Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
राजनांदगांव

राजनांदगांव (1743)

० निरीक्षक ने एचएम के घर से चाबी मंगवाकर खुलवाया ताला, करवाई प्रार्थना
० लापरवाह शिक्षकों की भेजी गई रिपोर्ट, दी गई कड़ी हिदायत

   राजनांदगांव / शौर्यपथ / सरकारी प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला करमतरा में शनिवार को साढ़े 7 बजे सुबह ताला लटका मिला। बच्चे बाहर भटक रहे थे। निरीक्षक ने प्राथमिक शाला के  एचएम के घर से चाबी मंगवाकर ताला खुलवाया व स्कूल में प्रार्थना करवाई। जब ताला खुलवाया जा रहा था उसी दौरान माध्यमिक शाला के एचएम स्कूल पहुंचे। बाकी शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रार्थना के बाद 8 बजे तक बारी-बारी पहुंचते रहे। उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजने के साथ ही कड़ी हिदायत दी गई है।
संकुल क्षेत्र करमतरा के प्राचार्य राजेश शर्मा ने आज शनिवार को दोनों स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। शनिवार को सुबह 7.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक स्कूल लगता है किंतु साढ़े सात बजे स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा मिला। बाहर बच्चे भटकते मिले। पूछने पर बताया गया स्कूल रोज देरी से खुलता है और शिक्षक-शिक्षिकाएं आराम से स्कूल पहुंचते हैं। निरीक्षक ने प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कीर्तन ठाकुर के घर से चाबी मंगवाकर ताला खुलवाया और बच्चों की प्रार्थना करवाई। जब स्कूल का ताला खुलवाया जा रहा था तभी माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक दिनेश शर्मा पहुंचे। प्रार्थना सभा के दौरान प्राथमिक शाला की शिक्षिका सुश्री नीतूबाला सोनवानी व माध्यमिक शाला के शिक्षक विनोद कुमार पहुंचे। अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं में माध्यमिक शाला के श्रीमती किरण साहू, बालेश्वर दास साहू, प्रेमसिंह पिस्दा, प्राथमिक शाला के अरविंद नायक, संजीव उमरिया, प्रधान पाठक कीर्तन ठाकुर काफी देर से आए। पूछने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। यहां प्राथमिक शाला में कुल 138 तो माध्यमिक शाला में 144 बच्चे अध्ययनरत हैं। उच्च आदेश है कि सभी शिक्षक चर्चा पत्र डाउनलोड करें। यहां अधिकांश शिक्षकों ने यह भी नहीं किया है। जून माह में बहुत कम दिनों बच्चों की पढ़ाई हो पाई है। बच्चों से कहानी संग्रह भी नहीं करवाई जा रही है, जिसे पुस्तक का रूप दिया जा सके। संबलपुर के दोनों स्कूल का निरीक्षण आज समन्वयक पुष्पेंद्र साहू ने किया। यहां प्रार्थना सभा में प्राथमिक शाला की श्रीमती शारदा तुमरेकी अनुपस्थित थी। शेष स्टाफ मौजूद था। निरीक्षण से ही मध्यान्ह भोजन की गड़बड़ी पता चली।

बच्चों को नहीं मिला निवाला
शिक्षकों की लापरवाही की हद तो तब पार हो गई जब बच्चों को बीते बुधवार को प्राथमिक शाला करमतरा व प्राथमिक-माध्यमिक शाला संबलपुर के बच्चों को मध्यान्ह भोजन का एक निवाला भी नसीब नहीं हुआ। पूछने पर बताया गया की बच्चों को उस दिन अनावश्यक छुट्टी दे दी गई थी, जबकि कोई सरकारी घोषित छुट्टी नहीं थी।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / लखोली बैगा पारा वार्ड नं. 33 में मुक्तिधाम संधारण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा ठेकेदार मे. आस्था ट्रक का अनुबंध एवं कार्यादेश निरस्त कर अमानती राशि राजसात किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि लखोली बैगा पारा वार्ड नं. 33 में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 7.50 लाख रूपये की लागत से मुक्तिधाम संधारण कार्य करने प्रक्रिया कर ठेकेदार मे. आस्था ट्रक को अनुबंध निष्पादन कर कार्यादेश दिया गया था। कार्यादेश अनुसार 4 माह में मुक्तिधाम संधारण कार्य पूर्ण करना था, संधारण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर ठेकेदार मे. आस्था ट्रक को निगम के लोककर्म विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया एवं कई बार मौखिक निर्देश भी दिया गया। किन्तु संबंधित ठेकेदार के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। बल्कि इनके द्वारा 8 माह से भी अधिक अवधि तक कार्य को लंबित रखा गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि संबंधित ठेकेदार मे. आस्था ट्रक के द्वारा शासकीय निर्माण कार्य को लगभग 8 माह से लंबित रखा गया, जिससे एक ओर निर्माण कार्य बाधित हुई, वहीं दूसरी ओर शासन को प्रगति एवं उपयोगिता भेजे जाने में अनावश्यक विलंब हुआ, जो कि निविदा शर्तो का उल्लंघन है। इस आधार पर मे. आस्था ट्रक का अनुबंध एवं कार्यादेश निरस्त किया गया एवं उनके द्वारा जमा की गयी अमानती राशि रूपये 7.50 हजार को निगम कोष में राजसात किया गया। उन्होंने बताया कि जनता से जुड़े कार्यो में कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी, इसके पूर्व दो ठेकेदारों का कार्यादेश निरस्त किया जा चुका है। इस प्रकार से कार्य करने वाले अन्य ठेकेदारों का भी कार्य निरस्त किया जायेगा।

राजनांदगांव / शौर्यपथ /  छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 7 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक कृषि विपणन रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा।
राजनांदगांव जिला अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति खैरागढ़ की भारसाधक समिति में श्री दशमत जंघेल को अध्यक्ष, श्री महेश साहू को उपाध्यक्ष एवं श्री प्रकाश जैन, श्री जैतराम कोसरे, श्री रामअवतार नेताम, श्री गिरधारी पाल, श्रीमती तरूण साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति डोंगरगढ़ की भारसाधक समिति में श्री मुरली वर्मा को अध्यक्ष, श्री नरेश सिन्हा को उपाध्यक्ष एवं श्री फिरंगी पटेल, श्री गौकरण कोसले, श्री प्रमोद वैष्णव, श्री रमेश उईके, श्रीमती आशा मंडावी को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति गंडई की भारसाधक समिति में श्री संजू चंदेल को अध्यक्ष, श्रीमती जानकी मरावी को उपाध्यक्ष एवं श्री किशुन मिरचे, श्री फारूख मेमन, श्री शत्रुघन चंदेल, श्रीमती प्रियंका जंघेल, श्री रामानंद साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति बांधाबाजार की भारसाधक समिति में श्री अवध चुरेन्द्र को अध्यक्ष, श्री उदयराम साहू को उपाध्यक्ष एवं श्री तीरथराम यादव, श्री डरेहा राम मेश्राम, श्री निखिल देशमुख, श्री घसिया राम नाग, श्री मदन कामले को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति डोंगरगांव की भारसाधक समिति में श्री गणेश साहू को अध्यक्ष, श्री चमन साहू को उपाध्यक्ष एवं श्री हेमचंद साहू, श्री विष्णु साहू, श्री टोमन वर्मा, श्री बंशी वर्मा, श्री मुकेश जैन को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव की भारसाधक समिति में श्री गोवर्धन देशमुख को अध्यक्ष, श्री अजय मारकंडे को उपाध्यक्ष एवं श्री दुर्गेश द्विवेदी, श्री भागवत वर्मा, श्री तुकज साहू, श्रीमती मीनाक्षी चन्द्राकर, श्री अशोक पंजवानी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

- जिले में फिर पहुंचा 2300 मीट्रिक टन डीएपी का रेक
- जिले में 8381 मीट्रिक टन डीएपी का भंडारण, 2111 मीट्रिक टन डीएपी समितियों में शेष
- जिला प्रशासन द्वारा कृषकों को खाद, बीज उपलब्ध कराने लगातार  किया जा रहा भंडारण
- जिले में लगातार डीएपी, पोटाश व अन्य उर्वरकों की रेक लग रही
- खाद के कालाबाजारी की शिकायत पाये जाने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

