August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6090)

    परीक्षेत्रीय अधिकारी दूगली अनिल कुमार वर्मा एवं उप वन मंडल अधिकारी बिरगुडी हरीश पांडे के निर्देशन में कक्ष क्रमांक 248, रकबा 150 हेक्टेयर क्षेत्र में ए.एन.आर. प्राकृतिक पुनरोत्पादन कार्य के तहत् कराए गए फेंसिंग कार्य में लगाए गए तार को चोरी करते हुए 02 आरोपी एवं खरीदी करते हुए 03 आरोपी से 02 क्विंटल तार बरामद कर किया गया एवं आरोपीयों को मगरलोड पुलिस को सुपुर्द किया गया।

    -चोरी करने वाले आरोपियों का नाम
    01- शत्रुघ्न,जाति कमार, निवासी ग्राम खरखा, चारगांव।
    02- दयालु, जाति कमार, निवासी ग्राम खरखा, चारगांव।

    -खरीदने वाले आरोपी-
    01- निरंजन,जाति कमार, निवासी ग्राम रतवा डीही, खारखा।
    02- तुलुराम,जाति कमार, निवासी रतावा डीही, खरखा।
    03- केजूराम,जाति कमार, निवासी ग्राम रतवा डीही,खरखा।

    आरोपियों के धरपकड़ में आर.ए.जबर्रा संदीप सोम, आर.ए. देवगांव रावत सिंह एवं रवि कुमार कंचन का विशेष योगदान रहा।

     रायपुर / शौर्यपथ /  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 22 जून को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.30 बजे भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 12 बजे जल जीवन मिशन अंतर्गत 16 जिले को 238 करोड़ 56 लाख 86 हजार रूपए के 658 कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 1.30 बजे गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

    नगरी। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जिसे पूरी दुनिया उड़न सिख या फ्लाइंग सिख के नाम से जाने-जाने वाले चार बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीतने वाले । 1958 राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल विजेता। 1956 और 1964 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले। पद्मश्री से सम्मानित। महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह 18 जून 2021 को पंचतत्व में विलीन हो गए । पूरा देश नम आंखों से श्रृद्धांजलि अर्पित किया ।
    नगरी सिहावा क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी माइक्रो आर्टिस्ट भानुप्रताप कुंजाम ने मिल्खा सिंह की प्रतिमा चाक पर उकेर कर अपने तरीके से फ्लाइंग सिख को श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं । बता दें कि इससे पहले भी भानुप्रताप कुंजाम समसामयिक विषयों पर अलग अलग तरह के कलाकृतियां उकेर कर लोगों को हैरत में डाला है लेकिन सही मंच नहीं मिल पाने के कारण अपने कला को बड़े स्तर पर प्रर्दशन करने में असमर्थ हैं ।

    नगरी।
    स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम गोरेगांव के गांव के हृदय स्थल गांधी चौक में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
    कोरोना महामारी के चलते सरकार ने लोगों से घर पर रह कर योग करने की अपील की थी
    इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग कार्यकर्ता आर.एच.ओ. संगीता देवांगन एवं सी.एच.ओ खेमिंन साहू के द्वारा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ कार्यकर्ता संगीता देवांगन ने कहा योग से हम सभी को न सिर्फ शारीरिक,बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ बनाता है।
    योग स्वस्थ जीवन पर लघु सूत्र है। योग ना सिर्फ हमें नकारात्मकता से दूर रखता है अपितु हमारे मानव मस्तिष्क में अच्छे विचारों का निर्माण भी करता है।
    कोरोना महामारी के इस दौर में योग को अपने जीवन शैली में अपनाकर बदलाव एक सुखी और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है, यह हमें मानसिक व बौद्धिक तौर पर सशक्त शांत व ओजस्वी बनाता है
    इस अवसर पर स्वास्थ विभाग कार्यकर्ता खेमिन साहू द्वारा अंकुरित चना एवं गिलोय का काढ़ा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु वितरित किया गया।
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांव के छोटे नन्हे बच्चों एवं गणमान्य नागरिको के द्वारा योग का

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि योग हमारे देश की प्राचीन विद्या है और उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक जीवन दर्शन है। योग से कोई भी व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, साथ ही उनका मन भी एकाग्रचित रहता है। आज पूरा विश्व कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है। इस बीमारी से निजात पाने की सबसे बड़ी जरूरत यह है कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे और इसके लिए योग ही सबसे प्रमुख उपाय है। हम यदि प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं तो हमेशा निरोगी रहेंगे और समस्त बीमारियों से मुक्त रहेंगे। भारत के प्राचीन योग की महत्ता पूरे विश्व ने स्वीकार की है। आज जब कोरोना जैसी महामारी से पूरी दुनिया परेशान है, तब एक बार फिर योग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। योग के लाभदायक परिणामों से हम भारतीय तो कभी अपरिचित नहीं रहे, लेकिन अब दुनिया भी मान रही है कि योग के प्रयोग एवं संतुलित जीवन शैली से ही हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

    रायपुर । शौर्यपथ । पंडित माधवराव सप्रे की 150 वीं जयंती 19 जून के अवसर पर शाम 5-30 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘‘हिंदी का लोकतंत्र’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय आॅनलाइन अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में शामिल होंगे और वर्ष भर चलने वाले जयंती समारोह का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ मित्र पत्रिका द्वारा संस्कृति विभाग की सहायता से किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकार और भारतीय भाषा परिषद् कीे अध्यक्ष डाॅ. कुसुम खेमानी को वर्ष 2021 के पंडित माधवराव सप्रे छत्तीसगढ़ मित्र साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित करेंगे। डॉ. कुसुम खेमानी को वागर्थ पत्रिका के निरंतर प्रकाशन, भारतीय भाषा परिषद् के माध्यम से हिंदी की अतुलनीय सेवा और साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
    समारोह में मुख्यमंत्री बघेल पंडित माधवराव सप्रे पर केंद्रित छत्तीसगढ़ मित्र के विशेष अंक और एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर देश के वरिष्ठ संपादक श्रवण गर्ग हिंदी पत्रकारिता का लोकतंत्र विषय पर मुख्य वक्तव्य देंगे। वेबिनार के प्रथम सत्र की अध्यक्षता कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा करेंगे। इस सत्र में डॉ. सुशील त्रिवेदी, बुल्गारिया से डॉ. आनंद वर्धन शर्मा, नार्वे से डॉ. शरद आलोक और भोपाल से श्रवण गर्ग विचार व्यक्त करेंगे। 20 जून को सुबह 11 बजकर 30 मिनट से आयोजित सत्र में अनेक विद्वानों को हिंदी नवजागरण, हिंदी की आधुनिकता आदि विषयों पर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में जगदीश पटेल के नेतृत्व में वेनमार्ट फाउंडेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो सिकल सेल विकृति जागृति अभियान चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है। राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के किए जा रहे प्रयासों के लिए फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस हेतु जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि सिकलसेल से ग्रसित व्यक्ति की पहचान कैसे हो, जांच कहां कराएं आदि की जानकारी के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी किया जाना चाहिए, जिससे कि समस्या ग्रसित व्यक्ति या परिवार हेल्पलाईन नंबर के माध्यम से सही समय पर उचित मार्गदर्शन व सलाह ले सके।
    वेनमार्ट फाउंडेशन ने प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि सिकलसेल एक अनुवांशिक रोग है। यह माता पिता के जिन्स से संतान को मिलता है। यह संक्रामक रोग नहीं है। खून की कमी होना, जल्दी थक जाना, सांस फूलना, चिड़चिड़ापन, बार-बार बुखार आना आदि इसके लक्षण हैं। उन्होंने राज्यपाल को सिकलसेल एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 19 जून को हर वर्ष विश्व सिकलसेल एनीमिया दिवस मनाया जाता है।
    इस अवसर पर विजय शर्मा, कुश पटेल एवं श्री सूरज शर्मा उपस्थित थे।

    नगरी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के सड़क पारा वार्ड नंबर 10 निवासी एक महिला की बुरी तरह से आग में झुलसने से मौत हो गई इलाज के लिए नगरी स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है।
    ग्रामीणों ने बताया की, बेटे ने मां के साथ विवाद के बाद, माँ को आग के हवाले कर दिया ।मौके पर सिहावा पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है।

    नगरी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के सड़क पारा वार्ड नंबर 10 निवासी एक महिला की बुरी तरह से आग में झुलसने से मौत हो गई इलाज के लिए नगरी स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है।
    ग्रामीणों ने बताया की, बेटे ने मां के साथ विवाद के बाद, माँ को आग के हवाले कर दिया ।मौके पर सिहावा पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision