August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6096)

    मगरलोड मंडल के छोटी करेली शक्ति केन्द्र के अंतर्गत ग्राम डाभा में राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी बनने पश्चात प्रथम आगमन पर पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस दौरान जिला के महामंत्री प्रकाश बैस,जिला मंत्री,दुर संचार निगम के सदस्य एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेन्द्र गोलछा का भी स्वागत हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य भीखम सेन,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शत्रुघन साहू,जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम नगरी जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,मंडल महामंत्री एवन साहू,रामायण सिन्हा,कार्यक्रम प्रभारी खिलेश साहू,किसान मोर्चा के अध्यक्ष हिरंजय साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी साहू,कुकरेल मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं कुम्हड़ा सरपंच ईश्वरी नेताम,भाजयुमो के जिला महामंत्री चेतन साहू,जीवराखन साहू,भगत मार्कण्डे अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा,बसंत साहू अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा,ईशु कुमार साहू पूर्व सरपंच कमरौद,अशोक साहू उपाध्यक्ष मारकेटिंग सोसायटी मगरलोड,लोकेश साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,परमेश्वर साहू उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,बेदम चौहान उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,भाजयुमो उपाध्यक्ष नेमू निषाद,विक्की साहू,फलेश साहू,कृष्णा सिन्हा,कीर्तन निषाद,लीलाराम निषाद,सुनिता ध्रुव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    *कुपोषण से बचाने में मददगार साबित होगा वजन त्यौहार*


    वजन त्यौहार को सफल बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों कोआमंत्रण पत्र बांटा जा रहा हैं । महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित किया जाने वाला वजन त्यौहार कार्यक्रम में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने  की मंशा से  हितग्राहियों को आमंत्रण पर बांटा जा रहा है । कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय को भी आमंत्रित  किया  गया है । इस अवसर पर रायपुर शहरी टू के परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत भी मौजूद थे ।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे ने बताया:“वजन त्यौहार को सफल बनाने के उद्देश्य कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के माता-पिता को आमंत्रण पत्र देकर आंगनबाड़ी केंद्र तक आने का न्योता दिया जा रहा है जिसे स्थानीय स्तर पर काफी पसंद किया जा रहा है । साथ ही इस बार 11 से 18 वर्ष तक की किशोरियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट और उनका वजन लेकर बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) निकाला जाएगा । हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने के लियें पोषण आहार संबंधी जानकारियों से भी किशोरियों को अवगत कराया जाएगा ।जिले के समस्त निवासियों से कहना चाहूंगा वजन त्यौहार को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें तभी हम सुपोषित छत्तीसगढ़ की कल्पना को साकार कर पाएंगे ।‘’
    पर्यवेक्षक रीता चौधरी बताती है:‘’प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने हितग्राहियों के घर घर जाकर रेडी टू ईट के साथ-साथवजन त्यौहार का आमंत्रण पत्र भी बांट रही है। साथ ही केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है । इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय को भी आमंत्रित किया गया है ।  संसदीय सचिव को 7 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार के बारे में केंद्र पर की जाने वाली गतिविधियों से भी अवगत कराया गया है ।‘’
    हितग्राही सरिता यादव कहती है:‘’मेरी3 वर्ष की बेटी है। मैं नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा आयोजित होने वाली गतिविधियों में भाग लेती हूं । मंगलवार को रेडी टू ईट के वितरण उपरांत मुझे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कोकिला सिंह ने एक आमंत्रण पत्र भी दिया है और कहा  वजन त्यौहार में बच्चे की ऊंचाई और वजन कराने केंद्र पर जरुर आना है । अगर परिवार में 11 से 18 वर्ष की किशोरी है तो उसको भी साथ लेकर आना ताकि उसका हीमोग्लोबिन टेस्ट और उनका वजन लेकर बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) निकाला जाएगा ।‘’

    नगरी। सुबह से विद्युत आपूर्ति में आई बाधा की वजह से नगर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
    समाजसेवी सन्नी छाजेड़ के अनुसार इस बात की शिकायत उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से की, पर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस में होने की बात कह फोन काट दिया गया सुबह से बंद बिजली, शाम तक नहीं आने नगर वासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
    सवाल ये उठता है कि बड़े अधिकारी कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में है, तो बाकी कर्मचारी क्या कर रहे हैं। क्या पूरा दिन पुणे समस्या सुधारने की फुर्सत नहीं मिल पाई।

    प्रदेश संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ महेंद्र पंडित व जिला संयोजक भागवत यादव के निर्देशन में नगरी में वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर भाजयुमो शहर अध्यक्ष नगरी राजा पवार, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बलजीत छाबडा, हरीश सार्वा, गज्जू शर्मा, नरेंद्र नाग द्वारा फलदार पौधे का रोपण किया गया।

    उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव द्वारा ग्राम सांकरा के भीमदेव गौठान समिति मे रोका छेका अभियान का शुभारंभ किया गया
    इस अवसर पर डॉ ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोका-छेका योजना की शुरूआत की है. इस योजना के तहत गांवों में खरीफ फसलों की मवेशियों से सुरक्षा हो पाएगी, साथ ही खुले में घूमने वाले पशुओं पर रोकथाम लगाई जाएगी. रोका-छेका छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपरा है. इसके जरिए संकल्प लिया जाता है कि खरीफ फसलों की खेती के दौरान सभी लोग अपने मवेशियों को बाड़े और गौठान में ही रखेंगे. राज्य सरकार द्वारा लगातार किसानों को दलहनी-तिलहनी, सब्जी, फल की खेती समेत फसल उत्पादकता के लए प्रोत्साहित कर रही है. अगर राज्य में बारहमासी खेती को बढ़ावा देना है, तो पशुओं से फसलों की सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रोका-छेका योजना चलाई जा रही है
    साथ ही उन्होंने गौठान समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो जैसे वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, गोबर खरीदी के बारे मे विस्तृत जानकारी ली एवं छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरुवा, घुरवा,बाड़ी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने एवं आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने की बात कही।
    इस कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य एल एल ध्रुव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग,सरपंच सांकरा शशि ध्रुव,जनपद सदस्य सुलोचना साहू,उपसरपंच पारश साहू,अध्यक्ष गौठान समिति सुरेश साहू,हेमलाल साहू,डिकेश्वर सिन्हा,हेमलाल ध्रुव,रवीन्द्रनाथ मरकाम,बल्लू ठाकुर,फुलेश्वरी साहू आदि शामिल हुवे।

