
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / फाईन्ड दक्ष भिलाई जिला दुर्ग द्वारा 19 मई 2023 को जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से वेटर फॉर होम, टेलकॉलर, मार्केटिंग एक्सिक्यूटिव, क्वालिटि इन्सपेक्टर, सेल्स एक्सिक्यूटिव, सिक्यूरिटी गार्ड, बेबी केयरटेकर, होम नर्स, सीए, टेलीआपरेटर, अकाउंटेंट, एचआर सहायक, ऑफिस असिस्टेंट एवं एक्सिक्यूटिव, सिनियर मार्केटिंग ऑफिसर, फ्रंट ऑफिस, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, ब्रांच मैनेजर, सेफ्टी एवं सीनियर स्टोर ऑफिसर सहित अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर डोमन सिंह गत दिवस टेड़ेसरा में नवीन प्रस्तावित आईटीआई भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शीघ्र ही प्रस्तावित स्थल पर आईटीआई भवन बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा किया। कलेक्टर ने कहा कि आईटीआई के माध्यम से बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही आईटीआई भवन के लिए कार्य योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आरोहण बीपीओ सेंटर का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण के साथ ही रोजगार के निर्धारित गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि यह शासन का एक महत्वपूर्ण संस्थान है। जहां अनेक युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इस संस्थाओं के माध्यम से रोजगार मिलता रहे, इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, ई-जिला प्रबंधक सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मोहला / शौर्यपथ / भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के निर्देशन पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी श्री एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला शाखा की प्रथम बैठक और समिति का गठन किया गया। कलेक्टर की अनुशंसा पर गठन प्रक्रिया में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समिति के पदेन सचिव एवं अतिरिक्त पदाधिकारियों का चयन किया गया। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी में अधिक से अधिक सदस्यता लेने को कहा।
बैठक में चेयरमैन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के निर्देशन में जिला संगठक राजनादगांव श्री प्रदीप शर्मा जिला समिति गठन प्रक्रिया में उपस्थित थे। जिन्होंने रेडक्रास की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जिला समिति गठन के साथ यूथ रेडक्रास एवं जूनियर रेडक्रास का कॉलेजों एवं स्कूलों में किया जाने का प्रस्ताव किया गया। रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता बनाने हेतु 1 हजार रूपए की राशि निर्धारित है। जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिले में रेडक्रास सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर एवं अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। जिला डीपीएम श्री विकास राठौर के माध्यम से कार्य संपादित किया जाएगा। रेडक्रास सोसायटी की प्रथम बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संयुक्त कलेक्टर श्री आरपी आचला, जिला नोडल अधिकारी ग्रामीण पंचायत एवं विकास विभाग श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए
- रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वाई-फाई नेटवर्क उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश
मोहला / शौर्यपथ / कलेक्टर जयवर्धन ने बताया कि संभाग स्तरीय भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम दुर्ग जिले के ग्राम सांकरा में 21 मई को किया जाना है। जिसमें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर ने बताया कि जिले के शिक्षित युवाओं को शासकीय सेवा में अधिक से अधिक रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों में भर्ती की जानी है। विभागों को रिक्त पदों की जानकारी शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से नियमानुसार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चल रहे भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए।
खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में ली जानकारी -
