August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6090)

    रासायनिक उर्वरकों से भूमि की उर्वरा शक्ति हो रही कम, उत्पाद हो रहे विषैले
    समस्याओं के निदान के लिए राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रही है सरकार
    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में अधिक से अधिक वर्मी एवं सुपर कंपोस्ट उपयोग करें, ताकि भावी पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा है कि वे एक किसान की हैसियत से यह अपील कर रहे हैं।
    मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों के नाम अपने संदेश में कहा है कि रासायनिक उर्वरकों की दिनों-दिन बढ़ती कीमत से कृषि लागत बढ़ती जा रही है। लागत की तुलना में लाभ कम होता जा रहा है। रासायनिक उर्वरकों एवं पेस्टीसाइड्स के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो रही, वहीं कृषि उत्पाद में विषैले तत्वों की मात्रा बढ़ रही है। जिसका दुष्प्रभाव लोगों की सेहत और पर्यावरण पर पड़ रहा है। इन समस्याओं के निदान के उद्देश्य से हम छत्तीसगढ़ राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रहे हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है, जिससे स्व-सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट बना रही हैं।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट के विक्रय की व्यवस्था सोसायटियों के माध्यम से की गई है। किसान को वर्मी कम्पोस्ट मात्र 10 रूपए किलो और सुपर कम्पोस्ट 6 रूपए किलो की दर से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा है - ष्मैं यह भी बताना चाहता हूं कि देश की एक प्रतिष्ठित कम्पनी द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद 64 रूपए किलो में बेची जा रही है। इसकी तुलना में हम किसान भाईयों को 6 से 10 गुना कम कीमत में उच्च क्वालिटी की खाद उपलब्ध करा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है- वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। फसल उत्पादन बेहतर होता है। खेती की लागत में कमी आती है। इनके उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता में सुधार होने के साथ ही मृदा क्षरण रूकता है। जैविक खाद से उत्पादित खाद्यान्न, फल एवं सब्जियों की पौष्टिकता एवं गुणवत्ता बेहतर होती है। जैविक उत्पादों को बाजार में अच्छी कीमत मिलती है, जिससे किसानों को लाभ होता है। यह खाद भूमि से पोषक तत्वों की हानि को रोकती है। वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट के उपयोग से फसलों में कीट-व्याधि का प्रकोप कम होता है।

    मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने की ‘‘हॉस्पिटल वाली गाड़ी है‘‘ गाने की लाॅन्चिंग

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम द्वारा विगत सात माह में छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्रों में 5 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार करने पर एमएमयू के स्टाफ को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘‘हॉस्पिटल वाली गाड़ी है‘‘गाने की लॉनिं्चग और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना पर आधारित काॅफी टेबल बुक ‘‘पंचलक्षम‘‘ का विमोचन भी किया।
    इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यसचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू , विभागीय सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, संयुक्त सचिव आर. एक्का एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चैबे उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री बघेल एवं मंत्री डाॅ. डहरिया द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले बिलासपुर के स्टाफ डॉ जयगिरी गोस्वामी, भिलाई यूनिट से फार्मासिस्ट सुश्री इंदु राय, कोरबा से प्रयोगशाला सहायक शीतल दास, रायपुर से महिला चिकित्सा मित्र लुईसा एंथोनीएवं राजनांदगांव यूनिट के वाहन चालक लोकेश कुमार साहू को सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने समस्त हितग्राहियों तथा योजना से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कोविडकाल में किए गए कार्यों को लेकर प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा लाॅन्चिंग की गई हॉस्पिटल वाली गाड़ी है गाने को बॉलीवुड फिल्म भाग मिल्खा भाग के सुपरहिट गाने हवन करेंगे के सिंगर दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है।

    भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा भूसीडोंगरी में वृक्षारोपण किया गया

    धमतरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में मगरलोड ब्लॉक के भूसी डोंगरी में जिला सदस्य भाई अशोक साहू के एवं महिला मोर्चा मातृशक्ति के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
    इस अवसर प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, जिला संयोजक भागवत यादव ने शुभकामनाए दी।

    *घटना में शामिल 04 आरोपियों में से 3 गिरफ्तार, 1 फरार, भादवि एवं आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

    01जुलाई की रात्रि करीबन 10:15 बजे कोढ़ूमल धर्मशाला छोटा बाजार के पास आरोपियान एक राय होकर पुरानी रंजिश की बात पर मोटर स्टैंड वार्ड निवासी हिमाचल गौतम को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बैट बल्ला, लोहे की रॉड एवं कांटा तार से मारपीट किया। इसी दौरान आरोपी वसीम खान ने धारदार चाकू से हिमांचल गौतम को जान से मारने की नीयत से वार कर संघातिक चोट पहुंचाया। प्रार्थी फनेन्द्र गौतम पिता स्वर्गीय महेश गौतम निवासी मोटर स्टैंड वार्ड धमतरी की रिपोर्ट पर आरोपियान मुस्सु, राजा, वसीम एवं साहिल शेख के विरुद्ध धारा  294, 323, 307, 506, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर पृथक-पृथक टीम गठित कर आरोपियों के सकुनत में दबिश दी। आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुस्सु, वसीम खान एवं साहिल शेख उपस्थित मिले, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। तीनों ने फरार आरोपी राजा के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, बैट बल्ला, कांटा तार व चाकू पृथक पृथक पेश किया, जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उपलब्ध साक्ष्य, मेमोरेंडम कथन एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल एक आरोपी राजा फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

    *गिरफ्तार आरोपियों के नाम*-
    1. वसीम खान पिता जमील खान उम्र 23 वर्ष
    2. मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ मुस्सु पिता अब्दुल जाकिर उम्र 23 वर्ष
    3. साहिल शेख पिता सादिक शेख उम्र 20 वर्ष
    तीनों निवासी रिसाईपारा वार्ड तिलक अस्पताल के बाजू धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी

    *फरार आरोपी* - *राजा*

    *भा.द.वि एवं पाक्सो एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही आरोपी गिरफ्तार*

    *थाना कोतवाली पुलिस धमतरी की कार्यवाही*

                पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी. राजभानु के द्वारा क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के निराकरण करने के साथ-साथ गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की पता तलाश कर दस्तयाबी पश्चात जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

              दिनांक 14/06/2021 की रात्रि प्रार्थिया लिखित आवेदन देकर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जोधापुर वार्ड धमतरी निवासी मुकेश गौतम उसे बहला-फुसलाकर, प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा तुझसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर विगत छह महीने तक लगातार शारीरिक शोषण किया। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी मुकेश गौतम के विरुद्ध धारा 376 भादवि एवं 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

                पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को निर्देशित किया। थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के सकुनत में दबिश दी, किंतु आरोपी नहीं मिला, जिसकी हरसंभव स्थानों में लगातार पतासाजी की जा रही थी।

             इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देर रात्रि आरोपी मुकेश गौतम अपने घर आया है। उक्त सूचना पर तड़के उसके सकुनत में दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। विवेचना क्रम में उपलब्ध साक्ष्य एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर *आरोपी मुकेश गौतम पिता स्वर्गीय दिनेश गौतम उम्र 24 वर्ष साकिन जोधापुर वार्ड धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    धमतरी। भारतीय जनता पार्टी धमतरी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. एस.के. भोजवानी, दंत चिकित्सक, बनिया पारा, धमतरी को सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर जिला संयोजक भागवत यादव, सहसंयोजक प्रकाश सिन्हा , शहर संयोजक गणेश विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दीपक देवांगन, किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी दिलीप पटेल, बांस पारा पार्षद मिथिलेश सिन्हा, सौरभ गुप्ता उपस्थित थे।

    1 जुलाई, गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में मकेश्वर वार्ड एवं महंत घासीदास वार्ड में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया
    इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण छाटा, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा,स्वच्छता प्रभारी शिवदत्त उपाध्याय,
    जिला संयोजक भागवत यादव,सह संयोजक प्रकाश सिन्हा , शहर संयोजक गणेश विश्वकर्मा, शहर मंडल कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद सिन्हा,मराठा समाज सचिव विनोद राव, महिला मोर्चा सदस्य रेशमा शेख, किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी दिलीप पटेल , बांस पारा पार्षद मिथिलेश सिन्हा, पार्षद हेमंत बंजारे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी जीतू साहू , शंकर मानिकपुरी गंगाराम नागवंशी एवं मोहल्ला के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    *छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल दंतेवाड़ा में बच्चों के मसीहा बने डॉ.राजेश ध्रुव*


