
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
० अब तक 485101 मिट्रिक टन धान खरीदी की गई
० जिले के 7 संग्रहण केन्द्रों में भंडारित धान को आकस्मिक वर्षा से नहीं हुआ कोई नुकसान
राजनांदगांव। शौर्यपथ । प्रबंध संचालक मार्कफेड एवं सचिव मार्कफेड रायपुर श्रीमती किरण कौशल ने राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्र अंजोरा एवं रेंगाकठेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में भंडारित धान को कैप कव्हर एवं तालपत्री से ढककर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में धान खराब न हो इसका ध्यान रखा जाये। उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव डीओ एवं टीओ के माध्मय से त्वरित गति से कराये जाने के निर्देश दिये।
जिला खाद्य अधिकारी द्वारा प्रबंध संचालक को अवगत कराया गया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 485101 मिट्रिक टन धान उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जित धान में से राईस मिलर्स द्वारा 63079 मिट्रिक टन एवं परिवहनकर्ता द्वारा संग्रहण केन्द्र हेतु 73405 मिट्रिक टन कुल 136484 मिट्रिक टन धान का उपार्जन केन्द्रों से उठाव किया जा चुका है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के 7 संग्रहण केन्द्रों में भंडारित धान को आकस्मिक वर्षा से कोई नुकसान नहीं हुआ है। संग्रहण केन्द्रों में पूरी तरह से कैप कव्हर से सुरक्षित ढक कर रखा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सुनील वर्मा ने बताया कि जिले के 149 धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी उपार्जन केन्द्र में आकस्मिक वर्षा से कोई नुकसान नहीं हुई है। उपार्जन केन्द्रों में धान पूरी तरह से कैप कव्हर एवं तिरपाल से ढक कर रखा गया है। कलेक्टर के निर्देशन में जिले में की जा रही धान खरीदी एवं निराकरण की व्यवस्था से प्रबंध संचालक, मार्कफेड एवं सचिव मार्कफेड रायपुर संतुष्ट हुई। जिले में समस्त उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा रही है जिससे धान विक्रय करने में किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिले में धान खरीदी का कार्य अत्यंत सुचारू रूप से किया जा रहा हैै।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । मोती राम मेहरा की शहादत को याद करते हुए गुरुद्वारा बंदी छोड़ पातशाही 6 तुमड़ीबोड़ के प्रबंधक सेवादार और संगत के सहयोग से राहगीरों को दूध पिला कर जनसेवा की गई।
गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उक्त प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया किए दिसंबर की बर्फ जैसी ठंडी रात में ठंडे बुरज में बैठी माता गुजरी जी अपने नन्हें-नन्हें दोनों पोतों को शरीर के साथ लगाकर गर्माती और चूम-चूम कर सुलाने का प्रयत्न करती रहीं। ठंडे बुरज में छुपते मोती राम जी ने बच्चों को और माता जी को गरम-गरम दूध पिलाया। सुबह होते ही हर जगह यह बात आग की तरह फैल गई कि, मोती राम ने गुरू गोबिंद सिंह जी के परिवार की मदद की है। माता गुजरी तथा दो साहिबजादों को तीन दिन तक नवाब सरहिंद से चोरी-चोरी दूध पिलाने व सेवा करने के जुर्म में उनकी माता, पत्नी और पुत्र के साथ गन्ने के कोल्हू में फांद कर शहीद कर दिये गये। जिनकी ही शहादत को याद करते हुए गुरुद्वारा बंदी छोड़ पातशाही 6 तुमड़ीबोड़ के प्रबँधक सेवादार और संगत के सहयोग से राहगीरों को दूध पिला कर राहगीरों की सेवा की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।
राजनांदगांव। शौर्यपथ । बौद्ध कल्याण समिति तुलसीपुर शाखा द्वारा 1 जनवरी 1818 में भीमा कोरे गांव की गौरव गाथा को याद करते हुए उसकी वर्षगांठ पर आज संध्या 5 बजे केंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया गया। भीमा कोरे गांव की घटना इतिहास की वह शौर्यगाथा है। जो भारतवासियों की स्मृति में प्रेरणा बनकर युगों युगों तक उनके मानस पटल पर छाई रहेगी। उक्त शौर्यगाथा को अविस्मरणीय और चिरस्थाई बनाने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से आज बौद्ध कल्याण समिति तुलसीपुर शाखा के द्वारा शाम होते ही बौद्ध कल्याण समिति शाखा तुलसीपुर के तमाम सामाजिक बंधुओं ने केंडल मार्च में बड़ी सँख्या में शिरकत की। तुलसीपुर और ममता नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों का भ्रमण करने के बाद प्रज्ञा बुद्ध विहार तुलसीपुर में केंडल जलाकर तथागत भगवान गौतम बुद्ध, बोधिसत्व बाबा साहेब आम्बेडकर और भीमा कोरे गांव में वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उस ऐतिहासिक घटना का पुण्य स्मरण करते हुए उनकी गौरवगाथा और शौर्यगाथा पर विस्तृत चर्चा की गई।
