Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

  सभी के साथ जंगल में रहने वालों की भी चिंता जरूरी: मुख्यमंत्री बघेल
भारत सरकार के विशेष सचिव ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कहा ‘अन्य राज्यों से बेहतर कार्य छत्तीसगढ़ में हुआ‘
मुख्यमंत्री ने मृदा एवं जल संरक्षण विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय परामर्शी कार्यशाला का किया शुभारंभ

   रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार शाम रायपुर में मृदा एवं जल संरक्षण विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय परामर्शी कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित है लेकिन सभी के साथ जंगल में रहने वालीे लोगों की चिंता भी जरूरी है।
   मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भू-जल स्तर पर्याप्त होना चाहिए। हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में नरवा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए वनांचल में 1 करोड़ 19 लाख संरचनाओं का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान वे जहां भी गए सभी से इस योजना के संबंध में जानकारी ली, तो सभी का एक ही जवाब मिला नरवा योजना अच्छी है। हर जगह आदिवासियों ने नरवा योजना को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव के लोग और वनसंरक्षकों की दोस्ती हो गई है। आदिवासी और वनांचल में रहने वाले लोग वन विभाग को अपना दुश्मन नहीं मानते। वन विभाग के अधिकारी जंगल जाते है तो लगता है, हमारे लिए कोई नई योजना आयी है, छत्तीसगढ़ में यह परिवर्तन आया है।
  मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल में ऐसे वृक्ष लगाएं जो वनांचल में रहने वालों के लिए लाभदायक हो। जंगल में फल देने वाले वृक्ष जरूर लगाने चाहिए। इसके साथ ही इनकी बिक्री की व्यवस्था भी होनी चाहिए। वन विभाग सिर्फ जंगल का अभिभावक नहीं बल्कि वहां रहने वाले लोगों का भी अभिभावक है। ऐसे आपसी संबंध विकसित करने में हम सफल रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फलदार वृक्षों को बढ़ावा देने से आमदनी बढ़ेगी, हरियाली रहेगी और जंगल भी बचे रहेंगे।
   मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय ऑक्सीजन के महत्व का पता चला। छत्तीसगढ़ से देश के कई इलाको में ऑक्सीजन पहुंचायी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 67 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी हो रही है। जिससे लघु वनोपज संग्राहकों को लाभ अर्जित हो रहा है।
  भारत सरकार में वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव एवं महानिदेशक चन्द्रप्रकाश गोयल ने मृदा एवं जल संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला में छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में भूमि एवं जल संरक्षण में बेहतर कार्य हो रहा है। कार्यशाला में देश भर के वानिकी विशेषज्ञ शामिल हुए और छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित एवं सवंर्धित करने पर चर्चा हुई।
  इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव शिशुपाल सिंह सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव एवं महानिदेशक हैं  चंद्र प्रकाश गोयल, राष्ट्रीय कैम्पा के सीईओ सुभाष सिंह, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ वी. श्रीनिवास राव, सहित देश भर से आए वानिकी विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

मोहला / शौर्यपथ / कलेक्टर एस जयवर्धन ने मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राहियों की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों का कौशल प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण और प्लेसमेंट में सहायता प्रदान किया जाना है। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं जनपद स्तर पर विभिन्न व्यवसायों की उपलब्धता के आधार पर प्रशिक्षण देना है। इसके लिए संबंधित विभाग को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उप संचालक कौशल विकास विभाग द्वारा कौशल प्रशिक्षण के विभिन्न ट्रेड के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग  हेमंत ठाकुर,  एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित योगी, रोजगार अधिकारी एसव्ही राजोरिया, जनपद सीईओ चौकी बीपी चुरेन्द्र, मोहला सीईओ गोपाल कंवर, मानपुर सीईओ  डीडी मंडले, तहसीलदार चौकी  मनोज रावटे, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुषमा मंडावी सहित अन्य अधिकारी एवं बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थी उपस्थित थे।

