Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35514)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

436 ग्राहकों को एक लाख 18 हजार की दवाईयां मिली मात्र 42 हजार 232 रूपए में

जगदलपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आमजनों को कम कीमत पर दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए प्रारंभ की गई  धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का जगदलपुर शहर में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शहर के दीनदयाल उपाध्याय कमर्शियल कॉम्लेक्स बैलाकोठा और लालबाग क्षेत्र में दो धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। इन दोनों दुकानों से 30 नवम्बर तक एक लाख 18 हजार रूपए कीमत की दवाईयों को मात्र 42 हजार 232 रूपए उपलब्ध कराया गया। इससे 436 ग्राहकों को लगभग 76 हजार 766 की छूट मिली। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय कमर्शियल कॉम्लेक्स में स्थित दुकान से मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट को 06 लाख की दवाई उपलब्ध भी करवाई गई है।
ज्ञात हो कि बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा माह अक्टूबर 2021 से जेनेरिक दवा दुकान की श्रृंखला  धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया है। सरकार महंगी ब्रांडेड दवाओं की जगह सस्ती जेनेरिक दवाओं को सरकारी मेडिकल स्टोर के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाईयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य है। यहां बुखार में उपयोेगी पैरासिटामॉल अब सिर्फ तीन रूपए 88 पैसे में उपलब्ध हो रही है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग दस रुपए है। इसी प्रकार शारीरिक कमजोरी में काम आने वाले 169 रूपए का मल्टी विटामिन सीरप सिर्फ 64 रूपए में और उल्टी-दस्त होने पर काम आने वाले 18 रूपए का ओआरएस सिर्फ सात रूपए में उपलब्ध है। इस योजना से आम नागरिकों विशेषकर गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों पर दवाईयों में होने वाले खर्च के बोझ से राहत मिलने के साथ ही उन्हें आधे से कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता की दवाईयां प्राप्त हो रही है। 

 धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासन द्वारा शुरूआती चरण में राज्य के 25 जिलों में 84 मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत मेडिकल स्टोर में जेनेरिक दवाईयां 50 से 70 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगी। शासन की यह पहल महंगी होती जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच आम आदमी को काफी राहत पहुंच रही है।

इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय इन मेडिकल स्टोरों में किया जा रहा है। इसके साथ ही इन मेडिकल स्टोर्स में राज्य के वनवासियों द्वारा तैयार किये गये आर्गेनिक उत्पादों (संजीवनी के उत्पादों) का विक्रय भी किया जा रहा है।

 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की शादी से पहले की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/

टीवी स्टार अंकिता लोखंडे  इन दिनों बॉयफ्रेंड विक्की जैन  संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. अब फिर से अंकिता ने विक्की संग अपनी तस्वीरों को शेयर किया है. तस्वीरों में अंकिता लोखंडे महाराष्ट्रीयन ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के अवसर पर हरे और पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है. अंकिता ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है: "स्केयर्ड."

अंकिता लोखंडे  इस कैप्शन के साथ ही #preweddingfestivities हैशटैग को जोड़ा है. अंकिता से पहले विक्की जैन  ने भी कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है: "आई लव अस लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त." अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक अंदाज के कारण दोनों काफी सुर्खियां बटोरते हैं.

 अंकिता लोखंडे  टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर हो गई हैं. शो में उनकी जोड़ी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूर संग खूब जमी थी. शो के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और करीब 6 सालों तक डेट किया लेकिन बाद में साल 2006 में दोनों अलग हो गए. इस शो के अलावा अंकिता ने एक थी नायक और शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में भी काम किया है. अंकिता बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

 

 

 

रायपुर /शौर्यपथ/

प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 और नये धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के चांदीपुर तथा उदनपुर, बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के कुमही (खर्रा), दुर्ग जिले के नवागढ़ विकासखंड के जंगलपुर तथा मदराली, कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के रानीडोंगरी, भानुप्रतापुर विकासखंड के बारवी, बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के बगर्रा, बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के खुंटेरी (मट) तथा रुदा, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के जोरातराई (म), बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के सालेमेटा, नारायणपुर जिले के नारायणपुर विकासखंड के चांदागांव, कोरिया जिले के खडगंवा विकासखंड के रतनपुर, कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के कोपरा और महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के तरेकेला में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।

रायपुर /शौर्यपथ/

वनांचल के ग्राम गेदरा निवासी  शीला बाई ने रागी को बेचकर काफी उत्साहित नजर आयी। यह संभव हो पाया राज्य के वन क्षेत्रों के आसपास निवासरत वनवासियों के द्वारा परम्परागत रूप से कोदो, कुटकी तथा रागी जैसे मिलेट फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की सरकार द्वारा इस वर्ष से समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के निर्णय से।
इस संबंध में वनमंडलाधिकारी धमतरी  सतोविशा समाजदार ने ग्राम गेदरा, तालपारा, केरेमुड़ा तथा कोलियारी का भ्रमण करते हुए बताया कि छोटे कृषक  शीला बाई से 3.50 किलो ग्राम रागी की खरीदी कर धमतरी वनमंडल अंतर्गत कोदो, कुटकी तथा रागी की खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण नीति से वनांचल के ग्रामीण तथा कृषक काफी उत्साहित हैं। उनके द्वारा मिलेट्स फसल के उत्पादन के प्रति भरपूर रूचि दिखायी जा रही है।  समाजदार ने बताया कि धमतरी वनमंडल अंतर्गत 18 प्राथमिक वनोपज समितियों के 90 ग्राम स्तर के महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कोदा, कुटकी तथा रागी की खरीदी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए है। 

उल्लेखनीय है कि एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक चलने वाले इस खरीदी अभियान के तहत वनवासियों-किसानों से कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 30 रूपए प्रति किलोग्राम तथा रागी का समर्थन मूल्य 33.77 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। पिछले वर्षों के दौरान इन मिलेट फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं होने के कारण कोदो, कुटकी तथा रागी जैसे मिलेट फसलों का उत्पादन धीरे-धीरे कम होते जा रहे थे। राज्य सरकार द्वारा इन परिस्थितियों पर विचार करते हुए आदिवासी विकासखण्डों के अंतर्गत उत्पादित कोदो, कुटकी तथा रागी को इस वर्ष से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से क्रय करने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेेंड़िया ने ग्रहण किया अवार्ड
मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

रायपुर /शौर्यपथ/

दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को यह अवार्ड प्रदान किए। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार ग्रहण किए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की सचिव  रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक  पी. दयानन्द, उप सचिव  राजेश तिवारी, संयुक्त संचालक  पंकज वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सभी श्रेणियों के विजेताओं को बधाई देते हुए आगे भी दिव्यांगजनों के हित में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बेस्ट ब्रेल प्रेस की श्रेणी में बिलासपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ब्रेल प्रेस को उत्कृष्ट कार्यों के लिए, स्थानीय निकाय की श्रेणी में नया रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण को विकलांग व्यक्तियों के लिए अवरोध मुक्त वातावरण के निर्माण के उत्कृष्ट कार्य के लिए और दिव्यांगजन को स्वरोजगार के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और प्लेसमेंट अधिकारी/एजेंसी की श्रेणी में निजी या गैर-सरकारी संगठन या कार्यालय के लिए समता कॉलोनी रायपुर के नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स एलएलपी को सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को ब्रेल लिपि में पाठ्य पुस्तक, साहित्य एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ ही सुगम्य पुस्तकालय अंतर्गत ई-पुस्तकालय में ऑनलाइन शिक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए ब्रेल प्रेस बिलासपुर को नेशनल अवार्ड मिला है। बिलासपुर स्थित ब्रेल प्रेस ने दृष्टिबाधितों के लिए पाठ्य सामग्री, साहित्य तैयार करने के साथ निर्वाचन हेतु मतपत्र तैयार किया हैं। इसके साथ ही ब्रेल प्रेस की दृष्टिहीनों के लिए ऑनलाइन पुस्तकालय की सुविधा से विद्यार्थियों को कोरोना काल में बहुत मदद मिली है। इसके अलावा नवा रायपुर अटल नगर में दिव्यांगजनों के लिए सड़क, भवन, सार्वजनिक स्थल तथा अन्य स्थानों पर बाधारहित वातावरण निर्माण करने, दिव्यांगजनों के लिए शौचालय निर्माण आदि कार्यों के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। साथ ही समता कॉलोनी रायपुर में नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स, एल.एल.पी. द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नुक्कड़ टी कैफे का संचालन कुशलतापूर्वक किया जा रहा है। इसमें श्रवण बाधित व्यक्तियों द्वारा जनसामान्य को अपनी सेवाएं दी जा रही है। समाज में दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक वातावरण के दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें भी राष्ट्रीय पुरस्कार पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुंगेली शौर्यपथ// 20/11/21 को सेवा सहकारी समिति सिंगारपुर में निरीक्षण के दौरान पहुंचे नोडल अधिकारी तहसीलदार मुंगेली चंद्र सर एवं उपार्जन केंद्र सी.ई.ओ कैलाश कश्यप पहुंचे निरीक्षण के दौरान जानकारी लेने पर धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के लिए संचालक मंडल सिंगारपुर के द्वारा किसी को भी कोई धान खरीदी प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया था यह जानकारी दिया गया । निरीक्षण दल के द्वारा संचालक मंडल के सभी पदाधिकारी से चर्चा कर धान खरीदी प्रभारी सिंगारपुर मे तारन सिंह बंजारे को बनाया गया । उसके उपरांत 1.11. 2021 को पुनः संचालक मंडल की एवं नोडल अधिकारी उपार्जन केंद्र सी.ई.ओ के समक्ष में समिति के द्वारा प्रभारी तारन सिंह बंजारे को निर्णय लेकर 50 से 60 कृषकों के समक्ष तारन सिंह बंजारे धान खरीदी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर सागर, ऑपरेटर की नियुक्ति किया गया । इसी कड़ी में उपकेंद्र विचारपुर शुक्ला भाठा में भी वेद प्रसाद के गबेल को धान खरीदी प्रभारी एवं ऑपरेटर रजत ठाकुर को नियुक्त किया गया तत्पश्चात सेवा सहकारी समिति सिंगारपुर एवं विचारपुर में धान खरीदी कर उद्घाटन किया गया । जिसमें नोडल अधिकारी चंद्र सर मुंगेली, उपार्जन केंद्र सीईओ कैलाश कश्यप, पटवारी जांगड़े ,मनोहर गबेल, पंच,कोटवार, सहित सैकड़ों किसानो सहित अन्य अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर धान खरीदी प्रारंभ किया गया । जिला नोडल अधिकारी और सीईओ के द्वारा संचालक मंडल बात कर 2% राशि व्यवस्था के लिए आदेशित किया गया । आदेश होने के बाद भी आज पर्यंत धान उपार्जन केंद्र में समुचित व्यवस्था के लिए राशि नहीं निकाला गया है 2.11. 2021 को धान खरीदी प्रभारी तारण बंजारे कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर सागर धान खरीदी के लिए केंद्र पहुंचे केंद्र के टोकन कटवाने के लिए किसानों ने लंबी लाइन लगी हुई थी धान खरीदी प्रभारी कम्प्यूटर आपरेटर से टोकन के लिये बात की तो पता चला की टोकन कटवाने के लिए ओटीपी नंबर मांगने पर पुराना कंप्यूटर ऑपरेटर हेमू साहू ने नही दिया गया है आगे बात करने पर बताया की सिंगारपुर संचालक समिति के द्वारा मना करने पर ओ.टो.पी नहीं दिया गया । जिसके चलते किसानों को अपने ध्यान बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उक्त संदर्भ किसानों ने विधायक मुंगेली, नोडल अधिकारी, उपर्वजन केन्द्र सीईओ, तत्तपश्चात आज तक सिंगापुर सोसाइटी में धान खरीदनी नही हो पाई यह शिकायत किया गया । तत्पश्चात दोबारा 2-11-21 को पुनाः कलेक्टर मुख्यालय में सिंगारपुर सेवा सहकारी सहकारी समिति के संचालक मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों एंव धान खरीदी प्रभारी तारन बंजारे ऑपरेटर सागर सहित संबंधित अधिकारी के समक्ष निर्णय लिया गया । कि धान खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ने संयुक्त रुप से ₹50 के स्टांप पर लिखित में जवाबदारी लेने पर धान खरीदी किया जायेगा ।तत्पश्चात इन सभी अधिकारियों समितियों के समक्ष धान प्रभारी सिंगारपुर विचारपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर 50 रू स्टाम पर जवाबदारी लेने की बात कही गई । तत्पश्चात सभी एक साथ होकर धान खरीदी के लिए निर्देश दिया गया । इसके उपरांत भी संचालक मंडल सिंगारपुर के द्वारा प्रभारी सिंगारपुर को ओ.टी.पी नंबर नहीं नहीं दिया । गया जिसके चलते किसानों को अपने धान के लिए जो दत्त करना पड़ रहा है 1- बाईट- उपार्जन केंद्र सी.ई.ओ कैलाश कशयप मुंगेली- सिंगारपुर धान खरीदी के बारे मैं कुछ नही कह सकता इसके बारे मे संचालक मंडल व पंजीयक कौशिक सर ही बता पायेगें । 2- बाईट-पंजीयक मुंगेली उत्तर कुमार कौशिक - संचालक समिति को धान खरीदी के लिये आदेश कर दिया गया । 3- बाईट-अशवनी सिंह संचालक मंडल प्रभारी सिंगारपुर- कुछ देर मे ही धान खरीदी चालु हो जायेगा ।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में एक बार फिर डाइरेक्टर ऑफ रेवन्यू (डीआरआई) की टीम ने छापामारी की कार्यवाही की . बता दे कि कुछ महीनो पहले ही डीआरआई…
अपहृता व विधि से संघर्षरत बालक को 30 घंटे के अंदर 2,500 किलो मीटर तय कर पुणे ( महाराष्ट्र ) से किये बरामद दुर्ग / शौर्यपथ / बता दे कि…

दुर्ग / शौर्यपथ /

     दिनांक 28 नवम्बर 2021 को मुम्बई के मारोल के कुमादा बैंक्विट हाल मे सेल्फ डिफेंस के मार्शल आट्र्स मास्टर्स का नेशनल  अवार्ड समारोह 2021 का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सम्पन्न हुआ । इस समारोह में देश के चुनिंदा और  सेल्फ डिफेन्स मार्शल आट्र्स के अनुभवी प्रशिक्षको को ही आमंत्रित किया गया था और उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया । इसी कड़ी में  छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त मार्शल आट्र्स प्रशिक्षक मास्टर गिरी राव सर को  सेल्फ डेफन्स के सर्वश्रेष्ट प्रशिक्षक का नेशनल अवार्ड से सम्मनित किया गया सम्मान के वक्त छत्तीसगढ़ का राज्य गीत भी बजाया गया और गिरी राव जी को नेशनल अवार्ड देश के सीनियर प्रशिक्षक जु डान मार्शल आट्र्स के ग्रैंड मास्टर सोके सायरस रुसतोमजी के हाथों दिया गया ,पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा । मास्टर गिरी राव देश के चुनिंदा फुल कांटेक्ट प्रशिक्षको में से एक है ।गिरी राव सर का जन्म भिलाई के सेक्टर 8 में हुआ वे एक उच्च शिक्षित परिवार में पले बढ़े उनके पिता स्वर्गीय श्री पी एस राव भिलाई इस्पात सयंत्र के नगर प्रशासन विभाग में मुख्य नगर अभियंता के पद से सेवानिव्रित हुए उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती गोपीकृष्ण वेणी एक घरेलु महिला थी ।दो बड़ी बहनों के बाद गिरी राव  सबसे छोटे थे ।
    उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेक्टर 8 व हाई स्कूल सेक्टर 7 से किया ।कॉलेज की शिक्षा कल्याण कॉलेज भिलाई ,दुर्ग साइंस कॉलेज व रायपुर साइंस कॉलेज से पूरी की  ने 1980 मे श्री आर एस रामु सर से क्योकुशिन का प्रशिक्षण लेना प्रारंभ किया ।इसके बाद देश के अन्य राज्यो में जाकर प्रशिक्षण लिया।1985 में उन्हें कराते में ब्लैक बेल्ट और 1987 में चाइनीस किक बॉक्सिंग व चाइनीस निंजा में ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया ।1984 से उन्होंने सेक्टर 8 भिलाई इस्पात क्लब में प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया पश्चात सेक्टर 8 के ही बी एस पी हाई स्कूल में  प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया ।गिरी राव से प्रशिक्षित सैकड़ो मार्शल आट्र्स  खिलाडीयो ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए पदक जीते और राज्य का नाम गौरान्वित किया ।गिरी राव से प्रशिक्षित खिलाडीयो ने लगातार 7 राष्ट्रिय प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर कब्जा किया ।गिरी राव जी को इन सभी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का खि़ताब मिला ।
      उन्हें 2 बार के पी नारायणन पुरस्कार मार्शल आट्र्स में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।उन्हें नेशनल कराते फेडरेशन आफ इंडिया का उपाध्यक्ष और स्के फेडरेशन आफ इंडिया का भी सीनियर वाईस प्रेसीडेंट बनाया गया । गिरी राव 2005 में छत्तीसगढ़ मार्शल आट्र्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए ।गिरी राव ने अपने मार्शल आट्र्स कैरियर में तकरीबन 1लाख 25 हजार महिलाओं व लड़कियों को मार्शल आट्र्स में  नि:शल्क प्रशिक्षित किया । गिरी राव को राष्टीय सम्मान मिलने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वही सोशल मीडिया में भी बधाईया चल रही है।मार्शल आट्र्स खिलाडीयो में हर्ष का माहौल है ।उन्हें बहुत से सामाजिक व राजनितिक संस्थाएं सम्मानित करने के लिए आमंत्रित कर रही है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / 24 नवंबर 2021 को प्रार्थिया शीला शेंडे निवासी यादवपारा मोहला द्वारा अपने भाई चंद्रदीप घोडेसवार का 22 नवंबर 21 के गुमने की रिपोर्ट दर्ज करायी। जांच के दौरान प्रार्थिया एवं गवाहों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि गुमशुदा चन्द्रदीप घोडेसवार प्रार्थिया के जेठ अजय शेंडे एवं मोहल्ले के दीपक यादव के साथ 22 नवंबर 21 के शाम को मोहल्ले में देखा गया था एवं उस रात को अजय शेंडे घर नहीं पहुंचा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, अं. चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन लेकर लगातार संदेही अजय शेंडे की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान अजय शेंडे एवं उनके मित्रों से पूछताछ हेतु थाना लाया गया।
      पूछताछ के दौरान अजय शेण्डे एवं उनके मित्रों के द्वारा चंद्रदीप को पुरानी रंजिस के चलते शराब पिलाने के बहाने श्मशानघाट मोहला ले जाकर शराब पीला कर अजय शेंडे द्वारा अपने पास रखे हथौडी से चन्द्रदीप के सिर पर वार कर हत्या कर दिया एवं अपने मित्रों के साथ मिलकर शव को झाडी के पास छिपा दिये और घटना में प्रयुक्त लोहे के हथौड़ा को पास के कुंओं में फेंक दिये, उसी रात अजय शेंडे श्मशान घाट में जाकर चंद्रदीप के शव को खिचते हुए श्मशानघाट के चबूतरे पर ले जाकर वहां रखे लकडिय़ों से जला दिया। जलाने के बाद 24 नवंबर 21 को बचे हुए राखड़, कोयला, हड्डी को अपने मित्रों के साथ पास के नाले में डाल दिये। इनके अन्य साथीगण विकास उर्फ बाबु बक्श पिता चन्द्रकान्त, रूबी उर्फ आयुश सिंह, ओमेश उर्फ उमेश यादव, मिंटु उर्फ आशीष सिंग द्वारा हत्या व साक्ष्य छिपाने में सहयोग किये।
    जांच दौरान मर्ग की सूचना पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ मौका स्थल पहुंचकर आरोपी अजय शेंडे एवं उनके मित्रों द्वारा बताये अनुसार तस्दीकी किया गया। तस्दीकी पर से नाले से मृतक चंद्रदीप का राखयुक्त हड्डी बरामद किया गया, जिसका पीएम कराने हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव भेजा गया। संपूर्ण जांच पर आरोपियों द्वारा हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाना पाये जाने पर से धारा 302, 201, 34 भादंवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौडी, चार नग मोबाईल जप्त किया गया है।  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि कमलेश बंजारे, सउनि शंकर बर्वे, सउनि जगमोहन कुंजाम, प्रधान आरक्षक महेश तारम, आरक्षक नंद कुमार यादव, हमिद यादव, माखन मण्डावी, पलेश्वर सिदार, डामेश्वर ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)