
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
देश भर से प्रख्यात गायक और कलाकार देंगे 1 से 3 जून तक रामायण प्रस्तुति
रायपुर । शौर्यपथ । देश में रामकथा के प्रख्यात प्रस्तुतकर्ता श्री कुमार विश्वास रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा प्रस्तुत करेंगे। श्री विश्वास की पहचान मूलतः कवि के रूप में रही है लेकिन विगत कुछ वर्षों से उन्होंने अपनी खास भाषा में प्रस्तुति के विशिष्ट अंदाज में रामकथा प्रस्तुत की है। इसी तरह अपनी सुमधुर आवाज और लोकगीतों में अद्भुत पकड़ के चलते सुश्री मैथिली ठाकुर का गायन भी बहुत लोकप्रिय रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश में प्रचलित रामकथा का अस्वादन अधिकतम लोग कर सकें।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव मूलतः रामकथा के अरण्य कांड पर केंद्रित है। इस मायने में कुमार विश्वास की अब तक हुई रामकथा पर ध्यान दें तो उनका बहुत सा हिस्सा वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम द्वारा किये गये विशिष्ट संघर्षों पर केंद्रित होता है। उनकी कथा में उन ऋषियों का जिक्र होता है, जिसमें अरण्य कांड के दौरान भगवान श्रीराम मिले। उल्लेखनीय है कि रामकथा से जुड़े हुए अनेक ऋषियों की पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ रही है। भगवान श्रीराम वनवास के दौरान इन ऋषियों के आश्रम में गये और उनसे लगातार ब्रह्म ज्ञान पर चर्चा की। संस्कृति विभाग द्वारा अरण्य कांड पर महोत्सव रखने का एक विशिष्ट कारण यह भी है कि इनमें से अधिकतर लीला भगवान श्रीराम ने दंडकारण्य में की है।
युवा वर्ग में और संगीत प्रेमियों में इंडियन आइडल फेम शंमुख प्रिया बहुत चर्चित रही हैं। रायगढ़ में श्रोताओं के पास उन्हें सुनने के लिए विपुल समय होगा और वे तन्मयता से उनसे श्रीराम के चरित पर सुमधुर गीत सुन सकेंगे। इसी तरह सारेगामा फेम शरद शर्मा की खास प्रस्तुति भी दर्शकों के लिए होगी। मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा के भजनों से लोगों के दिन की सुंदर शुरूआत होती है। उन्हें प्रत्यक्ष रूप से सुनने का मौका इस महोत्सव में उपलब्ध होगा।
सबसे खास बात महोत्सव में दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीपों के दलों की प्रस्तुति होगी। रामकथा इन द्वीपों के मानस में गहराई से बसी हुई है और इनका नृत्य गायन बहुत कुछ रामलीला पर आधारित है। किस प्रकार श्रीराम की कथा इन द्वीपों में फैली। इनकी सामूहिक स्मृति का हिस्सा बनी। इनके धरोहरों में अंकित हुई। इन सबकी समझ और इसकी सुंदरता की गहराई दर्शक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में जान सकेंगे।
नई दिल्ली। अभी तक भारत की जनता यही मानती थी कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय काही आदेश अंतिम आदेश माना जाता है किंतु जिस तरह दिल्ली सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लगभग शून्य सा कर दिया उसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की बहस होने लगी की क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी मानने से केंद्र सरकार परहेज कर रहा है.
बता दें कि दिल्ली में दिल्ली सरकार और एलजी के बीच ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है मामले को लेकर दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देकर ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार दिल्ली सरकार को दिए. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 8 दिनों बाद ही केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ही पलट दिया जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश और केंद्र सरकार के अध्यादेश पर राजनीतिक बहस छीढ गई. सोशल मीडिया में काफी लंबी चौड़ी बहस चलने लगी कई सोशल मीडिया की किस ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर इसी तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अनदेखी करने लगे तो फिर लोकतंत्र में यहां पालिका का क्या अस्तित्व रह जाएगा इस अध्यादेश के पहले तक भारत की जनता यही सोचती रहती थी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ही अंतिम आदेश माना जाता है और इसके बाद किसी भी तरह की कोई सुनवाई कहीं नहीं हो सकती सिर्फ भारत के राष्ट्रपति ही मामले में नियमानुसार कोई कदम उठा सकते हैं किंतु जिस तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाया उससे जनता हैरान भी है और आश्चर्यचकित भी.
