
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
- स्कूल के प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी समिति, शाला विकास समिति की बैठक लेकर उनकी सहमति के आधार पर कक्षाओं का संचालन किया जा सकेगा
- केवल 50 प्रतिशत बच्चों को ही एक बार में बुलाया जा सकेगा तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक होगा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए पूर्व आदेश में सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। जिसमें संशोधन करते हुए जिले में टीकाकरण के दृष्टिगत 1 फरवरी 2022 से स्कूलों में केवल कक्षा 10वीं से कक्षा 12वीं के संचालन की अनुमति आवश्यक शर्तों के अधीन दी गई है। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्देशानुसार 10 से 30 जनवरी 2022 तक प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन एवं प्रोजेक्ट कार्य जमा कराया जाना था। किन्तु कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण स्कूलों को बंद रखे जाने से परीक्षा अब तक आयोजित नहीं की जा सकी है। वर्तमान में कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण प्रारंभ किया जा चुका है। जिसे ध्यान में रखते हुए 1 फरवरी 2022 से स्कूलों में केवल कक्षा 10वीं से कक्षा 12वीं के संचालन की अनुमति आवश्यक शर्तों के अधीन दी गई है।
स्कूल के प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी समिति, शाला विकास समिति की बैठक लेकर उनके सहमति के आधार पर कक्षाओं का संचालन किया जा सकेगा। यदि जनभागीदारी समिति में कक्षाओं के संचालन हेतु सहमति नहीं बन पाती है, तो ऐसी स्थिति में ऑनलाईन कक्षाओं की व्यवस्था की जाए। कक्षाओं में क्षमता के केवल 50 प्रतिशत बच्चों को ही एक बार में बुलाया जा सकेगा तथा कक्षाओं को पूर्ण रूप से सेनिटाईज किया जाना, मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक होगा।
कृषि मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन राजनांदगांव के सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन तथा आयाकट विभाग मंत्री रविन्द्र चौबे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कृषि मंत्री चौबे सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कृषि मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मंत्री चौबे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। मंत्री चौबे निजात नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही व जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद कृषि मंत्री चौबे सुबह 10 बजे से सुबह 10.15 बजे तक सर्वेश्वर दास स्कूल नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का अवलोकन करेंगे। मंत्री चौबे सुबह 10.30 बजे से सुबह 10.45 बजे तक कम्युनिटी रेडिया स्टेशन राजनांदगांव के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री चौबे सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव में किसान प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। मंत्री चौबे दोपहर 12 बजे कार द्वारा साजा के लिए प्रस्थान करेंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
22 जनवरी 2021 को लगभग 12 बजे प्रार्थी रामकुमार सलामे पिता स्व. बल्दूराम सलामे उम्र 55 वर्ष निवासी फरहद चौक के पास वीरनारायण कालोनी रेवाडीह अपनी पत्नी के साथ बम्लेश्वरी दर्शन करने के लिए घर में ताला बंद कर गये थे दर्शन करने के बाद लगभग 5 बजे शाम को वापस आये जो घर में अंदर से आलमारी में रखे 2 नग सोने का हार, 4 नग सोने की चुडी, 2 नग सोने का चैन, एक जोड़ सोने का झुमका, दो नग सोने का अंगुठी, एक जोड़ी सोने का टाप्स, गेंहूदाना 5 नग, चांदी का पायल 1 जोड़ी एवं 84,000 रूपये नगद रकम कुल 5,00,000 रूपये को कोई अज्ञात चोरी कर ले जाना पाया प्रार्थी रामकुमार सलामे पिता स्व. बल्दू सलामे उम्र 54 साल निवासी फरहद चौक के पासवीर नारायण कॉलोनी रेवाडीह थाना लालबाग जिला राजनांदगांव की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 39/21 धारा 454, 380 भादंवि कायम कर विवेचना एवं पतासाजी में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में उप निरीक्षक के संजय नाग के हमराह टीम गठित कर विवेचना के दौरान आरोपीयों की पता साजी किया जा रहा था। पतासाजी के दौरान विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ कि दो आरोपी चोरी के आरोप में नंदूरबार जिला जेल में निरूद्ध हैं, जिनके द्वारा घटना को अंजाम देने की संभावना पर टीम गठित कर नंदूरबार महाराष्ट्र रवाना किया गया।
