Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35516)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग / शौर्यपथ / हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन में श्री शंकराचार्य महाविद्यालयजुनवानी, भिलाई में अर्तमहाविद्यालयीनकुश्ती (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन03 जनवरी 2022 को किया गया।
   उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथिमहाविद्यालय की निदेशक/प्राचार्य डाॅ. रक्षा सिंह, विशेष अतिथि डाॅ. ललित वर्मा संचालक क्रीड़ा विभाग, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, अति. निदेशक डाॅं जे. दुर्गा प्रसाद राॅव,  निर्णायक श्री ललित साहू, श्री दिनेश सोनी, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के क्रीडा समिति के सदस्य डाॅं. नरेशधर दीवान मंच पर आसीन थे। अतिथियों का स्वागत महा. की परंपरा अनुसार पौधे से किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथिनिदेशक/प्राचार्य डाॅ. रक्षा सिंहने प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा की वे खिलाडी भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करे और इन्ही शब्दों के उन्हें कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।
प्रतियोगिता में शास. विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग, सुराना वाणिज्य कला महाविद्यालय दुर्ग, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई, शास. महाविद्यालय बेमेतरा, शास. महाविद्यालय उतई, शास. दिग्गविजय महाविद्यालय राजनांदगांव, शास. महाविद्यालय कवर्धा, शास. महा. सहसपुर लोहारा, शास. महा बेरला, शास. महा. गडई, शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर,शासकीय महा बालोद,शासकीय महाविद्यालय गुरुरके (महिला/पुरूष)टीमें प्रतिभागी रही।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः-
    बालिका वर्ग में 50 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान पर जया किशोरी शासकीय कन्या महाविद्यालय दूर्ग/द्वितीय स्थान पर प्रिया यादव शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग, 53 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रेरणा नाग शासकीय महा बालोद/द्वितीय स्थान पर रीना नाग शासकीय महादेव बालोद, 55 किलो वर्ग मेंप्रथम स्थान परतोमेश्वरी शासकीय महाविद्यालय गुरुर,57 किलो वर्ग मेंवंदना गोरे शासकीय महा. बालोद, 59 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पर रूही देशलहरा शासकीय महा. बेरला,62 किलो वर्ग में वीणा वर्मा शासकीय महा. बेरला,76 किलो वर्ग मे दीक्षा सहारे शा. महा. राजनादगांव विजेता रही।
बालक वर्ग में 57 किलोग्राम वर्ग मेंप्रथम स्थान पर लक्की यादव रतन चंद सुराना कॉलेज दुर्ग/ द्वितीय स्थान पर मुकेश कुमार शासकीय महाविद्यालय बालोद, 61 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पर सत्येंद्र निषाद श्री शंकराचार्य महा. जुनवानी भिलाई/द्वितीय स्थान पर नीरज कुमार शासकीय महोदय गुरुर, 65 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पर अमित यादव शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर/द्वितीय स्थान पर योगेंद्र यादव शासकीय महा. बालोद, 70 किलो वर्ग मेंप्रथम स्थान पर देवेंद्र कुमार सुराना कॉलेज दुर्ग/द्वितीय स्थान पर हेमचंद पटेल शास. महा. गंडई, 86 किलो वर्ग में राजकुमार शासकीय महाविद्यालय सहसपुर लोहारा, 97 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रेम राज खुसरो सहसपुर लोहारा महाविद्यालय/द्वितीय स्थान परअर्जुन निर्मलकर शासकीय महा. बेमेतरा रहे।
  इसी प्रकार 55 किलो वर्ग प्रथम स्थान पर टिकेश्वर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई/द्वितीय स्थान पर मोहनीश कुमार शासकीय महा. गुरुर, 60 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पर यश पातुरकर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग, 67 किलो वर्ग में किशन साहू/लखन साहू शासकीय महा. बालोद,63 किलो वर्ग प्रथम स्थान पर भूपत साहू सुराना महाविद्यालय, 72 किलो वर्ग में अंकित शर्मा श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई,  77 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पररामगोपाल यादव सुराना महा. दुर्गएव. 82 कि. ग्रा. वर्ग में प्रथम स्थान परदेवा यादव शासकीय महा. राजनांदगांव विजेता रहे।
   कार्यक्रम में अन्य क्रीड़ाधिकारी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. एस. के. श्रीवास्तव एवं श्री विकास चंद्र शर्मा ने किया।

चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को सतत् रूप से काम मिल रहा है। इस वर्ष 36.39 लाख मानव दिवस सृजित कर 01 लाख 47 हजार 874 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया है। वर्तमान में 379 ग्राम पंचायतों में 1356 कार्य मनरेगा के तहत चल रहे है, जिसमें 54 हजार 204 मजदूर कार्यरत हैं। मनरेगा के तहत तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, डबरी, भूमि समतलीकरण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, ग्राम पंचायत भवन निर्माण के कार्य चल रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन औसतन 55 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कांकेर जिले में 01 लाख 50 हजार 345 परिवार और 03 लाख 83 हजार 157 मजदूर मनरेगा के तहत पंजीकृत है। वर्तमान में मानव दिवस सृजित करते हुए 01 लाख 47 हजार 874 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा हैं, साथ ही 3869 मजदूर परिवारों को 100 दिवस का रोजगार प्रदाय किया गया है। वनअधिकार पट्टाधारी परिवारों को हितग्राही मूलक कार्य के साथ-साथ रोजगार भी प्रदाय किया जा रहा है, अभी तक 1813 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष में वनअधिकार पट्टाधारी परिवारों को 150 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाना है, जिसके लिये कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि नरहरपुर के 64 ग्राम पंचायतों में 297 कार्य चल रहे हैं, जिनमें 11 हजार 398 से अधिक मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। इसी तरह चारामा विकासखंड के 54 ग्राम पंचायतों में 221 कार्यों में 9 हजार 935 मजदूरों को काम मिल रहा है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के 47 ग्राम पंचायतों में 183 कार्यों में 07 हजार 678 मजदूर और कांकेर विकासखंड के 61 ग्राम पंचायतों में संचालित 247 कार्यों में 9898 हजार से अधिक मजदूर कार्यरत है। जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों की आवश्यकता के अनुरूप कार्यों की तत्काल स्वीकृति दी जा रही है।

प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय मास्क, फेस कवर, फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य


चंद्रशेखर पटेल की रिपोर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले में नोवल कोरोना वायरस  (COVID-19)  एवं नए वेरिएंट  (OMICRON)  के संक्रमण के दृष्टिगत इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सभी संभावित उपाय अमल में लाने तथा संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्दन कुमार द्वारा जिले में स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा-144 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण जिला उत्तर बस्तर कांकेर के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं।
             जिले में स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु सभी जुलूसों, रैलियों, सभाओं, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक (विवाह आयोजन एवं अन्त्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर), सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल आदि सामूहिक आयोजन आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेंगे। जिले के समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान, मॉल, थोक विक्रेता प्रतिष्ठान, जिम, सिनेमा एवं थिएटर, होटल एवं रेस्तरॉ, स्वीमिंग पूल, ऑडीटोरियम, मैरिज पैलेस, इवेन्ट मैनेजमेंट क्लब  आदि वास्तविक क्षमता के एक तिहाई उपस्थिति के साथ कोविड प्रोटोकॉल के पालन के अधीन संचालन की अनुमति होगी। यदि किसी आयोजन में 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति की संभावना हो तो ऐसी स्थिति में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित पूर्वानूमति अनिवार्य होगी।
                यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस  (COVID-19)  अथवा नए वेरिएंट  (OMICRON)  से संक्रमित है या किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में है, जो संक्रमित हो सकता है तो यह अनिवार्य होगा कि ऐसे व्यक्ति द्वारा तत्काल सहयोग कर सारी जानकारी घोषित करे एवं सभी वांछित सहयोग निगरानी दल को देगा और निगरानी दल के द्वारा दिये गये मौखिक एवं लिखित निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा। निगरानी जॉच दल को ऐसा कोई भी व्यक्ति जो निवारण या ईलाज के इन उपयोग या सहयोग देने से मना करता है अथवा संबंधित जानकारी देने से इनकार करता है या निगरानी दल के निर्देशों का पालन नही करता है, तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा - 270 के दण्ड का भागी होगा। कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन  (OMICRON)  के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु शासन द्वारा जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 (1860 का  45) की धारा - 188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी के अंतर्गत  आता है। अतः किसी व्यक्ति, संस्था, संगठन द्वारा शासन के निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जावेगा।
           जिले में रेल से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के पास (दोनों टीकाकरण वाले व्यक्तियों को भी) यात्रा के 72 घंटे के भीतर का आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा। शर्त पूर्ण न करने वाले यात्रियों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जावेगा। जिले की सड़क सीमाओं पर और सभी रेल्वे स्टेशनों पर स्वास्थ्य विभाग की कोविड जॉचदल द्वारा रेंडम टेस्टिंग किया जावेगा। प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय मास्क, फेस कवर, फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया है। दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा-144 (1) संपूर्ण जिला  उत्तर  बस्तर कांकेर में तत्काल प्रभावशील हो गया है, जो आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील रहेगा।

- कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए बच्चों ने दिखाई हिम्मत, उत्साहपूर्वक लगा रहे टीका
- जिले में आज 15 से 18 आयु वर्ग के 15 हजार 916 बच्चों को लगाया गया टीका
- 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए बनाए गए 8 टीकाकरण केन्द्र
- जिले में टीकाकरण के लिए निर्धारित केन्द्रों में जनसामान्य लगवा सकते हंै टीका


राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले में कोविड टीकाकरण के लिए केन्द्र निर्धारित किए गए है। जहां जनसामान्य टीकाकरण करा सकते हैं। आज जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 15 हजार 916 बच्चों को टीका लगाया है। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए बच्चों ने हिम्मत दिखाई और उत्साहपूर्वक टीका लगा रहे हैं। ऐसे बच्चे जिनका जन्म वर्ष 2007 या इसके पहले हो, उन्हें टीका लगाया जाएगा। प्रथम डोज के बाद दूसरा डोज 28 दिनों बाद लगेगा। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा के लिए कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के नए वैरिएन्ट ओमिक्रॉन को ध्यान में रखते हुए बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। मास्क लगाएं तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें एवं आवश्यक सावधानी बरतें।
    गौरतलब है कि 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए तथा 15 से 18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हंै। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों उपलब्ध हैं। पहली और दूसरी दोनों डोज लगायी जाएगी। जिसके लिए टीकाकरण केन्द्र मेडिकल कॉलेज पेंड्री, जिला अस्पताल बसंतपुर, दिग्विजय स्टेडियम, गुरूद्वारा साहब तथा शंकरपुर स्कूल निर्धारित किए गए है। 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को केवल कोवैक्सिन लगाया जा रहा है। अभी पहला डोज लगाया जा रहा है। जिसके लिए टीकाकरण केन्द्र सर्वेश्वर दास स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल, वेसलियन इंग्लिश मिडियम स्कूल, बलदेव प्रसाद मिश्रा स्कूल बसंतपुर, स्टेट स्कूल, लखोली स्कूल तथा शंकरपुर स्कूल निर्धारित किया गया है। शंकरपुर स्कूल एवं लखोली स्कूल में 18 से अधिक आयु वर्ग तथा 15 से 18 आयु वर्ग के दोनों का टीकाकरण किया जा रहा है।

- राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं को अधिक धान उठाव के लिए डीओ आवेदन भेजने के निर्देश दिए
- जिले के धान उपार्जन केन्द्रों से लगभग 16 लाख 30 हजार क्विंटल धान का किया गया उठाव
- सभी राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ता कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें
- अपने वाहन चालक को मास्क एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराएं
- कलेक्टर ने राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ताओं की ली बैठक

राजनांदगांव / शौर्यपथ /  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ताओं की बैठक ली। कलेक्टर ने राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ताओं को धान उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब तक 51 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। अब तक जिले के धान उपार्जन केन्द्रों से लगभग 16 लाख 30 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। जिसमें जिले के मिलर्स द्वारा लगभग 8 लाख क्विंटल तथा परिवहनकर्ताओं द्वारा लगभग 8.30 लाख क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। उन्होंने राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं को अधिक धान उठाव के लिए डीओ आवेदन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश बंद हो गई है तथा धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही है। धान उठाव के कार्य में तेजी लाएं।
कलेक्टर श्री  सिन्हा ने कहा कि सभी राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ता कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें तथा अपने वाहन चालक को मास्क एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराएं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं तथा अपने स्टॉफ को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकों ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, डीएमओ श्री गजेन्द्र राठौर सहित अन्य अधिकारी तथा राईस मिलर्स एवं धान परिवहनकर्ता उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / कोविड 19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रोंन के संक्रमण के बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए जिला कलेक्टर डा0 सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे आदेशनुसार और निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर आज निगम अमला ने इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में घुम घूमकर बिना मास्क लगाए दुकानदारो पर पांच दुकानों से 350 रुपए की कार्रवाही करते हुए समझाइस दी गई,दोबारा बिना मास्क पाए जाने पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी।
आयुक्त हरेश मंडावी ने दुकानदारो एवं सब्जी दुकानदारों,और आम जनता से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं । शहर में निरंतर पाॅजिटीव मरीज मिल रहे हैं। नागरिकों, दुकानदारों के सहयोग से कोरोना संक्रमण में रिकवरी हुई है । आप सभी से निवेदन है कि सब्जी का दुकान ठेले में लगाकर घूमकर विक्रय करें, नागरिकों से अनुरोध है कि मास्क लगायें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम दुर्ग की टीम हुई एक्टिव बिना मास्क वालो पर कार्यवाही शुरू
 कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी बाजार अधिकारी  थान सिंह0 यादव,ईश्वर वर्मा,भुवनदास साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी. इसके साथ ही उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि खुद को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करवाएं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हल्के लक्षण है. घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है. जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना टेस्ट करवाएं.'

बता दें, सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आए थे, जोकि रविवार के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी रही.

 दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 'ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' के अंतर्गत लगातार दो दिन संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक रहने पर 'रेड अलर्ट' की स्थिति बन जाएगी, जिसके तहत कर्फ्यू लागू होने साथ ही अधिकतर आर्थिक गतिविधियां भी रोक दी जाएंगी.

दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 3,194 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 4.59 फीसदी रही थी जबकि शनिवार को संक्रमण के 2,716 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 3.6 फीसदी रही थी. इसी तरह, शुक्रवार और गुरुवार को क्रमश: 1,796 और 1,313 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.73 फीसदी और 2.44 फीसदी रही थी.

 

 

 

ने खुद को किया आइसोलेट, फैमिली मेंबर और एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार उछाल देखा जा रहा है. इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के परिवार का एक सदस्य और उनका एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आया है. प्रियंका गांधी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. हालांकि, वह आइसोलेशन में हैं. प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी.

प्रियंका गांधी ने कल अपने ट्वीट में कहा, "मेरे परिवार का एक सदस्य और मेरा एक स्टाफ कल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. मेरी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. हालांकि, डॉक्टर ने मुझे आइसोलेट रहने और कुछ दिन बाद दोबारा टेस्ट कराने की सलाह दी है."

बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आई है. कुछ दिन पहले तक 6 हजार के आसपास आ रहे नए केस आज 37 हजार के पार निकल गए. वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस भी देश में बढ़ रहे हैं. ओमिक्रॉन के अब तक करीब 1900 मामले सामने आ चुके हैं. देश के 20 से ज्यादा राज्यों में यह मामले आए हैं.

हाल ही में केंद्र ने 14 शहरों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर त्वरित कदम उठाने को कहा. केंद्र की ओर से सभी राज्यों को सतर्कता बरतने और जरूरी उपाय करने को कहा गया है.

 

 

 

75 फीसदी स्कूली बच्चों को लगा को वैक्सीन का टीका 15 से 18 साल की आयु के

धमतरी /शौर्यपथ/

शासन के निर्देशानुसार ज़िले में तीन जनवरी से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों को कोविड से सुरक्षा के लिए टीका लगाया जा रहा है। ज़िले में कलेक्टर  पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व अमले के आपसी समन्वय से टीकाकरण के लिए बनाई गई कार्ययोजना का बेहतर नतीजा इस तरह सामने आया है, कि पहले दिन ही 75 फीसदी बच्चों को को-वैक्सीन का टीका लगाया जाना संभव हो पाया। सोमवार तीन जनवरी की सुबह से ही प्रशासनिक अमला, स्कूल शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य अमला इसके लिए भिड़ा रहा। शाम तक ज़िले के 233 निजी और शासकीय स्कूलों के 15 से 18 साल तक की उम्र के 28 हज़ार 589 बच्चों को कोविड टीका लगाया गया। सब बच्चे भी कोविड से बचाव के लिए इस घड़ी का खास तौर पर इंतजार कर रहे थे और बारी आने पर टीका लगने से वे काफी खुश भी हुए।

गौरतलब है कि ज़िले के 168 शासकीय स्कूलों के 33 हजार 328 बच्चों में से 77.3 प्रतिशत बच्चों को टीका लगा जिसका आंकड़ा 25 हजार 757 है। इसी तरह 65 निजी स्कूलों में 15 से 18 साल की उम्र के 4943 बच्चों में से 2832 बच्चों, याने 57ः को कोविड का टीका लगाया गया। कलेक्टर श्री एल्मा ने बच्चों में कोरोना से सुरक्षा के लिए लगाए गए टीके को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानते हुए सबको इसी तर्ज पर आपसी समन्वय से काम करते हुए आगे भी शेष छूटे इस आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने पर बल दिया है। उल्लेखनीय है कि यह टीकाकरण अभी जारी है, ज़िले में कुल 38 हजार 271 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

मुंगेली और धमतरी में पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 39-39 प्रतिशत तथा कोंडागांव में 37 प्रतिशत को लगे टीके

टीकाकरण के लिए किशोरों में दिखा भारी उत्साह, परिजनों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे टीका लगवाने

3 जनवरी को प्रदेश भर में 1.86 लाख किशोरों को लगाए गए टीके

रायपुर /शौर्यपथ/

3 जनवरी को प्रदेश भर में 1.86 लाख किशोरों को लगाए गए टीके

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की टीकाकरण की अच्छी शुरूआत हुई है। पहले ही दिन 3 जनवरी को प्रदेश भर में एक लाख 85 हजार 906 किशोर-किशोरियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। यह प्रदेश में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों के 11 प्रतिशत से अधिक है। मुंगेली और धमतरी जिले में पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 39-39 प्रतिशत, कोंडागांव में 37 प्रतिशत, कांकेर में 20 प्रतिशत, गरियाबंद और दुर्ग में 19-19 प्रतिशत, बालोद में 18 प्रतिशत, राजनांदगांव में 15 प्रतिशत, बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद में 14-14 प्रतिशत तथा कोरिया में 12 प्रतिशत किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया।

3 जनवरी को प्रदेश भर में 1.86 लाख किशोरों को लगाए गए टीके

टीकाकरण की शुरूआत के पहले दिन किशोरों में खासा उत्साह देखा गया। वे अपने अभिभावकों के साथ बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्र पहुंचे और सहर्ष कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 2452 टीकाकरण साइट्स बनाए गए हैं। कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए 3 जनवरी को मुंगेली जिले में 18 हजार 938, धमतरी में 18 हजार 637, कोंडागांव में 13 हजार 434, कांकेर में 9199, गरियाबंद में 6904, दुर्ग में 19 हजार 519, बालोद में 8858, राजनांदगांव में 14 हजार 846, बलौदाबाजार-भाटापारा में 13 हजार 498, महासमुंद में 9041, कोरिया में 4602, सूरजपुर में 4852, कोरबा में 7010 और कबीरधाम में 4524 किशोरों को टीका लगाया गया।

3 जनवरी को प्रदेश भर में 1.86 लाख किशोरों को लगाए गए टीके

3 जनवरी को प्रदेश भर में 1.86 लाख किशोरों को लगाए गए टीके

जशपुर जिले में 3370, दंतेवाड़ा में 1091, रायपुर में 8589, जांजगीर-चांपा में 5611, बिलासपुर में 4065, रायगढ़ में 3385, बस्तर में 1752, बलरामपुर-रामानुजगंज में 1501, सुकमा में 424, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 576, सरगुजा में 927, बेमेतरा में 597, बीजापुर में 117 तथा नारायणपुर में 39 किशोरों को 3 जनवरी को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी गई।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)