August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6090)

    नगरी। क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। आज फिर एक बार  बछड़े का शिकार किया गया घटना ग्राम पंचायत संबलपुर कि है।
    बता दें कि ग्राम पंचायत संबलपुर की में ये पहली घटना नहीं है ।इसके पहले भी तेंदुए ने हमला कर खेल रहे बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बछड़े के शिकार दूसरा मामला है।समाचार लिखे जाने तक बछड़े के मालिक का पता नहीं चल पाया था।
    पूरे क्षेत्र में तेंदुए द्वारा अब तक दर्जनों बछड़े का शिकार किया जा चुका है। साथी ही ग्राम मुकुंदपुर के एक बच्चे की बच्चे का भी शिकार व संबलपुर मैं एक बच्चे को घायल करने की घटना हो चुकी है।
    वन विभाग चैन की बंसी बजा रहा है और ग्रामीण दहशत में है। हां मुकुंदपुर की घटना के बाद एक तेंदुए को जाल बिछाकर पकड़ा जरूर गया पर इसके बाद वन विभाग बेफिक्र नजर आ रहा है।

    नगरी- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने नारा दिया था "वक्त है बदलाव का", इसी के साथ कई लोक लुभावने वादे किए, जनता उनके वादों के झांसे में आ गई लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस और उनकी सरकार द्वारा सारे वादे भूला दिए गए। आने वाले 17 जून को इस कांग्रेस सरकार का ढाई साल पूरे होंगे।

    इसी कड़ी में कल जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, सुक्रमसाय धुर्वा और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ राज्य सरकार की ढाई साल की विफलता को जनता के बीच ले जाने और जनता के मन में उठ रहे सवालों को जन-जन तक ले जाने के लिए लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें कांग्रेस के घोषणा पत्र जिसमें पूर्ण शराबबंदी, हर युवा को रोजगार और 2500रू. बेरोजगारी भत्ता, महिला समूह के कर्ज को माफ करने, किसानों का बकाया दो वर्ष का बोनस देने, भूमिहीन परिवार को जमीन देने, सबके सर पर छत, बुजुर्गों को 1500रूपये तक पेंशन, संपत्ति कर हाफ करने एवं आदिवासी क्षेत्रों में पेशा कानून लागू करने का वादा कर सरकार में आई थी।
    ये सारे वादे याद दिलाते ही पीडित जनता आक्रोशित हो गई और भविष्य में सबक सिखाने की बात कही।
    अब जनता जहां कह रही है कि "वक्त है पछताव का" वहीं सवाल भी पूछ रही है कि #जवाब_दो_भूपेश उन वादों का क्या हुआ जो किए

    भूपेश सरकार, “क्या हुआ तेरा वादा”*
    * नगरी विधानसभा के नगरी मंडलों में हमारे भाजपा के सभी नेतागण, पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण प्रदेश एवं ज़िला भाजपा के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल निकलने पर प्रदेश में चारों तरफ़ असफलता और वादखिलाफी निर्णयों को लेकर गाँव गाँव में क्या हुआ तेरा वादा कार्यक्रम के माध्यम से चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ! हमने भी इसी भाव को लेकर अपने वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 10 11 12 13 14 15 में कांग्रेस सरकार के उल्टे गिनती शुरू होने के बारे अवगत कराया, हमारे क्षेत्र में अपराध-लुटमार के सिवाय सरकार का कोई काम इन आधे कार्यकाल में नहीं दिखा सभी वर्गों के साथ धोखा एवं वादाखिलापी निर्णय लेकर शासन चलाया जा रहा है ! भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए इस निकम्मी कांग्रेस सरकार को जनता के माध्यम से सत्ता से बाहर करने के पार्टी कार्यकर्ता मीडिया प्रभारी अशोक संचेती जी जिला कार्यकारिणी सदस्य बलजीत छाबड़ा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री सुरेश साहू अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नाग पिछड़ा वर्ग मंडल मंत्री कमलेश निर्मलकर वार्ड क्रमांक 15 पार्षद भूपेंद्र साहू युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी नानेश संचेती द्वारा वार्ड वासियों से आग्रह किया ! *

    नगरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश मे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी गलत नीतियों और कुशासन को जनता के मध्य रखने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल लगाकर क्षेत्रीय नेताओ द्वारा कांग्रेस सरकार विफलताओं को जनता के मध्य उद्बोधन और पत्रक के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है । इसी तारतम्य मे भाजपा बेलर मंडल परिवार द्वारा संगठनात्मक दृष्टिकोण से शक्ति केंद्र मुख्यालय गड़डोंगरी,कसपुर,बेलर गांव मे चौपाल लगाया गया, जहा वक्ता के रुप मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज साह एवम मण्डल अध्यक्ष अकबर कश्यप,महामंत्री-मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे,उपाध्यक्ष-मोहन पुजारी,जनपद उपाध्यक्ष-हुमित लिमजा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष उमेन्द्र मरकाम,ने संबोधित किया,सभी वक्ताओ ने कांग्रेस सरकार शराब बंदी, महिला सुरक्षा, एकमुश्त धान के पैसा, दो साल बकाया बोनस,रेत माफिया और लगातार हो रहे भ्रष्टाचार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम के प्रभारी,टिकेश्वर धुर्व,कोषाध्यक्ष, भुवन दास,युवा मोर्चा अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन,किसान मोर्चा अध्यक्ष अक्तू धुर्व,अनुसुचित जाती के अध्यक्ष-मनोहर सोनवानी,सुंदर टंडन,उमेश साहू,जयचंद मस्ताना,खेमन साहू,केशान्त गुप्ता,शम्भू साहू, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने पृथक पृथक टीम गठित कर अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने रवाना किया गया। कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर शहर के दो अलग-अलग स्थानों में घेराबंदी कर अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सटोरिया *हरजीत सिंग अजमानी पिता स्वर्गीय बूटा सिंग अजमानी उम्र 50 वर्ष साकिन लाल बगीचा वार्ड पंचायत भवन के पीछे धमतरी के कब्जे से नगदी रकम 3100/-रुपए, हजारों रुपए की सट्टा पट्टी,1 नग मोबाइल एवं डॉट पेन जप्त* किया गया है। इसी प्रकार कुम्हारपारा धमतरी के खोडि़या तालाब किनारे अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए *भागवत निर्मलकर पिता बुधराम निर्मलकर उम्र 62 वर्ष* को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1600/- रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया। दोनों आरोपी के विरुद्ध 4 (क) जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

            कोतवाली पुलिस की अन्य टीम ने मुखबिर सूचना पर बनियापारा बजरंग अखाड़ा के पास घेराबंदी कर *ललित सोनी पिता बलीराम सोनी उम्र 31 वर्ष साकिन बनियापारा वार्ड धमतरी* को पीले रंग के थैला में *अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जिसके कब्जे से 17 पौवा देसी मदिरा मसाला, 2 अद्धी देसी मदिरा मसाला एवं बिक्री रकम नगदी 100/-रुपये जुमला कीमती 2040/-रुपये बरामद* किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

            धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    धमतरी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर रामबाग चौक में घेराबंदी कर अंकों के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ *छोटू सोनी पिता स्वर्गीय धनीराम सोनी उम्र 30 वर्ष साकिन रामपुर वार्ड फॉरेस्ट ऑफिस के पास धमतरी* को पकड़ा जिसके कब्जे से नगदी रकम 1470/-रुपए, हजारों रुपए की सट्टा पट्टी एवं डॉट पेन जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध 4 (क) जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

            धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    नगरी। अनुविभागीय अधिकारी नगरी नीतीश ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार,बोराई पुलिस ने एक व्यक्ति को वन्यप्राणी तेंदुआ के खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
    बोराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि उड़ीसा की ओर से एक व्यक्ति तेंदुआ का खाल लेकर आ रहा है। सूचना के बाद बोराई पुलिस मारीगांव मैनपुर तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लिया जिसके पास से एक बोरी में तेंदुआ का खाल मिला है।
    पकड़े गए तस्कर विद्याभूषण गोड़ उड़ीसा राज्य के देवभारण के रहने वाले हैं जो खाल को बेचने ग्राहक तलाश रहा था। आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

    धमतरी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है। विगत दिनों में थाना कोतवाली, अर्जुनी, कुरूद, नगरी, चौकी बीरेझर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैधानिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जी की गई है।

            इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक स्थित निर्माणाधीन लाज के बाजू में कुछ व्यक्तियों द्वारा रुपए पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर तत्काल सूचना की तस्दीक की गई। तस्दीकी दरम्यान सूचना सही पाए जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ व गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। निर्माणाधीन बग्गा लॉज के बाजू आम जगह पर 06 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए। जिनके कब्जे व फड़ से कुल 19830/-रुपये नगदी रकम तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

    *जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए जुआरियों के नाम-*
    1. जीत सिंह बग्गा पिता दिलीप सिंह बग्गा उम्र 29 वर्ष साकिन लाल बगीचा वार्ड धमतरी
    2. कैलाश सिंह छाबड़ा पिता लालचंद छाबड़ा उम्र 30 वर्ष साकिन गोकुल वाटिका धमतरी
    3. मोंटी पाहुजा पिता परसराम उम्र 34 वर्ष साकिन विवेकानंद नगर धमतरी
    4. नरेश आहूजा पिता दिलीप आहूजा उम्र 24 वर्ष निवासी रिसाईपारा धमतरी
    5. श्यामलाल वाधवानी पिता स्वर्गीय समय लाल वाधवानी उम्र 50 वर्ष साकिन मराठापारा धमतरी
    6. अनिल कुमार डोडवानी पिता चंदर लाल डोडवानी उम्र 36 वर्ष साकिन रिसाईपारा धमतरी

            धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    कोविड संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत एक नई पहल करते हुऐ स्वास्थ विभाग ने कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को डोर स्टेप तक पहुंचाने के लिए ‘’टीका तुंहर द्वार’’ अभियान के शुरू किया  है । इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम के माध्यम से किया गया है ।
    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) की चार टीमों को विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, विधायक उत्तर कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, द्वारा हरी झंडी दिखाकर कोविड टीकाकरण महा अभियान “टीका तुंहर द्वार”  का शुभारंभ किया गया। इस अवसर कलेक्टर सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल के साथ-साथ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आशीष वर्मा और सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।
    “टीका तुंहर द्वार” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया: “कोविड संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है रायपुर स्वास्थ विभाग ने नई पहल करते हुए कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को डोर स्टेप तक पहुंचाने के लिए टीका तुंहर द्वार कार्यक्रम को महा अभियान के रूप में चलाने का निर्णय लिया है” ।
    यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम के माध्यम से किया जा रहा है।  टीकाकरण के लिए चार टीमें बनाई गई है । जिसमें चार से पांच सदस्य होगें । टीम मेडिकल ऑफिसर (आरबीएसके), फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं एएनएम इनमें सदस्य के रूप में होगें । जो रायपुर नगर निगम के 10 जोन के 70 वार्ड में टीकाकरण करेंगी । यह कार्यक्रम 28 जून तक चलाया जाएगा । युक्तिका रजक 7828040046, तरुण 8223018724, ममता साहू 6267654466, मोहित कुमार 7000192593 अपनी अपनी टीम का नेतृत्व करेगें । साथ ही इस दौरान टीमों द्वारा टीकाकरण के उपरांत भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करने की सीख भी दी जायेगी | जैसे शारीरिक दूरी बनाए रखना मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना एवं निश्चित समय उपरांत हाथों को साबुन से धोना आवश्यक है।
    *टीका लगवाने के बाद हो सकता है हल्का बुखार*
    टीका लेने के बाद बुखार आ सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। टीका लगवाने के बाद ऐसा नहीं है कि कोरोना नहीं होगा। कोरोना हो सकता है लेकिन यह गंभीर नहीं होगा । इसलिए टीकाकरण के उपरांत भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों का पालन करना अति महत्वपूर्ण है संभावित तीसरी लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरूआत करें। अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण करांए। फिर गांव-मुहल्ला और समाज के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं तभी हम सब खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision