September 07, 2025
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

कलेक्टर  चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा ने आज बालिका गृह सिंगारभाट एवं दत्तक ग्रहण एजेंसी आदर्श नगर कांकेर के बच्चों तथा वृद्धा आश्रम नांदनमारा के वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाया और उन्हें उपहार भेंट किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, एसडीएम कांकेर डॉ. कल्पना ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवली गोयल, खाद अधिकारी टी.आर ठाकुर, खनिज अधिकारी प्रमोद नायक, बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया और वृद्धा आश्रम संचालिका बुलबुल वैद्य भी उपस्थित थे।

जशपुरनगर /शौर्यपथ/

कलेक्टर  रितेश कुमार अग्रवाल ने सभी जनपद सीईओ को गौठानों में गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। इस दिन श्रमदान से गौठानों की साफ-सफाई की जाएगी तथा गौठान में परंपरागत रूप से पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा की जाएगी एवं नवीन स्वीकृत गौठान तथा गौठान में विभिन्न योजनांतर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमि पूजन किया जावेगा तथा मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।

रायपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ शासन के लिए जाने जाने वाले शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों की सूची में चौथा स्थान दिया गया है। केरल ने 1.618 अंक के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (पीएआई) 2021 के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 0.872 स्कोर किया है जो विकास, इक्विटी और स्थिरता संकेतकों को देखकर तथा उसका मूल्यांकन कर नम्बर दिया गया है।

पब्लिक अफेयर्स सेंटर (PAC) द्वारा पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (PAI 2021) की रिपोर्ट के छठे संस्करण के अनुसार, बेंगलुरु स्थित एक गैर-लाभकारी थिंक टैंक, छत्तीसगढ़ भी 0.946 स्कोर के साथ स्थिरता सूचकांक में तीसरे स्थान पर है। स्थिरता सूचकांक संसाधनों तक पहुंच और उपयोग के आधार पर राज्यों को रैंक करता है। इसका प्रभाव अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और मानव जाति पर पड़ता है।

पीएआई 2021 राज्य सरकार के गुणवत्ता शासन और विशेष रूप से कोविड -19 पर अंकुश लगाने में राज्य की सरकार की भागीदारी पर प्रकाश डालता है। रिपोर्ट हिंदू द्वारा प्रकाशित की गई है

राजनांदगांव /शौर्यपथ/

युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत प्री मेडिकल और प्री इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी के लिए जिले से चयनित विद्यार्थियों को राज्य कार्यालय द्वारा चयनित संस्था मेसर्स सीएल एजुकेट लिमिटेड कैरियर लांचर जिला बिलासपुर में विभाग द्वारा जारी चयनित पात्रता अनुसार जारी सूची अंतर्गत विद्यार्थियों को 8 नवम्बर को संस्था में प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी विभागीय का अवलोकन कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है।

राजनांदगांव /शौर्यपथ/ 

जिले में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग  अरूण वोरा के द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया एवं आरूग जैविक कीटरोधक नीमाó का अनावरण किया गया। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने जैविक कीटरोधको का उपयोग फसल प्रदर्शनो में करने एवं महिला समूहों को आर्थिक लाभ पहुंचाने से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

प्रदर्शनी में कृषि विभाग एवं संवर्गीय विभागों के द्वारा योजनांतर्गत क्रियान्वित गतिविधियो को प्रदर्शन लगाया गया। कृषि विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल में विभिन्न जैविक उत्पादों का प्रदर्शनी लगाई गई थी। कृषि विभाग के स्टाल में  विकासखंड चौकी के हितागुटा, पीपरखार आदि गांव के किसान ने जैविक चांवल एचएमटी, सीजी सुगंधित, देवभोग, दुबराज, विष्णुभोग आदि का विक्रय किया। आत्मा योजनांतर्गत गौठान ग्राम के महिला समूह द्वारा जैविक कीटरोधक का निर्माण किया गया है जिसका विक्रय प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर किया गया। इस दौरान नीमाó, ब्रम्हाó, अग्नेयाó, बीजामृत, वर्मी वॉस, वर्मी कम्पोस्ट आदि का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। विकासखंड छुईखदान के वनाचंल ग्राम कोपरो के कृषक समूहों द्वारा कोदो चांवल, रागी चांवल, रागी का आटा एवं वनाचंल ग्राम ढोलपिट्टा के शहद संग्रहक समूह के आरूग शहद का प्रदर्शनी में विक्रय किया गया। विकासखंड छुरिया के ग्राम सोमाझिटिया के कृषक  खोमलाल देवांगन एवं कातलवाही डोगरगढ़ के कृषक  जीवन जंघेल द्वारा जैविक चांवल, गेहूं, काला गेहूं, मोतीजीरा गेहूं, काली नमक चांवल, जैविक प्रोम, गोबर से निर्मित काउडंग पेन्ट, आर्गेनिक फास्टफेट आदि उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शनी किया गया। उप संचालक कृषि  जीएस धु्रर्वे के मार्गदर्शन में  विभागीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।

गरियाबंद /शौर्यपथ/

गरियाबंद जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, के लिए शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्टमेट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर आनलाईन की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु 30 नवम्बर 2021 तक किया जा सकता है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2021 तक, सेंक्शंन आर्डर लॉक करने की तिथि 20 दिसम्बर 2021 तक और शासकीय एवं अशासकीय संस्था को जारी करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2021 तक निर्धारित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

जगदलपुर /शौर्यपथ/

  कमिश्नर  जीआर चुरेन्द्र ने आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने पिछले लगभग डेढ़ साल से आश्रम-छात्रावासों के बंद रहने के कारण सभी आश्रम-छात्रावासों की साफ-सफाई एवं रंगरोगन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक माह आयोजित कर बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन संस्थाओं में अनिवार्य रुप से किचन गार्डन की स्थापना करने के संबंध मंे भी निर्देशित किया। 

कमिश्नर ने विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करने के साथ ही विद्यार्थियों को श्रमदान और वृक्षरोपण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। आश्रम-छात्रावासों में फलदार पौधों के साथ ही छांवदार, इमारती व सौन्दर्य बढ़ाने वाले पौधों को रोपने के साथ ही जीवन में वृक्षों के महत्व के संबंध में बच्चों को नियमित रुप से जागरुक करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा के लिए आश्रम-छात्रावास के समीप मैदान विकसित करने के निर्देश भी दिए। आश्रम-छात्रावासों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के साथ ही आवश्यकता अनुसार शौचालय का निर्माण करने के निर्देश भी कमिश्नर  चुरेन्द्र द्वारा दिए गए।

जगदलपुर /शौर्यपथ/

  कमिश्नर  जीआर चुरेन्द्र ने आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने पिछले लगभग डेढ़ साल से आश्रम-छात्रावासों के बंद रहने के कारण सभी आश्रम-छात्रावासों की साफ-सफाई एवं रंगरोगन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन प्रत्येक माह आयोजित कर बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन संस्थाओं में अनिवार्य रुप से किचन गार्डन की स्थापना करने के संबंध मंे भी निर्देशित किया। 

कमिश्नर ने विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करने के साथ ही विद्यार्थियों को श्रमदान और वृक्षरोपण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। आश्रम-छात्रावासों में फलदार पौधों के साथ ही छांवदार, इमारती व सौन्दर्य बढ़ाने वाले पौधों को रोपने के साथ ही जीवन में वृक्षों के महत्व के संबंध में बच्चों को नियमित रुप से जागरुक करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा के लिए आश्रम-छात्रावास के समीप मैदान विकसित करने के निर्देश भी दिए। आश्रम-छात्रावासों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के साथ ही आवश्यकता अनुसार शौचालय का निर्माण करने के निर्देश भी कमिश्नर  चुरेन्द्र द्वारा दिए गए।

दन्तेवाड़ा /शौर्यपथ/

कलेक्टर  दीपक सोनी आज सुबह टेकनार रोड पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से मिट्टी के दीए खरीदे। इस दौरान उन्होंने मिट्टी के दीए बेच रहे ग्रामीणों से बातचीत की। कहा उन्हें दिए बेचने में कोई तकलीफ-परेशानी तो नहीं होती। पूछा कि बाजार मे उन्हें कोई समस्या तो नही है। कलेक्टर सोनी ने बताया कि उन्होंने दीपावली पर्व पर बाजार से स्वयं मिट्टी के दीए खरीदे हैं। इसका उपयोग किया जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से भी मिट्टी के दीए का उपयोग करने की बात कही। ताकि इस लघु कुटीर उद्योग में लगे परिवारों की आय में वृद्धि हो सके। मिट्टी के दीए का उपयोग हर किसी को करना है। यह पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर है। उल्लेखनीय है कि स्वयं मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस पर्व के अवसर पर स्थानीय कुम्हारों, बुनकरों, हस्तशिल्पों, स्व-सहायता समूहों, कारीगरों के हाथों से बनी हुई वस्तूएं उपयोग में लाने की अपील की है। इस बार ऐसी व्यवस्था भी की गई है कि स्थानीय निर्मित सामग्रियों को बेचने के लिए जगह उपलब्ध हो और कोई कर या शुल्क न लिया जाए।

दन्तेवाड़ा /शौर्यपथ/

राज्य शासन द्वारा पटाखों को फोड़ने की अवधि 02 घंटा निर्धारित की गई है। दीपावली पर रात्रि 08 बजे से रात्रि 10 बजे तक, छठ पूजा प्रातः 06 बजे से प्रातः 08 बजे तक, गुरू पर्व रात्रि 08 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा नया वर्ष/क्रिसमस में रात्रि 11.55 बजे से रात्रि 12.30 बजे तक पटाखा फोड़ने की अनुमति होगी। उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुरूप कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूव्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल लाईसेंस्ड ट्रेडर्स द्वारा की जा सकेगी। केवल उन्हीं पटाखों को उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा सकेगा, जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरीज पटाखे अथवा लडि़यों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण प्रतिबंधित किया गया है। पटाखों के ऐसे निर्माताओं का लाईसेंस भी रद्द करने के निर्देश दिये गये हैं, जिनके द्वारा पटाखों में लिथीयम, आर्सेनिक, एन्टिमनी, लेड एवं मर्करी का उपयोग किया गया है। ऑनलाईन अर्थात ई-व्यापारिक वेबसाईटों जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजॉन आदि से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर  दीपक सोनी ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केवल हरित पटाखों का विक्रय एवं उपयोग सुनिश्चित किया जावे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)