अब खैरागढ़ की सीट जीतकर 71 हो जायेगी। उन्होंने कहा खैरागढ़ परंपरागत कांग्रेस की सीट रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा खैरागढ़ चुनाव सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, सभी वर्ग के लोगों को मिले लाभ को देखते हुए यशोदा वर्मा की जीत सुनिश्चित है। यशोदा वर्मा की आज विशाल नामांकन रैली में प्रदेश शासन के कई मंत्री, विधायक, प्राधिकरा के पदाधिकारी, संसदीय सचिव, संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल थे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उपनिर्वाचन में सभी मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। विधानसभा उप निर्वाचन 73- खैरागढ़ में स्वीप अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय व सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्तर पर किया जा रहा है। आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया सरलता से संपन्न कराने एवं सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके तथा मतदान प्रक्रिया में आसानी तथा निर्भीक होकर सम्मिलित हो सके, इसके लिए सभी मतदाताओं को मतदान का महत्व एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक किया जा रहा है।
मतदाताओं को जागरूक करने बनाए जाएंगे आदर्श मतदान केन्द्र -
विधानसभा निर्वाचन खैरागढ़ में आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्रों का चयन किया जा रहा है। महिला संचालित मतदान केन्द्र संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के अलावा अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मतदान दिवस को एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हरित क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा दिव्यांग, बुजुर्ग महिला एवं सहयोग की आवश्यकता वाले अन्य मतदाताओं के सहयोग के लिए रहेंगे। कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से कृषक समूह के लिए आयोजन किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग राष्ट्रीय आजीविका मिशन मितानिन एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं पर केन्द्रित कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। भावी एवं युवा मतदाताओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनमें विभिन्न प्रतियोगिताओं व अन्य आयोजन के माध्यम से जागरूकता के अभियान होंगे।
समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत संस्थाओं के माध्यम से एवं कला जत्था दल द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयोजन होंगे। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ एवं खैरागढ़ क्षेत्र के सभी महाविद्यालय एवं नेहरू युवा केन्द्र व आईटीआई के समन्वय से आसपास के क्षेत्रों में युवा मतदाताओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में रैली, नुक्कड़ नाटक, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता आदि संपन्न होंगे। सभी मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करें इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वीप आयोजन संपन्न कराए जाएंगे।
नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता -
नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता संपन्न होंगे आयोजन में जिले के विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। सभी विभाग के समन्वय एवं साझेदारी से जागरूकता आयोजन होंगे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 8, 9 एवं 10 अप्रैल 2022 को शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता संपन्न कराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जनपद स्तर पर चयनित रामायण मंडली की सूची उपलब्ध कराने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडलीयों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च से 15 मार्च 2022 तक किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च 2022 में किया जाएगा। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2022 के बीच किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तरीय एवं जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित तिथियों के मध्य कराकर जनपद पंचायत स्तर पर चयनित रामायण मंडली की सूची जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर को 31 मार्च तक उपलब्ध कराने कहा गया है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बघेरा के गौठान में आयोजित गौठान मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वरोजगार के लिए किए जा रहे आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। जिससे महिलाओं को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ मिल सकें। उन्होंने महिलाओं के आजीविका के लिए गौठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने कहा। इस दौरान गौठान मेला में महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। संभागायुक्त कावरे ने स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और समूह के स्टॉल से विभिन्न सामग्री का क्रय भी किया।
संभागायुक्त कावरे ने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर रही जय माँ अन्नपूर्णा स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह की महिलाओं ने बताया कि 960 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है एवं 704 विक्वंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर लिया गया है। जिससे समूह को 2 लाख 89 हजार रूपए का लाभांश प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 130 किलो हल्दी, 28 किलो जिमीकंद, 25 किलो अदरक के विक्रय से 7 हजार रूपए लाभांश मिला हैं। गौठान में मशरूम उत्पादन का कार्य कर रही गौमाता स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 2 किलो मशरूम विक्रय कर लाभांश प्राप्त किया है। समूह द्वारा कुक्कुट पालन किया जा रहा है। जिसके लिए 1 हजार 180 देशी चूजे रखे गए हैं। कुक्कुट पालन के लिए शेड बनाया गया है। चूजे से 3 लाख 54 हजार रूपए एवं अंडों से 50 हजार रूपए लाभांश होने अनुमान है। गौठान में 10 सिलाई मशीन उपलब्ध कराया गया है और सिलाई कार्य का अनुभव रखने वाली समूह की सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य के लिए विभिन्न फर्मों से आर्डर लेने की योजना है। गौठान में जय बूढ़ा देव स्वसहायता समूह की महिलाएं डबरी निर्माण कर मछली पालन कर रही है। मछली पालन से 4 हजार रूपए लाभांश प्राप्त हो रहा है। नवप्रेरना स्वसहायता समूह द्वारा महिला श्रृंगार सामग्री बना रहीं है। जिसे विभिन्न ग्रामों के बाजार में विक्रय कर 6 से 7 हजार रूपए लाभ प्राप्त कर रहें हैं। मरसमोटा धाम स्वसहायता समूह की महिलाएं रेशम धागा का कार्य कर रही है।
ग्राम बघेरा के गौठान में आयोजित गौठान मेला में राजस्व विभाग द्वारा जन चौपाल राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। संभागायुक्त कावरे ने शिविर में राजस्व प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया गया है। इस अवसर पर जनपद सदस्य मोहनीश धनकर, सरपंच हरीश देशमुख, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरूण वर्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस, सीईओ जनपद पंचायत एसके ओझा, नायब तहसीलदार चितेश देवांगन, गौठान समिति के अध्यक्ष दकेश्वर देवांगन, सहित स्वसहायता समूह की महिलाएं, पंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
राजनंदगांव /शौर्यपथ/
जिले के प्रचीन स्कूलों में एक स्टेट हाई स्कूल अब अपग्रेड होकर आधुनिकीकरण का रूप लेगी। स्कूल के भव्यता के साथ वहां की सभी सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। पुराने स्कूल भवन का जीर्णोद्धार और निर्माण के साथ बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कर आदर्श स्कूल के रूप में तब्दील किया जाएगा। स्कूल के जीर्णोद्धार के साथ स्कूल के मूल स्वरूप, नाम, विषय, माध्यम और स्कूल के सीट की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों को सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। राजनांदगांव शहर के प्राचीन महंत राजा बलराम दास बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाईस्कूल) का आधुनिकीकरण के साथ नए स्वरूप में संचालन किया जाएगा। स्कूल हिन्दी माध्यम ही रहेगा तथा पूर्ववत हिन्दी माध्यम की तरह ही संचालित होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने बताया कि स्कूल का संचालन पूर्व की भांति ही किया जाएगा। स्कूल का स्वरूप को भव्यता देने, निर्माण कार्य और आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेट स्कूल की यादों को बरकरार और सहजने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। स्टेट स्कूल के जीर्णोद्धार में स्कूल का न ही मूल स्वरूप बदला जाएगा। न ही स्कूल का नाम बदला जाएगा और न ही विषय तथा स्कूल की सीट संख्या में कोई बदलाव होगा।
