
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश महासचिव विनय तिवारी ने 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले में हुए देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी हैं। तिवारी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनकी शहादत को सलाम करता है।
बता दें साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस दिन हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आतंकियों ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की थी। पुलवामा आतंकी हमले ने 70 अन्य जवानों को जख्मी कर दिया था है। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना संकट काल के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं को न्याय दिलाने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा किए गए कार्याें को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को उसके उल्लेखनीय कार्य के लिए अलंकरण एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट के लिए आई छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक और उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य के 27 जिलों में कुल 47 जनसुनवाई की और लगभग 1100 महिलाओं से संबंधित मामलों को सज्ञान में लेकर उन्हें न्याय एवं राहत देने की उल्लेखनीय पहल की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को न्याय और राहत पहुंचाने के मामले में राज्य महिला आयोग द्वारा किए गए कार्याें की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया है। इस अवसर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, पंडरिया की विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या में श्री रामजन्म भूमी पर बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु श्रीराम जन्मभूमी तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 निधि संग्रह समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। उसी के अनुपालन में दल्ली के मंगोलपुरी के कार्यकरता रिंकू शर्मा भी अन्य रामभक्तो के साथ निधि संग्रह अभियान के लिए प्रतिदिन जा रहा था । मौहल्ले के मुस्लिम युवकों द्वारा उसको बार बार श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के निधि समर्पण अभियान में कार्य न करने के लिए धमकाया जा रहा था,जिसकी शिकायत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संबंधित थाने में की किंतु कोई कार्यवाही नही की गई।
दिनांक 10 फरवरी 2021 को रिंकु शर्मा अपने भाई के साथ निधि संग्रह करके घर आया था फिर रात्रि 10 बजे मौहल्ले के मुस्लिम जेहादियों ने संगठित होकर घर मे घुसकर रिंकु ओर उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में हमले में गैस सिलेंडर द्वारा विस्फोट कर पूरे परिवार की हत्या करने का प्रयास भी किया गया उसके बाद मौका पाकर रिंकु शर्मा की पीठ में चाकू मारकर हत्या कर दी गई ।हमलावरों में हत्यारों की घर की महिलाएं भी थी । जब रिंकु शर्मा को अस्पताल ले जाया गया ,वहां भी जाकर हत्यारो ने रिंकु के परिवारजनों को भी धमकाया ओर घायल रिंकु शर्मा के शरीर पर प्राणघात प्रहार किए और चाकू लगे स्थान को भी छतविच्छित करके लहूलुहान कर दिया,जिससे कि वो जीवित ना बच पाए।
पुलिस स्थानीय मुसलिम जिहादियों के प्रभाव और दबाव में अपराधियों को बचाने में लगी रही। घटना को अलग दिशा में मोड़ने का प्रयास भी पुलिस ने किया जिससे कि अपराधियों को बचाया जाए सके। दिल्ली में पिछले कुछ समय से मुस्लिम जेहादियों द्वारा हिन्दू युवकों पर लगातार हमले हो रहे है और हत्यायें भी हो रही है। चाहे वो दिल्ली के अंकित सक्सेना व ध्रुव त्यागी की धोके से हत्या हो चाहे CA A के विरोध के नाम पर हुई अंकित शर्मा सहित अनेक हिन्दुवों की पूर्व नियोजित षड्यंत्रपूर्वक हुई हत्या हो,राहुल राजपूत या 10 फरवरी 2021 को घर मे घुसकर रिंकु शर्मा की निर्मम हत्या हो।ये सभी घंटनाये हिन्दू समाज के प्रति चल रहे देशव्यापी षडयंत्र को दर्षाती है।
ऐसी ही घटनाएँ सम्पूर्ण देशभर में हिन्दू समाज पर सुनियोजित षडयंत्र पूर्वक आकर्मण के रूप में हो रही,निकिता तोमर,हरियाणा, चंदन गुप्ता कासगंज,कमले तिवारी ,रचित जाट ,ट्विंकल शर्मा ,अरुण माहोर आगरा उत्तर प्रदेश ,पालघर -महाराष्ट्र में दो हिन्दू संतो की हत्या, तमिलनाडु के वी रामलीगम की हत्या,हैदराबाद की डॉ प्रियंका रेड्डी ,मलेरकोटला -पंजाब के विधु जैन की हत्या,प्रशांत तिवारी ,कर्नाटक पश्चिम बंगाल के बंद गोपाल पाल की सपरिवार हत्या.
महामहिम महोदय बजरंगदल आपको इस ज्ञापन के माध्यम से ये बताना चाहता है कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज भारत मे इस हृदयविदारक घटना से आक्रोश में है और आपके माध्यम से निम्न लिखित मांगे करता है
* रिंकु शर्मा के हत्यारों को फांसी व अन्य हमलावरों पर रासुका लगाई जाए
* फास्ट्रेक कोर्ट में विचारण का आदेश कर,विचारण न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक की भी नियुक्ति के जाय
* रिंकु शर्मा के परिवार के 1 व्यक्तित को सरकारी नॉकरी ओर परिजनों को 1 करोड़ का आर्थिक सहयोग दिया जाए.
* दिल्ली में हिन्दुवों पर हो रहे लगातार हमलो के लिए दिल्ली पुलिस को जवाबदेह बनाए जाए
*देशभर में सरकारी जमीन पर मुस्लिमों द्वारा किये जा रहे अवैध अतिक्रमणों को अविलंब हटाया जाए।
*मुस्लिम बहुल छेत्र में हिन्दू युवकों को सुरक्षार्थ शास्त्र लाइसेंस अधिकाधिक दिया जाय।
श्रधांजलि में उपस्थित
अपूर्व सिंह(जिला संयोजक) मयंक उमरे(जिला सह संयोजक) रघुवीर साहू,राकेश शिंदे,बंटी पवार ,विनय यादव ,मुन्ना ठाकुर,कुलेश्वर,लछमन, रवि भारती एवं बजरंगी उपस्थित थे
रायपुर / शौर्यपथ / कोविड-19 महामारी के कारण 11 माह से स्कूल बंद है और अचानक 13 फरवरी को राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक में 15 फरवरी से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं आरंभ करने का आदेश जारी कर दिया। शनिवार को निर्णय लिया और सोमवार से स्कूल आरंभ यानि स्कूलों को साफ सफाई और सैनेटाईजेशन करने और अन्य तैयारी करने का कोई अवसर तक नहीं दिया गया।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि सरकार बच्चों के जीवन व भविष्य के प्रति की कितनी चिंतित है यह स्कूल खोलने के आनन-फानन में लिये गये निर्णय से समझा जा सकता है।
अध्यक्ष पॉल का कहना है कि केन्द्र सरकार ने स्कूल पुनः आरंभ करने के लिये दिशा-निर्देश जारी किया है उसका कड़ाई से पालन कैसे होगा, इसका जवाब भी सरकार को देना चाहिए। सरकार के इस निर्णय से सभी वर्ग के लोग विरोध कर रहे है, क्योंकि पहले स्कूलों को साफ सफाई करने और सैनेटाईज करने का पूरा समय दिया जाना था और केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन कराने की जिम्मेदारी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया जाना था और डीईओ से प्राप्त जानकारी के पश्चात् ही स्कूल में पढ़ाई आरंभ किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार प्रायवेट स्कूलों के संचालको के दबाव में आकर यह निर्णय लिया है जो अब सरकार के गले की फांस बनते नजर आ रही है।
परिजनों ने नगरी थाना पहुँच कर आरोपी व वाहन को जल्द तलाशने लगाई गुहर
15 जनवरी को गोरेगाँव में हुये सडक दुर्घटना में घायल , युवक की 23 जनवरी को हुई थी मौत
नगरी / शौर्यपथ / मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे एकलौते चिराग को अज्ञात कार ने ठोकर मारी थी जिससे मृतक के सर में गम्भीर चोट आने से कोमा में चला गया था रायपुर के DKS अस्पताल के आई सी यु में ईलाज के दौरान मौत हो गयी .
मृतक युवक मजदूरी कर परिवार का करता था भरण-पोषण
नगरी के ग्राम बोडरा निवासी युवक गोविंद यादव पिता जयचंद यादव मजदुरी कर 15 जनवरी की शाम 6 बजे के आस-पास ,सायकल चलाकर धर वापस लौट रहा था। रास्ते में गोरेगाँव तालब के पास तेज रफ्तार नगरी की ओर जा रही, कार ने जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया। युवक के सर पर गंभीर चोट की वजह से DKS रायपुर में भर्ती कराया गया .अस्पताल के आई सी यु में ईलाज के दौरान 23 जनवरी को युवक की मौत हो गई। युवक के मौत के बाद 20 दिन गुजर जाने के बाद भी नगरी पुलिस अज्ञात वाहन को तलाशने में नाकाम रही।
शनिवार को ग्राम बोडर्रा के सरपंच, नरेन्द्री नेताम, उपसरपंच पन्ना लाल, आदेश कुमार, काम देव, टीकम ध्रुव, पद्मिनी बाई, कचरा बाई, निर्मला बाई संतोषी बाई मृतक युवक के परिजनो ने नगरी थाना प्रभारी से भेंटकर न्याय की गुहार लगाई। मृतक नाबालिग युवक की धरेलु स्थित बेहद खराब है। पिता की मानसिक रोग से पीडित है। पुरे घर के लालन-पालन की जिम्मेदारी युवक के कंधो पर ही थी युवक मजदुरी कर परिवार की जरूरतों का निर्वाह करता था। अब युवक की मृत्यु के बाद परिवार के मुसिबतों का जैसे पहाड टुट पढा है। ग्रामीणों ने बताया दुर्घटना स्थल में क्षतिग्रस्त वाहन कार के प्राप्त टूटे टुकड़ों को नगरी पुलिस के हवाले कर दिया गया था .
धमतरी / शौर्यपथ / सेमरा,बोकराबेडा मार्ग मरम्मत के नाम पर लिपापोति की जा रही है . 3.10 k.m. लम्बी इस सडक मरम्मत के नाम पर शासन को धोखा दिया जा रहा है। बजरी गिट्टी व डामर के डालने के स्थान पर, पूरानी सडक के उपर डामर आईल का स्प्रे कर रेत बिछाया जा रहा है। सडक मरम्मत का काम कर रहे श्रामिकों व मुंशी ने बताया कि बडा गड्ढा होने पर ही मरम्मत के लिए बजरी गिट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा। उक्त सडक 4-5 वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।
सेमरा, बोकराबेडा मार्ग पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है ।जिसका मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ठेकेदार द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर लीपापोती कर, शासन को धोखा देने का कार्य किया जा रहा है।
बिलासपुर / शौर्यपथ / चंद्रपुरिहा (गुप्ता) कसौधन वैश्य समाज के द्वारा जूना बिलासपुर में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण में शामिल हुए अधारशिला प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन,समाजसेवी शिक्षाविद डॉ अजय श्रीवास्तव एवँ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ,कथा वाचक पण्डित महेश तिवारी का आशिर्वाद प्राप्त कर, प्रसाद ग्रहण किया ।
अजय श्रीवास्तव ने कहा जूना बिलासपुर , बिलासपुर का हदय स्थल है, यँहा के लोगो मे एक अपनापन है बिलासा दाई के द्वारा बसाया हुआ यह बिलासपुर शहर की झलक आज भी जूना बिलासपुर में देखने को मिलती है।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने अपना अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जूना बिलासपुर में अक्सर भक्ति से जुड़े आयोजन होते रहते है, बिलासपुर की कोई सी भी त्यौहार की रौनक देखना हो तो आप जूना बिलासपुर चले आये, नवरात्रि में माँ दुर्गा का विराजना हो,या हमारे छतीसगढ़ की मनाया जाना वाला भोजली,पोला हो । शुक्ला ने कहा यँहा के रहने वाले लोगो में आस्था को लेकर बड़ी सजगता एवँ जुड़ाव है।
शिक्षाविद डॉ अजय श्रीवास्तव एवँ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने इस शानदार आयोजन के लिए कसौधन वैश्य गुप्ता समाज के सरंक्षक शिव पताप साव ,अध्यक्ष आशीष गुप्ता ,सचिव राजीव गुप्ता एवँ समाज के समस्त सदस्यों को बधाई एवँ शुभकामनाएं,,,।
आज के इस आयोजन में जूना बिलासपुर के समस्त नागरिकगण एवँ श्रद्धालुओं की शानदार उपस्थिति रही,पूरा पंडाल श्रीमद भागवत के रसपान का आनन्द लिया ।
जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में कोरोना के विरूद्ध एक कदम हमारा भी के उद्देश्य से विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह व डायरेक्टर आलोक अग्रवाल के सानिध्य में एक नई पहल की गई। जिसके तहत विद्यालय परिसर में हाथ धोने की आटोमैटिक मशीन दिवंगत आयुष सिंह राठौर और आयुषी अग्रवाल की स्मृति में स्थापित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जांजगीर एस.डी.एम श्रीमती मेनका प्रधान जी के द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।
इस उद्घाटन समारोह में दिवंगत आयुष के पिता श्री संतोष सिंह राठौर और माता श्रीमती नीतू राठौर जी एवं दिवंगत आयुषी अग्रवाल के पिता आलोक अग्रवाल जी व नारायणी धाम सेवा समिति से महेन्द्र मित्तल तथा स्कूल के समस्त स्टाफ़ एवं सीनियर छात्रों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। इस कोरोना संक्रमण काल में बच्चों ने हाथ धोने के महत्व को समझा कि हाथ धोने से वायरस बैक्टीरिया बढने की क्षमता कम हो जाती है और बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा अपने कर्मचारी, छात्रों एवं आगंतुको की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रांगण में प्रवेश द्वार के समीप हाथ धोने की व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि स्कूल बिल्डिंग में प्रवेश के पहले ही हर व्यक्ति कोरोना संक्रमण के रोक थाम हेतु स्वच्छता एवं सुरक्षा का पालन कर सके।
यह उपकरण पैडस्टल तकनीकि पर आधारित है एवं सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करते हुए बिना टच से उपयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर नारायणी धाम सेवा समिति से महेन्द्र मित्तल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट स्कूल जॉंजगीर में एक पेडस्टल तकनीक हाथ धोने की मशीन अपने पूर्वजों की स्मृति में देने की घोषणा हेतु एस डी एम मेनका प्रँधान को कहा.. इस अवसर पर एस डी एम मेनका प्रँधान मेडम ने अपने उद्बोधन में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जॉंजगीर को इस सराहनीय प्रयास व एक अच्छी सोच के लिये अपना साधुवाद प्रदान किया ....
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज 28वें दिवस में लायंस क्लब के पदाधिकारियों के सहयोग से आम जनता को सड़क दुर्घटनाओं से बचने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मकई चौक में यातायात द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी स्टॉल में भ्रमण हेतु आए लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने अपील की गई।
लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद लुनावत, सचिव श्री मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष श्री लोकेश चोपड़ा, हरजिंदर छाबड़ा एवं सदस्य गण द्वारा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवर स्पीड, वाहन चालन के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने, प्रेशर हॉर्न नहीं बजाने, वाहनों को रोड में अव्यवस्थित खड़ी नहीं करने, रात्रि में वाहन खड़े करने पर पार्किंग लाइट का उपयोग करने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं देने सहित यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर यातायात जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया गया।
यातायात शाखा धमतरी द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात के प्रति जागरूक करते हुए जन जागरूकता पाम्पलेट वितरण किया जा रहा है । कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों सहित यातायात के उप निरीक्षक शत्रुहन पांडेय, प्रधान आरक्षक उमेश शुक्ला उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