कलेक्टर जयवर्धन ने आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज के भण्डारण एवं विक्रय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समुचित मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी स्थिति में खाद बीज की उपलब्धता से संबंधित समस्याओं से जूझना न पड़े, इसके लिए समय रहते पुख्ता उपाय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कृषि विभाग के उप संचालक को समितिवार लक्ष्य निर्धारण कर इसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने वर्मी खाद का भण्डारण के लिए सामुदायिक भवनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन विभाग को केसीसी के प्रकरणों को विशेष प्राथमिकता के साथ स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वाई-फाई नेटवर्क उपलब्ध कराने के दिए निर्देश -
कलेक्टर जयवर्धन ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा में चल रहे उत्पादन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा में वाई-फाई नेटवर्क की उलपब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रीपा केन्द्र के अंतर्गत चल रहे अधोसंरचना के कार्य 20 मई तक पूरा करने कहा। एक रीपा केन्द्र के अंतर्गत 100 लोगों को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक रीपा केन्द्र में कम से कम दो एक्टीविटी हमेशा सुचारू संचालित होना चाहिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी की समीक्षा करते हुए सभी गौठानों में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी कराने के निर्देश दिए। गौमूत्र की खरीदी में तेजी लाने के निर्देश दिए। जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कहा। जिले के प्रत्येक विकासखंड के एक गौठान के लिए पैरा रोल कर स्टोर करने के लिए बेलर मशीन खरीदी की जाएगी, जिसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिले के सभी गौठानों का भौतिक सत्यापन 30 जून को किया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में उत्पादित गोबर पेंट और फ्लाई एश ब्रिक्स का मैपिंग करने कहा। उन्होंने सभी विभाग से प्राप्त मांगों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का पुस्तक प्रकाशन किया जाना है। जिसके लिए सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं उपलब्धियों को शीघ्र देने निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक पशु मित्र बनाने के निर्देश पशु एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी को दिए। जिससे पशुपालकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने, नस्ल सुधार, सहित पशुओं की बीमारियों का सही समय में चिकित्सा उपचार किया जा सके। बेरोजगारी भत्ता के आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर योजना से जोड़ने के लिए निर्देशित किया। जिन हितग्राहियों का बैंक खाता गलत होने की समस्या आने पर संबंधित से संपर्क कर निराकरण करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता 20 मई को मोहला विकासखंड के ग्राम कोर्रामटोला में आयोजित किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। समय-सीमा की बैठक में शामिल किए गए आवेदनों को सभी विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में निराकृत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संयुक्त कलेक्टर आरपी आचला, जिला नोडल अधिकारी ग्रामीण पंचायत एवं विकास विभाग हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। विडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव जी सभी की रक्षा करें - डॉ महंत
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भगवान शनिदेव जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं । विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, शनिदेव न्याय के देवता है, हिन्दू धर्म में हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके ऊपर भगवान शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहे और वह कभी उनसे नाराज न हों।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है इसी परिपेक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान दिनाँक 30 मई 2023 से 30 जून 2023 तक एक माह चलेगा। विशेष जनसंपर्क अभियान समिति जिला एवं मंडल स्तर पर गठित की गई है।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने विशेष जनसंपर्क अभियान हेतु जिला समिति का संयोजक दिलीप साहू, सहसंयोजक आशीष निमजे एवं सदस्य रोहित साहू, दीपक चोपड़ा, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी को बनाया है।
मंडल स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान को सुचारू रूप में संचालित करने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुमोदन से अभियान समिति के जिला संयोजक दिलीप साहू ने मंडलों में विशेष जनसंपर्क अभियान समितियों का गठन कर सूची जारी की है, जो निम्नानुसार है :- मध्य पाटन मंडल - संयोजक खेमलाल साहू,सहसंयोजक हरिशंकर साहू, सदस्य ज्योति प्रकाश साहू एवं हरप्रसाद आडिल,उत्तर पाटन मंडल- संयोजक लोकमणि चंद्राकर, सहसंयोजक कैलाश यादव, सदस्य सुरेंद्र साहू, शुभम शर्मा,दक्षिण पाटन मंडल- संयोजक लालेश्वर साहू, सहसंयोजक तेजेंद्र पिपरिया, सदस्य नारद साहू, संजय चंद्राकर,गंजपारा सदर मंडल- संयोजक मदन वाढ़ई, सहसंयोजक कृष्णा निर्मलकर, सदस्य हिमांशु शुक्ला, दीपक सिन्हा,धमधा मंडल- संयोजक रोहित राजपूत, सहसंयोजक भूषण धीवर, सदस्य रमन यादव, पवन देवांगन,अहिवारा मंडल संयोजक लीमन साहू, सह संयोजक संजय पांडे, सदस्य अनुज साहू, राजा शर्मा,अंजोरा मंडल- संयोजक गिरेश साहू, सहसंयोजक पुराण देशमुख, सदस्य दिनेश देशमुख, उमाशंकर साहू, उतई मंडल- संयोजक फत्ते वर्मा, सहसंयोजक सोनू राजपूत, सदस्य अजीत चंद्राकर, प्रवीण यदु ,पटरीपार सिकोला भाटा मंडल- संयोजक सुनील अग्रवाल, सहसंयोजक मनमोहन शर्मा, सदस्य देवनारायण चंद्राकर, विजय डडसेन,बोरी लिटिया मंडल- संयोजक कृष्णा पटेल, सहसंयोजक अजय उमरे, सदस्य रमेश पटेल, बुधराम साहू, कसारीडीह बोरसी मंडल- संयोजक डॉ. सुनील साहू, सहसंयोजक नरेश शर्मा, सदस्य पोषण साहू, संजय शुक्ला,जेवरा सिरसा मंडल- संयोजक जितेंद्र यादव, सहसंयोजक संतोष मार्कंडेय, सदस्य अनिल साहू, मिथिलेश कश्यप,चंडी शितला मंडल- विजय ताम्रकार, सह संयोजक आसिफ अली सैय्यद, सदस्य बंटी चौहान, गोविंद देवांगन।
जिला एवं मंडल स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान हेतु समितियों की घोषणा करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि 30 मई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी लोकसभा विधानसभा जिला मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान सभी लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। जिला एवं मंडल स्तर पर गठित विशेष जनसंपर्क अभियान की समितियों की यह जिम्मेदारी है कि वे कार्यक्रमों को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित करवाएं।
रायपुर / शौर्यपथ / बेरोजगारी भत्ता के लिये डॉक्टर, इंजीनियर के आवेदन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर का बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करना यह बताता है कि मोदी सरकार की मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा योजना कागजी घोड़ा निकला। ये योजना दूर के ढोल सुहावने की तरह है विज्ञापनों और मोदी के भाषणों के अलावा यह योजना कहीं दिखती नहीं है। अगर इन योजनाओं का वास्तविक में लाभ युवाओं को मिलता तो डॉक्टर बीई, एमटेक इंजीनियर एवं अन्य विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं करना पड़ता बल्कि ये युवा खुद सक्षम बनते और अन्य लोगों को भी रोजगार देने में सहयोग करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार दो करोड़ रोजगार देने में नकारा साबित हुई है। बेरोजगारी के मामले में देश 9 साल में 45 साल पुराने हालात में खड़ी हुई है। केंद की सरकारी विभाग में 30 लाख से अधिक पद रिक्त हैं और मोदी सरकार के द्वारा जो योजनाएं चला जा रही है वह धरातल पर युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुई है। मोदी सरकार बनने के बाद 9 साल से युवा खाली जुमला सुन रहे हैं। युवा जब रोजगार मांगता है तो भाजपा के नेता उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग बोल देते हैं। विदेशों में बेरोजगारी की हालत पर भाषण सुनाते हैं और मोदी सरकार के रोजगार देने में नाकामी और वादाखिलाफी पर पर्दा करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश सरकार के साढ़े 4 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं सरकारी नौकरी के माध्यम से रोजगार दिये। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के सरकारी नौकरी में भर्ती के द्वार खोले गये। नियमित और अनियमित दोनों प्रकार की भर्तियां निकाली गयी। राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से 2885 नौकरियां व्यापम के माध्यम से 4530 नौकरियां, 14580 शिक्षकों की भर्तियां, बिजली कंपनी में 3000 नौकरियां, स्वास्थ्य विभाग में 4000 नौकरियां, पुलिस विभाग में 8292 नौकरियां, राजस्व विभाग में 392 नौकरियां, वन विभाग में 3861 नौकरियां, महिला एवं बाल विकास विभाग में 800 से अधिक भर्तियां, 250,000 विभिन्न विभागों में नियमित भर्तियां की गयी, 44 विभागों में 3155 अनुकंपा नियुक्तियां, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज 1041 अन्य मेडिकल कॉलेजों में 230 नियुक्ति कृषि उद्यानिकी में 1200 नियुक्तियां इसके अलावा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी शिक्षकों की भर्ती की गई। 147000 अनियमित को नियमित कर रोजगार दिया। प्रदेश में अभी लगभग 20 हजार से अधिक पदो के लिये भर्तियां निकली है। शिक्षा विभाग, राज्य लोक सेवा आयोग, व्यापम, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, आईटीआई तकनीकी शिक्षा, विद्युत कंपनी, वन विभाग में भर्तियां निकल चुकी है।
2023 में प्रचंड बहुमत से फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भरोसे का सम्मेलन और संभागीय सम्मेलनों के बाद विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों से पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी नीतियों और योजनाओं का प्रशिक्षण देकर जनता के बीच भेजेगी। हमारी तैयारी बूथों तक पूरी हो चुकी है। हमारे संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याण कार्यो का मुकाबला करने में विपक्ष पूरी तरह नाकामयाब है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना छत्तीसगढ़ की तस्वीर को बदला है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किया। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरणपादुका खरीदने नगद राशि दी गई, बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत 20,000 से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए, 16 लाख से अधिक हेक्टर भूमि आदिवासी वर्ग को वितरित किया गया है। 4,38,000 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 44,300 से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 2175 से अधिक वन संसाधन अधिकार ग्राम सभा को प्रदान की गई। मिलेट मिशन शुरू किया गया और बस्तर के वनोपज को देश-विदेश तक पहुँचाया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान, गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, दलहन-तिलहन, फलदार वृक्ष, सब्जी लगाने वाले आदिवासी किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। 85 विकास खंडों में वनों उपज प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए आठ करोड 50 लाख रुपए प्राधिकरण मद से दिया गया। बिजली बिल हाफ की सुविधाएं। सिंचाई कर माफ किया गया।
किसान भाईयों से उन्नत किस्म के बीजों एवं खाद का अधिक से अधिक उठाव करने की अपील की गई
बालोद / शौर्यपथ / कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि बालोद जिले में खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिला बालोद को 47270 क्विं. खरीफ बीज की मांग प्राप्त हुई है। जिसके अन्तर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड झलमला में खरीफ बीज की उपलब्धता 22702.70 क्विं. एवं अन्य स्त्रोंत (निजी क्षेत्र) में 3727.60 क्विं., कुल 26430.30 क्विं. बीज उपलब्ध है। वर्तमान में जिले के 122 सेवा सहकारी समितियों में धान किस्म पीकेवीएचएमटी 129.00 क्विंटल, आईआर-64-961.20 क्विंटल, एमटीयू-1010-1686.90 क्विंटल, एमटीयू-1001 1720.50 क्विंटल, महामाया - 1884.00 क्विंटल, स्वर्णा-8835.30 क्विंटल, स्वर्णा सब-1- 4646.70 क्विंटल का कुल 20898.10 क्विंटल का भण्डारण एवं निजी दुकानों में 3727.60 क्विंटल, इस प्रकार जिले में कुल 24625.70 क्विंटल का भण्डारण हो चुका है, जिसमें सेवा सहकारी समितियों द्वारा 3108.00 क्विंटल एवं निजी दुकानों से 758.24 क्विंटल धान बीज का वितरण किया जा चुका है। जिले में कृषकों के लिए खरीफ बीज की कोई कमी नहीं है। इसी प्रकार जिले को उर्वरक यूरिया 26200, सि.सु.फा.14100, डी.ए.पी. 12500, एम.ओ.पी. 2750 तथा एन.पी.के. 3300 मि.टन कुल 58850.00 मि.टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, लक्ष्य के विरूद्ध भण्डारण - यूरिया 15614, सि.सु.फा. 5659, डी.ए.पी. 11335, एम.ओ.पी. 2090 एन.पी.के. 3112 मि.टन. कुल 37810.00 मि.टन का भण्डारण किया जा चुका है। कृषकों द्वारा यूरिया 10217. सि.सु.फा. 2630, डी.ए.पी. 6765, एम. ओ. पी. 1145, एन.पी.के. 1773 मि.टन, कुल 22530 मि.टन का अग्रिम उठाव किया गया है। जिले में यूरिया 5396, सि.सु.फा. 3027. डी.ए.पी. 4570, एम.ओ.पी. 945 तथा एन.पी.के. 1338 मि.टन शेष है। लक्ष्य के विरूद्ध उर्वरक का भण्डारण 64 प्रतिशत, भण्डारण के विरूद्ध अग्रिम उठाव 60 प्रतिशत किया जा चुका है। साथ ही सेवा सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध है। किसान भाईयों से अपील है कि उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि हेतु उन्नत किस्म के बीजों एवं गुणवत्ता युक्त खाद का अधिक से अधिक उठाव करें।
