
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम के सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट में बाजार विभाग की टीम द्वारा बाजार व्यवस्था को लेकर आज भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान अग्रवाल मिष्ठान भंडार से लेकर बर्तन दुकान वाली लाइन के व्यापारियों को अपने दुकान की सीमा तब व्यवसाय करने की हिदायत दी गई सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों से जुर्माना वसूल की जावेगी ऐसी चेतावनी दी गई दुकानों के सामने रोड पर पेंट से मार्किंग किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी व बाजार अधिकारी जावेद अली,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, ईश्वर वर्मा, और शशिकांतयादव,बलदाऊ पटेल जुगल किशोर ठाकुर आदि मौजूद थे। बाजार अधिकारी जावेद अली ने निरीक्षण के दौरान इद्रीरा मार्केट क्षेत्र सड़क किनारे अवैध रूप से ठेला गुमटी एवं गन्ना मशीन व्यवसाईयों को गंदगी पाए जाने पर जुर्माना लिया जाएगा सड़क किनारे फल ठेला न लगाने की हिदायत दी गई।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक धमधा के कृष्णा पैलेस में विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पांडेय, सहसंयोजक दयावंत बांधे, लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशेष उपस्थिति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा आगामी विशेष जनसंपर्क अभियान एवं अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि विश्व एवं देश के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल को हम देखते हैं तो नजर आता है कि देश कितना सशक्त और आत्मनिर्भर बन चुका है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस 9 साल के बेमिसाल कार्यकाल को जनता के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लेकर जाना है। हम सोचते हैं कि हम कार्यक्रम क्यों करते हैं कार्य और क्रम अर्थात कार्य करना और उसे क्रमबद्ध करना। हम जब कोई कार्यक्रम करते हैं तो आम जनता के संपर्क में आते हैं और इससे हमारी कमी और गुण दोनों ही चीजों का अवलोकन होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में स्वच्छता को लेकर जो जागरूकता पैदा हुई है उससे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। आज लोगों को सार्वजनिक स्थान में कचरा फेंकने में संकोच होता है। जब यह कार्यक्रम सबसे प्रथम बार 2015 में शुरुआत हुई तो लोगों ने इसे हल्के में लिया लेकिन आज लोगों के अंदर जागरूकता के रूप में घर कर चुका है, सभी इसे अपना चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न योजनाएं धरातल पर नजर आती हैं, इसे हम सभी को जनता के बीच लेकर जाना है। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दंभ भरती है कि हम 96 लाख टन धान की खरीदी करते हैं, सोचने वाली बात है कि जब इतनी धान खरीदी की तो उसे खरीदा किसने है? नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने। कांग्रेस पार्टी ने जब 2018 में चुनाव लड़ा था तो उन्होंने घोषणा पत्र में कहा था कि ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को हम चार गैस सिलेंडर फ्री में देंगे पर अभी तक उन्होंने एक सिलेंडर लोगों को नहीं दिया, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश के युवाओं को प्रति साल 3000 करोड़ रुपए देने का वादा किया लेकिन जब 4 साल खत्म हो गए तब इनकी कुम्भकर्णी नींद खुली और बेरोजगारी भत्ते की बात की। समायोजन भी ऊंट के मुंह में जीरा बराबर किया, शराबबंदी की बात की और प्रदेश के मुखिया के क्षेत्र मे भाजपा कार्यकर्ता शराब भट्टी का विरोध करने पहुंचे तो प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए लूट की धारा लगाते हुए जेल करवाई। सजा काटने वाले भी कौन छत्तीसगढ़िया और प्रदेश में शराब घोटाला करने वाला कौन अनवर ढेबर, और ना जाने कितने दीगर प्रांत के लोग। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने आव्हान किया प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो कार्यक्रम विशेष जनसंपर्क अभियान लाया गया है उसे सफल बनाना है और इसे सफल बनाने में आप सभी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।