शुक्रवार यानी 19 मई की देर शाम केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाला अध्यादेश जारी कर दिया. केंद्र सरकार 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश, 2023' लेकर आई है.
राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के केंद्र के अध्यादेश को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लाया गया ये अध्यादेश ग़ैरकानूनी, ग़ैर संवैधानिक और जनतंत्र के ख़िलाफ़ है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल कहते हैं ''हमने सुना है कि केंद्र सरकार ने आज एससी के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है, लेकिन अध्यादेश लाने के बाद इस याचिका का क्या औचित्य है. इस याचिका की सुनवाई तो तभी हो सकती है जब वो अपना अध्यादेश वापस ले लें. ''
सीएम ने आगे कहा कि इस अध्यादेश को लाकर केंद्र सरकार ने जनता और देश के साथ एक भद्दा मजाक किया है. जैसे केंद्र सरकार एससी को सीधी चुनौती दे रही है कि आप जो भी आदेश दें हम उसे पलट देंगे.
शुक्रवार यानी 19 मई की देर शाम केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाला अध्यादेश जारी कर दिया. केंद्र सरकार 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) अध्यादेश, 2023' लेकर आई है. इस अध्यादेश के तहत किसी भी अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़ा अंतिम निर्णय लेने का हक उपराज्यपाल को वापस दे दिया गया है. यानी अब उपराज्यपाल अधिकारियों की पोस्टिंग या ट्रांसफर करवाएंगे.
इसी अध्यादेश के तहत दिल्ली में सेवा दे रहे 'दानिक्स' कैडर के ग्रुप A अधिकारियों के ट्रांसफर और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए 'राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण' गठित किया गया है. 'दानिक्स' का मतलब है दिल्ली, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, दमन एंड दीव, दादरा एंड नागर हवेली सिविल सर्विसेज.
गठन किए जाने वाले राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण में तीन सदस्य होंगे. पहला दिल्ली के मुख्यमंत्री, दूसरा दिल्ली के मुख्य सचिव और तीसरे सदस्य होंगे दिल्ली के गृह प्रधान सचिव. इस प्राधिकरण का अध्यक्ष मुख्यमंत्री को बनाया जाएगा.
राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण को दानिक्स और 'ग्रुप ए' के अधिकारियों के ट्रांसफर और नियुक्ति के सभी फैसले लेने का अधिकार तो होगा लेकिन इस फैसले पर अमल उपराज्यपाल की हामी के बाद की जा सकेगी.
नरवा, गरूवा, घुरुवा, बाड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन का अभियान है सुराजी गांव योजना
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 13.57 करोड़ रूपए
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है अब तक 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान
रायपुर / शौर्यपथ / कृषक परिवार से जुड़े छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जमीनी हकीकत पर केन्द्रित ‘सुराजी गांव योजना‘ की परिकल्पना की है। उनके कुशल मार्गदर्शन में इस योजना पर तेजी से अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में किसानों से धान खरीदी, उनकी कर्जमाफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना जैसी अभिनव योजनाओं से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है ।
आजीविका सृजन एवं जीवनयापन का सशक्त माध्यम बन रहे हैं गौठान
जल संरक्षण, पशु संवर्धन, मृदा स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन की कार्यवाही को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परम्परा से जोड़ा गया है। आम जन के सहयोग से योजना को सफल करने सुराजी गांव योजना के माध्यम से नरवा, गरूवा, घुरुवा, बाड़ी संरक्षण एवं संवर्धन का अभियान प्रारंभ किया है। सांस्कृतिक परंपरा से परिपूर्ण इस कार्यक्रम को सरकार ने अपनाते हुए इसको एक अभियान के रूप में लिया है।
प्रदेश सरकार द्वारा हरेली के दिन 20 जुलाई 2020 को गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत सुराजी गांव में स्थापित गौठानों के माध्यम से गौठान समितियों द्वारा 2 रूपए प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है। गौठानों में इस गोबर से स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट एवं सुपर कंपोस्ट प्लस का उत्पादन किया जाता है। वर्मी कंपोस्ट को 10 रूपए प्रति किलो, सुपर कंपोस्ट 6 रूपए प्रति किलो एवं सुपर कंपोस्ट प्लस 6.50 रूपए किलो की दर से किसानों को विक्रय किया जा रहा है।
इस योजना से गोबर से निर्मित वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट जैसे कार्बनिक खाद से कृषकों के खेतों में जैविक खेती की दिशा में उत्कृष्ट पहल की जा रही है। रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग कम होने से भूमि, जल, वायु, पर्यावरण के प्रदूषण को कम करके खाद्य ऋंखला में रसायनों के अवशेष को कम किया जा रहा है। जिससे खाद्य पदार्थों गुणवत्ता में सुधार होने की पूर्ण संभावना है। खरीफ वर्ष 2023 हेतु रासायनिक उर्वरकों की खपत को कम करके गुणवत्तापूर्ण अधिकतम वर्मी कम्पोस्ट कृषकों को उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
नरवा, गरूवा, घुरुवा, बाड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन का अभियान है सुराजी गांव योजना
गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित गौठानों में न सिर्फ गोबर की खरीदी, खाद निर्माण और बिक्री भी की जा रही है, बल्कि इसके इतर आजीविका सृजन के नवीन मापदण्ड अपनाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्वावलम्बी, सम्बल और मजबूत बनती जा रही है। गौठान अब न केवल गोबर खरीदी-बिक्री केन्द्र हैं, बल्कि जीवनयापन का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। इन गौठानों में वर्मी खाद और विक्रय के अलावा सब्जी उत्पादन, मशरूम स्पॉन, मुर्गी पालन, बकरीपालन, अण्डा उत्पादन, केंचुआ उत्पादन, मसाला निर्माण, कैरीबैग एवं दोना-पत्तल निर्माण, बेकरी निर्माण, अरहर एवं फूलों की खेती सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को समूह के सदस्य भलीभांति अंजाम दे रहे हैं। जिले के कुरूद विकासखण्ड के गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों की सफलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उत्पादन कार्य के लागत व्यय को अलग करने के बाद लगभग लाखों रूपए की अतिरिक्त आय इन समूहों को हुई है, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।
लगातार मिल रहे हैं पुरस्कार
दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा गया है। यह पुरस्कार कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया (स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप ऑन ई-गवर्नेंस) द्वारा दिया जाता है। गोधन न्याय योजना को राज्य और प्रोजेक्ट केटेगरी में चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना को पूर्व में ‘‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड’’ और राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स इनोवेशन अवार्ड’’ भी मिल चुका है।
गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान न सिर्फ अपनी सहभागिता निभा रहे हैं बल्कि निरंतर बढ़त बनाए हुए हैं। बीते कई पखवाड़ों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक रहने लगी है। आज की स्थिति में 50 फीसदी से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान की अन्य गतिविधियों को स्वयं की राशि से पूरा कर रहे हैं।
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है अब तक 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित हो रहे भरोसे के सम्मेलन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियो को 13 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे। जिसमें 01 मई से 15 मई तक गौठानों में क्रय किए गए 1.98 लाख क्विंटल गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 3.95 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 5.66 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 3.96 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 30 अप्रैल 2023 की स्थिति में 445 करोड़ 14 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 21 मई को 13.57 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 458 करोड़ 71 लाख रूपए हो जाएगा।
साभार : मनोज सिंह, सहायक संचालक, जनसंपर्क विभाग
पांच बैगाओं ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को कराई ठाकुरदेव की पूजा अर्चना, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के दर्शन के लिए पहुँचे। इस अवसर पर क्षेत्र के पांच बैगाओ ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को ठाकुरदेव की पूजा अर्चना कराई, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुवे प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के देवरास स्थल पर डिहारिन दाई और धनमौली माता भी स्थापित है। ठाकुरदेव की पूजा अर्चना करने वाले बैगाओ ने बताया की हमारे पूर्वजों द्वारा विगत लंबे समय से इस स्थल पर ठाकुर देव की पूजा अर्चना किया जाता आ रहा है तथा सच्ची निष्ठा और श्रद्धापूर्वक ठाकुरदेव की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