नाला के अंतर्गत 43 संरचना का किया गया निर्माण, आसपास के कुंए में लगभग तीन फिट जल स्तर की हुई वृद्धि
बालोद / शौर्यपथ / जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के किल्लेकोड़ा नाला को आदर्श नाला के रूप में चयन किया गया है। इस नाला के अंतर्गत ब्रशवुड चेक डैम, लूज बोल्डर चेक डैम, गेबियन स्ट्रक्चर, आदि 43 संरचना का निर्माण किए गया है। जिससे आसपास के कुएं में लगभग तीन फिट जल स्तर में वृद्धि हुई है। इसके फलस्वरूप लगभग 13 हेक्टेयर क्षेत्र में कृषि रकबा में वृद्धि हुई है। इस नाला के आसपास के किसानों को आजीविका में वृद्धि हेतु क्षेत्र उपचार कार्यों को भी सम्मिलित किया गया है। नाला में बने संरचना के कारण लगभग 01 से 1.5 माह नाले के बहाव में वृद्धि हुई है। इस नाले में किए गए बेहतरीन कार्यों के फलस्वरूप किल्लेकोड़ा नाला की राज्य स्तरीय सराहना हो रही है।
बागी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी में वापसी पश्चात प्रदेश भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए करें कार्य- जितेन्द्र वर्मा
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम, अहिवारा नगर पालिका एवं धमधा, उतई, पाटन नगर पंचायत में वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के निष्कासन समाप्ति हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा लिखित अनुशंसा प्रदेश भाजपा को की गई थी, जिसके पश्चात भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने दुर्ग जिले के बागी भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन/निलंबन समाप्त कर उनकी पार्टी सदस्यता बहाल कर दी है। पार्टी सदस्यता बहाल किए जाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम निम्नानुसार है :- श्रीमती श्वेता अग्रवाल धमधा, श्री चंद्रिका भट्ट धमधा, नरेंद्र साहू उतई, भीमसेन सिन्हा उतई, सतीश चंद्राकर उतई, किरण देवांगन पाटन के अलावा दुर्ग नगर पालिका निगम से शिवेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती मीना सिंह, कविता तांडी, श्याम शर्मा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, अमर भोई, श्रीमती रेखा लोढ़ा, श्रीमती पार्वती साहू, दिनेश मिश्रा, मोहनलाल केसवानी, वसीम कुरैशी, खिलावन मटियारा, रोशनी फत्ते साहू, ममता देवांगन, श्रीमती सविता पोषण साहू, दशरथ लाल पेंदरिया, अरुण कुमार सिंह, अनूप सोनी, श्रीमती पद्मावती देवांगन।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बागी भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्कासन समाप्ति पश्चात कहा कि बागी भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्त कर प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें पुनः पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया गया है, इन कार्यकर्ताओं से पूरी अपेक्षा है कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने में वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित करने हेतु तन-मन-धन से अपने अपने कार्य क्षेत्र में पूरी ऊर्जा लगाएंगे।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार की नीतियों पर हमला बोला है . राहुल गांधी ने अपने सोशल अकाउंट में भारतीय जीवन बीमा निगम के गिरते मार्केट वेल्यु पर सवाल खड़ा किया . राहुल गाँधी ने अपने ट्विटर पोस्ट में भारतीय जीवन बीमा की मार्केट की तुलना पिछले साल से करते हुए लिखा है . मै 2022 में LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन रूपये 5.48 लाख करोड़ थी जो अब 35 प्रतिशत घाट कर मई 2023 में रूपये 3.59 लाख करोड़ हो गयी . 35% गिरावट पर पूर्व कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि -साहेब का बस एक ही फोकस - सेठ को कैसे बचाएं! चाहे जनता की मेहनत की कमाई लुट जाए, या शेयर धारकों का निवेश डूब जाए!.
