
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यपथ / सांसद श्री दीपक बैज ने कहा कि विकास कार्यों का निर्माण गुणवत्तायुक्त हो, गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें। साथ ही उन्होंने मौसमी बीमारियों के नियंत्रण और डेंगू मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सांसद श्री दीपक बैज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), जिला खनिज संस्थान न्यास निधि और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगरनिगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित समिति के अन्य सदस्य और कलेक्टर श्री चंदन कुमार वनमण्डलाधिकारी श्री डीपी. साहू संचालक कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान श्री गणवीर धमशील सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
शासी परिषद की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा किया गया। जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना, प्रधानमंत्री शहरी विकास योजना, शहरी स्वच्छता अभियान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के कार्य, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत पूरक पोषण आहार एवं मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम एवं योजनाओं में प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया गया।
दिशा की बैठक में बविप्रा के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी वर्षवार देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युत व्यवस्था दूरूस्त करने और पेंशन प्रकरणों में राशि अंतरण की जानकारी खाता धारक को देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संसदीय सचिव श्री जैन ने स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही झोला छाप चिकित्सकों पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सीएमएचओ को कहा। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होंने हाल ही में किए गए लोकार्पित भवनों में लोकार्पण पत्थर को लगवाने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा। विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम ने अधिक समय से कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बिंताघाटी में सड़क निर्माण के साथ नाली का निर्माण करने की मांग की और उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी को शिक्षक व्यवस्था में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सलाह एवं समन्वय कर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक की व्यवस्था करने की बात कही।
बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के आगामी कार्ययोजना और प्रस्तावों पर चर्चा किया गया। जिसमें उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने सुझाव व प्रस्ताव दिए। सभी अतिथियों ने प्रत्यक्ष प्रभावित गांवों में डीएमएफ मद से विकास कार्य करने की बात कही। कार्ययोजना में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन, जिले के अन्य विकासात्मक व जनकल्याणकारी कार्यों तथा भौतिक अधोसंरचना विकास के प्रस्तावों पर चर्चा कर सहमति दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में किए गए पुलिस और परिवहन विभाग के कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों में तत्परता और शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों में उत्सुकता होना जरूरी है, इसके लिए शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु कार्य करने की आवश्यकता है। प्राचार्य अपने संस्था के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरक की भूमिका में रहें। साथ ही स्कूल-कक्षा में कमजोर बच्चों को चिन्हाकिंत कर शिक्षा के प्रति लगन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उक्त बातें कलेक्टर श्री कुमार ने शहर के एमएलबी-02 स्कूल के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय प्राचार्य की बैठक में कही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी अखिलेश मिश्रा सहित जिले के सभी हाई स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि एक लक्ष्य लेकर कार्य करने से ही दिशा मिलती है। स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लिखने-पढ़ने और विषय की समझ क्षमता बढ़ाने के लिए संस्था के सभी मानव तथा अन्य संसाधनों का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य को प्रतिदिन अपने शिक्षकों के साथ बैठक लेकर दिन में किए कार्यों की समीक्षा कर संस्था में बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने का प्रयास करने की आवश्यकता है।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तैयार किए गए कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी दिए। जिसमें प्रति माह 9वीं से 12वीं तक के बच्चों का विषयवार परीक्षा लेकर आंकलन कर स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार किए जाएगा। साथ ही बच्चों में शिक्षा के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा पैदा करने के लिए विद्यार्थी मेनेजमेंट पर कार्य करने की आवश्यकता बताते हुए परीक्षा में पेपर के प्रारूप, समय प्रबंधन, उत्तर लिखने की कला सिखाने के लिए तैयार कार्ययोजना पर चर्चा किए। इसके अलावा उन्होंने क्लास में बोर्ड वर्क, क्लास वर्क, क्लास नोट, बुकों पर अंडर लाईनिंग करवाने तथा स्कूल में रिडिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कक्षा में लिए जाने वाले यूनिट टेस्ट या मासिक टेस्ट के रिजल्ट की जानकारी पालकों को भी दें और कमजोर बच्चों के स्तर सुधारने के लिए पालकों का आवश्यक सहयोग लें। कलेक्टर ने अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई के दौरान बच्चों को शब्दों सहित उसके अर्थ को भी बताने और विज्ञान विषय पर संबंधित पाठ्य ने अध्ययन के साथ-साथ प्रायोगिक कार्य भी करवाने कहा, जिससे विषय की समझ आसानी से हो सके।
दन्तेवाड़ा / शौर्यपथ / दन्तेवाड़ा कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने शुक्रवार को गीदम विकास खंड में स्थित एजुकेशन सिटी जावंगा का अवलोकन किया। श्री नंदनवार ने आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहुंच कर शिक्षा स्वास्थ्य व विद्यालय में संचालित अन्य गतिविधियों का निरीक्षण कर जानकारी ली। प्राचार्य श्री गोपाल पांडे ने एजुकेशन सिटी एवं विद्यालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रवेश एवं शिक्षकों के सम्बंध में कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्री नंदनवार ने अंग्रेजी भाषा में बात करना स्पोकेन इंग्लिश को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों से अंग्रेजी में संवाद किया एवं भविष्य में अच्छी सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं व प्रेरणा दी। विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का जायजा लेते हुए विज्ञान प्रयोगशाला शिक्षक अमुजुरी विश्वनाथ के द्वारा थ्रीडी प्रिंटर, इंस्पायर अवार्ड मानक प्रोजेक्ट, लेथ मशीन से बनाई वुड प्रोडक्ट्स के संबंध में जानकारी लिया। ग्रन्थालय में प्रतियोगिता संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता एवं ई-लाईब्रेरी के संबंध में लाइब्रेरियन से पूछा। संगीत कक्षा में संगीत प्रशिक्षक से विभिन्न प्रकार संगीत यंत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा अच्छी पहल करने दंतेवाड़ा जिला का नाम रोशन करने का भी कहा। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का भी निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिए। श्री नंदनवार ने समक्ष विद्यालय का निरीक्षण कर वहां मेस कक्ष का भी जायजा लिया साथ ही टीचर्स को आवश्यक निर्देश दिए। ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण कर अच्छे से देख-रेख करने के निर्देश दिए। श्री नंदनवार ने बीपीओ कॉल सेंटर का अवलोकन कर अधिक से अधिक पूना माड़कल के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने छू-लो-आसमान कन्या परिसर कारली के छात्राओं से पढ़ना कैसे है और एनईईटी, जेईई की तैयारी कैसी करनी है बच्चों को प्रश्नों के प्रेक्टिस कराने है। पिछले सभी सालों के प्रश्नों को हल कराना दैनिक टेस्ट होने चाहिए। सभी छात्राओं के प्रगति पत्र बनाने है सभी बच्चों की समीक्षा करनी है। उन्होंने ने सभी छात्राओं में कांफिडेंट लाना है मोटीबेट करना है। एनईईटी, जेईई के यूनिट अनुसार कार्ययोजना बनाकर प्रेक्टिस कराना है। श्री विनीत नंदनवार ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के स्कुली बच्चें के लिए जल्द मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत बच्चों को पढ़ाई से संबंधी जानकारी दी जायेगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, एपीसी श्री राजेन्द्र पांडे़, एपीसी श्री केशव सिंह, भवानी पूनम, शिक्षक रवींद्रनाथ पाणिग्रही, प्रमोद गुप्ता, अमुजुरी विश्वनाथ एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा । शौर्यपथ ।
दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा शहर में लगातार पिछले 6 दिनों से बारिश हो रही है इसी बीच कहीं नदी नले उफान मे आकर लोगो के परेशानी का कारण बने हुए ही तो कहीं शहर के वासी इस सुहाने मौसम का लुप्त उठा रहे है इसी बीच जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अपने शहर के लोगो से कहा कि वे मौसम का मजा लेने के साथ ही अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखे और इसी के साथ मुश्किल स्थानों पर अनाज और बाकी जरूरतों का सामान भी प्रशासन द्वारा भेज दिया गया है ताकि जनता को परेशानी ना हो।
साथ ही कुछ तस्वीरे सामने आई जिसे देख दंतेवाड़ा कि वादिया किसी भी अन्य टूरिस्ट स्थान के तुलना में अधिक सुंदर आभा मे दिखाई पड़ रहा है।
दंतेवाडा । शौर्यपथ । सरकार के लगभग चार वर्ष पूर्ण होने,एवम सूर्यकांत तिवारी प्रकरण पर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जम कर हल्ला बोला है।
उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि,2018 के अंत से प्रारंभ सरकार के कारनामे अब उजागर होने लगे हैं। 4 वर्ष सत्ता सुख भोगने के पश्चात अब इनके कई कांड निश्चित तौर पर जनता के सामने हैं।
सूर्यकांत तिवारी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि,सूर्यकांत तिवारी तो एकमात्र प्यादा है, असली वजीर तो कोई और है।सरकार ने छत्तीसगढ़ मैं यहां की भोली भाली जनता के हक्क का हिस्सा दिल्ली दरबार में लुटाया है,और आज छत्तीसगढ़ अपनी बदहाली पर रो रहा है,छत्तीसगढ़ का आदिवासी आज इन 4 सालों में वहीं पर खड़ा है। उसके जीवन में कोई आमूलचूल परिवर्तन नहीं आया,इन्होंने आदिवासी सहित सभी वर्गो को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।कांग्रेस ने चुनाव के दौरान इतने वादे किए थे युवाओ से, बेरोजगारों से,अनियमित कर्मचारियों से,पुलिस के जवानों से,किसानों से,गरीबों से,महिलाओं से,सब धरे के धरे रह गए हैं।
छत्तीसगढ़ के लोगों का हक कहीं और लुटाया जा रहा है।आज पूरा छत्तीसगढ़,सरकार की कारगुजारियोंं का प्रत्यक्ष गवाह बन चुका है ।इस सरकार को एक पल भी छत्तीसगढ़ में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।कॉंग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित कर दिया है। हर तरफ रेत माफिया, कोयला माफिया,शराब माफिया,ट्रांसफर माफिया, चोर डकैत,लुटेरे,रेपिस्ट ऐसे अराजक लोगों को सिर्फ छत्तीसगढ़ में आपने बढ़ावा दिया है।आने वाले समय में जनता आपके हर कृत्य का हिसाब लेगी।
जगदलपुर । शौर्यपथ । भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की क्रियान्वयन और प्रगति का अधिकारियों द्वारा सतत् निरीक्षण किया जाए। साथ ही हितग्राहियों को केंद्रीय सहायता मद से मिले लाभ का पूर्व वर्षो के आकड़ों का आंकलन कर कार्य की प्रगति को अद्यतन किया जाए। उक्त निर्देश भारत सरकार के जलशक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडू ने जिला कार्यालय जगदलपुर के आस्था सभाकक्ष में समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चंदन कुमार, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री टुडू ने जल जीवन मिशन, स्वास्थ मिशन, आदिवासी विकास विभाग के एकलव्य विद्यालय, विशेष केंद्रीय सहायता मद, वनधन केंद्र, ट्राईफेड, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डीएमएफ मद, कोरोना टीकाकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना, पोस्टल सेवा, बीएसएनएल, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, पंडित दिनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण और अमृत मिशन योजना की प्रगति की समीक्षा किए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए श्री टुडू ने निर्देशित किया कि उक्त कार्य को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए और कार्य में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ट्राईवल क्षेत्र में मानव संसाधन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने जगदलपुर शहर को रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किए गए कार्यवाही की जानकारी ली।
उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ/ कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को प्रातः कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, जनरल वार्ड, पुरूष एवं महिला वार्ड, डायलिसिस कक्ष, एमआरआई, सीटी स्केन, सोनोग्राफी, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, पैथॉलोजी और हमर लैब, सॉइटोलॉजी कक्ष इत्यादि का अवलोकन कर सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड में उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें समय पर खाना खाने तथा डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाई को समय पर खाने के लिए समझाईश दिया। अस्पताल में भर्ती मरीज बी.एससी अंतिम वर्ष की छात्रा ज्योति कोरोटी से उपचार के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हे अच्छी पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अस्पताल में भर्ती मरीज ग्राम जुनवानी के कृष्ण कुमार सलाम, धनोरा के समारू मरकाम, दुधावा के कविता बाई, भानपुरी के कुलेश्वर सिन्हा, पटौद के डिपेश्वरी और बुदाबाई तथा अंतागढ़ के हंसराज से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में पूछताछ किया तथा शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए समय पर दवाई खाने एवं खान-पान पर ध्यान देने के लिए समझाईश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीज हंसराज ने व्हील चेयर दिलाने का अनुरोध कलेक्टर से किया, जिस पर उन्होंने शीघ्र व्हील चेयर दिलाने का भरोसा दिलाया।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा अस्पताल में राऊन्ड के समय सिविज सर्जन सहित सभी डॉक्टरों को एप्रॉन पहनने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने डायलिसिस यूनिट में मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाने तथा पिछले दो महिने में कांकेर जिले के डायलिसिस करने वाले मरीजो तथा उनके निवास क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये। हमर लैब में टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाने हेतु अन्य प्रोग्राम में पदस्थ लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी हमर लैब में लगाने तथा उन्हें 8-8 घण्टे रोस्टर में ड्यूटी लगाने के लिए सिविज सर्जन को निर्देशित किया गया। जिला चिकित्सालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों को समय पर तथा ड्रेसकोड में ड्यूटी पर आने के निर्देश दिये गये। सिविल सर्जन डॉ.आरसी ठाकुर को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाये तथा दिन में दो बार शौचालय की सफाई कराई जावे। अस्पताल में अपनी सेवा देने वाले नर्सिंग कॉलेज की विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया। डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए उन्होंनें कहा कि मरीजों की संतुष्टि को लक्ष्य मानते हुए कार्य किया जावे। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरसी ठाकुर, डॉ. डीएन नाग, डॉ. के.के सोम, डॉक्टर लोकेश देव, डॉ.मनिष जैन सहित अस्पताल के अन्य स्टॉफ एवं निज सहायक असलम सरवैय्या भी मौजूद थे।
जगदलपुर। शौर्यपथ। महापौर श्रीमती सफीरा साहू और कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने शुक्रवार को सुबह शहर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर नाली सफाई और कचरा प्रंबधन का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम की लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री यशवर्धन राव, नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी श्री पीडी बस्तिया सहित पार्षद श्री कमलेश पाठक, श्री धनसिंह नायक एवं स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर तथा कलेक्टर ने शहर के महाराणा प्रताप वार्ड, राजेंद्र नगर वार्ड, बहादुर गुड़ा और जवाहर नगर में पहुंचकर नाली सफाई व कचरा प्रबंधन का जायजा लेते हुए स्थानीय नागरिकों से जल भराव, सफाई व्यवस्था व कचरा उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कचरा का प्रबंधन कचरा गाड़ियों के माध्यम से ही करने को कहा। इसके साथ ही डेंगू प्रभावित मरीजों के घर पहुंचकर मरीजों की स्थिति की जानकारी भी ली।
उल्लेखनीय है कि डेंगू रोग के रोकथाम व बचाव के लिए लगातार निगम प्रशासन ,स्वास्थ्य विभाग व संबंधित अन्य विभाग लगातार शहर के 48 वार्डों में सर्वे कर लोगों को डेंगू के बचाव व रोकथाम के लिए जानकारी देकर वार्डो में दवा का छिड़काव स्प्रे मशीन से किया जा रहा है । जिसका सतत निगरानी अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है । गुरुवार को सुबह निगम के 48 वार्डों के लिए नवीन स्प्रे मशीन का वितरण वार्ड सुपरवाइजर को किया गया है जिसमें शहर के सभी 48 वार्डों में लगातार स्प्रे मशीन से दवा का छिड़काव प्रारंभ कर दिया गया है।
जगदलपुर । शौर्यपथ । कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने आज महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष सुश्रुत के मेडिकल गहन चिकित्सा कक्ष, सर्जिकल गहन चिकित्सा, ऑपरेशन थियेटर, बाह्य रोग विभाग, मातृ शिशु संस्थान कादिम्बिनी के सोनोग्राफी कक्ष, प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति उच्च निर्भरता केंद्र, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, हमर लैब के पैथोलॉजी, ब्लड बैंक आदि स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान चिकित्सकों से बातचीत कर वर्तमान में आने वाले मरीजों के प्रकार और संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर यहां मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी प्रतिक्रिया ली। कलेक्टर ने मरीजों के मार्गदर्शन के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए सूचना व्यवस्था विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने यहां विभिन्न विभागों में मानक के अनुसार मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। यहां होने वाले जलजमाव की समस्या को दूर करने के संबंध में भी तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। इस दौरान महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, प्रबंधक श्री सौरभ कोचर सहित चिकित्सक एवं अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
