
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार /शौर्यपथ / अगहन मास भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना गया है, इस माह शंख की पूजा से होता है घर का क्लेश दूर अगहन मास का प्रारंभ हो गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इसे मार्गशीर्ष मास भी कहा जाता है। यूं तो हर माह की अपनी विशेषताएं है लेकिन अगहन (मार्गशीर्ष) का संपूर्ण मास धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना गया है।
गीता में स्वयं भगवान ने कहा है कि -
मासाना मार्गशीर्षोऽयम्।
अत: इस माह में पूजा-पाठ, उपासना का अपना विशेष महत्व है, आइए जानें इस माह खास विशेषताएं...
1. अगहन मास को मार्गशीर्ष कहने के पीछे भी कई तर्क हैं। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अनेक स्वरूपों में व अनेक नामों से की जाती है। इन्हीं स्वरूपों में से एक मार्गशीर्ष भी श्रीकृष्ण का रूप है।
2. सत युग में देवों ने मार्गशीर्ष मास की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारंभ किया।
3. मार्गशीर्ष शुक्ल 12 को उपवास प्रारंभ कर प्रति मास की द्वादशी को उपवास करते हुए कार्तिक की द्वादशी को पूरा करना चाहिए। प्रति द्वादशी को भगवान विष्णु के केशव से दामोदर तक 12 नामों में से एक-एक मास तक उनका पूजन करना चाहिए। इससे पूजक 'जातिस्मर' पूर्व जन्म की घटनाओं को स्मरण रखने वाला हो जाता है तथा उस लोक को पहुंच जाता है, जहां फिर से संसार में लौटने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
4. मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को चंद्रमा की अवश्य ही पूजा की जानी चाहिए, क्योंकि इसी दिन चंद्रमा को सुधा से सिंचित किया गया था। इस दिन माता, बहन, पुत्री और परिवार की अन्य स्त्रियों को एक-एक जोड़ा वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करना चाहिए। इस मास में नृत्य-गीतादि का आयोजन कर उत्सव भी किया जाना चाहिए।
5. मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को ही 'दत्तात्रेय जयंती' मनाई जाती है।
6. मार्गशीर्ष मास में इन 3 पावन पाठ की बहुत महिमा है। 1. विष्णु सहस्त्रनाम, 2. भगवद्गीता और 3. गजेन्द्र मोक्ष। इन्हें दिन में 2-3 बार अवश्य पढ़ना चाहिए।
7. इस मास में 'श्रीमद्भागवत' ग्रंथ को देखने भर की विशेष महिमा है। स्कंद पुराण में लिखा है- घर में अगर भागवत हो तो अगहन मास में दिन में एक बार उसको प्रणाम करना चाहिए।
8. इस मास में अपने गुरु को, इष्ट को ॐ दामोदराय नमः कहते हुए प्रणाम करने से जीवन के अवरोध समाप्त होते हैं।
9. इस माह में शंख में तीर्थ का पानी भरें और घर में जो पूजा का स्थान है उसमें भगवान के ऊपर से शंख मंत्र बोलते हुए घुमाएं, बाद में यह जल घर की दीवारों पर छीटें। इससे घर में शुद्धि बढ़ती है, शांति आती है, क्लेश दूर होते हैं।
10. इसी मास में कश्यप ऋषि ने सुंदर कश्मीर प्रदेश की रचना की। इसी मास में महोत्सवों का आयोजन होना चाहिए। यह अत्यंत शुभ होता है।
दुर्ग / शौर्यपथ / देशबंधु पत्र समूह के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठतम पत्रकारों में एक ललित सुरजन के निधन पर दुर्ग जिला प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि दी है। दुर्ग जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष शमशेर खान ने कहा कि सुरजन जी के रूप में आज की पीढ़ी के युवा पत्रकारों ने एक मार्गदर्शक व पत्रकारिता जगत के आदर्श को खो दिया है। पत्रकारिता जगत में उनके अहम्यो योगदान को हमेशा याद किया जायेगा । उनका विशाल व्यक्तित्व और लेखन शैली निश्चित रूप से पत्रकारिता में संलग्न वर्तमान तथा भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
देशबंधु के प्रधान संपादक सुरजन जी को श्रधांजलि देते हुए दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सस्थापक सदस्य एवं शौर्यपथ दैनिक समाचार पत्र के संपादक शरद पंसारी ने कहा कि उनके व्यक्तिव से उनकी पत्रकारिता के अनुभवों को पत्रकार जगत एक आदर्श के रूप में सदैव याद करेगा सुरजन जी के रूप में पत्रकार जगत का एक सितारा सदैव नई पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा .
दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्यों रवि सोनकर , सौरभ शर्मा , राजेन्द्र गाड़े , सुनील सोनी , अभिषेक सांवल , निशांत ताम्रकार , देवेन्द्र कुमार , मनोज देवांगन , राजेश ताती , येनु कुमार सहित अन्य सदस्यों ने ललित सुरजन के निधन को साहित्य और पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों के संबलता की ईश्वर से कामना किया है।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से प्लाटिंग किए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर निगम ने कार्रवाई की! जोन क्रमांक 02 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड 16 रूंगटा कॉलेज के पीछे एवं चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज जाने वाले रोड पर अनाधिकृत रूप से मुरूम से निर्माण किए गए मार्ग संरचना को निगम की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त किया गया। मौके से 6 हाइवा मुरम भी जप्त किया गया! जोन 02 वैशालीनगर के सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र के रूंगटा कॉलेज के पीछे एवं चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते में अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और कार्यवाही प्रारंभ किए!
इस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति सामने नहीं आया! दोनों स्थल के करीब 8 एकड़ जमीन पर चूना मार्किंग कर ले आउट, मुरूम से मार्ग संरचना तथा प्लाटिंग संबंधित बोर्ड लगाए गए थे, जिसे जेसीबी से ध्वस्त करते हुए जमीन को मूल स्वरूप तब्दील किया गया! इस कार्य में एक जेसीबी और दो डंपर की मदद ली गई!
उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन अवैध निर्माण, अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने लगातार कार्यवाही करने के साथ ही इस संबंध में आने वाले शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर रही है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्तों को दिए हैं जिस पर जोन आयुक्त जोन क्रमांक दो पूजा पिल्ले की टीम ने आज कुरूद क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे प्लाटिंग पर कार्यवाही की। आज की कार्रवाई में निगम के अधिकारी/कर्मचारी तोडफोड़ टीम के साथ पहुंचे और मुरूम से बनाए गए मार्ग संरचना, चूना से किए गए मार्किंग को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया! कार्यवाही के दौरान उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा एवं निकहट सबरीन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा 12 दिसंबर को राज्य स्तरिय लोक अदालत आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कोविड-19 के चलते न्यायालय में नियमित सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिससे न्यायालयीन प्रकरण अत्यधिक संख्या में लंबित हो रहे हैं, जिसे देखते हुए राज्य स्तरिय लोक अदालत प्रस्तावित की गई है। जिला न्यायालय दुर्ग के साथ- साथ व्यवहार न्यायालय भिलाई 3, पाटन में आयोजित की जाएगी। पक्षकार लोक अदालत में अपने प्रकरण रखवाये जाने के संबंध में अपने अधिवक्ता से मिल कर कार्यवाही कर सकते हैं। पक्षकार और अधिवक्ता जो सुनवाई करना चाहते है वे राजीनामा निश्चित प्रारूप में में दोनों पक्षकारों द्वारा हस्ताक्षरित राजीनामा आवेदन 9 दिसंबर तक संबंधित न्यायालय में जमा कर सकते हैं। राज्य स्तरीय लोक अदालत में न्यायालय के लंबित राजीनामा योग्य दाण्डिक, सिविल, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम मामले, विद्युत, पारिवारिक मामले सुनवाई हेतु रखे जाएंगे। लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों को देखते हुए खंडपीठ गठित की जाएगी।