राजनांदगांव / शौर्यपथ /  जिले के किसान खेत की तैयारी में लग चुके हैं, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कृषकों को खाद एवं बीज उपलब्ध कराने लगातार समन्वय कर समितियों तक खाद व बीज का भंडारण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कृषि एवं अन्य संबंद्ध विभागों को आपस में समन्वय करते हुए खाद की आपूर्ति के लिए लगातार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले में लगातार डीएपी, पोटाश व अन्य उर्वरकों की रेक भी लग रही है। अब तक सहकारी समितियों में उर्वरकों के लक्ष्य 65000 मीट्रिक टन के विरूद्ध लगभग 43000 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया जा चुका है। साथ ही 33924 मीट्रिक टन खाद सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को वितरण किया जा चुका है। उल्लेखनीय हैै कि गतवर्ष इसी अवधि में समितियों में 41240 मीट्रिक टन खाद का भंडारण कर मात्र 29953 मीट्रिक टन खाद का ही उठाव हो पाया था। वर्तमान में 9000 मीट्रिक टन खाद अभी भी समितियों में वितरण हेतु शेष है। जिसमें यूरिया 27700 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 26999 मीट्रिक टन भंडारण एवं 4252 मीट्रिक टन समितियों में शेष, एसएसपी 11400 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 7315 मीट्रिक टन भंडारण व 1830 मीट्रिक टन समितियों में शेष, डीएपी 17700 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 6021 मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। साथ ही 2300 मीट्रिक टन डीएपी की रेक जिले में पहुंच चुकी है, जिसे तत्काल समितियों में भंडारण करने का कार्य जारी है। इस प्रकार जिले में 8381 मीट्रिक टन डीएपी का भंडारण है व 2111 मीट्रिक टन डीएपी समितियों में शेष है। इसके अलावा एमओपी 5000 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 2587 मीट्रिक टन भंडारण व 813 मीट्रिक टन शेष तथा एनपीके व अन्य खाद भी पर्याप्त मात्रा में समितियों में उपलब्ध है।
निजी विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध खाद निर्धारित दर पर ही विक्रय किया जाना है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने निजी विक्रय केन्द्रों को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी किसान को अधिक दर पर खाद वितरण न किया जाये। खाद के कालाबाजारी की शिकायत पाये जाने की स्थिति में संबंधित का विक्रय परिसर सील कर खाद जप्ती व उर्वरक अधिनियम 1985 के विभिन्न धाराओं के अधीन कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निजी विक्रय केन्द्रों में भी अब तक 17823 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया जा चुका है। जिसमें डीएपी 4287 मीट्रिक टन खाद का भंडारण कर 3983 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है व 647 मीट्रिक टन खाद अभी भी निजी केन्द्रों में शेष है। कृषकों से अपील है कि शासन द्वारा निर्धारित दर पर निजी विक्रय केन्द्रों से भी खाद प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी निजी विके्रता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद विक्रय किया जाता है तो उसकी शिकायत अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से कर सकते हैं।

० गंदे जहरीले पानी को निकासी होने से मिलेगी राहत, संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी डर
० लंबे समय से पानी की निकासी न होने से आ रही है समस्या
० पशुओं के पीने योग्य नहीं रहा पानी

राजनांदगांव / शौर्यपथ / ग्राम फरहद में स्थित तालाब के पानी की लंबे समय से निस्तारी न हो पाने के कारण तालाब का पानी हरा और दूषित हो चुका है। तालाब की मछलियां इसके दूषित पानी से मरने लगी है। अब तो मवेशी भी इसके पानी को पीने से कतराने लगे हैं। जिसके चलते इसके जहरीले हो जाने की भी पूरी संभावना है। लंबे समय से पानी के ठहराव के चलते डेंगू और मलेरिया के मच्छर भी पनपने लगे हैं। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। अगर उक्त तालाब के दूषित पानी की निकासी कर दी जाए तो इन सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। गौरतलब हो कि, ग्राम फरहद चौक में स्थित तालाब निजी भूमि पर निर्मित है। यह कोई शासकीय तालाब नहीं है और न ही शासकीय भूमि में निर्मित है। न ही निस्तारी के लिए ही इसका उपयोग किया जाता है। यह एक निजी संपत्ति की भूमि है। भूमि खाली पड़ी होने की वजह से भूमि स्वामी ने ग्रामीणों के उपयोग के लिए तालाब का निर्माण करा दिया था।

ग्राम जंतर से बम्हनी के बीच हुआ सड़क हादसा, विधायक छन्नी साहू ने की मदद

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /  देर रात तेज बारिश के बीच सड़क दुर्घटना में घायल पड़े युवकों को खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने अस्पताल पहुंचाया। घटना शुक्रवार रात तकरीबन 9.30 बजे की है। छुरिया इलाके के ग्राम जंतर से बम्हनी भांठा के बीच सड़क के नीचे गड्ढे पर पड़े घायलों को कांग्रेस के पदाधिकारियों व पीएसओ की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका ईलाज हुआ।
शुक्रवार की रात अपने दौरा कार्यक्रम से गृहग्राम वापस लौट रही विधायक के काफिले को बीच सड़क पर बाईक गिरी नजर आई। गाड़ी से उतरकर आसपास देखने पर सड़क के नीचे गड्ढे पर कुबराडीही निवासी अशोक सिन्हा व बनियाटोला निवासी जागेश्वर साहू घायल अवस्था में मिले। दोनों डोंगरगांव से घर की ओर लौट रहे थे, लेकिन अंधेरे और तेज बारिश के चलते वे गढ्डे में जा गिरे थे।
इस घटना में अशोक को काफी चोट आई थी और वह उठने-बैठने में भी सक्षम नहीं थे। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने तत्?काल सहयोगियों के साथ घायलों को गढ्डे से बाहर निकाला। इस बीच 112 और 108 की मदद ली गई। एंबुलेंस के साथ ही विधायक खुद भी छुरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर श्री भाटिया को उचित उपचार के लिए निर्देशित किया। अभी घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही।
उक्त मौके पर घटना स्थल में ललित कुमार साहू, भूपेश जंघेल, उत्तम साहू, मनहरण वर्मा तथा ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी व महामंत्री संजीव गुप्ता ने स्वास्थ्य केंद्र में घायल के इलाज के लिए मदद की। साथ ही एम्बुलेंस व डायल 112 के स्टाफ ने भी बेहतर कार्य किया।

राजनांदगांव / शौर्यपथ /

घुमका ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के त्याग, तपस्या एवं बलिदान पर विचार रखे गए। कांग्रेस के इतिहास, बलिदान एवं कांग्रेस पार्टी के बारे में विस्तृत प्रोजेक्ट्स के माध्यम से बताया गया। युवा कांग्रेस के तरफ स+े विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, ब्लॉक युवा अध्यक्ष गंभीर साहू, रमाकांत साहू, उपाध्यक्ष मिथलेश चंद्रवंशी, राजेश सान, अमित राजपूत, अमन दुबे सहित युवाओं ने अपने वक्तव्य रखे। सभी में एक स्वर से कहा कि आज भूपेश-भुनेश्वर बघेल की सरकार युवाओं के लिए अच्छा काम कर रही है। मान-सम्मान दे रही है, सभी ने 2023 पुन: भूपेश-भुनेश्वर बघेल की सरकार बनने की बात कही। विधायक बघेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि युवा देश के निर्माता है। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किये है। आप सभी के बदौलत 2023 में पुन: सरकार बनने की बात कही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के युवाओं की उपस्थिति रही।

राजनांदगांव / शौर्यपथ /

जनस्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जिले के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों के माध्यम से आयोजित ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सप्ताह में 6600 लोगों को टेलीकंसल्टेशन का लाभ दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को उनके समीपस्थ स्थल में ही चिकित्सक एवं विषय विशेषज्ञों के जरिए टेलीकंसल्टेशन सुविधा से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील की गई है कि कोई मरीज यदि शहर आकर परामर्श लेने में असहज हैं वह अपने गांव के निकटतम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपस्थित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों-विशेषज्ञों से टेलीकंसल्टेशन का लाभ ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 6 से 11 जून तक टेलीकंसल्टेशन सप्ताह मनाया गया। इस बीच विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से जिले में वनांचल एवं ग्राम अंचल के 6600 ग्रामीणों को उनके समीपस्थ स्थल में ही चिकित्सक एवं विषय विशेषज्ञों से टेलीकंसल्टेशन सुविधा दी गई। ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन सुविधा का प्रचार-प्रसार होने से प्रतिदिन टेलीकंसल्टेशन की संख्या निरंतर बढ़ती गई। इस विशेष कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को परामर्श एवं ऑनलाइन टेलीकंसल्टेशन का लाभ दिया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में 165 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से सीधे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन कॉल कर टेलीमेडिसिन कर गर्भवती महिलाओं को परामर्श, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, मानसिक रोग संबंधी परामर्शए मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, सामान्य बीमारियों हेतु परामर्श, शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, दांत की बीमारियों हेतु परामर्श समेत अन्य कई प्रकार की बीमारियों का परामर्श विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारियों एवं द्वारा दिया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला राजनांदगांव के द्वारा क्षेत्र के मरीजों को सहजता से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए टेलीकंसल्टेशन सप्ताह आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श आदि सेवाएं प्रदान की गई। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन की गतिविधि सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में निरंतर जारी रहेगी। मरीजों की के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा तथा नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ग्रामीण अपने नजदीकी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों से परामर्श सेवा का लाभ एवं आवश्यक दवाइयां ले सकते हैं।

राजनांदगांव/शौर्यपथ /

सर्वसुविधा से लैस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बच्चों के शाला प्रवेशोत्सव के लिए तैयार है। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 10 हजार 362 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सभी स्कूल नए कलेवर में तैयार है। इन स्कूलों के प्रति बच्चों एवं अभिभावकों का रूझान बढ़ा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंंने स्कूल खुलने के पहले प्राचार्यों को सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती हो गई है। लाईब्रेरी, लैब, आधुनिक उपकरण एवं साज-सज्जा से परिपूर्ण है।
स्वामी आत्मानंद योजना के अंतर्गत जिले के 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं एक हिन्दी माध्यम स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन स्कूलों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अम्बागढ़ चौकी में कुल 963, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में कुल 1245, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव में कुल 1029, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुईखदान में कुल 1700, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया में कुल 1033, स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंडई में कुल 946, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला में कुल 938, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानपुर में कुल 746, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में कुल 984, महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्मय विद्यालय राजनांदगांव में कुल 778 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरएल ठाकुर, परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन श्रीमती रश्मि सिंह, सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन सहित सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रचार्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात आज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुका है। इस अभियान में एक ओर जहां मुख्यमंत्री स्वयं गांव-गांव पहुंचकर सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता से उन्हीं के क्षेत्र में रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनने से लेकर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तक भेंट-मुलाकात एक सफल प्रयास साबित हो रहा है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया तथा पीसीसी राजनांदगांव-खैरागढ़ जिला महासचिव महिला कांग्रेस मयूरी सिंह ने भी मील का पत्थर कहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से संबंधित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मयूरी सिंह ने कहा है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने का अवसर मिल रहा है। वहीं समस्याओं का सहजतापूर्वक निराकरण होने से लोगों में नए उत्साह का संचार हो रहा है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहर और गांव की जनता उत्सुकता से अपने क्षेत्र में मुख्यमंत्री का इंतजार कर रही है। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री की सभा में लोग खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। मुख्यमंत्री अब तक 10 जिलों में 19 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

भेंट-मुलाकात अब एक अभियान से बढ़कर मुख्यमंत्री और जनता के बीच संवेदनात्मक जुड़ाव और उम्मीदों के साकार होने की कड़ी बन गई है, जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और प्रदेश के विकास की जरूरत को महसूस करते हुए उसके अनुकूल विकास कार्यों को दिशा देने की सार्थक पहल बन गया है। इस अभियान से कई जिंदगियां बदली है तथा कई लोगों के सादे जीवन में अब खुशहाली के रंग भर गए हैं।
उन्होंने आगे कहा है कि राज्य के सरगुजा और बस्तर दोनों संभाग की विधानसभा में ज्यादातर क्षेत्र ग्रामीण और सुदूर वनांचल के हैं, जहां पर शासकीय योजनाओं के समीकरण की सच्ची परीक्षा होती है। इन जगहों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचे तो सरकार की योजनाओं के आम जनजीवन में सीधे प्रभाव को समझा, परखा और उसके दूसरे पक्ष को भी सुना।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)