
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को उनकी बेटी और रणबीर कपूर ने मिलकर और भी स्पेशल बना दिया है। हाल ही में महेश भट्ट के बर्थडे सेलीब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में दिख रहा है कि रणबीर कपूर, पूजा भट्ट और आलिया ने सादगी लेकिन धूमधाम से पापा का बर्थडे मनाया है। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में अपने 'पॉप्सी' को प्यार भरे अंदाज में विश भी किया है।
शेयर की बर्थडे फोटोज
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो पापा महेश भट्ट का बर्थडे सेलीब्रेट करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में आलिया भट्ट ने सिंपल डेकोरेशन से अपने पापा के लिए स्पेशल इंतजाम किए हैं। फोटोज में दिख रहा है कि आलिया हाथ में गुब्बारे लिए हैं और इन गुब्बारों पर 'हैप्पी बर्थडे पॉप्सी' और 'सिंप्लीसिटी' लिखा दिखाई दे रहा है। सभी के चेहरे पर मुस्कान इन फोटोज में चार चांद लगा रही है।
लिखा प्यार भरा कैप्शन
इस पार्टी में रणबीर कपूर और पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं। सभी ने ब्लैक रंग के आउटफिट पहने हुए हैं और पूजा भट्ट ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। ये फोटोज शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा- '73 साल के जवान.... हैप्पी बर्थडे पापा'। इन फोटोज पर कई सेलेब्रिटीज ने भी महेश भट्ट को उनके जन्मदिन पर विश किया है। पूजा भट्ट ने कमेंट करते हुए बताया है कि महेश भट्ट की बर्थडे पार्टी कितनी शानदार रही।
चंडीगढ़ / शौर्यपथ / पंजाब कांग्रेस में चल रहे लंबे सियासी ड्रामे के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर 11 बजे शपथ लेंगे. चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल से पंजाब प्रभारी हरीश रावत और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अपनी गाड़ी में बिठाकर राजभवन के लिए निकले. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. शपथ लेने से पहले चन्नी रूपनगर के एक गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेका. दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे. वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे.
वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि पंजाब में उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. सूत्रों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाना तय है जबकि दूसरे डिप्टी सीएम का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है.
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री होंगे. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वो राज्यपाल से कल मिलने पहुंचे. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद चन्नी ने कहा, ‘‘हमने अपना दावा पेश किया. राज्यपाल महोदय ने 11 बजे शपथग्रहण का समय दिया है.'' हालांकि, कोई और मंत्री शपथ लेंगे या नहीं इस पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा.
चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के ऐलान के बाद पंजाब के खराड़ में जश्न का माहौल है. उनके परिजनों, दोस्तों और समर्थकों ने उनके घर के बाहर जमकर जश्न मनाया. इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गईं. इस मौके पर चन्नी की बहन ने कहा, "वह (चन्नी) बहुत मेहनत करने वाले शख्स हैं और राज्य के लिए बहुत अच्छा काम करेंगे."
चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं. वह कैप्टन अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे. वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. चन्नी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे.
विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश में है. प्रदेश में 30 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी है.बता दें कि अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.