    नगरी।
    डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जीजी की जयंती भाजपा मंडल बेलर गांव के ग्रा.म बिरगुड़ी में मनाया गया।जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित अध्यक्ष-अकबर कश्यप,महामंत्री-मनोहर मानिकपुरी,राकेश चौबे, मंडल उपाध्यक्ष-मोहन पुजारी,अनुसूचित जनजाति के मंडल अध्यक्ष उमेन्द्र दीवान,मोर्य ध्वज सेन,दीपक साहू,राजेश कश्यप,उमेश साहू,केशान्त गुप्ता उपस्थित हुए।

    नगरी में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण,पौधारोपण, स्वच्छता अभियान चलाया

    नगरी। महान क्रांतिकारी, शिक्षाविद् , चिन्तक,भारती जनसंघ के संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख आदर्शों में से एक डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 2 में, डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के महान क्रांतिकारी थे। वे भारतीय जनसंघ की संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख आदर्शों में से एक हैं ।
    जनपद अध्यक्ष दिनेश नेताम ने कहा, महानता के सभी गुण उन्हें विरासत में मिले थे। उनके उदात्त आदर्श देशभर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
    नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए कहां कि उन्होंने अपना सारा जीवन भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।
    अल्पसंख्यक जिला महामंत्री प्रदीप जैन ने कहां कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने गांधीजी व कांग्रेस की उन नीतियों का विरोध किया, जिससे हिंदू को हानि उठानी पड़ रही थी।
    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक शाला जंगलपारा की साफ-सफाई की साथ ही वृक्षारोपण का कार्य भी किया।
    भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा, पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, महामंत्री रामगोपाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव, महेंद्र नेताम, ह्रदय साहू ,बलजीत छाबड़ा, राजा पवार, सुनील निर्मलकर, निखिल साहू, नरेंद्र नाग, पार्षद विनीता कोठारी, कार्तिक विश्वकर्मा, कमलेश निर्मलकर, दुर्गेश साहू, अशोक संचेती, हरीश सार्वा, गज्जू शर्मा व अन्य भारतीय जनता पार्टी नगरी के नेताओं ने इस मौके पर डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।

    सोमवार को लगातार हो रही विद्युत कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अर्जुनी विद्युत विभाग के (DE) संभागीय यंत्री के कार्यालय का घेराव किया।
    घेराव के दौरान में पूर्व विधायक व राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पिंकी शिवराज साह, धमतरी विधायक रंजना साहू, जिलाध्यक्ष शशि पवार,पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, प्रदेश झुग्गी झोपड़ी संयोजक महेंद्र पंडित, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बीथिका विश्वास, विजय साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे

    *जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की ली बैठक, भौगोलिक पृष्ठभूमि व अन्य विषयों के लिए जानकारी*

    *कोर पुलिसिंग के तहत साफ-सुधरी पुलिसिंग करने दिए निर्देश*

    *फरियादी के शिकायत एवं सूचनाओं पर हो त्वरित कार्यवाही, थाने से कोई फरियादी निराश न जाए*

    *असामाजिक गतिविधियों जैसे-अवैध शराब बिक्री, जुआ सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने दिए सख्त निर्देश*

    *धमतरी* : पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक धमतरी का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, जो पूर्व में पुलिस अधीक्षक महासमुंद के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

          कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। इसी क्रम में बैठक लेते हुए अच्छी पुलिसिंग को लेकर प्राथमिकताओं के बारे में उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

           जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस की कार्यवाही पारदर्शी व निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कोर पुलिसिंग के तहत साफ-सुथरी कार्यवाही करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष के थाने आने पर एफआईआर दर्ज करने में कोताही ना बरती जाए अन्यथा संबंधित के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी। महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्व होने वाले अपराधों पर थाना प्रभारी त्वरित एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। साथ ही थानों में पंजीबद्व मामलों के निराकरण में अनावश्यक विलम्ब न करें। सभी
    थाना प्रभारी अपने कार्यस्थल में अधिक से अधिम समय उपस्थित रहकर अवैधानिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर अभियान चलाकर उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगावें। माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यो को पूर्ण जवाबदेही के साथ समय पर आवश्यक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनकर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसे संतुष्ट करें, फरियादी निराश होकर न जाए। पुलिस की ऐसी कार्यवाही से समाज व लोगों में पुलिस की छवि और अच्छी बनेगी। उन्होंने पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त के बारे में जानकारी लेकर उसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को अच्छे कार्यो के लिए सदैव मोटिवेट करें।

           इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राइम यातायात श्रीमती सारिका वैद्य, एसडीओपी नगरी श्री मयंक रणसिंह, एसडीओपी कुरूद श्री अभिषेक केसरी, रक्षित निरीक्षक श्री के देव राजू, मुख्य लिपिक श्री मानसिंह साहू, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, वेतन लिपिक श्री सनत वर्मा एवं जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision