September 08, 2025
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 नवम्बर को गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 10 करोड़ 81 लाख रूपए का ऑनलाईन भुगतान करेंगे। इस राशि में गोबर खरीदी के एवज में पशुपालक गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 9 लाख रूपए, गौठान समितियों को 3 करोड़ 56 लाख तथा स्व-सहायता समूहों को दी जाने वाली लाभांश राशि 2 करोड़ 16 लाख रूपए शामिल हैं।

 गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में दो रूपए किलों में गोबर की खरीदी नियमित रूप से की जा रही है। 30 सितंबर 2021 तक क्रय किए गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं को 104 करोड़ 41 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 24 करोड़ 98 लाख तथा गौठान समितियों को 37 करोड़ 90 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। कल 01 नवम्बर को 10 करोड़ 81 लाख रूपए का भुगतान किया जाएगा। इसको मिलाकर अब तक खरीदे गए 54.76 लाख क्विंटल गोबर की कुल राशि 109 करोड़ 50 लाख तथा गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को लाभांश की राशि 68 करोड़ 64 लाख रूपए हो जाएगी।

राज्य में अब तक 10 हजार 538 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 7714 गौठान निर्मित एवं सक्रिय रूप से संचालित है। सक्रिय गौठानों से 01 लाख 85 हजार 320 पशुपालक लाभांन्वित हो रहे है। गौठानों में क्रय गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद का निर्माण किया जा रहा है। गौठानों में 31 अक्टूबर की स्थिति में 8.98 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट एवं 4.04 लाख क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है। जिसमें से 8.50 लाख कम्पोस्ट खाद का विक्रय हो चुका है।

रायपुर /शौर्यपथ/

राज्यपाल  अनुसुईया उइके ने राजभवन में  कनक तिवारी, पूर्व महाधिवक्ता की पुस्तक ‘‘आदिवासी उपेक्षा की अंतर्कथा: ब्रिटिश हुकुमत से 21वीं सदी तक’’ का विमोचन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि  कनक तिवारी गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित होने के साथ ही प्रखर वक्ता भी हैं। उनकी कानून की समझ के सभी कायल हैं। उनकी इस पुस्तक में आदिवासियों की वर्तमान और पिछले दशकों की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं आदिवासियों के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी आदिवासियों के हितों के लिए पेसा अधिनियम लागू करने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। अपने अधिकारों के लिए आदिवासियों को स्वयं भी जागरूक और संगठित होना होगा।

 कनक तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासियों का जंगलों पर जो अधिकार है, उसे वह मिलना चाहिए। आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पांचवीं अनुसूची को संविधान में शामिल किया गया। साथ ही वर्ष 1996 में पेसा अधिनियम लाया गया। उन्होंने कहा कि आदिवासी दर्शन सामूहिकता पर आधारित है। उनका मानना है कि जंगल सबके लिए है। श्री कनक तिवारी का कहना है कि वन और पहाड़ियां, जनजातीय समाज के मुख्य स्रोत हैं। जनजातीय समुदायों को उनकी भूमि, रहवास, जीविका, राजनैतिक व्यवस्था, सांस्कृतिक मूल्यों एवं पहचान से वंचित करके प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय जीवन से ही बेदखल किया जा रहा है। जनजातियों के साथ एक अन्य समस्या यह भी है कि भूमि में एकल अधिकार की जगह वे सामुदायिक अधिकार में विश्वास रखते हैं। इसलिए भूमि संबंधित मामलों में उनके पास स्वामित्व का लिखित प्रमाण उपलब्ध नहीं होता। जनजातियों के दावे अधिकतर मौखिक साक्ष्य पर ही आधारित होते हैं। नतीजतन उनके मालिकी हक स्थापित करने में कठिनाईयां उत्पन्न होती है।  कनक तिवारी ने कहा कि ब्रिटिश शासन का, शुरूआत से ही आदिवासियों ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया था। बिरसा मुण्डा ने एवं भूमकाल आंदोलन के नायकों ने ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ अनेक संघर्ष किए, किन्तु आजादी के बाद भी आदिवासियों को जो हक मिलना था वो नहीं मिल सका।

इस अवसर पर पूर्व अपर मुख्य सचिव  सी.के. खेतान,  संजीव बक्शी,  एन.जगन्नाथ राव,  आलोक शुक्ला,  संजय परते,  लक्ष्मीशंकर निगम,  विकास मरकाम,  तेजस तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 रायपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में गृह एवं पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री  गुरू रूद्रकुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद  सुनील सोनी, संसदीय सचिव  चिंतामणि महाराज,  विकास उपाध्याय,  कुंवरसिंह निषाद,  द्वारिकाधीश यादव, विधायक  सत्यनारायण शर्मा,  धनेंद्र साहू  बृजमोहन अग्रवाल,  कुलदीप जुनेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम, मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नगर निगमों के महापौरों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

रायपुर /शौर्यपथ/

बालिका गृह की बच्चियों द्वारा बनाए दीयों से रोशन होगा मंत्री  भेंड़िया का घर-आंगन

महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री  अनिला भेंड़िया का घर-आंगन इस बार दीवाली पर बालिका गृह की बच्चियों द्वारा तैयार दीयों से रोशन होगा। दीयों की बिक्री से मिली रकम बच्चियों के खातों में जमा होगी, जो उनके पढ़ाई सहित दूसरी जरूरतों में काम आएगी। भेंड़िया ने ये दीये आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 के अवसर पर महिला बाल विकास के स्टॉल के अवलोकन के दौरान खरीदे। उनके साथ राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा भी थीं।  भेंड़िया ने शासकीय बालिका गृह की बच्चियों के हुनर और उनके द्वारा दीवाली के लिए बनाए गए दीयों की सराहना की। उन्होंने स्टॉल में प्रदर्शित बच्चों के लिए बनाए जाने वाले पौष्टिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भी स्वाद चखा। इसके साथ उन्होंने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल को भी देखा।

रायपुर /शौर्यपथ/

उच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विश्वविद्यालय, कॉलेजों व इससे सबद्ध कोर्सेेस की दी जा रही है जानकारीउच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विश्वविद्यालय जानकारीउच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव के अवसर पर लगाई गई उच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय इससे संबद्ध कॉलेजों एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इच्छुक विद्यार्थी एवं पालकगण व्यवसायिक, गैर-व्यवयायिक शिक्षा एवं नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी लेने यहां पहुंच रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की थीम पर बनाए गए इस स्टॉल पर सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से संबद्ध लोग वहां पर संचालित पाठ्यक्रमो के अलावा आज की जरूरतों के हिसाब से बनाए गए कैरियर कोर्सेस के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

स्टॉल के नोडल अधिकारी  संदीप किंडो एवं सहायक प्राध्यापक  अजय पाण्डेय ने बताया कि बदलते समय और नए-नए व्यवसायिक एवं व्यापारिक जरूरतों के हिसाब से पुराने कोर्सेस को अपग्रेड करने के साथ ही नवीन पाठ्यक्रम भी विश्वविद्यालयों में संचालित किए जा रहे हैं। आज के युवाओं में इन कोर्सेस के प्रति ज्यादा आकर्षण है। यहां विश्वविद्यालयों पर संचालित एनएसएस एवं खेल से जुड़ी गतिविधियों एवं इनके उपलब्धियों के बारे में भी बताया जा रहा है। रायपुर डिग्री गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अभया जोगलेकर ने बताया कि उनके कॉलेज में संचालित फैशन डिजाइनिंग के छात्राओं के द्वारा र्स्टाट-अप शुरू किया गया है। इस स्टार्टअप में सेहत से जुड़ी फूड आयटम बनाए जा रहे हैं। स्टॉल में आयी सुश्री पूजा, ममता, अभय नेताम एवं अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि यहां पर उन्हें कैरियर कोर्सेस के बारे में सही जानकारी मिल रही है। वे अपने परिचितों एवं दोस्तों को भी इसकी जानकारी शेयर करेंगे।’

रायपुर /शौर्यपथ/

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसे देखने लगातार प्रतिदिन जनसमूह उमड़ रहा है। यहां जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत प्रदर्शित सिंगल विलेज स्कीम का मॉडल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जहां यह अगुंतकों के लिए शेल्फ़ी जोन बन गया है वहीँ यहां प्रदर्शित मॉडल में ग्रामीण अंचलों में संचालित सिंगल विलेज स्कीम के तहत घरों में नल से जल प्रदाय योजना का प्रादर्श रखा गया है। साथ ही साथ स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और गौठान में रनिंग वाटर सप्लाई सिस्टम को दिखाया गया है। यहां पर घूमने आए डीडी नगर निवासी सुश्री नारायणी यादव, श्री विनय वर्मा और श्री करण वर्मा जो कि डी.एड. कॉलेज के विद्यार्थी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल प्रदाय की योजना से रूबरू हुए। ग्रामीण अंचल के लोगों को राज्य में सिंगल विलेज स्कीम योजना के माध्यम से किस प्रकार से जल प्रदाय किया जा रहा है। वह सराहनीय है महिलाओं की सुरक्षा, सबकी सेहत, सुविधा और परिवार की खुशहाली का मिशन है।

उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के तहत मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में राज्य के ग्रामीण अंचलों में वर्ष 2023 तक 39 लाख ग्रामीण परिवारों के घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जानी है। जिसके लिए वर्ष 2021-22 के बजट में जल जीवन मिशन योजना के लिए 850 करोड रुपए का प्रावधान है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं का शिलान्यास किया है।

रायपुर /शौर्यपथ/

दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में ‘गौठान दिवस’ मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्टरों से कहा गया है कि गौठान दिवस के कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। गौठान दिवस पर गौठानों में प्रातः प्रभातफेरी निकाली जाए। श्रम दान से गौठानों की साफ-सफाई कराई जाए। गौठान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही नवीन स्वीकृत गौठान और गौठान में विभिन्न योजनान्तंर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमि-पूजन भी कराया जाए।

