
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मुंबई / शौर्यपथ/ मुंबई में अपने पति और सास-ससुर की प्रताड़ना से त्रस्त विवाहिता ने खुदकुशी कर ली. 27 साल की विवाहिता ने विक्रोली रेलवे स्टेशन पर रेल के नीचे आकर खुदकुशी कर ली. शुरू में लगा कि एक्सीडेंट है लेकिन जब स्टेशन पर लगा सीसीटीवी देखा गया तो खुदकुशी का खुलासा हुआ. हालांकि विवाहिता ने खुदकुशी के पहले अपने पिता को मैसेजे भेज जानकारी दी थी लेकिन वो समय रहते देख नहीं पाया था. कुर्ला रेलवे पुलिस ने पति और सास ससुर के खिलाफ प्रताड़ना और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.
मृतका की शादी 2 साल पहले ही हुई थी. पिता के मुताबिक उनकी बेटी एक प्राइवेट कंपनी में HR थी जबकि पति कार चालक है. ससुराल वाले उनकी बेटी की पूरी कमाई भी ले लेते थे और घर का काम भी करवाते थे. 2 साल बाद भी मां नहीं बनने पर उसे ताना भी मारते थे. उनकी बेटी ये सब सहन करती रही लेकिन 5 मई को जो हुआ उससे वो टूट गई.
पिता के मुताबिक 5 मई को दामाद ने उन्हें अपने घर बुलाया और पत्नी की दोस्त और सहेलियों के साथ सेल्फी (ग्रुप फ़ोटो) दिखाते हुए आपत्ति जताई जिसे लेकर वाद विवाद हुआ. मामला पुलिस तक गया. पुलिस ने पति हर्षद को चेतावनी दी और पिता को समझाया कि कुछ दिन के लिए वो बेटी को अपने पास रखें. उसके 2 दिन बाद 7 मई को विवाहिता ने खुदकुशी कर ली.
उसने अपने पिता को लिखे मैसेज में लिखा कि "मैंने सबकुछ बरदाश्त किया. अपना सबकुछ पति हर्षद को सौंप दिया लेकिन चरित्र हनन का आरोप बरदाश्त नहीं कर सकती." पुलिस ने पति हर्षद शेरे, ससुर सिद्धार्थ शेरे और सास शरद शेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
(आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं.)
Shouryapath news durg । दुर्ग / बारिश के पूर्व फाउंडेशन तक का कार्य और पाइपलाइन आदि से संबंधित जलजीवन मिशन आदि के कार्य पूरा कर लें। मनरेगा के कार्यों को विस्तारित करें। इसमें गुणवत्तामूलक कार्य स्वीकृत कर बड़े पैमाने पर रोजगारमूलक कार्यों का सृजन करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिये। कलेक्टर ने कहा कि बारिश से पूर्व फाउंडेशन आदि से संबंधित कार्य पूरे हो जाएंगे तो आगे कार्यों में आसानी होगी। जलजीवन मिशन से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता वाले हैं इसमें पाइपलाइन आदि का कार्य तय समय में पूरा कर लें ताकि बारिश से पूर्व ही यह सब कार्य हो जाए और किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी, रिसाली निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, भिलाई चरौदा निगम आयुक्त श्री कीर्तिमान राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। *जिला अस्पताल और सुपेला में चल रहे कार्य सबसे अहम-* कलेक्टर ने जिला अस्पताल और सुपेला अस्पताल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरा करने कहा। उन्होंने कहा कि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े निर्देश तय समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में ड्रेनेज की समस्या किसी तरह से नहीं रहनी चाहिए। डीएमएफ में हमेशा से हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को अहमियत दी गई है। यह काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होते रहना चाहिए। *डीएमएफ के कार्यों को विस्तार दें-* कलेक्टर ने डीएमएफ से जुड़े हुए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की और अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि तय समय पर गुणवत्तायुक्त ढंग से उनके कार्य पूरे हो जाएं। *नरवा के स्ट्रक्चर पर काम अहम-* कलेक्टर ने कहा कि बारिश से पूर्व नरवा स्ट्रक्चर पर ठोस ढंग से काम होना चाहिए ताकि बारिश के मौके पर जल संरक्षण का लाभ भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाने की दिशा में हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी कार्य तय किये गये हैं। उन्हें प्रभावी रूप से मानिटरिंग करते हुए करें। उन्होंने कहा कि वे इन स्ट्रक्चर की प्रगति स्पाट पर पहुँचकर भी करेंगे। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों से गौठानों की निरंतर मानिटरिंग करने, गोबर क्रय करने, वर्मी कंपोस्ट बनवाने एवं इसे विक्रय की प्रक्रिया की मानिटरिंग करते रहने के निर्देश दिये। *इंग्लिश मीडियम स्कूलों के प्राचार्यों को भी निर्देश*- कलेक्टर ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर के संबंध में भी और यहाँ होने वाली पढ़ाई के संबंध में भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्य साल भर की पढ़ाई की प्लानिंग कर लें। शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर कोर्स मटेरियल एवं एडमिशन तक सभी तरह के प्लान बना लें। उन्होंने अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर के संबंध में निरंतर मानिटरिंग करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस सत्र से 7 नये इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ हो जाएंगे। यहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर की और सुविधाओं के संबंध में सारी तैयारियाँ कर लें।
Shouryapath news jagdalpur । : मामले में जनता कांग्रेस के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एवं बस्तर सोशल मिडिया के माध्यम से पत्र लिख बोले की पेयजल एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण कार्य हेतु बोर खनन कर्मियों को कोरोना काल में जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए बस्तर जिला में खनन हेतु सशर्त अनुमति देने हेतु विचार किया जाए, ताकि लाकडाउन में कृषि कार्य एवं पेयजल के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य ना रुके ! साथ ही साथ बोर संचालको को भी राहत मिलेगा कइयों की गाड़िया किस्तों में हैं एक गाडी के पीछे इनके 10 - 20 मजदुर होते हैं उनका राशन तनख्वाह चालाक का तनख्वाह और उसके अलावा लाखो क़िस्त वो अलग दो महीनो से फिलाहल लाकडाउन व कोरोना की मार सह रहे सभी लोग किन्तु इस विपरीत परिस्थिति में भी कम से कम बोर खनन कर्मियों को कृषि एवं पेयजल हेतु जरुरी कामो के लिए अनुमति प्रदान करने की ओर विचार किया जा सकता हैं, यह महत्वपूर्ण कार्य भी नहीं रुकेगा और बोर खनन संचालक, उनके मजदुर और उनके चालकों का भी रोजगार शुरू हो जाएगा, महोदय से निवेदन हैं इस ओर विचार कर उचित निर्णय लेवें !
SHOURYAPATH NEWS mungeli । मुंगेली/ सरकार ने पुरे प्रदेश में 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष के लोगों के लिए शुरू हुआ वैक्सीन लगाने का हुआ दौर कोरोना की दुसरे लहर को देखते हुये । बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं,वही वैक्सीन को लेकर आमलोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है यही वजह है कि वैक्सिनेशन सेंटर और शासकीय अस्पतालों में सुबह से ही लम्बी लाईन लगी हुई है,अपने बारी आने का इंतजार कर रहे है ।प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्क्स का दर्जा देते हुए । सभी पत्रकारों के लिए वैक्सिनेशन को प्राथमिकता दी गयी है,इसी के तहत मुंगेली प्रेस क्लब के सचिव एंव नवभारत के ब्यूरो चीफ योगेश शर्मा ने भी नगर के साईं मंदिर के पास प्रेस क्लब भवन में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर पहुंच कर । वैक्सीन का पहला डोज लगवाए साथ ही सभी पत्रकारों से वैक्सीन लगवाने की अपील किये हैं,प्रेस क्लब सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना ही एक मात्र उपाय । है ये वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है अफवाहों पर ध्यान ना देते हुए अपनी बारी आने पर सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं, औऋ अपने साथ ही साथ अपने परिवार के लोगो सुरक्षित रखे । आगे शर्मा ने काहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा पत्रकारों एवँ उनके परिजनों के लिए वैक्सिनेशन की जो व्यवस्था की गई है इस संबंध में जिला प्रशासन से चर्चा की जाएगी । जिसके बाद जिले के सभी पत्रकार एवँ उनके परिजनों का वैक्सीन लगवाया जाएगा ।
Shouryapath news bastar। सर्व आदिवासी समाज जिला उपाध्यक्ष भरत कश्यप ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश में लगातार कोरोना महामारी का संक्रमण कम नहीं हो रहा है, कोरोना की दुसरी लहर किसी विभीषिका से कम नहीं है कितनी हि जानें जा चुकी हैं कितने बच्चे अनाथ हो गये.. कई परिवार तबाह हो गए.इसके नियंत्रण हेतू.. इस समय 18 से 44 साल तक एवं 45 साल से ऊपर के उम्र वालों को अलग अलग चरणबद्ध वैक्सीन लगवाया जा रहा है आप सभी कोविड वेक्सीनेशन सेंटर जाकर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगाईए और सुरक्षित रहिए, आज कल लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न प्रकार की अफ़वाहें समाज में फैलाई जा रही है जबकि इस अफवाह का हकीकत से कोई वास्ता नहीं है, भारत देश दुनिया के वैज्ञानिकों व डाक्टरों ने वैक्सीन बनाई है जो कि कई स्तर के जांच परीक्षण से होकर गुजरी है। ऐसे में इन वैक्सीन की मान्यता भी विभिन्न स्थानों से मिली हुई है, जिसके बाद ही शासन द्वारा आम लोगों को ये वैक्सीन लगवाई जा रही है ऐसे में समाज के लोगों से अपील करना चाहुंगा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना देते हुए, खुद को, परिवार को,गांव को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन जरूर लगाएं। अगर कोई ऐसी अफवाह फैला रहा तो स्थानीय प्रशासन अथवा थाने को इसकी सूचना दें*
Shouryapath मुंगेली । वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए जिले के कठोर लॉकडाउन जिला कलेक्टर के आदेश द्वारा लगाया गया है। ऐसे संकट के समय में चाईल्ड लाईन की टीम बच्चों के नई उम्मीद बनकर मदद कर रहे हैं। ऐसा ही एक घटना 09 मई रविवार की है। ग्राम कोसमतरा जिला मुंगेली में अज्ञात बालक घूमते हुए पाया गया जो अपने माता पिता से बिछड़ गया था। जिसकी सूचना चाईल्ड लाईन के केन्द्र समन्वयक उमाशंकर कश्यप को मिला। उसके बाद चाईल्ड लाईन टीम एवं थाना प्रभारी फास्टरपुर की संयुक्त टीम ग्राम कोसमतरा पहुंच कर बच्चे का पतासाजी, पंचनामा तैयार कर रेस्क्यू किया। चाईल्ड लाईन टीम के द्वारा बालक की जानकारी दूरभाष द्वारा बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिया गया। चाईल्ड लाईन टीम के द्वारा बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों को सुपुर्द किया। इस तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर चाईल्ड लाईन, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एंव पुलिस की सक्रियता से कोविड-19 के गंभीर हालत में बच्चों को संरक्षण देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया। उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन ने बताया कि चाईल्ड लाईन 24 घंटे चलने वाली राष्ट्रीय इमरजेंसी निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है। किसी बच्चों का आश्रय के जरूरत हो, कोई बच्चों को पीट रहा हो, अनाथ, गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है, तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि कोविंड - 19 के प्रभाव से यदि दुर्भाग्यवश किसी बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो गई है। किसी बच्चे के माता पिता कोरोना संक्रमित हो तथा चिकित्सालय मे हो और घर पर बच्चों की देखभाल करने वाले कोई न हो तो चाईल्ड लाईन 1098 पर संपर्क करे। रेस्क्यू टीम में संजीव ठाकुर थाना प्रभारी फास्टरपुर, उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन, काउंसलर निशा यादव, टीम मेम्बर लक्ष्मी नारायण, संजय कुमार बघेल, हितेश कुमार एवं पुलिस टीम की सहभागिता रही।
Shouryapath मुंगेली । वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए जिले के कठोर लॉकडाउन जिला कलेक्टर के आदेश द्वारा लगाया गया है। ऐसे संकट के समय में चाईल्ड लाईन की टीम बच्चों के नई उम्मीद बनकर मदद कर रहे हैं। ऐसा ही एक घटना 09 मई रविवार की है। ग्राम कोसमतरा जिला मुंगेली में अज्ञात बालक घूमते हुए पाया गया जो अपने माता पिता से बिछड़ गया था। जिसकी सूचना चाईल्ड लाईन के केन्द्र समन्वयक उमाशंकर कश्यप को मिला। उसके बाद चाईल्ड लाईन टीम एवं थाना प्रभारी फास्टरपुर की संयुक्त टीम ग्राम कोसमतरा पहुंच कर बच्चे का पतासाजी, पंचनामा तैयार कर रेस्क्यू किया। चाईल्ड लाईन टीम के द्वारा बालक की जानकारी दूरभाष द्वारा बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिया गया। चाईल्ड लाईन टीम के द्वारा बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे के परिजनों को सुपुर्द किया। इस तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर चाईल्ड लाईन, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एंव पुलिस की सक्रियता से कोविड-19 के गंभीर हालत में बच्चों को संरक्षण देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया। उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन ने बताया कि चाईल्ड लाईन 24 घंटे चलने वाली राष्ट्रीय इमरजेंसी निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है। किसी बच्चों का आश्रय के जरूरत हो, कोई बच्चों को पीट रहा हो, अनाथ, गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है, तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि कोविंड - 19 के प्रभाव से यदि दुर्भाग्यवश किसी बच्चे के माता पिता की मृत्यु हो गई है। किसी बच्चे के माता पिता कोरोना संक्रमित हो तथा चिकित्सालय मे हो और घर पर बच्चों की देखभाल करने वाले कोई न हो तो चाईल्ड लाईन 1098 पर संपर्क करे। रेस्क्यू टीम में संजीव ठाकुर थाना प्रभारी फास्टरपुर, उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन, काउंसलर निशा यादव, टीम मेम्बर लक्ष्मी नारायण, संजय कुमार बघेल, हितेश कुमार एवं पुलिस टीम की सहभागिता रही।
Shouryapath news bastar। *जगदलपुर / वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद लोगों में टीका लगवाने की होड़ मच गई है। जिसके चलते क्षेत्र में लगातार वैक्सीन केन्द्रो को खोले जाने की मांग बढ़ रही है इसी के मद्देनजर आज बीपीएल कार्ड धारकों के लिए एक और टीकाकरण केंद्र का प्रारंभ जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,महापौर सफीरा साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे द्वारा माहेश्वरी भवन मे किया गया। दूसरी ओर कल राज्य सरकार सरकार द्वारा पत्रकारों,वकीलो एवं अन्य वर्गो क़ो भी फ्रंटलाइन वारियर्स दर्जा दिया गया। उनके लिए आज विद्या ज्योति स्कूल को क़ो टीकाकरण केंद्र बनाया गया दोनों ही केन्द्रो की शुरुआत आज प्रातः श्री जैन के द्वारा प्रारंभ की गई *।श्री जैन ने बताया कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस महामारी की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखी गई है इसमें टीकाकरण का कार्य प्रमुखता से कराने की है इसी परिपेक्ष में आज दो और केंद्र खोले गए हैं जैसे-जैसे वैक्सीन की आपूर्ति होगी वैसे ही नये केंद्र खोले जाएंगे श्री जैन ने जनता से अपील की है कि वे जल्द से जल्द वे टीका लगवा ले* *उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने टीकाकरण के लिए अपने विधायक निधि की राशि 2 करोड रुपए और 1 माह का वेतन भी वैक्सीनेशन के लिए दान में दे दी है। विधायक श्री जैन ने प्रदेश के पत्रकारों'वकीलों एवं अन्य वर्गों को को फ्रंटलाइन बैरियर्स का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है ।* *आज शुभारंभ अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, शहरी टीकाकरण प्रभारी डी पी बस्तीहा सहित माहेश्वरी* *समाज के श्याम सोमानी,गजेंद्र चांडक, शिवनारायण चांडक, तेजमल राठी, जुगत मल चांडक,दीपक* *पनपालिया,वीरा राठी,* *सौरभ मोतीवाला,अनिल केला चंद्रेश राठी सहित प्रशासनिक एवं स्वास्थ अमला मौजूद रहा*
Shouryapath news । Rajnandgaon जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदो पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहां कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में एक भी कार्य नहीं किया गया है। इस वक्त जब समूचा देश कोविड जैसे महामारी से जूझ रहा है, लॉकडाउन के कारण देश की जनता आर्थिक तंगी से परेशान है। ऐसे विपरीत समय में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खाद का रेट बढ़ाना किसानों के साथ अन्याय है। डी ए पी, एन पी के, एम ओ पी के दाम बढ़ाये गए हैं जिसके परिणाम स्वरूप 1150 की डी ए पी अब 1900 रुपये बोरी मिलेगी वहीं 1285 की एन पी के 1747 में और 850 का एम ओ पी 1000 में मिलेगा इस तरह सरकार ने एकमुश्त 58 प्रतिशत की वृद्धि कर अपने किसान विरोधी और कम्पनी परस्त नीतियों का खुला प्रदर्शन किया है। खाद का रेट बढ़ने से किसानों के सामने संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे खेती का खर्च भी बढ़ जाएगा। केंद्र सरकार को फर्टिलाइजर कंपनीयो की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए मूल्य वृद्धि रोकना चाहिए। भारत कृषि प्रधान देश है छत्तीसगढ़ की अधिकांश जनता किसान है। छत्तीसगढ़ की जनता ने केन्द्र की मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 9 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में दी है उसके बाद भी भाजपा के एक भी सांसदों द्वारा किसान हित में मोदी सरकार को आगाह करते आज तक नहीं देखा गया। यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भाजपा सांसदों द्वारा किया जा रहा विश्वासघात है। साथ ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों को केंद्र सरकार लूट रही है। राजनांदगांव जिले के खरीफ फसल की खेती करने वाले 260000 किसानों ने प्रीमियम की राशि जमा की थी जिसमें से मात्र 95847 किसानों को ही पात्र माना गया। लगभग 150000 से अधिक किसानों को बीमा की राशि से वंचित होना पड़ा।
खेल /शौर्यपथ / टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच मनमुटाव की काफी खबरें मीडिया में आई हैं। हालांकि सहवाग धोनी की कप्तानी की तारीफ करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं। सहवाग का मानना है कि धोनी जैसा कप्तान ना भारत को फिर से मिल सकता है और ना ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को। सहवाग ने साथ ही कहा कि अगर वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप के समय कप्तान होते, तो टीम इंडिया खिताब शायद नहीं जीत पाती।
वीरू ने क्रिकबज के एक शो में कहा, 'धोनी जैसा कप्तान किसी भी टीम को मिल पाना मुश्किल है। अगर मैं 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कप्तान होता, तो आखिरी ओवर अनुभव के आधार पर हरभजन सिंह को देता, लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं किया और लक ने भी उनका साथ दिया।' सहवाग ने आगे कहा, 'धोनी का लक उनका साथ देता है वह इसलिए नहीं कि वह लकी हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि वह फैसले ऐसे लेते हैं, जिसमें लक उनका साथ दे।'
इसके अलावा सहवाग ने कहा, 'उनकी कप्तानी में गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करते हैं, इसकी वजह बेहतर गेंदबाज नहीं बल्कि विकेट की पीछे खड़े धोनी होते हैं।' धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। वह दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीनों आईसीसी ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जिताई हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