लोकसभा सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में हुई हार से उबरते हुए लोकसभा चुनाव में इतिहास रचा और लोकसभा में भाजपा को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। अब अवसर पुनः आ चुका है, सबको कमर कसते हुए आगामी 2023 और 2024 के चुनाव को जीतने के लिए वापस मैदान में उतरना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में लगातार ऐसे ऐतिहासिक कार्य हैं जिसे जनता वाकिफ है योजनाओं के माध्यम से उन्हें हर घर में अपनी जगह बनाई है और लोग आशीर्वाद के रूप में मत प्रदान करते हैं। सभी कार्यकर्ता तत्परता अपने कार्यों में लगे और पार्टी को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सह संयोजक दयावंत बांधे ने क्रमबद्ध तरीके से 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रम का विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संबोधित करते कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय कार्यक्रम बूथ सशक्तिकरण अभियान को बहुत ही अच्छे ढंग से संपादित किया गया है केवल कुछ मंडलों से पुस्तकों का संग्रह नहीं हुआ है। इस काम में शीघ्रता करें और विषय जनसंपर्क अभियान की सफलता के लिए भी पूरी शक्ति लगाएं। बैठक को जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार प्रदर्शन धमधा मंडल अध्यक्ष रोहित राजपूत ने किया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, संसदीय सचिव एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, जागेश्वर साहू, कैलाश शर्मा, दयाराम साहू, दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू , जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष रोहित राजपूत उपस्थित रहे।
बालोद, / शौर्यपथ /
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर ने संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री गायकवाड सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
बालोद, / शौर्यपथ /
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान गुंडरदेही विकासखंड के प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला भवन के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली एवं इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि स्कूल में दो कमरे का जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है एवं पोताई कार्य जारी है। इसके अलावा प्राथमिक शाला भवन में स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित गोबर पेंट से पोताई किया जा रहा है। कलेक्टर श्री शर्मा ने शाला भवनों के रंग रोगन के कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ करने तथा पोताई हेतु शेष रह गए सभी शासकीय स्कूल भवनों को एक ही रंग से पोताई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा के प्रधान पाठक से विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था एवं शिक्षको की नियमित उपस्थिति, पानी की समूचित उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विन पूसाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
भाजयुमो को पीएससी दफ्तर नहीं बल्कि रमन सिंह का निवास घेरना चाहिये
इस वर्ष रमन सिंह के करीबी अधिकारी की भतीजी भी चयनित हुई है
रायपुर/ / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो को पीएससी दफ्तर नहीं बल्कि रमन सिंह के निवास को घेरना चाहिए और उनसे पूछना चाहिए कि 15 साल के भाजपा के शासनकाल के दौरान अधिकारी, व्यापारी और राजनेता के पुत्र एवं आपस में भाई बहन पीएससी में सलेक्ट कैसे हो गये? पीएससी को लेकर भाजपा नेताओं के पास स्तरहीन झूठे आरोप के अलावा कोई तथ्य नहीं है। विपक्षी दल के द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसमें तनिक भी सच्चाई होती, उनके पास तथ्य होते तो वे प्रमाण देते ताकि उनके आरोपो का जांच करवाया जा सके। मुख्यमंत्री के द्वारा भाजपा से तथ्य मांगे जाने पर भाजपा के नेता अब गोलमोल जवाब दे रहे हैं इससे समझ में आता है कि भारतीय जनता पार्टी के पास झूठ के अलावा कुछ नही है। प्रदेश में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है इसीलिए हंगामा करके सिर्फ जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहती है। भाजपा प्रदेश की महत्वपूर्ण संस्था राज्य लोकसेवा आयोग की विश्वसनीयता पर अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये सवाल खड़ा किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन राज में 2005 में हुए पीएससी की गड़बड़ियों को प्रदेश की जनता भूली नहीं है तब पीएससी अध्यक्ष को सस्पेंड किया गया था परिणाम के गड़बड़ियों पर हस्तक्षेप कर तत्कालीन राज्यपाल लेफ्टिनेंट गवर्नर के.एम. सेठ ने तत्कालीन पीएससी अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया। राज्य सरकार ने और ईओडब्ल्यू जांच करवाई और जांच में तत्कालीन चेयरमैन अशोक दरबारी समेत पीएससी में चयनित सारे अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया था यह रमन सरकार के दौरान होता था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद पीएससी पारदर्शी तरीके से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। रमन सरकार के दौरान 15 साल में मात्र 9 बार पीएससी की परीक्षाएं हुई जिसमें 6 परीक्षाएं रद्द हुई थी। वर्तमान में पीएससी के द्वारा जारी परिणाम की सूची में भाजपा नेताओं के बच्चों का भी चयन शीर्ष पर हुआ है पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी अधिकारी की भतीजी का चयन हुआ है लेकिन हम इस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं हम सिर्फ भाजपा के झूठ का जवाब दे रहे हैं कि भाजपा किस प्रकार से प्रदेश में झूठ की राजनीति जानते कर रही है। भाजपा नेताओं के बच्चों का भी चयन भी इस वर्ष की सूची में है लेकिन हमने सवाल नहीं खड़ा किया।
रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जा रही भर्तियों से भाजपा बौखला गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को बर्दास्त नहीं हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरियां क्यो मिल रही है। भाजपा आदतन युवा विरोधी है रमन सरकार में 15 सालों में युवाओं के लिये सरकारी नौकरी के दरवाजे बंद थे। आऊटर्सोसिंग से भर्तिया होती थी। कांग्रेस की सरकार आने के बाद युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही तो इससे भी भाजपा को पीड़ा हो रही है। अखबारो के पन्ने भर्तियों के विज्ञापनों और खबरों से भरे पड़े है। राज्य बनने के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भर्तियां निकली है। अभी तक लगभग 28 हजार से अधिक पदो के लिये भर्तियां निकल चुकी है। शिक्षा विभाग, राज्य लोक सेवा आयोग, व्यापम, पीडब्लूडी, जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, आईटीआई तकनीकी शिक्षा, विद्युत कंपनी, वन विभाग में भर्तियां निकल चुकी है। शेष सभी भर्तियों में भर्तियां निकालने की तैयारी है। देश के अन्य राज्यों तथा केन्द्र सरकार के विभागों में जहां भर्तियों का अकाल है भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ में भर्तियों की बहार आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विश्वसनीयता है और उनका कमिटमेंट है जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी 15 साल से सरकारी विभागां में बंद भर्तीयो को उन्होंने ने शुरू किया था। हाईकोर्ट के द्वारा आरक्षण में कटौती के बाद एक गतिरोध की स्थिति आई थी जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने 58 प्रतिशत आरक्षण को बहाल किया मुख्यमंत्री ने फिर से भर्तियों के लिये अभियान छेड़ दिया है। मुख्यमंत्री के इन्हीं प्रयासों के कारण राज्य की बेरोजगारी दर 1 प्रतिशत से कम है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के 15 सालों तक युवाओं के लिये सरकारी नौकरी के द्वार बंद कर दिया था। सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग और ठेके पर नियुक्तियां होती थी, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के लिये सरकारी विभागों में सीधी भर्तियां निकाली गयी। पिछले साढ़े 4 सालों में सरकारी विभागों में 1 लाख से अधिक भर्तियां कांग्रेस सरकार ने किया। 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकता में युवाओं को रोजगार देना है। उनकी सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिये बेहतर योजना बनाकर कार्य किया। साढ़े 4 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं सरकारी नौकरी के माध्यम से रोजगार दिये। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के सरकारी नौकरी में भर्ती के द्वार खोले गये। नियमित और अनियमित दोनों प्रकार की भर्तियां निकाली गयी। राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से 2885 नौकरियां व्यापम के माध्यम से 4530 नौकरियां, 14580 शिक्षकों की भर्तियां, बिजली कंपनी में 3000 नौकरियां, स्वास्थ्य विभाग में 4000 नौकरियां, पुलिस विभाग में 8292 नौकरियां, राजस्व विभाग में 392 नौकरियां, वन विभाग में 3861 नौकरियां, महिला एवं बाल विकास विभाग में 800 से अधिक भर्तियां, 250,000 विभिन्न विभागों में नियमित भर्तियां की गयी, 44 विभागों में 3155 अनुकंपा नियुक्तियां, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज 1041 अन्य मेडिकल कॉलेजों में 230 नियुक्ति कृषि उद्यानिकी में 1200 नियुक्तियां इसके अलावा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी शिक्षकों की भर्ती की गई। 147000 अनियमित को नियमित कर रोजगार दिया। यह तो सरकारी विभागों के रोजगार है। कांग्रेस सरकार ने 14 लाख परिवारों को वन के माध्यम से रोजगार से जोड़ा तथा 26 लाख से अधिक लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार दिया गया। 59175 बुनकरों को प्रत्यक्ष रोजगार दिया गया। आने वाले 5 साल में 15 लाख युवाओ को रोजगार देने के लिये भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / जीरम कांड के संदर्भ में भाजपा द्वारा की गयी बयानबाजी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि झीरम घाटी कांड एक ऐसा कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में डॉ. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी इसके गुनाहगारों को सजा जरूर मिलनी चाहिये।
- भारत शासन के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने की इस अभिनव पहल की प्रशंसा
- ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया इनोवेशन फॉर प्रोग्रेस अंतर्गत किया गया शामिल
- कलेक्टर के मार्गदर्शन में जनसहभागिता से प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में लगाया गया शत-प्रतिशत स्मार्ट टीवी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शिक्षा की सशक्त अवधारणा राजनांदगांव जिले में फलीभूत हो रही है। भारत शासन के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा जिला प्रशासन की ओर से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने की पहल को अभिनव पहल अंतर्गत लेते हुए प्रशंसा की गई है। जिसे ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया इनोवेशन फॉर प्रोग्रेस के अंतर्गत शामिल किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई तरह की चुनौतियां हैं। जिला प्रशासन द्वारा जनसहभागिता से किस तरह शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है, इसकी एक मिसाल राजनांदगांव जिले ने पेश की है। स्मार्ट राजनांदगांव प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शत-प्रतिशत स्मार्ट टीवी लगाकर उपलब्धि हासिल की गई है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा के रूपान्तरण का सामुदायिक मॉडल सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण उद्देश्य शिक्षा विभाग, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है।
प्रोजेक्ट के सबसे प्रेरक पहलुओं में से एक समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी का स्तर है। लोगों ने इस नेक काम के लिए 10 रूपए से लेकर हजारों रूपए तक का दान दिया और लगभग 6 हजार 145 लोगों द्वारा स्कूलों में स्मार्ट टीवी दान की गई है। शिक्षा विभाग ने लोगों को प्रेरित करने और उन्हें स्मार्ट कक्षाओं के लाभ के बारे में समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समर्पित शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समितियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मदद से, प्रोजेक्ट टीम ने जिले में शिक्षा प्रणाली को बदलने में स्मार्ट कक्षाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास के लिए एक सामुदायिक मॉडल की आवश्यकता के संबंध में बताया गया कि ग्रामीण स्मार्ट टीवी प्रदान कर, अपना समय देकर और स्मार्ट कक्षाओं के कामकाज की निगरानी करके प्रोजेक्ट की सफलता की जिम्मेदारी लेंगे।
इस प्रोजेक्ट का जिले में शिक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है और बच्चे अब सीखने में अधिक रुचि रखते हैं, क्योंकि शिक्षा उनके लिए अधिक दिलचस्प हो गई है। शिक्षा विभाग द्वारा परियोजना के लिए पेन-ड्राइव के रूप में डिजिटल पाठ्यक्रम प्रदान किया है। प्रोजेक्ट टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक रोस्टर पैटर्न समय सारिणी भी विकसित की है कि किसी विशेष विद्यालय में सभी कक्षाएं प्रोजेक्ट के स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट कक्षाओं से लाभान्वित हो सकती हैं। स्मार्ट राजनांदगांव प्रोजेक्टर इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे एक समुदाय संचालित पहल एक जिले में शिक्षा प्रणाली को बदल सकती है। इससे पता चलता है कि जब लोग एक साथ आते हैं तो वे व्यापक परिवर्तन ला सकते हैं। प्रोजेक्ट की सफलता परियोजना टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत, समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी और शिक्षा विभाग के प्रयासों के कारण है। प्रोजेक्ट के लिए आगे का रास्ता इसका स्थायित्व सुनिश्चित करना है। राजनांदगांव जिले के प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना जारी रखना है।
उल्लेखनीय योगदान -
स्मार्ट टीवी की उपलब्धता की जब शुरूआत बात हुई वहां बहुत से सकारात्मक परिणाम भी देखने मिला जहां पर छोटे-छोटे बसाहटों में भी ग्रामवासी, पालक, शिक्षक, सरपंच, सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपना योगदान इस कार्य के लिए दिया। साथ ही ग्रामीण स्तर पर भी लोगों ने इसमें अपनी सहभागिता दी तथा इस कार्य को बेहतर कार्य बताया जिससे बच्चों को डिजिटल तरीके से अपनी शिक्षा को समझ बनाने में सीखने में आसानी होने की बात उनके द्वारा कही गई। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्य किया गया। इस कार्य को करने में जिला प्रशासन के साथ जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे, एपीसी श्री एमआर अंसारी, एपीसी श्री मनोज मरकाम एवं सभी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तथा सभी संकुल समन्वयकों ने अपने पूरे स्कूलों के शिक्षकों के साथ मिलकर यह कार्य किया।