छुरिया / शौर्यपथ / छुरिया नगर उपाध्यक्ष सलमान खान ने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपना व अपने रिश्तेदारों के पेट भरने के लिए बेरियर चेक पोस्ट को चालू करवाया गया है। इनको राज्य शासन के खजाने में आने वाले पैसे से मतलब नहीं है, बल्कि जितने कम समय मे ये अपना व अपने घर परिवार के लोगों का जेब भर लें उससे मतलब है।
पाटेकोहरा बेरियर चालू होते ही विवादों के घेरे में रहा है, जहां पर बेरियर के चालू होते ही कांग्रेसी जनप्रतिनिधि व उनके घर के लोग पाटेकोहरा बेरियर में दलाली व अवैध वसूली के लिए खड़े नजर आते रहे हैं। हाल ही में इसी बेरियर में संविदा के पद पर स्थानीय विधायक द्वारा अपने ही परिवार के व्यक्ति को नौकरी लगाकर इस बात का प्रमाण दे दिया है। स्थानीय विधायक को क्षेत्र की जनता व क्षेत्र के युवा बेरोजगारों से कोई लेना देना नही है। क्योंकि क्षेत्र की विधायक लगातार अपने परिवार को लाभ पहंुचाने के लिए रेत खनन से लेकर अवैध कार्यों को खुला संरक्षण दे रही है। क्षेत्रीय विधायक शुरू से ही विवादों में रही है।
नगर उपाध्यक्ष सलमान खान ने तीखे स्वर में कहा है कि कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की ऐसी कई अवैध उपलब्धियां हैं। जिसे सुनकर प्रदेश सरकार को शर्म आनी चाहिए। अगर समय रहते क्षेत्र के कांग्रेसी जनप्रतिनिधी नहीं सुधरे तो आने वाले समय में ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है। युद्ध स्तर पर करोड़ों के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को वार्ड 56 सेक्टर 6 में 41 लाख के विकास कार्य भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम में भिलाई के युवा महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव उपस्थित रहे।
महापौर के करमलों द्वारा सीसी रोड और पाथवे निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। वार्ड 56 में 28 लाख की लागत से सड़क नंबर 50 से 59 तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सड़क नंबर 54में 8 लाख की लागत से पाथवे और पीएनटी कालोनी में 5 लाख की लागत से पाथवे का निर्माण किया जाएगा। जिसका पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर आम जन मानस के साथ मिलकर भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए महापौर यादव ने कहा कि आप लोगों के स्नेह और आर्शीवाद से आप लोगों ने मुझे महापौर बनाया और विधायक भी बनाया है। सर्व समाज और सब के हित और विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे है। शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य किया जा रहा है। जनता की मांग को पूरा करने की पूरी इंमानदारी से मेहनत कर रहे हैं। जिसका परिणाम भी शहर की जनता को दिखने लगा है। हमने हुडको में बड़ा काम किया। बड़ा स्टेडियम बनावाया, गार्डन बनाया, सभी सड़कों पर पेवर ब्लाक लगा रहे हैं। सेक्टर 9 में फुटबाल स्टेडियम बनावा रहे, आफिसर एरिया में बड़ा भव्य गार्डन बनावा रहे है। इसी प्रकार सेक्टर 8 और सेक्टर 7 के वार्ड में भी करोड़ों रूपए का विकास कार्य चल रहा है। सेक्टर 6 में लाल मैदान में हम बड़ा सर्वसुविधा युक्त स्पोर्ट काम्प्लेक्स बनवाने वाले है। जिसकी तैयारी पूरी तरह हो गई है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
इसी प्रकार सेक्टर 5 में शहीद पार्क का निर्माण करा रहे हैं। जहां शहीद भगत सिंह जी की देश की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। इसी प्रकार खुर्सीपार, छावनी और वैशालीनगर विधान सभा के सभी वार्डों में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर एमआईसी मेंबर साकेत चंद्राकर, सूर्यकांत सिन्हा, पार्षद मालती ठाकुर, पार्षद पति राकेश ठाकुर, पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता, एल्डरमेन सुनिल गोयल, एल्डरमेन नर्सिंगनाथ सहित सैकड़ाें की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी वार्ड वासियों ने विभिन्न विकास कार्य के लिए महापौर श्री यादव का आभार जताया और फूलों से उनका स्वागत किया। इस पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / देशबंधु पत्र समूह के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठतम पत्रकारों में एक ललित सुरजन के निधन पर दुर्ग जिला प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि दी है। दुर्ग जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष शमशेर खान ने कहा कि सुरजन जी के रूप में आज की पीढ़ी के युवा पत्रकारों ने एक मार्गदर्शक व पत्रकारिता जगत के आदर्श को खो दिया है। पत्रकारिता जगत में उनके अहम्यो योगदान को हमेशा याद किया जायेगा । उनका विशाल व्यक्तित्व और लेखन शैली निश्चित रूप से पत्रकारिता में संलग्न वर्तमान तथा भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
देशबंधु के प्रधान संपादक सुरजन जी को श्रधांजलि देते हुए दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सस्थापक सदस्य एवं शौर्यपथ दैनिक समाचार पत्र के संपादक शरद पंसारी ने कहा कि उनके व्यक्तिव से उनकी पत्रकारिता के अनुभवों को पत्रकार जगत एक आदर्श के रूप में सदैव याद करेगा सुरजन जी के रूप में पत्रकार जगत का एक सितारा सदैव नई पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा .
दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्यों रवि सोनकर , सौरभ शर्मा , राजेन्द्र गाड़े , सुनील सोनी , अभिषेक सांवल , निशांत ताम्रकार , देवेन्द्र कुमार , मनोज देवांगन , राजेश ताती , येनु कुमार सहित अन्य सदस्यों ने ललित सुरजन के निधन को साहित्य और पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों के संबलता की ईश्वर से कामना किया है।
समस्याएं दूर करने के साथ ही दूंगा आवश्यक सामग्री- विधायक यादव
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर के युवा विधायक व महापौर देवेंद्र यादव गुरूवार की सुबह 7.30 बजे सायकल पोलो ग्राउड पहुंचे। जहां महापौर यादव खिलाडयि़ों से मिले और उनका हालचाल जाना। इसके बाद महापौर श्री यादव ने खुद भी सायकल पोलो खिलाडियों के साथ खेल का प्रैक्टिस किए और सभी खिलाडयि़ों का हौसला बढ़ाया। बात चीत के दौरान छ.ग. सायकल पोलो एसोसिएशन सचिव चीन्नावर ने महापौर श्री यादव को बताया कि जितने भी खिलाड़ी है। सभी सामान्य और गरीब परिवार से है। दूर दराज से प्रैक्टिस करने आते हैं। मैदान में लगे ग्रील टूट गए हैं। मैदान में भी कई जगह गडढे हो गए है। इस पर महापौर श्री यादव ने खिलाडियों को आश्वान देते हुए कहा कि आप सभी निश्चिंत रहे। जल्द ही मैदान का मरम्मत कराया जाएगा और भी जो छोटी बड़ी समस्याए है। सभी का दूर करेंगे। इसके बाद महापौर श्री यादव ने खिलाडयि़ों से कहा कि उन्हें सुरक्षा किट के लिए जो भी जरूरी सुविधाएं चाहिए होंगी वह उन्हें उपलब्ध कराएंगे।
खिलाडियों का हौसला बढ़ाते हुए महापौर यादव से कहा कि आप सब अच्छे से प्रैक्टिस करें और भिलाई व प्रदेश का नाम रौशन करें। हम आपसभी के साथ है और जो भी सुविधाएं जरूरी होगी हम उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद मेयर खुद खिलाडयि़ों के साथ मैदान में उतरे और 3 गोल भी किए। महापौर ने कहा कि यह काफी कठिन खेल है। साथ ही आगे उन्होंने कहा कि पिछले साल जब सीएम भूपेश बघेल ने सीएम टॉफ्री का इनाम छ.ग. सायकल पोलो एसोसिएशन को सम्मान मिला तब आप सभी ने हमें भी सम्मान प्राप्त करने मंच पर बुलाए औैर गौरवानवित किए। साथ ही महापौर यादव ने मैदान में उपस्थित सीनियर खिलाडयि़ों से भी मिले और उनका भी हालचाल जाने। इस अवसर पर छ.ग. सायकल पोलो एसोसिएशन के सचिव चिन्नावर, ख्वाजा अहमद छ.ग. कांग्रेस स्पोर्टस प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद अर्जुन अवार्डेड, सुनिल कुमार, बीएसपी सायकल पोलो सचिव, कलपना स्वामी असीसटेंस डायरेक्टर एजुकेशन दुर्ग सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
भिलाईतीन / शौर्यपथ / नगर पालिक निगमए भिलाई.चरोदा द्वारा अपने दो वरिष्ठ कर्मचारियों की 62 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के बाद बुधवार का ससम्मान निगम सभागार कक्ष में विदाई दी गई। महापौर श्रीमति चंद्रकांता मांडले व आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर द्वारा रतिराम वैध एवं जगदीश वर्मा को साल श्रीफल देकर सम्मानित किए और दोनो कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अपने परिवार के साथ शेष बचे समय को व्यतीत करे स्वस्थ रहे और दीर्घायू रहे।
सेवानिवृत्त कर्मचारी को बधाई दिये और उज्जवल भविष्य की कामाना किये। वार्ड 01 क पार्षद बहलराम साहू व वार्ड 14 के पार्षद लावेश मदनकर भी अपने वक्तव्य में कहा सेवानिवृत्त कर्मचारियों चाहे जो भी हो ऐसे आयोजन में कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई देवें और उनके परिवारजनो के साथ उनके सेवाकाल के दौरान व्यतीत हुए कार्यो का गुणगान होवे ताकि उनके कार्यो का श्रेय परिवार के बीच बांटा जा सके। कर्मचारी संघ की ओर से राम अवतार साहू ने कहा कि हमारे निकाय में तीन मूर्ती अर्थात राजकुमार देवांगन, रतिराम वैध और जगदीश राम वर्मा ये तीनों की बदौलत निकाय एक अच्छी दिशा में पहुंची है। इस मौके पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता, विमल शर्मा, उप अभियंता प्रशांत शुक्ला, विक्टर वर्मा, रेवती रमन शर्मा, किसलय साहू जनसंपर्क प्रभारी राजू वर्मा, श्रीमति कल्याणी शर्मा, मानसिंह पटेल, श्रीमती तारिणी वर्मा, लिंगेश्वर राव, अशोक सोनी, श्रीमति सरोज यादव, श्रीमति कामेश्वरी, श्रीमति किरण नायक, रूपेन्द्र वर्मा, आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
पाटन ब्लॉक के ग्राम पंदर में नया धान खरीदी केन्द्र बनने से मिली बहुत बड़ी राहत
टोकन के लिए अब नही लगाना पड़ रहा है लंबी लाईन, सीएम का जताया आभार
तीन दिनों में 55 किसानों से 2574 क्विंटल धान की हुई खरीदी
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश में धान खरीदी का आज तीसरा दिन है। दुर्ग जिले के सभी 90 धान खरीदी केंद्रों में धान की अच्छी आवक है। कुछ नए धान खरीदी केंद्र भी अस्तित्व में आए हैं जिससे एक तरफ तो खरीदी केंद्र में दबाव कम हुआ है दूसरी तरफ किसानों को भी काफी सहूलियत हो रही है। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंदर में 30 नवम्बर को धान खरीदी केंद्र शुरू हुआ।जिससे यहां के किसानों की पाटन पर निर्भरता खत्म हुई।नई समिति की स्थापना के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
टोकन के लिए नहीं लगानी पड़ी लंबी लाइन,समय पर धान तोलने का काम भी हुआ पूरा -
गुरूवार को 185 क्विंटल धान बेचने वाले पंदर के किसान सुनील वर्मा ने बताया की पहले उन्हें धान लेकर करीब 4 किलोमीटर दूर पाटन जाना पड़ता था लेकिन अब उनके गांव में ही धान खरीदी की सुविधा उपलब्ध हो गई है जिससे समय और ईंधन की भी बचत हो रही है। पहले पाटन में 8 गांव के किसान धान बेचने आते थे जिसके कारण टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी लेकिन यहां पर काफी जल्दी उनका काम हो गया। धान की तौलने का काम भी जल्दी पूरा हो गया।पंदर की श्रीमती सुलेना बाई भी आज टोकन कटवाने आईं थी उनका भी काम जल्दी पूरा हो गया।पंदर के किसान श्री हीरा सिंह वर्मा कहते हैं कि नई सोसायटी बन जाने से उनको काफी सुविधा हो रही है,समय पर बारदाने मिल जा रहे और आने जाने का समय भी बच रहा है।
समिति के लिपिक सहायक गजेंद्र वर्मा ने बताया कि खरीदी केंद्र पंदर में नवागांव, गुजरा और पंदर के 953 किसान पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि 1और 2 दिसंबर को हुई धान खरीदी में 41 किसानों से 2574क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है जिसमें से 1134 क्विंटल मोटा और 340 क्विंटल पतला धान है जिनका कुल मूल्य 48.15 लाख रुपए से अधिक है।किसानों द्वारा ली गई ऋण की राशि काटकर किया गया शुद्ध भुगतान 17 लाख रुपए से अधिक और शेष भुगतान करीब 7 लाख 72 हजार है। उन्होंने बताया कि समिति को 15 हजार 139 बारदाने आबंटित किए गए थे जिसमें से 4 हजार150 बारदानों का उपयोग किया जा चुका है।प्रतिदिन 2500 से 2600 बोरा खरीदी या के हिसाब से टोकन काटा जाता है।
किसानों को मिल रहा अच्छा दाम- बठेना समिति में सिकोला के किसान श्री आदित्य स्वर्णकार ने 185 क्विंटल धान बेचा है।उन्होंने बताया कि इस बार करीब 250 क्विंटल धान की पैदावार हुई है।जिसमें से 185 क्विंटल शासकीय समिति में और बाकी मंडी में बेचेंगे।श्री स्वर्णकार ने बताया कि धान की कीमत ब?ने से किसानों को काफी फायदा हुआ है उनकी मेहनत की कीमत मिल रही है। बठेना की सहायक समिति प्रबंधक श्रीमती अनिता वर्मा ने बताया कि अब तक1946 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है और तीन दिनों में करीब 68 टोकन कटे हैं। धान उपार्जन केंद्र बठेना में ग्राम बठेना के अलावा चंगोरी, देमार और सिकोला के 1373 किसान पंजीकृत हैं।आज 31 किसानों का टोकन काटा गया।
1 दिसंबर से लेकर आज तक विगत तीन दिनों में 67 किसानों से 58 लाख 52 हजार से अधिक का 3127 क्विंटल धान खरीदा गया है।जिसके लिए किसानों को उनके कर्ज की 22 लाख 64 हजार रुपए काट कर 20 लाख 68 रुपए काशुद्ध भुगतान किया जा चुका है तथा करीब 15 लाख 20 हजार का भुगतान शेष है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