   मुंगेली / शौर्यपथ / जिला मुंगेली में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया गोयल का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला स्थानांतरण होने पर आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित विदाई सह सम्मान कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि श्रीमती गोयल ने अपने जिम्मदारियों व दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी में संवेदनशीलता, दूरदर्शिता, कार्यकुशलता सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गोयल जब पथरिया एसडीएम थी तो प्रत्येक कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ किया। जो काफी सराहनीय है।
          कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों का एक जिला से दूसरे जिला में स्थानांतरण होना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन स्थानांतरण के पश्चात जिस जिले में प्रिया जा रही है, उस जिले को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल के द्वारा कड़ी मेहनत और पूरी लगन से किए गए कार्य की सराहना भी की। अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती गोयल बहुत सक्षम और काबिल अधिकारी है। इसका लाभ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को मिलेगा।
           जिला पंचायत सीईओ श्री डी. एस. राजपूत ने कहा कि जिले में श्रीमती प्रिया गोयल ने जो सुझबुझ, समझ और पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय रूप से कार्य किया है, वह बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम को संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। श्रीमती प्रिया गोयल ने कहा कि मुंगेली जिला में लगभग साढ़े तीन साल कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान कलेक्टर का मार्गदर्शन सभी कार्यों में मिलता रहा। सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम के समापन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती गोयल को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आंनद डोंगरे और श्री अजीत पुजारी ने आमजनों की समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में आयोजित जनदर्शन में कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। वहीं कई समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। जनदर्शन में 158 से अधिक लोगों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
               ग्राम नथेलापारा के नेमिनबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पतालकुंडी के रमेश कुमार ने ग्राम में सीसीरोड निर्माण कराने, ग्राम लगरा के बलराम सोनकर ने नहर निर्माण में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम टिहुलाडीह के कलीराम सोनवानी ने वंश वृक्ष व मूल निवास बनवाने, ग्राम घनाघाट के अनिता यादव ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिलाने, अंजू पटेल ने आवास व शौचालय योजना का लाभ दिलाने, बिप्ती यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम गोल्हापारा के रामजी फौजी ने ग्राम मेघापारा के शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने, ग्राम कैथ नवागांव के रहस ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम हरदी के सदाराम ने अपनी भूमि का व्यवस्थापन कराने, ग्राम डोडा के निर्मलाबाई ने मुक्तिधाम एवं बाजार शेड निर्माण कराने, ग्राम अमलीडीह के तबस्सुम ने श्रम विभाग की योजनाओं से लाभांवित करने संबंधी आवेदन सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में आवेदकगण उपस्थित थे।

  - ग्रामीण अर्थव्यवस्था बन रही मजबूत
-  विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा गौठानों का अवलोकन कर किए जा रहे भ्रामक तथ्य प्रस्तुत, जो कि वास्तविकता से भिन्न
- 424 गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत नियमित रूप से की जा रही गोबर खरीदी
- वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से अब तक स्वसहायता समूहों को कुल 3 करोड़ 93 लाख रूपए से अधिक लाभांश राशि का किया गया भुगतान

        राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन की सुराजी गांव योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में एक जागृति आयी है और किसानों के जीवन में परिवर्तन एवं खुशहाली आयी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिला राजनांदगांव अंतर्गत कुल 407 ग्राम पंचायतों में 424 गौठान स्वीकृत हैं। जिनमें 414 ग्रामीण क्षेत्रों एवं 10 शहरी क्षेत्रों में गौठान स्वीकृत हैं। सभी गौठानों में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत नियमित रूप से गोबर खरीदी की जा रही है। अब तक कुल 16004 गोबर विक्रेताओं से कुल 605296.66 क्विंटल गोबर का क्रय गौठानों में किया गया है। खरीदे गये गोबर से अब तक कुल 167469.44 क्विंटल जैविक खाद का उत्पादन किया जा चुका है तथा कुल 130047.18 क्विंटल खाद का विक्रय किया जा चुका है। वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से अब तक स्वसहायता समूहों को कुल 3 करोड़ 93 लाख रूपए से अधिक लाभांश राशि का भुगतान भी किया गया है। वर्तमान स्थिति में जिले के कुल 159 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं।
वर्तमान में जिला अंतर्गत विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा गौठानों का अवलोकन किया जा रहा है एवं विभिन्न भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किये जा रहे हैं, जो कि वास्तविकता से भिन्न है। जिला राजनांदगांव में कुल 407 गौठानों हेतु 3 चरणों में स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके अंतर्गत तृतीय चरण के गौठानों में मूलभूत सुविधाओं का कार्य प्रगतिरत है। जिन्हें जल्द से जल्द से पूर्ण कराये जाने हेतु शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। गौठानों में जैविक खाद निर्माण हेतु कृषि विभाग नोडल विभाग है। कृषि विभाग द्वारा स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है एवं आवश्यकतानुरूप समय-समय पर मार्गदर्शन भी प्रदाय किया जाता है। खाद की गुणवत्ता नियंत्रण हेतु सैंपल भी समय-समय पर प्रयोगशाला में प्रेषित किया जाता है। जिले के गौठानों में बिजली एवं पानी की उपलब्धता हेतु विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं समस्त जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है। जिसके अनुसार संबंधित विभागों द्वारा इस हेतु समुचित प्रयास करते हुए कार्य कराये जा रहे हैं। गौठानों में मवेशियों के सूखा चारा की उपलब्धता हेतु किसानों को प्रेरित कर जिला अंतर्गत कुल 101250 क्विंटल पैरादान कराया गया है। साथ ही पैरा के संरक्षण हेतु बेलर मशीन से बंडल तथा पशु विभाग द्वारा पैरा उपचार भी कराया गया है। गौठानों में समूहों के द्वारा सामुदायिक बाड़ी, मत्स्यपालन, मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन, बकरीपालन एवं अन्य आयमूलक आजीविका गतिविधि विभागीय सहयोग से संचालित की जा रही है। जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।

   भिलाई स्टील प्लांट के  कर्मियों की सहकारी संस्था बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने माह अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्त अपने 27 सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी।
सोसाइटी में हुए एक कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक परगनिहा व समस्त पदाधिकारियों ने 1986 से 2001 के बीच बीएसपी की सेवा से जुड़े इन कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी ।
इन रिटायर कर्मियों में प्लेट मिल से भोज कुमार वर्मा, एसके भट्टाचार्य ,जयराम यादव,एपी मिश्रा, ब्लास्ट फर्नेस से नोहर सिंह, अर्जुन सिंह देशमुख, सुदामा मिश्रा, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से दिलीप कुमार लोखंडे, रंजीत कुमार,रविंद्र साहू,डीएस देवांगन,प्लांट वेहिकल पूल से रामनिवास सेंगर, मशीन असेंबली एंड री इंजीनियरिंग शॉप-1 से बी मधुसूदन राव, डी मोहनराव, घुरउ राम उरांव,यशवंत कुमार आठे, रिफ्रैक्टरीज मटेरियल प्लांट से यशवंत कुमार, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से रमेश, टाउनशिप इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल विभाग से बिसौहा राम लारेंद्र, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से सुरेश कुमार गजभिए, ओर हैंडलिंग प्लांट से बसंत कुमार चंद्राकर, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से दयाशंकर सिंह, मेन स्टेप डाउन सब स्टेशन-2 से गोपाल इंगोले, एसीडब्ल्यूई से टी. लक्ष्मैया, फायर ब्रिगेड से बलबीर सिंह तोमर, आरटीएनआर शॉप से राजू लाल और इंस्ट्रूमेंटेशन से फूल चंद्र कुमार साहू शामिल हैं। इन कर्मियों ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए अपना सेवाकाल याद किया।
समारोह में रिटायर सदस्यों की दीर्घ सेवा का सम्मान करते हुए अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत साथी अपने आप को अकेला न समझें, ये सभी साथी हमारे परिवार का पहले भी हिस्सा थे और आगे भी रहेंगे। इस रिटायर साथियों ने अपने जीवन का अनमोल समय भिलाई स्टील प्लांट और हमारी सोसाइटी को दिया है, इनका योगदान हमेशा रेखांकित रहेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक राठौर,आसमां परवीन, संचालक मंडल सदस्यगण विपिन बंछोर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, पूरनलाल देवांगन, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह, नितिशा साहू और वेद प्रकाश सूर्यवंशी और सोसायटी के कर्मियों में पीयुष कर , सुदीप बनर्जी, नारायण साहू, सुरेश कुमार व कमल बोस सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन विपिन बंछोर ने किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा आदर्श इस्पात ग्राम पतोरा में दिनांक 23 मई, 2023 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। इस शिविर में कुल 26 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया, जिसमें 16 पुरूष, 09 महिलाएं तथा 01 बच्चा शामिल था। ग्राम पंचायत भवन में ही शिविर का आयोजन किया गया।
  आदर्श इस्पात ग्राम पतोरा में आयोजित चिकित्सा शिविर में ग्राम सरपंच श्रीमती अंजिता गोपेश एवं सीएसआर मेडिकल टीम की ओर से डॉ ईशा कुजूर, बीपी व शुगर परीक्षण हेतु श्रीमती रेखा देव, फार्मासिस्ट श्री खिलावन कुंभकार, पंजीकरण हेतु श्री शंभू और विभागीय प्रतिनिधि व सीएसआर सहायक श्री ए के सोनी उपस्थित थे।   
      इस शिविर में सामान्य जांच के साथ मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
  उल्लेखनीय है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। बीएसपी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा का लाभ पहुंचाना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन औसतन 1 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों या खनि नगरियों में किया जा रहा है।

  दुर्ग / शौर्यपथ /  सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर सेवाएं विभाग के सहयोग से सिविक सेंटर, इंदिरा प्लेस में स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू आर्ट गैलरी में श्रीमती इंदु चटर्जी द्वारा निर्मित पेटिंग्स की एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 मई 2023 को संध्याकाल मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री एस मुखोपाध्याय द्वारा किया जाना है।

श्रीमती इंदु चटर्जी विगत 20 वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुडी “इशमा” संस्था की संस्थापक हैं। इन्होंने बैंक से सेवा सेवानिवृत्ति के बाद अपने शौक को पूरा करने हेतु चित्रकला को फिर से अपनाया। इनकी एकल चित्रकला प्रदर्शनी, स्थानीय विमानतल में 4 से 5 बार की गई। श्रीमती चटर्जी ने बताया कि कलाप्रेमियों द्वारा दी गई प्रतिक्रियांए उन्हें बेहद प्रोत्साहित करती है।

गौरतलब है कि विश्व की सबसे बड़ी रंगोली में श्रीमती इंदु चटर्जी का नाम लिम्का बुक में भी दर्ज है। इन्होंने सेंट्रल जेल के महिला प्रकोष्ठ में महिलाओं की काउंसलिंग करने के साथ विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण भी दिया। स्थानीय रायपुर रेलवे स्टेशन के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए काम किया। श्रीमती चटर्जी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर के तत्वाधान में महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त (2010) एवं माननीय मुख्य मंत्री श्री रमन सिंह (2010) द्वारा सम्मानित हो चुकीं हैं।  

यह तीन दिवसीय इस चित्रकला प्रदर्शनी 25 से 27 मई 2023 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम जनता के दर्शनार्थ खुली रहेगी।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला देवांगन समाज के तत्वावधान में आगामी 18 जून 2023 रविवार को दुर्ग जिले के सभी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों…

  रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि संसद के नये भवन का लोकार्पण देश की महिला राष्ट्रपति जो आदिवासी समाज से आती है श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों करवाया जाना चाहिये। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की आधी आबादी महिलाओं के साथ देश की आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में संसद भवन का लोकार्पण उनके हाथों से ही होना चाहिये। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मांग किया है कि राष्ट्रपति भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना चाहिये। राष्ट्रपति देश की संविधानिक प्रमुख है। उनके हाथों संसद भवन का लोकार्पण संसद की गरिमा के अनुरूप भी होगा।
   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आदिवासी वर्ग से है उनका केवल पद पर बैठना ही पर्याप्त नहीं है। राष्ट्रपति पद की गरिमा के अनुरूप उनका महत्व और सम्मान भी होना चाहिये। प्रधानमंत्री आत्ममुग्धता से बाहर निकल कर खुद पहल करके संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति को आमंत्रित करें। यह देश का आदिवासी समाज तथा महिलाओं की भावनायें है कि राष्ट्रपति के हाथों ही संसद की नई इमारत लोकर्पित हो, प्रजातंत्र में जनभावनायें सर्वोपरि होती है अतः केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिये।  

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)