    जिला अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुके डॉ.राजेश ध्रुव जब आज से 5 वर्ष पूर्व दंतेवाड़ा आए थे तब वहाँ उन्हे अनगिनत स्थानीय समस्याओं से दो चार होना होना पड़ा था जिसमें कुपोषण, जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई), सिकल सेल और मलेरिया जैसी बीमारियों शामिल थी।
    शिशु रोग चिकित्सक के रूप में स्थापित होने की राह भी आसान न थी।दंतेवाड़ा सुदूर अंचलों तक फैला हुआ  है।जहाँ के कुछ क्षेत्र बरसाती मौसम में पहुंच विहीन भी हो जाते हैं और वहां तक शिशु स्वास्थ्य की सेवाओं को पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं था।लेकिन परिस्थितियों के साथ संघर्ष ही किसी व्यक्ति को एक अलग पहचान दिलाता है ।
    डॉ ध्रुव के प्रयासों से ही दंतेवाड़ा में धीरे-धीरे एसएनसीयू ( सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट) स्थापित किया गया जिसमें अब तक 1,500 बच्चों को लाभ मिला है, क्षेत्र में टीकाकरण को बढाया गया और साथ ही कुपोषण मुक्त करने के लिए राज्य में सबसे बड़ा 20 बिस्तरों वाला पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) जनवरी 2017 में  जिला अस्पताल में स्थापित किया गया।अब तक इस पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में 1,157 बच्चों को भर्ती किया गया और 1,145 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति मिली है ।
    शिशु रोग चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण पहले यहां से केस को जगदलपुर रेफर कर दिया जाता थे जो अब पिछले वर्षों से काफी कम हुआ है।डॉ.ध्रुव ने  कंगारू मदर केयर विधि के द्वारा कम वज़न के बच्चों को बचाया है।
    वर्तमान में वह कोविड-19 के नोडल ऑफिसर बनाए गए है और चाइल्ड हेल्थ के नोडल ऑफिसर के रूप में बेहतर सेवाओं को देखते हुए कोविड-19  की तीसरी वेव से सुरक्षा देने की तैयारी का दायित्व भी दिया गया है । लोगों को जब भी जरूरत पड़ी डॉ.ध्रुव उनकी सेवा में हाजिर रहते है।आजकल वह  मरीजों को वर्चुअल माध्यम से भी परामर्श प्रदान कर रहे हैं।
    डॉ. ध्रुव के इन्ही प्रयासों और प्रतिबद्धता के कारण ही उन्होंने  लंदन से प्रकाशित टाइम मैगजीन के पन्नों में स्थान पाया है जो किसी के लिए भी गर्व की बात हो सकती है।यह खबर तब छपी थी जब एक बच्ची के चेहरे पर कीटाणुओं का हमला हुआ था जिससे उसकी चमड़ी उखड़ गई थी लेकिन नियमित देखभाल और उपचार से वह बच्ची स्वस्थ  हो गई। ``तब मुझे लगा मै अपनी माटी के लोगों की  कुछ सेवा कर सका।’’
    रायपुर में फरवरी 2019 में राज्य स्तरीय समारोह में दंतेवाड़ा में किए कार्यो के लिए सीएम भूपेश बघेल के द्वारा डॉ. ध्रुव को भी अवार्ड दिया गया । कोविड-19 संक्रमण के शुरुआती समय 2020 में छत्तीसगढ़ इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन द्वारा 2020 में देश के बेस्ट रुरल पीडियाट्रिशियन का अवार्ड वर्चुअल माध्यम से दिया गया ।
    बाल संरक्षण समिति में मुख्य भूमिका के रूप में डॉ. ध्रुव महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ भी काम कर रहे हैं । डॉ ध्रुव कहते है,“दंतेवाड़ा के सुदूर अंचलों में अभी भी शिशु स्वास्थ्य को लेकर स्थानीय लोगों में उतनी जागरूकता नहीं है।कई बार कैंप करके लोगों को बच्चों के पालन पोषण के साथ-साथ उनको बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए स्थानीय मितानिन को समझाइश दी जाती है”।
    क्रिकेट के शौकीन, डॉ ध्रुव ने कहते हैं,“डाक्टर बनने की प्रेरणा उन्हें बहन से मिली थी जब एक बार उन्होंने कहा था -- ``मेरा लाडला भाई कुछ बन पाएगा, या दिनभर क्रिकेट खेलता रहेगा।’’ बस इसी के बाद  स्टेट लेवल तक क्रिकेट खेलने के बाद भी क्रिकेट को त्यागा और पढ़ाई में दिल लगाकर मेहनत करी पीएमटी में सिलेक्ट हुआ डॉक्टर की डिग्री हासिल की”।
    माटी की सेवा करने के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में लेक्चरर के पद से त्याग-पत्र देकर 2013 में छत्तीसगढ़ में सेवा करने के लिए डॉक्टर ध्रुव वापस आए।रायपुर और भिलाई के प्राइवेट अस्पताल में नौकरी कर लोगों की सेवा की । लेकिन मन कुछ और ही करने को कह रहा था । एक  वर्ष जिला अस्पताल धमतरी में सेवा दी जिसके बाद 2016 में अपनी माटी की सेवा करने के लिए दंतेवाड़ा चले आए ।
    डॉ.ध्रुव कहते हैं,“उन्हे डॉक्टरी करके तुरंत ही अपनी माटी की सेवा में आ जाना था । ``खैर, कोई बात नहीं देर आए, दुरुस्त आए।’’
    *बस्तर जिले में बीता था बचपन*
    शासकीय सेवा के दौरान डॉ राजेश ध्रुव के पिताजी की पोस्टिंग जगदलपुर में रही जिसके कारण  उनका जगदलपुर की माटी से एक अलग ही लगाव है । जगदलपुर के नेशनल इंग्लिश स्कूल से पढ़ाई की ।
    *स्थानीय बोली गोंडी भी अच्छे से सीख रहे है*
    आजकल डॉ ध्रुव स्थानीय बोली गोंडी को अच्छे से सीख रहे है  जिससे लोगों की परेशानी समझने में आसानी हो और सही रूप से उनका  का इलाज किया जा सके

    धमतरी। भखारा स्थित भाजपा कार्यालय के सामने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के वाहन को हाईवा नें पीछे से मारी ठोकर, दुर्घटना में पुर्व मंत्री बाल-बाल बच गये ।
    दुर्घटना में उनका वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
    अजय चंद्राकर मगरलोड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision