Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

   दुर्ग । शौर्यपथ ।  कलेक्टर  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में साप्ताहिक सीमा की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रम विभाग के संबंधित अधिकारी से बाल श्रम से संबंधित विषय पर जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों का भौतिक सत्यापन करने के लिए उपस्थित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया की यदि कोई औद्योगिक संस्थान बाल श्रम निषेध अधिनियम का उल्लंघन करते हुए बच्चों से काम करवा रहा है, तो उस स्थिति में अधिकारी उस संस्था के उपर वैधानिक कार्यवाही करें। इसके अलावा उन्हांेने विगत समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन व प्रगति पर जानकारी ली। उन्हांेने लक्ष्य अनुरूप सतत् मॉनिटरिंग और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वीकृत कार्य, प्रगति रत कार्य व अप्रारंभ की कार्यों की जानकारी मुहैया कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। 

           उन्होंने अधिकारियों से कहा की सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को निश्चित समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। समस्त जिला स्तरीय अधिकारी इस बात का ध्यान रखें, नागरिकों की मूल भूत आवश्यकता की पूर्ति करना जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को पशुधन के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे और पानी व शेड की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया । अगामी खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में बीज व खाद्य की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा बैठक में पीजीएन, जन चौपाल व जन शिकायत में आए लंबित आवेदनों पर विभागवार विस्तृत चर्चा की गई।

           बैठक में अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम भिलाई  रोहित व्यास, प्रशिक्षु आईएस  लक्ष्मण तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर विनय सोनी, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा  बृजेश सिंह क्षत्रिय, आयुक्त नगर निगम रिसाली  आशीष देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई चरौदा  अजय त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

  दुर्ग । शौर्यपथ । एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र जेवरा केन्द्र क्रमांक 01, रसमड़ा केन्द्र क्रमांक 05 में सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण में कार्यालयीन समय में 06 जून 2023 तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

आंदोलन की सफलता को लेकर बीजेपी कार्यालय में हुई बैठक कहा पानी की व्यवस्था देने में महापौर विधायक फैल..

     दुर्ग। शौर्यपथ ।  शहर में लगातार पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों की परेशानी को लेकर भाजपा द्वारा कल 24 मई भाजपा पार्षदों ने आंदोलन का ऐलान किया है जिसकी की तैयारी को लेकर आज बीजेपी कार्यालय में भाजपा पार्षदों की संयुक्त बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की प्रमुख उपस्थिति व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की भ्रष्ट नीतियों के चलते शहर के लोगो को हो रही पानी की संकट को लेकर कल बुधवार की नागरिकों से जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन का निर्णय लेते हुए आंदोलन की सफलता की रणनीति बनाया गया इस अवसर पर बैठक में जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,डॉ देवनारायण तांडी वरिष्ठ पार्षद गायत्री साहू देवनारायण चंद्राकर नरेंद्र बंजारे चंद्रशेखर चंद्राकर काशीराम कोसरे,अरुण सिंह,नरेश तेजवानी ओमप्रकाश सेन मनीष साहू अजीत वैद्य चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन कविता तांडी शशि साहू पुष्पा गुलाब वर्मा कुमारी साहू हेमा शर्मा योगेंद्र साहू राकेश साहू जगदीश शर्मा सभी पार्षद उपस्थित थे। 

        इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सभी पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग निगम सहित पूरे प्रदेश में शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गई है पानी बिजली जैसी आवश्यकताओं को भी कांग्रेस सरकार में पूरा नहीं कर पाई है और यह समस्या दुर्ग में और ज्यादा है यहां विधायक व महापौर पूरी तरह से निष्क्रिय है इसलिए भाजपा के सभी पार्षद शहर की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर विधायक अरुण वोरा व महापौर बाकलीवाल के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद कर ताकि शहर की जनता को उनकी कार्यशैली व निक्कमेपन से अवगत हो सके नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा शिवनाथ नदी इंटकवेल के चारो मोटर पंप की क्षमता खत्म लंबे समय से खत्म हो गई है जिसके चलते 42 एम एल डी फिल्टर प्लांट तक तेजी से पानी नहीं पहुंचने के कारण पानी टंकिया नहीं भर पा रही है और आधे भरे टंकी से नल खोलने के कारण पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है और ईस समस्या से निजात के लिए 1करोड़ 60लाख की राशि से चारो मोटर बदला जाना है जिसे बदलना अभी तक संभव नहीं हुआ है जिसका खामियाजा अब शहर की जनता भुगत रही है और पानी के लिए भीषण गर्मी में लोग भटक रहे है और इसकी पूरी जिम्मेदारी विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की है जिन्होंने समय रहते नए मोटर पंप की व्यवस्था नहीं करवा पाया और पानी पानी के लिए दर दर भटक रही है लेकिन भाजपा पार्षद अब चुप नही बैठेगी बल्कि महिलाओ को लेकर निगम के खिलाफ हल्ला बोलेगी पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा की पानी की समस्या अनेक वार्डो में विकराल हो गई है जबसे शहर की जनता का दुर्भाग्य है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अमृत मिशन के तहत 153 करोड की राशि देने के बाद भी कांग्रेस शासित निगम परिषद के भ्रष्ट नीतियों व विधायक अरुण वोरा के संरक्षण में पूरी योजना कहां ध्वस्त हो गई है और लोगों को पीने की पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है कई वार्ड में पानी वितरण में भी भेदभाव किया जा रहा है शहर के मठ पारा वार्ड राजीव नगर वार्ड गया नगर,राम नगर विजय नगर,शक्ति नगर,कचहरी वार्ड,रायपुर नाका बोरसी जैसे बड़े वार्डो में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे है निगम टैंकर तक की व्यवस्था नही करा पा रही है इन सब मुद्दों को लेकर कल हम सभी निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रमक रूप से हल्ला बोलेंगे ।

   दुर्ग । शौर्यपथ।  शहर के विभिन्न वार्डो में लगातार पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों की परेशानी को लेकर भाजपा पार्षदों द्वारा वार्ड वासियों के साथ आगामी 24 मई बुधवार को नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा विगत एक पखवाड़े से भीषण गर्मी में कई वार्डों में पानी की भारी किल्लत हो रही है अनेक वार्डो में तो बूंद भर पानी नही पहुंच रहा है किंतु फिर भी विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल से लेकर पूरा निगम प्रशासन मूकदर्शक बने हुए है इसको को लेकर नागरिक बेहद आक्रोशित है और ईस मुद्दे को लेकर भाजपा पार्षदों ने आंदोलन का ऐलान किया है इस संबंध में भाजपा पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने कहा है कि उनके गया नगर वार्ड में तो बारह महीने लो प्रेशर की शिकायत रहती है किंतु गर्मी आते ही लोगो की परेशानी और बढ़ जाती जब अनेक घरों में बूंद भर भी पानी नही टपकता किंतु अभी 15दिनों से पूरे वार्ड में हालत बेहद खराब हो गया है और वार्ड के कई गलियों में थोड़ा भी पानी नही पहुंच रहा है और टैंकर से भी पानी की किल्लत दूर नही हो पा रहा है शिकायत के बाद कोई कार्यवाही नही हो रही है लोग टैंकर के लिए भी इंतजार करने लगे है जिसके लोग आंदोलन के लिए बाध्य हो गए है।

        इसी प्रकार वार्ड 12 में भी लोग पानी की संकट से जूझ रहे है वार्ड पार्षद अजीत वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत मिशन के तहत वार्ड में नई पानी टंकी बने कई महीने हो गए है फिर भी वार्ड के लोगो को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है गजानंद विजय नगर में कई घरों में पानी नहीं आ रहा है इसी प्रकार वार्ड 17 में भी लोग कई दिनों से पेय जल संकट से जूझ रहे है वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर ने बताया कि शक्ति नगर स्थित पानी टंकी के आधे अधूरे भरने के कारण पूरे वार्ड पानी की किल्लत बनी हुई है ईस समस्या को लेकर विधायक महापौर से लेकर कलेक्टर व आयुक्त सभी दिया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है विरोध के दो दिन तक प्रेशर बढ़ा दिया फिर वही हालत है इसी प्रकार कचहरी वार्ड 38 में भी नई टंकी का लाभ नहीं मिल पा रहा है पूरा वार्ड में कई क्षेत्र के लोग जलसंकट से जूझ रहा है और लोग पानी के लिए तरस रहा है इस तरह की समस्या शहर के कई वार्डो में है किंतु सत्तासीन कांग्रेसी परिषद के जिम्मेदार नेताओ व अधिकारियों को कोई फर्क नही पड़ रहा है जिससे कुपित जनता अब सड़क पर उतरने का मन बना ली है जिसे देखते इस मुद्दे को लेकर भाजपा पार्षदों ने आगामी 24मई को नगर निगम के खिलाफ जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

भिलाई। शौर्यपथ ।  नगर निगम भिलाई जोन 4 क्षेत्र के वार्ड 49 सुभाष नगर न्यू खुर्सीपार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड का दौरा किया और लोगों से भेंट मुलाकात की। भेंट मुलाकात के दौरान कल रात हो गया था,वे वार्ड में ही लोगों से मिल रहे थे। तभी एक परिवार ने विधायक श्री यादव से अपने घर में पूरे परिवार के साथ बैठकर भोजन के लिए आग्रह किया। वे इतने प्रेम, आदर भाव और सम्मान भोजन के लिए कहा कि विधायक उन्हें मना नहीं कर पाए। एक सामान्य आम नागरिक के आग्रह पर उ के परिवार के साथ जमीन पर बैठकर विधायक श्री यादव ने बड़े ही और हर्ष से भोजन किया। घर मे रोटी और चौलाई भाजी की सब्जी बनी थी। विधायक श्री यादव ने भी चौलाई भाजी और रोटा का स्वाद चखा। 

विधायक श्री यादव ने पूरे परिवार का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा इतना अपना पन, इतना प्रेम उन्होंने जो दिया है। माता के हाथ की रोटी और सब्जी में इतना प्यार और आशीर्वाद है। इस भोजन को ग्रहण कर वे धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि इस प्रेम और सम्मान का वे कभी कर्ज चुका नहीं पाएंगे। परिजनों ने विधायक से कहा कि आप का सौम्य,सुंदर, निर्मल व्यक्तित्व हम सब का दिल जीत लिया। जमीन पर बैठक कर बड़े प्यास से भोजन किये। एक आम नागरिक की तरह उनका व्यवहार, विधायक होते हुए भी को घमंड नहीं,सब से विनम्रता से पेश आना, सब की मदद करना। बड़ी बात है। 

भेंट मुलाकात के दौरान लोगों से मिले उनका हालचाल जाना वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद लिए। वार्ड युवाओं को गले लगाया। 

वार्ड भ्रमण के दौरान वे माँ काली के मंदिर पहुंचे। दर्शन किए सभी की खुशहाली की कामना की। 

 इस दौरान वार्ड में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें वार्ड के युवा महिला व वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि सभी उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक यादव वाक्य स्कूली छात्र छात्राओं से भी मिले उनसे पढ़ाई के बारे में चर्चा की और स्कूलों में सुविधाओं की जानकारी ली सभी आत्मा निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि उनके स्कूल में बहुत अच्छी पढ़ाई होती है पूरे स्कूल में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाया जाता है शहर मैडम भी बहुत अच्छे हैं स्कूल में भी काफी सुविधाएं और डेवलपमेंट किए गए हैं।

सभी से विधायक शहर और वार्ड के विकास पर चर्चा की। । वार्ड के कुछ नागरिकों ने बैठक में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं व मांग भी रखी। तब विधायक देवेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का तत्काल निराकरण करे।

विधायक देवेंद्र यादव साथ ही लोगों ने की विकास पर चर्चा

 जनहितकारी पट्टा योजना का लाभ दिलाने की मांग की तो कुछ लोगों ने की। पेंशन नहीं मिले व कुछ लोगों ने राशन कार्ड जैसी योजनाओं के लाभ के लिए लोगों ने उनका आभार जताया। तब विधायक ने उन्हें कहा कि सभी को शासकीय योजनाओं का मिलना चाहिए। वार्ड में जो भी समस्या हो उससे उन्हें अवगत करवाते रहे। उनकी समस्याओं का वे जल्द निराकरण करेंगे। 

भेंट मुलाकात के दौरान वार्ड के नागरिको ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और कहां की बीते कई सालों से वे गंदगी और सीवरेज लाइन की समस्या से जूझ रहे थे। वर्षों से सीवरेज लाइन जाम था। कीचड़ और गंदगी की बदबू से सब परेशान थे, लेकिन अब यह समस्या भी पूर्ण रूप से धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सीवरेज लाइन को बदलकर नया पाइप लाइन लगाया जा रहा। नया सिस्टम बनाया जा रहा है जिससे अब लोग साफ और स्वच्छ माहौल में रह रहे हैं। इसके लिए लोगों ने धन्यवाद किया। साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र के सभी सड़कों का सीमेंटीकरण भी किया गया है। खुर्सीपार में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। इससे लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है।इसके लिए भी उन्होंने विधायक श्री यादव का आभार जताया।

*भारत सरकार के विशेष सचिव ने की छत्तीसगढ़ के कार्यों की तारीफ*

*छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों की अपेक्षा भूमि एवं जल संरक्षण में हो रहा बेहतर कार्य-श्री चन्द्र प्रकाश गोयल*

*केंद्रीय वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव एवं महानिदेशक हैं श्री चंद्र प्रकाश गोयल*

*मृदा एवं जल संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला में की छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ*

    रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में मृदा एवं जल संरक्षण के राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित लेकिन जंगल मे रहने वाले लोगों की भी चिंता जरूरी कोरोना के समय ऑक्सीजन का महत्व पता चला छत्तीसगढ़ ने देश के कई इलाकों में ऑक्सीजन पहुँचाई । आज छत्तीसगढ़ में 67  प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी हो रही । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के साथ जंगल को भी पानी की जरूरत है जिसके लिए ग्राउंड वाटर लेवल पर्याप्त होना चाहिए । छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ में नरवा के एक करोड़ 19 लाख स्ट्रक्चर बनाए गए हैं । मैं जहां भी गया और सभी से सबसे अच्छी योजना के बारे पूछा तो एक ही जवाब मिला नरवा योजना हर जगह आदिवासियों ने नरवा योजना को सराहा । आज गांव के लोग और वन रक्षकों की दोस्ती हो गयी है । आज आदिवासी और वनांचल में रहने वाले वन विभाग को अपना दुश्मन नहीं मानते आज वन विभाग के अधिकारी जंगल जाते हैं तो लोगों को लगता है हमारे लिए कोई नई योजना आयी है । यह परिवर्तन आया है छत्तीसगढ़ में । 

दुर्ग । शौर्यपथ । “कला – साहित्य अकादमी” द्वारा जून माह में “रवींद्र निकेतन ,हुडको कालीबाड़ी” के सहयोग से “विश्व संगीत दिवस” तथा प्रतिमाह नाट्य…

   रायपुर । शौर्यपथ ।   छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा माननीय श्री आर एन वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग रायपुर में लगातार दो दिनों तक दिनांक 22/05/23 से 23/05/2023 को पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के आवेदन पर जनसुनवाई कर राहत पहुंचाया गया इसके तहत श्रीमती ऐश्वारी सिन्हा ग्राम प्रोड़ के द्वारा प्रस्तुत आवेदन बाबत उसके पति देवकांत सिन्हा के सेवापुस्तिका में नाम दर्ज कराने का विवाद था। पति पत्नी दोनो के परिवार के बुजुर्ग लोगो को बुलाकर उनके सामने में समझाईस दिया गया एवं दोनो पक्षकार समझाईस से सहमत होते हुए आगामी पेशी में लिखित समझौता नामा पेश करने का आश्वासन दिया। दूसरा प्रकरण संदीप ताम्रकार जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ विभाग बीजापुर का राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के मिशन संचालक के विरुद्ध शिकायत था कि उनके गोपनीय चरित्रावली में गलत तरीके से दुर्भावना पूर्वक विपरित टिप्पणी लिखकर उसको मिलने वाला 5 प्रतिशत इंक्रीमेंट रोक दिया है मिशन संचालक की ओर से डॉक्टर एस. के. पाम भोई उपस्थित होकर इस बात को स्वीकार किए कि आवेदक के सी. आर. में विपरित टिप्पणी का कोई आधार नहीं है एवं आवेदक को प्रति वर्ष मिलने वाला 5 प्रतिसत इंक्रीमेंट आयोग के द्वारा निर्देश दिए जाने पर प्रदत्त किए जायेगा। तीसरा प्रकरण भुनेश्वर प्रसाद महतो ब्यूरो प्रमुख प्रखर समाचार कोरबा का जे. एस. पैकरा सहायक आंतरिक लेखा परीक्षक एवं करारोपण अधिकारी कार्यालय उपसंचालक पंचायत कोरबा के विरुद्ध अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत झूठे प्रकरण में शिकायत कर परेशान करने के संबद्ध में था दोनो पक्षकार को बुलाकर समझाईस दिया गया दोनो पक्षकार सहमत होते हुए लिखित में आपसी समझौता राजी नामा पेश किया जिससे प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। चौथा प्रकरण मुनेश्वर सिंह केसर जशपुर का रमेश दास महंत रायगढ़ के विरुद्ध कार की क्षति पूर्ति राशि नहीं देने के संबद्ध में था अनावेदक को आगामी तिथि में सुनवाई हेतु आहूत करने का निर्देश दिया गया है पांचवा प्रकरण डाक्टर पी.सी. ताम्रकार वरिष्ठ व्याख्यता शासकीय पॉलीटेक्निक बजरंग बाजार रायपुर का व्यख्याता से विभाध्याक्ष पर पदोन्नति से वांछित किए जाने के संबद्ध में था प्रकरण में संचालक, डी पी आई के प्रतिनिधि के रूप में जी एल एन दुर्गा प्रसाद उपस्थित होकर आगामी पेशी में जवाब पेश करने समय मांगा एवं यह बताया कि आवेदक डॉक्टर पी. सी ताम्रकार पदोन्नति का पात्रता रखता हैं आगामी पेशी में सुनवाई कर निराकरण किया जाएगा छटवा प्रकरण जितेंद्र कुमार गहवाई नेत्र सहायक अधिकारी कार्यालय मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी बिलासपुर का डॉक्टर अनिल गुप्ता सिविल सर्जन बिलासपुर के विरुद्ध आर्थिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के संबद्ध में था। सुनवाई के दौरान यह पता चला की आवेदक ने इसी विषय पर माननीय हाईकोर्ट पर भी याचिका दायर कर रखा हैं प्रकरण को निरस्त किया गया हैं, सातवा प्रकरण नोलेश्वर प्रसाद जायसवाल कोरबा का एस. ई. सी. एल द्वारा अधिग्रहित जमीन के एवज में नौकरी से वांछित किए जाने के संबद्ध में था प्रकरण में एस. ई.सी. एल कोरबा के एरिया पर्सलन मैनेजर उपस्थित हुए एवं आश्वस्त किए कि आवेदक के परिवार के अन्य लोगो का सहमति पत्र प्रस्तुत करने पर आवेदक को कम्पनी में नौकरी दिया जाएगा। आवेदक को परिवार के अन्य सदस्यों का सहमति पत्र आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया।

आयोग के बैठक में प्रथम दिन आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू जी भी उपस्थित रहे दूसरे दिन आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री आर. एन. वर्मा जी सदस्य श्रीमती किरण सिन्हा, श्री साधुचरण यादव उपस्थित रहे। आयोग में प्रस्तुत होने वाले आवेदनों का निपटारा सिघ्रतिशीघ्र करने का प्रयास निरंतन जारी है।

प्रदेश से प्रभारी बनाए गए तमाम भाजपा नेताओं ने किया गौठानों का निरीक्षण*

       दुर्ग। शौर्यपथ । चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान अंतर्गत भाजपा नेताओं की टीम दूसरे और तीसरे दिन दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले मंडलों के गांव गांव के गौठानों में पहुंची। गौठान का अवलोकन करने वालों में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व संसदीय सचिव एवं व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, भिलाई पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू सक्रिय रहे।

लोकसभा सांसद विजय बघेल पाटन ने उत्तर पाटन एवं दक्षिण पाटन मंडल के भरर, जामगांव आर, कुम्हली, बेलौदी के गौठानों के अवलोकन के दौरान वहां पर भारी अनियमितता पायी। वहां के गौठानों में न गाय, न गोबर, न चारा नजर आया। गौठानों में कोई व्यवस्था नहीं मिली। गौठानों की दुर्दशा देखने के बाद सांसद विजय बघेल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने शराब घोटाले की तरह गोबर और चारा घोटाला किया है, जिस प्रकार ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट बनाकर कोल, रेत, शराब घोटाले किये गए हैं, उसी तर्ज पर संगठित गौठानों घोटाला किया गया है। अवलोकन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बोरी लिटिया मंडल के गोठानों में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने निरीक्षण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों की आड़ में 1300 करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह कहना कि गर्मी में गौठानों में गाय नहीं रहती, अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि भाजपा घोटाले के जो भी आरोप लगा रही है वह सही है और मुख्यमंत्री ने भी उसे स्वीकार किया है। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि गाय अगर गौठानों में नहीं रहती है तो क्या इन्होंने जो 1300 करोड़ के घोटाले किए हैं, वह सारे पैसे केवल ठंड के मौसम के लिए प्रावधान किया था क्या? उन्होंने कहा अगर गौठानों में गाय नहीं रहती है तो क्या भूपेश बघेल मानते हैं कि गर्मी में खरीदे गए गोबर में उन्होंने बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। जितेंद्र वर्मा ने सवाल किया कि अगर गर्मियों में गाय गौठानों में नहीं रहती है तो फिर शेड किस लिए बनाया गया है और क्या गर्मियों में गोबर खरीदी नहीं होती है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि गर्मियों में गाय नहीं रहती है साफ तौर पर यह बताता है कि इन महीनों में जो गोबर की खरीदी दिखाई जाती हैं वह गोबर केवल कागज पर खरीदा जाता हैं और उस पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अहिवारा विधानसभा के जेवरा सिरसा मंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने ग्राम ननकठी, बोड़ेगांव, रवेली अरसनारा, कचांन्दुर, समोदा के गोठान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने गौमाता के साथ भी भ्रष्टाचार किया है, इस सरकार का विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में गोठानों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया, उसके बाद चारा के नाम पर भ्रष्टाचार कर उसे भी खा गए। गायें सड़कों पर भूखी घूम रही हैं। गोबर खरीदी में घोटाला किया गया और खाद घोटाला भी फला फूला। किसानों को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर जबरिया मिट्टी थमाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि भूपेश बघेल भरोसे की बात करते हैं लेकिन उन्होंने कदम कदम पर धोखा किया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर गोठान की अव्यवस्था पर चर्चा की और जनता को लेकर को गोठान का पंचनामा किया। 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह ने अंजोरा मंडल के नगपुरा बेलौदी, दमोदा ,बोरई के गोठानों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोठानों के नाम पर कांग्रेश भूपेश सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है, यह घोटालों की ऐसी सरकार है, जिसने लालू जैसे चारा घोटालेबाजों को भी मीलों पीछे छोड़ दिया है। एक भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां भूपेश सरकार का भ्रष्ट क्रियाकलाप न हुआ हो। निरीक्षण के दौरान मंडल प्रभारी निलेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने धमधा मंडल के ग्राम बिरझापुर, डंगनिया, रहटाडाह, गाबरा, पेंड्री के गौठानों का निरीक्षण करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा 14वां एवं 15वां वित्त आयोग, मनरेगा और डीएमएफ जैसे मदों से गांव के विकास के लिए भेजी गई राशि को गोठान में जबरन दुरुपयोग करके भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है, उन्होंने इस संबंध में गांव वालों के साथ चर्चा की। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष रोहित राजपूत, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू, मंडल कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उतई मंडल अंतर्गत उतई नगर पंचायत, उमरपोटी, करगाडीह, डूमरडीह के गौठानों का निरीक्षण करते हुए पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भिलाई वीरेंद्र साहू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार में चारों तरफ झूठ ही झूठ है। गौठानों के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च हो गए परंतु जिनके लिए गौठानों का निर्माण किया गया है वह गौमाता ही गौठान में कहीं नहीं दिखती ऐसे में गौठानों में चारा के नाम से खर्चा दिखाकर किसकी जेब भरी जा रही है। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, डॉ अनिल साहू, रूपनारायण शर्मा, मनोहर देवांगन, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु, लक्ष्मीनारायण साहू, पार्षद योगेश ठाकुर, भीमसेन सिन्हा, नरेंद्र साहू, आशीष साहू, रूपेश पारख, चंदु देवांगन, दीपक मार्कण्डेय, द्रोण साहू, शुभम यदु, हरीश यादव, फलेन्द्र सिंह राजपूत, किशन, खेमू देवांगन, दनेश्वरी देशमुख, बिमला कामड़े, करण सेन, राजेश साहू, रामेश्वरी, खिलेश्वरी, लक्ष्मी, सरस्वती, सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।

 

राहुल गांधी के बारे में कहीं यह बड़ी बात....

नई दिल्ली। शौर्यपथ। 80 वर्षीय एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि वाह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए एक मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था समय की मांग हो गई है। इसलिए मैं जनता के सामने एक व्यवहारिक विकल्प तैयार करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहा हूं. राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हाल ही में हुए कर्नाटक चुनाव के नतीजे से यह स्पष्ट पता चलता है कि भारत जोड़ो यात्रा का असर हुआ है. बता दें कि राहुल गांधी 2022 23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर आम जनता के रूबरू हुए हैं. लगभग 6 महीने उनकी यात्रा चली.

 केंद्रीय जांच एजेंसियों का किया जा रहा है इस्तेमाल....

 राज्य के एनसीपी प्रमुख जैन पाटिल के पूछताछ पर शरद पवार ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है अभी वर्तमान में एनसीपी के 10 नेता प्रवर्तन निदेशालय व अन्य जाँच एजेंसियो के जाँच दायरे मे हैँ. पवार ने कहा, एनसीपी के 10 नेता वर्तमान में ईडी और अन्य एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. दूसरी ओर, परम बीर सिंह (मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त) के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें थीं.. उस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

एमवीए में सीटों के बंटवारे को लेकर  बोले पवार...

कथित तौर पर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों - कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना (उद्धव गुट) को परेशान कर रहे सीट-बंटवारे के मुद्दों पर चर्चा करते हुए, पवार ने मीडिया की सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अब तक तीनों पक्षों द्वारा(सीट-बंटवारे के) मामले पर चर्चा नहीं की गई है. उन्होंने कहा, हम सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं. एमवीए सहयोगी जल्द ही एक साथ बैठेंगे और आगामी बीएमसी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे.

 

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)