Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
राजनांदगांव

राजनांदगांव (1743)

नगर निगम के 51 वार्ड में 51 एक्टिव सर्विलेंस टीम घरों में पहुंचकर ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी

- प्रतिदिन 4000 से अधिक हो रहा कोविड जांच

- मरीजों की सहायता के लिए 111 एम्बुलेंस एक्टिव

- चिकित्सक द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से लगातार संपर्क कर ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी

- कलेक्टर ने अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की

राजनांदगांव /शौर्यपथ/

कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने दिग्विजय स्टेडियम बनाए गए कोविड-19 डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड नियंत्रण के लिए जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से लगातार संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। वहीं कोविड टेस्टिंग कर संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर होम आईसोलेशन और अस्पतालों में ईलाज किया जा रहा है। साथ ही उन्हें दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है । आईसोलेशन में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों को समाज सेवा संस्था द्वारा भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर कॉनटेक्ट ट्रेसिंग कर प्रायमरी संपर्क नागरिकों का कोरोना जांच जरूर करें।
जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाएं एवं कार्रवाई-

00 स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन 4 हजार से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग के लिए 50 कर्मचारियों की अतिरिक्त टीम बनाने के निर्देश दिए।

00 जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए 90 कोविड-19 सेम्पलिंग टीम कार्यरत है। जिनके द्वारा लगातार कोविड जांच की जा रही है।

00 जिले में मरीजों की सहायता के लिए 111 एम्बुलेंस एक्टिव है। आपातकाल या जरूरत की स्थिति में 108 और 112 में संपर्क कर एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

00 जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 1148 बेड उपलब्ध है। आवश्यकता अनुसार बेड बढ़ाया जा रहा है। कोविड-19 कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

00 कोविड संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें 24 घंटे दूरभाष नंबर 74402-03333 से संपर्क कर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है । कंट्रोल रूम में 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 6 कर्मचारियों द्वारा होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों से फालोअप कर उनकी दवाईयों, ऑक्सीजन सेचुरेशन तथा स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

00 शहर के 51 वार्ड के लिए 51 एक्टिव सविलेेंस टीम का गठन किया गया है। जो घर-घर जाकर नागरिकों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी एवं दवाईयां उपलब्ध करा रहे है।
00 एंटीजन जांच में पॉजिटिव आने पर जांच सेंटर से ही दवाई किट का वितरण किया जा रहा है। जिसमें दवाई लेने का समय-सारणी तथा डॉक्टर का नंबर भी दिया जा रहा है। जिससे कोई परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है।

00 होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को होम आईसोलेशन प्रोटोकाल के संबंध में पाम्पलेट दिया जा रहा है। जिससे संक्रमित मरीज प्रोटोकाल का पालन करते हुए उचित उपचार प्राप्त कर सकें। आपातकाल स्थिति में चिकित्सकों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

00 होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीज को भोजन की आवश्यकता होने पर सामाज सेवी संस्था द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीज 07744-296622 और 07744-299920 पर संपर्क कर भोजन प्राप्त कर सकते हैं।

 

कार्यवाही न होने से क्षुब्ध हिन्दू युवा मंच ने पुलिस अधीक्षक को स्मरण पत्र सौंपकरए पुनः कराया ध्यानाकर्षण


राजनांदगांव / शौर्यपथ / हिन्दू युवा मंच ने जिला इकाई ने अमानक साइलेंसर से पटाखे जैसी कानफोड़ू तेज आवाज निकालने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ एक बार फिर से कार्यवाही करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को उक्त मामलें में पुनः ध्यानाकर्षण कराते हुए स्मरण पत्र सौंपा है।
रोष प्रकट करते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया है कि, गत दिनांक 29.11.2021 को हिन्दू युवा मंच ने पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण को कानफोड़ू पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले अमानक साइलेंसर धारी दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही करने की मांग की थी। एक महीने बाद भी जब उक्त शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई तो क्षुब्ध होकर हिन्दू युवा मंच ने पुलिस प्रशासन को नींद से जगाने और कार्यवाही करने स्मरण पत्र सौंपकर पुनः ध्यानाकर्षण कराया है। बीते दिनों एक दो दुपहिया वाहन चालक को पकड़ने में बसंतपुर थाने को कामयाबी ज़रूर मिली है और उन पर बड़ा जुर्माना भी लगाया गया है, लेकिन आज भी कई दुपहिया वाहन चालक जिन्होंने अपने साइलेंसर को मोडिफाइड करके अमानक स्वरूप दिया है। ऐसे मनचले कार्यवाही से आज भी कोसो दूर हैं। हिन्दू युवा मंच ने आम लोगों की तकलीफों जो ध्यान में रखते हुए इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस प्रशासन गहरी नींद में सोता रहा। विडंबना इस बात की है कि, आम आदमी की तकलीफे शासन और प्रशासन को दिखाई नहीं देती। आम आदमी भले रोज ऐसी समस्याओं से गुजरते रहे हो, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस बात से कोई मतलब नहीं है, लेकिन जब बात खुद के ऊपर आई तब पुलिस प्रशासन नींद से जागा और तब प्रशासन को यह बात समझ में आई कि, वाकई में यह एक बड़ी समस्या है। अमानक साइलेंसर धारी केवल मात्र एक दो दुपहिया वाहन चालक पर कार्यवाही करने से कुछ नहीं होगा, आज भी ऐसे कई अमानक साइलेंसर धारी दुपहिया वाहन चालक पुलिसिया कार्यवाही से दूर है। कार्यवाही कब तक हो पाएगी इसका जवाब पुलिस प्रशासन ही दे सकता है। पटाखों जैसी कानफोड़ू तेज आवाज निकाल कर ये मनचले दुपहिया वाहन चालक दिन और रात शोर मचाते हुए रहवासी क्षेत्र में घूमकर लोगों की नींद उड़ाते हैं। वहीं दूसरी ओर बीमार और हृदय रोगियों के लिए इसकी तेज आवाज प्राणघातक भी साबित हो सकती है। अमानक साइलेंसर से निकलने वाली तेज ध्वनि कमजोर दिल के मरीजों और बुजुर्गों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। उक्त विषय मे पुलिस प्रशासन को नींद से जगाने और पुनः ध्यानाकर्षण कराने कड़ी कार्यवाही की मांग हिन्दू युवा मंच ने की है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल द्वारा ग्राम घुमका, टोलागांव, पांडादाह देवरी और ढारा में भाई-बहिनी बर कॉपी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विधायक श्री बघेल ने कहा कि उनका लक्ष्य साक्षर डोंगरगढ़ का निर्माण करना है, इसलिए इस अभियान की शुरुआत किया गया है। पूरे डोंगरगढ़ विधानसभा के सभी हाईस्कूल में कॉपी वितरण किया जाएगा, जिसका आज शुभारंभ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार शिक्षा को ऊपर उठाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घुमका ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य गीतालाल वर्मा, जिला सचिव नवीन लुनिया, विधायक प्रतिनिधि चंद्रेश वर्मा, घुमका सरपंच फुुलमती वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिले के 9 विकासखंड में पहले दिन ही हजारों लोगों ने लगवाया टीका


राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोविड संक्रमण की रोकथाम संबंधी प्रयासों की कड़ी में किशोर-किशोरियों का भी कल बेहतर बनाने के लिए जिले में आज 231 टीकाकरण केंद्रों में कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया। इस बीच पहले ही दिन हजारों किशोरियों-किशोरियों को कोरोना टीका की डोज लगाई गई। यह कार्यक्रम अब नियमित रूप से चलाया जाएगा।
कोविड-19 व इसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण को ही कारगर माना जा रहा है। यही वजह है कि जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ शत-प्रतिशत लोगों को टीकाकृत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम व इससे बचाव हेतु सरकार की नई गाइडलाइन जारी होने के बाद जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का भी कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जिला सलाहकार (आरएमएनसीएचए) डॉ. स्नेहा जैन ने बताया, किशोर-किशोरियों का कोरोना टीकाकरण करने के लिए जिले में विकासखंड स्तर भी टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां पहले दिन शाम 4 बजे तक 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 22,293 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें राजनांदगांव में 2654, छुईखदान में 2624, छुरिया में 2113, खैरागढ़ में 3032, डोंगरगांव में 3158, डोंगरगढ़ में 3900, मानपुर में 660, मोहला में 1976 और अंबागढ़ चौकी में 2176 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
इस संबंध में राजनांदगांव के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोग मास्क जरूर लगाएं, हाथों को समय-समय पर सैनेटाइज करें तथा आवश्यक शारीरिक-सामाजिक दूरी का अनिवार्यतः पालन करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ही आमजनों को कोरोना टीके की दोनों डोज से टीकाकृत किया जा रहा है। साथ ही जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का भी कोरोना टीकाकरण शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत पहले दिन जिले में कुल 231 केंद्र में हजारों किशोर-किशोरियों का कोरोना टीकाकरण किया गया।
बाक्स...
इंतजार खत्म हुआ : सुमन
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का कोरोना टीकाकरण शुरू होने से सुमन गौतम काफी उत्साहित हैं। पेशे से एक निजी स्कूल की शिक्षिका सुमन अपनी बेटी एंजल को टीका लगवाने पहुंची थीं। वह कहती हैं, कोरोना संक्रमण किसी पर ही हो सकता है और तभी इससे बचाव के लिए हमने तो कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा ली है, लेकिन बेटी की सेहत को लेकर हम सशंकित थे। चाह रहे थे कि बच्चों का भी वैक्सीनेशन होता तो अच्छा होता। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का कोरोना टीकाकरण शुरू होने से यह इंतजार अब खत्म हो गया और हम भी अब निश्चिंत हो गए।
बाक्स...
टीका अच्छा है, सभी को लगवाना चाहिए : मनीष
व्यवसायी मनीष सोनी ने अपने पुत्र अक्षत को टीका लगवाया। मनीष ने बताया, कोरोना संक्रमण की परेशानी मैं भी भुगत चुका हूं और इसीलिए बच्चों को परेशान नहीं देखना चाहता। यही वजह है कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू होते ही सबसे पहले मैंने अपने पुत्र टीका लगवाने का काम किया है। सुरक्षित जीवन के लिए कोरोना टीका सभी लोगों को अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए।

राजनांदगांव / शौर्यपथ /  जिला रविदास (अहिरवार) समाज सेवा समिति राजनांदगॉव का प्रथम सामाजिक सम्मेलन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह समारोह 02 जनवरी 2022 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक मिडिल स्कूल प्रांगण, ग्राम तुमड़ीबोड़, विकासखंड डोंगरगॉव, जिला राजनांदगॉव में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया जिसमें जिले के सभी नौ विकासखंडों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों दुर्ग, बालोद, धमतरी, रायपुर, महासमुन्द, कांकेर, कोरबा, बलौदाबाजार से पधारे सामाजिक पदाधिकारी एवं बन्धुगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, दलेश्वर साहू, विधायक डोंगरगॉव एवं अध्यक्ष छ.ग.राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्षता डॉ.के.एल.टाण्डेकर, प्राचार्य, शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय राजनांदगॉव के द्वारा की गई और विशेष अतिथि के रूप में शिवचरण खरे, प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.रविदास समाज सेवा समिति रायपुर, मनोज सेवतकर, प्रदेश युवा अध्यक्ष छ.ग.रविदास समाज सेवा समिति रायपुर, धर्मेन्द्र चौरे अध्यक्ष, अहिरवार समाज महासमुन्द क्षेत्र, श्रीमती भुनेश्वरी साहू जनपद सदस्य डोंगरगॉव, टीकम पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ उपस्थित रहेे। समाज की ओर से सभी गणामान्य अतिथिगण को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि विधायक दलेश्वर साहू का उद्बोधन:
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि सभा में उपस्थित अधिकतर लोग शिक्षित एवं शिक्षा के प्रति जागरूक दिखाई दे रहे हैं और जिस समाज में शिक्षा को महत्व दिया जाता है वह समाज विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होता है। विधायक ने मंच से यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश स्तरीय रविदास जयंती का आयोजन जब कभी राजनांदगॉव जिले में किया जायेगा तो उसमें माननीय मुख्यमंत्री जी को लाने के लिये मैं हरसंभव प्रयास करूॅगा। विधायक साहू ने समाज के प्रमुखों को संत रविदास की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. के.एल.टाण्डेकर का उद्बोधन:
कार्यक्रम मंे अध्यक्षता कर रहे डॉ.के.एल.टाण्डेकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें संत शिरोमणि बाबा रविदास जी के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करना चाहिये, इसी में हमारे जीवन की सार्थकता है। डॉ. टाण्डेकर ने यह भी कहा कि संत रविदास जी की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करवाने के लिये सामाजिक स्तर पर शासन प्रशासन को पत्राचार किया जायेगा। उन्होंने सामाज का आव्हान करते हुए नारा दिया कि शिक्षित बनो, संगठित रहो एवं संघर्ष करो।

इसके अलावा अन्य गणमान्य अतिथियों में शिवचरण खरे, मनोज सेवतकर, धर्मेन्द्र चौरे, डॉ.एस.आर.कन्नौजे, रामेश्वर राठौर रायपुर, अनूप चतुरवेदानी रायपुर, अनिल मोहबे छुईखदान, धनेश टाण्डेकर चौकी प्रभारी बलौदाबाजार ने भी सभा को संबोधित किया। यह कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया। इस कार्यकम में सामाजिक पदाधिकारीगण एवं आयोजन समिति की तरफ से मुख्य रूप से इठोवा चौहान, किशन राठौर, राजू झाड़े, हरीश टाण्डेकर, मनराखन कन्नौजे, गांधीतनय टाण्डिया, केशवराम खरे, कन्हैया खरे, धर्मेन्द्र कोरे, श्रीमती सुनीति टाण्डेकर, अनुसुईया जगने, श्रीमती शांति खरे, महेश टाण्डेकर, शिवकुमार झाड़े, दयालू अहिरवार, यादराम टाण्डेकर, जीवन भोण्डेकर, योगराज जगने, नकुल मोहबे, विजय चौरे, देवेन्द्र चौहान, रामाधार चतुरवेदानी, रमेश जगनायक, अनिल कन्नौजे, महेश चौहान, बेदराम टाण्डेकर, आनंद हठीले, योगेश मालेकर, गजानंद हठीले, माताभीख अनोखे, सखाराम टाण्डिया, विनोद टाण्डेकर, प्रदीप टाण्डेकर, माधो टाण्डेकर, अशोक मोहबे, झाड़ू मालेकर, संतोष हठीले सहित सामाजिक बन्धुगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभावी मंच संचालन के साथ साथ अंत में आभार प्रदर्शन जिला महासचिव पी.आर.झाड़े ने किया।

-  जनसामान्य के जीवन एवं स्वास्थ्य से बढ़कर कोई बात जरूरी नहीं
- कोविड-19 के तेजी से बढ़ते केस को देखकर प्रतिबंधात्मक आदेश किया गया जारी
- छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज राजनांदगांव द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों की जागरूकता के लिए  'मास्क नहीं, सामान नहींÓ की पहल सराहनीय
- कलेक्टर ने कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएन्ट ओमिक्रॉन के मद्देनजर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव, पेट्रोल पंप संचालक, सब्जी मंडी व्यवसायी, सिनेमा हॉल एवं मॉल के संचालक, थोक बाजार संचालक, फल व्यावसायी, ग्रोसरी सुपर मार्केट संचालक के प्रतिनिधियों की बैठक ली

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण के नए वेरिएन्ट ओमिक्रॉन के मद्देनजर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव, पेट्रोल पंप संचालक, सब्जी मंडी व्यवसायी, सिनेमा हॉल एवं मॉल के संचालक, थोक बाजार संचालक, फल व्यावसायी, ग्रोसरी सुपर मार्केट संचालक के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अन्य प्रतिनिधि तथा व्यावसायी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम कार्यालय से भी विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में कोविड-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हंै। नया वेरिएन्ट के फैलाव की गति तीव्र है और समुदाय में फैलाव हो चुका है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।  उन्होंने कहा कि जनसामान्य के जीवन एवं स्वास्थ्य से बढ़कर कोई बात जरूरी नहीं। इसके लिए सभी का सहयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए पांच महत्वपूर्ण बात टेस्टिंग, कान्टेक्ट ट्रेसिंग के बाद आईसोलेशन, ईलाज, टीकाकरण एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, उनके लिए कोरोना की तीसरी लहर घातक सिद्ध हो सकती है। टीका सुरक्षित रहने का सबसे सुरक्षित तरीका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज राजनांदगांव द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों की जागरूकता के लिए की गई पहल 'मास्क नहीं, सामान नहींÓ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाने पर मास्क एवं सेनेटाईजर देकर प्रोत्साहित करें। उन्होंने पेट्रोल पंप में भी ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम 74402-03333 की जानकारी देते हुए कहा कि यह चौबीस घंटे जनसामान्य की सेवा के लिए चालू रहेगा।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों में ओमिक्रॉन के केस काफी बढ़े हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए पाटेकोहरा चेकपोस्ट एवं अन्य चेकपोस्ट में बहुत कड़ाई से टेस्ट किए जा रहे है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घूम-घूम कर सैम्पलिंग दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियां चलती रहनी चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान अनुशासन का पालन करें तथा सख्ती से नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं बुजुर्गों को कोरोना से सुरक्षित रखना है। उन्होंने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री, डोंगरगांव एवं मानपुर में चार ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की गई है तथा 300 वेंटिलेटर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शादी या अन्य आयोजनों पर सख्ती कोरोना प्रोटोकाल के पालन के लिए बरती जाएगी। चर्चा के दौरान उदयाचल के श्री अशोक मोदी ने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री देना चाहते हंै। कलेक्टर ने कहा कि यह मानवीय दृष्टिकोण से बहुत अच्छी सोच है। ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर उनकी मद्द की जा सकती है। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एम्बुलेंस की कमी को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस की अच्छी व्यवस्था के संबंध में सुझाव दिया।
नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि सभी व्यापारी गोमास्ता एक्ट का पालन करें और एक दिन कड़ाई से अपनी दुकानों को बंद रखें। जिससे सामान्य व्यवस्था कायम रहेगी। इस अवसर पर  संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल, श्री प्रकाश श्रीश्रीमाल, श्री उत्तमचंद जैन एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, व्यापारी, पेट्रोल पंप संचालक, सब्जी मंडी व्यवसायी, सिनेमा हॉल एवं मॉल के संचालक, थोक बाजार संचालक, फल व्यावसायी, ग्रोसरी सुपर मार्केट संचालक के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए बच्चों ने दिखाई हिम्मत, उत्साहपूर्वक लगा रहे टीका
- जिले में आज 15 से 18 आयु वर्ग के 15 हजार 916 बच्चों को लगाया गया टीका
- 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए बनाए गए 8 टीकाकरण केन्द्र
- जिले में टीकाकरण के लिए निर्धारित केन्द्रों में जनसामान्य लगवा सकते हंै टीका


राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में कोविड टीकाकरण के लिए केन्द्र निर्धारित किए गए है। जहां जनसामान्य टीकाकरण करा सकते हैं। आज जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 15 हजार 916 बच्चों को टीका लगाया है। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए बच्चों ने हिम्मत दिखाई और उत्साहपूर्वक टीका लगा रहे हैं। ऐसे बच्चे जिनका जन्म वर्ष 2007 या इसके पहले हो, उन्हें टीका लगाया जाएगा। प्रथम डोज के बाद दूसरा डोज 28 दिनों बाद लगेगा। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा के लिए कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के नए वैरिएन्ट ओमिक्रॉन को ध्यान में रखते हुए बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। मास्क लगाएं तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें एवं आवश्यक सावधानी बरतें।
    गौरतलब है कि 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए तथा 15 से 18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हंै। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों उपलब्ध हैं। पहली और दूसरी दोनों डोज लगायी जाएगी। जिसके लिए टीकाकरण केन्द्र मेडिकल कॉलेज पेंड्री, जिला अस्पताल बसंतपुर, दिग्विजय स्टेडियम, गुरूद्वारा साहब तथा शंकरपुर स्कूल निर्धारित किए गए है। 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को केवल कोवैक्सिन लगाया जा रहा है। अभी पहला डोज लगाया जा रहा है। जिसके लिए टीकाकरण केन्द्र सर्वेश्वर दास स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल, वेसलियन इंग्लिश मिडियम स्कूल, बलदेव प्रसाद मिश्रा स्कूल बसंतपुर, स्टेट स्कूल, लखोली स्कूल तथा शंकरपुर स्कूल निर्धारित किया गया है। शंकरपुर स्कूल एवं लखोली स्कूल में 18 से अधिक आयु वर्ग तथा 15 से 18 आयु वर्ग के दोनों का टीकाकरण किया जा रहा है।

- राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं को अधिक धान उठाव के लिए डीओ आवेदन भेजने के निर्देश दिए
- जिले के धान उपार्जन केन्द्रों से लगभग 16 लाख 30 हजार क्विंटल धान का किया गया उठाव
- सभी राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ता कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें
- अपने वाहन चालक को मास्क एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराएं
- कलेक्टर ने राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ताओं की ली बैठक

राजनांदगांव / शौर्यपथ /  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ताओं की बैठक ली। कलेक्टर ने राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ताओं को धान उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब तक 51 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। अब तक जिले के धान उपार्जन केन्द्रों से लगभग 16 लाख 30 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। जिसमें जिले के मिलर्स द्वारा लगभग 8 लाख क्विंटल तथा परिवहनकर्ताओं द्वारा लगभग 8.30 लाख क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। उन्होंने राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं को अधिक धान उठाव के लिए डीओ आवेदन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश बंद हो गई है तथा धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही है। धान उठाव के कार्य में तेजी लाएं।
कलेक्टर श्री  सिन्हा ने कहा कि सभी राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ता कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें तथा अपने वाहन चालक को मास्क एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराएं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं तथा अपने स्टॉफ को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकों ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, डीएमओ श्री गजेन्द्र राठौर सहित अन्य अधिकारी तथा राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ता उपस्थित थे।

राजनांदगांव। शौर्यपथ । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने तुलसीपुर वार्ड नं. 17 की नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती चंद्रकला देवांगन को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पार्षद पद की शपथ दिलाई। पार्षद श्रीमती चंद्रकला देवांगन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री किशन खण्डेलवाल, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, पूर्व निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुतबुद्दीन सोलंकी, वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

० मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

० प्रभारी अधिकारी किए गए नियुक्त

राजनांदगांव। शौर्यपथ । अनुविभागीय दण्डाधिकारी खैरागढ़ लवकेश धु्रव ने नगर पालिका निगम खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाईन खैरागढ़ के 1 पॉजीटिव मरीज पाये जाने के कारण सिविल लाईन खैरागढ़ में पॉजीटिव प्रकरण के वर्तमान निवास स्थल से 100 मीटर की परिधि को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वॉयरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रभारी अधिकारी द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दर पर की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। माइक्रो कंटेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच के लिए लिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कम्यूनिटी सर्विलेंस टीम द्वारा पॉजीटिव प्रकरण के वर्तमान निवास स्थल से चारो दिशा में 50-50 घरों का तथा कॉलोनी परिसर में आये लक्षण वाले समस्त लोगों का एक्टिव सर्विलेंस कर सर्दी, खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ वाले व्यक्तियों की सूची खण्ड चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करेंगे। इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ श्रीमती सीमा बख्शी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग खैरागढ़ सुश्री ऋतु खरे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खैरागढ़ डॉ. विवेक बिसेन, परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती नीरू सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ महेश भुआर्य, थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश साहू प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)