Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग / शौर्यपथ / अखंड सौभाग्य की कामना के लिए महिलाओं ने यू आदर्श नगर गार्डन के अलावा अलग अलग क्षेत्रो में आज शुक्रवार को…

   दुर्ग / शौर्यपथ /

स्‍थानीय गोंड समाज के परिक्षेत्रीय दुर्ग तहसील पीसेगांव परिक्षेत्र, जामुल, धौराभाठा, जिला-बालोद, जिला-बेमेतरा, जिला-कवर्धा, जिला-धमतरी को होने वाले केन्‍द्रीय गोंड महासभा व्‍दारा दो दिवसीय कार्यशाला 20 व 21, 2023 दिन शनिवार एवं रविवार को होने जा रहा है जिसमें उपरोक्‍त परिक्षेत्र के सगा समाजों के प्रमुखो को आमंत्रीत नहीं किया गया है।

उक्‍त कार्यक्रम के विरोध में शांतिपूर्ण रूप सं विरोध किया जा रहा है, पूर्व में दिनांक 5 एवं 6 अप्रैल को हुए धमधागढ के किला परिसर में महासभा का आयोजन किया गया था इसमें स्‍थानीय एवं अन्‍य जिले के पदाधिकारियों व्‍दारा महासभा एवं पदाधिकारियों से जानकारी चाही गई। जिसके विरोध में गोंडवाना भवन दुर्ग के सामने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया जावेगा।

विरोध प्रदर्शन हेतु बघेरा के गोंडवाना भवन के प्रांगण में संतोष गोंड, गजराज नेताम, तुलसी ठाकुर, सोनु राम ठाकुर,गोरे लाल ठाकुर बैठक में एक जुट होकर एक स्‍वर में निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा किया गया कि अध्‍यक्ष का कार्यकाल 2020 को समाप्‍त हो गया परन्‍तु इसकी जानकारी समाज प्रमुखों को न देना । अगला चुनाव की जानकारी अभी तक तिथि की जानकारी घोषित नहीं करना । अपने 20 वर्ष के कार्यकाल का आय व्‍यय की जानकारी न देना । हर साल होने वाले महासभा की जानकारी के बारे में अवगत न कराना । केन्‍द्रीय पदाधिकारियों की पूर्ण जानकारी न देना ।

   दुर्ग / शौर्यपथ / उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ सतत विद्युत सप्लाई देने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र द्वारा षहर के 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र(सबस्टेशन) फरीद नगर, भिलाई में 05 एम.व्ही.ए. का एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर चार्ज किया गया। जिससे भिलाई निगम के अंतर्गत कोहका जोन, सुपेला जोन, वैशालीनगर जोन में अवंतीबाई चौक, सिरसा रोड चांॅदनी चौक, गदा चौक सुपेला एवं गौतम नगर इत्यादि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसरंचना विकास योजना के अंतर्गत संपादित इस कार्य को लगभग 72 लाख 81 हजार रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। विद्युत कंपनी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदाय करने के उद््देश्य से तत्परता से कार्य कर रही है।
   छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्टीªब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बताया कि 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र फरीद नगर, भिलाई में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लगने से आसपास के लगभग 5500 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। श्री जामुलकर ने इसे सतत विद्युत आपूर्ति के लिए उत्कृष्ट कार्य बताते हुए अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त  तरुण कुमार ठाकुर एवं कार्यपालन अभियंता भिलाई पश्चिम श्री रुपेन्द्र कुमार चन्द्राकर तथा उनकी टीम की सराहना की। श्री जामुलकर ने उच्चदाब एवं निम्नदाब के समस्त बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि बिजली बिल का भुगतान अविलंब करें। इससे विभाग की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और विद्युत विकास के कार्याें को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान सहायक अभियंता श्री टी.एन.बिजू,  पी.एल.माहेश्वरी, नवीन वर्मा, मनीश चंद्रवंशी, निरंजन दास एवं दिनेश कुमार गुप्ता तथा कनिष्ठ अभियंता श्रीमती सोनम प्रजापति उपस्थित रहे।

लम्बे इंतजार के बाद नियुक्ति आदेश जारी होने से उत्साहित सब इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार
जल संसाधन विभाग में प्रदेश भर में 352 उप अभियंता की हुई नियुक्ति, जिले में 23 उप अभियंताओं को मिली पदस्थापना

रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों पर भर्तियों की जा रही है। जिससे  बड़ी संख्या में युवाओं को शासकीय सेवा के अवसर प्राप्त हुए है। जल संसाधन विभाग द्वारा भी 352 उप अभियंताओं की नियुक्ति हुई है। धमतरी में पदस्थ हुए 23 उप अभियंताओं ने धमतरी में ग्राम भटगांव में भेंट-मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर उनके प्रति आभार जताया। युवाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विभाग में नियुक्ति होने से युवाओं का हौसला बढ़ा है और वे सभी मन लगाकर बढ़िया कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने भी युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग खेती-किसानी और आम-आदमी की पानी जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ के परिदृश्य को देखते हुए इस विभाग में अधोसंरचना विकसित करने करने की बड़ी गुंजाइश है। आप सभी खूब मेहनत करें।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्तियां हों। युवाओं को शासकीय सेवा में काम करने का अवसर मिले। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न विभागों द्वारा नई भर्ती के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं, इसी प्रकार जहां चयन प्रक्रिया पूरी हो गई, वहां नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं।
    लम्बे इंतजार के बाद नियुक्ति आदेश प्राप्त होने से उत्साहित जल संसाधन विभाग के चयनित उप अभियंताओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नये उप अभियंताओं की भर्ती करने से जहां एक ओर उनके करियर को स्थायित्व मिला है। वहीं परिवार वालों के सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी। वहीं साथ ही परिवार की आर्थिक जरूरतों भी पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चयनित सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में आने का आपका और आपके परिवार का सपना पूरा हुआ है। अब हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार करना है, आप पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग में भी काफी दिनों बाद इतनी बड़ी संख्या में इंजीनियरों की भर्ती की गई है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ उद्योगों को पानी की आपूर्ति तथा पेयजल व्यवस्था का भी ध्यान रखना है, इसके लिए आप लोगों से जनता की बड़ी आशाएं हैं।
    उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के 400 पदों पर जल संसाधन विभाग द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण के बाद चयनित 352 उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। शेष 48 पदों पर  जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं जिले में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 23 उप अभियंताओं की पदस्थापना की गयी है।
    मुख्यमंत्री की पहल पर युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने में मिल रही सफलता
     जल संसाधन विभाग में नियुक्ति पाने से उत्साहित जूनियर इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जल संसाधन विभाग के नव नियुक्त उप अभियंता विनीत सुनाकर ने कहा कि नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर का निवासी होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में परेशानी होती थी, जिससे रोजगार के अवसर कम मिल पाते थे। लेकिन प्रदेश के मुखिया ने इतनी बड़ी संख्या में भर्ती निकाल कर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को साधुवाद देती हूं।
      वहीं जल संसाधन विभाग में नवनियुक्त उप अभियंता धमतरी जिले का मगरलोड निवासी कुमारी वर्षा साहू ने कहा कि  प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि हम जैसे युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है और सपनों को पूरा करने में सफलता मिल रही है। हम जैसे बेरोजगार युवा जिन्हें मुख्यमंत्री जी के विशेष पहल पर सफलता मिली है, हम मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के कबीर समाज को विभिन्न कार्यो के लिए 40 लाख रूपए की मंजूरी दी हैं। कबीर विश्व शांति मिशन ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति अभार जताया हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह मंजूरी  विगत 17 मई को धमतरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट- मुलाकात कार्याक्रम में विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रमुखो से चर्चा के दौरान दी।
गौरतलब हैं कि कबीर समाज द्वारा हुए कबीर संस्थान धमतरी और देवपुर वाचनालय में फर्नीचर स्ट्रक्चर एवं साहित्य, कबीर संस्थान धमतरी के सौंदर्यीकरण भवन विस्तार एवं स्वागत गेट, कबीर आश्रम सेंचुवा में सत्संग शेड निर्माण, कबीर आश्रम कलारतराई संत निवास भवन और कबीर आश्रम सेमरा में भवन निर्माण एवं शौचालय निर्माण के लिए कुल 40 लाख रूपये की मांग की गई थी।

      रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों को विशेष पैकेज दिया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप राज्य में पिछले साढ़े चार सालों में 737 नई इकाईयां स्थापित हुई है। इन इकाईयों में 1397 करोड़ 24 लाख रूपए का पूंजी निवेश हुआ है और 6 हजार 896 लोगों को रोजगार मिला है।
  मिशन के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों का तकनीकी उन्नयन, स्थापना व आधुनिकीकरण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, जिसमें संयंत्र एवं मशीनरी तथा तकनीकी सिविल कार्यों की लागत का 25 प्रतिशत (अधिकतक 50 लाख रूपए) तक अनुदान, उद्यानिकी एवं गैर उद्यानिकी क्षेत्रों में नवीन कोल्डचेन हेतु, मूल्य संवर्धन एवं संरक्षण अधोसंरचना का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना की लागत का 35 प्रतिशत (अधिकतम 5 करोड़ रूपए) तथा बैंक या वित्तीय संस्थाओं द्वारा 5 वर्षों की अवधि के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि तक का अनुदान वार्षिक दर पर दिया जा रहा है।
  ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र व संग्रहण केंद्र की स्थापना कार्यक्रम के तहत परियोजना लागत का 50 प्रतिशत (2.50 करोड़ रूपए अधिकतम) तक अनुदान दिया जा रहा है। वहीं, रीफर वाहन योजना के अंतर्गत कूलिंग की लागत का 50 प्रतिशत (अधिकतम 50  लाख रूपए) तक का अनुदान अद्यमियों को प्रदाय किया जा रहा है।

खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना के लिए अनुदान शर्तों में आवेदक की पृष्ठभूमि मजबूत होनी चाहिए यानी आवेदक का नेटवर्थ आवेदन किये गए अनुदान का 1.5 गुणा से अधिक होना चाहिए। परियोजना प्रस्तावों का बैंक व वित्तीय संस्थान द्वारा विधिवत मूल्यांकन किया जाना चाहिए। सावधि ऋण का लाभ उठाया जाना चाहिए, सावधि ऋण परियोजना लागत के 25 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए।
   बैंक व वित्तीय संस्थान की परियोजना मूल्यांकन रिपोर्ट में सभी परियोजना घटक शामिल किये जाने चाहिए, जिनके लिए अनुदान मांगा गया है। वाणिज्यिक उत्पादन की तिथि आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि से पहले नहीं होनी चाहिए। योजना के लिए निर्धारित घटकों में से किन्ही 2 परियोजना घटकों की स्थापना करनी होगी।
 उल्लेखनीय है कि कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति के तहत प्रदेश में एक नई योजना ‘छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य प्रसंस्करण मिशन’ लागू है। खाद्य प्रसंस्करण मिशन का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को स्थापित करना, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश लाना, उत्पादों को उन्नत करने उनकी क्षमता को बढ़ाने, कृषि उत्पादों का संग्रहण तथा प्रसंस्करण से कृषकों को आर्थिक लाभ देना, खाद्य सुरक्षा तथा स्वच्छता के मानकों में सुधार करना और संगठित खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए बेहतर सहायक प्रणाली की व्यवस्था करना है।

 दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने नेहरू नगर भिलाई में संचालित निजी क्लीनिक सयोल हार्ट सेंटर के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिये है। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत नोडल अधिकारी डॉ. आर.के.खण्डेलवाल द्वारा सयोल हार्ट सेंटर नेहरू नगर भिलाई द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत बिना पंजीयन के क्लीनिक का संचालन किये जाने की जाँच करवाई गयी। जॉच उपरांत निजी क्लीनिक सयोल हार्ट सेंटर नेहरू नगर भिलाई के संचालक डॉ. रूपेश कुमार चंद्राकर एवं रॉयल ग्रीन जुनवानी भिलाई द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत बिना पंजीयन के निजी क्लीनिक का संचालन के साथ ही नर्सिंग होम एक्ट में रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज नहीं पाया गया, जो कि अधिनियम 2010 एवं 2013 का उल्लंघन होना पाया गया।
  अनुज्ञा पत्र के प्रावधानों के उल्लंघन पर निजी क्लीनिक संचालक डॉ. रूपेश कुमार चंद्राकर सयोल हार्ट सेंटर नेहरू नगर भिलाई को नर्सिंग होम एक्ट के तहत संस्था को अर्थदंड राशि 20 हजार रूपए जुर्माना से दंडित किया गया है। दंडित जुर्माना राशि 5 दिवस के भीतर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में संचालित नर्सिंग होम एक्ट शाखा में अर्थदण्ड जमा करने आदेशित किया गया है।

- 2254 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर दिया गया उचित उपचार
- जिले में स्वास्थ्य केंद्रों में 31253 प्रसव कराए गए

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-23 में विभाग द्वारा कुल 38309 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया। महतारी लइका दिवस तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में की जाने वाली ए.एन.सी जाँच में कुल 2254 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया। इन्हें सतत् निगरानी में रखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में उपचार सेवायें दी गई। इस योजना का लक्ष्य हर गर्भवती महिला को शासकीय अस्पतालों में मातृत्व सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराना एवं मातृ एवं शिशु मृत्यु की संख्या को शून्य करना है। इस योजना का लाभ गर्भवती, धात्री (0 से 06 माह) और बीमार शिशु (0 से 12 माह) को मिलेगा। विगत वर्ष मे जिले में 31253 संस्थागत प्रसव हुये है, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सिजेरियन ऑपरेशन, सोनोग्राफी, ब्लड की सुविधा उपलब्ध है।
   जिला चिकित्सालय में विगत वर्ष 8662 संस्थागत प्रसव कराये गये है। गर्भवती महिलाओं की जाँच एवं संस्थागत प्रसव सुविधाओं का विस्तार करते हुए विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना, ब्लड की व्यवस्था, पी.एम.एस. तथा निःशुल्क दवाईयों की सुविधा दी गई है। जिले के समस्त गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था से लेकर प्रसव पश्चात तक किसी भी महिला की मृत्यु होती है तो सुमन योजना के अंतर्गत घर में होने वाले मातृ मृत्यु की सूचना 104 पर कॉल कर एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी उस माता की मृत्यु का सत्यापन करने पर सूचनाकर्ता को 1000 (एक हजार) रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जावेगी।

      दुर्ग / शौर्यपथ / ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का  आयोजन 13 मई से 11 जून तक विकासखंड एवं जिला मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। 30 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 5.30 से 7.30 बजे तक प्रशिक्षण स्थल में आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण शिविर निःशुल्क होगा, जिसमें सबजूनियर, जूनियर वर्ग के बालक बालिकाएं भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन के लिए खिलाड़ी को एक पासपोर्ट साइज की नवीन फोटो लानी होगी। प्रशिक्षण शिविर हेतु आवश्यक खेल सामग्री विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।
      जिला खेल एवं युवा कल्याण  विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉलीबाल के लिए रविशंकर स्टेडियम दुर्ग प्रशिक्षक श्री हरगुलशन सिंह, स्व. राजेश पटेल खेल परिसर सेक्टर 2 भिलाई प्रशिक्षक श्री ख्वाजा अहमद, पेड्रावन धमधा प्रशिक्षक श्री शिव कुमार रजक, श्री दुष्यंत कुमार महोविया द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार हॉकी के लिए नेशनल स्कुल मैदान दुर्ग प्रशिक्षक श्री तनवीर अकील, हॉकी ग्राउंड समृद्धि बाजार के पास दुर्ग श्री अंसार अली, शा.उ.मा. स्कुल कुरूद श्री अलताफ अली द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। खो-खो के लिए शास उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई प्रशिक्षक श्री उमेश निर्मलकर, नवीन क्लब पुरई प्रशिक्षक श्री मोती लाल साहू, मिनी स्टेडियम पुरई प्रशिक्षक श्री भुवनेश्वर साहू, ग्राम झीट श्री भूपेश द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार फुटबाल के लिए रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के लिए प्रशिक्षक श्री मुकेश श्रीवास्तव, साईंस कॉलेज दुर्ग के लिए श्री विजय भारत विष्ट, सेक्टर 9 हॉस्पिटल मैदान के  लिए प्रशिक्षक श्री रमेश द्वारा प्रशिक्ष दिया जाएगा। इसी प्रकार कबड्डी के लिए बैगापार स्टेडियम दुर्ग के लिए श्री रामदास यादव, जोन क्रं. 2 सेक्टर 11 खुर्सीपार भिलाई के लिए श्रीमती छायाप्रकाश राव, शास.उ.मा.शाला मर्रा के लिए प्रशिक्षक श्री संतोष यादव प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार नेटबाल के लिए एन.सी.आर.टी. स्कूल सेक्टर 6 भिलाई में जावेद खान द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। एथलेटिक्स के लिए रविशंकर स्टेडियम दुर्ग प्रशिक्षक श्री ताजुद्दीन, श्री पी.जे. सेस्टियन, पेड्रावन धमधा प्रशिक्षक श्री शिव कुमार रजक, श्री दुष्यत कुमार महोविया, खेल मैदान खम्हरिया श्री बालकदास द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार मार्शल आर्ट के लिए झीट में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र ने कुमार आज जामुल के वार्ड क्रं. 4 के पुरैना तालाब के पास आयोजित भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किये। उन्होंने यहां पर 1 करोड़ 33 लाख 5 हजार लागत राशि के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण उनके द्वारा किया गया। इस अवसर पर जामुल नगर के नियमित साफ-सफाई के लिए 20 लाख रूपए लागत की पोकलेन ट्रेक्टर का शुभारंभ भी किया। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों की मांग पर वार्ड क्रमांक 4 एवं देवांगन समाज हेतु एक-एक बोर की घोषणा, तलाब स्थित बजरंगबली मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा, एवं एक एंबुलेंस की घोषणा किया गया। कार्यक्रम में पालिका परिषद उपाध्यक्ष जामुन सुनीता चेन्नईवार, विजय जैन, भगत सिंह सिद्धू, पार्षद गण खम्मन सिंह ठाकुर, संजय देशलहरा, दीपक गुप्ता सरोजिनी चंद्राकर, रामप्यारी वर्मा, दुलार सिंह साहू, सबीहा करीम खान, एल्डरमैन मन्नू यादव, द्रौपदी साहू, अहिवारा नगर अध्यक्ष दुर्गा गज्बे, कैलाश नाहटा, हीरा वर्मा एवं प्रकाश सिंह ठाकुर, ओनी महिलाग उपस्थित थे। 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)