आरोपी शैलेंद्र पिता रामचरण विश्वकर्मा उम्र 40 साल निवासी ओबेदुल्लागंज राममंदिर के सामने तहसील गुहारगंज जिला रायसेन (मध्यप्रदेश), संतोष सिंग पिता सौदागर सिंग मान उम्र 39 साल निवासी राजीवनगर, सेक्टर मकान नंबर 227 अयोध्या रोड तहसील पिपलानी जिला भोपाल (मध्यप्रदेश) से नंदूरबार पहुंचकर अभिरक्षा में उपरोक्त दोनों आरोपियों को लिया जाकर अपने पास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से मिलान कर आरोपियों से पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक समय को चोरी करने के पूर्व अपना मोबाईल को बंद कर सेंट्रो कार के नंबर प्लेट को बदलकर घटना स्थल पहुंचकर शैलेन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा अपने पास रखे राड पेचकस को पकड़ कर बाऊंड्रीवॉल से कूदकर मुख्य दरवाजा के ताला को तोड़कर कमरे में रखे आलमारी के अंदर से 2 नग सोने का हार, 4 नग सोने की चुडी, 2 नग सोने का चैन, 1 जोड़ी सोने का झुमका, 2 नग सोने का अंगुठी, 1 जोड़ी सोने का टाप्स, गेंहू दाना, 5 नग चांदी का पायल, 1 जोडी एवं 84,000 रूपये नगद कुल 5,00,000 रूपये के जेवर चोरी करना बताये तथा उक्त चोरी करने के दौरान संतोष सिंह मान अपने सेंट्रो कार में बैठकर आने-जाने वाले लोगों के उपर नजर रख रहा था एवं चोरी की घटना के दौरान मकान के पास किसी के आने पर कार का हॉर्न बजाकर भागने की योजना बनाना बताया।
उक्त घटना को दोनों शातिर चोरों के द्वारा सुनियोजित तरीके से अंजाम देना बताया गया। आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने के पश्चात् चुराई हुई गहने को स्थानीय सोनार से गलवाकर गहनों को अलग-अलग आकृति का रूप देकर घर में छुपाकर रखे थे जिसे बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र राजपूत, उप निरीक्षक संजय नाग, सउनि चपेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक लोकेश गजभिये, आरक्षक सनील उपाध्याय, सायबर सेल से मनोज खूंटे, प्रख्यात जैन की सराहनीय भूमिका रहा है।
गौठान में मुर्गी पालन से स्वसहायता समूह की महिलाओं को होगी अच्छी आमदनी
कलेक्टर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के उरजे गौठान का किया निरीक्षण
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महत्वकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगातार निरीक्षण कर रहें है। वनांचल क्षेत्र के गौठान अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के ग्राम उरजे गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उनके आजीविका के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन तथा आजीविका संबंधी कार्य से प्रभावित हुए। उन्होंने मुर्गी पालन से प्राप्त अंडा को महिलाओं के पोषण आहार के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराने कहा।
ग्राम उरजे गौठान की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से गौठान में मुर्गी पालन शुरू किया गया है। यहां एक हजार मुर्गियां विकसित हो रही है। कड़कनाथ में मुर्गियों की नई किस्म भी विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही गौठान में अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इसके माध्यम से अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। इस दौरान जनपद सीईओ मानपुर डीडी मंडले, तहसीलदार मानपुर मनोज रावत, नायब तहसीलदार श्रीजल साहू, बीपीएम एनआरएलएम रामकुमार, क्षेत्र समन्वयक अनील कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
० मानपुर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल नया रूप में तैयार
० स्कूल के उचित प्रबन्धन हेतु शिक्षकों को अलग-अलग कार्य के लिए प्रभारी बनाने के दिए निर्देश
० कलेक्टर ने मानपुर विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन के मंशानुरूप अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ज़िले के सभी विकसखण्डों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित की जा रही है। मॉडल स्कूल के तर्ज पर सभी विकसखण्डों के अंग्रेजी माध्यम स्कूल का जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया है तथा वहां बच्चों के लिए सभी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मानपुर विकाखण्ड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इसकी साज-सज्जा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूल आकर्षक लगनी चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने खैरागढ़ संगीत कला विश्वविद्यालय के सहयोग से स्कूल के दीवारों पर कलात्मक एवं ज्ञानवर्धक पेंटिंग बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के उचित प्रबन्धन के लिए शिक्षकों को अलग-अलग कार्य के लिए प्रभारी बनाया जाए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चों के मध्यान भोजन और मेस की स्थल की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खेल सामग्री, प्रयोगशाला के लिए अवश्य सामग्री तथा लायब्रेरी में पर्याप्त पुस्तक उपलब्ध रहना चाहिए। बच्चों के तकनीकी ज्ञान के लिए कम्प्यूटर की व्यवस्था करें। उन्होंने स्कूल में पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। इस दौरान जनपद सीईओ डीडी मंडले, तहसीलदार मनोज रावत, नायब तहसीलदार सृजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