राजनांदगांव । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी 2022 को जिले के गंडई तहसील प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 3 जनवरी को दोपहर 1.25 बजे बेमेतरा जिले के बेरला तहसील से हेलकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे राजनांदगांव जिले के गंडई तहसील पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे से दोपहार 2.50 बजे तक गंडई में हाई स्कूल के पास आयोजित राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2.50 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक का समय आरक्षित है। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.20 बजे गंडई से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने गृह ग्राम पदुमतरा में धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर किसानों से चर्चा किये। सभापति साहू ने धान बिक्री करने आए किसानों से धान बिक्री करने के संबंध में चर्चा की। किसानों ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की धान खरीदी की व्यवस्था व धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल से खरीदे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री व विधायक का आभार व्यक्त किया। ओमप्रकाश साहू छत्तीसगढ़ की भूपेश-भुनेश्वर सरकार की किसानों के लिए चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी व कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश-भुनेश्वर बघेल की सरकार किसानों की हित मे काम कर रही है। किसानों से बात कर करने पर खरीदी से किसान संतुष्ट दिखे व खरीदी में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात कही।
साथ में जिला कांग्रेस सचिव ओमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य गीतालाल वर्मा, किसान नेता दिनेश पुराणिक, युवा कांग्रेस महासचिव रितेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
० थाना बसंतपुर की कार्यवाही
० 18-19 दिसंबर की दरम्यानी रात हुई थी उदयराज उत्तमचंद गोलछा ज्वेलरी में चांदी के आभूषणों की चोरी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी कोमलचंद गोलछा के बसंतपुर गंज मंडी रोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान में दिनांक 18-19 दिसंबर 2021 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा धावा बोलकर चांदी के लगभग 2,50,000 रूपये के आभूषणों की चोरी की थी। जिसमें प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 567/2021 धारा 457, 380 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुये आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापूसे) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिस पर थाना प्रभारी आर्शिवाद रहटगांवकर को टीम प्रभार दिया गया, उनके कुशल मार्ग दर्शन में उनके टीम में लगातार अज्ञात चोरों पीछा करती रही आने जाने वाले रास्तों पर निगाहें रखी गई व चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले गये जिस पर लगभग 150 बदमाशों को चेक किया गया, उसके संपर्क सूत्र को खंगाले गये अथक प्रयास के बाद चोरों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों में 3 नाबालिग तथा एक बालिक सालिक ढीमर पिता जेठू ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 41 ढीमर पारा बसंतपुर राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल किये। आरोपी एवं उसके साथी द्वारा गोवा घुमने के लिए पैसों की जरूरत होने पर चोरी का प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी करने में उपयोग किये गये लोहे के राड़ व लोहे के आरी पत्ती तथा चोरी किये गये चांदी के लगभग 3 किलो 600 ग्राम विभिन्न जेवरात एवं आर्टीफिशियल सोने के 340 ग्राम लगभग जुमला कीमती लगभग 3,00000 रूपये (तीन लाख रूपये) एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त कार्यावाही में थाना बसंतपुर आरक्षक विभास राजपूत, प्रवीण मेश्राम, मुकेश सूर्यवंशी एवं सायबर सेल राजनांदगांव के सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, आरक्षक मनोज खुटे, मनीष मानिकपुरी, अवध साहू, आदित्य सिंह, हेमंत साहू की भूमिका सराहनीय रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा देश में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी नागरिकों को सतर्क रहने के लिए अपील की है। उन्होंने सभी से कहा है कि आने वाले त्यौहार और नव वर्ष में ज्यादा भीड़ में न जाएं। कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करें। बाहर निकले तो मास्क लगायें। भीड़ में ना जायें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें तथा हाथों की साबुन या सैनेटाइजर से सफाई करते रहें। सर्दी, खांसी, बुखार हो तो तत्काल अपनी जांच कराएं। उन्होंने कहा है कि जिन्हें कोरोना टीका का दूसरा डोज नहीं लगा है वे तत्काल दूसरी खुराक कोवैक्सीन अथवा कोविडशील्ड तत्काल लगवा लें। अन्य देशों से राजनांदगांव में आने वाले की सूचना स्वास्थ्य विभाग में अनिवार्य रूप से दें ताकि तत्काल जांच करवायी जा सके। विगत माह में अन्य देशों से राजनांदगांव 56 लोग आये हैं। सभी स्वास्थ्य विभाग में फॉलोअप दें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अन्य देशों से जिले में आने वाले लोगों में से 41 लोग निगेटिव पाये गये हैं। शेष की जांच प्रक्रिया में है। राजनांदगांव जिले में अब तक 56 हजार 766 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं अब तक 10 लाख व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है। वर्तमान में 7 कोरोना पॉजिटिव केस जिले में एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करते रहें और कोरोना का टीका अपने समय पर अनिवार्य रूप से लगवा लें।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
शिक्षा विभाग में लगातार 19 महीनों से भ्रष्टाचार के मामले एक के बाद उगाजर हो रहे है। शासकीय राशि का दुरूपयोग, वित्तीय अनियमतिता के सभी दस्तावेज विभाग में उपलब्ध है। विभाग में करोड़ों के फर्नीचर खरीदी हो या बर्तन खरीदी, सामग्री खरीदी में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। गुणवत्ताहीन सामग्री की खरीदी कर वितरण कर दिया गया, लिखित शिकायत हुआ, लेकिन मामला ठंड़े बस्ते में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षामंत्री तक दस्तावेज दिए गए और जानकार बताते है निलंबन की फाईल मंत्री बंगले तक पंहुचाई गई, लेकिन वहां भी फाईल दब गई और अब विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पंहुच गई।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने राज्य अपराधिक अन्वेषण ब्यूरो में दस्तावेजी साक्ष्य के साथ अब जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम पर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है, क्योंकि जो करोड़ो की फर्नीचर (कार्यालय-विद्यायार्थी) क्रय किया गया उसका अग्रिम भुगतान किया गया, जबकि सामग्री की संपर्ण आपूर्ति तक नहीं किया गया और ना ही विभागीय भौतिक सत्यपान कराया गया था।
करोड़ों के मध्याह्न भोजन पकाने के लिए किचन डिवाईस की खरीदी किया गया, जिसके भौतिक सत्यपान रिपोर्ट में लिखा हुआ है कि बर्तन निर्धारित मानको के अनुरूप नही है, गुणवत्ताहीन है उसे वापस कर निर्धारित मानको के अनुरूप किचन डिवाईस आपूर्ति किया जाए, लेकिन संबंधित फर्मो के साथ सांठ-गांठ कर उसी घटिया क्वालिटी के बर्तन को वितरण कर दिया गया। इस प्रकार जान-बुझकर सुनियोजित ढंग से शासन को वित्तीय क्षति पंहुचाया गया।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि विभाग में दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध है कि जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम ने शासकीय राशि का दुरपयोग किया गया, वित्तीय अनिमियतता किया गया। कानून के ऊपर कोई नहीं है, निष्पक्ष जांच होना चाहिए और सभी दोषियों के विरूद्ध अपराध दर्ज होना चाहिए, हालांकि विभागाध्यक्ष होने के नाते जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम पूर्णत: उत्तरदीय है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
छुरिया विकासखंड के ग्राम करेगांव के कृषक सुरेश कुमार द्वारा रकबे में अंतर के कारण आत्महत्या किए जाने के संबंध में समाचार पत्र में प्रकाशित तथ्य पूरी तरह से भ्रामक है। मृतक सुरेश कुमार की पत्नी ने यह स्वीकार किया है कि भर्री जमीन जिसका रकबा 1.7 एकड़ है में धान की फसल नहीं ली गई है। गिरदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है। मृतक द्वारा 2.03 एकड़ में धान की फसल ली गई थी। जिसके लिए पात्रता के अनुसार उनको धान का विक्रय करने पर 76 हजार 415 रूपए की राशि मिलती। गिरदावरी के अनुसार मृतक का जितना धान का रकबा था उतने का पंजीयन किया है। शेष भूमि पर उसने कोई फसल नहीं लगाई थी, इसलिए गिरदावरी के अनुसार उसका पंजीयन नहीं किया गया है। उसने 44 हजार का ऋण लिया था, धान का विक्रय करने पर 76 हजार 415 रूपए की राशि मिलती। राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी का प्रकाशन किया गया था। दावा आपत्ति के लिए आवेदन भी मंगाए गए थे। मृतक सुरेश द्वारा दावा आपत्ति के लिए आवेदन भी नहीं किया गया था। न ही किसी राजस्व अधिकारी को जानकारी दी गई थी।
इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई, जांच में यह पाया गया कि मृतक के धान के रकबे एवं पंजीयन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हुई थी। पुलिस द्वारा आत्महत्या की जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई सोसाईड नोट आदि प्राप्त नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि मृतक का गिरदावरी के आधार पर ही धान बिक्री के लिए पंजीयन किया गया था।
जिले में रकबा को लेकर कोई समस्या नहीं है। धान खरीदी के लिए किसानों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गिरदावरी के अनुसार मृतक के संयुक्त खाते की भूमि रकबा 1.538 हेक्टेयर में से रकबा 0.825 हेक्टेयर पर धान बोया गया है जिसके अनुसार रकबा 0.825 हेक्टेयर का पूर्ण पंजीयन हुआ है। मृतक द्वारा धान बिक्री हेतु टोकन नहीं कटाया गया था, धान बिक्री होने पर मृतक को 76 हजार 415 रूपए मिलता।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
नगरीय निकाय उप निर्वाचन तुलसीपुर वार्ड क्रमांक 17 के लिए आज हुए मतदान के बाद मतपेटी को पटवारी प्रशिक्षण शाला भवन तहसील कार्यालय परिसर राजनांदगांव में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए मतपेटी हेतु स्ट्रांग रूम को सील करते समय सामान्य प्रेक्षक सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देहारी, प्रशिक्षु आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता एवं सभी राजनीतिक दल के अभिकर्ता उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि 23 दिसम्बर 2021 को मतगणना का कार्य सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा से संबंधित समस्त प्रबंध किए गए हैं।
मतदान व्यवस्था का लिया जायजा
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के तहत नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर पार्षद चुनाव के लिए चल रहे मतदान का जायजा लेने ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान व्यवस्था का अवलोकन किया। ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव परिसर में 5 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर सिन्हा ने सभी केन्द्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाता दलों के कर्मचारियों से चर्चा कर मतदान की स्थिति, मतदान कर चुके मतदाताओं की संख्या और मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- योजनाओं के संबंध में प्रकाशित पुस्तिका का नि:शुल्क किया जा रहा वितरण
- जनमन पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष उपयोगी
- स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं महतारी दुलार योजना की प्रशंसा की
- शासन की योजनाओं को जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
शासन के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट में आयोजित जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी को देखने आज जनसामान्य बड़ी संख्या में पहुंचे। अंबागढ़ चौकी के ग्राम मुरेठीटोला से आई शीला कुरेटी अपनी बिटिया अनन्या को फोटो प्रदर्शनी दिखाने लेकर आई थी। उन्होंने शासन के स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना एवं महतारी दुलार योजना की बहुत प्रशंसा की। विनय साहू ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग में अनेक योजनाएंं महतारी दुलार योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली। शासन के जनहितकारी कार्य आम जनता के लिए है, जो बेहतर साबित हो रहे है | शासन की योजनाएं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों से गांव तक पहुंच रही है। महिला हेल्थ कोच एवं नेशनल एथलीट भारती साहू ने कहा कि शासन की सभी योजनाएं एक साथ एक स्थान पर प्राप्त हो रही है । साथ ही योजनाओं के संबंध में प्रकाशित पुस्तिका का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसके माध्यम से योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त हो रही है। शासन की योजनाओं का जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य है।
कुशाल नेताम ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं को बेहतरीन ढंग से लाया गया। धनवंतरी, रोका-छेका, जल जीवन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली। ग्राम गठुला निवासी करण साहू ने बताया कि उन्होंने स्नातक परीक्षा पास कर ली है और अब प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनमन पुस्तिका प्रतियोगिता परीक्षा के समसामयिक सामान्य ज्ञान के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होने बताया कि वन रक्षक की परीक्षा में शासन की योजना के संबंध में 5 प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जा रही पुस्तकें, ब्रोसर, पाम्पलेट परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। ग्राम भवरमरा निवासी उमेश साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने का अच्छा माध्यम है। प्रदर्शनी में लोक सेवा संचालक कुमार साहू, भूषण साहू सहित नागरिकों ने योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
महापौर एवं कलेक्टर ने फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन
- दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में नागरिकों को मिलेगी शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
- फोटो प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की संजोई गई हैं तस्वीरें
- फोटी प्रदर्शनी देखकर जनसामान्य ने की प्रशंसा
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
महापौर हेमा देशमुख ने राज्य शासन के 3 वर्ष पूरा होने पर आज कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। प्रदर्शनी में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। हेमा देशमुख और कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का आज 3 वर्ष पूरा हुआ है। हमारे सरकार के 3 साल बेमिसाल में हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। हमारे मुखिया ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को पूरा किया। उन्होंने कहा कि अब हम कहते हैं गढ़हत हन छत्तीसगढ़। आज हम छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं। शासन बच्चों के पोषण के क्षेत्र में, किसान के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। किसानों की खुशहाली के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नागरिकों को रोजगार देने, गोधन न्याय योजना, बिजली बिल हॉफ, जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी को घर तक पानी, सड़क, रोका छेका अभियान के तहत किसानों को लाभ देने जैसे नये आयाम शासन रख रही है। आज 3 साल में छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई है। कुपोषण दूर हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा, स्वच्छता तथा अन्य अनेक क्षेत्र में उत्कृष्ट सम्मान मिले हैं। उन्होंने शासन के 3 वर्ष पूरा होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राज्य शासन के 3 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में प्रदेश की उपलब्धियों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की जानकारी दी गई है। इस फोटो प्रदर्शनी में शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे जनसामान्य लाभान्वित होंगे। बिजली बिल हॉफ योजना के अंतर्गत 40 लाख उपभोक्ताओं को 2145 करोड़ रूपए की राहत मिली है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले में व्यापक रूप से वृक्षारोपण किया जा रहा है। वहीं समर्थन मूल्य पर लघुवनोपज की खरीदी से वनवासियों को लाभ मिला है तथा शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी भी खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का विवरण पुस्तिका एवं पाम्पलेट के रूप में दिया जा रहा है। जिसे पढ़कर नागरिक योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सके।
शासन की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी के साथ ही जिला स्तर पर हुए विकास कार्यों के फोटो को संकलित कर संजोया गया है। इस अवसर पर आए नागरिकों ने प्रदर्शनी देखकर प्रशंसा की तथा छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, आदिवासी सबसे आगे, ऐतिहासिक जीत को सलाम और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में पाम्पलेट से जानकारी प्राप्त कर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर पार्षद संतोष पिल्ले, विनय झा, चम्पू गुप्ता, गणेश पवार, अरविन्द्र वर्मा, प्रभात गुप्ता, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, उप संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक, सहायक सूचना अधिकारी निखलेश देवांगन, विदेशी लाल परजा, प्रवीण रंगारी, मच्छेन्द्र महाले, आनंद सागर चतुर्वेदी, भूपेन्द्र साहू, विजय उजवने सहित नागरिक उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
