Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

       दुर्ग / शौर्यपथ / भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर, उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली।
कृषि विभाग के स्टॉल में उन्होंने उपस्थित किसानों, गोधन न्याय योजना में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बात की।
   इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत लगे नरवा, घुरवा, बाड़ी के स्टॉल का अवलोकन किया। जहां उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल को देखा, गौठानों में तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इसी तरह बाड़ी में जैविक सब्जियों के उत्पादन और आम की वैरायटी के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के स्टॉल में स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल का अवलोकन किया एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी समझा।

   दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के ग्राम सांकरा में भरोसे का सम्मलेन में तय समय अनुसार पहुंचे एवं इस सम्मलेन में मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि का अंतरण ऑनलाइन से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में करेंगे . मुख्यमंत्री बघेल सांकरा पाटन में 120 करोड़ की लागत से बनने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भव्य भवन का शिलान्यास किया इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित राज्य में उद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के लिए की गई है विश्विद्यालय की स्थापना की गई है . छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप यह विश्वविध्यालय छात्रों के लिए अनुकूल रहेगी . 

   भरोसे के सम्मलेन में प्रदेश सरकार के कई मंत्री विधानसभा अध्यक्ष , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहीत प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे .

 नई दिल्ली / शौर्यपथ / उत्तराखंड में चर्चा का विषय बनी हुई एक शादी, होने से पहले ही कैंसिल हो गई है. पौड़ी के नगरपालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक यशपाल बेनाम की बेटी की शादी के कार्ड बंटने के बाद वायरल हो गए और उन पर बवाल हो गया.इसके बाद शनिवार शाम को बेनाम ने ये कार्यक्रम कैंसिल करने की घोषणा कर दी.दरअसल, यशपाल बेनाम की बेटी की शादी अमेठी के एक मुस्लिम लड़के से हो रही थी. इसमें दोनों परिवारों की रजामंदी थी और पौड़ी में 25, 26, 27 मई को शादी के कार्यक्रम रखे गए थे.
   बता दे कि बीजेपी नेता और पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी की शादी एक 28 मई को मुस्लिम युवक के साथ होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया है. पूर्व विधायक ने कहा कि बेटी की ख़ुशी के लिए मुसलमान युवक से शादी को राजी हो गए थे . लेकिन विरोध को देखते हुए शादी केंसिल कर दी गयी है वही लड़के पक्ष की ओर से शादी केंसल होने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गयी .

    रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजिव गाँधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नमन किया . मुख्यमंत्री ने उनके कार्यो को याद करते हुए अपने सन्देश में कहा कि देश में आधुनिकता के प्रतीक पुरुष, उन्नति और नवनिर्माण के पर्याय, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब कोटि-कोटि नमन करते हैं।
  राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।
  राजीव जी ने ही पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।
   राजीव जी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उनके सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को पूरा देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जड़ें समाप्त कर देश और प्रदेश में प्रगति के लिए सबका संकल्प और कार्य ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सांकरा पाटन में 120 करोड़ की लागत से बनेगा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भव्य भवन, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारम्भ ...
विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित

          रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भव्य प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवनों सहित छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र भवन, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भवनों के निर्माण का कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का निर्माण 119 करोड़ 90 लाख 77 हजार रूपए की लागत से कराया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं को उद्यानिकी एवं वानिकी आधारित विषयों के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए इस विश्वविद्यालय की शुरूआत 02 अक्टूबर 2020 को की गई थी। इस विश्वविद्यालय के अधीन राज्य में कुल 18 उद्यानिकी महाविद्यालय संचालित है, जिसमें 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय हैं। विश्वविद्यालय के अधीन सांकरा में उद्यानिकी एवं वानिकी के पृथक-पृथक महाविद्यालय संचालित है।
  गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति एवं जलवायु उद्यानिकी एवं वानिकी के लिए बेहद अनुकूल है। राज्य में उद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के साथ ही इसके जरिए युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसकी विशेष शिक्षा के लिए इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। इस विश्वविद्यालय के अधीन संचालित महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र ही डिग्री भी दी जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा उद्यानिकी एवं वानिकी के क्षेत्र में पीएचडी भी कराई जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में स्नातक फाइनल ईयर का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
  महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन सांकरा में 44.52 करोड़ रूपए की लागत से शैक्षणिक भवन, 10.01 करोड़ रूपए की लागत से संचालनालय भवन, 9.99 करोड़ रूपए की लागत से प्रशासनिक भवन, 95 लाख की लागत से कुलपति आवास तथा   6 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में 3.47 करोड़ रूपए की लागत से 100 सीटर स्नातक बालिका छात्रावास, 4.77 करोड़ रूपए की लागत से 100 सीटर स्नातकोत्तर बालक छात्रावास, 3.47 करोड़ रूपए की लागत से 100 सीटर स्नातक बालक छात्रावास, 2.69 करोड़ की लागत से किसान छात्रावास, 48 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन, 56 लाख रूपए की लागत से बैंक एवं पोस्ट ऑफिस भवन, 7.6 करोड़ रूपए की लागत से इंडोर स्टेडियम, 7 करोड़ रूपए की लागत से उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र का प्रशासनिक भवन, 5.92 करोड़ रूपए की लागत से 75-75 सीटर बालक-बालिका छात्रावास तथा 12 करोड़ रूपए की लागत से वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के प्रशासनिक भवन सहित छात्रावास भवनों का निर्माण कराया जाएगा।

19.60 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र का होगा लोकार्पण
14.43 करोड़ रूपए की लागत से विद्युत उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित खम्हरिया (अमलेश्वर) उपकेन्द्र तक 19 किलोमीटर पारेषण लाईन का लोकार्पण
शासकीय चंदुलाल चंद्राकर पी.जी. महाविद्यालय पाटन में 38.77 करोड़ रूपए की लागत से सेंटर फॉर एक्सीलेंस, इंडोर स्टेडियम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
9 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित निपानी एनीकट का होगा लोकार्पण
3.93 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले फॉरेस्ट वंडर लैंड पार्क का होगा भूमिपूजन

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे के सम्मेलन‘‘ में क्षेत्र के विकास के लिए 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री बघेल इन कार्यों में से 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
   मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 19.60 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, 14.43 करोड़ रूपए की लागत से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया (अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही. 19 किलोमीटर डीसीडीएस पारेषण लाईन, 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित निपानी एनीकट, 1 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित कसही स्टापडेम, 1 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास निर्मित स्टापडेम शामिल है।
   श्री बघेल इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से 13 सड़कों के पूर्ण हो चुका नवीनीकरण का कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 60.70 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंहडोर, 1 करोड़ 3 लाख रूपए की लागत से ग्राम रानीतराई, ग्राम करसा में 60.70 लाख रूपए की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण के कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 1 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से ग्राम सोनपुर के माटीकला सेंटर में स्थापित ग्लेजिंग यूनिट, ग्राम जामगांव आर और सेलूद में 30-30 लाख रूपए की लागत से सतनामी समाज के नवनिर्मित सभागार भवन, 7.63 लाख लागत से शासकीय नवीन हाई स्कूल खुड़मुड़ी में निर्मित प्रयोगशाला कक्ष, 25 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रानीतराई में निर्मित 3 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे।
   मुख्यमंत्री इसी तरह जिन कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे उनमें मुख्य रूप से 38.77 करोड़ रूपए की लागत से शासकीय चंदुलाल चंद्राकर पी.जी. महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस, ग्रंथालय, इंडोर स्टेडियम, स्टॉफ क्वार्टर एवं अन्य निर्माण कार्य, 36 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम पंदर तहसील पाटन जिला दुर्ग में 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य (विद्यमान 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन का 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र उन्नयन कार्य), 22.33 करोड़ रूपए की लागत से 400/220 के.व्ही. उपकेन्द्र कुरूद से प्रस्तावित 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन तक 220 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पारेषण लाईन (24.00 किमी), 25.23 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम जामगांव आर में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ रूपए की लागत से 132 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पाटन जामगांव आर लाईन (18.00 कि.मी.), 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन जामगांव आर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री 3 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से बनने वाले फॉरेस्ट वंडर लैंड पार्क का भी भूमिपूजन करेंगे।
  इसी तरह मुख्यमंत्री 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से गुण्डी नाला में अमेरी के पास स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 3 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से गुजरा नाला में अटारी स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से 7 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 18 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से 6 विभिन्न सड़कों पर बनने वाले वृहद पुलों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन द्वारा 3 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से 20 शाला भवनों के कराए जाने वाले जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 68 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 6 सड़कों का भूमिपूजन करेंगे। इन सड़कों में छाटा से अचानकपुर मार्ग लम्बाई 3.30 किमी का निर्माण 11.07 करोड़ रूपए, चीचा से चंगोरी मार्ग लम्बाई 3.60 किमी का निर्माण 10.70 करोड़ रूपए, परसाही सिर्री मार्ग लम्बाई 4.00 किमी का निर्माण 13.60 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। श्री बघेल ने 75.23 लाख रूपए की लागत से पाटन विकासखण्ड के बठेना में शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।

   रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के 312 हितग्राहियों को कुल एक करोड़ 42 लाख 82 हजार रूपए की सामग्री और सहायता राशि का वितरण करेंगे।
  मुख्यमंत्री श्रम विभाग के मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 170 हितग्राहियों को 34 लाख रूपए की सहायता राशि, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 58 हितग्राहियों को 11 लाख 60 हजार रूपए, 4 निर्माण श्रमिकों ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत 4 लाख रूपए की सहायता राशि वितरित करेंगे। इसी तरह समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसायिकल, 5 हितग्राहियों को ट्रायसायिकल, एक हितग्राही को छड़ी और एक हितग्राही को व्हील चेयर वितरित करेंगे। मछली पालन विभाग की योजना के तहत 4 हितग्राहियों को जाल, 8 हितग्राहियों को फिश माउण्ट, दो हितग्राहियों को आईस बाक्स, एक हितग्राही को टॉक्सीमार, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के रोजगार अभियान सृजन के तहत 18 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र-ऑफर लेटर, 15 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य एवं कृषि विकास निगम की योजना में 15 हितग्राहियों को ट्रेक्टर, एक हितग्राही को हार्वेस्टर, कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को ट्रेक्टर और एक हितग्राही को हार्वेस्टर वितरित करेंगे। 

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे ग्राम सांकरा से दोपहर 3.20 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

2000 के नोट बंद करने से नहीं मोदी सरकार बदलने से खत्म होगा भ्रष्टाचार
नोटबंदी से भ्रष्टाचारियों की नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूटी है
2000 रुपए का नोट छापना और बंद करना दोनों तुगलकी निर्णय जिसका दुष्परिणाम जनता ही भोगेगी 

    रायपुर / शौर्यपथ / 2000 रु. के नोट को बंद करने के निर्णय को तुगलकी फरमान करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी के दौरान ही कांग्रेस ने कहा था कि 2000 रु का नोट छापना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। भ्रष्टाचारियों को मदद करना है। 2000 रु. के नोट छापने और अभी बंद करने का निर्णय दोनों तुगलकी फरमान है जिसका खामियाजा आम जनता को ही भोगना पड़ेगा। मोदी सरकार के पास देश को चलाने के लिए ना तो कोई नीति है, ना ही इनकी कोई नियत है, बिना सोचे समझे बिना तैयारी के, की गई नोटबंदी से भ्रष्टाचारियों की कमर नहीं टूटी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था गर्त में चली गई। रोजी रोजगार के गंभीर संकट से देश आज भी जूझ रहा है। नगदी संकट अभी भी बना हुआ है, अब 2000 रु. का नोट बंद करने का निर्णय नोटबंदी से जख्मी हुए जनता के रोजी, रोजगार, व्यापार, व्यवसाय पर वज्र प्रहार है।
   प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार का 2000 रु के नोट बदलने से भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा खोखला और दिखावटी है। जब करोड़ों का घोटाला करने वाले जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले जिन पर मोदी सरकार भ्रष्टाचार के आरोप लगाती वो भ्रष्टाचारी भाजपा की सदस्यता ले लेते हैं तब वह भ्रष्टाचार से मुक्त हो जाते हैं। ऐसे में नोटबंदी कर 2000 के नोटों को बंद करके मोदी सरकार का भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा खोखला है। असल मायने में भाजपा ही भ्रष्टाचारियों की संरक्षक है। मोदी सरकार की मंशा भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करना भ्रष्टाचार को रोकना नहीं है बल्कि आम जनता को नोट बंद कर परेशान करना है। भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए देश में बहुत सारे संस्थाएं हैं लेकिन उन संस्थाओं के हाथों को बांधकर मोदी सरकार रखी हुई है और सिर्फ विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र पूर्वक उसका उपयोग करती है।
  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी वन के बाद मोदी टू देश के लिए घातक साबित हो रही हैं। मोदी वन में की गई नोटबंदी का असर अब तक बरकरार है। अब मोदी टू में 2000 रु. का नोटबंद करने का निर्णय भी आम जनता को सड़कों में भटकने बैंकों में लाइन लगने और नकदी संकट से जुझाने के लिए लिया गया फैसला साबित होगा है। नोटबंदी के दौरान गुजरात के एक सहकारी बैंक में 35 प्रतिशत कमीशन लेकर नोटों की अदला-बदली का खेल चला है। अभी 2000 रु. रखने वाले भ्रष्टाचारियों के पैसे को भाजपा के नेता मोटी कमीशन लेकर अदला-बदली करेंगे और आम जनता गरीब, मजदूर दिहाड़ी ठेला, खोमचा वाले नगदी के लिए तरसेंगे।

