
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
- पीठासीन अधिकारी और मतदान दलों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण
- निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और मतदान दलों को दक्ष बनाने, निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण
- ईव्हीएम मशीन के संचालन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और मतदान दलों को दक्ष बनाने और निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुँचे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी हर कड़ी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में बताये जा रहे हर पहलू और बारीकियों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से लें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन और अबाधित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही सभी बातों को गंभीरता से सुने साथ ही दायित्व निर्वहन में लाएं। जिला मुख्यालय स्थित महंत सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में मतदान अधिकारियों और निर्वाचन में नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पीठासीन अधिकारी और मतदान दल 1, 2 व 3 को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों से रूबरू कराया गया। मतदान दलों को आज दूसरे चरण का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्हें ईव्हीएम मशीन के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्रपत्रों को भरने का तरीका बताया गया। प्रजेन्टेशन के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया से रूबरू करते हुए मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों में 1468 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दल 11 अप्रैल 2022 को प्रात: 7 बजे छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के परिसर में उपस्थित होकर मतदान सामग्री प्राप्त करेंगे एवं उन्हें आबंटित मतदान केन्द्रों में नियत रूप से बसों के माध्यम से पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ उपनिर्वाचन के लिए 291 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए पीठासीन अधिकारी मतदान दल क्रमांक 1, मतदान दल क्रमांक 2 एवं मतदान दल क्रमांक 3 की नियुक्ति की गई है। मतदान दलों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। उन्हें विधिवत प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निर्वाचन कार्य के सुचारू रूप से संपादन के लिए मतदान दलों के साथ ही सेक्टर अधिकारी माइक्रो आब्जर्वर की भी नियुक्ति की गई है। उन्हें भी विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान दलों को मतदान दिवस पर किए जाने वाले गतिविधियों की जानकारी से भलीभांति प्रशिक्षित करने के साथ ही उन्हें उनके कर्तव्य और दायित्व की जानकारी भी दी गई। साथ ही मतदान समाप्ति के पश्चात किए जाने वाले कर्तव्य रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा सभी संबंधित प्रपत्रों को भरने एवं अन्य सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दलों को ईव्हीएम मशीन के संचालन मॉकपोल के सम्बंध में भी प्रशिक्षण दिया गया।
- केन्द्रीय पुलिस बल की 22 कंपनी तैनात
- स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24ङ्ग7 केन्द्रीय पुलिस बल की एक कंपनी तैनात
- सीमावर्ती बार्डर के चेकपोस्ट में लगातार की जा रही निगरानी
- स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो अनुवीक्षण दल, उडऩदस्ता दल द्वारा मुस्तैदी से किया जा रहा कार्य
राजनांदगांव / शौर्यपथ / विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। केन्द्रीय पुलिस बल की 22 कंपनी तैनात किए गए हैं। ईव्हीएम मशीन के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 ङ्ग 7 केन्द्रीय पुलिस बल की एक कंपनी तैनात की गई है एवं 6 सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम के चारो तरफ निगरानी हेतु लगाया गया है। मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र सीमावर्ती बार्डर के चेकपोस्ट में लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के उपयोग पर नियंत्रण बना रहे। जिले के सीमावर्ती चेकपोस्ट में 24 ङ्ग 7 स्थैतिक निगरानी दल द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में होने वाले सभी राजनैतिक दल के आयोजनों पर वीडियो अनुवीक्षण दल के माध्यम से नजर रखी जा रही है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उडऩदस्ता दल क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। सभी दल अपना कार्य मुस्तैदी से कर रहे हैं।
