
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
जिला राजनांदगांव के ग्राम संबलपुर में ग्रामीण अपने खेतों की सुरक्षा हेतु तक्वा नियुक्त किए हैं, जो फेंसिंग तथा अन्य उपकरणों से बंदरों को घायल कर रहे हैं, जिसके बाद वानर वन विभाग के हाथों तक पहुंचते या तो बाल-बाल बचते, इस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बजरंगी ग्राम में पहुंच ग्रामीणों को समझाइश दी तथा सभ्य रुप से अपने खेतों की रक्षा करने को कहा।
बजरंग दल जिला संयोजक सुनील सेन ने बताया कि ग्राम से लगातार घायल वानरों के उपचार हेतु संगठन के गौ रक्षा विभाग को शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसकी पुर्ण जानकारी हेतु बजरंग दल टीम ग्राम में पहुंची, जहां फेंसिंग जैसे अन्य उपकरण जिसने वानरो को हानि पहुंचे, इसे माध्यमों का प्रयोग न करने की समझाइश की गई। वानर हिंदु धर्म में पूजनीय है, जिनके साथ ऐसा दुव्र्यवहार करना अनुचित है, यदि आगे ऐसे कृत्य ग्राम में जारी रहे तो संगठन प्रशासनिक कार्यवाही को बाध्य है।
गौ रक्षा विभाग जिला प्रमुख अंशुल कसार ने बताया कि विगत 15 दिनों से करीब 8 वानर के उपचार हेतु ग्राम से संपर्क किया गया, जिस पर कुछ उपकृत्य का संदेह हुआ। बजरंग दल द्वारा ग्राम के समस्तजनों को बैठक बुला कर सुविधाजनक वानरों से बचाओ के उपाय भी बताएं गए है। संगठन प्रकृति के प्रत्येक प्राणी की जीवन रक्षा हेतु दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराने बाध्य है। इस धारा पर सभी के आवास का सामान अधिकार है। इसके साथ राहुल ताम्रकार, हर्ष सिंह ठाकुर, शुभम नाविक, सत्यम मिश्रा, दीपक साहू, चंद्र शेखर साहू आदि बजरंगी एवं ग्राम की बजरंग दल प्रखंड टीम उपस्थित रही।
मोहला-मानपुर-चौकी / शौर्यपथ /
को जिला का दर्जा दिलाने वाले, मिलनसार एवम क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाला कद्दावर नेता संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन एवम विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मण्डावी ने ग्राम बिरझुटोला विकास खंड मोहला में जन चौपाल आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपनी उपस्थिति में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ जिम स्थापना का भूमिपूजन एवं छोटे बच्चों के हाथों फीता कटवाकर आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवम जिम स्थापना का भूमिपूजन कार्यक्रम उपरांत पेड़ के नीचे जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में विधायक इन्द्रशाह मण्डावी ने उपस्थित ग्रामीणों से एक-एक कर समस्याओं के बारे में पूछा और समस्याओं का यथोचित निराकरण किया। ग्राम बिरझुटोला के ग्रामीणजन अपने चहेते विधायक को अपने गांव में पाकर बहुत खुश हुए एवम उनके समक्ष उपस्थित होकर अपनी मांग एवम समस्याओं से अवगत कराया। पानी की समस्या के संबंध में संसदीय सचिव मण्डावी ने बताया कि जल समस्या के निवारण हेतु ग्राम बिरझुटोला में 91.55 एवम् खमटोला 41.53 लाख की स्वीकृति की गई है। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए विधायक ने शासन से मिलने वाली एक लाख रुपये का समुचित उपयोग करने कहा। इन्द्रशाह मण्डावी ने छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्य एवम योजनाओं के बारे में भी ग्रामवासियों को अवगत कराया और कहा कि किसानों का कर्जा माफी, 2500 रुपये में धान खरीदी, 14580 शिक्षकों की भर्ती के अलावा अन्य विभागों में अधिकारी कर्मचारियों की रेगुलर भर्ती, मोहला-मानपुर-चौकी को जिला का दर्जा मिलना, यह सब इस क्षेत्र के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि रहा। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की मांग पर विधायक ने सामुदायिक भवन की घोषणा की। विधायक इन्द्रशाह मण्डावी के जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से संजय जैन, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, लगनु राम चंद्रवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला, नोहरु राम कुमेटी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहला, कन्हैया राजपूत महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, रामदेव मण्डावी अध्यक्ष सेवा दल, अब्दुल खालिक खान उप सरपंच ग्राम पंचायत मोहला, धनंजय पांडेय, नितिन लोनहारे युवा अध्यक्ष विधानसभा मोहला-मानपुर, सुरजीत ठाकुर पूर्व युवा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मोहला, मीना मांझी महिला अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहला, लता साव अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब मोहला, दिनेश साहू कांग्रेस कार्यकर्ता, विश्ववासा बाई सरपंच ग्राम पंचायत बिरझुटोला, रोहित कुमार जोशी वार्ड पंच, महिला पंच, महिला समूह के सदस्य, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