रायपुर / शौर्यपथ / ग्रामीण महिलाओं के जीवन में गौठानों ने आर्थिक संपन्नता का एक नया रंग भर दिया है। ग्रामीण महिलाओं को समूह के माध्यम से एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके आर्थिक मजबूती प्राप्त करने का रास्ता गौठानों ने बखूबी दिखाया है। बिलासपुर जिले में 127 गौठानों में 204 स्व सहायता समूह की 1481 महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलम्बी हो गई है एवं अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में प्रेरित कर रही है। गौठानों में आजीविका गतिविधियां जिनसे बिलासपुर जिले में 2 करोड़ 72 लाख रूपए से अधिक का कारोबार किया जा चुका है।
गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सामुदायिक बाड़ी, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, गोबर दिया, गोबर गमला, अगरबत्ती, साबुन निर्माण सहित अन्य आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिले में गौठानों के माध्यम से 1 लाख 33 हजार 263 क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है। 18 हजार 670 क्विंटल वर्मी खाद बनाया गया है एवं 16 हजार 301 क्विंटल वर्मी खाद की बिक्री की गई है। इसी प्रकार 14 हजार 172 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट बनाया गया है एवं 6 हजार 787 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद की बिक्री की जा चुकी है।
जिले की ग्राम शिवतराई की महिलाओं ने कीर्तिमान बनाया है। समूह की महिलाओं ने बीते दो साल में 10 लाख रूपए की खाद एवं साढ़े चार लाख रूपए का केंचुआ बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर ली है। यहां आशीष महिला स्व सहायता समूह ने मुर्गी पालन से 12 हजार 877 रूपए की आमदनी अर्जित की है। कोटा विकासखण्ड में महामाया महिला स्व सहायता की महिलाओं ने दो वर्षों में 1037 क्विंटल खाद तैयार कर बिक्री की है। सहकारी समितियों में खाद की बिक्री कर इन्हें 10 लाख से अधिक की आमदनी हुई है। बाड़ी विकास के अंतर्गत समूह की महिलाएं 6 एकड़ में सब्जी की खेती कर रही है। हल्दी की बिक्री से उन्हें 25 हजार रूपए का मुनाफा हुआ है। 65 किलोग्राम मशरूम की बिक्री से समूह को 16 हजार 250 रूपए की आमदनी मिली है। बिल्हा विकासखण्ड के सेलर गौठान में शिव शक्ति की महिला समूह ने दोना पत्तल के व्यवसाय से अब तक 74 हजार 200 रूपए की शुद्ध आय अर्जित की है। आसपास के ग्रामीण बाजारों मेें समूह की महिलाओं ने अपनी अच्छी पकड़ मजबूत की है।
बिलासपुर के मस्तूरी विकासखण्ड के कुकदा गौठान में सब्जी उत्पादन कर अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 55 हजार रूपए एवं वर्मी खाद निर्माण से 27 हजार रूपए की आय अर्जित कर ली है। गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक स्व सहायता समूहों का आजीविका के क्षेत्र में बेहतर विकास किया जा सके।
राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद हुई पहली बैठक
अस्पताल एवं कॉलेज संचालन की प्रकिया में तेजी लाने के निर्देश: बजट व्यवस्था के संबंध में हुई विस्तार से चर्चा
राज्य शासन द्वारा अस्पताल और कॉलेज के लिए 1041 पद स्वीकृत, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
रायपुर / शौर्यपथ / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल एवं कॉलेज के अधिग्रहण के बाद यह पहली बैठक थी।
बैठक में मंत्री सिंहदेव अस्पताल एवं कॉलेज की वर्तमान व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत 150 स्टूडेन्ट की निरंतरता एवं सभी संचालित विषयों में पीजी कोर्स शुरू करने के लिए अनुमति लेने की प्रकिया शुरू करने पर सहमति प्रदान की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शासन की अन्य मेडिकल कॉलेजों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंहदेव ने अस्पताल और कॉलेज के अधोसंरचना विकास एवं निर्माण संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने प्रारंभिक तौर से आवश्यकता के अनुरूप साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य, चिकित्सा उपकरणों को दूरस्त करने सहित अस्पताल में चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बैठक में अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में चिकित्सों, शिक्षकों सहित अन्य स्टॉफ की भर्ती के संबंध मे चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा अस्पताल एवं कॉलेज के लिए क्रमशः 616 और 425 पदों इस तरह कुल 1041 पदों में भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि बजट व्यवस्था के हिसाब से नियमित नियुक्ति होने तक अति आवश्यक सेवाओं के लिए अस्थाई व्यवस्था कर ली जाए, ताकि अस्पताल और कॉलेज संचालन की दिशा में व्यवधान न हो। अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रारंभ करने के संबंध में भी चर्चा की गई। मंत्री सिंहदेव ने कहा सरकार का काम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करना है, ओपीडी सेवा शुरू होने के बाद अन्य शासकीय अस्पतालों के प्रावधानों के अनुरूप निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाए।