उन्होंने बताया कि गांव में किसी के भी घर में विवाह कार्यक्रम या शुभ कार्य होने के पूर्व आदिवासीजन यहां पूजा पाठ करने आते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित होने पर विधि विधान से ठाकुरदेव की पूजा करने पर वह बीमारी भी दूर हो जाती है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ग्राम कुदमुरा में श्री शालीकराम राठिया,श्री वीरसिंह राठिया, श्री होरीलाल राठिया, श्री आशाराम राठिया और श्री सुखराम धनवार बैगाओ ने पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री ननकी राम कँवर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करने के दौरान महिलाओं के हुनर की खूब प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा। गाँव की महिलाएं जिन गतिविधियों को संचालित कर रही हैं, उसे देखकर अहसास हो रहा है कि आने वाले समय में उनकी आमदनी और बढ़ेगी। उन्होंने यहाँ समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली और कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन गई हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने हल्दी, मिर्च, मसाला, बेसन, आटा, सुगंधित चावल, आचार, बड़ी, अगरबत्ती, दोना पत्तल निर्माण, चप्पल, गोबर पेंट, ऐश ब्रिक्स, पेवर ब्लॉक निर्माण, पुट्टी निर्माण, फेंसिंग निर्माण आदि गतिविधियों को करीब से देखा। इस दौरान महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहाँ संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने यहाँ पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गढ़कलेवा और कॉफी पॉइंट संचालित करने के निर्देश कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को दिए। मुख्यमंत्री ने यहाँ समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। ग्राम चिर्रा की दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री को रीपा और समूह की अनेक गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यहां 15 गतिविधि संचालित हैं। जिसमें 64 ग्रामीण जुड़े हैं। इसमें 18 पुरुष सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विगत एक माह से सतत कार्य चल रहा है।
ग्रामीण यांत्रिकी विभाग तथा आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला, दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला। दो हजार चप्पल का ऑर्डर भी आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त हुआ है। अभी तक 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है। विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में उत्पादित 6 लाख से अधिक कीमत की सामग्री की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी कई विभागों से ऑर्डर जारी हो रहे हैं। रीपा में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वाईफाई जोन का उद्घाटन बटन दबाकर किया। कलेक्टर श्री झा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रीपा सहित नरवा विकास के कार्यों की जानकारी देते हुए गतिविधियों का अवलोकन भी कराया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, श्री पुरुषोत्तम कँवर, श्री ननकी राम कँवर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कटहल के पौधे लगाएं
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चिर्रा के रीपा केंद्र में कटहल का पौधा लगाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आम और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कदम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कदम और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने आम के पौधे लगाएं।
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम चिर्रा में छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित कर राज्यगीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संवाद शुरू किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं रामपुर पहले भी आ चुका हूं। सबसे पहले हमने किसानों का लोन माफ किया। धान का उचित मूल्य किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए मेजना राठिया ने बताया कि उनके पास 26 एकड़ जमीन है, ऋणमाफी के तहत 2.64 लाख रूपये माफ हुए। मेजना ने बताया कि धान का पैसा मिल गया है, उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बहुत सुंदर बताया। इन पैसों से मैने खेत खरीदा, लड़की की शादी की, कुछ बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया और पत्नी के लिए जेवर भी बनवाया।
35 किलो चावल मिलता है...
आशा बरपाली में रहती हैं। राशनकार्ड के विषय में उसने बताया कि 35 किलो चावल मिलता है। चना, नमक, शक्कर भी मिलता है। नमक और चावल का पैसा नहीं लगता है। मिट्टी तेल मंहगा है तो नहीं लेती है। गैस सिलिंडर चार पांच महीने में एक बार लेती हैं क्योंकि मंहगा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि डीजल-पेट्रोल, गैस का रेट केंद्र तय करती है।

आवेदन दे दो नाम जुड़ जाएगा और फिर योजना का लाभ मिलने लगेगा...