गौरतलब है कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल मतदाता 2 लाख 11 हजार 516 हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 6 हजार 266 तथा महिला मतदाता 1 लाख 5 हजार 250 है। इनमें 80 वर्ष से अधिक 1 हजार 612 तथा नये मतदाता 3 हजार 752 है। दिव्यांग मतदाता 1 हजार 11 तथा 89 सर्विस वोटर शामिल है। खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 मतदान केन्द्र हैं। जिसमें 283 मतदान केन्द्र और 8 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील, 86 राजनैतिक संवेदनशील एवं 5 सहायक मतदान केन्द्र तथा 133 सामान्य मतदान केन्द्र एवं 3 सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए 1 मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, 3 वीडियो सर्विलेंस टीम, 1 वीडियो व्यूविंग टीम, 31 सेक्टर ऑफिसर, 1 निर्वाचन व्यय मॉनिटनिंग टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है।
दीप प्रज्वलन, पोस्टर, रंगोली, गायन, योगा, मेहंदी के माध्यम से दिया जा रहा मतदान का संदेश
राजनांदगांव / शौर्यपथ / लोकतंत्र के पर्व मेंं मतदाताओं को मतदान करने के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता के आयोजन की कड़ी में नित नये गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला स्वीप टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदाताओं तक मतदान जागरूकता संदेश पहुंचाने के लिए सभी वर्ग के मतदाताओं को आगामी 12 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। दीप प्रज्वलन, पोस्टर, रंगोली, गायन, योगा, मेहंदी के माध्यम से मतदान का संदेश दिया जा रहा है।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन -
- नाटक जागो मतदाता जागो-
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान जागरूकता हेतु विविध आयोजन किए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक, रैली, मानव श्रृंखला, मतदान फॉरमेशन, रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय कैम्प में विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी स्वीप श्री अजय पाण्डे के मार्गदर्शन में नाट्य कला के छात्र-छात्राओं द्वारा अम्बेडकर चौक बस स्टैण्ड खैरागढ़ में मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक 'जागो मतदाता जागोÓ का प्रदर्शन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया। काफी संख्या में स्थानीय लोगों, आसपास के निवासियों एवं बस यात्रियों ने नुक्कड़ नाटक देखा एवं 12 अप्रैल को मतदान का संकल्प लिया। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय कैम्प में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं मतदान को प्रेरित करने के लिए विशाल रंगोली बनाया। जिसका अवलोकन इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर सहित विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष एवं आमजनों व छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। योग विभाग द्वारा 12 अप्रैल मतदान के लिए आकर्षक वोट फार्मेशन बनाया गया। फार्मेशन निर्माण कर वोट करने का संदेश दिया। गौरतलब है कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के आयोजन सभी वर्ग के मतदाताओं के लिए संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें अनेक गतिविधियों के माध्यम से उप निर्वाचन खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान की अपील के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी देकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग सहित युवा मतदाता, नए मतदाता एवं भावी मतदाताओं के लिए आयोजन किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र खैरागढ में स्थापित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र के सभी महाविद्यालय आईटीआई, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर सहित ऐसे संस्थान जहां युवा एवं नये मतदाता हैं उन्हें स्वीप गतिविधियों से जोड़कर अन्य मतदाताओं को प्रेरित करने का संदेश एवं नये मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने आयोग द्वारा तैयार पुस्तिका 'मतदाता मार्गदर्शिकाÓ का वितरण किया जा रहा है।
दिये जलाकर संदेश दिया '12 अप्रैल वोट करेंÓ
मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत 5 अप्रैल 2022 को फतेह मैदान खैरागढ़ में 701 दीप प्रज्जलित किया गया। जलते हुए दीपक की रोशनी में '12 अप्रैल वोट करेंÓ का संदेश दिया गया। साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ लिया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश कुमार भुआर्य, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री भगत सिंह ठाकुर, प्राचार्य भरदा कला श्रीमती निगार अंजुम, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री निखिल सिंह, श्री निमेश सिंह, श्री नरेंद्र सिंह, भरदा कला श्री नरेंद्र सिंह, पांडादाह श्री यशवंत ठाकुर, श्री वर्मा, श्री चंद्रशेखर गुनी, श्री प्रयाग सिंह, डॉ दीपाली सिंह, श्री कोमल कोठारी, श्री राजेश प्रजापति, श्री सुधीर नायक, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला अमलीडीह कला श्री रूपेश देवांगन, प्रधान पाठक कोहकाबोड श्री चंद्रकिरण ठाकुर उपस्थित थे।
सभी संकुल में आयोजन 'कर्तव्य महान - करें मतदानÓ
मटका फोड़ एवं रस्सा खींच प्रतियोगिता-
मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विधानसभा खैरागढ़ में संकुल के शालाओं में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। आज शासकीय प्राथमिक शाला चिंगली संकुल सिंघोरी में मतदाता जागरूकता हेतु मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रस्साकशी प्रतियोगिता में विद्यार्थी, स्वसहायता समूह एवं शाला प्रबंधन समिति सहित युवा, महिला एवं बुजुर्ग मतदाता शामिल हुए। पूर्व माध्यमिक शाला लिमतरा के बच्चों द्वारा पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपने माता- पिता एवं अपने परिवार वालों को मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत संदेश दिया गया। '12 अप्रैल वोट करेंÓ अपने मताधिकार का सही उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु पत्र लिखा गया, साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ लिया गया। शासकीय प्राथमिक शाला, खजरी संकुल केन्द्र - कांचरी में पोस्ट कार्ड के माध्यम से बच्चों के द्वारा अपने माता-पिता एवं अपने परिवार वालों को मतदान संदेश दिया '12 अप्रैल वोट करें' उपस्थित लोगों ने मतदान करने हेतु शपथ लिया। प्राथमिक शाला देवारीभाठ संकुल भरदाकला में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया ।
स्वीप के अंतर्गत आज जागरूकता आयोजन प्राथमिक शाला ठेलकाडीह, टेकापार कला संकुल केन्द्र जोरातराई प्राथमिक शाला खोंघा, पेन्ड्रीकला, प्राथमिक शाला बाजगुडा संकुल - कांचरी पूर्व माध्यमिक शाला बाजगुड़ा, नवीन पिपरिया देवारीभाट संकुल भरदाकला प्राथमिक शाला सलिहा, दिलीपपुर, नवीन पिपरिया टेकारी, संकुल अतरिया पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीहकला, हायर सेकेंडरी स्कूल भरदाकला, प्राथमिक शाला अमलीडीह कला, पूर्व माध्यमिक शाला भुलाटोला, पूर्व माध्यमिक शाला पेन्ड्रीकला, बफरा, संकुल खैरागढ़ प्राथमिक शाला नंबर 1, मुस्का संकुल केन्द्र जोरातराई संकुल करमतरा प्राथमिक शाला करमतरा, टेकापार कला, खजरी, डोकराभाटा, सहसपुर मुंहडबरी, सलोनी दपका, मालुद, बाजगुड़ा, मड़ौदा सहित अन्य प्राथमिक, पूर्व माधमिक एवं उच्च विद्याालय में संपन्न हुए। समस्त आयोजनों में शाला स्टाफ एवं ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही। कार्यक्रम के लिए जिला स्वीप कमेटी की ओर से सभी आयोजन कर्ताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन व सराहनीय योगदान के लिये धन्यवाद प्रेषित किया गया।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
स्थानीय मोहारा निवासी संत्री बाई यादव पति स्व. नरोत्तम लाल यादव का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया है। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार आज लखोली स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र नेमू शंकर यादव ने दिया। अंतिम यात्रा में परिवार सहित समाज एवं वार्ड के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संत्री बाई यादव, नेमु शंकर यादव, मनीष यादव और वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव की मां व किशन यादव और सुरेश यादव की बड़ी बहन थी।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा निजात अभियान अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों पर कडी कार्यवाही करने हेतु दिये निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा-निर्देश एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। निजात के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान चिखली वार्ड नंबर 6 में अवैध रूप से गांजा बिक्री होने की सूचना पर अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहे प्रदीप साहू उर्फ सोनु पिता टिबलू साहू उम्र 32 साल निवासी चिखली वार्ड नंबर 6 डॉ. अरूण देवांगन क्लिनिक के पीछे राजनांदगांव को पकड़कर, आरोपी द्वारा एक थैला में रखे 2 किलो 700 ग्राम गांजा को समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपी प्रदीप साहू उर्फ सोनु के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, सउनि नंदकुमार फरदिया, आरक्षक गिरजाशंकर देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रहा है।
राजनांदगांव/शौर्यपथ/
रक्तदान के क्षेत्र में जिले के युवाओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीण युवाओं को जागरूक कर रक्तदान कराने वाले युवा वर्गों के प्रेरणास्रोत यूनुस अजनबी जिनको उनके कामों से याद किया जाता है जो कि सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं और सभी धर्मों का ख्याल रखते है, इसलिए क्षेत्र के युवा सहज ही उनके साथ जुड़ते चले जा रहे है। सामाजिक कार्यो में भी यूनुस बढ़-चढकर हिस्सा लेते हैं। आज उनसे की प्रेरणा लेकर युवा रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में आगे रहते है।
जोशीलमती में हुए सत्यम ब्लड ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह के आयोजन में युनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप गैंदाटोला के संयोजक युनुस अजनबी को सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त सामाजिक संस्था, रक्तमित्र वासुदेव राव रायपुर, राज आढ़तिया दुर्ग, रक्त वीरांगना अंतरा गोवर्धन रायपुर, माधव राव भिलाई, सूरज साहू भिलाई, रक्तमित्र फनेन्द्र जैन, नागेश यदु, हेमलाल साहू, रघुनाथ वर्मा, नरेंद्र सिंह, पारस साहू, संजय कुर्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी साहू, पप्पु महाराज, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विष्णु साहू, मुरारी झोड़े, बीरेंद्र साहू, गुलशन पटेल, हिरेन्द साहू, ग्वाला प्रसाद यादव, उमेश मतवाला, रक्तमित्र चित्रांगन साहू ने बधाई और शुभकामनाएं दिये।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
शिक्षा का अधिकार कानून के अतंर्गत प्रायवेट स्कूलों में गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि दिया जाता है।
आरटीई के अंतर्गत जिले में 20 हजार से ज्यादा गरीब बच्चे विभिन्न प्रायवेट स्कूलों में अध्ययनरत् है, जिनके लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये की प्रतिपूर्ति राशि राज्य सरकार द्वारा जारी की जा रही है। यह राशि वर्ष 2011 से लेकर 2017 तक जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूलों को चेक के माध्यम से जारी की जा रही थी, लेकिन प्रतिपूर्ति राशि में हो रही गड़बड़ी की लगातार आ रही शिकायतों के पश्चात् अब यह राशि डीपीआई के माध्यम से सीधे स्कूलों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है, लेकिन इसकी वेरिफिकेशन जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ही की जाती है जिसके पश्चात् स्कूलों की डिमांड की जानकारी प्रतिवर्ष डीपीआई भेजा जाता है।
सूचना का अधिकार के तहत् प्राप्त जानकारी के अनुसार आरटीई के अंतर्गत कितने बच्चे किस स्कूल में अध्ययनरत् है और किस स्कूल की कितनी राशि जारी की गई इसकी कोई जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के पास नहीं है, जबकि इसकी जानकारी प्रतिवर्ष डीपीआई और विधान सभा में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा भेजी जा रही है, यानि जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा जानकारी छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ पैरेंटस एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने बताया कि, आरटीई प्रतिपूर्ति राशि में हो रही गड़बड़ी की लगातार शिकायतें हो रही है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने ना तो आज तक कोई जांच कराया और ना ही किसी दोषी व्यक्ति पर कोई कार्यवाही की गई। पुनः शिकायतें आई है तो हमने डीईओ से जांच कर दोषीयों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
केस-1
गौतम टेकनों स्कूल, मोहला को वर्ष 2019 के लिए एक लाख सैतालिस हजार रूपया प्रतिपूर्ति राशि जारी किया गया और बताया गया कि इस स्कूल में 21 आरटीई के गरीब बच्चे अध्ययनरत है, जबकि इस स्कूल में वर्तमान मे सिर्फ 5 आरटीई के गरीब बच्चे अध्ययनरत् है।
केस-2
नोगेश सोनी की शिकायत है कि उनका पुत्र अक्षत सोनी जो कि कक्षा पहली से ही नीरज पैरेंट्स प्राईड स्कूल, बलदेवबाग में पढ़ रहा है और इस वर्ष कक्षा पांचवीं गया है, लेकिन बालभारती पब्लिक स्कूल से फोन आया कि उनका पुत्र अक्षत सोनी आरटीई के अंतर्गत बाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा है।
० टीके से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए 192 सत्रों में चलेगा अभियान
० शिशु के स्वस्थ जीवन के लिए काफी प्रभावी है टीका : डा. चौधरी
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान जिले में टीकाकरण से छूटे हुए दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए जिला अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान का तीसरा चरण शुरू किया गया है, जो 11 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया है जो नियमित टीकाकरण से किसी कारणवश वंचित रह जाते हैं। मिशन इंद्रधनुष के तहत टीके लगाने से गर्भवती महिलाओं के साथ ही बच्चों में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी।
इसके तहत राजनांदगांव जिले में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे तथा गर्भवती महिलाएं जो टीकाकरण से वंचित हो गए हैं, उनका हेड काउंट सर्वे (गणना) कर विशेष सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 25 दिसंबर 2014 को मिशन इन्द्रधनुष अभियान के नाम से की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाना है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया, 4 से 11 अप्रैल तक आयोजित होने वाले तृतीय चरण के टीकाकरण कार्यक्रम में प्रत्येक सत्र सात दिनों का रहेगा, जिसके तहत 192 टीकाकरण सत्रों में शून्य से दो वर्ष आयु वर्ग के 494 बच्चों एवं 122 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों को मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत आने वाले टीके लगाए जाएंगे तथा गर्भवती महिलाओं को टीटी की खुराक प्रदाय की जाएगी। डॉ. तुलावी ने बताया, बच्चों व गर्भवती माताओं के लिए टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो बच्चे टीकाकृत हैं वे उन खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित होते हैं जो अक्सर अक्षमता या मृत्यु का कारण बनते हैं। यह जानना सभी माता-पिता के लिए जरूरी है कि क्यों, कब, कहां और कितनी बार बच्चे का टीका लगवाना चाहिए। साथ ही उन्हें यह भी जानने की आवश्यकता है कि बीमार तथा अक्षम या कुपोषण से पीड़ित बच्चे को भी टीका लगवाना सुरक्षित होता है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बतायाः कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिरक्षित किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण न कराने वाले बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिस कारण उनके शरीर में जानलेवा बीमारियों से लड़ने की ताकत नहीं आ पाती। कई बार टीकाकरण से छूटे बच्चे इन रोगों की चपेट में आ जाते हैं जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपा सांसद संतोष पांडे के विचलित पूर्ण बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बार.बार गंगाजल कसम की बातें करते हैं। डा. रमन सिंह कार्यालय में भाजपाइयों को सीडी दिखाने भेंट करने के बाद भी सांसद को मतिभ्रम है, ऐसी दशा में वे नवेले भाजपा नेता पडरौना के आरपीएन सिंह से जाकर स्थिति स्पष्ट कर ले कि उन्होंने किस मुद्दे को लेकर गंगाजल की कसम खाई गई थी, क्योंकि वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस में अपने जन घोषणा पत्र को लागू करते समय संकल्पित मन से सिंह ने ही कसम खाई थी। घोषणा पत्र के अधिकांश वादे पूरे हो गए है, जिसके चलते भाजपा के नेता मुद्दों के दिवालियापन की कगार पर हैं और बार-बार बेतुकी बातें कर विधवा विलाप करते हैं। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूरे देश के रोल मॉडल नेता के रूप में स्थापित हो गए हैं और इनकी योजनाओं के कारण ही इनकी मांग जहां जा निर्वाचन होते हैं वहां-वहां होती है और पार्टी के सच्चे नेतृत्वकर्ता सिपाही होने के नाते वे अपना पार्टी धर्म निभाते हुए चुनाव प्रचार में जाते हैं, राजनीति में सफलता और असफलता शास्वत सत्य है, अन्य प्रांतों के परिणाम से छत्तीसगढ़ की तुलना छोड़ो सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में अपनी पार्टी की दशा पर चिंतन करें, क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वह करती है और अभी भी जो कहा है वह करेंगे ऐसी दशा में सांसद अपनी निष्क्रियता छुपाने के लिए कोरी बयानबाजी ना करें।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
इंडियन रोटी बैंक की राजनांदगांव शाखा में 1 अप्रैल को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दिन को खुशियों का दिन का रूप देकर जरूरतमंद बच्चों को चॉकलेट व बिस्किट के साथ ही विभिन्न खाने का समान वितरण किया गया। इंडियन रोटी बैंक का यह दुलार व स्नेह पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे। उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी।
बताते चलें कि सेवाभाव से जुड़े विभिन्न कार्यों में संस्था इंडियन रोटी बैंक सदैव अग्रणी बनती आ रही है। संस्था द्वारा प्रत्येक सप्ताह जरुरतमंदों को भोजन का भी वितरण किया जाता है। इस संबंध में संस्था की जिला समन्वयक एवं टैरो कार्ड रीडर व रेकी मास्टर हीलर भावना तिवारी बताती हैं कि सेवा के इस पुनीत कार्य में समाजसेवी एसके देवांगन की भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। भावना तिवारी ने कहा है कि, इंडियन रोटी बैंक एक समाजसेवी संस्था है, जिससे जुड़कर कोई भी अपना योगदान देते हुए सेवा का सहभागी बन सकता है। एक अप्रैल को आयोजित चॉकलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश तिवारी, खुशी तिवारी, अक्षय, आकाश, रोशनी, त्रिगुण सदानी, विकास शर्मा, नीतू, शुभम व आयांश ने सराहनीय भूमिका निभाई।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने बीज निगम कार्यालय पहुंचकर ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य का मुआयना किया। कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के अबाधित एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए कमीशनिंग कार्य का पूर्ण गुणवत्तापूर्वक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कमीशनिंग के दौरान उचित ढंग से सिलिंग करने कहा। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 उप निर्वाचन के अंतर्गत 12 अप्रैल को मतदान कार्य किया जाएगा। इसके लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य बीज निगम कार्यालय राजनांदगांव में किया गया। इनमें बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीन का कमीशनिंग किया गया। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ विधानसभा में 291 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। निर्धारित मतदान केन्द्र के साथ ही 10 प्रतिशत आरक्षित रखते हुए कमीशनिंग किया गया है। इन मशीनों का उपयोग 12 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय उपस्थित थीं।
छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2022 के संपादन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 2 अप्र्रैल को अतिरिक्त मतदान दल के अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से तथा डाक मतपत्र के लिए नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से दिया जाएगा।
- छायादार पंडाल, पेयजल, मेडिकल किट, ओआरएस, ग्लूकोज, चिकित्सा व्यवस्था करने कहा
- पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करने कहा
- अनुपयोगी खाद्य पदार्थो की बिक्री न हो इसके लिए नियमित सैम्पल लेकर जांच की कार्रवाई सुनिश्चित करें
- मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि पर्व की सुचारू संचालन के संबंध में बैठक संपन्न
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में 2 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारी तथा सुचारू संचालन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पुलिस प्रशासन तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां बम्लेश्वरी आस्था के प्रमुख केन्द्रों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होते हैं। डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने जरूरी उपाय एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। गर्मी के मद्देनजर प्रमुख मार्गों के साथ-साथ सभी चिन्हांकित स्थलों में विशेष व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। छायादार पंडाल, पेयजल, मेडिकल किट, ओआरएस, ग्लूकोज, चिकित्सा व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगजनी, आकस्मिक दुर्घटना जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को महती जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सभी विभाग के अधिकारी सौंपे गए दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला के आयोजन से लेकर समापन तक गंभीरतापूर्वक कार्य करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मेला स्थल पर संचालित सभी प्रकार के होटल, नाश्ते के ठेले, फल दुकानें सहित खानपान के लिए लगाए गए स्टालों में शुद्ध व ताजे सामानों की बिक्री की जानी चाहिए। यहां किसी प्रकार के अनुपयोगी खाद्य पदार्थो की बिक्री न हो इसकी नियमित सैम्पल लेकर जांच की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का यह प्रयास होनी चाहिए कि मेले के दौरान माता के दर्शन हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधा मुहैया करायी जाये। उन्होंने चैत्र नवरात्रि पर्व में दुर्घटना रहित मेला आयोजन की लक्ष्य की जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता उपाय करने के निर्देश दिए। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के अलावा मेला स्थल के लिए निर्धारित मार्गों में वाहनों की गति भी निर्धारित कराने कहा। उन्होंने मार्ग में पर्याप्त मात्रा में संकेतक व अस्थायी बे्रकर लगाने एवं दुर्घटना जोन को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंदिर परिसर डोंगरगढ़ में माता के दर्शन हेतु ऊपर एवं नीचे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को सुरक्षित ढंग से नियंत्रित करने के भी उचित उपाय करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने ऊपर मंदिर जाने वाले निचले सीढ़ी से लेकर आवश्यक स्थानों पर बेरिकेटिंग आदि की व्यवस्था कराने कहा।
कलेक्टर सिन्हा ने मेले के दौरान दर्शनार्थियों एवं डोंगरगढ़ में रूकने वाले लोगों को शुद्ध एवं ताजा भोजन, नाश्ता आदि मिल सके इसके लिए उन्होंने एसडीएम डोंगरगढ़ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी डोंगरगढ़ को जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। मंदिर परिसर के आस-पास एवं डोंगरगढ़ मेें भी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने रोपवे के मेन्टेनेंस की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में रोपवे में ओवरलोडिंग जैसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पदयात्रियों के लिए मार्गों में पेयजल एवं शौचालय आदि का समुचित प्रबंध करें। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम करने करने कहा। पदयात्री मार्ग एवं डोंगरगढ़ मंदिर परिसर में प्रकाश आदि की व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में डस्टबीन लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पदयात्री मार्ग एवं मेला स्थल में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सकीय अमले की तैनाती तथा ग्लूकोज, ओआरएस की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मंदिर परिसर के आस-पास के दुकानों में शराब, गांजा आदि मादक पदार्थों की बिक्री बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों ने भी अपना सुझाव दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्रीमती सलमा फारूखी, जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश बढई, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
विधानसभा उपचुनाव खैरागढ़ में कांग्रेस ने अपने जीत के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए चुनावी तैयारी एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन के लिए बैठकों का दौर प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 मार्च को साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया भी 30 मार्च को छुईखदान पहुंचकर चुनाव अभियान की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया राज्य सरकार की जनहित नीतियों के कारण जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है। इसी क्रम में चुनाव संबंधी तैयारी के लिए वरिष्ठ कांग्रेसीजनों का आगमन निरंतर क्षेत्र में हो रहा है विधानसभा चुनाव प्रभारी अटल श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अरुण सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने बैठक के संबध में बताया कि कांग्रेस की जीत खैरागढ़ में सुनिश्चित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 मार्च को छुईखदान के राजा बाड़ा में संध्या 5 बजे चुनाव अभियान समिति की एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लेकर रणनीति पर चर्चा एवं मार्गदर्शन करेंगे एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया भी खैरागढ़ चुनाव अभियान समिति के कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने संध्या 6 बजे छुईखदान पधारेंगे वरिष्ठ नेतागणों के आगमन को देखते हुए तैयारी में कांग्रेसजन जुटे हुए हैं और कांग्रेस को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने का जो संकल्प कांग्रेसजनों ने लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार भी होगा।
सुनील पांडे कांग्रेस प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त
खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा ने सुनील पांडे को अपना मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चुनाव कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तारतम्य में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा निलांबर वर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अधिवक्ता सुनील पांडे को अपना अपना मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त किया है। निर्वाचन के दौरान पांडे प्रत्याशी के चुनाव संबंधी समस्त कार्यों एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
पति की असमय मृत्यु हो जाने के बाद पुष्पा और उसकी बेटी के पास परिवार का केवल नाम है। न परिवार का उसे साथ मिल रहा और न ही आसरा मिल न ही जीवन-यापन के लिये कोई ठौर।इससे त्रस्त होकर पुष्पा ने बेटी के साथ कलेक्टर के साथ धरना देने का निर्णय लिया तब भी बात नही बनी तो राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की अपील करेगी पुष्पा ।
प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता मे अपनी दांस्ता पुष्पा लालवानी ने अपनी छोटी बच्ची के साथ बयां की । पुष्पा ने बताया कि उसने सिंधी लववानी परिवार के युवक से अंतरजाति विवाह किया था। लेकिन असमय पति की मृत्यु से उसका पूरा बसाया घर उजड गया ।
समाज के संपन्न व प्रतिष्ठित सिंधी परिवार की बहु पुष्पा गुजर बसर और बच्चे की पढ़ाई के लिए दर-दर भटक रही है । सिंधी समाज के प्रमुख लोगों ने भी इसमें मध्यस्थता करने की कोशिश की पर मध्यस्था का नहीं कोई असर दिखाई दिया और ना ही ललवानी परिवार उसे उसे अपनी बहू के रूप में मदद पहुंचाएं ऐसी भी गुंजाइश कहीं से नजर नहीं आती।
पुष्पा ने पत्रकार वार्ता में कहा की हाल में ही कोर्ट परिसर में लोक अदालत लगाई गई थी जहां पर तमाम लोगों के निराकरण और सुविधा के लिए जज साहब आए थे और मुझे भी ऐसा लग रहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात कह गए । लेकिन अब मेरे सामने मेरे खुद के जीवन यापन के साथ ही मेरे बच्चे के जीवन यापन करने में आफत आ गई है मुझे रहने खाने-पीने और अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह मेरे ससुराल वाले है और इसको लेकर में तमाम अधिकारियों पुलिस अधिकारियों सहित डॉ किरणमई नायक मुख्यमंत्री और लगातार अधिकारी कर्मचारियों के दरवाजे की चौखट पर अपनी अर्जी लगा चुकी हूँ, लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकला ।
पुष्पा ने कहा कि न्याय प्राप्त करने के लिये वह अपनी बच्ची के साथ राजनांदगांव कलेक्टर ऑफिस के ठीक सामने दिन रात लगातार तब तक बैठेगी। इसके बाद भी रास्ता नहीं निकलता तो मैं महामहिम राज्यपाल से अपने और अपनी बच्ची सहित इच्छा मृत्यु की अपील करूंगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए और मानवीय पहलुओं के दृष्टिकोण से बसंतपुर थाना प्रभारी राजेश साहू ने दोनों ही समाज प्रमुख को बैठाकर सुलह का प्रयास किया था पर सिंधी समाज के प्रमुख आए तो जरूर थे पर नतीजा सिफर रहा ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