मुंगेली / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग की स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। बोर्ड द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार हेतु लोन स्वीकृत की जाती है। उक्त योजनाओं का लाभ उठाने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु स्वरोजगार हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम केन्द्र शासन की योजना है जिसके तहत शहरी एवं ग्रामीण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लिए सेवा क्षेत्र जैसे सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रानिक-इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी और वीडियोग्राफी इत्यादि के लिए 20 लाख रूपए एवं विनिर्माण क्षेत्र जैसे दोना पत्तल निर्माण, फेब्रिकेशन, दूध डेयरी प्रोडक्ट, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण, पशुचारा निर्माण, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण और नूडल्स निर्माण इत्यादि के लिए 50 लाख रूपए तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही को 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के हितग्राही को 25 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है, परंतु सामान्य वर्ग के पुरुष ग्रामीण हितग्राही को 25 प्रतिशत तथा शहरी हितग्राही को 15 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। इस योजनांतर्गत ऑनलाईन आवेदन पीएमईजीपी पोर्टल में किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राज्य शासन की योजना है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग को सेवा क्षेत्र जैसे सायकल रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रानिक-इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी, वीडियोग्राफी इत्यादि के लिए 01 लाख रूपए एवं विनिर्माण क्षेत्र जैसे दोना पत्तल निर्माण, फेब्रिकेशन, दूध डेयरी प्रोडक्ट, साबुन निर्माण, मसाला निर्माण, दलिया निर्माण, पशुचारा निर्माण, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण, नूडल्स निर्माण इत्यादि के लिए 03 लाख रूपए तक का लोन बैंक के माध्यम से प्रदाय किया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 05 प्रतिशत स्वयं लगाना होता है। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक-प्रभारी प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग शाखा, जिला पंचायत कार्यालय मुंगेली से प्रत्यक्ष या मोबाईल नम्बर 7898985251 पर संपर्क सकते हैं।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 जून से 21 जून तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में एथलेटिक्स, बाक्सिंग, तलवारबाजी, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, ताईक्वांडो, मलखम, बैडमिंटन, कराते, व्हालीबॉल खेलों के प्रशिक्षण दिया जाएगा। विकासखण्ड पथरिया में शा.उ.मा.वि. पड़ियाईन में तीरंदाजी का विकासखण्ड लोरमी में शा.उ.मा.वि. डोंगरिया में टेबल टेनिस, शा.उ.मा.वि. गोड़खाम्ही में बॉक्सिंग का विकासखण्ड मुंगेली में शा.उ.मा.वि. दशरंगपुर में तलवारबाजी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, ताईक्वांडो, मलखम, बैडमिंटन, शा.प्रा.शा. करही में व्हालीबॉल, शा.पू.मा.शा. गीधा में कबड्डी आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें कराते प्रशिक्षण श्री मोहन लहरी मो. 9977229914, तीरंदाजी प्रशिक्षण श्री अजय बघेल मो. 8818819322, टेबल टेनिस प्रशिक्षण श्रीमती किर्ती सिंह, बाक्सिंग श्री सुबोध सिंह मो. 9301864802, तलवारबाजी श्री जावेद कोशले मो. 7014447265, क्रिकेट श्री जलेश यादव मो. 8827267707, फुटबाल श्री अनिल विश्वकर्मा मो. 8109620723, मलखम श्री राजेन्द्र भारती मो. 6263570993, ताइक्वाण्डों श्री गीरधर सोनवानी मो. 8720097315, बैडमिण्टन श्री विनोदी गोयल मो. 9303742200, व्हॉलीवाल श्री विजय वर्मा मो. 9424167445, कबड्डी श्री रोहित यादव मो. 9826980620 द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर व जूनियर आयु वर्ग के बालक-बालिका प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी संबंधित प्रशिक्षक से प्रवेश फार्म प्राप्त कर प्रशिक्षण में सम्मिलित हो सकते हैं।
मुंगेली / शौर्यपथ / रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागृह में आज जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड स्तर में आयोजित रामायण मण्डली प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कुआंगांव के सुर सरोवर मानस मंडली ने जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोल्हापारा के त्रिवेणी संगम बालिका मानस मण्डली ने द्वितीय स्थान और पथरिया विकासखण्ड के शिवशक्ति मानस मण्डली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीराम और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगरपालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण की सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, छत्तीसगढ़ ऊर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री एजाज खोखर, गणमान्य नागरिक श्री रूपलाल कोसरे, श्री लोकराम साहू, श्री शिवकुमार बंजारा, श्री राकेश साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, पार्षदगण और नगरवासी उपस्थित थे।
विधायक श्री मोहले ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने समाज में परस्पर प्रेम और भाईचारा के साथ रहने की बात कही। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री तोखन साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों द्वारा जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम कुआंगांव के सुरसरोवर मानस मंडली को 50 हजार रुपए राशि का चेक, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी तरह द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मानस मण्डली प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में ए.पी.सी. श्री यू.के.शर्मा, श्री अशोक कश्यप और समग्र शिक्षा के एपीओ श्री आकाश परिहार शामिल रहे। मंच संचालन शिक्षक श्री रामपाल सिंह ने किया।
रायपुर / शौर्यपथ / 21 मई रविवार को प्रतिवर्ष की भांति पूर्व प्रधानमंत्री भारत- रत्न स्व. राजीव गांधी के 32 वें बलिदान को आतंकवाद विरोध के दिवस में मनाया जायेगा। राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे व आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक टेक्नालॉजी या विदेशिक नीति नित नई उपलब्धियां पाई है। स्व. राजीव गांधी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे, वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। उनकी आत्मीय सोच था कि व्यक्ति को अपने भौतिक अधिकार एवं भौतिक कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करें। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो राजीव गांधी ने कहा था राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता और सामाजवादी विचारधारा ही हमारे इस महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को शपथ दिलाया जायेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भी स्व. राजीव गांधी के नाम पर विभिन्न न्याय योजनायें चला रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव युवा ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब जैसी योजनाओं से छत्तीसगढ¬ भूपेश सरकार स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार कर रही है।
राजनंदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन के प्रांगण में ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंक एवं हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी.के. मेश्राम ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ की शपथ दिलाई। मुख्य अभियंता सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करते हुए मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंताद्वय श्री रंजीत घोष, श्री एस.के. शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री बीरबल उइके, श्री ए0डी0 टंडन, सुश्री गीता ठाकुर सहित सभी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
2021 के परिणामों की अनियमितता से CGPSC की विश्वासनीयता पर 'आप' ने उठाये सवाल
रायपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी रायपुर द्वारा रायपुर लोकसभा प्रभारी विजय गुरुबक्शानी के नेतृत्व में सीजीपीएससी 2021 के परिणाम मे अनियमितता की शिकायत की जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन को ज्ञापन दिया है। पत्र मे कहा गया है कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। जिसकी विश्वासनीयता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर सी जी पी एस सी की कोचिंग कर रहे एक अभ्यार्थी की भी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे कई गंभीर आरोप लगाए गये हैं। जिसमे लोक सेवा आयोग पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। ऐसे मे आम आदमी पार्टी माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करती है की मामले मे निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करायी जाए। अन्यथा युवाओं का राज्य प्रशासनिक सेवाओं से विश्वास उठ जाएगा और राज्य की व्यवस्था चरमरा जायेगी। आम आदमी पार्टी को आशा है की प्रदेश सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 के नतीज़ों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी, ताकि आयोग की विश्वसनीयता कायम रहे।
ज्ञापन देने आम आदमी पार्टी कि तरफ से सूरज उपाध्याय, गोपाल साहू,विजय गुरुबक्शानी,नंदन सिंह, अन्यतम शुक्ल,वीरेंद्र पवार, एम एम हैदरी, सी के नायडू तरुण वैद्य, नरेंद्र ठाकुर, प्रदुमन शर्मा, विकास दास मानिकपुरी, सूर्या साहू,उमेश जंघेल, हिमालय गुप्ता,शफीक अहमद, कासिफ खान,अली हफीज,संजू सिंह और मनदीप सिंह आदि शामिल रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