रायपुर /शौर्यपथ/

राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2021 का मेला स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्योहारों के मौसम में राजधानी के हृदय स्थल में लगा मेला लोगों के लिए सौगात लेकर आया है। यहां पर घूमने को आये आगन्तुकों में खासकर महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों, सजावटी वस्तुएं और उपयोगी घरेलू सामग्रियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। पारंपरिक वस्त्रों और विभिन्न प्रकार की वस्तुओं में 20 से 30 प्रतिशत की छूट दी गई है जिसका लोग जमकर लाभ उठा रहे हैं। मेला स्थल पर बांस से निर्मित इको फ्रेंडली बैम्बुका साईकल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं यहां बने शिल्पग्राम लोगों को अपनी आकर्षित कर रहा है। जहां पर लोगों को जनजातियों के पारंपरिक जीवन शैली से रू-ब-रू होने का मौका मिल रहा है वहीं यह लोगों के लिए सेल्फी जोन बन गया है।

उल्लेखनीय है कि मेला स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के लोगों को लुभा रहे हैं। इन स्टालों में राज्य के समग्र विकास की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। साथ ही साथ यहां पर लोग अपने-अपने स्वास्थ का चेकअप भी करवा रहे हैं। एक और जहां परिवहन विभाग द्वारा स्टाल पर ही लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, वहीं अन्य विभाग के स्टालों में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से भी लोग रूबरू हो रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं ट्रायबल विभाग की लगी प्रदर्शनी में लोगों को जनजातीय संस्कृति से भलीभाँति परिचित होने का मौका मिल रहा है। गौरतलब है कि जनसंपर्क विभाग के स्टाल में अगुंतकों में गौरसिंग मुकुट लगाकर अपनी-अपनी फोटो खिचाने की होड़ लगी हुई है। मेला स्थल पर लगे फूड कोर्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों का लोग अपने अपने स्वाद के अनुसार पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त भी उठा रहे हैं। मेले स्थल पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और जनसुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

रायपुर / शौर्यपथ/

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले केे पद्मनाभपुर में विवेकानंद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गुरुदर्शन एवं सतनाम धर्म महासम्मेलन में शामिल हुए। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलकर हम प्रदेश को तरक्की के सोपान पर निरंतर ले जाएंगे। उन्होंने जो आचार संहिता बताई है वो न केवल व्यक्तिगत आचरण की शुद्धि के लिए है अपितु इससे समाज और राष्ट्र की तरक्की की राह भी खुलती है।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि गुरु बाबा घासीदास जी की वाणी सबके लिए कल्याणकारी है। किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में नैतिक चेतना की बड़ी भूमिका होती है। गुरू वाणी में इस नैतिक चेतना का सार है। इसके अंतःकरण से पालन करने पर हम यथेष्ठ उद्देश्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सतनाम समाज एकजुट होकर गुरु के बताये मार्ग पर चल तेजी से तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में सतनाम समाज के लोगों ने बहुत अच्छा काम कर अपनी अलग जगह बनाई है। इस तरह सच्चरित्रता और अच्छे उद्देश्य के लिए होने वाली एकजुटता का लाभ पूरे समाज को मिलता है। बीते वर्षों में समाज में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं और समाज के सभी लोगों को इसका लाभ पहुंचा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिलजुलकर काम करने से बड़ी सफलताएं मिलती हैं। आज इतने अच्छे आयोजन में आकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस अवसर पर गुरू प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल सहित सत समाज के पदाधिकारियों ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।

सूरजपुर/ शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को सूरजपुर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम मैदान में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि धर्मजयगढ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया होंगे। एक दिवसीय राज्योत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ की कला-सांस्कृति पर आधारित खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छंटा बिखरेगी । प्रत्येक विकासखंड से 2-2 सांस्कृतिक नृतक दल की प्रतियोगिता रखी गयी है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वप्नील जायसवाल, नावेद खान, सुधीन दास के दल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। राज्योत्सव में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है जिसमे प्रसिद्ध कवि  अमन अक्षर,  अशोक चारण,  अभय सिंह निर्भीक,  आलोक शर्मा एवं  श्याम कश्यप बेचौन शामिल होंगे। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं समस्त कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगी साथ ही प्रख्यात कवियों की प्रस्तुति रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने राज्योत्सव महोत्सव स्थल में लोगों को सुविधा उपब्लब्ध कराने को ध्यान रखते हुए प्रवेश द्वार बनाने, व्हीआईपी, अधिकारी कर्मचारी,मीडिया एवं आम नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था, पार्किंग सहित विभिन्न व्यस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। व व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक साज सज्जा फूड स्टॉल की भी जानकारी ली। उन्होंने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बायो टॉयलेट, लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने शासन की कल्याणकारी योजनाओं का विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टॉल का जायजा लिया। स्टॉल में नागरिकों को शासकीय योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी। वहीं राज्योत्सव में कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी, वन विभाग, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, सहकारिता एवं श्रम विभाग, क्रेडा विभाग, लीड बैंक, खनिज विभाग, जिला सेनानी, रेशम विभाग, लाइवीहुड कॉलेज, जलसंसाधन विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण, स्वाहायता समूह सहित विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया है।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  राहुल देव, एसडीएम रवि सिंह, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक सिंह, सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)