Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

- स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुंज को ऑक्सीजन जोन की दी संज्ञा
-कृष्ण कुंज में 33 प्रकार के पौधों  को किया गया रोपित,जिसमें रुद्राक्ष, बरगद, पीपल जैसे धार्मिक महत्व रखने वाले पौधें भी शामिल  -

    दुर्ग / शौर्यपथ /आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पांच बिल्डिंग दुर्ग में विधायक अरुण वोरा द्वारा हरित पहल करते हुए कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया। जिले के सभी 9 कृष्ण कुंज में आज कुल 2 हजार 313 पौधों का पौधारोपण किया गया। इसके लिए 3.96 हेक्टेयर (9 एकड़ ) भूमि का रकबा, नगरीय निकाय में कृष्ण कुंज के लिए चिन्हित किया गया था।जिसमें पौधारोपण कर हरियाली की छंटा को बिखेरी गयी। स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुंज को ऑक्सीजन जोन की दी संज्ञा।
इस अवसर पर दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 26 जनवरी को कृष्ण कुंज बनाने की घोषणा की गई थी जिसने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपना मूर्त रूप लिया, राज्य शासन छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने का कार्य कर रही है। आज कृष्ण कुंज के माध्यम से हम अपनी भावी पीढ़ी को शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण देने का प्रयास कर रहे हैं और इसे ही भावी पीढ़ी को संजों और संरक्षित कर आगे बढ़ाना है।
  जिले के नगरी निकाय में चिन्हित कृष्ण कुंज- दुर्ग के अंतर्गत 9 नगरी निकायों में कृष्ण कुंज का चिन्हांकन किया गया है। यह कृष्ण कुंज 5 बिल्डिंग तितुरडीह, दुर्ग, कृष्ण कुंज अटारी पाटन, कृष्ण कुंज उतई, कृष्ण कुंज कुरूद, कृष्ण कुंज भिलाई-3, कृष्ण कुंज जामुल वार्ड-18, कृष्ण कुंज धमधा वार्ड 01 नया तालाब, कृष्ण कुंज वार्ड-01 परसदा कुम्हारी, कृष्ण कुंज बानबरद अहिवारा  में स्थापित हैं।
कृष्ण कुंज में 33 प्रकार के पौधों का किया गया रोपण - सभी 9 कृष्ण कुंज में रुद्राक्ष, बरगद, पीपल धार्मिक महत्व रखने वाले पौधों के साथ-साथ फलदार वृक्ष, चिकित्सीय गुण रखने वाले 33 प्रकार के पौधों का  पौधारोपण किया गया।इन पौधों में 127 आम ,73 इमली ,157 गंगा इमली  ,181जामुन ,35 बेर , 14 गंगा बेर , 142 शहतूत,15 तेंदू , 116चार , 34 अनार, 30  गुड़हल,  88 कदम्ब ,68 पीपल , 166 नीम , 56 बरगद ,152 अमरुद , 147 सीताफल , 40बेल , 182आंवला , 9 कचनार ,9 बहेडा , 14 महुआ  , 2 करंज , 11काजू , 114 मौल श्री ,  33 अमरूद ,  25 बेल , 140 बादाम , 30 डूमर ,34 रामफल , 23 लक्ष्मण फल , 22 रुद्राक्ष , 24 परिजात के पौधे शामिल हैं।
  स्थानीय लोग कृष्ण कुंज को बता रहे हैं, ऑक्सीजन जोन- कृष्ण कुंज में विविध प्रकार के पौधों से स्थानीय लोग प्रभावित होकर इसे उस स्थल की क्षेत्र परिधि का ऑक्सीजन जोन  कह रहे हैं। कृष्ण कुंज के पास के स्थानीय लोग इसे पर्यावरण के दृष्टिकोण से शासन का सकारात्मक कदम बता रहे हैं।
       कृष्ण कुंज के आज के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन तथा वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा,डीएफओ शशि कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, दुर्ग नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे व अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण उपस्थित थे।

रायपुर/ शौर्यपथ /  नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा लिये गये पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नारायण चंदेल के पहले जो लोग भाजपा का नेतृत्व करते थे उनके साथ जो समस्या थी वही समस्या उनके साथ भी है। वे भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुद्दों की कमी से जुझ रहे है, वे समझ ही नहीं पा रहे कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ क्या आरोप लगाये, इसलिये कुछ भी बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश में है। बीते विधानसभा सत्र में भाजपा, कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायी थी लेकिन उसके अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे औंधे मुंह गिर गये थे अब उन्हीं मुद्दों पर वे बयानबाजी कर रहे है। नारायण चंदेल कहते है सरकार श्वेत पत्र जारी करे। बेरोजगारी के मुद्दे पर श्वेत पत्र केन्द्र सरकार से मांगना चाहिए। क्योंकि केन्द्र हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। केंद्र बतायें कितना रोजगार दिया। नारायण चंदेल को कांग्रेस की सरकार के साढ़े तीन साल और भाजपा के 15 सालों का तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिये, उन्हें राज्य की जमीनी हकीकत का सही आंकलन मिल जायेगा। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों की स्थिति में हुये क्रांतिकारी परिवर्तन की जानकारी मिल जायेगी। जिस प्रदेश में भाजपा के राज में किसान आत्महत्या को मजबूर थे उसी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राज में किसान खुशहाल हुये है, उनका कर्जा माफ हुआ, किसानों को उनकी ऊपज की पूरी कीमत समर्थन मूल्य के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 9000 रू. की इनपुट सब्सिडी मिल रही है। छत्तीसगढ़ देश में अकेला राज्य है जहां पर किसानों को धान का 2500 रू. मिल रहा है। राज्य के खेतिहर मजदूरों को राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 7000 रू. मिल रहा। रमन राज में तेंदूपत्ता संग्राहको को 2500 रू. की राशि मिलती थी, कांग्रेस की सरकार 4000 रू. दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नारायण चंदेल भले ही नेता प्रतिपक्ष नये बने है लेकिन विधायक तो पुराने है उन्हें राज्य के आंकड़ों की जानकारी होगी, इतना तो माना ही जा सकता है रमन राज में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत थी कांग्रेस के राज में राज्य की बेरोजगारी दर 0.78 प्रतिशत है। यह बताता है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को कांग्रेस सरकार रोजगार उपलब्ध करवाने में देश में अव्वल है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नारायण चंदेल को वास्तव में रोजगार और युवाओं की चिंता है तो वह बेरोजगारी को लेकर दिल्ली में आंदोलन करें और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करें। मोदी ने 2014 से देश के युवाओं से वादा किया था हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे अभी तक साढ़े आठ साल में 17 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था रोजगार तो नहीं मिला मोदी के राज में 2.5 करोड़ युवाओं की लगी लुगाई नौकरी चली गयी। एक सर्वे के अनुसार मोदी सरकार के राज में लोगो में इतनी निराशा घर कर गयी है कि देश के 45 करोड़ लोगो को रोजगार मिलने की आशा करना ही छोड़ दिया है। देश में ऐसी अकर्मण्य सरकार चलाने वाले दल के लोग किस नैतिकता में छत्तीसगढ़ में रोजगार के लिये आंदोलन करने जा रहे है।

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी अनन्य शुभकामनाएं दी है तथा नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े इस पर्व को उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाये जाने की अपील की है। उन्होने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए भक्ति आराधना के इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने तथा भगवान श्री कृष्ण के आदर्शाे का अनुशरण करने का आव्हान किया है।

  दुर्ग / शौर्यपथ / उत्तर भारत रेल यात्री सेवा समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के सांसद विजय बघेल से मुलाकात हेतु प्रात: उनके निवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री के नाम से एक पत्र सौंपते हुए उन्हें आंदोलन की जानकारी दी और उनसे आंदोलन के विषय पर दिल्ली में पहल करने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे नए-नए नियमों और आम लोगों से छीनी जा रही सुविधाओं के विषय में सांसद विजय बघेल से चर्चा करते हुए बताया कि एक तरफ  लगातार छत्तीसगढ़ में विभिन्न मार्गों की यात्री गाडिय़ों को मेंटेनेंस के नाम पर निरस्त कर दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ  समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि 5 साल से कम आयु के बच्चों का भी पूरा टिकट यात्रा के दौरान दिया जाएगा। ऐसी भी जानकारी प्राप्त हो रही है। यात्री रेलवे के वेटिंग हॉल में इंतजार करते हैं तो प्रति घंटे के हिसाब से धन वसूली की जाएगी। उत्तर भारत की तरफ  जाने वाली सभी गाडिय़ों में बारहों महीने वेटिंग लिस्ट बनी रहती है इसके बावजूद अधिकांश रेल गाडिय़ां साप्ताहिक चलाई जा रही हैं। पूर्व उत्तर भारत की तरफ जाने वाले छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बहुत गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षण में दी जा रही सुविधाओं को भी पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। ऐसी बातों के कारण सरकार और रेल मंत्रालय के विरुद्ध आम लोगों में आक्रोश फैल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बघेल से अपेक्षा की कि इस विषय को संसद में अवश्य उठाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से आंदोलन के सूत्रधार प्रभुनाथ मिश्र, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता जमील अहमद, सूबेदार सिंह, त्रिलोक मिश्रा सहित मौदहा नगर पालिका उत्तर प्रदेश के पूर्व पार्षद मुन्ना बॉर्डर भी उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने आश्वासन दिया है कि वह पत्र रेल मंत्रालय को भेजेंगे और मांगों पर कार्यवाही करने हेतु आग्रह करेंगे।

भिलाई / शौर्यपथ / सेक्टर-3 स्थित भिलाई इस्पात संयत्र के कुश्ती अखाडा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप प्रतियोगिता गत दिवस आयोजित की गई। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के कुश्ती क्लब के खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण पदक व 1 रजत पदक हासिल कर स्टेट चैम्पियनशिप का खिताब जीता। प्रतियोगिता विभिन्न वेट समूहों तथा फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन स्टाइल पर आधारित थी।
इस उपलब्धि पर कार्यपालक निदेशक प्रभारी कार्मिक एवं प्रशासन के के सिंह ने टीम के विजेता खिलाडियों को बधाई दी और क्लब के प्रयासों की सराहना की तथा आगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक प्रभारी कार्मिक एवं प्रशासन सभागार में आयोजित संक्षिप्त समारोह में मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक सुश्री निशा सोनी, महाप्रबंधक कार्मिक-नान वक्र्स एवं खदान  एस के सोनी, महाप्रबंधक एवं भिलाई इस्पात संयत्र के कुश्ती क्लब के अध्यक्ष जे पी सिंह, महाप्रबंधक एच शेखर, उप महाप्रबंधक एस सी एवं सी ए सही राम जाखड़ तथा कुश्ती क्लब के कोच भगवान दास और अश्वनी कुमार पांडे उपस्थित थे। इस अवसर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी समीर यादव, विशाल पांडे, अमित यादव, अतुल यादव, मनीष मिश्रा, सचिन पासवान, सतपाल यादव, विजय यादव, हिमांशु यादव, शिवशंकर पासवान, विजेंद्र पाल सिंह एवं धीरेन्द्र कुमार मौजूद थे।
इस अवसर पर कुश्ती क्लब के अध्यक्ष जे पी सिंह ने क्लब के क्रियाकलापों की जानकारी दी तथा भिलाई इस्पात संयत्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर प्रबंधन का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
 

दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग शहर के संयुक्त मंडल के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा प्रदेश के लाखों युवाओं को नौकरी देने व 2500₹ बेरोजगारी भत्ता देने के वादाखिलाफी करने के विरोध में भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ विधानसभा स्तरीय रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदेश की भुपेश बघेल सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया शहर के चारो मंडल अंतर्गत कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में अग्रसेन चौक से निकाली गई रैली में युवाओ ने आर्कषक ढंग से मैं बेरोजगार हु मुझे नौकरी दो लिखा टी शर्ट पहने हुए आमजन को कांगेस सरकार की वादाखिलाफी की जानकारी देते बढ़ते रहे ततपश्चात तहसील कार्यालय पहुँचते ही कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए काफी देर तक प्रदर्शन कर मौके पर मौजूद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी,जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित प्रदर्शन में उपस्थित नेताओ ने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि भुपेश सरकार एक तरफ जंहा शराब कोचियों को संरक्षण दे रही है तो दूसरी तरफ युवाओ को गोबर बीनने के लिए कह रही है और होर्डिंग में सरकार प्रचार करती है 5लाख को नौकरी दिया जबकि विधानसभा में 20 हजार नौकरी देने की बात स्वीकार करते है इस प्रकार सरकार खुलेआम झूठ बोल रही है जबकि उन्होंने चुनाव पूर्व अपने घोषणापत्र में ढाई हजार रुपया प्रतिमाह देने का वादा किया था जो पूरा नही किया है इसी मुद्दे लेकर भाजयुमो अब सरकार को सड़क से सदन तक जवाब मांग रही है।
 भाजयुमो के विधानसभा स्तरीय घेराव में प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री उषा टावरी जी,जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा जी,महामंत्री ललित चंद्राकर,नटवर ताम्रकार, पूर्व महापौर चन्द्रिका चंद्राकर,जिला मंत्री दिनेश देवांगन,शिव चंद्राकर, जिला अध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जीत हेमचंद यादव, मनोज शर्मा,मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, महामंत्री सुनील अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, बंटी चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मुकेश सोनकर, राहुल दीवान, राहुल तिजील, गंजपारा सदर मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष - दीपक सिन्हा,कन्हैया देवांगन,राजा यादव,महामंत्री ईश्वर देवांगन,अनिकेत यादव,शुभम साहू,गोपा पटेल,प्रेम साहू,विनय साहू, दीपेश निर्मलकर, राजेश साहू, निरंजन दुबे, हिमांशु सिंह शुक्ला, रवि यादव, पवन ढीमर, राहुल सोनकर, प्रेम जैन, राकेश देवांगन, कुंदन साहू, अनिल साहू, महेन्दर यादव,खुमान देवांगन,अभिनव शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार महामंत्री अंजू तिवारी, सहित सभी पदाधिकारियों और आकाश दुबे, दुलेश्वर सिन्हा, दिव्य रूसिया,हेमंत नेमा,धर्मेंद्र यादव,पुनीत बघमार अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

दुर्ग। शौर्यपथ। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में बड़े परिवर्तन कर आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी दमदारी से चुनाव लड़ने का ऐलान तो कर दिया है इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष एवं जिलों के अध्यक्षों की जिम्मेदारियां नए-नए लोगों को दी गई है कई जिलों में नवनियुक्त अध्यक्ष जोर शोर से कार्य कर रहे हैं वही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बिलासपुर के सांसद अरुण साव भी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ी जीत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं .
   किंतु अगर देखा जाए तो दुर्ग की राजनीति में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का संगठन में पूरा वर्चस्व है ऐसा नहीं है कि दुर्ग में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता नहीं है किंतु आपसी गुटबाजी के चलते हैं यह कार्यकर्ता चुनाव के समय भीतरी घात कर ही देते है वरना भाजपा के वो सदस्य जो निर्दलीय मैदान में उतर कर निकाय चुनाव में जीत अर्जित कर चुके है और आज भी भले ही निर्दलीय पार्षद है किन्तु भाजपा के कार्यकर्त्ता के रूप में समर्पित भी है .  बता दें कि दुर्ग में आज भी हेमचंद यादव के कट्टर समर्थक भाजपा से जुड़े हैं वही विजय बघेल ,प्रेम प्रकाश पांडे के समर्थकों की संख्या भी काफी तादाद में है किंतु गुटबाजी के चलते हेमचंद गुट के सक्रिय कार्यकर्ता आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं ऐसी ही स्थिति विजय बघेल लोकसभा सांसद दुर्ग के समर्थकों की एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के समर्थकों की भी है देखा जाए तो दुर्ग में आपसी गुटबाजी इतनी चरम सीमा पर है कि प्रेम प्रकाश गुटके समर्थकों को ,स्व. हेमचंद यादव गुट के समर्थकों को ,सांसद विजय बघेल के समर्थकों को भाजपा संगठन ( दुर्ग )  में सक्रीय  कार्यकर्ता होने के बावजूद भी उचित मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है
  ऐसी चर्चा भी है कि भाजपा की गुटबाजी का पूरा लाभ कांग्रेस को बिना मेहनत के मिल जाता है वहीं कांग्रेस भी कई मामलों में भाजपा का अपरोक्ष रूप से साथ देता आया है चाहे वह जल्परिसर  का विद्युत  बिल भुगतान का मामला हो , डॉग हाउस की फाइल का मामला हो  या फिर गंजपारा एवं नलघर मैं बने नियम विरुद्ध शॉपिंग कंपलेक्स का मामला हो जिसके कारण निगम के करोडो रूपये कई सालो तक फसे रहे एवं शोपिंग काम्प्लेक्स अब संधारण की स्थिति में आ गया है . सत्ताधारी पार्टी  कांग्रेस इन मामलों पर अभी तक हमलावर नहीं हो पाया है जबकि गाहे-बगाहे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन कर विधायक एवं महापौर के मुर्दाबाद के नारे तक कई बार  लगा चुके हैं किंतु इन सबके बावजूद बड़े बड़े आंदोलन करने और बड़ी भीड़ जमा करने के बाद भी अगर दुर्ग की जमीनी हकीकत देखी जाए तो आज भी आम जनता का झुकाव राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के पसंदीदा उम्मीदवार की जगह कांग्रेस उम्मीदवार की तरफ ज्यादा है .
  वही यह भी चर्चा है कि दुर्ग की बदहाल स्थिति में कोई सुधार ला सकता है तो वह सांसद सरोज पांडे ही है आम जनता को भाजपा से सुश्री सरोज पाण्डेय  तो स्वीकार्य है किंतु उनके द्वारा चुना हुआ प्रत्याशी स्वीकार्य नहीं अब दुर्ग की जनता रबर स्टैंप से त्रस्त हो चुकी है ।
  वही दुर्ग भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा पद सँभालने के बाद काफी सक्रियता से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चल तो रहे है किन्तु जिस तरह से संभागीय बैठक के समय जब कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व मुख्यमंत्री एवं कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे उसी समय दुर्ग के पूर्व पार्षद और भाजपा के सक्रीय कार्यकर्ता साहू कार्यालय के सामने बैठ कर संगठन की कार्य प्रणाली और जमीनी कार्यकर्ताओ की अनदेखी का आरोप लगा रहे थे
अब देखना यह है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा किसी रबर स्टैंप के स्वरूप को मैदान में उतारती हैं या सक्रिय प्रत्याशी को ....

रायपुर/ शौर्यपथ / गुजरात में सजायाफ्ता बलात्कारियों एवं हत्यारों को रिहा किए जाने पर भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलकिस बानो गैंगरेप मामले एवं हत्या के मामले में सजा भोग रहे अपराधियों को रिहा किया जाना मोदी भाजपा के गुजरात मॉडल का ही एक नमूना है। केंद्र में मोदी भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही अपराधियों का हौसला बुलंद हुआ है, आर्थिक अपराधी हो या अन्य प्रकार के अपराधी सुरक्षित देश छोड़कर बाहर चले जा रहे हैं, बलात्कारियों, हत्यारों को महिमामंडित किया जाता है। गुजरात सरकार के इस अमानवीय फैसले से महिलाओं में असुरक्षा की भावना एवं डर पैदा हुआ हैं इस फैसले के खिलाफ देशभर में महिलाओं एवं आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। दुर्भाग्य की बात है गुजरात सरकार के इस गलत फैसले के साथ सिर्फ भाजपा और उसके अनुवांशिक संगठन खड़े हुए हैं और निर्णय का स्वागत कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से गुजरात की भाजपा सरकार ने जेल में बंद सजायाफ्ता बलात्कारियों और हत्यारों को रिहा किया है और केंद्र की सरकार मौन रहकर उसका समर्थन कर रही है इस बात की पूरी संभावना है जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां भी अपराधियों बलात्कारियों आर्थिक अपराधियों को भी भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए जेल से आजाद कर सकती है और आम जनता के जीवन में डर भय का वातावरण उत्पन्न कर सकती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा नेत्रियों एवं भाजपा से जुड़े महिलाओं से पूछा कि बलात्कारियों एवं बच्ची के हत्यारों को छोड़े जाने का वह विरोध क्यों नहीं कर रही है? महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर खामोश क्यों हैं? आखिर भाजपा की महिला नेत्रियों की क्या मजबूरी है ?जो इस घृणित एवं महिलाओं को शर्मसार करने वाली गेरकानुनी निर्णय का मौन रहकर समर्थन कर रही हैं?

