Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

भरोसे का सम्मेलन में न्याय योजनाओं की दो हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित
ग्राम पंचायत सांकरा, पाटन में 120 करोड़ की लागत से बनने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवन का हुआ भूमिपूजन


   दुर्ग / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भूमिपूजन तथा न्याय योजनाओं की 02 हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री राजीव जी को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करना और कम्प्यूटर क्रांति राजीव जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज न्याय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में सीधे राशि अंतरित कर हम छत्तीसगढ़ के किसानों को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 443 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत से तैयार हुए 17 कार्यों का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख रूपए के 71 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को भी सामग्री वितरण किया गया।
   इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, हमने इस विचार को साकार करने का काम किया। कोरोना के कठिन काल में भी हमने न्याय योजनाओं की राशि का अंतरण किसानों के खाते में किया।

भरोसे का सम्मेलन में न्याय योजनाओं की दो हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित भरोसे का सम्मलेन : चेक वितरण
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज पूरे देश में सबसे अच्छी स्थिति में छत्तीसगढ़ के किसान हैं। आज किसानों और मजदूरों के खाते में विभिन्न न्याय योजनाओं की 02 हजार 28 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है। 24 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त भेजी गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से पूछा, कि आपको पैसे मिलने का मैसेज प्राप्त हुआ या नहीं, किसानों ने हामी भरते हुए हां मंें जवाब दिया और हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। श्री बघेल ने आगे कहा कि अब तो हमने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लिया है। हम सीधा हितग्राहियों के खाते में राशि देते हैं ताकि उन्हें सीधा लाभ मिले। हमने 72 लाख राशन कार्ड बनाये और बिजली बिल हाफ योजना से लोगों को राहत पहुंचाई है। वनोपज संग्राहकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं और जैविक खाद डालकर धरती माता की सेवा कर रहे हैं। ये धरती हमारी छत्तीसगढ़ महतारी है। इसकी सेवा में हम किसी भी तरह की कमी नहीं होने देंगे। चाहे गरियाबंद हो, मोहला मानपुर, तेंदूपत्ता संग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, यह हम सुनिश्चित कर रहे हैं। वनोपज का हम वैल्यू एडीशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महात्मा गांधी जी के नाम पर उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय आरंभ करने का निर्णय लिया और 120 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का आज भूमिपूजन हुआ। हम रामायण महोत्सव का आयोजन भी कर रहे हैं और गुरू घासीदास जी से जुड़े स्थलों का विकास कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के सपनों को सकार करने का कार्य कर रही है। गांधी जी के सपनों के अनुरूप गांव गरीब का विकास कर रही है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर जगह लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट नजर आती है, जिसे देखकर लगता है कि स्वर्गीय राजीव जी का सपना साकार हुआ है। छत्तीसगढ़ में जो खुशहाली आई है, लोगों को जो भरोसा बना है। वह मेहनत से उपजा भरोसा है। इसके पीछे कई दिनों की मेहनत  है। यहां के धरती के बेटे, किसान के बेटे ने लोगों की खुशहाली का सपना साकार किया है। इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री मोहन मरकाम ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पीएचई मंत्री श्री गुरु रूद्रकुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भरोसे का सम्मेलन में न्याय योजनाओं की दो हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरितविकास कार्यो का भूमिपूजन

   महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवन का शिलान्यास-

मुख्यमंत्री ने आज पाटन के ग्राम सांकरा में 120 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होने वाले महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भवनों का शिलान्यास किया। इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया।

   न्याय योजनाओं की 2028 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि का अंतरण-

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न्याय योजनाओं की राशि का अंतरण किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 24 लाख 52 हजार किसानों को 1894 करोड़ 93 लाख रूपए की प्रथम किश्त अंतरित की गई। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 5 लाख 63 हजार हितग्राहियों के खाते में 112 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। इसी तरह गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों को 13 करोड़ 57 लाख रूपए का भुगतान किया गया। राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अंतर्गत 13 जिलों के 3085 क्लबों को 7 करोड़ 71 लाख रुपए का वितरण किया गया।

भरोसे का सम्मेलन में न्याय योजनाओं की दो हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरितभरोसे का सम्मलेन : ग्राम सांकरा

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में रीपा अंतर्गत निर्मित फूड रेंज मैन्युफैक्चर करने वाली ‘‘सर्वदा लाइफ’’ का अवलोकन किया। कार्यक्रम में ग्राम कुर्मीगुंडरा के रीपा स्टॉल में मुख्यमंत्री ने इंस्टेंट प्रीमिक्स, मिलेट इंस्टेंट प्रीमिक्स, मल्टी मिलेट फ्लोर, न्यूट्रीशनल बार के साथ-साथ कोल्ड प्रेस ऑयल का अवलोकन किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने इंस्टेंट प्रीमिक्स इडली, ढोकला, अप्पे, चकोली, मिलेट इंस्टेंट प्रीमिक्स के अंतर्गत इडली, चीला, अप्पे, मल्टी मिलेट फ्लोर के अंतर्गत रागी, बाजरा, मल्टीग्रेन फ्लोर और सर्वदा लाइफ के प्रीमियम प्रोडक्ट न्यूट्रीशनल बार, जिसमें पीनट चिक्की, नटी डीलाइट एनर्जी बार, योगर्ट डीलाइट एनर्जी बार, मल्टी मिलेट ग्रेनोला बार और मल्टी मिलेट चिक्की के साथ कोल्ड प्रेस ऑयल में बादाम, सरसों, सूरजमुखी, तिल और मूंगफली तेल का अवलोकन किया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के परंपरागत फसल को न्यूट्रीशनल बार के रूप में नवाचार के माध्यम से एक अलग पहचान दी जा रही है। मिलेट वो सुपरफूड है जोकि विटामिन का डबल डोज है। स्वाद के साथ स्वास्थ्य को अपनाना है तो हमें मिलेट को बढ़ावा देना पड़ेगा इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार अपनी पारंपरिक खेती को बढ़ावा दे रही है, ताकि छत्तीसगढ़ को मिलेट हब बनाकर विश्व स्तर पर पहचान बनाई जा सके।
   पाटन विकाखंड के कुर्मीगुंडरा और फुंडा पंचायतों में दूरदृष्टि के साथ भविष्य में रोजगार के अकूत अवसरों को ध्यान में रखकर ‘‘मल्टी मिलेट फ्लोर इंस्टेंट प्रिमिक्सेस, न्यूट्रीशन बार’’ कुर्मीगुंडरा में और ‘‘कोल्डप्रेस ऑयल’’ इंडस्ट्री फुंडा में स्थापित की गई है। एक रीपा परियोजनाओं से लगभग 150 लोगों को प्रत्यक्ष और एक हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।
   जिला प्रशासन की दक्ष तकनीकी टीम के द्वारा उत्पादों की ब्रांड बिल्डिंग की गई है, जिसे ‘‘सर्वदा लाइफ’’ के नाम से भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। कुर्मीगुंडरा और फुंडा इन दोनों ही स्थानों पर ‘‘नव सृजन खाद्य उत्पादक सहकारी समिति‘‘ और ‘‘शहीद वीर नारायण सिंह सहकारी समिति’’ का गठन किया गया है। इन समितियों को प्रशिक्षण प्रदत्त कर कुशल बनाया गया है। इंस्टेंट प्रिमिक्सेज में राइस इडली, चकली, अप्पे, खमण ढोकला, राइस ढोकला और मूंग बड़े के फ्लोर आकर्षक प्रीमियम पेकिंग में उपलब्ध कराए गए हैं। आज की भागती हुई जिंदगी में कम समय में फौरन और कम समय में स्वाद को बनाये रखते हुए पौष्टिक तत्वों को स्थायी रखा जा सकता है, इस उद्देश्य के साथ ‘‘सर्वदा लाइफ’’ के उत्पादों को पेश किया गया है।
    छत्तीसगढ़ को मिलेट हब बनाने की दिशा में जिले की इंडस्ट्रियल इकाइयां बेहतर से बेहतर कार्य कर रही हैं। रागी, कोदो, कुटकी छत्तीसगढ़ की पुरानी कृषि संस्कृति से जुड़ी हुई है। ऐतिहासिक रूप से इनका सेवन प्रदेश में होता रहा है। इसी कड़ी को नए कलेवर में परिमार्जित कर मूल्य सम्वर्धित उत्पाद ‘‘सर्वदा लाइफ’’ ने उत्पाद बाजार में पेश किए हैं।
  खास उत्पाद- मिलेट इडली प्रिमिक्स, मिलेट अप्पे प्रिमिक्स और मिलेटचीला प्रिमिक्स। भविष्य में इस रेंज को और विस्तार देकर 15 से 20 प्रोडक्ट्स बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह कुर्मीगुंडरा पंचायत में न्यूट्रीशनल बार विकसित किया गया है। फुंडा पंचायत में शुद्ध तथा रसायनमुक्त, कच्ची घानी का तेल निकाला जा रहा है, मुख्य रूप से मूंगफली, सरसो, तिल व सूरजमुखी का तेल आकर्षक प्रीमियम पेकिंग में उपलब्ध करवाया जा रहा है।
   कुर्मीगुंडरा इकाई की उत्पादन क्षमता 200 किलोग्राम प्रति घंटा है, इस दर से अनुमानित सालाना व्यवसाय 1 करोड़ रूपए है। फुंडा इकाई की तेल उत्पादन क्षमता 2 टन प्रतिदिन है तथा पशु आहार निर्माण इकाई की क्षमता 2-3 टन प्रति घंटा है। निर्भया ग्रीन एनर्जिस ने उक्त उत्पाद क्रय करने के लिए (बाय बेक एग्रीमेंट) 5 वर्ष के लिए लिखित अनुबंध निष्पादित किया है।

मुख्यमंत्री रामपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे 71 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात
 
रायपुर /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही 71 करोड़ रूपए से अधिक लागत वाले विकास कार्याें की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 44 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत वाले 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 32 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम चिर्रा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28.28 करोड़ की लागत से उरगा रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे ओव्हर ब्रिज, 9.15 करोड़ की लागत से तिलाईडबरा से करतला तक निर्मित सड़क एवं पुल-पुलिया, वनांचल क्षेत्र में 2.25 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 8 सड़कों, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 2.15 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 8 ग्रामीण सड़कों, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1.82 करोड़ रूपए से निर्मित 10 निर्माण कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6.09 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 2 स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का लोकार्पण करेंगे।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20.54 करोड़ रूपए की लागत वाले 22 विकास कार्याें, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा द्वारा 4 करोड़ रूपए की लागत से कराए जाने वाले  2 कार्यों, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1.42 करोड़ की लागत वाले 2 विकास कार्याें सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94.60 लाख रूपए की लागत वाले 6 ग्रामीण विकास के कार्याें का शिलान्यास करेंगे। 

 दुर्ग । शौर्यपथ। भिलाई-भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में किन्ही कारणों से निष्कासित एवम निलंबित सदस्यों की सूची जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के अनुशंसा से प्रदेश अनुशासन समिति के पटल पर रखा गया था। जिसमें आज प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लेते हुवे 19 निष्कासित एवं निलंबित सदस्यों की सदस्यता पार्टी में बहाल कर दी गई। अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ की वापसी पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की एवम साथ ही साथ पार्टी की नीति रीती में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आव्हान किया। बिचपुरिया ने बताया कि आगे भी निष्कासित एवं निलंबित सदस्यों के आवेदन प्राप्त होने पर उनकी भी अनुशंसा कर प्रदेश नेतृत्व के पटल पर रख कर पार्टी में सदस्यता बहाल की जाएगी।

अधिकृत जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह ने देते हुवे बताया कि मुख्य रूप से भागचंद जैन, कुमुद द्विवेदी, महेंद्र पाल, सानू मोहनन, अर्चना पांडे, अरविंद पांडे, सुनील साहू, शोभु राम साहू,सुनील साहू,हरीश वर्मा, भोकू बंछोर, मनोज वर्मा, राजकुमार सोनी, राजकुमार शर्मा, अवधेश शुक्ल, रामाधार शर्मा,संगीता साहू, रीना नया, राजेंद्र कुमार सोनी को बहाल किया गया।

दुर्ग । शौर्यपथ । एस आर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली मे स्व. सुधाकर तिवारी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर 19 मई शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया था । इस शिविर का शुभारंभ देवेंद्र मिश्रा डॉ.जे.एन.पांडेय संजय तिवारी व अजय तिवारी जगजीत नारायण पांडेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । शिविर में कुल 375 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया ! 

अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.जसमीत सिंह भाटिया ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 70 लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया जिसमें 41 मरीजों में दृष्टि दोष पाया गया । अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी 41 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा एवं 14 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई । अस्पताल प्रबन्धन द्वारा सभी 14 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा । शिविर में 29 मरीजों की सोनोग्राफी नि:शुल्क की गई एवं 10 मरीजों का एक्स-रे भी नि:शुल्क किया गया ।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विश्वामित्र दयाल ने बताया कि 8 मरीजों का नि:शुल्क हाइड्रोसील ऑपरेशन किया जाएगा । अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संचित जैन (M.D.S.) ने बताया कि शिविर में 34 मरीजों का दंत परीक्षण नि:शुल्क किया गया ।

