
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवंबर 2022 में ईडी को पत्र लिखा था कि नान घोटाले पर मीडिया के कब जांच शुरू करेगी 15 दिनों में जांच शुरू नहीं किया गया तो न्यायालय की शरण में जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह पत्र नवंबर 2022 को लिखा था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चिट्ठी का जांच की दिशा में प्रवर्तन निदेशालय ने वर्तमान तक के कोई सार्थक पहल नहीं की किंतु वही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रदेश में 2019 से चल रहे शराब घोटाले में जांच युद्ध स्तर पर शुरू कर दी प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला लगभग ₹2000 करोड़ का होना बताया जा रहा है वही इस मामले में जांच तेजी से चालू है और कई गिरफ्तारी हो चुकी है इन गिरफ्तारियां में प्रमुख गिरफ्तारियां रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर टेबल शराब और होटल व्यवसाई पप्पू ढिल्लों , गुरुचरण सिंह होरा जैसे लोगों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी है एवं कई मशहूर हस्तियों पर जांच की तलवार लटकी हुई है साल 2019 के बाद वह ₹2000 करोड़ के घोटाले की जांच में जिस सक्रियता से प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच जारी की है और लगातार कार्रवाई की जा रही है वही प्रदेश में हजारों को रुपया के नाम घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय मौन है.
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नान घोटाले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का नाम होने के कारण एवं केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने से केंद्र सरकार भारतीय जनता पार्टी के किसी पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर कार्यवाही करने के पक्ष में नहीं है इस तरह की राजनीतिक चर्चाओं से आम जनता के मन में इस तरह के सवाल उठने लगे हैं कि क्या प्रवर्तन निदेशालय का उपयोग राजनीतिक पार्टी अपने मतलब से अपने फायदे के लिए कर रही है वही प्रवर्तन निदेशालय के अस्तित्व पर भी सवाल उठने लगे हैं क्या प्रवर्तन निदेशालय सिर्फ केंद्र सरकार की कठपुतली के रूप में कार्य कर रही है और प्रवर्तन निदेशालय का उपयोग राजनीतिक सत्ता पाने एवं विपक्षियों को परेशान करने के लिए ही किया जा रहा है .
नाल घोटाले का मामला भी प्रवर्तन निदेशालय के पास है और ₹2000 करोड़ के शराब घोटाले का मामला भी प्रवर्तन निदेशालय के पास किंतु नान घोटाले की जांच अभी किसी मुकाम पर नहीं पहुंची वही दो-तीन साल पुराने मामले पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार छापेमारी गिरफ्तारियां की जा रही है संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ जारी है उनकी संपत्तियों को अटैच किया जा रहा है आम जनता को इस बात की खुशी है कि भ्रष्टाचारियों को सामने लाने का कार्य प्रवर्तन निदेशालय कर रही है किंतु एक पक्षीय कार्रवाई से आम जनता के मन में जांच एजेंसियों के खिलाफ एक विरोधाभास वाली भावना भी जागृत हो रही है वही अब आप जनता यह सब समझने लग गई है कि केंद्र सरकार सत्ता पाने के लिए जांच एजेंसियों का पुरजोर इस्तेमाल कर रही है लोकतंत्र में आम जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को किसी ना किसी बहाने परेशान करने की प्रथा की ज़बरदस्त शुरुवात हो गयी है और इस प्रथा को केंद्र सरकार द्वारा अपनी जांच एजेंसियों के सहारे भरपूर तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है .
आम जनता में चर्चा का विषय यह भी रहता है कि कल को जब सत्ता परिवर्तन होगा तो यही जांच एजेंसियां आज सत्ताधारी पार्टियों के साथ है उनके विरुद्ध हो जाएंगे और फिर पुराने मामले को खोद कर निकाले जाएंगे इस बदले की राजनीति के चक्कर में आज निष्पक्ष जांच एजेंसियां भी सत्ता की कठपुतली बनते नजर आ रही है ना जाने यह प्रथा कब तक चलेगी और कब तक सत्ता की ताकत के आगे यह जांच एजेंसियां अपने अस्तित्व को खोती रहेंगी .....
वही देखा जाए तो आम जनता खुश है कि सत्ता की ताकत के आगे ही सही भ्रष्टाचार सामने आने लगा और कार्यवाही भी होने लगी ऐसी स्थिति में जनता भी हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन और भर्ष्टाचार उजागर की दिशा में भी विचार करने लगी है हो सकता है कि आज नहीं तो कल ऐसी प्रथा की शुरुवात भी हो जाए और अल्टरनेट सत्ता की कमान अलग अलग राजनितिक दलों के पास रहे ....
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, मंत्री अमिता बंजारे महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आयुषी पांडेय, जिला महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई |
बैठक के दौरान एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाजपा के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया जिन्हें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।
बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि किसी भी सरकार के निर्वाचित होने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है और महिलाएं जो ठान लेती है उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा देती है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने के लिए संकल्प के साथ हमें अभी से कमर कस कर उतरना पड़ेगा। महिलाओं के विरुद्ध प्रदेश में घट रही घटनाएं यह दर्शाती है कि कि वर्तमान में भूपेश बघेल सरकार में महिलाएं किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं है, नशाखोरी चरम पर है। अपराधी अपराधिक गतिविधियों का अंजाम देने में किसी प्रकार से कमी नहीं कर रहे हैं, छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं तक के साथ अनाचार की घटनाएं सामने आ रही है । केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्म निर्भर बना रही है लेकिन इसके विपरीत हमारे प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह की बहनों से रेडी टू ईट के कार्य को छीन लिया गया। महिला मोर्चा की बहनों से आह्वान है कि प्रदेश की कांग्रेस-भूपेश बघेल सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए माताओं बहनों के पास जाकर इस सरकार की कारगुजारियों और नाकामियों को उजागर करना है और आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार ने अपने घोषणापत्र मे महिलाओं सुरक्षार्थ शराबबंदी, स्व सहायता समूह की बहनों के लिए कर्जा माफी और विभिन्न प्रकार की घोषणाएं की थी, जिनमें से एक भी घोषणा पूर्ण नहीं हुई है। दुर्ग शहर में हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री से एक महिला ने शराबबंदी की बात की तो उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि जब तक आपके घर के लोग नहीं छोड़ेंगे तब तक शराबबंदी नहीं हो सकती लेकिन जब उन्होंने घोषणापत्र जारी करते हुए गंगाजल की कसम खाई थी तब तो उन्होंने ऐसी कुटिल बात नहीं कही थी। इस धोखेबाज सरकार को हमें जड़ से उखाड़ना होगा और सभी माताएं बहने इसके लिए मैदान पर उतरना होगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने ना सिर्फ महिलाओं को ठगा बल्कि प्रदेश के हर वर्ग को भी ठगा है उन्होंने तो गंगाजल की कसम खाई और शराबबंदी की बात घोषणा पत्र में करके भूल गई आज प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह की बहने भी अपने आप को ठगा सा महसूस करती हैं क्योंकि उन्होंने जिस विश्वास के साथ उन्हें वोट दिया उस वोट को उसे धोखा विश्वासघात के रूप में बदला।
महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार की वादाखिलाफी से सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं का हुआ है महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर के आस-पास के 10 घरों में महिलाओं से संपर्क करके भाजपा के पक्ष में बात रखें।
भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कमल सखी और कमल मित्र बनाने का काम समयावधि में पूरा करते हुए शराबबंदी को लेकर महिलाओं के छोटे-छोटे समूहों में परिचर्चा का आयोजन सभी मंडलों में कराएं। आगामी माह में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों का आगमन दुर्ग जिले में होगा, इस हेतु प्रदेश महिला मोर्चा संगठन के द्वारा जो कार्य प्रदान किए गए हैं उसे हमें जल्द से जल्द पूर्ण करना होगा।
बैठक के अंत में महिला जनप्रतिनिधियों को शाल श्रीफल और पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गायत्री वर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जय श्री राजपूत ने किया। आयोजित बैठक में मंचासीन अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा, बानी सोनी, हिमा साहू, जिला महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, पदमा देवांगन उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग का ह्वदय स्थल मार्ग गौरवपथ सिविल लाइन उतई टैम्पो चौक से लेकर जेल तिराहा तक सड़क डामरीकरण कार्य आज शुरू हो गया है। करीब 5 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से 2.035 किलोमीटर लंबी रोड का डामरीकरण किया जा रहा है। जिसके लिए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद,अब्दुल गनी,दीपक साहू, हमीद खोखर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आमजनता की उपस्थिति में श्रीफल तोड़कर सड़क डामरीकरण कार्य शुरू करवाकर निरीक्षण किया।
डामरीकरण कार्य होने के बाद अतिशीघ्र आकर्षक विद्युत पोल लगाया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर के बीचोंबीच गौरवपथ व्यस्ततम रोड के डामरीकरण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था पर कोई असर न पड़े, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है। आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करते हुए डामरीकरण कार्य किया जायेगा ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।यह सिलसिला तब तक चलेगा जब तक शहर के सभी सड़को को पक्का न कर लिया जाये।विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को लगभग साढ़े चार साल हो चुके हैं। इन सालों में कांग्रेस की सरकार ने जनता से जुड़ी हर समस्या का निवारण करने का पूरा प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। चाहे वह स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या आर्थिक मदद हो या फिर रोजगार हो, इसके साथ-साथ जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की गई है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा हमारी सरकार निरन्तर विकास कार्यों एवं जनमानस की आवश्यकताओं की पूर्ति करने प्रयासरत् है।वे हमेशा से अपने आप को जनता के बीच में रखकर उनकी समस्याओं को अपना मानकर शीघ्र समस्या का निवारण करने का प्रयास करते हैं। विधायक अरुण वोरा ने कहा शहर के सभी वार्डो में विकास कार्यो के लिये धनराशि की कमी नही होगी।इस अवसर पर मौजूद कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, एल्डरमेन श्रीमति रत्ना नारमदेव,अजय मिश्रा,हेमंत तिवारी,राजेश धनकर,नन्दू,पासी अली सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
राजनंदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-छुईखदान अंतर्गत सिद्धबाबा जलाशय के शीर्ष एवं नहरों के निर्माण कार्य के लिए 2 अरब 20 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है।
खाने में परोसा गया बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कोलार, चौलाई, कांदा भाजी, दाल,आम का चटनी
उच्च शिक्षा के प्रति रुचि देखकर मुख्यमंत्री बघेल ने किरण को गिफ्ट किया लैपटॉप
राठिया परिवार ने तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान श्री सुभाष चंद राठिया के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।
मुख्यमंत्री का श्री सुभाष के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक रूप से तिलक-आरती कर, धान की बाली से बने माला पहनाकर एवं शाल श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राठिया परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद एवं आम का अचार परोसा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।
गृह स्वामी श्री सुभाष उनकी पत्नी एवं बच्चे मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर खुशी से गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुभाष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री को किसान सुभाष ने बताया कि वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके पास 5 एकड़ खेत है। जिसमें वे खरीफ सहित रबी की फसल लेते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे ऋण मांफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशन वितरण, बिजली बिल हाफ योजना आदि का लाभ मिल रहा है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गृह स्वामी ने कहा कि हम जैसे साधारण व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री का आगमन हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह दिन हमारे परिवार को आजीवन याद रहेगा.
उच्च शिक्षा की रुचि देखकर बिटिया को दिया लैपटॉप
किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित 3 बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास है। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उच्च शिक्षा के प्रति किरण की रुचि देखकर मुख्यमंत्री ने किरण को लैपटॉप गिफ्ट किया और आगे की पढ़ाई के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। छोटी बेटी एकलव्य विद्यालय में 8वीं में अध्ययनरत है एवं बेटा हाई स्कूल पास है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेम साय टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसान सुभाष के यहां स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ लिया।
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम-कुदमुरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि मण्डल की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, राजवाड़े कुर्मी क्षत्रिय समाज की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, कंवर समाज की मांग पर भवन के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की। राठिया तथा कंवर समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने रामपुर और उमरेली में महाविद्यालय तथा करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। समाज के प्रतिनिधियों ने बांगो नहर के करतला क्षेत्र तक विस्तार कर पानी पहुंचाने की मांग की, जिस पर विचार करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया। साहू समाज, झेरिया यादव समाज, मानिकपुरी पनिका समाज, राठौर समाज, मुस्लिम समाज, खैरवार समाज, सर्व ब्राम्हण समाज, बिंझवार समाज, सतनामी समाज द्वारा सामाजिक भवन के लिए सहायता की मांग पर मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों को पहले जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही। उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण होने पर राशि देने की बात कही।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री ननकी राम कँवर, विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । नेहरू नगर निवासी सीएसईबी के सेवानिवृत अकाउंट ऑफिसर श्री राम भास्कर सोवले की पत्नी श्रीमती नीति सोवले (63 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी,हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती श्रीमती नीति सोवले के निधन के समाचार मिलते ही समाजसेवी बंसी अग्रवाल ने नीति सोवले के परिवार से नेत्रदान हेतु आग्रह किया जिस पर नीति सोवले के पति श्री राम भास्कर सोवले,पुत्री निवेदिता,रचिता व् दामाद अनिरुद्ध ने नेत्रदान हेतु सहमति दी
परिवार की सहमति मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया,रितेश जैन,राजेश पारख, विकास जायसवाल सक्रीय हुए व् रात १.३० बजे नेत्रदान सम्पन्न हुआ
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र एवं नेत्र बैंक प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये ,इस कार्य को सुचारू रूप से करवाने में हाइटेक हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री संजय अग्रवाल और उनकी टीम का भरपूर सहयोग मिला
श्री राम भास्कर सोवले ने कहा आज उनकी पत्नी इस दुनिया में नहीं रही हमारा पूरा परिवार बेहद सदमे में है किन्तु आज निति की नेत्रदान की अंतिम इच्छा पूरी कर हमारे परिवार के सदस्यों को संतुष्टि है की अब निति दो आँखों के माध्यम से हमेशा के लिए अमर हो गई
राज आढ़तिया ने कहा श्रीमती नीति सोवले के नेत्रदान से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी एवं भविष्य में प्रदेश में नेत्र हीनता की जिंदगी जी रहे व् नेत्रदान की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आँखों की रौशनी मिलेगी
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य रितेश जैन ने कहा, हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9300673279 / 8839324601 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने श्रीमती नीति सोवले को श्रद्धांजलि दी व सोवळे परिवार को साधुवाद दिया
जिम और बैडमिंटन कोर्ट की घोषणा जल्द करेंगे निर्माण
वार्ड 47 न्यू खुर्सी पार में हुआ विधायक भेंट मुलाकात
भिलाई। शौर्यपथ । नगर निगम भिलाई जोन 4 क्षेत्र के न्यू खुर्सीपार स्थित वार्ड 47 न्यू खुर्सीपार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड का दौरा किया और लोगों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान लोगों से मिले उनका हालचाल जाना वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद लिए। वार्ड युवाओं से हाथ मिलाया सब का कुशल क्षेम जाना।।
इस दौरान वार्ड में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें वार्ड के युवा महिला व वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि सभी उपस्थित रहे। सभी से विधायक शहर और वार्ड के विकास पर चर्चा की। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में सार्थक चर्चा हुए। वार्ड के कुछ नागरिकों ने बैठक में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं व मांग भी रखी। तब विधायक देवेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का तत्काल समाधान करे।साथ ही कुछ लोगों ने शासन की जनहितकारी पट्टा योजना का लाभ दिलाने की मांग की तो कुछ लोगों ने पेंशन नहीं मिले व कुछ लोगों ने राशन कार्ड जैसी योजनाओं के लाभ के लिए मांग की है। तब विधायक ने उन्हें कहा कि उनकी शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वार्ड में हो रहे विकास के संबंध में जब चर्चा हुई तब लोगों ने बताया कि वार्ड में अच्छा विकास हो रहा है। सड़क नाली पानी,गार्डन, मंच निर्माण जैसे कई विकास कार्य हो चुके है। लोगों ने ही बताया कि अब वार्ड की नियमित रूप से सफाई होती है और पानी भी उन्हें भरपूर मिल रहा है। पहले गर्मी के दिनों में पानी की बड़ी समस्या रहता था। लोग बहुत परेशान रहते थे लेकिन अब बीते कुछ सालों से जब से विधायक बने हैं। तब से वार्ड में पानी की बिल्कुल भी समस्या नहीं है। लोगों के घरों में वह सार्वजनिक नलों में भरपूर पानी आता है। इसी प्रकार लोगों ने बताया कि बच्चों की खेलकूद के लिए मैदान और आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल व कॉलेज भी क्षेत्र में बने हैं। जिससे क्षेत्र में काफी विकास हुआ है और बच्चों को काफी सुविधाएं मिली है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवम जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, एवम वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ में वार्ड वासी उपस्थित रहे।
दुर्ग । शौर्यपथ । राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी द्वारा जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग को अधिवक्ताओ हेतु 6 AC प्रदान किया गया है जिस पर अधिवक्ता संघ द्वारा राज्य सभा सांसद dr सरोज पाण्डेय का आज आभार व सम्मान कार्यक्रम रखा गया।उक्त कार्यक्रम के पूर्व सांसद ने उनके द्वारा प्रदत्त AC को रिमोट द्वारा चालू किया लोकार्पित किया गया। उन्होंने न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सभी अधिवक्तागण से मुलाकात किया । संघ के सभागार में आभार व सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की अध्यक्षा सुश्री नीता जैन द्वारा अपने संबोन्धन में सांसद महोदया द्वारा यह सुविधा प्रदान किये जाने पर उनका धन्यवाद किया तथा अधिवक्ता बंधुओ की ओर से जिला न्यायालय में और सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की जिस पर सुश्री पाण्डेय यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सुश्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मान प्रदान किये जाने का आभार व्यक्त करते हुए न्यायालय परिसर को और हराभरा व मनोरम बनाने के लिए एक उद्यान बनाने की घोषणा की ।
कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने किया।कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कसार कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सह सचिव कृष्णराज चंदेल सहित सभी वरिष्ठ अधिवक्ता तथा अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन्द्रीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई जिसमें सड़क मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया और योजनाबद्ध तरीके से बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं पर विभागों को फोकस करने के लिए कहा ताकि कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर अवसर मिले और समावेशी विकास का विस्तार हो। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का भुगतान समय पर हो इसके लिए बैंक प्रबंधन के साथ संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने की बात कही। इसके अलावा जहां बैंक जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है वहां बैक सखियों के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित कराने की बात कही। जिले के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर से बेहतर सेवा प्राप्त हो इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य संबंधी प्रबंधन की दिशा में विशेष निर्देश दिए। जिसमें डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाईयों के पर्याप्त स्टॉक और अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो उस दिशा निरंतर सकारात्मक कार्य करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए मुलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की। जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित को ध्यान में रखकर इन क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए और किसी कमी की स्थिति में तुरंत खामियों को बहाल करने के लिए कहा।
बैठक में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने सुझाव दिए। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने विस्तार से जिले में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी दी।
बैठक में दुर्ग विधायक अरूण वोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव व अन्य जन प्रतिनिधिगण, दिशा समिति के सदस्यगण व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ ।
पूर्व मेयर उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग राज्यमंत्री दर्जा आर. एन. वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहीन भाजपाइयों के पास कोई काम बाकी नहीं है इसलिए भाजपाई नेता गौठानो को लेकर अनर्गल एवं झूठा आरोप लगा रहे हैं। 15 साल की रमन सरकार में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे भाजपाइयों पर पलटवार करते हुए आर. एन. वर्मा ने भाजपाइयों को नसीहत देते हुए कहा है कि 15 साल के कार्यकाल समाप्त होने के पहले चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में खुल्लम खुल्ला भाजपा नेता ने भाजपाइयों से कहा था कि चुनाव के 6 माह तक कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार बंद कर दे फिर 15 साल भाजपाई छत्तीसगढ़ में राज करेंगे। रमन सरकार के 15 साल में नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, मोबाइल घोटाला तथा रायपुर का फ्लाईओवर घोटाला किसी से छुपा हुआ नहीं है और ऐसे भाजपाई कांग्रेस सरकार के कार्यों की भ्रष्टाचार गिनने निकल पड़े हैं। साथ ही भाजपाई रमन सरकार के आंख फोड़वा एवं गर्भाशयकांड को भी याद कर लेवे।
चलबो गौठान खोलबो पोल पर पलटवार करते हुए आर. एन. वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत स्थापित गौठान आज ना केवल आजीविका का केंद्र बना हुआ है बल्कि वहां कई प्रकार के उद्यम के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है गौठानो में वरमी कम्पोस्ट बनाने के साथ ही साथ गोबर से पेंट एवं बिजली पैदा करने का काम भी प्रारंभ किया गया है।
भाजपाइयों द्वारा डुंडेरा नेवई, कुरूद डी, पहांदा, सांकरा, कुबदा आदि गौठानो को लेकर भाजपाई नेताओं का ब्यान भ्रामक एवं तथ्यहिन है।
आर. एन. वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपाई शासनकाल में भाजपाइयों द्वारा कई जगहों पर गौशाला संचालित किया जा रहा था जहां गौवंशो के लिए सरकार से प्राप्त अंशदानों का उपयोग भाजपाई अपने स्वयं के लिए करते गए एवं गौवंशी प्राणी भूख प्यास एवं बीमारियों से मारा गया जिसे भाजपाई आज भूल गए हैं उन्हें अपने दुष्कर्मों को याद करने कि जरूरत है।
*ग्रामीण उद्यमिता की नींव मजबूत कर रहा है रूरल इंडस्ट्रियल पार्क*
*गांवों में तैयार हो रहे आजीविका के अवसर, महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा*
*समूह द्वारा तैयार उत्पादों को सी-मार्ट से मिल रहा बाजार*
रायपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने में जुटी है। शासन की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में जहां किसानों को फसल का उचित दाम मिल रहा है वहीं गांवों में आजीविका के अवसर भी गौठान व रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से तैयार हो रहे है। गांवों में पशुधन के लिए बनाये गौठान में तैयार हो रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। प्रदेश में 300 रीपा संचालित किए जा रहे है। जिससे महिलाएं सशक्त हो रही है। गौठानों में तैयार उत्पादों के विक्रय के लिए जिला मुख्यालय एवं संभाग मुख्यालय में सी-मार्ट भी खोले गए है, जिससे इन उत्पादों को बड़ा बाजार मिला है।
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से एक ओर जहां महिला समूहों को जोड़ा जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर ऐसे युवा जो खुद का काम शुरू करना चाहते हैं और उनके पास पर्याप्त जगह नहीं है। उन्हें गौठानों में बने इन इंडस्ट्रियल पार्कों में काम करने की जगह मिल रही है। प्रथम चरण में रायगढ़ जिले के 7 विकासखंड में 2-2 रीपा तैयार किए जा रहे हैं। गौठानों में समूहों द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण के साथ सामुदायिक बाड़ी, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन जैसे कार्य संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीण औद्योगिक पार्क में फेब्रिकेशन, सिलाई यूनिट, एल्यूमीनियम फेब्रिकेशन, मशरूम उत्पादन के साथ ही तेल, आटा, मिनी राइस मिल, गोबर पेंट निर्माण, गोबर के गमले, दीये आदि भी तैयार किए जा रहे है। इससे जुड़े लोगों को ट्रेनिंग भी दिलवायी जा रही है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें बहुत से गतिविधियां स्थानीय स्तर के युवाओं द्वारा की जा रही हैं। रीपा का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है, जिससे लोग स्वावलंबी हो और स्थानीय स्तर पर उन्हें आजीविका के अधिक से अधिक अवसर मिले।
गौठानों व रीपा में तैयार उत्पादों का विक्रय सी-मार्ट के द्वारा किया जा रहा है। यहां धरमजयगढ़ में तैयार सवई घास के उत्पाद, लैलूंगा से बने मिट्टी के बर्तन, घरघोड़ा में तैयार लाख के उत्पाद के साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार गृह उत्पाद जैसे- आचार, पापड़, बड़ी का विक्रय किया जाता है। सी-मार्ट के माध्यम से गौठानों के प्रोडक्ट के लिए एक बाजार भी तैयार हो गया है। होली के दौरान गौठान में विशेष रूप से हर्बल गुलाल तैयार किए गए, जिसकी बड़ी डिमांड रही।
रायपुर । शौर्यपथ । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में 23 से 25 मई तक ‘मृदा एवं जल संरक्षण’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में 23 मई को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के बतौर शामिल होंगे। वन मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से वन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय टीम और विशेषज्ञ प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के संबंध में परिचर्चा करेंगे।
कार्यशाला में वन क्षेत्र में नरवा तथा जलाशयों के पुनर्जीवन हेतु किए जाने वाले प्रयास और जीविका में सुधार के लिए लघु वनोत्पाद का सतत् प्रबंधन विषय पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव चंद्र प्रकाश गोयल, राष्ट्रीय कैंपा प्राधिकरण के सीईओ सुभाष चंद्रा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रकाश राय शामिल होंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