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना के बारे में अनिता प्रजापति ने बताया कि उन्होंने फार्म नहीं भरा है, इसलिए पैसा नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सचिव को आवेदन दे दो नाम जुड़ जाएगा और फिर योजना का लाभ मिलने लगेगा।
एमए किया है, उन्हें बेरोजगारी भत्ते की पहली किस्त मिल चुकी है
बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर दीपक महंत ने बताया कि उन्होंने एमए किया है। उन्हें बेरोजगारी भत्ते की पहली किस्त मिल चुकी है, इससे काफी राहत मिल रही है, पढ़ाई में आने वाले खर्च में मदद भी।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक में कबड्डी में हिस्सा लिया था ये काफी बढ़िया है...
अरूण कंवर ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ ओलंपिक में कबड्डी में हिस्सा लिया था ये काफी बढ़िया है। मेरे पिताजी मजदूर हैं और माता की तबीयत ठीक नहीं रहती है। मैंने आईटीआई किया है, आगे की पढ़ाई कर रहा हूं। मुझे कुछ काम दिला दीजिए। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि रीपा में रोजगार मिल जाएगा, बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन कर दो।

25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिली है....
लघु वनोपज संग्रहण के बारे में रविन्द्र ने बताया कि उन्हें 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिली है। इससे घर खर्चे और अन्य जरूरी खर्चों में मदद मिली है।
कोरबा / शौर्यपथ / कहते है बच्चो की दुआ में बहुत असर होता है वही उनके आभार की तुलना किसी से नहीं की जा सकती . प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की बदतर हालत की वजह से निजी स्कूल संचालको की मनमानी में वृध्ही , फीस में वृद्धि से माध्यम वर्गीय काफी परेशां रहता था वही निम्न वर्गीय परिवार के लिए अपने नौनिहालों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला करना एक सपना सा साबित हो रहा था . निम्न वर्गीय परिवार को ना राजनीती से मतलब और ना कोई ऊँचे ख्वाब उनके ख्वाब बस यही कि औलाद को दो वक्त की रोटी और अच्छी शिक्षा दे किन्तु शिक्षा के निजीकरण से यह असंभव सा प्रतीत होता था किन्तु छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की सोंच ने ऐसे परिवारों के सपनो को पंख लगा दिए अब यह सपना सच हो चुका है प्रदेश में लगातार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना से माध्यम / निम्न वर्ग काफी खुश है साथ ही वो नौनिहाल भी खुश है जो इसमें अध्यन कर रहे है . आज मुख्यमंत्री बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोरबा जिला रामपुर विधानसभा में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बालिका ने मुख्यमंत्री बघेल का दिल से आभार माना .
मेरे घरवाले फीस की चिंता से मुक्त हो गए ,आपका धन्यवाद सर
स्वामी आत्मानंद स्कूल, करतला की जान्हवी ने बताया कि वो वर्ष दसवीं की छात्रा हैं। जान्हवी ने बताया कि इस योजना से मेरे घरवाले फीस की चिंता से मुक्त हो गए हैं। ये सब आपकी वजह से हो पाया है। जहां खेल में भी अपना स्किल दिखा पा रहे हैं। इससे पहले मुझे 24 हजार रूपए फीस देनी पड़ती थी। मैं एक टीचर बनना चाहती हूं, आपका धन्यवाद सर। मुख्यमंत्री ने जान्हवी को शुभकामनाएं दी।

सेजेस खुला है तो हमें बहुत राहत मिली....
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले अतुल ने कहा कि जब हमने सुना कि सेजेस खुला है तो हमें बहुत राहत मिली। ये सब आपकी वजह से हो पाया है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के प्रदेश व्यापी दौरे में आज कोरबा के रामपुर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम चिर्रा में संचालित रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का भी अवलोकन किया ग्राम चिर्रा रीपा में संचालित हो रही गतिविधियों के बारे में दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि यहां 15 गतिविधि से 64 लोग जुड़े हैं, जिनमें 46 महिलाएं हैं। यहां हल्दी मिर्च मसाला, आटा, सुगंधित चावल, आचार, चना मुर्रा, दोनपत्तल, चप्पल, ईंट निर्माण, गोबर पेंट, पुट्टी, चैन लिंक फेंसिंग बनाने का काम चल रहा। ललिता ने बताया कि आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है।
2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा
दिव्यांग ललिता राठिया ने सीएम बघेल को बताया कि 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला है। वही अभी तक विभिन्न सामग्रियों की 6 लाख से ऊपर की बिक्री हो चुकी है तथा 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है, औसतन 4 से 5 हजार की आमदनी हुई। अभी ऑर्डर जारी है। उसने बताया कि 200 जोड़ी चप्पल का ऑर्डर आदिवासी विकास विभाग से मिला है .
जय संतोषी माँ स्व-सहायता, समूह दोना पत्तल निर्माण का कार्य करता है।
अध्यक्ष शीला बाई, भवानी स्व-सहायता समूह ने बताया कि हमारा समूह दोना-पत्तल बनाने का काम कर रहा है। सरई पत्ता, मोहलाइन और सिल्वर पेपर ,ग्रीन निर्माण करते हैं, अब तक इस कार्य से 46 हजार का फायदा हुआ। जय माँ भगवती स्व-सहायता समूह, चप्पल निर्माण करता है। समूह में 12 सदस्य हैं। अध्यक्ष श्रीमती अनुसुइया बाई ग्राम पतरापाली में रहती हैं, उन्होंने बताया कि लेडिस चप्पल 60 और बच्चों का 30 रुपए में बेचते हैं। जब से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जुड़ी हूं। तब से हाथ को काम मिल गया है। 900 जोड़ी चप्पल बना लिए हैं, मेरे पति जोगी राम भी यही काम करते हैं।
कोरबा / शौर्यपथ / सीएम बघेल आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुँचने पर सबसे पहले रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में लगे प्रसंस्करण केंद्र का अवलोकन किया यहां महिला स्व-सहायता समूह ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक साफा बांधकर स्वागत किया। इन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह ने भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ सभी ने पौधरोपण भी किया।
रीपा में संचालित गोबर पेंट यूनिट का निरिक्षण करते समय समूह के सदस्यों ने बताया कि गोबर पेंट निर्माण इकाई में एक समूह के 22 लोग कार्यरत हैं।समूह की सदस्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान से गोबर खरीद कर उसको मिक्सिंग टैंक में रिफाइन किया जाता है। लगभग 1 घंटे में 400 लीटर और एक दिन में हजार लीटर बना सकते हैं। इसे बाजार में 150 रुपये प्रति लीटर डिब्बे की पैकेजिंग में बेचा जाता है। इसमें 1, 4, 10 और 20 लीटर की पैकेजिंग है। समूह के सदस्यों ने बताया कि अभी तक 1 हजार लीटर बेच चुके हैं। 7500 लीटर का ऑर्डर आया है।
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में में गोबर पेंट निर्माण : कोरबा
गोबर पेंट यूनिट में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह से 3 महिला सदस्य कार्यरत हैं। समूह की शिवानी अघरिया ग्राम चिर्रा ने बताया कि पहले खेत में मजदूरी करती थी। पति भी मजदूरी करते हैं। यहाँ काम से जुड़ने के साथ ही आमदनी की उम्मीद बढ़ गयी है।
ग्राम चिर्रा के विकास, गंगा प्रसाद ने बताया कि वे अब राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य बन गए हैं। उसने बताया कि गांव में रीपा के लगने से हम सभी लोगों को लाभ मिल रहा है। गोबर पेंट निर्माण के पश्चात सेल्स मेन के रूप में कार्य कर रहे हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए कोरबा जिले के विधानसभा रामपुर के ग्राम चिर्रा के लिए हेलीकाप्टर द्वारा रवाना हो गए . मुख्यमंत्री बघेल के साथ विधानसभाध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत भी रवाना हुए . मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा मे रीपा का अवलोकन करेंगे, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा आमजन से भेंट मुलाकात करेंगे। ग्राम कुदमुरा में ठाकुर देव स्थल में पूजा-अर्चना कर विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट करेंगे।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को वीर सावरकर जयंती के अवसर पर होने वाला है नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. नए संसद भवन के उद्घाटन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन देश के राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट में ट्वीट करते हुए कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए जिसका समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिल्कुल ठीक . मुख्यमंत्री बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में यह भी कहा कि भाजपा आदिवासियों का अपमान करती है यह जगजाहिर है विश्व आदिवासी दिवस के दिन इन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाया था फिर भाजपा के सर्वोच्च आदिवासी नेता श्री नंद कुमार साय जी का भी अपमान किया मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महामहिम आदिवासी वर्ग से आती हैं वह देश की प्रथम नागरिक हैं. महामहिम के हाथों उद्घाटन होना देश के लिए गौरव की बात होगी किंतु क्या प्रधानमंत्री जी ऐसा करने देंगे.
