
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के 28 प्रकरण को अनुमति प्रदान की गई
छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अंतर्गत जिले में अब तक कुल 185 प्रकरण निराकृत
कलेक्टर ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव की सीमा क्षेत्र के तहत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु राजस्व, नगर निगम एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की ली बैठक
राजनांदगांव /शौर्यपथ /कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण हेतु राजस्व, नगर निगम एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने अनुमति के अतिरिक्त तथा बिना अनुमति के अवैध निर्माण प्रकरणों में 28 प्रकरणों को वैध किया। राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत श्रीमती मीना, श्री निशिथ कुमार, श्रीमती जानकुंवर साहू, श्री विवेक खरे, श्री अजमल जावेद, श्री अकतुराम ठाकुर, श्री भूषण साहू, श्री मदन जैन, श्री गुरदीप सिंह, श्री रवि श्रीवास्तव, श्री रवि श्रीवास्तव, श्री श्याम कुमार देवांगन, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती भारती राजपूत, श्रीमती माया देवी, श्री जितेन्द्र गणसानी, श्री पवन गणसानी, श्री रवि गणसानी, श्री संजय गणसानी, श्रीमती गरिमा अग्रवाल, श्री विरेन्द्र बहादुर, श्री रमानीलाल, श्री विजय कुमार देवांगन, श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती रौशनी साहू, श्री मनोज हरिहारनो, श्रीमती रूबी दान, मेसर्स सांई राम व्हील प्राईवेट लिमिटेड डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा को अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण के लिए अनुमति प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण संशोधन अधिनियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव की सीमा क्षेत्र के तहत अनाधिकृत निर्मित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के नियमितिकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके अंतर्गत अवैध निर्माण के प्रकरणों पर कलेक्टर की अध्यक्षता में अवैध नियमितिकरण के प्रकरणों पर परीक्षण के साथ ही अनुमोदन किया जा रहा है। जिले में अब तक छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अंतर्गत 185 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। जिनमें राजनांदगांव नगर निगम के 108 प्रकरण तथा डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के 22 प्रकरण, डोंगरगांव नगर पंचायत के 43 प्रकरण एवं छुरिया नगर पंचायत के 12 प्रकरण शामिल हंै। जिले के नागरिक शासन के इस अधिनियम के तहत लाभान्वित हो रहे हैं और उन्हें अपने आवास के लिए मालिकाना हक मिल रहा है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री सूर्यभान सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मोहला /शौर्यपथ / जिले में संचालित एकल शिक्षकीय शिक्षकों की कमी वाले शालाओं में वैकल्पिक व्यवस्था हेतु ट्यूटर शिक्षक की भर्ती किया जाना है। इसके लिए 22 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर विकासखंड में प्राथमिक शाला के लिए 54 ट्यूटर शिक्षकों की भर्ती किया जाना है। साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला के लिए गणित के 11 अंग्रेजी के 3 व विज्ञान के 5 ट्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार मोहला विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शाला में 29 ट्यूटर शिक्षक की भर्ती किया जाना है। मोहला में पूर्व माध्यमिक शाला के लिए गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान के लिए 01-01 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ट्यूटर शिक्षक की भर्ती हेतु आवश्यक प्राथमिक शाला के लिए हायर सेकेंडरी की परीक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही डी एड, डीएलएड, बी टी आई, बी एड प्रशिक्षित व टीईटी पास प्रतिभागियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व माध्यमिक शाला के लिए स्नातक 50% के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही बीएड प्रशिक्षित व टीईटी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी अथवा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
मोदी के कुशासन में तेजी से उल्टे पांव भाग रही है देश की अर्थव्यवस्था, कर्ज़ तीन गुना,
बढ़ती गरीबी, भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी और असमानता सर्वोच्च शिखर पर
रायपुर//शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विपक्ष में रहते हुए रुपए की गिरावट को प्रधानमंत्री की गरिमा से जोड़ने वाले भाजपाई यह बताएं कि मोदी राज के कुशासन में विगत 9 वर्षों में 44 प्रतिशत की गिरावट के साथ रुपया अब तक के रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, तो क्या भाजपाई मानते हैं कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराया है? दुनिया भर के विश्वविद्यालयों के सिलेबस से बाहर “एंटायर पॉलीटिकल साइंस“ वाले अनर्थशास्त्री के 18-18 घंटे परिश्रम का ही प्रमाण है कि देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी से उल्टे पांव भाग रही है। जनता का खून चूस कर दैनिक उपभोग की वस्तुओं को भी टैक्स के दायरे में लाकर कर संग्रहण तीन गुना करने के बावजूद भी 2014 की तुलना में आज देश पर कुल कर्ज का भार तीन गुना अधिक बढ़ गया है, तो आखिर यह पैसा जा कहां रहा है? 30 से अधिक सार्वजनिक उपक्रम औने-पौने दाम पर बेच दिए गए, देश के संसाधन, सरकारी विभागों की संपत्तियां, सार्वजनिक उपक्रम औने-पौने दाम पर पूंजीपति मित्रों को लुटाए गए। पूंजीपत मित्रों के लाखों करोड़ का लोन राइट-ऑफ कर दिए। कोर्पोरेट टैक्स में छूट भी अर्थात् मित्रों को मलाई लेकीन देश के युवा, देश के किसान और आम जनता को मिलने वाली सब्सिडी को रेवड़ी करार देकर उससे भी वंचित कर रहे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार आम जनता से जिस बेरहमी से जीएसटी वसूल रही है इतनी निर्दयता से तो अंग्रेज भी लगान नहीं वसूलते थे, उसके बावजूद देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। दूरस्थ अंचलों में गरीब परिवारों के बच्चे छात्रावास में रहते हैं हाल ही में मोदी सरकार ने छात्रावास में रहने वाले उन बच्चों पर भी 12 प्रतिशत जीएसटी का अतिरिक्त बोझ डाला है। अस्पताल के कमरों से लेकर कफन के कपड़े तक कुछ भी नहीं छोड़ा, सबकुछ जीएसटी के दायरे में। कृषि उपकरण पर 12 और 18 पर्सेंट जीएसटी, कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स पर 28 प्रतिशत जीएसटी। दही, पनीर, लस्सी, शहद, मटर, गेहूं, मुर्रा जैसे दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर भी बेरहमी से जीएसटी वसूलने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। डीजल पर सेंट्रल एक्साइज की दर 2014 में 3 रूपया 56 पैसा प्रति लीटर था जो मोदी में 13 बार बढ़ोतरी करके अधिकतम 31 रूपया 83 पैसा तक पहुंचा दिया गया वर्तमान में 21 रुपया 80 पैसा है अर्थात 530 प्रतिशत अधिक मुनाफाखुरी मोदी सरकार कर रही है। 410 का रसोई गैस सिलेंडर 1200 के पार है 3 गुना अधिक मुनाफाखोरी। दलहन, तिलहन, साग, सब्जी से लेकर दैनिक उपभोग की हर वस्तु बेलगाम महंगाई की चपेट में है लेकिन 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में बैठी मोदी सरकार 9 साल बाद भी मौन है। केवल एक्साइज ड्यूटी से वसूली 68 परसेंट बढ़ी है। मोदी सरकार ने आम जनता के जेब में 26 लाख़ करोड़ से अधिक की डकैती तो केवल डीजल पेट्रोल से ही की गई है। सवाल फिर वही है कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रहण बढ़ा जीएसटी सेंट्रल एक्साइज भी बेरहमी से वसूली कर रहे हैं लेकिन आखिर यह पैसा जा कहा रहा है?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि दुनिया भर में डंका बजने के दावों की हकीकत यह है कि इकोनामिक इंटेलिजेंस यूनिट डेमोक्रेसी इंडेक्स में हम 2014 में 27 वें स्थान पर थे जो मोदी राज में तेज़ी से नीचे खिसककर 53वे स्थान पर आ चुके है। भुखमरी के ग्लोबल इंडेक्स में बेहद ख़राब स्थिती है, पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे खड़े हैं। महिला न्याय, मानव विकास और मीडिया की स्वतंत्रता में लगातार पिछड़ रहे हैं। प्रेस फ्रीडम की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में गिरकर 150 में स्थान पर पहुंच चुके हैं। इन्हीं के आंकड़ों में 137 करोड़ की आबादी में 81 करोड़ गरीबी रेखा से नीचे हैं अर्थात् 60 प्रतिशत अबादी, जो 2014 में मात्र 20 से 22 प्रतिशत थी। गरीब और गरीब हो रहे है, और मोदी सरकार के संरक्षण में उनके चंद पूंजीपति मित्र हर घंटे करोड़ कमा रहे हैं। मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपति मित्रों के हित में, आम जनता और देश की अर्थव्यवस्था से इनका कोई सरोकार नहीं।
जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु की जा रही पहल सराहनीय: संभागायुक्त श्री कुंजाम
प्लेसमेंट कैंप में रोजगार के लिए 52 युवा हुए चयनित
मुंगेली /शौर्यपथ /जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘‘सशक्त युवा सशक्त मुंगेली आकांक्षा प्लेटफार्म’’ के तहत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 13 निजी कंपनी के नियोजकों द्वारा फील्ड ऑफिसर, सेल्स मैनेजर, सेल्स एडवाइजर एवं अन्य पद सहित कुल 704 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की गई। प्लेसमेंट कैम्प में कुल 1138 युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमें से 935 ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया और 433 युवाओं का प्रारंभिक चयन तथा 52 युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया।
बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त श्री के. डी. कुंजाम ने प्लेसमेंट कैंप का अवलोकन किया और निजी कंपनी के नियोक्ताओं और रोजगार के लिए पहुंचे युवाओं से बातचीत की। उन्होंने प्लेसमेंट कैंप को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने सराहनीय पहल किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक युवा भाग लें और प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठाएं। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा है कि हर युवा के हाथ में रोजगार हो, उनकी इसी मंशा को साकार करने जिला प्रशासन द्वारा ‘‘आकांक्षा प्लेटफार्म सशक्त युवा सशक्त मुंगेली’’ संचालित किया जा रहा है। यह प्लेटफार्म रोजगार चाहने वाले युवाओं और निजी नियोक्ताओं के बीच सेतु का कार्य करता है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि किसी भी काम को लगन से करना जरूरी होता है, जिससे आपको आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होने लगता है।
प्लेसमेंट कैंप में संभागायुक्त, कलेक्टर और एसपी ने निजी कंपनी में रोजगार हेतु चयनित युवाओं को पुष्प गुच्छ प्रदान किया। इसके साथ ही जिला अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास समिति योजनांतर्गत स्वरोजगार के लिए शुभम और अमन को 01-01 लाख रुपए का चेक, अमित कुमार को 02 लाख रुपए और महेंद्र कुमार को 03 लाख रुपए का चेक प्रदाय किया गया कर उनका उत्साहवर्धन किया। एक वर्ष पहले इसी प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार प्राप्त युवाओं ने अपना अनुभव भी साझा करते हुए बताया कि निजी कंपनी से जुड़ने के बाद प्रारंभिक सैलरी कम थी, लेकिन जैसे-जैसे अनुभव प्राप्त होता गया, वैसे सैलेरी में भी इजाफा होते गया। ग्राम गांधी डीह के राकेश कुमार ने बताया कि वह अन्नपूर्णा फाइनेंस में फील्ड क्रेडिट ऑफिसर का कार्य कर रहा है, इससे वह और उसका परिवार काफी खुश है। दाऊपारा मुंगेली के राहुल ने बताया कि उन्हें प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार नहीं मिला होता तो, वह आज भी बेरोजगार रहता। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। सुमित राजपूत ने बताया कि वह रोजगार से जुड़कर अच्छी खासी आमदनी प्राप्त कर रहा है। इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आई.ए.एस.), अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में जिले के युवा उपस्थित थे।
संभागायुक्त ने कलेक्टर के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मुंगेली /शौर्यपथ /आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर बिलासपुर संभागायुक्त एवं द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के रोल आब्जर्वर श्री के. डी. कुंजाम ने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के साथ जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 27 मुंगेली अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 105, 106, 107, 108 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मुंगेली, मतदान केंद्र क्रमांक 93, 94 कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 228 प्राथमिक शाला लालपुर थाना, मतदान केंद्र क्रमांक 190 बंधवा और मतदान केंद्र क्रमांक 195, 196,197 झाफल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेकर समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने संबंधित बीएलओ और अभिविहीत अधिकारी से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने और संशोधन हेतु प्राप्त आवेदन एवं ऑनलाइन एंट्री के बारे में पूछा। उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन में त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, सांसद एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, दिव्यांग और थर्ड जेंडर का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। इस हेतु बीएलओ से घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
इसके पूर्व संभागायुक्त ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली और आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु चल रही तैयारी, संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्र तथा कानून व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ना, विलोपित करना एवं त्रुटिसुधार आदि कार्य 31 अगस्त तक किया जाएगा। नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु फार्म 06, नाम विलोपित व अनुपस्थिति एवं स्थानांतरित तथा मृत्यु की स्थिति में नाम हटाने हेतु मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न कर फार्म 07 भरवाया जाएगा। संभागायुक्त ने पिछला चुनाव के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया और कहा कि जैसे ही मतदाता सूची संबंधी कार्य पूर्ण होगा, संबंधित अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर देख लें कि वास्तव में किसी का नाम तो नहीं छूट रहा है। उन्होंने सभी तहसीलदारों से जनपद स्तर पर बैठक कर निर्वाचन से संबंधित विषयों पर चर्चा करने कहा और कहा कि निर्धारित समय-सीमा में शत प्रतिशत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें।
कलेक्टर ने जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में चल रही तैयारियों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से निर्वाचन संबंधी तैयारियों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आई. ए. एस.), अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, एसडीएम लोरमी श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
आमजनों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
मुंगेली /शौर्यपथ / बिलासपुर संभागायुक्त श्री के. डी. कुंजाम ने कलेक्टर श्री राहुल देव के साथ आज तहसील कार्यालय लोरमी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आमजनों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां तहसील कोर्ट में नामांतरण, रिकॉर्ड दुरूस्ती, बंटवारा, सीमांकन, ई-कोर्ट, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि के प्रकरणों का बारीकी से अवलोकन किया और लंबित राजस्व प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संभागायुक्त ने कार्यालय में नियमित साफ-सफाई कराने, संधारित पंजियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों में कसावट लाते हुए राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आमजनों के आवेदनों को समय पर निराकृत करें। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए एक निर्धारित समय बता दें, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर काटना न पड़े। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, एसडीएम लोरमी श्रीमती पार्वती पटेल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
मुंगेली /शौर्यपथ /देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि 19 व 20 अगस्त को शनिवार व रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण शासन के निर्देशानुसार आज 18 अगस्त को सद्भावना दिवस की शपथ ली गई।
कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने आज कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म एवं भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने, हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली।
पीएम योजना के आवासों का निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अफसरों के साथ किया औचक निरीक्षण:
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किया। उन्होंने काम जल्द कराने के लिए ठेका एजेंसी को निर्देश दिए। ताकि समय पर हितग्राहियों को मकान का आवंटन हो सके।आयुक्त ने गणपति विहार बोरसी मे निर्माणाधीन 108 आवासों का निरीक्षण कर सेनिटेशन कार्य 15 दिन के भीतर पूर्ण करें, विद्युत कनेक्शन, जल प्रदाय, पहुंच मार्ग दोनो ओर फिलिंग एवं वृक्षारोपण कार्य कराए जाने की बात कही।आवास यूनिट को जोड़ने हेतु पहुँच मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र करें।उन्होंने कहा बाहरी विधुतीकरण कार्य अतिशीघ्र करवाये।आवासों के आस पास चारो ओर झाड़ियों की कटाई कर साफ सुतरा करवाने को कहा गया।मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी दिनेश नेताम व सहायक नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया को निर्देशित किया कि समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं मापदंड के अनुरूप काम पूरा किया जाए, ताकि समय पर इसका लाभ हितग्राहियों को मिल सके। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निरीक्षण के दौरान निर्माणधीन योजना की धीमी गति पर ठेकेदारो पर नाराजगी जाहिर की।उन्होंने मौजूद अधिकारियों को ठेकेदार के लेटलतीफी पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।उन्होंने शौचालय, खिड़की, दरवाजे, टाइल्स, पोताई आदि कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी
दुर्ग/ शौर्यपथ /नगर पालिक निगम! राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। दिनाँक 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण,आज 18 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया गया।इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलवाई। कहा कि हमें भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं सभी धर्मों के लोगों में सामुदायिक सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से आह्वान किया कि वह बिना किसी भेदभाव के राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हम सभी को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करना होगा।कार्यक्रम के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा सभापति राजेश यादव,हमीद खोखर,सुश्री जमुना साहू,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,अजय गुप्ता और सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर अपने कक्ष में शाम 4.30 बजे सद्भावना दिवस की शपथ में शामिल हुए उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आरके पांडेय,जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,आरके पालिया,जावेद अली,आरके बोरकर,दुर्गेश गुप्ता,थानसिंह यादव,शुभम गोइर,पूर्णिमा तिवारी,किरण अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा,संजय मिश्रा,योगेंद्र वर्मा,विनीत वर्मा के अलावा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रायपुर/शौर्यपथ / भाजपा के घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगने पर कांग्रेस ने तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांग कर क्या करेगी जब प्रदेश की जनता का विश्वास भरोसा भाजपा पर नही है। रमन सरकार घोषणा पत्र के वादों को पूरा नहीं की इसलिए 15 साल के सत्ता के बाद 15 सीट में सिमट गई और कांग्रेस के जन घोषणा पत्र पर जनता ने भरोसा किया इसके परिणामों की कांग्रेस 68 सीट जीतकर सरकार बनाई और जनता के प्रत्येक वादे को पूरा की है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को वास्तविक में जनता की समस्याओं की चिंता है तो भाजपा को सुझाव की सियासी नौटंकी करने के बजाय मोदी सरकार से जनता से किए वादों को पूरा कराये। जनता की मूल समस्या बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को उपज की सही कीमत नहीं मिलना, महिलाओं की सुरक्षा और समय पर ट्रेन नहीं मिलना और एलआईसी, बैंकों का डूबना सरकारी कंपनियों का बिकना है और इन समस्याओं का जड़ केंद्र की मोदी सरकार की मुनाफाखोरी दमनकारीनीति और जनविरोधी सोच है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की जहां भी सरकारें हैं उन राज्यों की जनता से किये वादे को भाजपा ने आज तक पुरा नही किया है। केंद्र की सरकार बनने पर दो करोड रोजगार, 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा, भ्रष्टाचार खत्म करने सस्ते दरों पर पेट्रोल डीजल, रसोई गैस देने और अनेक लोकलुभाने वादा भाजपा ने किया था, अच्छे दिन आने 15-15 लाख रुपए लोगों के खाते में जमा कराने की बात कही गई थी। जिसका इंतजार आज भी जनता कर रही है तो ऐसे में भाजपा को यहां सुझाव की राजनीति करने के बजाए मोदी सरकार के पास जाकर इन वादों को पूरा कराये। पूरे देश की जनता को लाभ होगा और भाजपा को घोषणापत्र के सुझाव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
रामविचार नेताम को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने बता दिया कि वो भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों के साथ है
रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के घोटालेबाजों के ऊपर कार्यवाही कर रही है। बैंक के पैसा खाने वालों से बैंक की राशि की रिकवरी कर रही है और बैंक के खाताधारकों को पैसा लौटाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और वहीं भाजपा इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले बाजों को बचाने के लिए बैंक के मैनेजर से करोड़ों रुपए रिश्वत लेने वाले राम विचार नेताम को प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की जनता को बता दिया कि भाजपा के लिए भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज सर्वोपरी है, आम जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रामविचार नेताम के परिजनों के ऊपर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा की जमीन को कूटरचित दस्तावेज और षड्यंत्र कर अपने नाम में कराने का आरोप है। रामविचार नेताम गृह मंत्री रहते इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के घोटाले बाजों को बचाने के लिए करोड़ों रुपए की रिश्वत लिए थे। रामविचार नेताम के ऊपर गृहमंत्री रहते नक्सलियों को चंदा देने का आरोप लगा था। ऐसे में भाजपा का यह चरित्र आदिवासी विरोधी है और इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक खाताधारकों के जख्मों में नमक छिड़कने वाला है। प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी बल्कि अब पूरी तरीका से साफ करेगी।
बालोद/शौर्यपथ / कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना बढ़ाने की शपथ दिलाई। इस दौरान कलेक्टर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने 20 अगस्त को मनाये जाने वाले सद्भावना दिवस के अवसर पर भावनात्मक एकता और सद्भावना बढ़ाने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली।
अध्यक्ष श्री खांडे ने सद्भावना दिवस की अधिकारियों को दिलाई शपथ
बालोद/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री केपी खांडे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मेें जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री केपी खांडे ने अधिकारियों-कर्मचारियों को 20 अगस्त को मनाये जाने वाले सद्भावना दिवस के अवसर पर भावनात्मक एकता और सद्भावना बढ़ाने की शपथ दिलाई। अध्यक्ष श्री खांडे ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग गठन का उद्देश्य, कर्तव्य एवं शक्तियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से समाज के कमजोर, तबके, दलित, महिलाओं के प्रति संवेदनशील होकर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की तथा अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्ण रूप से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन आयोग का प्रमुख अंग है इसलिए संवेदनशील होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला अंत्यावसायी विभाग से कहा की विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले इसके साथ बैंक लोगों को बैंक ऋण प्रदान करने में सहयोग करें। कृषि विभाग से केन्द्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी ली। पशु विभाग से अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों हेतु योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग से विभिन्न प्रकार छात्रवृत्ति के बारे जानकारी लेते हुए स्कूलों में अनुसूचित जाति के छात्रों की संख्या तथा सरस्वती सायकल योजना का लाभ जिले के पात्र छात्राओं को दिलाने कहा। उन्होंने हथकरघा विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थी की जानकारी ली। हथकरघा विभाग के अधिकारी ने बताया कि बुनकर सहकारी समिति में सभी वर्गांे के लोगांे को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में 29 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। इसी प्रकार पशु चिकित्सा विभाग द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के लोगों के लिए योजना अंतर्गत कुक्कुट पालन, सूकर पालन एवं बकरा पालन में विशेष अनुदान देने की योजना है। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, संयुक्त कलेक्टर श्री हेमलाल गायकवाड, श्री अजय किशोर लकरा, आदिवासी विकास की सहायक आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
स्कूल, कॉलेज विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी उपयोगी
रायपुर /शौर्यपथ /राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आमनागरिक, स्कूल एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। वरिष्ठ शिक्षाविद इतिहासकार, साहित्यकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आम लोगो के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के महान वीर सपूतों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अन्य लोगों के लिए यह प्रदर्शनी बहुत ही लाभदायक है। इसका अवलोकन जरूर ही करना चाहिए। डी.डी.नगर निवासी हर्ष बंजारे ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। साथ ही जनमन एवं अन्य विकास पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। धमतरी निवासी कौशल कुमार सिन्हा और अमित कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से जुड़ी रोचक जानकारी लोगो को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता आंदोलनकारियों और शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। यह जानकारी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के कक्षा नवमीं के छात्र शैलेन्द्र यादव, प्रणव ध्रुव, तुकेश्वर साहू, मो. फैजान राईन, जुनैद अहमद, जयदीप मारकन्डे, भविष्य मारकंडे आदि विद्यार्थी उत्साह पूर्वक प्रदर्शनी को देखने पहुंचे थे और सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त कर उत्साहित हुए।
इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के पौने पांच साल की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को सुसज्जित ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान और उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। उनमें प्रमुख रूप से सुराजी गांव योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, बेरोजगारी भत्ता योजना आदि प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी प्रदर्शनी स्थल पर किया जा रहा हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
