
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं द गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल सुकुल पारा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आनंदमय व उत्साह पूर्ण वातावरण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस संदर्भ में शिक्षकों शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं ने पूर्व तैयारियां कर रखी थी। इस हेतु पूरे विद्यालय को रंगीन गुब्बारों, पुष्पों एवं पत्तियों से सजाया गया था।
नन्हे व सौम्य बालक बालिकाओं ने स्वयं को श्रीकृष्ण व राधा के स्वरूप में सजा संवार रखा था। जबकि अन्य वरिष्ठ छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यालय को सजाने, मटका बांधने, लटकाने व पूरे वातावरण को सुंदर बनाने में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा, अर्चना व माल्यार्पण के साथ हुआ। संस्था के संचालक राजेश धर दीवान ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। मटका फोड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में छात्रों के साथ-साथ छात्रोंओ ने भी पूरे उत्साह- उमंग के साथ पृथक से भाग लिया। संचालक दीवान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूरे स्टाफ को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।
निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश
मुंगेली / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास और अतिरिक्त न्यायाधीश बिभु दत्त गुरु मुंगेली जिला के प्रवास पर रहे। इस दौरान सर्किट हाउस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र कुमार अजगल्ले, कलेक्टर राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलराम कुमार देवांगन ने न्यायाधीशों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात माननीय न्यायाधीशों ने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय में न्यायालयीन कक्षों एवं अनुभागों का निरीक्षण कर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों से न्यायालय के प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
मा. न्यायाधीशों ने जिला एवं सत्र न्यायालय में निर्माणाधीन लॉयर हॉल, टॉयलेट काम्प्लेक्स और डिजिटल कम्प्यूटर लैब तथा ग्राम खेढ़ा में निर्माणाधीन आवासीय कालोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने निर्देशित किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा जिला न्यायाधीश सहित न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
माननीय न्यायाधीशों का अधिवक्ता संघ नेे सदस्यों ने किया स्वागत
माननीय न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास और अतिरिक्त न्यायाधीश बिभु दत्त गुरु का न्यायालय पहुंचने पर अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष टीकम चंद्राकर ने संघ के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी। वहीं संघ के सदस्यों ने कोर्ट परिसर में डाकघर, पुलिस चौंकी और सर्वसुविधायुक्त कैंटिन की मांग की। इस पर माननीय न्यायाधीशों ने बताया कि कोर्ट परिसर में डाकघर स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने सर्वसुविधायुक्त कैंटिन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायालय को सुविधाजनक बनाने के लिए पहल किया जा रहा है। इसमें अधिवक्ता संघ को भी कार्य करने में सहूलियत होगी। अतिरिक्त न्यायाधीश बिभु दत्त गुरु ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार न्यायालय में सुविधा बढ़ाने सभी काम तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों को गम्भीरतापूर्ण ढंग से निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने की बात कही। माननीय न्यायाधीशों ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के सदस्यों के बैठने के लिए भवन का भी अवलोकन किया और आवश्यक मरम्मत एवं साफ-सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
माननीय न्यायाधीशों ने परिसर में लगाया पौधा
न्यायालय परिसर के निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीशों द्वारा पौधारोपण किया गया। माननीय न्यायाधीश नरेंद्र कुमार व्यास ने रूद्राक्ष का पौधारोपण किया। वहीं अतिरिक्त न्यायाधीश बिभु दत्त गुरु ने दहिमन का पौधा लगाया। इसके साथ जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायधीश चंद्र कुमार अजगल्ले ने बादाम का पौधा लगाया। माननीय न्यायाधीशों ने आमजनों से भी अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधा लगाने और उसे सुरक्षित रखने की अपील की। कलेक्टर एवं एसएसपी ने जिला प्रशासन की ओर से माननीय न्यायाधीशों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
रायपुर /शौर्यपथ /केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर कल रात रायपुर पहुंचे। वे आज नक्सल विरोधी अभियानों पर कई बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। श्री शाह आज सुबह रायपुर जिले के चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम जायेंगे। बाद में वे अंतरराज्यीय समन्वय पर छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे राज्य के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास पर एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
पिछले साल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं। इस वर्ष अब तक राज्य में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 142 नक्सली मारे गये हैं। श्री अमित शाह कल सुबह साढ़े दस बजे रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ में सहकारी क्षेत्र के विस्तार पर एक बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।
नई दिल्ली /शौर्यपथ /प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक यूक्रेन यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारत-यूक्रेन मैत्री संबंधों में गहनता के लिए इस महान देश में गये थे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई। भारत सर्वदा शांति का पक्षधर रहा है। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन सरकार और वहां के लोगों को आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया।
नई दिल्ली /शौर्यपथ /अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बहुउद्देशीय एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए 5 करोड़ 28 लाख की अनुमानित लागत से भारत को पनडुब्बी रोधी सोनोबोयस युद्ध प्रणाली और संबंधित उपकरणों की भारत को संभावित बिक्री की स्वीकृति दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने अपेक्षित प्रमाणपत्र जारी कर कल अमरीकी कांग्रेस को इस संभावित बिक्री के बारे में अधिसूचित किया। बाइडेन प्रशासन की अधिसूचना में कहा गया है कि यह सौदा अमरीका के प्रमुख रक्षा भागीदार भारत के साथ द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को सुदृढ करने और सुरक्षा को बेहतर करने में मदद करने की अमरीका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप है। अधिसूचना में कहा गया है कि भारत प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण देश है।
इस प्रस्तावित बिक्री से भारत-अमरीका के सामरिक और रक्षा संबंध मजबूत होंगे और एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों के माध्यम से पनडुब्बी रोधी युद्धक अभियान चलाने में भारत की क्षमता और बेहतर होगी। भारतीय नौसेना ने इस वर्ष मार्च में एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों को अपने बेडे में शामिल किया था।
नई दिल्ली /शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सवेरे ग्यारह बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की यह 113वीं कडी होगी। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज ऑन. ए. आई. आर. मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसे आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारित किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी प्रादेशिक भाषाओं में भी इसका प्रसारण करेगा।
नई दिल्ली /शौर्यपथ /नेपाल के तनाहुन जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों और घायलों को भारत लाने के कार्य की निगरानी के लिए युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गई हैं। काठमांडू में भारतीय दूतावास के अनुसार इस दुर्घटना में 27 भारतीयों ने जान गंवाई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सुश्री खडसे ने कहा कि उन्होंने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और नेपाल विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ब्रिघु धुंगाना के साथ बचाव अभियान और आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा की। महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर भारतीय वायुसेना का विमान बस दुर्घटना में मारे गए महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के शवों को भारत लाएगा।
युवा कार्य और खेल मंत्री दुर्घटना में घायल लोगों को देखने त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल भी गईं। काठमांडू में भारतीय दूतावास घायलों के उपचार और मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन के लगातार संपर्क में है। दूतावास ने चौबीसों घंटे काम करने वाले आपात टेलीफोन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर है – 9 7 7-9 8 5 1 1 0 7 0 2 1, 977-9 8 5 1 3 1 6 8 0 7 और 977-9 7 4 9 8 3 3 2 9 2 .
महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर भारतीय वायुसेना का विमान बस दुर्घटना में मारे गए महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के शव भारत लाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्ति की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
नई दिल्ली /शौर्यपथ /रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत क्षमता निर्माण के लिए रक्षा क्षेत्रों तथा टिकाऊ प्रौद्योगिकी और औद्योगिक भागीदारी के लिए अमरीका के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। श्री सिंह ने कल वाशिंगटन डी.सी. में अमरीका-भारत सामरिक भागीदारी मंच द्वारा आयोजित गोलमेज बैठक में अमरीकी रक्षा उद्योग के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करते हुए यह बात कही। श्री सिंह ने बल देकर यह भी कहा कि भारत, अमरीकी निवेश और प्रौद्यागिकी सहयोग का स्वागत करता है और वह कुशल मानव संसाधन आधार, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और कारोबार अनुकूल मजबूत व्यवस्था के साथ तैयार है। बडी संख्या में अमरीकी रक्षा और प्रौद्योगिकी कंपनियों ने गोलमेज बैठक में भाग लिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाशिंगटन डी.सी में अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवान से भी भेंट की। उन्होंने उभरती हुई भू-राजनीतिक स्थिति और कई प्रमुख क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने भारत और अमरीका के बीच चल रहे रक्षा उद्योग सहयोग परियोजनाओं और उन संभावित क्षेत्रों के बारे में भी चर्चा की जहां दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं।
नई दिल्ली/शौर्यपथ /दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से ऐसे सभी आवश्यक उपाय करने को कहा है जिससे नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाएं सुलभ होना सुनिश्चित हो। श्री सिंधिया ने कल नई दिल्ली में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं संबंधी नवगठित हितधारक सलाहकार समिति के साथ दूसरी बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत की दूरसंचार प्रणाली के भविष्य को दिशा देना और सहयोगपूर्ण नीति निर्माण के लिए हितधारकों को शामिल करना था। श्री सिंधिया ने सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों और इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के भारत के 6जी दृष्टिकोण के बारे में चर्चा की। बैठक के दौरान दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने देश में शत-प्रतिशत ब्रॉडबैंड कवरेज के लिए निवेश को प्रोत्साहित करने के वास्ते समर्थन कारी नीति बनाए जाने की मांग की।
रायपुर /शौर्यपथ /केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि उनका मंत्रालय नाविकों की सुरक्षा, संरक्षा, कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कल महाराष्ट्र के पवई में समुद्री प्रशिक्षण संस्थान-एमटीआई में वरिष्ठ अधिकारियों और युवा कैडेटों को संबोधित करते हुए श्री सोनोवाल ने इस दिशा में सरकार के कदमों और पहलों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि सरकार भारत को शीर्ष दस समुद्री राष्ट्रों में शामिल करना चाहती है। श्री सोनोवाल ने कहा कि भारत पोत निर्माण, पोतों की मरम्मत, पोत पुनर्चक्रण, आयात-निर्यात कारोबार, तटवर्ती पोत परिवहन और अंतर्देशीय जलमार्गों जैसे समुद्री क्षेत्र से जुड़े व्यापार के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व अब समुद्री क्षेत्र में हमारे देश की प्रवीणता की ओर आकर्षित हो रहा है और विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत की बेहतर होती रैंकिंग इसका प्रमाण है। केंद्रीय मंत्री ने एमटीआई की अत्याधुनिक सुविधाओं को देखा और ”एक पेड़ मां के नाम” अभियान की भावना के अनुरूप संस्थान की आयुष वाटिका में एक पौधा लगाया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