स्टेट स्कूल को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं-
महंत राजा बलराम दास बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाईस्कूल) के भवन को जीर्णोद्धार और निर्माण के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। स्कूल में विद्यार्थियों को आकर्षक कक्षा, कम्प्यूटर कक्ष, लाईब्रेरी, आधुनिक लैब, खेल मैदान, उद्यान, स्कूल का प्रवेश द्वार, मेस और डायनिंग हॉल, प्राचार्य और शिक्षकों के लिए स्टॉफ रूम, टायलेट ब्लॉक जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई शराब दुकान के पास प्रेमी के साथ रहने वाली एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतिका के छाती और हाथ पैर, चेहरे पर किसी धारदार हथियार से 15 से 20 वार किया गया है , जिससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने महिला की मृतिका की पहचान पूजा निर्मलकर 32 वर्ष, के रूप में की है और इस मामले में पुलिस महिला के परिजन व प्रेमी से भी पूछताछ कर रही है।
उतई थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय के अनुसार जोरातराई शराब भ_ी के पास शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश मिली है, मृतका की पहचान पूजा निर्मलकर 32 के रूप में की गई। मृतिका की शादी 12 साल पहले इमलेश यादव से हुई थी। पांच साल पहले वो अपने पति को छोड़कर उमदा निवासी अविनाश ओझा नाम के युवक के पास चली गई थी। वे दोनों पांच साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। इसी दौरान जब शुक्रवार सुबह उसकी लाश शराब भ_ी के पास मिली तो सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पीएम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस महिला के परिजनों व पति इमलेश यादव और प्रेमी अविनाश ओझा से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल से ज्यादा समय से पूजा निर्मलकर अविनाश के साथ ही कई अन्य लोगों के साथ भी रह रही थी। इसे लेकर उसके व अविनाश के बीच विवाद भी होता था। उतई पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
चेहरे में कई वार से बूरी तरह बिगड़ा चेहरा
आरोपी ने महिला के पैर, सीने व चेहरे पर नुकीली चीज से 15-20 वार किए। कई बार वार करने से महिला का चेहरा काफी बुरी तरह बिगड़ गया था। इससे उसकी पहचान भी बड़ी मुश्किल से हुई। पुलिस ने कहा जिसने भी उसकी हत्या की है वह कोई बड़ी रंजिश के चलते की गई है।
- चैत्र नवरात्रि के लिए कलकसा गौठान में उच्च गुणवत्ता के गेंदे के फूल हो रहे तैयार
- कलेक्टर ने ग्राम बिल्हरी, कलकसा और सहसपुर गौठान का किया निरीक्षण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा गौठानों की सुदृढ़ व्यवस्था और स्वसहायता समूह की महिलाओं की विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए लगातार गौठानों का निरीक्षण कर रहे हैं। शासन के मंशानुरूप गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित कर महिलाओं रोजगार उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। इसी कड़ी में कलेक्टर सिन्हा ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बिल्हरी, कलकसा और सहसपुर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में निर्माणाधीन शेड को पूरा कर जल्द ही गतिविधियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम बिल्हरी के गौठान के बाड़ी में प्याज सब्जी, टमाटर उत्पादन के बाद केला के पौधे लगाने कहा। इसके लिए बाड़ी में ड्रीप के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। ग्राम सहसपुर के गौठान के बाड़ी में उच्च गुणवत्ता के पपीता लगाने कहा।
उन्होंने कहा कि समूह की आय बढ़ाने की दिशा में तालाब में मछली पालन, बकरी पालन और मिनी राइस मिल यूनिट लगाकर कार्य प्रारंभ करें। इस दौरान उन्होंने गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय की जानकारी ली।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा की आगामी चैत्र नवरात्रि के लिए मां बम्लेश्वरी मंदिर में फूलों की आवश्यकानुसार उत्पादन की पूरी तैयारी कर ली जाए। साथ ही इसके लिए बांस की टोकरी बनाने के निर्देश दिए। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस बार उच्च गुणवत्ता के गेंदाफूल के बीज लगाया गया है। नवरात्रि प्रारंभ होने के पहले फूल आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले नवरात्रि में गेंदे के फूल से स्वसहायता समूह की महिलाओं को बहुत फायदा हुआ है। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि यहां निर्मित आजीविका शेड में मुर्गी पालन भी प्रारंभ करें। साथ ही इस सीजन में यहां निर्मित तालाब और डाबरी में मछली पालन भी प्रारंभ करें। जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ लक्ष्मण कचलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की नगर इकाई द्वारा प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें देश को सांप्रदायिक दंगे में झोंकने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने बाबत् निवेदन किया गया। इस संबंध में संगठन ने बताया कि कर्नाटक के शिवमोगा के बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की चाकूओं से गोदकर नृशंस हत्या, लोकतंत्र की हत्या है। विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समाप्त करने का षड्यंत्र है। स्कूल यूनिफॉर्म और हिजाब के विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर, राज्य और देश का माहौल खराब करके, आतंकी मानसिकता को बढ़ाने का षड्यंत्र है और हत्या का यह क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी राजस्थान में धर्म की आड़ लेकर हत्या की जा रही है। ये सब हत्याएं और संगीन अपराध देश को सांप्रदायिक तनाव में झोंकने का और देश में सौहार्द को समाप्त करने का गंदा प्रयास है, किशन भरवाड़, रूपेश पांडे और हर्षा कि हत्या देश सांप्रदायिक तनाव पैदा करेगी और देश में आतंकी मानसिकता को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने ज्ञापन सौंप कर निवेदन किया है कि आरोपियों के प्रकरण की शीघ्र सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में देश को सांप्रदायिक दंगे में झोंकने के लिए जो सांप्रदायिक ताकतें सक्रिय हैं, उनको सबक मिले और देश की एकता, अखंडता बनी रहे।
इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अरुण गुप्ता, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्निहोत्री, जिला मंत्री राजेश खंडेकर, बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रशांत दुबे, जिला संयोजक सुनील सेन, विभाग गौ रक्षा प्रमुख राजबहादुर सिंह, जिला गोरक्षा प्रमुख अंशुल कसार, विहिप नगर अध्यक्ष योगेश बागड़ी, विहिप नगर उपाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, विहिप नगर मंत्री बाबाजी मेश्राम, विहिप विकास बाफना, राहुल ताम्रकार, सत्यम मिश्रा, रोहित यादव, जैकी सोनकर, ज्ञान ठाकुर राघव ठक्कर उपस्थित थे।
अवैध प्लाटिंग की शिकार जनता का पैसा वापस दिलवाए जाए
राजनांदगांव। शौर्यपथ । नगर में बीते वर्षों में अवैध प्लाटिंग की बाढ़ आ गई है। प्रशासन की कार्यवाही नाम मात्र की चल रही है। इस अवैध प्लाटिंग को लेकर जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने कलेक्टर को ज्ञापनमय शिकायत सौप कर कहा है कि शहर के मोतीपुर, ढाबा, रेवाड़ीह, पेंड्री मेडिकल कॉलेज के आसपास, नंदई, मोहारा, रायपुर नाका जीई रोड, फरहद, पनेका, अनुपम नगर में भूमाफियाओं द्वारा बेतहाशा अवैध प्लाटिंग की गई है, जिसमें नगर निगम, राजस्व एवं नगर एवं निवेश के अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से बड़े रकबे पर कार्यवाही नहीं हो रही है। छोटी-मोटी नाममात्र कार्यवाही कर अधिकारी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। बिना डेवलपिंग अवैध प्लाटिंग की अनुमति देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं भू-माफियाओं पर एफआईआर कर जेल भेजे जाने के बाद ही यह समस्या खत्म हो सकती है, लेकिन आज अपने घर का सपना देखने वाले आम नागरिक को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। अवैध प्लाट लेने के बाद आम नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है।
दैनिक समाचार पत्रों में लगातार अवैध प्लाटिंग से संबंधित खबरों के प्रकासित होने के बाद भी प्रशासन द्वारा केवल नाम मात्र की कार्यवाही की जा रही है। नवीन अग्रवाल ने कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ विभिन्न समाचार पत्रों की कटिंग भी सौंपी है और कहा है ठोस कार्यवाही नहीं होने पर जनता कांग्रेस को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
ज्ञापन सौपने वाले में शहर जिलाध्यक्ष शमशूल आलम, युवा लोकसभा अध्यक्ष अमर गोस्वामी, युवा शहर अध्यक्ष दीपक सोनी, युवा लोकसभा उपाध्यक्ष टिंकू देवांगन, कुलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