बैठक दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, ओएसडी मेडिकल कॉलेज सुश्री नूपुर राशि पन्ना, अधिष्ठाता डॉ. पी.के. पात्रा और अधीक्षक डॉ. निर्मल वर्मा उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक रजिन्दर पाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव जिले के बोरगांव में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में मृत लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायल लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। बोरगांव में स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 6 लोग घायल हुए हैं।
रेंगाकठेरा गौठान में वर्क शेड एवं पशुओं के विचरण वाले स्थान में तार फेंसिंग एवं वृक्षारोपण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर ने जनपद पंचायत राजनांदगांव के गौठान रेंगाकठेरा, डोमहातोला एवं पदुमतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री चंद्राकर ने रेंगाकठेरा गौठान में वर्क शेड एवं पशुओं के विचरण वाले स्थान में तार फेंसिंग एवं वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह वर्क शेड में पेंटिंग कार्य पूर्ण करने, शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा टांके में उपलब्ध खाद को तत्काल छनाई कर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने चारागाह में सुरक्षित घेरा लगाने कहा। इसके साथ ही डोमहातोला गौठान में सब्जी बाड़ी एवं मछली पालन व्यवसाय से महिला समूहों को जोड़े जाने तथा पदुमतरा गौठान में वृक्षारोपण के साथ वर्क शेड व पशु विचरण स्थल के बीच तार फेंसिंग करने के लिए कहा। उन्होंने सभी गौठानों में पशुओं को लाने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्राकर ने सभी गौठानों में उपलब्ध टांके के अनुसार गोबर खरीदी करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने एनआरएलएम के आंचल महिला संकुल संगठन का निरीक्षण किया। मॉडल संकुल हेतु चिन्हांकित प्रशिक्षण भवन की तैयारी देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत एसके ओझा, एपीओ फैज मेनन, बीपीएम सुशील श्रीवास्तव, पीओ सुश्री चंद्रकला कुशवाहा, तकनीकी सहायक गोपीचंद सहित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह निर्देशानुसार भाजयुमो मंडल चौकी में मैं हूं बेरोजगार-रोजगार दो छत्तीसगढ़ सरकार कार्यक्रम की शुरूआत अंबागढ़ चौकी के बूथ वार्ड क्रमांक 1 एवं गुंडरदेही एवं आमाटोला से की गई, जिसमें बेरोजगार युवाओं से फार्म भराया गया, जिसे कलेक्टर राजनंदगॉंव को सौपा जाएगा। भाजयुमो ने मांग की है कि चुनाव पूर्व कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो वादा युवाओ से किया था कि सरकार आने पर प्रत्येक बेरोजगारों को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जिसे अभी तक पूरा नही किया गया है एवं अभी तक का बकाया बेरोजगारी भत्ता 77500 रुपये प्रत्येक बेरोजगारी को दिया जाए। इसी को लेकर भाजयुमो अम्बागढ़ चौकी के प्रत्येक बूथ में बेरोजगार चौपाल लगा कर बेरोजगार युवाओं से फॉर्म भरवायेगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, भाजपा मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष काशी निषाद, महामंत्री रोहित दास मानिकपुरी, मंत्री संतोष साहू, प्रवक्ता सतीश शर्मा, पार्षद धर्मेंद्र साहू, पार्षद सुरेश नेताम, यशवंत निर्मलकर, लेविस साहू, अरुण साहू, अमरचंद साहू, भोला साहू, वैभव साहू, कोमेश कौशिक, चितलेष कौशिक, महेंद्र कोमरे, शिशुपाल निषाद, मोहन निर्मलकर, भूपेंद्र निर्मलकर, देवेंद्र सेवता, भोजराज विश्वकर्मा, देवसिंग सोनवानी, कुलेश्वर नेताम, पुरन साहू, जिंदर कोमरे, योगी यादव, शिवम त्रिवेदी, हुलेश्वर साहू, रवि दास, महेंद्र यादव, जीतू साहू, इंदिरा बाई उईके, कुलेश्वरी सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, अरविन्द बाघमारे मंत्री, आशुतोष सिंह ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, संजय धन्कर उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी सत्यम बाजपेयी ने दी।