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया सराहनीय पहल

  दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की शिक्षा स्तर के गुणवत्ता में सुधार का कार्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार किया जा रहा है इसी कड़ी में हायर स्टडी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध रूप से इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि महाविद्यालय खोलने का सबसे ज्यादा लाभ दुर्ग भिलाई के छात्रों को होगा यहां पर इंग्लिश मीडियम स्कूल पहले ही ज्यादा है और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए महानगरों का पलायन करना पड़ता है अब यह पलायन पूर्ण रूप से रुक जाएगा साथ ही अब बहुत से ऐसे अभिभावक जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें एजुकेशन लोन जैसे आर्थिक भार उठाना पड़ा था वे छात्र अब यही पर रह कर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे मुख्यमंत्री ने बताया प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से शुरू हो जाएंगे वर्तमान में प्रयोग के तौर पर रायपुर में एक महा। विद्यालय संचालित किया जा रहा है आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में महाविद्यालय खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के खुलने से छत्तीसगढ़ के छात्रों को सिर्फ भारत नहीं अपितु वैश्विक स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए उच्च कुशलता एवं मनोबल प्राप्त कर सकेंगे विश्व एवं देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार के अवसरों में छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी और आगामी भविष्य के लिए यहां के विद्यार्थियों को बेहतर माहौल प्राप्त होगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय के लिए खोले जाने के निर्णय हेतु संपूर्ण प्रदेशवासियों समस्त छात्र छात्राओं सहित छःग व दुर्ग जिले प्रदेश एनएसयूआई के पदाधिकारी की ओर से देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का बहुत बहुत धन्यवाद आभार ज्ञापित करते है छत्तीसगढ़ के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे आगामी 3 साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज प्रारंभ किए जाएंगे वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय एक भी नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ रहा है

 दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / कलेक्टर  विनीत नंदनवार की उपस्थिति में आज जिला स्थित ऑडिटोरियम में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं के बच्चों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने केे लिए मार्गदर्शन दिए। उन्होंने बताया कि कैसे लक्ष्य पर फोकस करते हुए बच्चों को किस तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए। कैसे रणनीति बनाकर परीक्षा में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन का टारगेट सेट करें। समय-सारणी अनुसार पढ़ाई करें। सिलेबस समय से पूर्व पूरा कर बार-बार रीविजन करें। इसके साथ ही कहा कि सही समय में सही दिशा में किया गया सार्थक प्रयास सफलता का मूल मंत्र है। एक आदर्श दिनचर्या बना कर समय का सदुपयोग करें। ऑथेंटिक किताबों से पढ़े। एक किताब को 10 बार पढ़ें। नियमित चिंतन करे। और सुधार करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपको पता होना चाहिए कि पढ़ना क्या है। प्रीवियस क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें। टेस्ट जरूर दे स्वयं का मूल्यांकन करें। गलतियों में सुधार कर पुनः प्रयास करें। सभी विषयों को बराबर महत्व दंे। पढ़ाई को नियमित अभ्यास में लाएं। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे आसान काम है पढ़ाई करना है। पढ़ाई के महत्व को समझंे। शिक्षा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह व्यक्ति के ज्ञान और कौशल का विकास करती है। शिक्षा से कोई भी अपनी रुचि, रुझान और योग्यतानुसार किसी भी कार्य विशेष में बेहतर हो सकता है। श्री नंदनवार ने बच्चों को किस तरह से समय का उपयोग करना है इसके बारे में बताया। इसके साथ ही कहा कि सकारात्मक सोच रखें। अपने अंदर इंटर्नल मोटिवेशन रखें फिजिकल एक्टिविटी करें अच्छी डाईट लें। मार्गदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर को अपने बीच पाकर सभी बच्चे काफी खुश हुए। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।
जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा ने बताया कि परीक्षा हाल में कैसे प्रशनों को हल करना चाहिए इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास करें, परीक्षा पूर्व एग्जाम हाल में ध्यानपूर्वक प्रश्न पत्रों को पढ़े। प्रश्न पत्र हल करते समय, समय का ध्यान रखे। सबसे पहले उन प्रश्नों के उत्तर लिखें जो आपको अच्छी तरह आते हैं। शब्द सीमा के भीतर एवं सटीक उत्तर लिखें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कर्मा, जिला मिशन समन्वयक श्री एस.एल.शोरी, श्री राजेन्द्र पाण्डे सहित सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)