नई दिल्ली / QUAD SUMMIT HIROSHIMA जापान में भारत की ओर से पीएम मोदी ने प्रतिनिधितव किया . सोशल मिडिया में और समाचारों में ऐसे कई वीडियो खूब चलने लगे और पीएम मोदी को विश्वगुरु का दर्ज़ा देते हुए कई मिडिया समूह लगातार कुछ फोटोज और वीडियो को दिखा रहे है किन्तु वही दूसरी ओर आलोचकों ने भी मोर्चा संभाल लिया और उनके द्वारा भी सोशल मिडिया पर वीडियो के कुछ अंश टैग कर तंज कसना शुरू कर दिया गया . नपे तुले अक्षरों में यह तंज सोशल मिडिया पर खूब वाइरल हो रहा है ऐसे ही एक वीडियो जिसमे QUAD SUMMIT HIROSHIMA में भागीदारी कर रहे विभिन देशे के प्रमुखों के बीच प्रधान मंत्री मोदी अकेले खड़े हुए दिखाई दे रहे है जिस पर तरह तरह के शब्दों का उपयोग कर ट्वीट किया जा रहा है .
देश के प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने भी अपने सोशल मिडिया अकाउंट (ट्वीटर) के जरिये वीडियो शेयर करते हुए एक वाक्य लिख दिया . 12-14 घंटो में ही यह ट्वीट 6 लाख से ज्यादा लोगो द्वारा देखा जा चूका है . प्रशांत भूषण ने अपने कैप्शन में लिखा
हमारे विश्वगुरु को अकेला छोड़ दिया गया
लिंक ...
https://twitter.com/pbhushan1/status/1660308410158694401?s=20
नई दिल्ली / दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सतेन्द्र जैन की तबियत बिगड़ने के बाद उसे सफ़दर जंग अस्पताल ले जाया गया जिसकी फोटो सोशल मिडिया में वाइरल होते ही तरह तरह की प्रतिक्रिया आने लगी . इस फोटो को टैग करते हुए आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सतेन्द्र जैन की भाजपा जान लेना चाहती है आप नेता सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी को भी कोट करते हुए कहा की इतनी क्रूरता अच्छी नहीं . बता दे कि एक साल से जेल में बंद सतेन्द्र जैन का वजन लगभग 35 किलो कम हो गया है .
सांसद संजय सिंह ने अपने सोशल अकाउंट में फोटो टैग करते हुए कहा कि - "BJP के लोगों खूब ताली पीटो खूब जश्न मनाओ। लेकिन याद रखना ये वही शख़्स है जो ख़ुद करोना संक्रमित हुआ इनके पिता की मृत्यु हुई लेकिन दिल्ली के लोगों की सेवा में पीछे नही रहा। सतेंद्र जैन की जान लेना चाहती है BJP इतनी भी क्रूरता अच्छी नहीं है मोदी जी।"
नई दिल्ली / दिल्ली के पूर्वमंत्री सतेंद्र जैन की तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सफ़दर जंग अस्पताल ले जाया गया .कोर्ट को सतेंद्र जैन के वकील ने बताया था की अब तक 35 किलो वजन गिर चुका है।तस्वीर में दिख भी रहा है(तस्वीर सफदरजंग अस्पताल की है)पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य में गिरावट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते 1 साल से जेल में कैद दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है . उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के खिलाफ अगस्त 2017 में CBI ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एक साल बाद जैन, उनकी पत्नी और चार सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की पड़ताल करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्येंद्र जैन की पांच कंपनियों से जुड़ी 44।81 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की। जैन को ED ने 30 मई 2022 को अरेस्ट किया था। तब से उन्होंने कई बार जमानत के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाया है, मगर हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। दरअसल, ED के सवालों से बचने के लिए जैन खुद यह कह चुके हैं कि, मेरी याददाश्त चली गई है और मुझे कुछ याद नहीं। उनका ये बयान भी जमानत मिलने में बाधा बन रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