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ आर के दिवाकर डॉ एस.पी. केसरवानी डॉ विश्वामित्र दयाल डॉ रजनी जैन डॉ श्वेता रानी प्रसाद डॉ संचित जैन डॉ पलक डॉ दीपक सिन्हा डॉ नीलम डॉ अश्वनी डॉ हिमांशु विजय गवांडे डॉ शिव पटेल हरी साहू सीमा बरहरे प्रेम चंद्राकर, जगजीत नारायण पांडेय नमः शिवाय कपिल उप्पल जाकीर राजेश त्रिपाठी अजय अग्रवाल अर्चना वर्मा ज्योति साहू रामचंद्र देशमुख यवन्तिका प्रियेश मिश्रा प्रवीण गुप्ता सीमा शर्मा निशा साहू यमुना पटेल रीतू पाटील स्वाती निषाद सीमा भारती करुणा निषाद अफसार निशा दामन लीला रामपाल साहू व अन्य स्टाफ ने सेवाएं प्रदान की ।

अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी एवं डायरेक्टर अजय तिवारी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अस्पताल के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

   दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। साथ ही वे लगातार भेंट मुलाकात भी कर रहे हैं। भेंट मुलाकात कर लोगों से मिल रहे हैं। उनसे वार्ड और शहर के विकास के बारे में चर्चा कर रहे हैं। बैठक में लोगों से समाधान लेने के साथ ही समस्याएं भी पूछ रहे हैं और उसका समाधान भी कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में शनिवार को विधायक देवेंद्र यादव शाम को हुडको वार्ड पहुंचे। पहले वे पूरे वार्ड का भ्रमण किए। लोगों से भेंट मुलाकात की। इस भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने हुडको वासियों को सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट खेल मैदान की सौगात दी। जहां रात में खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कर सकते हैं। इससे युवाओं में बडा हर्ष का माहौल रहा। युवाओं ने उन्हें धन्यवाद दिया और आभार जताते हुए कहा कि वे वर्षों से इसकी मांग कर रहे थे। जो अब आप के प्रयास से पूरी हो गई है। इस दौरान एक अन्य मैदान में विधायक देवेंद्र यादव युवाओं के साथ बॉलीबाल खेल का आनंद भी उठाया। इस दौरान युवा विधायक के साथ खेलकर बहुत खुश हुए। इस पल को हमेशा से लिए यादगर बनाने युवाओं ने विधायक के साथ फोटो खींचाई और सेल्फी भी ली। 

 

बैठक में हुआ चर्चा 

इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव हुडको के वरिष्ठ सम्मानित नागरिकों केसाथ बैठक भी की। बैठक में शहर और वार्ड के विकास को लेकर गहन चर्चा हुई। चर्चा में विधायक श्री यादव को लोगों ने कई सुझाव दिए साथ ही कुछ लोगों ने वार्ड की छोटी मोटी समस्यां बताई। जिसका तत्काल उन्होंने समाधान करवाया। इसके बाद हुडको के गार्डन में सैर कर रहे वृद्धजनों से विधायक श्री यादव मिले। उनके साथ सैर किए और उनके साथ बैठकर बातचीत की और हालचाल जाना। इस दौरान वार्ड पार्षद सीजू एंथाेनी, कोमलदास टंडन, विधायक प्रतिनिधि व लोक कर्म प्रभारी नगर निगम भिलाई एकांश बंछोर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में किया चक्का जाम*

दुर्ग। शौर्यपथ । शराबबंदी की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के मुख्य आतिथ्य और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिले भर की प्रमुख नेत्रियों ने जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में पटेल चौक में चक्का जाम करते हुए जमकर गुस्सा उतारा। 

जिलेभर की सैकड़ों महिला नेत्रियों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में एकत्र होकर बैठक की और बैठक के समापन के पश्चात जिला भाजपा कार्यालय से पटेल चौक तक पैदल मार्च किया, जहां शराबबंदी की वादाखिलाफी का विरोध करने वाली महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस सरकार का पुलिस बल मौजूद था। पुलिस की परवाह न करते हुए महिला मोर्चा की नेत्रियों ने प्रदेश कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

प्रदर्शन को रोकने के लिए पटेल चौक में मौजूद पुलिस बल द्वारा महिलाओं पर दबाव बनाने का प्रयास करने पर महिलाओं ने बीच सड़क में जमीन पर बैठकर भूपेश बघेल सरकार की कारगुजारी का खुलासा करना शुरू किया। 

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि सोनिया-राहुल-प्रियंका की तिजोरी भरने के लिए शराबबंदी के वादे को भूलकर भूपेश बघेल सरकार ने जमकर शराब घोटाला किया। शराबबंदी का वादा करने वाली लज्जाहीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला कर दिया, शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े कांग्रेस नेता और उनके रिश्तेदारों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भूपेश सरकार ने शराब बिक्री को अपनी अवैध कमाई का जरिया बनाया है इसीलिए शराबबंदी उनके एजेंडे में नहीं है जबकि इसी शराबबंदी के लिए उन्होंने 2018 में माताओं बहनों को वचन दिया था। ऐसी झूठी और मक्कार सरकार को छत्तीसगढ़ की महिलाएं आने वाले समय में सत्ता से बेदखल कर देंगी। 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश स्वाभाविक है, भाजपा सरकार के समय चरणबद्ध रूप से शराब दुकानों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में शराब दुकानों में बढ़ोतरी हो गई, ऑनलाइन शराब की बिक्री चालू हो गई, गांव गांव में अवैध शराब बिकना शुरू हो गई, भूपेश सरकार ने शराब की खपत को कम करने की बजाय बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया इस प्रकार से छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के घर की सुख और शांति को भूपेश सरकार ने बर्बाद किया। शराब का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव घर परिवार में महिलाएं ही झेलती है। शराबबंदी की वादाखिलाफी करने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की महिलाएं कमर कसकर तैयार हैं, सारी महिलाएं आने वाले समय में एकजुट होकर भूपेश सरकार को कड़ा सबक सिखाएगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि अगर कांग्रेस में वादा पूरा करने का दम नहीं था तो ऐसा वादा करना ही नहीं चाहिए था और जब शराबबंदी का वादा करके प्रदेश की महिलाओं का वोट हासिल किया है तो महिलाओं के साथ छल नहीं करना चाहिए था। महिलाओं का आक्रोश भूपेश सरकार को ले डूबेगा। 

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की शपथ लेने वाली कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगा है। झूठा वादा करके सत्ता में आने के बाद शराबबंदी नहीं करना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ छल है, कांग्रेस नेता इस वादाखिलाफी के लिए महिलाओं से मिलने वाले मुंह तोड़ जवाब के लिए तैयार रहें। 

महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस भूपेश सरकार के छल में हम महिलाओं को नहीं आना है, प्रदेश में बढ़ती शराब खपत से अपराध चरम सीमा पर पहुंच रहे हैं, कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो रही है। 

रैली का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा और जयश्री राजपूत ने किया। उपस्थित प्रमुख नेत्रियों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अल्का बाघमार, जिला भाजपा मंत्री अमिता बंजारे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आयुषी पांडेय, महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा, बानी सोनी, हीमा साहू रही। 

चक्का जाम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं और महिला मोर्चा पदाधिकारियों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंत्री आशीष निमजे, रोहित साहू, जिला सह कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, अजय तिवारी, डॉ शरद अग्रवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा यादव, नीतू श्रीवास्तव, रूपेश्वरी साहू, अहिल्या यादव, मंत्री ममता जंघेल, धनेश्वरी वर्मा, मंजूलता अंगारे, मंजू पांडे, संतोषी साहू, लता ठाकुर, बिंदु सिंह भुवाल, शीतला ठाकुर, साधना चौधरी, शालिनी दिल्लीवार, विमला कामड़े, कीर्ति देवांगन, कांति सिन्हा, शैलेन्द्री मंडावी, शीतल जांगिड़, अंजू तिवारी, भारती चंद्राकर, हेमलता देशमुख, पूनम चंद्राकर, धनेश्वरी देशमुख, आदिति खरिया, गायत्री साहू, रेवती सोनकर, लक्ष्मी देवांगन, उमा शर्मा, सुनीता पाटकर, ममता साहू, अनुराधा गुरुगं, ममता गुरुंग, सरिता लामा, मयूरी कुमार ,संगीता द्विवेदी, कुंती ढीमर, एमएन यादव, कांता कलार, यशोदा साहू, संध्या यादव, सविता यादव, प्रमिला यादव, लक्ष्मी साहू, मीनू ठाकुर, संतोष यादव, यशोदा देवांगन, जांभाई साहू, रमशिला पटेल, तनुजा बघेल, कल्पना जांगड़े, डॉ रुचि गुप्ता, यामिनी हरमुख, मीरा दुबे, साधना सिंह, मनीषा उपाध्याय, भुनेश्वरी साहू, कालिन्द्री साहू, मधु दुबे, नारायणी पांडे, सुखियादिन साहू, मान बाई साहू, प्रभा साहू, कुमारी साहू, चमेली बाई साहू, सतरूपा ठाकुर, कांति यादव, मीना सिंह, योगिता शर्मा, अंजू तिवारी, सतीश साहू, सुधा सेंगर, ममता देवांगन, सविता साहू, डॉली ताम्रकार, सुनैना स्वर्णकार, सुषमा स्वर्णकार, कामनी ताम्रकार, प्रमिला देवांगन, भावना पांडेय, शैल बिहारी शुक्ला, प्रभा साहू, मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, मंडल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, राहुल पंडित, नितेश साहू, मुकेश सोनकर, दीपक सिन्हा, गोपू पटेल, अमित पटेल, सुनील राव पुडके, अभिषेक टंडन उपस्थित रहे।

  कोंडागांव / शौर्यपथ / शनिवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जामकोटपारा कोण्डागांव में संचालित समर कैम्प के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, पार्षद तरुण गोलछा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए समर कैंप के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा अपने द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाकर प्रदर्शन किया गया वहीं शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत कला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सभी अतिथियों द्वारा बच्चों की कलाओं का मुआयना करते हुए सभी को बधाइयां दी और सभी का उत्साहवर्धन किया गया।
    ज्ञात हो कि जिले के सभी आत्मानंद स्कूलों में 05 से 20 मई तक बच्चों की गर्मी छुट्टियां के दौरान उन्हें विभिन्न कौशलों से अवगत कराने हेतु समर कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें 8 प्रकार की विधाओं का प्रशिक्षण बच्चों को दिया गया। जिससे बच्चे गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपने हुनर को निखार कर विभिन्न कलाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस कैम्प में 200 से अधिक बच्चों ने डांस, पेंटिंग, तबला, शिल्प, कटाई, चित्रकला, शिल्प खिलौने, नैतिक शिक्षा जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

बच्चो से मिलते जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ( समर कैम्प का समापन )

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/पलाटून कमाण्डर भर्ती परीक्षा की मुख्य परीक्षा में चयन के संबंध में प्रसारित भ्रामक एवं तथ्यहीन जानकारियों का खण्डन करते हुए स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी विजेता केशरवानी को पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण (दस्तावेज परीक्षण एवं शारीरिक माप दंड) में पुलिस विभाग द्वारा अपात्र घोषित किया गया था।
  विभाग के इस निर्णय के विरूद्ध अभ्यर्थी ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अभ्यर्थी को रिट पिटिशन द्वारा 29 जनवरी 2023 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल करने के सशर्त निर्देश दिये गये थे और कहा गया था कि परीक्षार्थी का परिणाम न्यायालय के अंतिम निर्णय आने तक घोषित ना किया जाए।
    न्यायालय के इस आदेश के परिपालन में विजेता केशरवानी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई एवं 22 फरवरी 2023 को प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्तांकों की प्रकाशित सूची में विजेता केशरवानी का नाम ‘‘अंत में पृथक से‘‘ माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का उल्लेख करते हुए दर्शाया गया। मुख्य परीक्षा हेतु जारी होने वाली सूची से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा उनका परिणाम घोषित करने के संबंध में की गई प्रार्थना के परिपेक्ष्य में माननीय उच्च न्यायालय में पुनः रिट पिटिशन 12 मई 2023 के द्वारा संबंधित अभ्यर्थी के परीक्षा परिणाम को घोषित करने का आदेश दिया गया।
  माननीय न्यायालय के इस आदेश के तहत अभ्यर्थी के प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्ताकों को संज्ञान में लिया गया जिसमें उनके कुल 196.875 अंक थे, जिससे उनकी ओवर ऑल रैंक 1689 आयी और उन्हें अनारक्षित महिला के स्थान के विरूद्ध मुख्य परीक्षा हेतु पात्र घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के नियंत्रक ने उपरोक्त तथ्यों के आधार पर प्रचारित खबरों का खंडन किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत सांकरा को दी 443 करोड़ 14 लाख 30 हजार रूपए के विकास कार्यो की सौगात
68 करोड़ 26 लाख रूपए से अधिक के 17 विकास कार्यो का लोकार्पण, 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

   रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 21 मई को ग्राम पंचायत सांकरा में कुल 443 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत के 88 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए के 17 कार्यो का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
           मुख्यमंत्री बघेल जिन नये कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख 34 हजार रूपए के 13 सड़क नवीकरण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण पंहडोर, एक करोड़ तीन लाख 19 हजार के सीसी सड़क सह नाली निर्माण रानीतराई, 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी सड़क सह नाली निर्माण करसा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत एक करोड़ 18 लाख रूपए के ग्लेजिंग यूनिट (माटी कला सेंटर) निर्माण सोनपुर, 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण जामगांव(आर), 30 लाख रूपए के सतनामी समाज हेतु सभागार निर्माण सेलूद, 7 लाख 63 हजार रूपए के शासकीय नवीन हाई स्कूल में प्रयोगशाला कक्ष निर्माण खुडमुडी एवं 25 लाख रूपए के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण शामिल है।
            इसी प्रकार छ.ग.राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के अंतर्गत 19 करोड़ 60 लाख रूपए के ग्राम अमलेश्वर(खम्हरिया) दुर्ग मंे 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ 43 लाख रूपए के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया(अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही.डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन(19 कि.मी.), 2 करोड़ 21 लाख रूपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बा का निर्माण कार्य, तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करोड़ 95 लाख रूपए के पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए के मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख 42 हजार रूपए के निपानी एनीकट निर्माण कार्य, एक करोड़ 2 लाख 69 हजार रूपए के कसही स्टापडेम निर्माण कार्य एवं एक करोड़ 71 लाख 12 हजार रूपए के ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास स्टापडेम निर्माण कार्य शामिल है।
           मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन नये कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2 करोड़ 36 लाख 40 हजार रूपए के बटरेल से कोसागोंदी सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 37 लाख 68 हजार रूपए के झीट से रूही जामगांव(एम) सड़क नवीनीकरण कार्य, 4 करोड़ 39 लाख 71 हजार रूपए के नगपुरा से डांडेसरा सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 28 लाख 86 हजार रूपए के निकुम रूदा भोथली खाड़ा सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 25 लाख तीन हजार रूपए के मेनरोड से सुखरीकला सड़क नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ 13 लाख 85 हजार रूपए के मोहदी से नंदौरी सड़क नवीनीकरण कार्य, 33 लाख 34 हजार रूपए के ओटेबंध कपसदा से अकोला सड़क नवीनीकरण कार्य, 4 करोड़ 23 लाख 53 हजार रूपए के मेनरोड से घोटवानी वृहद पुल निर्माण कार्य, एक करोड़ 92 लाख 40 हजार रूपए के डत्स्.11 मेनरोड से दानीकोकड़ी वृहद पुल निर्माण कार्य, 3 करोड़ 84 लाख 80 हजार रूपए के राजपुर से परसकोल वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 94 हजार रूपए के मोहंदी से जरवाए वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 83 लाख 3 हजार रूपए के अछोटी से मलपुरीकला वृहद पुल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 84 लाख 15 हजार रूपए के औसर से कुर्मीगुण्डरा वृहद पुल निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन अंतर्गत 12 लाख 40 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला भवन जीर्णोद्धार कार्य जामगांव(आर), 16 लाख 10 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन संधारण एवं 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण सोनपुर, 11 लाख 30 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य गोड़पेण्ड्री, 11 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय हाई स्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य आगेसरा, 14 लाख 40 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य भनसुली आर, 20 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य खुड़मुड़ा, 11 लाख 20 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य महुदा, 10 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक शाला में भवन जीर्णोद्धार कार्य महुदा शामिल है।
          इसी प्रकार 48 लाख रूपए के शासकीय हाई सेकेण्डरी भवन जीर्णोद्धार कार्य जमराव, 13 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य सांकरा, 34 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय हाई सेकेण्डरी भवन जीर्णोद्धार कार्य सांकरा, 11 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय अपर प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य औंधी, 10 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य कापसी, 12 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य कुगदा, 19 लाख 80 हजार रूपए के शासकीय हाई स्कूल भवन जीर्णोद्धार कार्य कुगदा, 24 लाख 50 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य अमलेश्वर, 15 लाख 70 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य बजरंगपारा अमलेश्वर, 12 लाख रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य गभरा, 12 लाख 90 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भवन जीर्णोद्धार कार्य करसा, 13 लाख 20 हजार रूपए के शासकीय प्राथमिक भोथली में भवन जीर्णोद्धार कार्य शामिल है।
           छ.ग. राज्य विद्युत पारेषण कंपनी अंतर्गत 36 करोड़ रूपए के ग्राम पंदर तहसील पाटन जिला दुर्ग में 220/132 के.व्ही.उपकेन्द्र का निर्माण कार्य(विद्यमान 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन का 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र उन्नयन कार्य), 22 करोड़ 33 लाख रूपए के 400/220 के.व्ही. उपकेन्द्र कुरूद से प्रस्तावित 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन तक 220 के.व्ही डी.सी.डी.एस.पारेषण लाईन (24 किमी.), 25 करोड़ 23 लाख रूपए के ग्राम जामगाव आर में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ रूपए के 132 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पाटन जामगांव आर लाईन (18 किमी.), 2 करोड़ 50 लाख रूपए के 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132/के.व्ही.पाटन जामगांव आर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही.फीडर बे का निर्माण कार्य शामिल है। तांदुला जल संसाधन अंतर्गत 2 करेाड़ 58 लाख 30 हजार रूपए के कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 2 करोड़ 58 लाख 34 हजार रूपए के गुण्डी नाले में अमेरी के पास स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 3 करोड़ 92 लाख 90 हजार रूपए के गुजरा नाला में अटारी स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य शामिल है।
             ग्राम सांकरा में महात्मा गांधी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत 44 करोड़ 52 लाख 64 हजार रूपए के अकादमिक ब्लॉक भवन, 10 करोड़ एक लाख 43 हजार रूपए के डायरेक्टोरेट ब्लॉक भवन, 9 करोड़ 98 लाख 68 हजार रूपए के प्रशासनिक ब्लॉक भवन, 95 लाख 59 हजार रूपए के वाईस चांसलर बंगला, 6 करोड़ 6 लाख 90 हजार रूपए के ई टाईप बंगला, 3 करोड़ 47 लाख 53 हजार रूपए के बालिका छात्रावास(100 बिस्तर) भवन, 4 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के पीजी बालक छात्रावास, 3 करोड़ 47 हजार 53 हजार रूपए के यूजी बालक छात्रावास(100 बिस्तर) भवन, 2 करोड़ 68 लाख 49 हजार रूपए के किसान छात्रावास, 48 लाख 3 हजार रूपए के सामुदायिक भवन, 56 लाख 4 हजार रूपए के बैंक एवं पोस्ट ऑफिस भवन, 3 करोड़ 51 लाख 80 हजार रूपए के इंडोर ब्लॉक, 3 करोड़ 53 लाख 78 हजार रूपए के बाउण्ड्री वॉल एवं गार्ड रूम के साथ प्रवेश द्वार, 7 करोड़ 81 लाख रूपए के वानिकी कॉलेज भवन, 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के वानिकी कॉलेज के लिए बालक छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के वानिकी कॉलेज के लिए बालिका छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 7 करोड़ 81 लाख रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज भवन, 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए बालक छात्रावास भवन (75 बिस्तर), 2 करोड़ 95 लाख 89 हजार रूपए के हार्टिकल्चर कॉलेज के लिए बालिका छात्रावास भवन (75 बिस्तर) शामिल है।
              लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 5 करोड़ 56 लाख 6 हजार रूपए के जिला दुर्ग के असोगा कौही मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.55 किलोमीटर, 11 करोड़ सात लाख 92 हजार रुपए के छाटा से अचानकपुर मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.30 किलोमीटर, 7 करोड़ 49 लाख 15 हजार रूपए के गाडाडी से कानाकोट मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 2.20 किलोमीटर, 4 करोड़ 57 लाख 21 हजार रूपए के नवागांव गातापार मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.40 किलोमीटर, 5 करोड़ 38 लाख 91 हजार रूपए के खोरपा से खम्हरिया पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 1.50 किलोमीटर, 10 करोड़ 70 लाख 70 हजार रूपए के चीचा से चंगोरी मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.60 किलोमीटर, 9 करोड़ 99 लाख 30 हजार रूपए के खपरी से बलोदी मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 3.30 किलोमीटर, 13 करोड़ 60 लाख 72 हजार रूपए के परसाही सिर्री मार्ग का निर्माण कार्य लंबाई 4 किलोमीटर, 75 लाख 23 हजार रूपए के पाटन के बठेना में शासकीय हाई स्कूल भवन का निर्माण, 38 करोड़ 77 लाख 79 हजार रूपए के शासकीय चंदूलाल चंद्राकर पीजी महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस ग्रंथालय, इंडोर स्टेडियम, स्टाफ क्वार्टर एवं अन्य निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ शासन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 3 करोड़ 93 लाख 49 हजार रूपए के फारेस्ट वंडरलैंड पार्क का निर्माण कार्य शामिल है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)