 रायपुर / शौर्यपथ /  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भरोसे का सम्मेलन कांग्रेस की और कांग्रेस सरकार की सफलता की झांकी है। साढ़े चार साल पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से वायदा किया था उसको तो पूरा किया ही उसके अलावा राज्य की जनता के भलाई के लिये कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाये जिससे राज्य के हर वर्ग के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन आया। भरोसे का सम्मेलन उसी की जीवंत झांकी है जिसमें हितग्राही कांग्रेस पर कांग्रेस की सरकार पर भरोसा जताते है। कांग्रेस राज के साढ़े चार साल में लोगो को भरोसा कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि 2018 का विधानसभा चुनाव दो तिहाई से जीतने के बाद कांग्रेस ने लगातार पांच उपचुनाव नगरी निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव में प्रचंड बहुमत से जनता का भरोसा जीता है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के न्याय की बयार बह रही है। कांग्रेस सरकार युवाओं, किसानों मजदूरों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति सभी के साथ न्याय कर रही राज्य की न्याय योजनाये इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। पंजीकृत भूमिहीन परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की शुरुआत की है, योजना के माध्यम से उन मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिनके पास अपनी जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा भी नहीं है और न ही आय का कोई अन्य साधन है।चरवाहा, बढई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पारंपरिक काम से जुड़े लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन कर रही है जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस को चुना उस विश्वास को पूरा कर रही है। राज्य निर्माण के बाद 15 साल तक भाजपा की सरकार रही उस दौरान  किसान, भूमिहीन कृषि मजदूर गांव में रहने वाले लोहार बढाई नाई ग्राम पुजारियों परिवारों के बारे में कभी भी सोचा नहीं गया था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी वर्गों के साथ न्याय किया जा रहा है जब न्याय की बात होती है तब उस वर्ग थे शिक्षा दीक्षा स्वास्थ्य रोजगार की समस्यों को दूर करना सहित आर्थिक मदद करना ही न्याय होता है और यह काम कांग्रेस की सरकार बीते चार वर्ष से कर रही है राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 22 लाख 66 हजार धान बेचने पंजीकृत किसानों के अलावा गन्ना मक्का कोदो कुटकी रागी दलहन तिलहन फलदार वृक्ष और सब्जी लगाने वाले किसानों को भी आर्थिक प्रोत्साहन राशि देकर कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने और कृषि को प्रोत्साहन देने की सबसे बड़ी योजना देश में बनकर उभरी है जिसके माध्यम से प्रति एकड़ 10 हजार रु. की आर्थिक प्रोत्साहन सहायता दी जा रही। गोधन न्याय योजना  2 रु. किलो की दर से गोबर खरीद कर ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं को पशुपालकों को गोठनों को आर्थिक मदद करना और गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर कृषि लागत को कम करना साथ में महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से गोबर से दीया गोकास्ट पेंट और अन्य सामग्री का निर्माण कर आर्थिक लाभ दिलाने की योजना है। जिसका लाभ गोपालको के साथ-साथ पशुधन को भी हो रहा है जो पशुधन सड़कों पर भटक रहे थे दुर्घटना का शिकार होते थे उन्हें गोपालक घरों में रखते हैं और उस के माध्यम से लाभ कमा रहे हैं।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)