० मास्क नहीं लगाने पर तीन दिन में 8 हजार रूपये वसूले जुर्माना
० प्रतिदिन शहर में सेनेटाईजेशन व कोरोना पीड़ित लोगों के घर घर दवा वितरण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राजनांदगांव शहर में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते केस एवं ओमिक्रान को देखते हुये जिलाधीश के निर्देश पर जिला प्रशासन पुलिस व निगम प्रशासन की टीम प्रतिदिन शहर में भ्रमण कर मॉस्क नहीं लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों को समझाईस देते हुये कार्यवाही भी कर रहे है। साथ ही शहर में सेनेटाईजेशन के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना जांच भी किया जा रहा है तथा कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में कंटेन्टमेंट जोन बनाने के साथ साथ कोरोना पीड़ित लोगों के घर-घर जाकर दवा का वितरण भी किया जा रहा है। मॉस्क नही लगाने वाले लोगों के उपर कार्यवाही करते हुये तीन दिन में 8 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया तथा 11 व्यक्तियों पर 18 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश सहित जिले व शहर में कोरोना के केस प्रतिदिन बढ़ रहे है, फिर भी लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे है तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे है। जिसे ध्यान में रखते हुये जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर प्रशासन, निगम व पुलिस की टीम शहर में प्रतिदिन भ्रमण कर लोगों को मॉस्क लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाईश देते हुये अर्थदंड की कार्यवाही भी कर रहे है। इसी कड़ी में विगत 3 दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मॉस्क नही लगाने वाले 46 व्यक्तियों से 8 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया तथा गंज चौक व गायत्री मंदिर चौक में बिना मॉस्क लगाये 11 व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुये 18 सौ रूपये अर्थदंड लगाया गया। साथ ही निगम का अमला द्वारा प्रतिदिन वार्डो में सेनेटाईजेशन किया जा रहा है तथा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में कंटेंटमेंट जोन बनाकर बेरिकेटिंग भी की जा रही है और स्वास्थ्य अमला कोरोना जांच भी कर रही है। इसके अलावा कोरोना पीड़ित लोगों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निगम का अमला दवा का वितरण भी कर रहा है। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि कोरोना का केस लगातार बढ़ रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुये मॉस्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, दुकानदार ग्राहको ंसे भी मॉस्क लगाने, सामाजिक दूरी पालन करने समझाईश देवे। बिना मॉस्क लगाये ग्राहक को समान न देवे तथा कोरोना वैक्सीन अवश्य लगावे, ताकि कोरोना दुस्प्रभाव से बचा जा सके। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगाव संभाग के पश्चिम जोन, पूर्वी जोन, राजनांदगांव ग्रामीण, अर्जुनी, सिंघोला, बोरी, तुमड़ीबोड़, ठेलकाडीह, घुमका एवं सोमनी वितरण केन्द्र के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम छेड़ा है। इसी के दृश्टिगत संभाग स्तर पर गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा सभी बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों के विच्छेदन की कार्यवाही करते हुए ऐसे 752 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गये। इस अभियान में 515 बकायादार उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 15 लाख 34 हजार रूपए की राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि में बिजली बिल भुगतान के लिए स्पॉट बिलिंग के माध्यम से विद्युत देयक जारी किये जाते हैं।
राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता आरके गोस्वामी ने बताया कि इस संभाग के पश्चिम जोन, पूर्वी जोन, राजनांदगांव ग्रामीण, सोमनी एवं बोरी उपसंभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए 752 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जिन पर 1 करोड़ 40 लाख 69 हजार रूपए की राशि बकाया था, ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर काट दिए गये हैं तथा 515 बकायादार उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 15 लाख 34 हजार रूपए की राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगें। कार्यपालन अभियंता गोस्वामी ने बताया कि शासकीय विभागों के लंबित बकाया राशि भुगतान के लिए विभाग प्रमुखों को नोटिस दिया गया था। जिस पर शासकीय विभागों द्वारा बकाया राशि का भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें कुछ विभागों द्वारा लंबित बकाया राशि का भुगतान भी किया गया है। उन्होंने सभी बकायादार उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें, ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
० सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित आधुनिक तकनीक से युक्त हमर लैब से मिल रही तत्काल जांच रिपोर्ट
० अस्पताल में वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
० कलेक्टर ने मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने लगातार स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हंै। उन्होंने मानपुर विकाखण्ड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए सभी व्यवस्था दुरूस्त रहें। आगामी दिनों में केस बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट के अलावा अतरिक्त बेड, सिलेंडर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, दवाई सहित सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित हमर लैब का भी निरीक्षण किया तथा वहाँ प्रतिदिन होने वाली जांच की जानकारी ली। इसके साथ ही वहां प्रतिदिन आने वाले ओपीडी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। जहां आधुनिक तकनीक से युक्त हमर लैब का निर्माण किया गया है तथा सिविल सर्जन सहित स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम कार्य कर रही है। जिसका लाभ इस क्षेत्र के नागरिकों को मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने वहां कोरोना टेस्ट कर रहे टेक्नीशियन से प्रतिदिन कोविड टेस्ट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टेस्ट के दौरान पॉजिटिव मरीज को तत्काल दवाई उपलब्ध कराई जाए। जांच के दौरान डॉक्टर पीपीई किट का उपयोग जरूर करें और स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कार्य करें।
डॉ. गिरीश खोब्रागढ़े ने बताया कि गंभीर कोविड संक्रमित मरीजो के ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 20 आक्सीजन बेड रिजर्व रखा गया है। वहीं अन्य स्थान पर कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जहां आक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है। कोविड संक्रमित मरीजों के लिए दवाई सहित भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सभी व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। इसके साथ ही अस्पताल में ओपीडी में प्रतिदिन 50-60 मरीज आते हैं। हमर लैब में प्रतिदिन 45-50 टेस्ट किया जाता है। सुबह 9 से 12 बजे सैम्पल कलेक्शन किया जाता है तथा 12 से 1 बजे रिपोर्ट दे दी जाती है। अस्पताल में 5 एंबुलेंस सहीत दो 108 वाहन और एक 102 वाहन एक्टिव है। इस दौरान जनपद सीईओ डीडी मंडले, तहसीलदार मनोज रावत, नायब तहसीलदार सृजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
डॉक्टर्स की टीम ने कोविड-19 संक्रमित महिला का किया सफलता पूर्वक प्रसव
- मां एवं बच्चा दोनों स्वस्थ
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में डॉक्टरों की टीम ने कोरोना पॉजिटिव महिला का सफलता पूर्वक प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। डॉक्टर की पूरी टीम ने अपना फर्ज निभाते हुए कठिन और चुनौतीपूर्वक कार्य को सफलता पूर्वक पूरा किया। कोरोना संक्रमण की इस विषम परिस्थतियों में डॉक्टर की टीम मरीजों की सेवाओं में लगातार लगी हुई है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। होम ऑईसोलेशन एवं अस्पताल में संक्रमित मरीजों का उचित उपचार एवं देखभाल किया जा रहा है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जारहे सात दिवसीय कोविड-19 जागरूकता महाभियान के तृतिय दिन वैक्सीन लगाओ उपहार पाओ कार्यक्रम महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोपहर 12 से 4 तक वैक्सीनेशन कराने वाले 15 साल से 18 साल तक के बच्चों को कोविद टीकाकरण कार्ड दिखाने पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा उपहार प्रदान किया गया।
वैक्सीन लगाओ उपहार पाओ का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमा देशमुख एवं विशिष्ट अतिथि राजनंदगांव जिला युवा कांग्रेस प्रभारी गुलजेब अहमद के हाथों एक बालिका को उपहार देकर किया गया।
महापौर हेमा देशमुख ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम से वैक्सीनेशन में तेजी आयेगी, बच्चों को जागरूक होकर वैक्सीन लगाने पर उनको सम्मान के रूप में उपहार दिया जा रहा है, कोरोना के तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराना अति आवश्यक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। युवा कांग्रेस द्वारा जनकल्याण एवं जनजागरूकता के लिए चलाया जा रहा यह अभियान एक सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मानव देशमुख ने बताया कि छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख के सहयोग से चलाए जा रहे इस सात दिवसीय महाअभियान के यह कार्यक्रम का लक्ष्य वह बच्चों को प्रोत्साहित करना या आकर्षित करना था जो किन्हीं कारणों से स्कूल नहंीं आ रहे थे या वैक्सीनेशन नहीं करा रहे थे तो उन बच्चों को उपहार देकर वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वैक्सीनेशन की गति में तेजी आ पाये, वैक्सीन लगाओ उपहार पाओ कार्यक्रम के दौरान आंकड़ों सहित 74 बच्चों ने वैक्सीन लगाकर उपहार ग्रहण किया है, यह इस बात का है प्रमाण की बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मध्य युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी गुलजेब अहमद ने जानकारी दी कि राजनांदगांव युवा कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा यह महाभियान पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरित कर रहा है। तीसरी लहर एवं आगामी खतरे से लड़ने के लिये और सतर्क रहने के लिये, जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई एवं महापौर हेमा देशमुख को मार्गदर्शन और सहयोग के लिये आभार व्यक्त करता हूँ।
कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद सतीश मसीह, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, एल्डरमैन राजा गुप्ता के साथ राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस से जिला संयोजक प्रतीक अग्रवाल, संयुक्त महासचिव सौम्य शर्मा, ब्लॉक महामंत्री सदाब अली, युवा कांग्रेस जिला महासचिव आफताब अहमद, संयुक्त महासचिव नितेश अग्रवाल, संयुक्त महासचिव शानू मेडी, जिला सचिव दिव्यांश चौरड़िया, सचिव पीयूष सिंह, संयुक्त महासचिव आशीष रामटेके, सचिव किशन सिन्हा, अभिमन्यु मिश्रा, निखिल सागर, भास्कर दुबे, सरफराज खान, जनपद सभापति टिंकू साहू, अपूर्व त्रिपाठी, नमन सोनी, विनय चौरड़िया, अंकित शर्मा, आशीष आदि युवा कांग्रेस कायकर्ता कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / देश, प्रदेश सहित शहर में कोरोना संक्रमण के बढते केस एवं ओमिक्रान की संभावना को देखते हुये जिलाधीश के निर्देश पर जिला प्रशासन पुलिस व निगम प्रशासन की टीम प्रतिदिन शहर में भ्रमण कर मास्क नहीं लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों को समझाईस देते हुये कार्यवाही भी कर रहे है। साथ ही शहर में सेनेटाईजेशन के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना जॉच भी किया जा रहा है तथा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में बेरिकेटिंग भी की जा रही है। मास्क नही लगाने वाले लोगों के उपर कार्यवाही करते हुये दो दिन में 4 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया तथा आज 20 व्यक्तियों पर 23 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश सहित जिले व शहर में कोरोना के केस प्रतिदिन मिल रहे है। साथ ही ओमिक्रान की संभावना बनी हुई है। फिर भी लोग मॉस्क का उपयोग नहीं कर रहे है तथा भीड़-भाड वाले स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही कर रहे है। जिसे ध्यान में रखते हुये जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता एवं नगर निगम के उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम शहर में भ्रमण कर लोगों को मॉस्क लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाईस देते हुये अर्थदंड की कार्यवाही भी कर रहे है। इसी कड़ी में चिखली नाका के पास बिना मास्क लगाये 14 व्यक्तियों पर 28 सौ रूपये एवं 5 जनवरी को मोहारा फ्लाई ओव्हर के पास 6 व्यक्तियों पर 12 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया और आज इमाम चौक, महामाया चौक बसंतपुर में 20 व्यक्तियों द्वारा मास्क नहीं लगाने पर 23 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही निगम का अमला द्वारा प्रतिदिन वार्डो में सेनेटाईजेशन किया जा रहा है तथा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में बेरिकेटिंग भी की जा रही है और स्वास्थ्य अमला द्वारा कोरोना जॉच भी किया जा रहा है। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आ रही है साथ ही ओमिक्रान की भी संभावना बनी हुई है। जिसे ध्यान में रखते हुये मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, दुकानदार ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक सुश्री मोनिका कौड़ो ने जनपद पंचायत कार्यालय खैरागढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों को किए जा रहे चुनाव चिन्ह आबंटन की कार्रवाई का जायजा लिया। सुश्री कौड़ो ने अधिकारियों से उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत जनपद सदस्य के एक पद हेतु कुल 6 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें 1 अभ्यार्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र वापस लिया गया है। सरपंच के 3 पद के लिए 7 एवं पंच के 10 पद के लिए 13 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं रवि घोष के मार्गदर्शन में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के अनुशंसा पर डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर सिंह बघेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी के सहमति से जिला अध्यक्ष मदन साहू ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें जिला संगठन महामंत्री हेतु राजनांदगॉव जनपद सभापति (कृषि) पदुमतरा निवासी ओमप्रकाश साहू को नियुक्त किया गया है।
ओमप्रकाश साहू में कहा कि संगठन ने जो जवाबदारी सौपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। ओमप्रकाश साहू की नियुक्ति पर डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, जिला कोषाध्यक्ष मोती साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, मोहनीश धनकर, सौरभ वैष्णव, रतन यादव, चंद्रेश वर्मा, गीता लाल वर्मा, हंशा सिन्हा, फूलमती वर्मा, रामकुमार साहू, भागवत वर्मा, अजय वर्मा, गुलाल साहू, मंगलू देवांगन, संतोष देवांगन, शिशुपाल कुर्रे, मनराखन निर्मलकर, मंगल सिंह, चुन्नी साहू सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दिए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा को स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा के स्वस्थ्य, सुदीर्घ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नए पदस्थापना पर अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले के दो अच्छे अधिकारी आज विदा ले रहे हैं। जिनकी कमी महसूस होगी, लेकिन स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। किसी भी अधिकारी की कार्यशैली से जिला एक नया स्वरूप लेता है। पूर्व के अधिकारी दूसरों के लिए सीमाचिन्ह छोड़ जाते है और बेहतर कार्य करने के लिए दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उनके द्वारा दी गई सेवाएं सभी याद रखेंगे। सभी बिना तनाव के दायित्वों का निर्वहन करें।
अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला जा रहे है। वहीं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा रायगढ़ जिला जा रही है। दोनों सक्रिय अधिकारी रहे हैं। संयुक्त कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने धान खरीदी, गिरदावरी एवं निर्वाचन में अच्छा कार्य किया। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उर्वशा ने भू-अभिलेख में अच्छा कार्य किया है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने कहा कि सक्रिय अधिकारी आज यहां से विदा हो रहे है। उनके अनुभवों का लाभ हम सबको मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड के इस कठिन समय में अपना और अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। एसडीएम श्री अरूण वर्मा ने दोनों अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां रहकर उन्होंने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है और नए पद स्थापना के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।
संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह ने कहा कि लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जिले में सेवाएं दी है। उन्होंने बताया कि जनपद सीईओ, एसडीएम सहित विभिन्न कार्यों को दायित्व निभाया तथा यहां अच्छे अनुभव रहे। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले का कार्य हमेशा अच्छा रहा है और यहां एक अच्छी कार्यशैली विकसित हुई है। उन्होंने सभी को सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा ने कहा कि भू-अभिलेख शाखा में बहुत अच्छा अनुभव रहा। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना शत-प्रतिशत कार्य करना होता है। टीमवर्क से कार्य करने के बहुत अच्छे परिणाम रहे। भू-अभिलेख शाखा एक वृहद शाखा है। ऐसे में सभी के साथ समन्वय बनाते हुए निर्णय लेकर अच्छा कार्य किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, साक्षरता मिशन से श्रीमती रश्मि सिंह, ईडीएम श्री सौरभ मिश्रा, नाजिर शाखा के श्री पेंढारकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