बिना किसी का नाम लिए कहे गए शब्दों की अगर गहराई देखि जाए तो आज भारत की जनता का बीमा क्षेत्र में सबसे ज्यादा भरोसा LIC पर ही है ऐसे में LIC की वेल्यु का एक साल में 35 प्रतिशत कम होना निवेशको के लिए चिंता का विषय हो सकता है .
क्या होता है मार्केट कैपिटलाइजेशन
मार्केट कैप का पूरा नाम मार्केट कैपिटलाइजेशन हैं जिससे सामान्यतया मार्केट कैप के नाम से भी जाना जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह टोटल मार्केट वैल्यू (Total market value) होती है जो शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण डेटा होता है.
बेमेतरा / शौर्यपथ / एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बेमेतरा अन्तर्गत तीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के एक-एक रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इनमें वार्ड नं. 12/15 बेमेतरा के वार्ड 12 आंबा केन्द्र क्रमांक 01, ग्राम भुरकी के आंबा केन्द्र 01 एवं ग्राम खिलोरा के आंबा केन्द्र क्रमांक 01 में सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदिका रिक्त पदों में भर्ती हेतु आवेदन का प्रारूप कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें कार्यालय के मूल हस्ताक्षर से जारी आवेदन ही मान्य रहेगा। आवेदन की फोटो कॉपी अमान्य होगी। आवेदन कार्यालय से प्राप्त करने एवं आवेदन सभी दस्तावेज सहित (दस्तावेज स्व प्रमाणित हो)। आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय सिंघौरी बेमेतरा में सीधे अथवा डाक के माध्यम से 31 मई 2023 सुबह 11 बजे से शाम 05:00 बजे तक जमा किया जा सकता है। भर्ती हेतु आवश्यक जानकारी तथा नियम एवं शर्तें परियोजना कार्यालय सिंघौरी बेमेतरा से प्राप्त की जा सकती है। आंगनबाड़ी सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हे केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश के कांकेर जिले के आदिवासी बहुल अंतागढ़ के गोटुल रच्चा समिति को इंडोनेशिया के भ्रमण का महत्वपूर्ण अवसर मिला। अध्ययन भ्रमण पर गए समिति के सदस्यों का यह सफर इतना रोचक और अनुभव भरा था कि वे वापस लौटते ही मुख्यमंत्री से विधायक श्री अनूप नाग के नेतृत्व में सीधे मुलाकात करने पहुंचे और अपने अनुभवों को सहजता के साथ साझा किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान सदस्यों ने उन्हें यह खुशी-खुशी बताया कि प्रदेश से बाहर की यात्रा हमारे लिए एक सपना और असंभव सा था, ऐसे में आपने हम आदिवासियों को विदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति, कृषि, परंपरा के प्रदर्शन और उन देशों की कृषि तथा वनोपज में हो रहे नवाचारों को सिखने-समझने का जो महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया, यह हमारे लिए हमेशा के लिए यादगार हो गया है।
गोटुल रच्चा समिति अंतागढ़ का यह 13 सदस्यीय अध्ययन दल 8 मई से 18 मई तक छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय अनुदान से इंडोनेशिया में आदिवासी संस्कृति, परंपरागत कृषि, वनोपज संग्रहण के अध्ययन हेतु इंडोनेशिया के भ्रमण पर था। दल ने प्रदेश के सुदूर वनांचल स्थित अंतागढ़ क्षेत्र के विभिन्न जगहों से सदस्य शामिल थे। इनमें गोटुल रच्चा समिति अंतागढ़ के अध्यक्ष परमानंद उईके सहित सर्वश्री राजूराम उसेण्डी, रामसिंह मरकाम, कंगलू राम कोमरा, सतीश टेकाम, अघन सिंह सलाम, मानिक लाल कोमरा, सुरेश कुमार मण्डावी, जुगल राम उसेण्डी, खेमन कुमार उसेण्डी, बीरसिंह मण्डावी, अनिल कुमार दुग्गा और दिनेश कुमार दुग्गा शामिल थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