छुरिया तहसील में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले से जुड़े एक पक्ष ने दूसरे पर फजीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही कहा गया है कि मामले की जांच होने पर और भी कई गड़बड़ी का खुलासा हो सकता है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के नाम प्रेषित आवेदन में छुरिया तहसील के किरगहाटोला गांव निवासी पल्टीन बाई पिता स्व. गजराज भूमि स्वामी तथा हिस्सेदार बुधेलाल, बंसत बाई उर्फ सुरती बाई, मथुरा बाई पिता स्व. छोटेलाल ने कहा है कि भूमि स्वामी के हक में फर्जी व्यक्ति खड़ा कराकर कूटरचित ढंग से कुंजल राम ने राशि का आहरण कर लिया है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। पल्टीन बाई व अन्य हिस्सेदार का कहना है कि खसरा नंबर 155/1 एवं 193/1 कुल खसरा नंबर 02 का रकबा 1.376 हेक्टयर कृषि भूमि ग्राम किरगहाटोला पहनं 22 तहसील छुरिया में स्थित है। यह माता के पैतृक हक से प्राप्त भूमि है जिसका हम सभी ने आपस में पंचों के समक्ष हिस्सा-बंटवारा कर लिया है। बंटवारे के पश्चात पल्टीन बाई द्वारा अपने हिस्से की भूमि का बिक्री पंजीयन भी करा लिया गया है। वहीं हिस्सेदार बुधेलाल (भाई) की मृत्यु हो चुकी है। बहन हिस्सेदार बंसत बाई उर्फ सुरती बाई व मथुरा बाई का हिस्सा में मेरी बंटवारा शेष नहीं है। समिलात खाता नाम की भूमि पर नंबरदार आवेदिका मैं पल्टीन बाई ही हूं। उन्होंने आगे बताया है कि अनावेदक कुंजल राम को ग्राम किरगहाटोला महाप्रसादी का रिश्ता होने पर फूल भाई के रूप में जानती हूं। वहीं इस मामले में अनावेदक के द्वारा बिना बताए आवेदन पत्र तैयार कर किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर अंगूठा निशान कराकर इसके कोई हिस्सेदार नहीं है कहकर माननीय न्यायालय छुरिया में आवेदन प्रस्तुत किया गया। अनावेदक ने पता के माध्यम से मेरे को वर्तमान पता जहां ससुराल ग्राम बोईरटोला महाराष्ट्र है, वहां मुझे बुलाने गया था। वहां से मुझे न्यायालय छुरिया लाया गया। ईश्तहार के माध्यम से मुनियादी हुई और तब समिलात हिस्सेदार बहने निर्धारित तिथि में न्यायालय में उपस्थित हुए। आपत्ति का निराकरण करने के लिए उपस्थित होने पर पूछा गया कि मेरे नाम से व्यक्तिगत नाम के बिना हस्ताक्षर अंगूठा निशान लिए आवेदन पत्र कैसे प्रस्तुत किए तो जवाब में अनावेदक ने कहा कि आपके हिस्सेदार की मृत्यु हो गई है और कोई नही है, कहकर आवेदन मैंने पूर्व आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है, जिससे अब यही प्रतीत होता है कि हमारी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, अनावेदक कुंजल राम ने भूमि स्वामी हक की ऋण पृस्तिका को अपने पास रख लिया और कह दिया कि दीदी आप पढे-लिखे नहीं हो। कही पुस्तिका को गुमा डालोगी। इनकी बातों में आकर मैंने में भी सहमति दे दी। बाद में एक सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए ऋण पुस्तिका की मांग की गई तो वह हमें टालने लगा। इसके बाद किरगहाटोला में सार्वजनिक बैठक रखी गई और इस बैठक में अनावेदक कुंजल राम उपस्थित नहीं हुआ।
अब विश्वस्त लोगों से पता लगा है कि अनावेदक द्वारा मेरे नाम की ऋण पुस्तिका से फर्जी व्यक्ति खड़ा कराकर शासन की योजना का लाभ लिया जा रहा है। मेरे नाम पर जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित शाखा बंैक छुरिया में खाता संचालित की गई है तथा खाता के नाम से एटीएम भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में वह शासन से मिलने वाली योजना की राशि का भी दुरूपयोग कर शासन को क्षति पंहुच रहा है। जांच होने पर इस मामले में और भी कई गड़बड़ी उजागर हो सकती है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/ राज्य सरकार द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत प्रायवेट विद्यालयों में नि:शुल्क देने के लिए राशि जारी करती है, जिसका अधिकांश व्यय यानि सत्तर प्रतिशत अंश केन्द्र सरकार देती है और 30 प्रतिशत अंश राज्य सरकार देती है।
क्या है मामला
गौतम टेकनो स्कूल-मोहला, जिसके संचालगण जो मणीपुर के थे जो बिना किसी को बताए ही स्कूल बंद कर वर्ष 2020 से लापता हो गए, जिसकी विधिवत् सूचना नोडल प्राचार्य और बीईओ मोहला के द्वारा दिनांक 24 मार्च 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दे दिया गया था जिसके पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी सूचना उसी दिन डीपीआई में देकर इस स्कूल को बंद स्कूलों की सूची में डाल दिया था।
फंड जारी कर दिया
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस स्कूल को दिनांक 10 अक्टूबर 2020 को एक लाख सैंतालिस हजार रूपया ट्रांसफर कर दिया गया और बताया गया कि इस स्कूल में आरटीई के अंतर्गत 21 गरीब बच्चे पढ़ रहे है।
0क्या आरोप लग रहा है?
शिकायतकत्र्ता प्रेमनारायण वर्मा यह आरोप लगा रहे है कि इस स्कूल के संचालकगण कई वर्षो से लापता है और स्कूल को बंद स्कूलों की सूची में डाल दिया गया है, लेकिन शिक्षा विभाग के अनुसार यह स्कूल तो वर्तमान में संचालित हो रहा है और आरटीई के अंतर्गत सिर्फ पांच बच्चे ही पढ़ रहे है तो शेष 16 गरीब बच्चे गए कहां? और वर्तमान में इस स्कूल को कौन संचालित कर रहा है और किसकी अनुमति से संचालित कर रहा है?
0आरटीई पोर्टल में पंजीयन ही नहीं
शिकायतकत्र्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय को यह बताया है कि गौतम टेकनो स्कूल आरटीई पोर्टल में पंजीकृत ही नहीं है और आदित्य खरे, आरटीई नोडल ऑफिसर यह जानकारी दे रहे है कि यह स्कूल वर्तमान में संचालित हो रहा है और इसमें आरटीई के अंतर्गत पांच बच्चे पढ़ रहे है। शिकायतकत्र्ता का कहना है कि जब शिक्षा विभाग यह कह रहा है कि इस स्कूल के संचालकगण लापता है, स्कूल को बंद स्कूलों की सूची में डाल दिया गया। डीपीआई को इसकी जानकारी दे दिया, तो कौन बिना अनुमति के इस स्कूल को वर्तमान में संचालित कर रहा है? आरटीई के गरीब बच्चे अन्य प्रायवेट स्कूलों में पैसे देकर क्यो पढ़ रहे है, इस स्कूल को तो आरटीई पोर्टल में पंजीयन तक नहीं कराया गया है, तो एक लाख सैंतालिस हजार किसको दे दिया?
विभाग ने कहा सब ठीक है
शिक्षा विभाग के आरटीई नोडल ऑफिसर आदित्य खरे ने अखबारों के माध्यम से उच्च अधिकारियों और आम जनता को दिनांक 1 जून को यह बताया कि गौतम टेकनो स्कूल में प्रतिपूर्ति राशि में कोई गड़बड़ी नहीं हुई और शिकायत निराधार है, क्योंकि स्कूल संचालित हो रहा है और उसमे वर्तमान में पांच गरीब बच्चे आरटीई के अंतर्गत पढ़ रहे और शेष 16 बच्चों को अन्य स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया है।
जांच कराने की हुई मांग
शिकायतकत्र्ता ने प्रधानमंत्री को शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर जांच कराने की मांग की है, क्योंकि बताया गया है कि आरटीई प्रतिपूर्ति राशि का गबन किया गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
छुरिया तहसील में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले से जुड़े एक पक्ष ने दूसरे पर फजीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही कहा गया है कि मामले की जांच होने पर और भी कई गड़बड़ी का खुलासा हो सकता है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के नाम प्रेषित आवेदन में छुरिया तहसील के किरगहाटोला गांव निवासी पल्टीन बाई पिता स्व. गजराज भूमि स्वामी तथा हिस्सेदार बुधेलाल, बंसत बाई उर्फ सुरती बाई, मथुरा बाई पिता स्व. छोटेलाल ने कहा है कि भूमि स्वामी के हक में फर्जी व्यक्ति खड़ा कराकर कूटरचित ढंग से कुंजल राम ने राशि का आहरण कर लिया है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। पल्टीन बाई व अन्य हिस्सेदार का कहना है कि खसरा नंबर 155/1 एवं 193/1 कुल खसरा नंबर 02 का रकबा 1.376 हेक्टयर कृषि भूमि ग्राम किरगहाटोला पहनं 22 तहसील छुरिया में स्थित है। यह माता के पैतृक हक से प्राप्त भूमि है जिसका हम सभी ने आपस में पंचों के समक्ष हिस्सा-बंटवारा कर लिया है। बंटवारे के पश्चात पल्टीन बाई द्वारा अपने हिस्से की भूमि का बिक्री पंजीयन भी करा लिया गया है। वहीं हिस्सेदार बुधेलाल (भाई) की मृत्यु हो चुकी है। बहन हिस्सेदार बंसत बाई उर्फ सुरती बाई व मथुरा बाई का हिस्सा में मेरी बंटवारा शेष नहीं है। समिलात खाता नाम की भूमि पर नंबरदार आवेदिका मैं पल्टीन बाई ही हूं। उन्होंने आगे बताया है कि अनावेदक कुंजल राम को ग्राम किरगहाटोला महाप्रसादी का रिश्ता होने पर फूल भाई के रूप में जानती हूं। वहीं इस मामले में अनावेदक के द्वारा बिना बताए आवेदन पत्र तैयार कर किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर अंगूठा निशान कराकर इसके कोई हिस्सेदार नहीं है कहकर माननीय न्यायालय छुरिया में आवेदन प्रस्तुत किया गया। अनावेदक ने पता के माध्यम से मेरे को वर्तमान पता जहां ससुराल ग्राम बोईरटोला महाराष्ट्र है, वहां मुझे बुलाने गया था। वहां से मुझे न्यायालय छुरिया लाया गया। ईश्तहार के माध्यम से मुनियादी हुई और तब समिलात हिस्सेदार बहने निर्धारित तिथि में न्यायालय में उपस्थित हुए। आपत्ति का निराकरण करने के लिए उपस्थित होने पर पूछा गया कि मेरे नाम से व्यक्तिगत नाम के बिना हस्ताक्षर अंगूठा निशान लिए आवेदन पत्र कैसे प्रस्तुत किए तो जवाब में अनावेदक ने कहा कि आपके हिस्सेदार की मृत्यु हो गई है और कोई नही है, कहकर आवेदन मैंने पूर्व आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है, जिससे अब यही प्रतीत होता है कि हमारी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।
इतना ही नहीं, अनावेदक कुंजल राम ने भूमि स्वामी हक की ऋण पृस्तिका को अपने पास रख लिया और कह दिया कि दीदी आप पढे-लिखे नहीं हो। कही पुस्तिका को गुमा डालोगी। इनकी बातों में आकर मैंने में भी सहमति दे दी। बाद में एक सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए ऋण पुस्तिका की मांग की गई तो वह हमें टालने लगा। इसके बाद किरगहाटोला में सार्वजनिक बैठक रखी गई और इस बैठक में अनावेदक कुंजल राम उपस्थित नहीं हुआ।
अब विश्वस्त लोगों से पता लगा है कि अनावेदक द्वारा मेरे नाम की ऋण पुस्तिका से फर्जी व्यक्ति खड़ा कराकर शासन की योजना का लाभ लिया जा रहा है। मेरे नाम पर जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित शाखा बैंक छुरिया में खाता संचालित की गई है तथा खाता के नाम से एटीएम भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में वह शासन से मिलने वाली योजना की राशि का भी दुरूपयोग कर शासन को क्षति पंहुच रहा है। जांच होने पर इस मामले में और भी कई गड़बड़ी उजागर हो सकती है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
खडग़ांव थाना क्षेत्र के ग्राम फुलकोड़ो में राधेश्याम अमिला पैरावट में किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगा दिया गया था। गर्मी के दिनों के हिसाब से आग बहुत तेजी से फैल रहा था। ग्रामीणों एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा सावधानी एवं तत्परता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। स फुलकोड़ो पैरावट में आग लगने पर राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य एवं दमकल के सहयोग से आग पर किया गया नियंत्रणंसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी को सूचना देने के पश्चात प्रशासन की टीम एवं दमकल वाहन अम्बागढ़ चौकी से पहुँची और तब जाकर आग पर काबू पाया गया। गांव के दो बड़े परिवार के बियारा एक जगह होने एवं आस-पास में घर लगे होने से जान माल की हानि हो सकती थी। किंतु राजीव मितान क्लब फुलकोड़ो के सक्रिय सदस्य एवं ग्रामीणों के सूझबूझ से दमकल आते तक आग पर काबू पाने की कोशिश की गई जो सफल रही। मौके पर तहसीलदार मानपुर श्री मनोज रावटे, थाना प्रभारी खडगांव श्री नरेंद्र मिश्रा, राजीव युवा मितान क्लब फुलकोड़ो के अध्यक्ष श्री देवानंद कौशिक, श्री चंदन सिंह, मानपुर पुलिस की टीम एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
शासकीय परिसर, शासकीय भवन, बालिका शासकीय छात्रावास, शासकीय कर्मचारी खुलेआम रंगरलियां मनाते हुए अपना फोटो वायरल करते है। संयुक्त कलेक्टर जांच कर दोषी मानते हुए शिक्षा विभाग उन्हें निलंबित कर देता है, लेकिन इसकी भनक पुलिस विभाग को नहीं होती है, जबकि यह गंभीर प्रवृत्ति का अपराध है। जिला शिक्षा अधिकारी अपने निलंबन आदेश में लिख रहे है और अखबारों में बयान दे रहे है कि अधीक्षिका और अधीक्षक खुलेआम रंगरलियां करते हुए मिले, इसलिए उन्हे निंलबित कर दिया गया है, तो उन दोनों शासकीय कर्मचारियों को पुलिस को सुपुर्द क्यों नहीं किया गया।
छत्तीसगढ़ पैरेंटस एसोसियेशन के द्वारा इस मामले में सोमवार को मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में शिकायत कर जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया है।
जिलाध्यक्ष त्रिगुण सादानी ने बताया कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम राजनांदगांव जिले में होने वाला है, जिसमें मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि क्या शासकीय कर्मचारियों द्वारा बालिका छात्रावास में खुलेआम रंगरलियां मनाना आपराधिक कृत्य है अथवा नहीं?
सादानी ने बताया कि सिटी कोतवाली में इस संबंध में लिखित शिकायत दी जा चुकी है और लगातार इस घटना की जानकारी पुलिस विभाग को अखबारों के माध्यम से प्राप्त हो रही है, इसके बावजूद अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा नहीं की गई है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फांउडेशन ने आज हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पार्री नाला के प्रांगण में अजान प्रतियोगिता के तहत नन्हें बच्चों का सम्मान किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों को सम्मान स्वरूप पेन, जनमाज, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो के साथ बच्चों का हौसला अफजाई भी किया गया। साथ ही साथ अतिथियों का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रूबीना अल्वी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं स्वयं उच्च शिक्षा के क्षेत्र से हूँ, क्योंकि वे पिछले 18-20 वर्षों से कॉलेज में पढ़ा रही हूं। इसलिये तालीम को सबसे ज्यादा तरजीह देती हूं, जो कौम तालीम में पिछड़ जाती है, उस कौम का पतन निश्चित है, क्योंकि तालीम ही इंसान का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने आगे कहा कि तालीम दो तरह की होती है, दीनी और दुनियाई और हमारे बच्चों को दोनो ही तालीमों की जरूरत है। आज मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रोग्राम में जिन बच्चों का सम्मान हो रहा है वो हाफिज, कुरान है, जब ऐसे बच्चे किसी बड़े सरकारी ओहदे पर बैंठेंगे तो हमेशा हक की बात करेंगे, क्योंकि ये दीन के भी ज्ञाता है। हमें इन्हें आगे बढऩे में इनकी मदद करनी है, ये हमारे समाज का सही चेहरा पेश करेंगे। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर वालों को उनके नेक काम के लिये मुबारकबाद दी की यह संस्था बच्चों की हौसला अफजाई करके बहुत नेक काम कर रही है। संस्था वालों ने पूरे 30 रोजे रखने वाले बच्चों को वे बेस्ट अजान देने वाले नन्हें बच्चों को भी पुरस्कृत किया। डॉ. रूबीना अल्वी ने संस्था के मेम्बरान का शुक्रिया अदा किया की उन्हें यहां मेहमान, खुसूसी बनाकर बुलाया। साथ ही मोहिद्दीसे आजम के स्कूल कमेटी का भी शुक्रिया अदा किया
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों ने तत्परता एवं सक्रियता से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। युवाओं की विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने क्लब के सदस्यों को प्रोत्साहित किया है और उन्हें विविध गतिविधियों से जुडऩे कहा है। इसी कड़ी में मानपुर विकासखंड के राजीव गांधी युवा मितान क्लब फुलकोड़ो में विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित की गई है। मितान क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वनांचल क्षेत्र के 50 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
युवा मितान क्लब के सदस्यों ने छायादार वृक्ष, फलदार वृक्ष, शोभायमान वृक्ष अशोक, गुलमोहर, चंपा, कदम, बादाम पौधरोपण किया। क्लब के सदस्यों द्वारा लगातार देख-रेख एवं पानी डालना, कटाई-छंटाई का कार्य किया जा रहा है। पौधों के बचाव हेतु ट्री गार्ड भी लगाया गया है। गांव के प्रशिक्षित योग्यताधारी युवा से मोहल्ला क्लास का संचालन भी किया जा रहा है। अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब फुलकोड़ो जनपद पंचायत मानपुर देवानंद कौशिक ने बताया कि भविष्य में वृहद रूप से मद्यपान निषेध, शाला त्यागी बच्चों को प्रवेश, शासकीय योजनाओं का महिला समूह के दीदियों के साथ समनवय करते हुए कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगारोन्मुखी कार्य हेतु प्रेरित किया जाएगा।
राजनांदगांव से मृणेन्द्र चौबे की रिपोर्ट
राजनांदगांव। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फांउडेशन ने आज हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पार्री नाला के प्रांगण में अजान प्रतियोगिता के तहत नन्हें बच्चों का सम्मान किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों को सम्मान स्वरूप पेन, जनमाज, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो के साथ बच्चों का हौसला अफजाई भी किया गया। साथ ही साथ अतिथियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रूबीना अल्वी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं स्वयं उच्च शिक्षा के क्षेत्र से हूँ, क्योंकि वे पिछले 18-20 वर्षों से कॉलेज में पढ़ा रही हूं। इसलिये तालीम को सबसे ज्यादा तरजीह देती हूं, जो कौम तालीम में पिछड़ जाती है, उस कौम का पतन निश्चित है, क्योंकि तालीम ही इंसान का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने आगे कहा कि तालीम दो तरह की होती है, दीनी और दुनियाई और हमारे बच्चों को दोनो ही तालीमों की जरूरत है। आज मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रोग्राम में जिन बच्चों का सम्मान हो रहा है वो हाफिज, कुरान है, जब ऐसे बच्चे किसी बड़े सरकारी ओहदे पर बैंठेंगे तो हमेशा हक की बात करेंगे, क्योंकि ये दीन के भी ज्ञाता है। हमें इन्हें आगे बढ़ने में इनकी मदद करनी है, ये हमारे समाज का सही चेहरा पेश करेंगे। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर वालों को उनके नेक काम के लिये मुबारकबाद दी की यह संस्था बच्चों की हौसला अपफजाई करके बहुत नेक काम कर रही है। संस्था वालों ने पूरे 30 रोजे रखने वाले बच्चों को वे बेस्ट अजान देने वाले नन्हें बच्चों को भी पुरस्कृत किया। डॉ. रूबीना अल्वी ने संस्था के मेम्बरान का शुक्रिया अदा किया की उन्हें यहां मेहमान, खुसूसी बनाकर बुलाया। साथ ही मोहिद्दीसे आजम के स्कूल कमेटी का भी शुक्रिया अदा किया उल्लेखनीय है कि आन्ध्रप्रदेश वक्फ बोर्ड ने अपने कौम के बच्चों के लिये यूपीएससी (आईएएस-आईपीएस) की ऑन लाइन मुफ्त कोचिंग का एहतमाम कर रही है, जिसके तहत उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य से डॉ. रूबीना अल्वी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप ऑल मुस्लिम वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज, ऑल मुस्लिम वेलफेयर दुर्ग संभाग संरक्षक मोहम्मद अकरम कुरैशी, पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, एसएम हाशिम (संरक्षक सदस्य), शकील रजा रायपुर संभाग अध्यक्ष, शाहबान खान रायपुर अध्यक्ष, वरिष्ट अधिवक्ता हलीम बक्श गाजी, तौफीक अशरफी, हज कमेटी के सदस्य डॉ. रूबीना अल्वी, लाईक अजीज, अर्शिया आलम, हाजी मोहम्मद जाहिद, इकराम कुरैशी, अय्यूब खान, हसीना बेगम, सना नाज, हमशीरा, हाजी मुनीर अहमद, हाजी तमीर अहमद, हाजी मंसुर अंसारी, नईम कुरैशी, सैय्यद अली अहमद (गुड्डू भाई), मोहम्मद आदिल, मोहम्मद रसीक सहित के लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
राजनांदगांव जिला मुख्यालय में स्थित सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में कक्षा पहली में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ की गई है। यहां तक कि लाटरी के पूर्व पालकों को आवेदन निरस्त होने के कारणों से बखूबी वाकिफ करवा दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के प्रबंधन पर यह आरोप लगे थे कि कक्षा पहली में 567 बच्चों के आवेदन अकारण निरस्त कर दिए गए और पालकों को धोखे में रखते हुए उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। शिकायत पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती रश्मि सिंह को पूरे मामले की सूक्ष्म जांच कर रिपोर्ट सौंपने आदेशित किया। जांच कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ की स्कूल के प्राचार्य पर लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियाद व निराधार है। प्रवेश में कहीं कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। कुल आवेदनों की संख्या 1083 थी। जिनमें से परीक्षण उपरांत 516 दुरूस्त पाए गए और 567 आवेदनों को निरस्त किया गया।
आवेदन निरस्त होने के कारणों में निर्धारित उम्र, एक ही आवेदक द्वारा कई बार आवेदन, आवेदक द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार के आवेदन, ऑफलाइन आवेदन लिया गया किन्तु ऑनलाइन आवेदन किया जाना आदि शामिल है। निरस्त किए गए आवेदन कारण सहित संस्था में उपलब्ध है। कोई भी पालक कार्यालयीन समय में तत्संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। लॉटरी के पूर्व प्राचार्य द्वारा पालकों को निरस्त किए गए आवेदनों के कारण और उनकी संख्या बता दी गई थी।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ज्ञानवर्धक पुस्तकें देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी बच्चों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने प्रेरक मार्गदर्शन में प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर के रश्मिरथी की कविता का स्मरण करते हुए कहा कि नहीं फूलते कुसुम मात्र राजाओं के उपवन में, अमित बार खिलते वे पुर से दूर कुंज कानन में। समझे कौन रहस्य, प्रकृति का बड़ा अनोखा हाल, गुदड़ी में रखती चुन-चुन कर बड़े कीमती लाल। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित अभिभावक जो साधारण किसान हैं। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में अपने बच्चों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। आने वाले समय में और मेहनत करें, मेहनत के फल से आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। समाज में कार्य का महत्व होता है। जो भी कार्य करें लगन, ईमानदारी एवं निष्ठा से करें तो जीवन में संतुष्टि का भाव होगा। चाहे डॉक्टर बने या इंजीनियर या वैज्ञानिक लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अपनी ऊर्जा, उत्साह एवं तत्परता बनाए रखनी होगी। ऐसा कार्य करें कि देश एवं समाज के लिए उदाहरण बन जाएं।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे उन सैकड़ों बच्चों को आप सभी को देखकर पढऩे का संदेश मिलेगा। हीरे की आभा कम नहीं हो सकती। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त करें। अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का हमेशा सम्मान करें। उन्होंने सुप्रसिद्ध कवि राबर्ड फ्रॉस्ट की कविता की पंक्तियों से प्रेरणा देते हुए कहा सोने से पहले मीलों दूर चलना है... उन्होंने कहा कि राज्य शासन एवं प्रशासन द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चे को कोचिंग या पढ़ाई के लिए मदद हेतु आश्वस्त किया। कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कैरियर गाईडेंस, विशेष कॉउंसलिंग एवं किताबें देने के निर्देश दिए। बच्चों ने कलेक्टर से अपने भविष्य एवं कैरियर से संबंधित बाते साझा की। जिला शिक्षा अधिकारी ी आरएल ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कम समय में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसका यह सुखद परिणाम मिला है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री दीपक ठाकुर एवं प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थी, शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कक्षा दसवीं में प्रदेश में द्वितीय स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल खैरझिटी की कुमारी दामनी वर्मा को सम्मानित किया। कक्षा दसवीं में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान एवं जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल झिथराटोला के कृष कुमार, प्रदेश में सातवां स्थान एवं जिले में तृतीय स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल चिखली की कुमारी शीतल, प्रदेश में नवां स्थान एवं जिले में चौथा स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल ढोढा गंडई के डोंगेश्वर साहू, प्रदेश में नवां स्थान एवं जिले में चौथा स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल अर्जुनी की कुमारी वैशाली साहू, प्रदेश में नवां स्थान एवं जिले में चौथा स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाईस्कूल की कुमारी मुस्कान गजभिये, जिले में पांचवा स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल अर्जुनी की कुमारी पल्लवी साहू, जिले में छठवां स्थान प्राप्त संस्कार हाई स्कूल अंबागढ़ चौकी की कुमारी खुशबु साहू, जिले में सातवां स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल डिलापहरी की कुमारी लक्ष्मी छाया वर्मा, जिले में आठवां स्थान प्राप्त संस्कार हाई स्कूल अंबागढ़ चौकी के मयंक कुमार परतेती, जिले में नवां स्थान प्राप्त शासकीय हाई स्कूल बागरेकसा की कुमारी हुमेश्वरी, जिले में नवां स्थान प्राप्त सरस्वती हाई स्कूल राजनांदगांव की कुमारी दिव्या देवांगन, जिले में दसवां स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाई स्कूल के मयंक कुमार देवांगन को सम्मानित किया।
कक्षा बारहवीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला साल्हेकला की कुमारी अंजु, द्वितीय स्थान प्राप्त गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव की कुमारी महक अग्रवाल, तृतीय स्थान प्राप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ढारा की कुमारी आशा सेन, तृतीय स्थान प्राप्त अवंती पब्लिक स्कूल खैरागढ़ की कुमारी मधु, चौथा स्थान प्राप्त संस्कार हाईस्कूल अंबागढ़ चौकी के डुमेश्वर पटेल, चौथा स्थान प्राप्त सीजी पब्लिक स्कूल डोंगरगांव की कुमारी कशिश साहू, पांचवा स्थान प्राप्त सर्वेश्वरदास स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव की कुमारी साक्षी यादव, पांचवा स्थान प्राप्त गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव की कुमारी मुस्कान मेघानी, छठवां स्थान प्राप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा बखत की कुमारी वैष्णवी साहू, छठवां स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाई स्कूल के ओमेश्वरम यादव, सातवां स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाई स्कूल की कुमारी बरखा महोबिया, आठवां स्थान प्राप्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव की कुमारी आंचल तिवारी, नवां स्थान प्राप्त गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव की कुमारी पल्लवी साहू, नवां स्थान प्राप्त वेसलियन हिन्दी माध्यम हाई स्कूल की कुमारी लता रवानी, दसवां स्थान प्राप्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुईखदान के गोपाल वर्मा को सम्मानित किया गया।
- हमर लैब की अधोसंरचना तथा ब्रांडिंग की प्रशंसा
- मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिक्रमण के दुकानों को हटाने के दिए निर्देश
- पीजी हॉस्टल निर्माण तथा पब्लिक कैटींन प्रारंभ करने के दिए निर्देश
- मेडिकल कॉलेज में एक फ्लोर का और निर्माण करने के लिए कहा
राजनांदगांव/शौर्यपथ/
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी ने आज जिला चिकित्सालय बसंतपुर एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री का निरीक्षण किया। उन्होंने हमर लैब के अवलोकन के दौरान वहां अधोसंरचना तथा ब्रांडिंग की प्रशंसा की। वहां आवश्यक मशीन की कमी के संबंध में जानकारी ली एवं राज्य शासन से उपलब्ध कराने के लिए कहा। प्रमुख सचिव डॉ. द्विवेदी ने पोषण पुर्नवास केन्द्र में अभिभावकों से चर्चा की एवं खाने के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के भोजन में हरी सब्जियां अवश्य शामिल करें। उन्होंने जिला चिकित्सालय के पुराने भवन की मरम्मत करने कहा तथा वहां क्लास रूम में डिप्लोमा कोर्स के लिए स्वीकृति हेतु राज्य स्तर पर पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय को ई-अस्पताल बनाने के कार्य में गति लाएं।
शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में उन्होंने प्रकाश एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। अव्यस्थित निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। मेडिकल कॉलेज में एक फ्लोर और निर्माण करने के लिए सीजीएमएससी को प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा। उन्होंने पीजी हॉस्टल निर्माण तथा पब्लिक कैटींन प्रारंभ करने कहा। रैनबसेरा भवन का तत्काल उपयोग प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में अतिक्रमण के दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, डीपीएम गिरीश कुर्रे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
जिले में कोरोना काल में जब सरकारी स्कूल बंद थे तो मध्याह्न भोजन पकाने के लिए 2 करोड़ 34 लाख रूपये के किचन डिवाईस की खरीदी कर सप्लाई किया गया था, जो किचन डिवाईस खरीदी व वितरण किया गया, वह निर्धारित मानको के अनुरूप नहीं था, गुणवत्ताहीन था, जिसे वापस कर निर्धारित मानको के अनुरूप सिप्लाई किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं कर तत्कालिक जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव हेतराम सोम ने उसी घटिया क्वालिटी के किचन डिवाईस को वितरण करा दिया गया।
छग विधानसभा 2021 के मानसून सत्र में यह मिथ्या जानकारी दिया गया कि राजनांदगांव में ऐसा कोई बर्तन खरीदी में गड़बड़ीं नही हुआ है, लेकिन जब लिखित शिकायत हुआ और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पुन: विधायक ने सवाल पुछा तो यह स्वीकार किया गया कि हां, बर्तन खरीदी में गड़बड़ी हुई थी।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने कलेक्टर से मांग किया था कि इस बर्तन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच किया जाना चाहिए, क्योंकि हेतराम सोम ने संबंधित कंपनियों के साथ सांठगांठ कर घटिया क्वालिटी के किचन डिवाईस को वितरण कर केन्द्र सरकार से प्राप्त आबंटन का बंदरबाट कर दिया गया, तो कलेक्टर ने तीन सदस्यी जांच टीम का गठन का सुक्ष्मता से जांच करने का आदेश दिनांक 02 मार्च 2022 को दिया था और अब इस जांच समिति ने हेतराम सोम को जून 8 को जांच समिति के समक्ष उपस्थिति होने समन जारी किया है और जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर को समन तामिल कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
